Archives September 2026

PPU UG Semester-IV Geography Question Paper 2026 | MJC-5/6/7 (Major Core Course) | Regular Examination

PPU UG Semester-IV Geography

Question Paper 2026

(Session: 2024-28)

(MJC-5: MAJOR CORE COURSE)

GEOGRAPHY

Paper Code: 410808

(Human Geography)

Time: Three Hours] [Maximum Marks: 70

Note: Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable. The figures in the margin indicate full marks. Answer from all the sections as directed.

परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं। निर्देशानुसार सभी खण्डों से उत्तर दीजिए।

Section-A / खण्ड-अ

(Multiple Choice Type Questions)

(बहुविकल्पीय प्रश्न)

1. Choose the correct option from each questions: [10×2=20]

प्रत्येक प्रश्न से सही विकल्प का चयन कीजिए

(i) Which approach of Human Geography was followed during the colonial period?

(a) Behavioural

(b) Spatial organization

(c) Regional

(d) Areal differentiation

औपनिवेशिक काल के दौरान मानव भूगोल का कौन-सा दृष्टिकोण अपनाया गया?

(a) व्यवहारिक

(b) स्थानिक संगठन

(c) क्षेत्रीय

(d) क्षेत्रीय विभेदन

(ii) Stop and Go determinism thought is also known as:

(a) Possibilism

(b) Determinism

(c) Neo-determinism

(d) None of the above

रुको और जाओ नियतिवाद विचार को अन्य नामों से भी जाना जाता है?

(a) संभववाद

(b) नियतिवाद

(c) नव-नियतिवाद

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

(iii) In which year “Demographic Transition Theory” was started?

(a) 1929

(b) 1950

(c) 1960

(d) 1970

“जनसांख्यिकी संक्रमण सिद्धांत” किस वर्ष प्रस्तु किया गया था?

(a) 1929

(b) 1950

(c) 1960

(d) 1970

(iv) Which is the largest tribal group in India as per 2011 census?

(a) Munda

(b) Santhal

(c) Bhil

(d) Gond

2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में सबसे बड़ा जनजातीय समूह कौन-सा है?

(a) मुंडा

(b) संथाल

(c) भील

(d) गोंड

(v) What are the causes of migration?

(a) Push factor

(b) Pull factor

(c) Both (a) and (b)

(d) None of the above

प्रवासन के क्या कारण हैं?

(a) पुश फैक्टर

(b) पुल फैक्टर

(c) दोनों (a) और (b)

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

(vi) What are the main reason behind male migration in India from rural to urban areas?

(a) Employment

(b) Marriage

(c) Education

(d) None of the above

भारत में ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी क्षेत्रों में पुरुषों के पलायन के पीछे मुख्य कारण क्या हैं?

(a) रोजगार

(b) विवाह

(c) शिक्षा

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

(vii) Who propounded the central place theory?

(2) W. Christaller

(b) A. Weber

(c) Von Thunen

(d) Malthus

केंद्रीय स्थान सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?

(a) डब्ल्यू. क्रिस्टालर

(b) ए. वेबर

(c) वॉन थुनेन

(d) माल्थस

(viii) Which among the following is not a cause of growth of cities?

(a) Trade and Commerce

(b) Industrialism

(c) Transport development

(d) Hygienic outlook of people

निम्नलिखित में से कौन-सा शहरों के विकास का कारण नहीं है?

(a) व्यापार और वाणिज्य

(b) औद्योगिकीकरण

(c) परिवहन विकास

(d) लोगों का स्वच्छता संबंधी दृष्टिकोण

(ix) What are push factors in migration?

(a) Factors that attract people to a new location

(b) Factors that compel people to leave their current location

(c) Factors that support the integration of migrants in a new society

(d) Factors related to climate change and environmental challenges

प्रवास में प्रेरति कारक कौन-से हैं?

(a) ऐसे कारक जो लोगों को नए स्थान की ओर आकर्षित करते हैं

(b) ऐसे कारक जो लोगों को अपना वर्तमान स्थान छोड़ने के लिए मजबूर करते हैं

(c) ऐसे कारक जो प्रवासियों को नए समाज में एकीकृत करने में सहायता करते हैं

(d) जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों से संबंधित कारक

(x) Which type of migration occurs within a country’s borders?

(a) International migration

(b) Rural to urban migration

(c) Urban to rural migration

(d) Internal migration

किसी देश की सीमाओं के भीतर किस प्रकार का प्रवास होता है?

(a) अंतर्राष्ट्रीय प्रवास

(b) ग्रामीण से शहरी प्रवास

(c) शहरी से ग्रामीण प्रवास

(d) आंतरिक प्रवास

Section-B / खण्ड-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions of the following. [4×5=20]

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

2. Define the concept of Neo-determinism.

नव-नियतिवाद की अवधारणा को परिभाषित कीजिए।

3. What is Malthus population theory?

माल्थस का जनसंख्या सिद्धांत क्या है?

4. What are the major factors of controlling population distribution?

जनसंख्या वितरण को नियंत्रित करने वाले प्रमुख कारक क्या हैं?

5. Differentiate between the race and tribes.

जाति और जनजातियों के बीच अंतर बताइए।

6. What are the characteristics of urban settlement?

नगरीय बस्ती की विशेषताएँ क्या हैं?

7. What do you understand by the migration?

प्रवास से आप क्या समझते हैं?

Section-C / खण्ड-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any three questions of the following. [3×10=30]

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

8. Define Human Geography. Also give a detailed account on nature and scope of human geography.

मानव भूगोल को परिभाषित कीजिए। मानव भूगोल की प्रकृति और दायरे पर भी विस्तार से जानकारी दीजिए।

9. Discuss in detail on Demographic Transition Theory.

जनसांख्यिकी संक्रमण सिद्धांत पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

10. What do you understand by the races and tribes? Describe in detail about major-tribal groups of India and Bihar.

जातियों और जनजातियों से आप क्या समझते हैं? भारत और बिहार के प्रमुख जनजातीय समूहों के बारे में विस्तार से वर्णन कीजिए।

11. Discuss in detail about the Christaller Central Place Theory.

क्रिस्टालर केन्द्रीय स्थान सिद्धांत के बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए।

12. Define Migration. Discuss the factors affecting migration in India.

प्रवासन को परिभाषित कीजिए। भारत में प्रवासन को प्रभावित करने वाले कारकों पर चर्चा कीजिए।

UG (Regular) (Semester-IV) Examination, 2026

(Session: 2024-28)

(MJC-6: MAJOR CORE COURSE)

GEOGRAPHY

Paper Code: 410809

(Geography of India and Bihar)

Time: Three Hours]         [Maximum Marks: 70

Note: Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable. The figures in the margin indicate full marks. Answer from all the sections as directed.

अभ्यर्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं। निर्देशानुसार सभी खण्डों से प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

Section-A/खण्ड-अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

Note: Select the correct options of the following questions. Each question carries 2 marks.[10×2=20]

1. निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्पों का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है।

(i) Which of the following is the oldest mountain range in India?

(a) Himalayas

(b) Aravalis

(c) Western Ghats

(d) Vindhyas

निम्नलिखित में से भारत की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?

(a) हिमालय

(b) अरावली

(c) पश्चिमी घाट

(d) विंध्याचल

(ii) The Western Ghats are also known as:

(a) Sahyadri

(b) Satpura

(c) Nilgiris

(d) Vindhyas

पश्चिमी घाट को किस नाम से भी जाना जाता है?

(a) सह्याद्रि

(b) सतपुड़ा

(c) नीलगिरि

(d) विंध्याचल

(iii) Which river flows through a rift valley?

(a) Mahanadi

(b) Godavari

(c) Krishna

(d) Narmada

कौन-सी नदी एक भ्रंश घाटी (रिफ्ट वैली) से होकर बहती है?

(a) महानदी

(b) गोदावरी

(c)कृष्णा

(d) नर्मदा

(iv) In which direction do the summer monsoon winds blow in India?

(a) Northeast to Southwest

(b) Southeast to Northeast

(c) East to West

(d) North to South

भारत में ग्रीष्मकालीन मानूसनी हवाएँ किस दिशा में चलती हैं?

(a) उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम

(b) दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व

(c) पूर्व से पश्चिम

(d) उत्तर से दक्षिण

(v) Which Indian state is the largest producer of iron ore?

(a) Odisha

(b) Jharkhand

(c) Chhattisgarh

(d) Karnataka

कौन-सा भारतीय राज्य लौह अयस्क का सबसे बड़ा उत्पादक है?

(a) ओडिशा

(b) झारखण्ड

(c) छत्तीसगढ़

(d) कर्नाटक

(vi) India is the largest producer and exporter of which mineral?

(a) Manganese

(b) Mica

(c) Iron ore

(d) Copper

भारत किस खनिज का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है?

(a) मैंगनीज

(b) मीका

(c) लौह अयस्क

(d) तांबा

(vii) Which state is the leading producer of manganese in India?

(a) Odisha

(b) Madhya Pradesh

(c) Maharashtra

(d) Karnataka

भारत में मैंगनीज का प्रमुख उत्पादक राज्य कौन-सा है?

(a) ओडिशा

(b) मध्य प्रदेश

(c) महाराष्ट्र

(d) कर्नाटक

(viii) The largest physiographic region of Bihar is:

(a) Chota Nagpur Plateau

(b) Gangetic Plain

(c) Terai Region

(d) Shivalik Hills

बिहार का सबसे बड़ा भौतिक संरचनात्मक क्षेत्र कौन-सा है?

(a) छोटानागपुर पठार

(b) गंगा का मैदान

(c) तराई क्षेत्र

(d) शिवालिक पहाड़ियाँ

(ix) The Kosi River meets the Ganga at which location?

(a) Patna

(b) Kanpur

(C) Kursela

(d) Chapra

कोसी नदी गंगा से किस स्थान पर मिलती है?

(a) पटना

(b) कानपुर

(c) कुर्सेला

(d) छपरा

(x) What is the urbanization rate of Bihar according to the 2011 Census?

(a) 15.52%

(b) 11.29%

(c) 25.63%

(d) 10.34%

बिहार की नगरीकरण दर 2011 की जनगणना के अनुसार कितनी है?

(a) 15.52%

(b) 11.29%

(c) 25.63%

(d) 10.34%

Section-B/खण्ड-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions. Each question carries 5 marks. [4×5=20]

किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।

2. Write about the characteristics of Middle Himalaya.

मध्य हिमालय की विशेषताओं के बारे में लिखिए।

3. Describe the course and tributaries of the Ganga River.

गंगा नदी के मार्ग एवं सहायक नदियों का वर्णन कीजिए।

4. Write about the characteristics of Alluvial soil in India.

भारत में जलोढ़ मिट्टी की विशेषताओं के बारे में लिखिए।

5. Write about the distribution of coal in India.

भारत में कोयले के वितरण के बारे में लिखिए।

6. Write a short note on tropical evergreen forest in India.

भारत में उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन पर टिप्पणी लिखिए। पर एक संक्षिप्त

7. What are the problems of Urbanisation in Bihar?

बिहार में नगरीकरण की समस्याएँ क्या हैं?

Section-C/खण्ड-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any three questions. Each question carries 10 marks. [3×10-30]

किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है।

8. Describe about the characteristics of Himalayan rivers in India.

भारत में हिमालयी नदियों की विशेषताओं के बारे में वर्णन कीजिए।

9. Explain about the distribution and types of soil in India.

भारत में मिट्टी के वितरण और प्रकारों के बारे में बताइए।

10. Explain in detail about the iron and steel industry in India.

भारत में लौह एवं इस्पात उद्योग के बारे में विस्तार से बताइए।

11. Explain the significance, course, and challenges of the Kosi River in Bihar.

बिहार में कोसी नदी के महत्व, मार्ग और चुनौतियों की व्याख्या कीजिए।

12. Explain the trends of Urbanisation in Bihar.

बिहार में नगरीकरण की प्रवृत्तियों की व्याख्या कीजिए।

UG (Regular) (Semester-IV) Examination, 2026

(Session: 2024-28)

(MJC-7: MAJOR CORE COURSE)

GEOGRAPHY

Paper Code: 410810

(Statistical Methods in Geography)

Time: Three Hours]  [Maximum Marks: 70

Note: Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable. The figures in the margin indicate full marks. Answer from all the sections as directed.

अभ्यर्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं। निर्देशानुसार सभी खण्डों से प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

Section-A/खण्ड-अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

Note: Select the correct options of the following questions. Each question carries 2 marks. [10×2=20]

निम्नलिखित प्रश्नों के सही विकल्पों का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है।

1. (i) Why are statistical methods important in Geography?

(a) To draw maps only

(b) To create 3D models of the terrain

(c) To analyse spatial patterns and relationships

(d) To study human emotions

भूगोल में सांख्यिकीय विधियाँ क्यों महत्वपूर्ण हैं?

(a) केवल मानचित्र बनाना

(b) भूभाग के 3D मॉडल बनाना

(c) स्थानिक पैटर्न और सम्बन्धों का विश्लेषण करना

(d) मानवीय भावनाओं का अध्ययन करना

(ii) Data collected by someone else and reused in your research is called:

(a) Personal data

(b) Primary data

(c) Survey data

(d) Secondary data

किसी अन्य व्यक्ति द्वारा एकत्रित और आपके शोध में पुनः उपयोग किये गए डेटा को कहा जाता है :

(a) व्यक्तिगत डेटा

(b) प्राथमिक डेटा

(c) सर्वेक्षण डेटा

(d) द्वितीयक डेटा

(iii) The use of standard deviation in geographical studies helps to:

(a) Determine historical timelines

(b) Measure the spread or dispersion of data

(c) To examine the relationship between two variables

(d) Identify climate types

भौगोलिक अध्ययनों में मानक विचलन का उपयोग निम्न में मदद करता है:

(a) ऐतिहासिक समय सीमा निर्धारित करना

(b) डेटा के प्रसार या फैलावा को मापना

(c) दो चरों के बीच सम्बन्धों की जाँच करना

(d) जलवायु प्रकारों की पहचान करना

(iv) What is the purpose of using measures of central tendency (mean, median, mode) in geography?

(a) To identify the central or typical value in a data set

(b) To calculate distances only

(c) To study historical events

(d) To create 3D models of terrain

भूगोल में केन्द्रीय प्रवृत्ति (माध्य, माध्यिका, बहुलक) के उपायों का उपयोग करने का उद्देश्य क्या है?

(a) डेटा सेट में केन्द्रीय या विशिष्ट मान की पहचान करना

(b) केवल दूरियों की गणना करना

(c) ऐतिहासिक घटनाओं का अध्ययन करना

(d) भूभाग के 3D मॉडल बनाना

(v) In which sampling method does every member of the population have an equal chance of being selected?

(a) Cluster sampling

(b) Systematic sampling

(c) Simple random sampling

(d) Purposive sampling

किस नमूनाकरण विधि में जनसंख्या के प्रत्येक सदस्य के चुने जाने की समान सम्भावना होती है?

(a) क्लस्टर नमूनाकरण

(b) व्यवस्थित नमूनाकरण

(c) सरल यादृच्छिक नमूनाकरण

(d) उद्देश्यपूर्ण नमूनाकरण

(vi) Stratified sampling is most useful when :

(a) The population is uniform

(b) You want random data

(c) The population consists of distinct sub-groups

(d) None of the above

स्तरीकृत नमूनाकरण सबसे उपयोगी होता है जबः

(a) जनसंख्या समान होती है

(b) आप यादृच्छिक डेटा चाहते हैं

(c) जनसंख्या में अलग-अलग उप-समूह होते हैं

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

(vii) What does correlation measure?

(a) The average of data values

(b) The spread of data

(c) The strength and direction of the relationship between two variables

(d) The number of categories

सहसम्बन्ध क्या मापता है?

(a) डेटा मानों का औसत

(b) डेटा का प्रसार

(c) दो चरों के बीच सम्बन्ध की ताकत और दिशा

(d) श्रेणियों की संख्या

(viii) What is the range of the correlation coefficient?

(a) 0 to 1

(b) -1 to +1

(c) 0 to 100

(d) -100 to +100

सहसम्बन्ध गुणांक की सीमा क्या है?

(a) 0 to 1

(b) -1 to +1

(c) 0 to 100

(d) -100 to +100

(ix) Which statistical method is used to predict the value of one variable based on another?

(a) Mean

(b) Mode

(c) Correlation

(d) Regression

एक चर के मूल्य का अनुमान दूसरे के आधार पर लगाने के लिए किस सांख्यिकीय पद्धति का उपयोग किया जाता है?

(a) माध्य

(b) बहुलक

(c) सहसम्बन्ध

(d) प्रतिगमन

(x) Which scale of measurement deals only with names, labels, or categories?

(a) Ordinal

(b) Nominal

(c) Interval

(d) Ratio

माप का कौन-सा पैमाना केवल नामों, लेबल या श्रेणियों से सम्बन्धित है?

(a) क्रमिक

(b) नॉमिनल

(c) अंतराल

(d) अनुपात

Section-B/खण्ड-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions. Each question carries 5 marks. [4×5=20]

किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।

2. Explain the difference between primary and secondary data with examples from geographical studies.

भौगौलिक अध्ययनों में उदाहरणों के साथ प्राथमिक और द्वितीयक डेटा के बीच अन्तर की व्याख्या कीजिए।

3. Define measures of dispersion and state its importance in geographical data analysis.

विचलनशीलता के माप को परिभाषित कीजिए और भौगोलिक डेटा विश्लेषण में इसके महत्व को बताइए।

4. What is sampling? Why is it necessary in geographical studies?

नमूनाकरण क्या है? भौगोलिक अध्ययनों में यह क्यों आवश्यक है?

5. What is simple random sampling? Discuss its advantages and limitations.

सरल यादृच्छिक नमूनाकरण क्या है? इसके लाभ और सीमाओं पर चर्चा कीजिए।

6. Define central tendency. Why is it important in the analysis of geographical data?

केन्द्रीय प्रवृत्ति को परिभाषित कीजिए। भौगोलिक डेटा के विश्लेषण में यह क्यों महत्वपूर्ण है?

7. Find the correlation coefficient of the following hypothetical data using Spearman Rank correlation method.

स्पीयरमैन रैंक सहसम्बन्ध विधि का उपयोग करके निम्नलिखित काल्पनिक डेटा का सहसम्बन्ध गुणांक ज्ञात कीजिए :

City Population Density AQI
A 5200 180
B 4700 160
C 6100 200
D 4300 150
E 5800 190
F 4000 140
G 4900 165
H 4250 163
I 5650 158
J 4800 151

Section-C/खण्ड-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any three questions. Each question carries 10 marks. [3×10=30]

किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है।

8. Discuss the role of statistics in enhancing the scientific nature of geography.

भूगोल की वैज्ञानिक प्रकृति को बढ़ाने में सांख्यिकी की भूमिका पर चर्चा कीजिए।

9. The following data shows the monthly rainfall (in millimetres) for city X. Calculate the standard deviation of the rainfall and interpret the results.

निम्नलिखित डेटा शहर X के लिए मासिक वर्षा (मिलीमीटर में) दर्शाता है। वर्षा के मानक विचलन की गणना कीजिए और परिणामों की व्याख्या कीजिए:

Months Rainfall (mm)
January 75
February 65
March 82
April 120
May 140
June 180
July 210
August 195
September 160
October 130
November 95
December 85

10. Differentiate between probability and non-probability sampling methods.

संभाव्यता और गैर-संभाव्यता नमूनाकरण विधियों के बीच अन्तर स्पष्ट कीजिए।

11. Compare and contrast mean, median, and mode as the measures of central tendency.

केन्द्रीय प्रवृत्ति के माप के रूप में माध्य, माध्यिका और बहुलक की तुलना कीजिए और उनमें अन्तर स्पष्ट कीजिए।

12. What is correlation analysis? Explain the different types of correlation with geographical examples.

सहसम्बन्ध गुणांक विश्लेषण क्या है? भौगोलिक उदाहरणों के साथ सहसम्बन्ध के विभिन्न प्रकारों की व्याख्या कीजिए।

Students’ t-Test (स्टूडेंट्स t-परीक्षण) | Formula, Types, Hypothesis, Degrees of Freedom & Applications | Statistics & Research Methodology

Student’s t-Test

स्टूडेंट्स t-परीक्षण

परिचय:

     Students’ t-Test एक महत्वपूर्ण parametric statistical test है, जिसका प्रयोग छोटे sample (small sample) के आधार पर दो माध्यों (means) के बीच अंतर की सांख्यिकीय महत्ता (statistical significance) जाँचने के लिए किया जाता है।

   विशेष रूप से जब population का standard deviation ज्ञात न हो और sample size छोटा हो, तब t-test उपयोगी होता है।

   भूगोल, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र तथा अन्य सामाजिक विज्ञानों में इसका प्रयोग दो क्षेत्रों, दो समूहों या किसी घटना के दो समयों के औसत मानों की तुलना करने में किया जाता है।

    Students’ t-Test की मुख्य विशेषताएँ

✍️ यह एक Parametric Test है।

✍️ इसका आधार t-distribution है।

✍️ छोटे sample के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।

✍️ इसमें सामान्यतः population variance अज्ञात होता है।

✍️ इसका प्रयोग मुख्यतः Mean की तुलना के लिए किया जाता है।

✍️ यह निर्धारित करता है कि observed difference वास्तविक है या केवल sampling variation के कारण है।

t-Test के प्रमुख प्रकार

    Students’ t-Test को मुख्यतः तीन प्रकारों में समझा जाता है:

1. One-Sample t-Test:

     इसका प्रयोग किसी एक sample के mean की तुलना किसी ज्ञात या hypothesized population mean से करने के लिए किया जाता है।

उदाहरण: किसी जिले में किसानों की औसत वार्षिक आय ₹80,000 है या नहीं, इसकी जाँच के लिए sample farmers का अध्ययन करना।

Formula:

t = (X̄ − μ) / (s / √n)

\[ t = \frac{\bar{X} – \mu}{s/\sqrt{n}} \]

जहाँ-

X̄ = Sample Mean

μ = Population/Hypothesized Mean

s = Sample Standard Deviation

n = Sample Size

Degrees of Freedom:

      df = n-1

2. Independent-Samples t-Test:

    इसका प्रयोग दो स्वतंत्र समूहों (independent groups) के means की तुलना करने के लिए किया जाता है।

उदाहरण: शहरी और ग्रामीण परिवारों की औसत आय में महत्वपूर्ण अंतर है या नहीं।

   इसमें दोनों samples अलग-अलग और independent होते हैं।

उदाहरण: ग्रामीण क्षेत्र के 30 परिवार और शहरी क्षेत्र के 30 परिवार

   दोनों समूहों की औसत आय की तुलना करने के लिए independent t-test लगाया जा सकता है।

3. Paired-Samples t-Test:

    इसका प्रयोग तब किया जाता है जब observations paired या related हों। सामान्यतः एक ही sample के Before और After values की तुलना की जाती है।

उदाहरण: किसी क्षेत्र में सिंचाई सुविधा लागू होने से पहले और बाद में किसानों की औसत कृषि उत्पादकता की तुलना।

यहाँ:

Before → Intervention → After

की तुलना की जाती है।

t-Test में Hypothesis:

Null Hypothesis (H₀)

    दोनों means के बीच कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं है।

H0 : μ1 = μ2

Alternative Hypothesis (H₁)

      दोनों means के बीच महत्वपूर्ण अंतर है।

H1 : μ1 ≠ μ2

     यदि शोधकर्ता directional hypothesis रखता है, तो:

H1 : μ1>μ2

या

H1 : μ1<μ2

        हो सकता है।

Degrees of Freedom

   Degrees of Freedom (df) यह बताता है कि statistical test में कितने independent observations स्वतंत्र रूप से परिवर्तन कर सकते हैं।

One-sample t-test में:

      df =n−1

उदाहरण: यदि sample size n = 20 है, तो:

     df = 20−1 = 19

t-Test की सामान्य प्रक्रिया:

    Research Problem → Hypothesis → Data Collection → Mean Calculation → t-value Calculation → Critical Value/p-value → Decision

Step 1: Hypothesis बनाना

H₀ और H₁ निर्धारित करें।

Step 2: Significance Level निर्धारित करना

    सामान्यतः: α = 0.05 लिया जाता है।

Step 3: t-value निकालना

उपयुक्त t-test formula का प्रयोग करें।

Step 4: Degrees of Freedom निर्धारित करना

Step 5: Decision लेना

यदि p-value < 0.05, तो सामान्यतः H₀ को reject किया जाता है।

यदि p-value > 0.05, तो H₀ को reject करने के लिए पर्याप्त evidence नहीं माना जाता।

t-Test की प्रमुख Assumptions:

    t-test लगाने से पहले कुछ assumptions का ध्यान रखना आवश्यक है:

1. Data quantitative होना चाहिए।

2. Observations सामान्यतः independent होने चाहिए।

3. Data approximately normally distributed होना चाहिए, विशेषकर छोटे samples में।

4. Independent t-test में variance की स्थिति पर ध्यान देना आवश्यक है।

5. Sample random या उचित sampling procedure से प्राप्त होना चाहिए।

6. Extreme outliers परिणाम को प्रभावित कर सकते हैं।

भूगोल में t-Test के Applications

       भौगोलिक शोध में t-test का प्रयोग विभिन्न प्रकार से किया जा सकता है-

✍️ दो क्षेत्रों की औसत वर्षा की तुलना

✍️ दो जिलों की औसत कृषि उत्पादकता की तुलना

✍️ ग्रामीण एवं शहरी आय की तुलना

✍️ दो क्षेत्रों की औसत जनसंख्या वृद्धि की तुलना

✍️ सिंचाई से पहले और बाद की कृषि उत्पादकता

✍️ दो क्षेत्रों के औसत तापमान की तुलना

✍️ दो समूहों के भूमि-उपयोग पैटर्न की तुलना

✍️ विकास कार्यक्रम के पहले और बाद के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन का अध्ययन

t-Test के Advantages:

✍️ छोटे sample में उपयोगी।

✍️ Mean comparison के लिए प्रभावी।

✍️ Statistical significance निर्धारित करने में सहायता करता है।

✍️ Social Science और Geography research में व्यापक उपयोग।

✍️ Calculation अपेक्षाकृत सरल है।

✍️ One-sample, independent और paired data के लिए अलग-अलग रूप उपलब्ध हैं।

t-Test की Limitations:

✍️ इसकी assumptions पूरी होना आवश्यक है।

✍️ अत्यधिक skewed data में परिणाम प्रभावित हो सकता है।

✍️ Outliers t-value को प्रभावित कर सकते हैं।

✍️ यह मुख्यतः quantitative data के लिए उपयोगी है।

✍️ गलत test selection से निष्कर्ष गलत हो सकते हैं।

निष्कर्ष:

    Student’s t-Test छोटे sample से प्राप्त quantitative data में means के बीच अंतर की statistical significance जाँचने की महत्वपूर्ण विधि है।

     One-sample, independent तथा paired t-test के माध्यम से विभिन्न भौगोलिक एवं सामाजिक-आर्थिक समूहों की तुलना की जा सकती है। शोध में उचित assumptions, hypothesis, degrees of freedom तथा significance level का पालन करना आवश्यक है।

Chi-Square Test (काई-स्क्वायर परीक्षण) | 100% Concept Clear | Formula, Types, Hypothesis & Numerical | Statistics for Research

Chi-Square Test

(काई-स्क्वायर परीक्षण)

परिचय (Introduction):

      Chi-Square Test (χ² Test) एक प्रमुख Non-Parametric Statistical Test है, जिसका उपयोग मुख्यतः Categorical Data (श्रेणीबद्ध आँकड़ों) के विश्लेषण के लिए किया जाता है। इसके माध्यम से यह जाँचा जाता है कि प्राप्त Observed Frequency (प्रेक्षित आवृत्ति) और Expected Frequency (अपेक्षित आवृत्ति) के बीच अंतर केवल संयोग के कारण है या सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण है।

      भूगोल, समाजशास्त्र, जनसंख्या अध्ययन, कृषि, अर्थशास्त्र तथा अन्य सामाजिक विज्ञानों में इसका व्यापक उपयोग किया जाता है।

Chi-Square Test का अर्थ-

       Chi-Square Test में यह तुलना की जाती है कि वास्तविक रूप से प्राप्त आवृत्तियाँ अपेक्षित आवृत्तियों से कितनी भिन्न हैं।

       इसे सामान्यतः χ² (Chi-Square) से प्रदर्शित किया जाता है।

 “Observed Frequency (O) और Expected Frequency (E) के बीच अंतर जितना अधिक होगा, χ² का मान उतना ही अधिक हो सकता है।”

Chi-Square का सूत्र-

                                        χ2 = ∑E(O−E)2

जहाँ-

χ² = Chi-Square का मान

O = Observed Frequency (प्रेक्षित आवृत्ति)

E = Expected Frequency (अपेक्षित आवृत्ति)

Σ = सभी वर्गों के लिए प्राप्त मानों का योग

Expected Frequency कैसे ज्ञात करें?

     दो-way contingency table में Expected Frequency का सामान्य सूत्र है:

E = (Row Total × Column Total​)/Grand Total

अर्थात्-

Expected Frequency = (पंक्ति योग × स्तम्भ योग) ÷ कुल योग

      Chi-Square Test के प्रमुख प्रकार

(1) Test of Goodness of Fit:

     Test of Goodness of Fit का उपयोग यह जाँचने के लिए किया जाता है कि प्राप्त Observed Frequencies (प्रेक्षित आवृत्तियाँ) किसी निर्धारित Theoretical या Expected Distribution (अपेक्षित वितरण) के अनुरूप हैं या नहीं।

इसमें वास्तविक आँकड़ों की तुलना पहले से निर्धारित अनुपात या वितरण से की जाती है। यदि दोनों के बीच अंतर सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण नहीं है, तो माना जाता है कि observed data अपेक्षित वितरण के अनुकूल है।

उदाहरण के लिए, किसी क्षेत्र में चार प्रकार की भूमि का अपेक्षित अनुपात 25 : 25 : 25 : 25 हो, तो Chi-Square द्वारा वास्तविक वितरण की उपयुक्तता जाँची जा सकती है।

(2) Test of Independence:

     Test of Independence का उपयोग दो Categorical Variables (श्रेणीबद्ध चरों) के बीच किसी सांख्यिकीय संबंध या Association की जाँच करने के लिए किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य यह निर्धारित करना है कि एक variable की categories दूसरे variable की categories से स्वतंत्र हैं या उनके बीच कोई महत्वपूर्ण संबंध मौजूद है।

    इसमें सामान्यतः Contingency Table का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिए, शिक्षा स्तर और रोजगार की स्थिति के बीच संबंध की जाँच की जा सकती है। यदि दोनों variables स्वतंत्र नहीं हैं, तो उनके बीच statistically significant association माना जा सकता है।

(3) Test of Homogeneity:

      Test of Homogeneity का उपयोग विभिन्न Populations या Groups में किसी categorical characteristic के वितरण की समानता की जाँच करने के लिए किया जाता है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना होता है कि अलग-अलग समूहों में किसी विशेष विशेषता का वितरण समान है या नहीं।

    इसमें विभिन्न समूहों की observed frequencies की तुलना की जाती है। उदाहरण के लिए, बिहार के विभिन्न जिलों में किसी विशेष कृषि फसल के वितरण की समानता जाँची जा सकती है। यदि अंतर statistically significant नहीं है, तो विभिन्न समूहों में distribution को homogeneous माना जाता है।

Null Hypothesis और Alternative Hypothesis

     Chi-Square Test में किसी भी statistical test की तरह पहले Null Hypothesis (H₀) और Alternative Hypothesis (H₁) निर्धारित की जाती हैं। इनके माध्यम से यह तय किया जाता है कि प्राप्त आँकड़ों में दिखाई देने वाला अंतर या संबंध सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण (statistically significant) है या केवल संयोग के कारण उत्पन्न हुआ है।

✍️ Null Hypothesis (H₀)

     Null Hypothesis का अर्थ है कि observed data में पाया गया अंतर या variables के बीच संबंध सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण नहीं है।

Goodness of Fit में:

      H₀: Observed और Expected frequencies के बीच अंतर statistically significant नहीं है।

अर्थात् वास्तविक (Observed) वितरण और अपेक्षित (Expected) वितरण में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं है।

Test of Independence में:

    H₀: दोनों categorical variables एक-दूसरे से independent हैं।

अर्थात् दोनों variables के बीच कोई statistically significant association या संबंध नहीं है।

✍️ Alternative Hypothesis (H₁)

    Alternative Hypothesis यह बताती है कि observed data में पाया गया अंतर या variables के बीच संबंध सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण है।

Goodness of Fit में:

      H₁: Observed और Expected frequencies के बीच अंतर statistically significant है।

अर्थात् वास्तविक वितरण अपेक्षित वितरण से महत्वपूर्ण रूप से अलग है।

Test of Independence में:

     H₁: दोनों categorical variables के बीच statistically significant association है।

अर्थात् दोनों variables एक-दूसरे से स्वतंत्र नहीं हैं और उनके बीच कोई महत्वपूर्ण संबंध मौजूद है।

Degrees of Freedom (df)

     Degrees of Freedom (df) Chi-Square Test का एक महत्वपूर्ण घटक है। इसका अर्थ है कि किसी statistical calculation में कितनी observations या values स्वतंत्र रूप से बदल सकती हैं, जबकि आवश्यक constraints या totals स्थिर रहते हैं।

      Chi-Square की calculated value की तुलना सही critical value से करने के लिए Degrees of Freedom की आवश्यकता होती है। इसका निर्धारण test के प्रकार और data की संरचना के आधार पर किया जाता है।

(1) Goodness of Fit के लिए

यदि किसी distribution में n categories हैं, तो Degrees of Freedom का सूत्र है-

      df = n-1

जहाँ n = Categories की संख्या

उदाहरण: यदि किसी dataset में 5 categories हैं, तो-

     d f = 5−1 = 4

(2) Contingency Table के लिए

    यदि Chi-Square Test of Independence के लिए r rows और c columns वाली contingency table है, तो Degrees of Freedom का सूत्र है-

      df = (r−1) (c−1)

जहाँ-

r = Rows की संख्या

c = Columns की संख्या

उदाहरण: यदि contingency table में 4 rows और 3 columns हैं, तो-

     df = (4-1)(3-1)
     df = 3×2 = 6​

Chi-Square Test की प्रक्रिया:

    Research में Chi-Square Test को सामान्यतः निम्न चरणों में किया जाता है:

Step 1: Research problem निर्धारित करें।

Step 2: Null और Alternative Hypothesis बनाएं।

Step 3: Observed Frequencies (O) प्राप्त करें।

Step 4: Expected Frequencies (E) calculate करें।

Step 5: प्रत्येक category के लिए (O−E)2/E(O-E)^2/E calculate करें।

Step 6: सभी values को जोड़कर χ² प्राप्त करें।

Step 7: Degrees of Freedom निर्धारित करें।

Step 8: Calculated χ² की तुलना Critical/Table χ² से करें अथवा p-value देखें।

Step 9: Statistical decision लें।

Decision Rule

यदि: χ2calculated​>χ2critical

तो H₀ को reject किया जाता है।

यदि: χ2calculated​≤χ2critical

तो H₀ को reject नहीं किया जाता।

p-value के आधार पर

यदि:

p < α → H₀ reject

p ≥ α → H₀ reject नहीं

सामान्यतः α = 0.05 लिया जाता है।

उदाहरण: मान लीजिए किसी क्षेत्र में चार प्रकार की भूमि का observed distribution है

भूमि प्रकार Observed (O) Expected (E)
कृषि 40 25
वन 20 25
बंजर 15 25
अन्य 25 25

प्रत्येक category के लिए:

   (O−E)2​/E

    निकाला जाएगा और सभी values को जोड़कर χ² calculated value प्राप्त की जाएगी।

     इसके बाद इसे appropriate critical χ² value से compare किया जाएगा।

Chi-Square Test की प्रमुख शर्तें (Assumptions):

        Chi-Square Test का उपयोग करते समय कुछ महत्वपूर्ण conditions का ध्यान रखना चाहिए:

  1. Data सामान्यतः categorical/frequency data होना चाहिए।
  2. Observations स्वतंत्र (independent) होनी चाहिए।
  3. प्रत्येक observation को केवल एक category में classify किया जाना चाहिए।
  4. Expected frequencies बहुत छोटी नहीं होनी चाहिए।
  5. Sample को research population का उचित प्रतिनिधित्व करना चाहिए।
  6. Test का चयन research question के अनुरूप होना चाहिए।

Chi-Square Test के लाभ:

✍️ यह non-parametric test है।

✍️ इसका उपयोग categorical data के लिए किया जा सकता है।

✍️ इसका calculation अपेक्षाकृत सरल है।

✍️ Social Science और Geography में उपयोगी है।

✍️ दो categorical variables के बीच association की जाँच की जा सकती है।

✍️ बड़े frequency datasets में उपयोगी हो सकता है।

Chi-Square Test की सीमाएँ:

✍️ यह continuous numerical data के लिए सामान्यतः उपयुक्त test नहीं है।

✍️ बहुत छोटी expected frequencies होने पर परिणाम unreliable हो सकते हैं।

✍️ यह association की statistical significance बता सकता है, लेकिन अपने आप causation सिद्ध नहीं करता।

✍️ अत्यधिक बड़े sample में छोटे differences भी statistically significant हो सकते हैं।

✍️ केवल χ² significant होने से relationship की strength स्पष्ट नहीं होती।

Geography में Chi-Square Test का उपयोग:

      भूगोल में इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के spatial और socio-economic categorical data में किया जा सकता है, जैसे-

✍️ ग्रामीण एवं शहरी जनसंख्या का अध्ययन

✍️ शिक्षा और रोजगार के बीच संबंध

✍️ भूमि उपयोग और कृषि प्रकार

✍️ फसल एवं सिंचाई के बीच संबंध

✍️ जनजातीय एवं गैर-जनजातीय जनसंख्या का वितरण

✍️ विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाओं का वितरण

✍️ आवासीय प्रकार और सामाजिक वर्ग

✍️ प्राकृतिक आपदा एवं प्रभावित क्षेत्र

✍️ विभिन्न जिलों में कृषि फसलों का वितरण

निष्कर्ष (Conclusion):

     Chi-Square Test सामाजिक विज्ञान एवं भूगोल में श्रेणीबद्ध आँकड़ों के विश्लेषण की एक महत्वपूर्ण सांख्यिकीय विधि है। इसके माध्यम से observed और expected frequencies तथा विभिन्न categorical variables के बीच संबंध की जाँच की जाती है। यह शोधकर्ता को आँकड़ों में पाए गए अंतर या संबंध की सांख्यिकीय महत्ता निर्धारित करने में सहायता करता है।

error: