Archives November 2025

Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature (सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान)

Chapter 9 Solar Radiation, Heat Balance and Temperature

(सौर विकिरण, ऊष्मा संतुलन एवं तापमान)

(भाग – 1 : भौतिक भूगोल के मूल सिद्धांत)

बिहार बोर्ड तथा NCERT कक्षा 11वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर



Chapter 9 Solar Radiation

1. बहुवैकल्पिक प्रश्न एवं उनके उत्तर

(i) निम्न में से किस अक्षांश पर 21 जून की दोपहर में सूर्य की किरणें सीधी पड़ती हैं?

(क) विषुवत वृत पर

(ख) 23.5° उ०

(ग) 66.5° द०

(घ) 66.5° उ०

उत्तर- (ख) 23.5° उ०

(ii) निम्न में से किन शहरों में दिन ज्यादा लंबा होता है?

(क) तिरुवनंतपुरम्

(ख) हैदराबाद

(ग) चंडीगढ़

(घ) नागपुर

उत्तर- (ग) चंडीगढ़

व्याख्या: दिन की लम्बाई अक्षांश पर निर्भर करती है, जितना उत्तर की ओर कोई स्थान होगा, उतना ही वहाँ ग्रीष्म ऋतु में दिन लंबा होता है।

(iii) निम्नलिखित में से किस प्रक्रिया द्वारा वायुमण्डल मुख्यतः गर्म होता है?

(क) लघु तरंगदैर्ध्य वाले सौर विकिरण से

(ख) लंबी तरंगदैर्ध्य वाले स्थलीय विकिरण से

(ग) परावर्तित सौर विकिरण से

(घ) प्रकीर्णित सौर विकिरण से

उत्तर- (ख) लंबी तरंगदैर्ध्य वाले स्थलीय विकिरण से

(iv) निम्न पदों को उसके उचित विवरण के साथ मिलाएँ-

(i) सूर्यताप    (क) सबसे कोष्ण और सबसे शीत महीनों के मध्य तापमान का अंतर।

(ii) समताप रेखा  (ख) समान तापमान वाले स्थानों को जोड़ने वाली रेखा।

(iii) एल्बिडो   (ग) आने वाला सौर विकिरण।

(iv) वार्षिक तापांतर   (घ) किसी वस्तु के द्वारा परावर्तित दृश्य प्रकाश का प्रतिशत।

उत्तर-

(i) (ग)

(ii) (ख)

(iii) (घ)

(iv) (क)

(v) पृथ्वी के विषुवत् क्षेत्रों की अपेक्षा उत्तरी गोलार्द्ध के उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों का तापमान अधिकतम होता है, इसका मुख्य कारण है, क्या है?

(क) विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में कम बादल होती है।

(ख) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में गर्मी के दिनों की लंबाई विषुवतीय क्षेत्रों से ज्यादा होती है।

(ग) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में ‘ग्रीनहाउस प्रभाव’ विषुवतीय क्षेत्रो की अपेक्षा ज्यादा होती है।

(घ) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा महासागरीय क्षेत्र के ज्यादा करीब है।

उत्तर- (क) विषुवतीय क्षेत्रों की अपेक्षा उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों में कम बादल होती है।

व्याख्या:

विषुवत् (Equatorial) क्षेत्रों में वर्षभर अत्यधिक बादल, नमी और घने वर्षावन पाए जाते हैं।

→ बादल सूर्य के विकिरण का एक बड़ा भाग परावर्तित कर देते हैं, जिससे सतह का तापमान बहुत अधिक नहीं बढ़ पाता।

इसके विपरीत, उत्तरी गोलार्द्ध के उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्रों (Subtropical High Pressure Belt) में

→ आसमान अधिकतर निर्मल और शुष्क होता है,

→ बादल कम होते हैं,

→ और इस कारण धरातल पर अधिक मात्रा में सौर विकिरण पहुंचता है, जिससे तापमान अधिकतम हो जाता है।

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 शब्दों में दीजिए

(i) पृथ्वी पर तापमान का असमान वितरण किस प्रकार जलवायु और मौसम को प्रभावित करता है?

उत्तर- पृथ्वी पर तापमान का असमान वितरण वायुदाब, पवन प्रणाली, वर्षा, मानसून, महासागरीय धाराओं तथा मौसमी परिवर्तनों को प्रभावित करता है। गर्म क्षेत्रों में वायुदाब कम और ठंडे क्षेत्रों में अधिक बनता है, जिससे हवा का संचलन होता है। यही असमानता वैश्विक जलवायु पैटर्न निर्धारित करती है।

(ii) वे कौन-से कारक हैं जो पृथ्वी पर तापमान के वितरण को प्रभावित करते हैं।

उत्तर- पृथ्वी पर तापमान के वितरण को प्रभावित करने वाले कारक-

⇒ अक्षांश

⇒ ऊँचाई

⇒ स्थल एवं जल का वितरण

⇒ समुद्री धाराएँ

⇒ पृथ्वी का झुकाव व सूर्य की किरणों का कोण

⇒ बादल व वर्षा

⇒ पवन प्रणाली

⇒ वनस्पति 

⇒ मानवीय गतिविधियाँ (शहरीकरण, प्रदूषण)

(iii) भारत में मई में तापमान सर्वाधिक होता है, लेकिन उत्तर अयनांत के बाद तापमान अधिकतम नहीं होता। क्यों?

उत्तर- भारत में मई में तापमान सर्वाधिक होता है, लेकिन उत्तर अयनांत के बाद तापमान अधिकतम नहीं होता जिसके निम्नलिखित कारण है-

⇒ मई में भूमि का अत्यधिक तापीय अपवर्तन तापमान को अधिकतम करता है।

⇒ जून-जुलाई में उत्तर अयनांत के बाद बादल, वर्षा और आर्द्रता बढ़ने से तापमान घटता है।

⇒ मानसूनी पवनें सतह को ठंडा कर देती हैं।

⇒ दिन लंबा होने पर भी बादलों के कारण सौर ऊष्मा कम मिलती है।

(iii) साइबेरिया के मैदान में वार्षिक तापांतर सर्वाधिक होता है क्यों?

उत्तर- साइबेरिया के मैदान में वार्षिक तापांतर सर्वाधिक होने के कारण-

⇒ कोष्ण महासागरीय धाराएँ गल्फ स्ट्रीम तथा उत्तरी अंधमहासागरीय ड्रिफ्ट की उपस्थिति से उत्तरी अंधमहासागर अधिक गर्म होना तथा समताप रेखाएँ उत्तर की तरफ मुड़ जाना।

⇒ महाद्वीपीय जलवायु का प्रभाव – समुद्र से दूर होने के कारण ताप नियंत्रित नहीं होता।

⇒ सर्दियों में अत्यधिक ठंड व ग्रीष्म में गर्मी।

⇒ बर्फ से ढकी सतह सर्दियों में ताप तेजी से घटाती है।

⇒ वायुमंडलीय परिसंचरण का कम प्रभाव।

(iv) सूर्यताप क्या है? इसे प्रभावित करने वाले कारकों का वर्णन करें।

उत्तर- सूर्यताप- सौर्यिक ऊर्जा को ही ‘सूर्यातप’ कहते हैं। सूर्यताप को प्रभावित करने वाले कारक इस प्रकार है-

प्रभावित करने वाले कारक:

⇒ अक्षांश

⇒ ऊँचाई

⇒ स्थल-जल का अनुपात

⇒ बादल व वर्षा

⇒ वायुमंडलीय धूल व आर्द्रता

⇒ ढाल की दिशा

⇒ दिन की लंबाई

(v) महासागरों के तापमान को प्रभावित करनेवाले किन्हीं तीन कारकों का परीक्षण करें।

उत्तर- महासागरीय जल के तापमान को प्रभावित करने वाले कारकों में तीन प्रमख हैं जो निम्नलिखित हैं-

अक्षांश – महासागरीय जल का तापमान भूमध्य रेखा पर अधिकतम तथा ध्रुवों पर न्युनतम होता है।

प्रचलित पवनें – ये हवायें अपने साथ समुद्र तल के जल को बहा ले जाती है, जिसकी पूर्ति हेतु समुद्र के निचले भाग से ठण्डा जल उपर आ जाता है। इस प्रकार जिस ओर से वायु चलती है वहाँ समुद्र जल का तापमान कम तथा जिस ओर वायु चलती है वहाँ तापमान अधिक होता है।

लवणता – अधिक लवणता वाला जल अधिक उष्मा ग्रहण कर सकता है। अत: उसका तापमान भी अधिक होता है।

3. निम्नलिखिल प्रश्नों के उत्तर लगभग 150 शब्दों में दीजिए

(i) अक्षांश और पृथ्वी के अक्ष का झुकाव किस प्रकार पृथ्वी की सतह पर प्राप्त होने वाली विकिरण की मात्रा को प्रभावित करते हैं?

उत्तर- अक्षांश और पृथ्वी के अक्ष का झुकाव, दोनों ही पृथ्वी की सतह पर प्राप्त होने वाली सौर विकिरण (Insolation) की मात्रा को मूल रूप से नियंत्रित करते हैं।

      पहला कारक अक्षांश है। भूमध्य रेखा के निकट सूर्य की किरणें लगभग लंबवत गिरती हैं, इसलिए प्रति इकाई क्षेत्र पर अधिक ऊर्जा मिलती है। ऊँचे अक्षांशों यानी ध्रुवीय क्षेत्रों की ओर बढ़ने पर किरणों का आपतन कोण क्षैतिज होता जाता है, जिससे वही ऊर्जा बड़े क्षेत्र में फैलती है और प्रति इकाई क्षेत्र पर कम विकिरण प्राप्त होता है। इसी कारण भूमध्यीय क्षेत्र अधिक गर्म और ध्रुवीय क्षेत्र अधिक ठंडे होते हैं।

     दूसरा और अत्यंत महत्वपूर्ण कारक है पृथ्वी के अक्ष का 23.5° का झुकाव। इसी झुकाव के कारण वर्ष भर सूर्य का आपतन कोण और दिन की लंबाई बदलती रहती है। जब कोई गोलार्द्ध सूर्य की ओर झुका होता है, तो वहाँ दिन बड़े, सूर्य किरणें अधिक सीधी, और विकिरण अधिक मिलता है, इसे ग्रीष्म ऋतु कहते हैं। विपरीत स्थिति में वहाँ दिन छोटे, सूर्य कोण तिरछा होता है और विकिरण कम मिलता है, यही शीत ऋतु है।

    इस प्रकार अक्षांश पृथ्वी पर ऊर्जा वितरण का स्थानिक (Spatial) अंतर तय करता है, जबकि अक्ष का झुकाव समयगत (Seasonal) अंतर पैदा करता है। दोनों मिलकर पृथ्वी की जलवायु और मौसम के मूल ढाँचे को निर्धारित करते हैं।

(ii) पृथ्वी और वायुमण्डल किस प्रकार ताप को संतुलित करते हैं? इसकी व्याख्या करें?

उत्तर- पृथ्वी और वायुमंडल द्वारा ताप संतुलन की प्रक्रिया:

     पृथ्वी और वायुमंडल मिलकर एक प्राकृतिक ऊष्मा संतुलन स्थापित करते हैं, जिससे पृथ्वी पर जीवन के लिए उपयुक्त तापमान बना रहता है। सूर्य से आने वाली ऊर्जा का कुछ भाग पृथ्वी की सतह द्वारा अवशोषित हो जाता है और सतह गर्म होती है। यह गर्म सतह पुनः अवरक्त विकिरण (infrared radiation) के रूप में ऊर्जा का उत्सर्जन करती है।

    वायुमंडल में मौजूद गैसें जैसे- कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प, मीथेन आदि इन अवरक्त किरणों का आंशिक अवशोषण करके उन्हें पुनः पृथ्वी की ओर लौटाती हैं। इस प्रक्रिया को हरितगृह प्रभाव (Greenhouse Effect) कहा जाता है, जो पृथ्वी के औसत तापमान को स्थिर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    साथ ही, बादल और वायुमंडलीय कण सूर्य के कुछ विकिरणों को वापस अंतरिक्ष में परावर्तित कर देते हैं, जिससे अत्यधिक गर्मी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती। महासागर भी ताप को अवशोषित करके लंबे समय तक संचित रखते हैं और धीरे-धीरे उसे वातावरण में छोड़ते हैं। पवन प्रणाली और महासागरीय धाराएं इस ऊष्मा को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाकर तापमान का समान वितरण करती हैं।

    इस प्रकार, सूर्य से प्राप्त ऊर्जा, पृथ्वी का विकिरण, बादलों का परावर्तन और हरितगृह गैसों का अवशोषण इन सभी की संयुक्त क्रिया से पृथ्वी वायुमंडलीय ताप का संतुलन बनाए रखता है।

(iii) जनवरी में पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध के बीच तापमान के विश्वव्यापी वितरण की तुलना करें।

उत्तर- जनवरी माह में पृथ्वी के उत्तरी और दक्षिणी गोलार्द्ध के तापमान वितरण में स्पष्ट वैश्विक अंतर दिखता है। इस समय सूर्य की सीधी किरणें दक्षिणी गोलार्द्ध पर पड़ती हैं, क्योंकि वह सूर्य की ओर झुका होता है। इसलिए दक्षिणी गोलार्द्ध में ग्रीष्म ऋतु होती है और तापमान सामान्यतः अधिक पाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी भाग तथा दक्षिणी महासागर क्षेत्रों में उच्च तापमान और गर्म हवाएँ प्रमुख होती हैं।

   ठीक इसके विपरीत, जनवरी में उत्तरी गोलार्द्ध सूर्य से थोड़ा झुका हुआ रहता है, जिसके कारण यहाँ शीत ऋतु चलती है। यूरोप, एशिया, उत्तरी अमेरिका तथा उत्तरी अटलांटिक और उत्तरी प्रशांत महासागरीय क्षेत्रों में अत्यधिक ठंड, हिमपात और कम तापमान पाया जाता है। सर्द हवाएँ, ध्रुवीय क्षेत्रों से विस्तारित होकर मध्य अक्षांशों तक पहुँचती हैं, जिससे तापमान और गिर जाता है।

     दक्षिणी गोलार्द्ध में भूमि क्षेत्र कम और महासागर अधिक होने के कारण तापमान अपेक्षाकृत संतुलित रहता है तथा चरम ठंड या गर्मी कम मिलती है। वहीं उत्तरी गोलार्द्ध में बड़े भूभाग के कारण तापमान में अधिक भिन्नता देखी जाती है। कुल मिलाकर, जनवरी में दक्षिणी गोलार्द्ध गर्म तथा उत्तरी गोलार्द्ध ठंडा रहता है, जिससे तापमान का वैश्विक वितरण असमान तथा ऋतुजन्य होता है।

Minor Course or MIC-4 / Population Geography (Theory) Questions Paper 2025

Minor Course or MIC-4

Population Geography (Theory)

Questions Paper 2025



(Patliputra University Patna)

Minor Course or MIC-4

Part A / भाग-अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

Note: Choose the correct option from each question. [10×2-20]

प्रत्येक प्रश्न से सही विकल्प का चयन कीजिए।

1. (i) Population Geography is a branch of:

(a) Settlement Geography

(b) Cultural Geography

(c) Human Geography

(d) Physical Geography

जनसंख्या भूगोल की एक शाखा है।

(a) अधिवास भूगोल

(b) सांस्कृतिक भूगोल

(c) मानव भूगोल

(d) भौतिक भूगोल

(ii) Which one of the following continents has the highest growth rate of population?

(a) Africa

(b) South America

(c) Asia

(d) North America

निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में अधिकतम जनसंख्या वृद्धि दर है?

(a) अफ्रीका

(b) दक्षिण अमेरिका

(c) एशिया

(d) उत्तर अमेरिका

(iii) Which Ministry of Government of India looks after census operations in India?

(a) Ministry of Statistics and Programme

(b) Ministry of Education Implementation

(c) Ministry of Home Affairs

(d) Ministry of Finance

निम्नलिखित में से भारत सरकार का कौन-सा मंत्रालय देश में जनगणना कार्य का संचालन करता है?

(a) सांख्यिकीय एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय

(b) शिक्षा मंत्रालय

(c) गृह मंत्रालय

(d) वित्त मंत्रालय

(iv) Which state has lowest sex-ratio as per the census 2011?

(a) Maharashtra

(b) Rajasthan

(c) Punjab

(d) Haryana

2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य में लिंगानुपात सबसे कम है?

(a) महाराष्ट्र

(b) राजस्थान

(c) पंजाब

(d) हरियाणा

(v) Which one of the following is the important factor in rural-urban migration in India?

(a) Agricultural inefficiency

(b) Population growth

(c) Lock of basic services in rural areas

(d) Unemployment

निम्नलिखित में से कौन भारत में ग्रामीण-नगरीय प्रवास का महत्वपूर्ण कारक है?

(a) कृशि अक्षमता

(b) जनसंख्या वृद्धि

(c) ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सेवाओं का अभाव

(d) बेरोजगारी

(vi) An example of pull factor is:

(a) Employment

(b) Education

(c) Health

(d) Hunger

पुल फैक्टर का एक उदाहरण है:

(a) रोजगार

(b) शिक्षा

(c) स्वास्थ्य

(d) भूख

(vii) NPP stands for:

(a) National Provident Policy

(b) National Population policy

(c) National Poverty Protection

(d) All of these

एनपीपी का तात्पर्य है:

(a) राष्ट्रीय भविष्य निधि नीति

(b) राष्ट्रीय जनसंख्या नीति

(c) राष्ट्रीय गरीबी संरक्षण

(d) इनमें से सभी

(viii) The largest union territory of India in terms of population is:

(a) Delhi

(b) Chandigarh

(c) Pondicherry

(d) Lakshadweep

जनसंख्या की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा केन्द्रशासित प्रदेश है:

(a) दिल्ली

(b) चंडीगढ़

(c) पांडिचेरी

(d) लक्षद्वीप

(ix) According to the 2011 census, what is the sex-ratio in India?

(a) 927

(b) 933

(c) 936

(d) 943

2011 की जनगणना के अनुसार भारत में लिंगानुपात क्या है?

(a) 927

(b) 933

(c) 936

(d) 943

(x) The population of a metropolitan city is:

(a) More Than 10 lakh

(b) More Than 15 lakh

(c) More Than 40 lakh

(d) More Then 50 lakh

मेट्रोपोलिटन नगर की जनसंख्या होती है:

(a) 10 लाख से अधिक

(b) 15 लाख से अधिक

(c) 40 लाख से अधिक

(d) 50 लाख से अधिक

Section-B / खण्ड-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions. Each question carries 5 marks. [10×2-20]

किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।

2. What is population data?

जनसंख्या आँकड़ा क्या है?

3. Describe the sources of population data and the reliability of data.

जनसंख्या आँकड़ों के स्रोत एवं आँकड़ों को विश्वसनीयता का वर्णन कीजिए।

4. Describe optimal population.

अनुकूलतम जनसंख्या का वर्णन कीजिए।

5. What is fertility and mortality?

प्रजननशीलता एवं मृत्यु-दर क्या है?

6. What are the main causes of migration?

प्रवास के मुख्य कारण क्या हैं?

7. Discuss on the declining sex-ratio in India.

भारत में घटते लिंगानुपात पर चर्चा कीजिए।

Section-C / खण्ड-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any three questions. Each question carries 10 marks. [3×10=30]

किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है।

8. Describe the nature and scope of Population Geography.

जनसंख्या भूगोल की प्रकृति तथा विषय-क्षेत्र का वर्णन कीजिए।

9. Throw light on the present trends of international migration of human beings.

मानव समुदाय के अन्तर्राष्ट्रीय स्थानान्तरण की वर्तमान प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए।

10. Write notes on the following:

निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिए:

(i) Age-sex structure in the world

विश्व में आयु-लिंगानुपात संरचना

(ii) Aging population

वृद्ध जनसंख्या

11. Explain the occupational structure of population in India.

भारत में जनसंख्या की व्यावसायिक संरचना की व्याख्या कीजिए।

12. Write about the population policies and programmes in India.

भारत में जनसंख्या नीति एवं कार्यक्रमों के बारे लिखिए।

26. Physical features of India (भारत का भौतिक स्वरूप)

Physical features of India

(भारत का भौतिक स्वरूप)



1. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो- 

(क) तट

(ख) द्वीप 

(ग) प्रायद्वीप

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

2. भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-

(क) हिमाचल

(ख) उत्तराखंड

(ग) पूर्वांचल

(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

3. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिमी तटीय पट्टी को क्या कहा जाता है?

(क) कोरोमंडल तट

(ख) कोंकण तट

(ग) कन्नड़ तट

(घ) उत्तरी सरकार

4. पूर्वी घाट की सर्वोच्च शिखर- 

(क) अनई मुडी

(ख) कंचनजंगा

(ग) महेंद्रगिरि

(घ) खासी

5. भूगर्भ वैज्ञानिक के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन-से पृथ्वी की सतह पर प्राचीन भूभाग हैं?

(क) हिमालय

(ख) प्रायद्वीपीय पठार

(ग) थार रेगिस्तान

(घ) अंडमान और निकोबार

6. निम्न में से कौन हिमालय की विशेषता नहीं है?

(क) बहुत युवा स्थलाकृति हैं। 

(ख ) यहाँ गहरी घाटियाँ हैं। 

(ग) यहाँ ऊँची शिखर (चोटियाँ) हैं।  

(घ) यहाँ पर नदियाँ धीमी गति से बहती हैं। 

7. निम्नलिखित में से कौन सा प्रायद्वीपीय पठार की विशेषता नहीं है?

(क) यह आग्नेय और कायांतरित चट्टानों से बना है।

(ख) यहाँ पर पहाड़ियों की ढाल कम हैं। 

(ग) यहाँ गहरी घाटियाँ है। 

(घ) यहाँ चौड़ी घाटियाँ हैं। 

8. भौतिक विशेषताओं के आधार पर भारत को कितने भौगोलिक भागों में बांटा गया है?

(क) 3

(ख) 5

(ग) 6

(घ) 8

9. कश्मीर में हिमालय की चौड़ाई लगभग कितनी है?

(क) 150 किमी

(ख) 250 किमी

(ग) 400 किमी

(घ) 450 किमी

10. हिमालय की सबसे उत्तरी श्रृंखला को किस नाम से भी जाना जाता है?

(क) महान (वृहत)  हिमालय

(ख) आतंरिक हिमालय

(ग) हिमाद्रि

(घ) उपरोक्त सभी

11. महान हिमालय की औसत ऊंचाई लगभग कितनी है?

(क) 5000 मीटर

(ख) 6000 मीटर

(ग) 7000 मीटर

(घ) 8000 मीटर

12. निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे उत्तरी पर्वत श्रृंखला है?

(क) कुनलुन पर्वत

(ख) काराकोरम

(ग) लद्दाख

(घ) जस्कर

13. निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे उत्तरी पर्वत श्रृंखला है?

(क) कैलाश श्रृंखला 

(ख) काराकोरम

(ग) लद्दाख

(घ) जस्कर

14. निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे पश्चिमी पर्वत श्रृंखला है?

(क) सुलेमान रेंज

(ख) गारो

(ग) खासी

(घ) पटकाई रेंज

15. निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे पूर्वी पर्वत श्रृंखला है?

(क) नागा

(ख) गारो

(ख) मिजो पहाड़ियाँ

(घ) पटकाई रेंज

16. निम्नलिखित में से कौन-सी सबसे उत्तरी पहाड़ी है?

(क) नमचा बरवा

(ख) पटकाई बम

(ग) नागा हिल्स

(घ) मिजो पहाड़ियाँ

17. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है?

(क) माउंट एवरेस्ट

(ख) कंचनजंगा

(ग) मकालू

(घ) नंदा देवी

18. निम्न में से कौन सा हिमनद महान हिमालय में स्थित है?

(क) गंगोत्री

(ख) कामेट

(ग) मिलाप

(घ) उपरोक्त सभी

19. निम्न में से कौन सा पर्वतीय दर्रा महान हिमालय से है?

(क) शिपकिला

(ख) नाथुला

(ग) बोमडिला

(घ)  उपरोक्त सभी

20. निम्नलिखित में से कौन सा सुमेलित नहीं है?

(क) कंचनजंगा-सिक्किम

(ख) नंगा पर्वत-उत्तराखंड

(ग) कामेट-उत्तराखंड

(घ) नंदा देवी-उत्तराखंड

21. निम्नलिखित में से किस हिमालय श्रृंखला की ऊँचाई 3,700 और 4,500 मीटर के बीच है और औसत चौड़ाई 50 किमी है?

(क) महान हिमालय

(ख) हिमाचल हिमालय

(ग) हिमाद्री रेंज

(घ) शिवालिक रेंज

22. निम्न में से कौन सी श्रेणी निम्न हिमालय में नहीं है?

(क) पीर पंजाल शृंखला 

(ख) धौला धार

(ग) महाभारत शृंखला 

(घ) जास्कर शृंखला 

23. निम्न हिमालय (हिमाचल हिमालय) में निम्न में से कौन सी श्रेणी सबसे लंबी और सबसे महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला है?

(क) पीर पंजाल रेंज

(ख) धौला धार

(ग) महाभारत रेंज

(घ) जास्कर रेंज

24. निम्नलिखित में से कौन सी पर्वतमाला श्रृंखला अपने पहाड़ी नगरों (हिल स्टेशनों) के लिए प्रसिद्ध है?

(क) महान हिमालय

(ख) हिमाचल हिमालय

(ग) हिमाद्री पर्वत श्रृंखला 

(घ) शिवालिक पर्वत श्रृंखला 

25. कश्मीर, कांगड़ा और कुल्लू की प्रसिद्ध घाटियाँ निम्नलिखित में से किस पर्वत श्रृंखला में पाई जाती हैं?

(क) महान हिमालय

(ख) हिमाचल हिमालय

(ग) हिमाद्री शृंखला 

(घ) शिवालिक शृंखला 

26. कश्मीर घाटी किस पर्वत श्रृंखला के बीच स्थित है?

(क) जास्कर और महान हिमालय

(ख) महान हिमालय और पीर पंजाल शृंखला 

(ग) पीर पंजाल और शिवालिक शृंखला 

(घ) हिमाचल हिमालय और शिवालिक शृंखला 

27. अरुणाचल प्रदेश में हिमालय की चौड़ाई लगभग कितनी है?

(क) 150 किमी

(ख) 250 किमी

(ग) 400 किमी

(घ) 450 किमी

28. हिमालय की सबसे दक्षिणी पर्वत श्रृंखला को क्या कहते है?

(क) महान हिमालय

(ख) हिमाचल हिमालय

(ग) हिमाद्री रेंज

(घ) शिवालिक रेंज

29. निम्नलिखित में से कौन सा पहाड़ी नगर (हिल स्टेशन) उत्तराखंड से नहीं है?

(क) मसूरी

(ख) नैनीताल

(ग) शिमला

(घ) रानीखेत

30. निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रृंखला सबसे दक्षिणी श्रेणी है?

(क) विंध्य रेंज

(ख) सतपुड़ा रेंज

(ग) गिर रेंज

(घ) महादेव हिल्स

31. लघु हिमालय और शिवालिक के बीच स्थित लंबवत घाटी को क्या कहते है?

(क) श्रृंखला 

(ख) दर्रा 

(ग) घाटी

(घ) दून 

32. सिंधु और सतलुज के बीच स्थित हिमालय के भाग को क्या कहा जाता है?

(क) पंजाब हिमालय

(ख) हिमाचल हिमालय

(ग) कश्मीर हिमालय

(घ) उपरोक्त सभी

33. सतलुज और काली नदी के बीच स्थित हिमालय के भाग को क्या कहा जाता है?

(क) पंजाब हिमालय

(ख) हिमाचल हिमालय

(ग) नेपाल हिमालय

(घ) कुमाऊं हिमालय

34. काली और तीस्ता नदियों के बीच स्थित हिमालय के भाग को क्या कहा जाता है?

(क) असम हिमालय

(ख) हिमाचल हिमालय

(ग) नेपाल हिमालय

(घ) कुमाऊं हिमालय

35. तीस्ता और दिहांग नदियों के बीच स्थित हिमालय के भाग को किस नाम से जाना जाता है?

(क) असम हिमालय

(ख) हिमाचल हिमालय

(ग) नेपाल हिमालय

(घ) कुमाऊं हिमालय

36. निम्नलिखित में से कौन सा पूर्वांचल पहाड़ियों का हिस्सा नहीं है?

(क) पटकाई पहाड़ियाँ

(ख) नागा हिल्स

(ग) मणिपुर की पहाड़ियाँ

(घ) गारो हिल्स

37. निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य उत्तरी मैदान के बारे में सही नहीं है?

(क) यह 7 लाख वर्ग किमी के क्षेत्र में फैला हुआ है।

(ख) मैदान लगभग 2400 किमी लंबा और 240 से 320 किमी चौड़ा है।

(ग) यह कम आबादी वाला भौगोलिक प्रदेश है।

(घ) यह कृषि की दृष्टि से भारत का एक उत्पादक हिस्सा है।

38. गंगा के मैदान का विस्तार किन नदियों के बीच है-

(क) घग्घर और तीस्ता नदियाँ।

(ख) सिंधु और गंगा नदी

(ग) गंगा और ब्रह्मपुत्र नदी

(घ) गंगा और तीस्ता नदी

39. शिवालिक के ढालों के समांतर लगभग 8 से 16 किमी चौड़ी एक संकरी पट्टी है उसे किस नाम से जाना जाता है?

(क) भाबर

(ख) भांगर

(ग) तराई

(घ) खादर

40. भाबर पट्टी के दक्षिण में स्थित पट्टी को किस नाम से जाना जाता है जिसमे सरिताएँ एवं नदियाँ पुनः निकल आती हैं?

(क) भाबर

(ख) भांगर

(ग) तराई

(घ) खादर

41. उत्तरी मैदान का वह भाग जो नदियों के बाढ़ के मैदानों के ऊपर स्थित है तथा वेदिका जैसी आकृति प्रदर्शित करते हैं। इस भाग को क्या कहा जाता है-

(क) भाबर

(ख) भांगर

(ग) तराई

(घ) खादर

42. बाढ़ वाले मैदान के नये तथा युवा निक्षेपों को क्या कहा जाता है?

(क) भाबर

(ख) भांगर

(ग) तराई

(घ) खादर

43. निम्नलिखित में से कौन सा मैदान गहन कृषि के लिए आदर्श है?

(क) भाबर

(ख) भांगर

(ग) तराई

(घ) खादर

44. नर्मदा नदी के उत्तर में स्थित प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो कि मालवा पठार के अधिकतर भागों में फैला हैं उसे किस नाम से जाना जाता हैं?

(क) डेक्कन ट्रैप

(ख) दक्कन का पठार

(ग) मध्य उच्चभूमि ( सेंट्रल हाइलैंड्स)

(घ) छोटा नागपुर का पठार

45. मध्य उच्चभूमि पश्चिम में चौड़ा लेकिन पूर्व में संकरा है। इस पठार के पूर्वी विस्तार को स्थानीय रूप से किस नाम से जाना जाता है?

(क) छोटा नागपुर का पठार

(ख) बुंदेलखंड

(ग) बघेलखंड

(घ) बुंदेलखंड और बघेलखंड

46. निम्नलिखित में से कौन-सा पठार मध्य उच्चभूमि का भाग नहीं है?

(क) छोटा नागपुर का पठार

(ख) बुंदेलखंड का पठार

(ग) बघेलखंड का पठार

(घ) डेक्कन ट्रैप

47. दामोदर नदी किस पठार में बहती है?

(क) छोटा नागपुर का पठार

(ख) बुंदेलखंड

(ग) बघेलखंड

(घ) डेक्कन ट्रैप

48. दक्कन के पठार की आकृति कैसी है?

(क) वृतीय 

(ख) आयताकार

(ग) त्रिभुज

(घ) कोई नहीं

49. निम्नलिखित में से कौन-सा दक्कन के पठार का तथ्य नहीं है?

(क) दक्कन के पठार के उत्तर में सतपुड़ा श्रेणी है।

(ख) महादेव, कैमूर की पहाड़ियाँ और मैकाल रेंज दक्कन के पठार के पूर्वी विस्तार का निर्माण करती हैं।

(ग) दक्कन का पठार पूर्व में ऊंचा है और पश्चिम की ओर नम ढाल है।

(घ) मेघालय, कार्बी-एंगलोंग पठार और उत्तर कछार पहाड़ियाँ दक्कन के पठार का हिस्सा हैं।

50. निम्नलिखित में से कौन सा तथ्य पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट के बारे में ठीक नहीं है?

(क) थल, भोर और पाल घाट पहाड़ी दर्रे हैं जो पूर्वी घाट में स्थित हैं।

(ख) पश्चिमी घाट की औसत उचाई पूर्वी घाट से ज्यादा हैं।

(ग) पूर्वी घाट की औसत ऊंचाई 600 मीटर है जबकि पश्चिमी घाट की औसत ऊंचाई 900-1600 मीटर है।

(घ) पश्चिमी घाट, घाटों के पश्चिमी ढलानों पर पर्वतीय वर्षा होती हैं।

51. पश्चिमी घाट की सबसे ऊँची शिखर कौन सी है?

(क) अनई मुडी

(ख) डोडा बेट्टा

(ग) महेंद्र गिरी

(घ) सह्याद्री

52. तमिलनाडु की सबसे ऊँची शिखर (चोटी) कौन सी है?

(क) अनई मुडी

(ख) डोडा बेट्टा

(ग) महेंद्र गिरी

(घ) सह्याद्री

53. पूर्वी घाट की सबसे ऊँची शिखर (चोटी) कौन सी है?

(क) अनई मुडी

(ख) डोडा बेट्टा

(ग) महेंद्र गिरी

(घ) सह्याद्री

54. निम्नलिखित में से कौन सी पहाड़ी पश्चिमी घाट में स्थित है?

(क) शेवरॉय हिल्स

(ख) जावड़ी हिल्स

(ग) ऊटी या उदगमंडलम

(घ) महेंद्र गिरी

55. भारतीय मरुस्थल में वार्षिक वर्षा लगभग कितनी होती है?

(क) 250 मिमी से कम

(ख) 150 मिमी से कम

(ग) 100 मिमी से कम

(घ) 75 मिमी से कम

56. मुंबई से गोवा तक के तट को किस नाम से जाना जाता है?

(क) कोंकण तट

(ख) कन्नड़ मैदान

(ग) मालाबार तट

(घ) कोरोमंडल तट

57. गोवा से केरल के उत्तरी भाग तक के तट को किस नाम से जाना जाता है?

(क) कोंकण तट

(ख) कन्नड़ मैदान

(ग) मालाबार तट

(घ) कोरोमंडल तट

58. केरल तट को किस नाम से जाना जाता है?

(क) कोंकण तट

(ख) कन्नड़ मैदान

(ग) मालाबार तट

(घ) कोरोमंडल तट

59. निम्नलिखित में से कौन-सी भारत की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है?

(क) सांभर झील

(ख) चिल्का झील

(ग) पैंगोंग झील

(घ) पुलीकट झील

60. किस वर्ष लक्षद्वीप, मिनिकॉय और अमीनदीव नाम बदलकर लक्षद्वीप रखा गया था?

(क) 1952

(ख) 1963

(ग) 1973

(घ) 1998

61. लक्षद्वीप का प्रशासनिक मुख्यालय कौन सा द्वीप है?

(क) लक्षद्वीप

(ख) मिनिकॉय

(ग) पिट्टी द्वीप

(घ) कवारत्ती द्वीप

62. निम्नलिखित में से कौन सा द्वीप निर्जन है, और एक पक्षी अभयारण्य है?

(क) लक्षद्वीप

(ख) मिनिकॉय

(ग) पिट्टी द्वीप

(घ) कवारत्ती द्वीप

63. भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में स्थित है उसे किस नाम से जाना जाता हैं? 

(क) बैरेन द्वीप

(ख) हैवलॉक द्वीप

(ग) मार्शल द्वीप

(घ) स्वराज द्वीप

UG Regular Semester-IV Examination 2025 QUESTION PAPER, Patliputra University, Patna

UG Regular Semester-IV

Examination 2025



Patliputra University, Patna

UG Regular Semester-IV Examination 2025

(Session: 2023-27)

(MJC-5: MAJOR CORE COURSE) GEOGRAPHY

Paper Code: 410808

(Human Geography)

Time: Three Hours] [Maximum Marks: 70

Note : Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable. The figures in the margin indicate full marks. Answer from all the sections as directed.

परीक्षार्थी यथासंभव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं। निर्देशानुसार सभी खण्डों से उत्तर दें।

Section-A / खंड -अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

Choose the correct option from each question. [10×2=20]

प्रत्येक प्रश्न से सही विकल्प का चयन कीजिए।

(i) Who has defined Human Geography as the study of relationship between human societies and earth’s surface?

(a) Ratzel

(b) Ellen C. Semple

(c) Blache

(d) Al-Idrisi

मानव भूगोल को मानव समाज और पृथ्वी की सतह के बीच सम्बन्धों के अध्ययन के रूप में किसने परिभाषित किया है?

(a) रैटजेल

(b) एलेन सी. सेम्पल

(c) ब्लाश

(d) अल-इदरीसी

(ii) Who coined the term ‘neo-determinism’?

(a) Griffith Taylor

(b) Ratzel

(c) Blache

(d) Christaller

‘नव-नियतिवाद’ शब्द किसने गढ़ा?

(a) ग्रिफिथ टेलर

(b) रैटजेल

(c) ब्लाश

(d) क्रिस्टालर

Which one of the following is not an approach in Human Geography?

(a) Areal differentiation

(b) Spatial organisation

(c) Quantitative revolution

(d) Exploration and description

निम्नलिखित में से कौन-सा मानव भूगोल का दृष्टिकोण नहीं है?

(a) क्षेत्रीय विभेदीकरण

(b) स्थानिक संगठन

(c) मात्रात्मक क्रांति

(d) अन्वेषण और विवरण

(iv) Which subject is called mother discipline?

(a) Geography

(b) Economics

(c) History

(d) Political Science

किस विषय को मातृ विषय कहा जाता है?

(a) भूगोल

(b) अर्थशास्त्र

(c) इतिहास

(d) राजनीति विज्ञान

(v) What is the average density of the world population?

(a) 31

(b) 35

(c) 38

(d) 54

विश्व की जनसंख्या का औसत घनत्व कितना है?

(a) 31

(b) 35

(c) 38

(d) 54

(vi) Which one of the following is not anarea of the sparse population?

(a) The Atacama

(b) Equatorial Region

(c) South-EastAsia

(d) Polar Regions

निम्नलिखित में से कौन विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र नहीं है?

(a) अटाकामा

(b) भूमध्यरेखीय प्रदेश

(c) दक्षिण-पूर्व एशिया

(d) ध्रुवीय प्रदेश

(vii) Which of the following is called as ‘Heart of the city’?

(a) Central Business District

(b) Zone of working men’s house

(c) The zone of better residence

(d) The commuter’s zone

निम्नलिखित में से किसे ‘शहर का हृदय’ कहा जाता है

(a) केन्द्रीय व्यापारिक क्षेत्र

(b) कामकाजी पुरुषों के घर का क्षेत्र

(c) बेहतर निवास का क्षेत्र

(d) आवागमन क्षेत्र

Which among the following is the largest tribe of India?

(a) Bhils

(b) Santhals

(c) Gonds

(d) Nagas

निम्नलिखित में से भारत की सबसे बड़ी जनजाति कौन-सी है?

(a) भील

(b) संथाल

(c) गोंड

(d) नागा

(ix) Jarawa tribe is found here:

(a) Bihar

(b) Odisha

(c) Nagaland

(d) Andaman Islands

जरावा जनजाति कहाँ पायी जाती है?

(a) बिहार

(b) उड़ीसा

(c) नागालैंड

(d) अंडमान द्वीप

(x) The Central Place Theory was postulated by:

(a) C.D. Harris

(b) J. Gottman

(c) W. Christaller

(d) P. Geddes

केन्द्रीय स्थान सिद्धांत किसके द्वारा प्रतिपादित किया था?

(a) सी.डी. हैरिस गया

(b) जे. गॉटमैन

(c) डब्ल्यू. क्रिस्टालर

(d) पी.गेडे

Section-B / खण्ड-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions of the following. Each question carries 5 marks. [4×5=20]

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।

2. Discuss the nature of Human Geography.

मानव भूगोल की प्रकृति का वर्णन कीजिए।

3. Describe the concept of Determinism.

निश्चयवाद की संकल्पना का वर्णन कीजिए।

4. Write two causes of uneven distribution of population in India.

भारत में जनसंख्या के असमान वितरण के दो कारणों को लिखिए।

5. Define Races. Name major tribal groups of Bihar.

प्रजाति को परिभाषित कीजिए। बिहार के प्रमुख प्रजाति समूहों के नाम लिखिए। Discuss the problems of urbanisation in India.

भारत में नगरीकरण की समस्याओं की समीक्षा कीजिए।

What are the major types of settlements?

अधिवासों के प्रमुख प्रकार क्या है?

Section-C / खण्ड-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note : Answer any three questions of the following. Each question carries 10 marks. [3×10=30]

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है।

8. What do you mean by Human Geography? Describe the branches of Human Geography.

मानव भूगोल से आपका क्या अभिप्राय है? इसकी मुख्य शाखाओं का वर्णन कीजिए।

9. Discuss the concept and main features of Malthusian theory of population.

माल्थस के जनसंख्या सिद्धान्त की अवधारणाओं तथा प्रमुख तत्वों की विवेचना कीजिए।

10. Describe characteristics and types of rural settlements.

ग्रामीण बस्तियों की विशेषताओं एवं प्रकारों का वर्णन कीजिए।

11. Give an account of the habitat, economy and social conditions of Santhals.

संथालों के निवास-स्थल, अर्थव्यवस्था तथा सामाजिक दशाओं का एक विवरण दीजिए।

12. Discuss in detail about the trends and pattern of urbanization in India.

भारत में शहरीकरण की प्रवृत्तियों और स्वरूप के बारे में विस्तार से चर्चा कीजिए।



UG (Regular) (Semester-IV) Examination, 2025

(Session: 2023-27)

(MJC-6: MAJOR CORE COURSE)

GEOGRAPHY

Paper Code: 410809

(Geography of India and Bihar)

Time: Three Hours] [Maximum Marks : 70

Note : Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable. The figures in the margin indicate full marks. Answer from all the parts as directed.

परीक्षार्थी यथासंभव उत्तर अपने शब्दों में ही दें। उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं। निर्देशानुसार सभी भागों से प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

Section-A / खंड -अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

Choose the correct option from each question. [10×2=20]

प्रत्येक प्रश्न से सही विकल्प का चयन कीजिए।

(i) ‘Durand Line’ demarcated the Indian boundary with which of the following countries?

(a) Afghanistan

(b) Nepal

(c) Myanmar (Burma)

(d) Tibet

‘डूरंड रेखा’ निम्नलिखित में से किस देश के साथ भारतीय सीमा निर्धारित करती है?

(a) अफगानिस्तान

(b) नेपाल

(c) म्यांमार (बर्मा)

(d) तिब्बत

(ii) Which one of the following forms the real watershed of the peninsula?

(a) Anaimudi

(b) Pushpagiri

(c) Perumal Peak

(d) Western Ghats

निम्नलिखित में से कौन प्रायद्वीप का वास्तविक जलविभाजक बनाता है?

(a) अनाइमुडी

(b) पुष्पागिरी

(c) पेरुमल शिखर

(d) पश्चिमी घाट

(iii) EL-NINO is also called as:

(a) Hail

(b) Southern Oscillation

(c) Tornado

(d) Jet Stream

अल-नीनो को ऐसा भी कहा जाता है:

(a) ओला

(b) दक्षिणी दोलन

(c) बवंडर

(d) जेट धारा

(iv) Laterite soil is rich in:

(a) Phosphorus

(b) Calcium Cabonate

(c) Potassium

(d) Iron Oxide

लैटेराइट मिट्टी में समृद्धता होती है:

(a) फास्फोरस

(b) कैल्शियम कार्बोनेट

(c) पोटैशियम

(d) आयरन ऑक्साइड

(v) The percentage of forest cover in India is

(a) 8.5%

(b) 10.5%

(c) 19.51%

(d) 21.70%

भारत में वन क्षेत्र का प्रतिशत है:

(a) 8.5%

(b) 10.5%

(c) 19.51%

(d) 21.70%

Under which Five Year Plan the major steel plants in India were established?

(a) First

(b) Second

(c) Fourth

(d) Fifth

भारत में किस पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत प्रमुख इस्पात संयंत्रों को स्थापित किया गया था?

(a) प्रथम

(b) द्वितीय

(c) चतुर्थ

(d) पाँचवीं

(vii) India’s first Cotton Textile Industry was established in ——— 1854.

(a) Mumbai

(b) Ahmedabad

(c) Kolkata

(d) Coimbatore

भारत में प्रथम सूती वस्त्र उद्योग 1854 में स्थापित हुआ था।

(a) मुम्बई

(b) अहमदाबाद

(c) कोलकाता

(d) कोयम्बटूर

(viii) Which of the following State has the highest deposits of Tertiary coal in India?

(a) Jammu and Kashmir

(b) Gujarat

(c) Maharashtra

(d) Odisha

भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य में तृतीयक कोयले का सर्वाधिक भंडार है?

(a) जम्मू और कश्मीर

(b) गुजरात

(c) महाराष्ट्र

(d) उड़ीसा

(ix) Which is the most populous district in Bihar?

(a) Begusarai

(b) Darbhanga

(c) Patna

(d) Gaya

बिहार का सबसे अधिक आबादी वाला जिला कौन-सा है?

(a) बेगूसराय

(b) दरभंगा

(c) पटना

(d) गया

(x) Which mountain range forms the northern border of Bihar?

(a) Aravalli Range

(b) Eastern Ghats

(c) Himalayas

(d) Vindhyan Range

कौन-सी पर्वत श्रृंखला बिहार की उत्तरी सीमा बनाती है?

(a) अरावली श्रेणी

(b) पूर्वी घाट

(c) हिमालय

(d) विन्ध्य श्रेणी

PART-B / भाग-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note : Answer any four questions of the following. Each question carries 5 marks. [4×5=20]

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।

2. What are the five physiographic divisions of India?

भारत के पाँच भौतिक विभाग क्या हैं?

3. What are the major soil types found in India?

भारत में पाई जाने वाली प्रमुख मिट्टी के प्रकार क्या है?

4. State any two characteristics of Indian Monsoon.

भारतीय मानसून की किन्हीं दो विशेषताओं का वर्णन कीजिये।

5. Explain the problems faced by the Sugar Industry in India.

भारत में चीनी उद्योग के सामने आने वाली समस्याओं की व्याख्या कीजिये।

6. Give a brief summary of the rivers of South Bihar.

दक्षिण बिहार की नदियों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

7. What are the main causes of floods in Bihar?

बिहार में बाढ़ के मुख्य कारण क्या हैं?

PART-C/ भाग-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note : Answer any three questions of the following. Each question carries 10 marks. [3×10=30]

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है।

8. Devide India into physiographic divisions. Discuss any one in detail.

भारत को भौतिक विभागों में विभाजित कीजिये। किसी एक का विस्तार से वर्णन कीजिये।

9. What is natural vegetation? influencing What are the factors in vegelation? What are the types of vegetation in India?

प्राकृतिक वनस्पति क्या है? वनस्पति को प्रभावित करने वाले कारक क्या है? भारत में वनस्पति के प्रकार क्या है?

10. Write a reasoned account of trends of production and distribution of Iron and Steel Industry in India.

भारत में लौह एवं इस्पात उद्योग के उत्पादन तथा वितरण का युक्तियुक्त विवरण प्रस्तुत कीजिये।

11. Discuss the Cotton Textile Industry in India.

भारत में सूती वस्त्र उद्योग की समीक्षा कीजिये।

12. Explain the distributional pattern of population in Bihar.

बिहार में आबादी के वितरण प्रारूप का वर्णन कीजिये।




UG (Regular) (Semester-IV) Examination, 2025

(Session: 2023-27)

(MJC-7: MAJOR CORE COURSE)

GEOGRAPHY

Paper Code: 410810

(Statistical Methods in Geography)

Time: Three Hours] [Maximum Marks : 70

Note: Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable. The figures in the margin indicate full marks. Answer from all the parts as directed.

अभ्यर्थी यथासंभव उत्तर अपने शब्दों में ही दें। उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक हैं। निर्देशानुसार सभी भागों से उत्तर दीजिए।

PART-A / भाग-अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

Note: Choose the correct option from the following questions. Each question carries 2 marks. [10×2=20]

1. निम्नलिखित प्रश्नों में से सही विकल्प का चयन कीजिए। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का है।

(i) Which of the following values is used as a summary measure for a sample, such as a sample mean?

(a) Population parameter

(b) Sample parameter

(c) Sample statistic

(d) Population mean

निम्नलिखित में से किस मूल्य को एक प्रतिदर्श के लिए सारांश माप के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जैसे कि एक प्रतिदर्श माध्य?

(a) जनसंख्या प्राचल

(b) प्रतिदर्श प्राचल

(c) प्रतिदर्श सांख्यिकी

(d) जनसंख्या माध्य

(ii) The mean of the data : 4, 10, 5, 9, 12, is:

(a) 8

(b) 10

(c) 9

(d) 15

4, 10, 5, 9, 12 आँकड़ों का माध्य है:

(a) 8

(b) 10

(c) 9

(d) 15

(iii) The median of the data 13, 15, 16, 17, 19, 20 is:

(a) 30/2

(b) 31/2

(c) 33/2

(d) 35

13, 15, 16, 17, 19, 20 आँकड़ों की माध्यिका है

(a) 30/2

(b) 31/2

(c) 33/2

(d) 35/2

(iv) Construction of a cumulative frequency table is useful in determining the—-

(a) Mean

(b) Median

(c) Mode

(d) All the above three measures

संचयी बारंबारता सारणी का निर्माण…….. के निर्धारण में उपयोगी है।

(a) माध्य

(b) माध्यिका

(c) बहुलक

(d) उपरोक्त सभी

(v) The sum of deviations of a set of observations from their mean is always:

(a) Zero

(b) Negative

(c) Positive

(d) Undefined

प्रेक्षणों के एक समूह के उनके माध्य से विचलनों का योग सदैव होता है

(a) शून्य

(b) नकारात्मक

(c) सकारात्मक

(d) अपरिभाषित

(vi) Which of the following is not a measure of central tendency?

(a) Mean

(b) Median

(c) Mode

(d) Standard deviation

निम्नलिखित में से कौन-सा केन्द्रीय प्रवृत्ति का माप नहीं है?

(a) माध्य

(b) माध्यिका

(c) बहुलक

(d) मानक विचलन

(vii) The number of a student in class is 100. This is an example of

(a) Discrete data

(b) Categorised data

(c) Continuous data

(d) Qualitative data

कक्षा में विद्यार्थियों की संख्या 100 है। यह का उदाहरण है।

(a) असतत् आँकड़ा

(b) श्रेणीबद्ध आँकड़ा

(c) सतत् आँकड़ा

(d) गुणात्मक आँकड़ा

(viii) A survey in which information is collected from each and every individual of the population is known as:

(a) Sample survey

(b) Pilot survey

(c) Biased survey

(d) Census survey

एक सर्वेक्षण, जिसमें जनसंख्या के हरेक एवं प्रत्येक व्यक्ति से जानकारी एकत्रित की जाती है को जाना जाता है:

(a) नमूना सर्वेक्षण के रूप में

(b) पायलट सर्वेक्षण के रूप में

(c) पक्षपातपूर्ण सर्वेक्षण के रूप में

(d) जनगणना सर्वेक्षण के रूप में

(ix) The data which have already been collected by some one are:

(a) Secondary data

(b) Raw data

(c) Primary data

(d) Fictious data

वह आँकड़ा जो पहले से ही किसी के द्वारा एकत्रित किया है, वह है:

(a) द्वितीयक आँकड़ा

(b) कच्चा आँकड़ा

(c) प्राथमिक आँकड़ा

(d) काल्पनिक आँकड़ा

(x) The questionnaire survey method is used to collect:

(a) None of these

(b) Secondary data

(c) Primary data

(d) Qualitative variable

प्रश्नावली सर्वेक्षण पद्धति का उपयोग ………. एकत्र करने के लिए किया जाता है।

(a) इनमें से कोई नहीं

(b) द्वितीयक आँकड़ा

(c) प्राथमिक आँकड़ा

(d) गुणात्मक

PART-B / भाग-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions of the following. Each question carries 5 marks.  [4×5=20]

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।

2. List down three sources of primary data.

प्राथमिक आँकड़ों के तीन स्रोतों की सूची बनाइए।

3. Give five methods of collecting statistical data.

सांख्यिकीय आँकड़ों को एकत्रित करने की पाँच विधियाँ बताइए।

4. Discuss each:

प्रत्येक का वर्णन कीजिये:
(i) statistics

सांख्यिकीय

(ii) Mode

बहुलक

(iii) Median

माध्यिका

5. What is Co-efficient of Variation?

विचरण गुणांक क्या हैं?

6. Discuss the different types of levels of data measurement.

आँकड़ा मापन के स्तरों के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिये।

7. What is Correlation?

सहसम्बन्ध क्या है?

PART-C/ भाग-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note : Answer any three questions of the following. Each question carries 10 marks. [3×10=30]

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है।

8. Calculate ‘Median’ of the following data:

निम्नलिखित आँकड़ों की मदद से ‘माध्यिका’ की गणना कीजिये:

Rainfall (cms.)

वर्षा (से.मी.)

60-70 50-60  40-50 30-40 20-30
No. of  Stations

स्टेशनों की संख्या

40 50 60 30 10

9. What are measures of dispersion? Discuss the utility of these measures in geographical studies.

विचलन के मापक क्या हैं? भौगोलिक अध्ययनों में इन मापकों की उपयोगिता का वर्णन कीजिये।

10. Write a detailed note on Karl Pearson’s coefficient of correlation.

कार्ल पियर्सन के सहम्बन्ध गुणांक के बारे में विस्तार से टिप्पणी लिखिए।

11. Discuss different types of sampling.

प्रतिचयन के विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिये।

12. Write notes on the following:

निम्नलिखित पर टिप्पणियाँ लिखिये

(i) Significance of statistical methods in Geography

भूगोल में सांख्यिकीय विधियों का महत्त्व

(ii) Scale of measurement

माप का पैमाना

23. International Trade (अंतर्राष्ट्रीय व्यापार)

 International Trade

(अंतर्राष्ट्रीय व्यापार)



International Trade

परिचय

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार उन आर्थिक गतिविधियों को संदर्भित करता है जिसके माध्यम से दो या अधिक देश वस्तुओं, सेवाओं, प्रौद्योगिकी, पूँजी, श्रम और ज्ञान का परस्पर आदान-प्रदान करते हैं। यह व्यापार वैश्विक आर्थिक तंत्र की रीढ़ है और विभिन्न देशों के बीच आर्थिक परस्पर निर्भरता को बढ़ाता है।

    आधुनिक युग में वैश्वीकरण (Globalization), उदारीकरण (Liberalization) और निजीकरण (Privatization) ने अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को नई गति दी है, जिसके कारण विश्व बाजारों का एकीकरण (Integration) तेजी से बढ़ा है।

परिभाषा

    विभिन्न विद्वानों के अनुसार-

एडम स्मिथ के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार ऐसे विनिमय को कहते हैं जिसमें देश अपने मध्य वस्तुओं और सेवाओं की खरीद-फरोख्त करते हैं।

रिचर्डो के अनुसार, यह व्यापार उन लाभों से प्रेरित होता है जो देश तुलनात्मक लाभ (Comparative Advantage) के कारण एक-दूसरे से प्राप्त करते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की विशेषताएँ

(i) सीमा पार लेन-देन:-

     इसमें राष्ट्रों की राजनीतिक सीमाओं को पार करते हुए आदान-प्रदान होता है।

(ii) भाषा और संस्कृति का अंतर:-

    लेन-देन में विभिन्न भाषाई, सांस्कृतिक और कानूनी व्यवस्थाओं का प्रभाव होता है।

(iii) मुद्रा विनिमय की आवश्यकता:-

     विदेशी मुद्राओं के विनिमय दर (Exchange Rate) व्यापार को प्रभावित करते हैं।

(iv) विभिन्न प्रशासनिक नियम:-

     आयात-निर्यात नीति, कस्टम शुल्क, कोटा, लाइसेंस आदि व्यापार को नियंत्रित करते हैं।

(v) विस्तृत परिवहन और संचार नेटवर्क:-

     समुद्री, वायुवाहित एवं भूमि परिवहन की आवश्यकता।

(vi) उच्च जोखिम और अनिश्चितता:-

     राजनीतिक संकट, युद्ध, आपूर्ति शृंखला टूटना, विदेशी मुद्रा संकट आदि का प्रभाव।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की आवश्यकता

(i) संसाधनों का असमान वितरण:-

     दुनिया में प्राकृतिक संसाधन समान रूप से वितरित नहीं हैं।

(ii) तकनीक और विशेषज्ञता का अंतर:-

      विकसित और विकासशील देशों में तकनीक की उपलब्धता अलग-अलग है।

(iii) उत्पादन लागत में भिन्नता:-

     कुछ देश कुछ वस्तुओं का उत्पादन सस्ता कर पाते हैं।

(iv) आर्थिक विकास को गति:-

     व्यापार से रोजगार, निवेश और आय बढ़ती है।

(v) प्रतिस्पर्धा और गुणवत्तावृद्धि:-

     अंतर्राष्ट्रीय बाजार प्रतिस्पर्धा द्वारा गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं।

(vi) उपभोक्ता को अधिक विकल्प:-

    वैश्विक वस्तुओं की उपलब्धता से विकल्प और सस्ते दाम प्राप्त होते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के रूप

(i) वस्तु व्यापार- देशों के बीच कच्चे माल, निर्मित वस्तुओं तथा उपभोक्ता वस्तुओं का आदान-प्रदान।

(ii) सेवा व्यापार- पर्यटन, परिवहन, संचार, बीमा, बैंकिंग व आईटी सेवाओं का लेन-देन।

(iii) पूँजी/निवेश प्रवाह- प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) व पोर्टफोलियो निवेश का विनियोजन।

(iv) प्रौद्योगिकी हस्तांतरण- तकनीकी ज्ञान, पेटेंट, लाइसेंस व कौशल का अंतरदेशीय प्रवाह।

(v) ई-कॉमर्स आधारित व्यापार- डिजिटल प्लेटफॉर्मों के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय खरीद-फरोख्त।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लाभ

(i) विभिन्न देशों के बीच वस्तुओं व सेवाओं का आदान-प्रदान बढ़ता है।

(ii) उत्पादन का विशेषज्ञीकरण (Specialization) विकसित होता है।

(iii) देशों को सस्ती और बेहतर गुणवत्ता वाली वस्तुएँ उपलब्ध होती हैं।

(iv) विदेशी मुद्रा अर्जित होती है, जिससे आर्थिक विकास तेज होता है।

(v) अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा से उद्योगों की दक्षता बढ़ती है।

(vi) रोजगार के अवसर बढ़ते हैं और तकनीकी ज्ञान का आदान-प्रदान होता है।

(vii) देशों के बीच आर्थिक व राजनीतिक संबंध मजबूत होते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की बाधाएँ (Barriers to Trade)

(i) शुल्क (Tariffs):– आयातित वस्तुओं पर कर लगाना, जिससे विदेशी उत्पाद महंगे हो जाते हैं।

(ii) गैर-शुल्क बाधाएँ (Non-Tariff Barriers):- कोटा, लाइसेंस, मानक आदि जो व्यापार को सीमित करते हैं।

(iii) परिवहन एवं लॉजिस्टिक समस्याएँ:- ऊँची लागत और अविकसित अवसंरचना व्यापार धीमा करती है।

(iv) राजनीतिक व कूटनीतिक तनाव:- प्रतिबंध, प्रतिबन्धन और अस्थिर संबंध व्यापार में रुकावट पैदा करते हैं।

(v) मुद्रा उतार-चढ़ाव:- विनिमय दर में अस्थिरता व्यापार लागत बढ़ाती है।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के नियामक संस्थान

(International Trade Organizations)

(i) विश्व व्यापार संगठन (WTO)

⇒ वैश्विक व्यापार नियमों का निर्माण व निगरानी करता है।

⇒ शुल्क, सब्सिडी, व्यापार विवाद समाधान तथा मुक्त व्यापार को बढ़ावा देता है

(i) अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF)

⇒ देशों के बीच वित्तीय स्थिरता, विनिमय दर नियंत्रण तथा भुगतान संतुलन सहायता प्रदान करता है।

⇒ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए आवश्यक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करता है।

(ii) विश्व बैंक समूह (World Bank Group)

⇒ विकासशील देशों को ऋण व तकनीकी सहायता प्रदान करता है।

⇒ बुनियादी ढाँचे और आर्थिक विकास को प्रोत्साहित कर व्यापार क्षमता बढ़ाता है।

(iii) संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन (UNCTAD)

⇒ विकासशील देशों के व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देता है।

⇒ वैश्विक व्यापार नीतियों का विश्लेषण और सुझाव प्रदान करता है।

(iv) अंतर्राष्ट्रीय वाणिज्य मंडल (ICC)

⇒ अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के मानक नियम, INCOTERMS तथा मध्यस्थता सेवाएँ प्रदान करता है।

⇒ व्यापार विवादों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

    इन संस्थानों का मुख्य उद्देश्य वैश्विक व्यापार को सुचारु, संतुलित और न्यायसंगत बनाना है।

भारत में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार

⇒ भारत का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मुख्यतः वस्त्र, दवा उद्योग, आईटी सेवाएँ, रत्न-जवाहरात, मशीनरी, कृषि उत्पाद तथा पेट्रोलियम उत्पादों पर आधारित है।

⇒ प्रमुख व्यापारिक साझेदार: अमेरिका, चीन, UAE, यूरोपीय संघ, सिंगापुर।

⇒ निर्यात-आधारित क्षेत्रों में IT/ITES, फार्मा, ऑटो पार्ट्स तेज़ी से बढ़ रहे हैं।

⇒ आयात में कच्चा तेल, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सोना और मशीनरी शामिल हैं।

⇒ सरकार व्यापार बढ़ाने हेतु FTA, ‘मेक इन इंडिया’, निर्यात प्रोत्साहन योजनाएँ और लॉजिस्टिक सुधार कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की चुनौतियाँ

⇒ विभिन्न देशों के व्यापार नियम, शुल्क व गैर-शुल्क अवरोध।

⇒ मुद्रा विनिमय दरों में निरंतर उतार-चढ़ाव।

⇒ राजनीतिक अस्थिरता एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंधों का प्रभाव।

⇒ लॉजिस्टिक समस्याएँ, परिवहन लागत व समय देरी।

⇒ सांस्कृतिक एवं भाषा भिन्नता से संचार बाधाएँ।

⇒ गुणवत्ता मानकों और प्रमाणन प्रक्रियाओं का पालन।

⇒ वैश्विक बाजार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा।

⇒ प्राकृतिक आपदाएँ व वैश्विक संकट (जैसे महामारी) से आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित।

निष्कर्ष

    अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विश्व अर्थव्यवस्था का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल देशों के आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करता है बल्कि वैश्विक सहयोग, शांति और तकनीकी आदान-प्रदान को भी बढ़ावा देता है।

    भविष्य में डिजिटल व्यापार, ई-कॉमर्स, सेवा क्षेत्र, एआई-आधारित प्रौद्योगिकी और वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं का विस्तार अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को नए आयाम प्रदान करेगा।

error: