Archives 2023

अध्याय-10 बिहार दर्शन-2

बिहार बोर्ड वर्ग-6 Geography Solution

अध्याय-10 बिहार दर्शन-2


अध्याय-10 बिहार दर्शन-2

अध्याय-10 बिहार दर्शन-2अभ्यास

1. सही विकल्प को चुनें।

(i) गुरु गोविंद सिंह का जन्म स्थान है-

(क) पटना

(ख) आरा

(ग) सासाराम

(घ) पटना सिटी

उत्तर- (क) पटना

(ii) गोलघर कहाँ अवस्थित है?

(क) आरा

(ख) पूर्णिया

(ग) पटना

(घ) वैशाली

उत्तर- (ग) पटना

(iii) दीदारगंज कहाँ है?

(क) वैशाली

(ख) समस्तीपुर

(ग) पटना

(घ) गया

उत्तर- (ग) पटना

2. खाली जगहों को भरिये-

(i) गोलघर का निर्माण 1786 ई. में करवाया गया था।

(ii) शेरशाह का मकबरा सासाराम में है।

(iii) पटना स्थित संग्रहालय में 5000 वर्ष पुरानी एक विशाल पेड़ की डाल रखी है।

(iv) यक्षिणी की मूर्ति दीदारगंज में मिली थी।

(v) तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब में स्थित है।

(vi) शेरशाह का मकबरा अष्ट कोणीय है।

(vii) ग्रैंडकोर्ड रेलवे दिल्ली-हावड़ा को जोड़ती है।

(viii) गोलघर का निर्माण  कैप्टन जान गॉलस्टीन ने करवाया।

3. सही मिलान करें।

                                उत्तर-

(i) गुरु गोविंद सिंह- (ख) पटना साहिब

(ii) पटना संग्रहालय- (ग) राजेन्द्र कक्ष

(ii) गोलघर- (घ) अनाज का भंडारण

(iv) रोहतास- (क) सासाराम

प्रश्न 4. सही कथनों में सही (√) का चिह्न लगाएँ एवं गलत कथन में गलत (x) का चिह्न लगाएँ-

(क) शेरशाह को हराकर हुमायूँ ने भारत की गद्दी पर कब्जा किया।- (x)

(ख) पटना से गया को जोड़ने वाली रेलवे लाईन ग्रैंड कार्ड लाईन कहलाती है।-(x)

(ग) पटना का गोलघर कैप्टन जान गॉलस्टीन ने बनवाया था।- (√)

(घ) पत्थर की मूर्ति “यक्षिणी” पटना के दीदारगंज में मिली थी।- (√)

(ड़) गुरुगोविन्द सिंह का जन्म स्थल तख्त श्री हरमंदिर जी कहलाता है।- (√)

प्रश्न 5. बताइये-

(क) गोलघर कहाँ है ? इसका निर्माण क्यों करवाया गया?
उत्तर- गोलघर पटना के गाँधी मैदान के पश्चिम में स्थित है। इसका निर्माण कैप्टन जान गॉलस्टीन ने 1786 ई में अनाज के सुरक्षित भंडारण के उद्देश्य से करवाया था ताकि दुर्भिक्ष काल अर्थात अकाल के समय इस अनाज से मदद पहुँचाई जा सके, जिससे सभी को अनाज की समस्याओं का सामना करना नहीं पड़े।

(ख) शेरशाह कौन थे? इनका मकबरा कहाँ है?
उत्तर- शेरशाह के बचपन का नाम फरीद खाँ था जो युवा काल में ही अपने संरक्षक की रक्षा करते हुए शेर को तलवार से एक ही बार में दो टुकड़े कर दिये थे, तभी से उसे शेरशाह के नाम से पुकारा जाने लगा। रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम में अफगान शासक शेरशाह का मकबरा स्थित है। यह मकबरा अष्टकोणीय है, जो लाल पत्थरों से बना हुआ है। यह मकबरा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण में है।

(ग) अगर आप पटना संग्रहालय जायेंगे तो आपको कौन-कौन सी चीजें नजर आएंगी?
उत्तर- पटना संग्रहालय का भवन राजस्थानी शैली में बना हुआ है। संग्रहालय के बगीचे में सामने ही तोप रखे हैं, चारों ओर कई बड़ी-बड़ी दुर्लभ मूर्तियाँ भी हैं। मुख्य भवन में जाते ही एक विशाल पेड़ देखने को मिलेगा। जो लगभग 5000 वर्ष पुराना है। उसकी लकड़ियाँ अब पत्थरनुमा हो गई हैं। यह पत्थरनुमा वृक्ष जीवाश्म का उदहारण है।

         यहाँ भगवान बुद्ध और जैन तथा मौर्यकाल की महत्वपूर्ण मूर्तियों, सिक्कों और बर्तनों को भी देखते हैं। पटना संग्रहालय में ही आगे बढ़कर जाने पर एक राजेन्द्र कक्ष बना हुआ है। यहाँ राष्ट्रपति के रूप में राजेन्द्र प्रसाद को मिले हुए उपहारों को भी देख सकते हैं जो उनकी स्मृति के रूप में रखा हुआ है।

(घ) गुरुगोविन्द सिंह का जन्म-स्थान आज किस नाम से प्रसिद्ध है? वहाँ सिक्ख क्यों आते हैं?
उत्तर- गुरुगोविन्द सिंह का जन्म-स्थान आज तख्त श्री हरमंदिर साहब गुरुद्वारा के नाम से प्रसिद्ध है। यह सफेद संगमरमर से बना हुआ है। यह सिक्खों का प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। यहाँ सभी श्रद्धालु अपने सिर पर रुमाल रखकर जाते है। गुरुगोविन्द सिंह के जन्मदिवस पर यहाँ मेला लगता है। यहाँ देश-विदेश के सिक्ख बड़ी संख्या में भाग लेने आते हैं। सिक्खों के इस पवित्र स्थल के अंदर गुरुग्रंथ साहिब रखा हुआ है और गुरुवाणी पढ़ी जाती है। यहाँ प्रत्येक दिन लंगर भी चलता है जहाँ लोगों को नि:शुल्क भोजन कराया जाता है।


Read More:- 

अध्याय-5 दिशाएँ

बिहार बोर्ड वर्ग-6 Geography Solution

अध्याय-5 दिशाएँ



अध्याय-5 दिशाएँ

अध्याय-5 दिशाएँ

अभ्यास

1. सही विकल्प चुनें।

(i) प्रमुख दिशाएँ कितनी होती हैं?

(क) चार

(ख) छह

(ग) तीन

(घ) बारह

उत्तर- (क) चार

(ii) कुल दिशाओं की संख्या कितनी है?

(क) 5

(ख) 7

(ग) 4

(घ) 10

उत्तर- (घ) 10

(iii) बंगाल की खाड़ी भारत के किस दिशा में है?

(क) उत्तर-पश्चिम

(ख) दक्षिण-पश्चिम

(ग) उत्तर-पूर्व

(घ) दक्षिण-पूरब

उत्तर- (ग) उत्तर-पूर्व

2. खाली जगहों को भरें।

(i) हिमालय पर्वत भारत के उत्तर दिशा में है।

(ii) उत्तर तथा पूरब के बीच उत्तर-पूरब दिशा होती है।

(iii) अरब सागर, बंगाल की खाड़ी से दक्षिण दिशा में है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।

(i) आपके स्कूल के उत्तर दिशा में क्या है?

उत्तर- मेरे स्कूल के उत्तर दिशा में पान की खेती है।

(ii) ध्रुवतारा किस दिशा में नजर आता है?

उत्तर- ध्रुवतारा एक अकाशीय  पिंड अर्थात तारा है, जो हमेशा उत्तर दिशा में नजर आता है। रात्रि के समय आकाश में उत्तर की तरफ देखने पर जो सबसे चमकता हुआ तारा नजर आता है, उसे ही ध्रुवतारा कहा जाता है।

(iii) दिशासूचक यंत्र से दिशा की जानकारी कैसे करते हैं?

उत्तर- दिशासूचक यंत्र में एक सूई लगी रहती है, जिसके दोनों छोर में चुम्बकीय शक्ति होने के कारण ये हमेशा उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव के तरफ घुमता है जो कि दिशा को दर्शाता है। अतः दिशासूचक यंत्र का उपयोग कर हम दिशा की वास्तविक ज्ञान प्राप्त करते हैं।

(iv) आपका घर विद्यालय से किस दिशा में है?

उत्तर- हमारे घर विद्यालय से दक्षिण दिशा में स्थित है।

(v) आपके मित्रों के घर विद्यालय से किन-किन दिशाओं में है?

उत्तर- हमारे मित्रों का घर विद्यालय से दक्षिण, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम दिशाओं में स्थित है। 

(vi) आपके विचार से आपके गाँव/मुहल्ले को सुंदर बनाने के लिए किस-किस परिवर्तन की जरूरत है?

उत्तर- छात्र शिक्षक की मदद से स्वयं करने का प्रयास करें।


Read More:- 

अध्याय-4 पृथ्वी के प्रमुख स्थल रुप

बिहार बोर्ड वर्ग-6 Geography Solution

अध्याय-4 पृथ्वी के प्रमुख स्थल रुप


अध्याय-4 पृथ्वी के प्रमुख स्थल रुप

अध्याय-4 पृथ्वी के प्रमुख स्थल रुप

अभ्यास

1. सही विकल्प को चुनें।

1. बिहार में सोन नदी किस तरह के क्षेत्र से होकर गुजरती है?

(क) पहाड़ी क्षेत्र

(ग) मैदानी क्षेत्र

(ख) पठारी क्षेत्र

(घ) रेगिस्तानी क्षेत्र

उत्तर- (ग) मैदानी क्षेत्र

ii. बाल्मीकीनगर बिहार के किस क्षेत्र में अवस्थित है?

(क) पश्चिमी क्षेत्र

(ख) पूर्वी क्षेत्र

(ग) दक्षिणी क्षेत्र

(घ) उत्तरी क्षेत्र

उत्तर- (घ) उत्तरी क्षेत्र

iii. धान की फसल के लिए उपयुक्त मिट्टी है-

(क) बलुआही मिट्टी

(ख) चिकनी मिट्टी

(ग) पर्वतीय मिट्टी

(घ) दोमट मिटटी

उत्तर- (ख) चिकनी मिट्टी

iv. पठार के ऊपर की सतह होती है-

(क) नुकीला

(ग) संर्कीण

(ख) सपाट

(घ) ढालदार

उत्तर- (ख) सपाट

2. खाली स्थानों को भरें

i. बिहार का अधिकतर भाग गंगा नदी के दोनों ओर मैदानी भाग के रूप में फैला है।

ii. पामीर पठार को संसार का छत कहा जाता है।

iii. पहाड़ों की लम्बी श्रृंखला को पर्वत श्रेणी कहते हैं।

iv. शिमला और कश्मीर देश के प्रमुख केंद्र पर्यटन स्थल के उदाहरण हैं।

v. प्राकृतिक वातावरण के बदलते स्वरूप के मुख्य कारण बढ़ती आबादी है।

3. बताइए-

(i) मैदानी क्षेत्र की क्या-क्या विशेषताएँ होती हैं?
उत्तर- प्रायः समतल भूमि का प्रदेश मैदान कहलाता है। मैदानों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे समुद्र से ऊँचे या नीचे हो सकते हैं परंतु अपने समीपवर्ती पठार तथा पर्वत से ऊँचे नहीं हो सकते हैं। मैदान प्रायः एक ही मिट्टी के बने होते हैं।

⇒ वे मैदान जिनकी रचना में अपरदन की क्रिया का प्रमुख स्थान होता है, अपरदन मूलक मैदान कहलाते हैं।

⇒ निक्षेपण के क्रिया द्वारा नदियों, हिमानी, वायु तथा सागरीय तरंगों से जो मैदान बनते हैं उन्हें निक्षेपण के मैदान कहते हैं।

(ii) सड़क-निर्माण का कार्य किस क्षेत्र में आसान होगा और क्यों?
उत्तर- सडक-निर्माण का कार्य मैदानी क्षेत्र में आसानी से होगा क्योंकि मैदानी क्षेत्र प्रायः समतल भूमि का प्रदेश होता है। मैदानों की वजह से प्रायः एक ही प्रकार की मिट्टी पायी जाती है। इन क्षेत्रों को आसानी से उपयोग करके सड़क का निर्माण किया जा सकता है, जिससे यहाँ परिवहन की सुविधाएँ आसानी से उपलब्ध होंगी और सड़क का निर्माण करने में भी बहुत कम खर्च लगेगा और सड़क का कार्य जल्दी ही पूरा हो जाता है।

(iii) पर्वत, पठार और मैदान के दोहन से इस पर क्या प्रभाव पड़ा है?
उत्तर- बढ़ती जनसंख्या के कारण ही पर्वत, पठार और मैदानी क्षेत्रों का दोहन हो रहा है। वनों को काटा जा रहा है, इससे प्रदूषण की समस्या भी बढ़ी है। सड़क निर्माण में इन्हीं पठारों, पहाड़ों को काटा जा रहा है, जिससे यह विलुप्त होते जा रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों में परिवहन, जल, समतल भूमि होने के कारण कल-कारखाने बन रहे हैं जिससे आबादी काफी घनी हो गई है। कारखानों के लिए खनिजों की उपलब्धता पठारों से है। इसलिए पठारों का दोहन हो रहा है, जिससे प्राकृतिक सुंदरता घटी हैं और प्रदूषण बढ़ा है।

        रचनात्मक मैदान का निर्माण पृथ्वी के आंतरिक हलचलों के द्वारा होता है। मैदानी क्षेत्रों में जीवन-यापन के लिए भोजन, जल, आवास परिवहन की सुविधाएँ आसानी से हो सकती है। यहाँ सड़क मार्ग, रेलमार्ग एवं अन्य सुविधाएँ आसानी से प्रदन की जा सकती हैं। बिहार का अधिकतर भाग गंगा नदी के दोनों तरफ मैदानी भाग के रूप में फैला हुआ है। इसमें कृषि कार्य होता है। ऐसे मैदानी क्षेत्र अन्न उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। मैदानी क्षेत्र पश्चिम में पंजाब से लेकर पूरब में आसम तक ये इलाके सतलज, गंगा और ब्रह्मपुत्र का मैदान कहलाते हैं। ये सभी क्षेत्र कृषि के लिए सर्वोत्तम माने जाते हैं।

(iv) मैदान में ही अधिक लोग क्यों बसते हैं?
उत्तर- मैदान में ही अधिक लोग बसते हैं क्योंकि मैदान की भूमि समतल होती है। जिससे लोग यहाँ कृषि-कार्य आसानी से करते हैं। इसमें लोग धान, गेहूँ, चना इत्यादि उपजाकर अपना जीवन-यापन कर सकते हैं। मैदानी क्षेत्रों में जीवन के लिए सभी सुख-सुविधा उपलब्ध हैं। भोजन, जल, आवास, परिवहन की सुवधिा आसानी से उपलब्ध होती है। ऐसे क्षेत्रों में संडक मार्ग आसानी से प्रदान हो जाती हैं। मैदानी क्षेत्र अन्न उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हैं। 

(v) पर्वत कितने प्रकार के होते हैं? सभी के नाम लिखें।
उत्तर- पर्वत निम्नलिखित तीन प्रकार के होते हैं:-

(क) वलित पर्वत- इनकी सतह ऊबड़-खाबड़ एवं शिखर शंक्वाकार होती है। जैसे-भारत का हिमालय पर्वत एवं दक्षिण अमेरिका का एन्डीज पर्वत।

(ख) भ्रंशोत्थ पर्वत- पृथ्वी के आंतरिक हलचलों के कारण पृथ्वी पर दरारें पड़ जाती हैं और उन दो दरारों के बीच का भाग ऊपर उठ जाता है, इस ऊँचे उठे भाग को ही भ्रंशोत्थ पर्वत कहा जाता है। भारत का सतपुड़ा पर्वत इसका उदाहरण है।

(ग) ज्वालामुखी पर्वत- ज्वालामुखी से निकले लावा एवं अन्य पदार्थों के ठंडा होकर जम जाने से जिन पर्वतों का निर्माण होता है उसे ज्वालामुखी पर्वत कहते हैं। इटली का विसुवियस पर्वत इसका उदाहरण है। भारत के अण्डमान निकोबार के बैरन द्वीप में सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत पाए जाते हैं। कम ऊँचाई के पर्वतों को पहाड़ी कहा जाता है।


Read More:- 

अध्याय-3 पृथ्वी के परिमंडल

बिहार बोर्ड वर्ग-6 Geography Solution

अध्याय-3 पृथ्वी के परिमंडल


अध्याय-3 पृथ्वी के परिमंडलअध्याय-3 पृथ्वी के परिमंडल

अभ्यास

1. सही विकल्प को चुनें।

(i) जीवन पनपता है-

(क) स्थलमंडल पर

(ख) जलमंडल पर

(ग) वायुमंडल पर

(घ) जैवमंडल पर

उत्तर- (क) स्थलमंडल पर

(ii) अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय थे-

(क) अशोक शर्मा

(ख) राकेश शर्मा

(ग) रमेश वर्मा

(घ) रवीश मलहोत्रा

उत्तर- (ख) राकेश शर्मा

(iii) जलडमरु मध्य जोड़ता है-

(क) दो बड़े भू-स्थलों को

(ख) दो बड़े जल-भागों को

(ग) दो झीलों को

(घ) दो नदियों को

उत्तर- (ख) दो बड़े जल-भागों को

(iv) समतापमंडल होता है-

(क) जलमंडल में

(ख) स्थलमंडल में

(ग) वायुमंडल में

(घ) जैवमंडल में

उत्तर- (ग) वायुमंडल में

2. खाली जगहों को भरिए-

(i) स्थल का एक संकरा भाग जो दो बड़े स्थलीय भागों को जोड़ता है स्थल संधि कहलाता है।

(ii) पानी का संकरा भाग जो दो बड़ी जलराशियों को एक-दूसरे से जोड़ता है जलडमरू मध्य या जल संधि कहलाता है।

(iii) चंद्रमा पर हवा और पानी नहीं होने से वहाँ जीवन सम्भव नहीं है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।

1. पृथ्वी पर जीवन का क्या कारण है?

उत्तर- पृथ्वी के चारों ओर घिरे हुए आवरण को वायुमंडल कहते हैं। वायुमंडल पृथ्वी पर जीवों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। सभी जीवों को जीवित रहने के लिए भोजन, पानी और हवा की आवश्यकता होती है। इन्हें ये तीनों चीजें स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल से मिलती हैं। हमारी पृथ्वी पर ये तीनों मंडल उपस्थित होने के कारण ही जीवन पनपता है। यही कारण है कि पृथ्वी पर जीवन पाया जाता है।

i. पृथ्वी पर प्रमुख परिमण्डल कौन-कौन से हैं?

उत्तर- पृथ्वी पर प्रमुख परिमण्डल स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल है।

iii. पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम लिखिए।

उत्तर- पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों के नाम निम्नलिखित है-

1. एशिया

2. यूरोप

3 . अफ्रिका

4 . उत्तरी

5 . दक्षिणी अमेरिका

6 . अंटार्कटिका

7. 3. आस्ट्रेलिया।

iv. पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?

उत्तर-  हमारी पृथ्वी जिस पर हम रहते हैं पृथ्वी पर ही जीवन मिलता है क्योंकि वहाँ जल एवं जीवन के लिए आवश्यक गैसें मौजूद है। अंतरिक्ष से देखने पर यह नीली नजर आती है। क्योंकि वायुमंडल में प्रकाश की किरणें परावर्तित होती हैं तथा समुद्र की सतह से नीले रंग का परावर्तन सर्वाधिक है। हमारी पृथ्वी पर लगभग 71% भू-भाग जल से घिरा है तथा मात्र 29% स्थल मंडल है, अतएव जलीय भाग के अधिक रहने के कारण परावर्तन अधिक होता है, फलतः यह नीला दिखाई देता है। इसलिए इसे नीला ग्रह भी कहते हैं।

v. पृथ्वी के प्रमुख महासागरों के नाम लिखिए।

उत्तर- पृथ्वी के प्रमुख महासागरों के नाम निम्नलिखित हैं-

1. हिंद महासागर

2. प्रशांत महासागर

3. अटलांटिक महासागर

4. आर्कटिक महासागर।

vi. जैवमण्डल किसे कहते है? इसका विस्तार कहाँ है?

उत्तर- जैवमण्डल पृथ्वी के चारों तरफ फैले लगभग 30 किमी मोटी वायु, जल, स्थल, मृदा, तथा शैल युक्त एक जीवनदायी परत होती है। इसके अंतर्गत सभी पेड़-पौधों एवं जीव-जन्तुओ का जीवन सम्भव होता है। अर्थात जैवमण्डल में पृथ्वी के स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के हर उस अंग का समावेश है जहाँ जीवन पनपता है।

vii. जीवन के लिए वायुमंडल आवश्यक है। कैसे?

उत्तर- पृथ्वी के चरों ओर फैले हुए विभिन्न गैसों के आवरण को ही वायुमंडल कहते हैं। वायु के बिना तो हमलोग एक पल भी जीवित नहीं रह सकते हैं। वायुमंडल पृथ्वी पर जीवों के लिए अति आवश्यक है। इसकी उपस्थिति के कारण ही हमलोग सांस लेते हैं और पेड़-पौधे भी अपना भोजन इसकी मदद से बनाते हैं।

हमलोग जो सर्दी-गर्मी महसूस करते हैं वह हवाओं के माध्यम से ही करते हैं। ये वायु ही बादलों को गतिशील बनाती हैं जिससे वर्षा होती है। सभी जीवों को जीवित रहने के लिए वायु की जरूरत होती है जो हमें वायु वायुमंडल से प्राप्त होती है। जलचर भी पानी में घुलनशील हवाओं के द्वारा ही जीवित रहते हैं। इस प्रकार जीवन के लिए वायुमंडल आवश्यक है।

viii. स्थलमंडल किसे कहते है ? यह क्यों उपयोगी है?

उत्तर- पृथ्वी का वह ऊपरी ठोस भाग जिसमें मिट्टी, कंकड़, पत्थर, पहाड़, मैदान, पठार आदि सम्मिलित है, वह स्थलमंडल कहलाता है। इस स्थलमंडल पर ही सारे जीव-जन्तु, मनुष्य, अपना घर बनाकर अपना जीवन-यापन करते हैं।

             स्थलमंडल पर ही मनुष्य खेती-बाड़ी करके अपनी जीविकोपार्जन करते हैं। स्थलमंडल के बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। स्थलमंडल हमारे जीवन का अस्तित्व है। स्थलमंडल पर ही पेड़-पौधे का भी जीवन पाया जाता है। इस प्रकार स्थलमंडल हमारे लिए अति उपयोगी है।

ix. जलीय क्षेत्रों के जीव-जंतु एवं पौधे कौन-कौन से हैं? सूची बनाइए।

उत्तर- जलीय क्षेत्रों के जीव-जन्तु- कछुआ, साँप, मगरमच्छ, मछली, मेढ़क, हंस, बतख इत्यादि हैं। जलीय क्षेत्रों के पौधे- कमल, केला का पौधा इत्यादि है।


Read More:- 

अध्याय-2 पृथ्वी एवं उसकी गतियाँ

बिहार बोर्ड वर्ग-6 Geography Solution

अध्याय-2 पृथ्वी एवं उसकी गतियाँ


अध्याय-2 पृथ्वी एवं उसकी गतियाँ

अभ्यास

1. सही विकल्प को चुने-

(i) समदिवा रात्रि होते हैं-

(क) 22 जून एवं 21 सितम्बर

(ख) 25 दिसम्बर

(ग) 21 मार्च एवं 23 सितम्बर

(घ) ध्रुवों पर

उत्तर- (ग) 21 मार्च एवं 23 सितम्बर

(ii) सबसे बड़ा दिन होता है-

(क) 21 जून
(ख) 22 जून
(ग) 25 दिसम्बर
(घ) 22 दिसम्बर
उत्तर- (क) 21 जून और (घ) 22 दिसम्बर

(iii) पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी है-

(क) 32½°
(ख) 33½°
(ग) 67½°
(घ) 23½°
उत्तर- (घ) 23½°

(iv) शीतोष्ण कटिबंध में-

(क) बहुत गरमी पड़ती है

(ख) कम गरमी पड़ती है

(ग) बहुत बरसात होती है

(घ) अधिक ठंड एवं कम गरमी पड़ती है

उत्तर- (घ) अधिक ठंड एवं कम गरमी पड़ती है

(v) जहां सालों भर गरमी पड़ती है वह क्षेत्र कहलाता है-

(क) शीतोष्ण कटिबंध

(ख) उष्ण कटिबंध

(ग) ध्रुव

(घ) विषुवत रेखा पर

उत्तर- (ख) उष्ण कटिबंध

(vi) पृथ्वी आकार में चंद्रमा से-

(क) छोटी है

(ख) बड़ी है

(ग) समान है

उत्तर- (ख) बड़ी है

(vii) चांद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?

(क) राकेश शर्मा

(ग) तेन सिंह

(ख) यूरी गागरिन

(घ) नील आर्मस्ट्रांग

उत्तर- (घ) नील आर्मस्ट्रांग

2. खाली जगहों को भरिए-

(i) उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा अक्ष कहलाती है।

(ii) पृथ्वी की  दैनिक या घूर्णन गति के कारण दिन-रात होते हैं।

(iii) विषुवतीय प्रदेश में सूर्य की किरणें सालों भर सीधी पड़ती हैं।

(iv) पृथ्वी पश्चिम से पूरब की ओर घूमती है।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें।

(i) ध्रुवों पर छह महीने लगातार दिन और रात क्यों होते हैं?

उत्तर- जब उत्तरी ध्रुव पर सूर्य का प्रकाश लगातार 6 महीने पड़ता है तो यहाँ छ: महीने लगातार दिन होते हैं और ठीक उसी समय दक्षिणी ध्रुव में अंधेरा होने के कारण ही दक्षिणी ध्रुव में लगातार 6 महीने रात होती हैं। ठीक इसी प्रकार जब दक्षिणी ध्रुव पर सूर्य का प्रकाश लगातार 6 महीने पड़ता है तो यहाँ छ: महीने लगातार दिन होते हैं और ठीक उसी समय उत्तरी ध्रुव में अंधेरा होने के कारण ही उत्तरी ध्रुव में लगातार 6 महीने रात होती हैं।

(ii) दैनिक गति और वार्षिक गति में क्या अंतर है?

उत्तर- दैनिक गति- जिस हिस्से पर सूर्य का प्रकाश पड़ता है वह हिस्सा हमें दिखाई देता है अर्थात वहाँ दिन होता है और जहाँ प्रकाश नहीं पड़ता है वहाँ दिखाई नहीं पड़ता और वहाँ रात होती है। पृथ्वी को इस तरह का चक्कर पूरी करने में 24 घंटे अर्थात एक दिन का समय लगता है। पृथ्वी की इस गति को घूर्णन गति या दैनिक गति कहते हैं। इस गति के कारण ही दिन और रात होते हैं।

वार्षिक गति- घूर्णन गति से ही पृथ्वी की परिभ्रमण गति भी जुड़ी हुई है। इसके कारण ही पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन होता है। पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती हुई 365 दिन अर्थात एक वर्ष में धीरे-धीरे खिसकते हुए सूर्य का एक चक्कर पूरा कर लेती है। पृथ्वी की इस वार्षिक गति को ही परिभ्रमण गति कहा जाता है।

(iii) ‘अक्ष’ किसे कहते हैं?

उत्तर- पृथ्वी पश्चिम से पूरब घूमती रहती है। उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा अक्ष कहलाती है। इसी अक्ष पर पृथ्वी घूम रही है। लेकिन पृथ्वी पर ग्लोब की तरह उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रव को मिलाने वाली कोई रेखा नहीं है। ग्लोब पृथ्वी का नमूना हैं इसलिए ग्लोब अपने अक्ष पर सीधी नहीं खड़ी होकर एक ओर झुकी हुई है क्योंकि पृथ्वी अपने अक्ष पर 23½° झुकी हुई है।

(iv) पृथ्वी किस दिशा में घूमती है?

उत्तर- पृथ्वी पश्चिम दिशा से परब दिशा की ओर घूमती है।

(v) पृथ्वी के किस भाग में सबसे कम गर्मी पड़ती है और क्यों?

उत्तर- पृथ्वी के ‘शीतोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र’ में जैसे-जैसे उत्तर या दक्षिण में बढ़ते हैं सूर्य की किरणें तिरछी होती जाती हैं और बड़े हिस्से में फैल जाती है जिसके कारण कम गर्मी पड़ती है।

(vi) पृथ्वी पर कितने कटिबंध हैं? कटिबंधों में सूर्य के प्रकाश की क्या स्थिति होती है?

उत्तर- पृथ्वी पर तीन कटिबंध निम्नलिखित हैं-

(क) उष्ण कटिबंध- कर्क एवं मकर रेखाओं के बीच अन्य अक्षांशों की तुलना में सबसे अधिक गर्मी पड़ती है जिसके कारण इसे उष्णकटिबंध कहा जाता है। यहाँ दिन और रात की स्थितियाँ सालों भर होती है तथा सूर्य की किरणें लम्बवत् पड़ती हैं।

(ख) समशीतोष्ण कटिबंध- कर्क एवं मकर रेखा के बाद उत्तरी गोलार्द्ध में उत्तरी ध्रुव वृत्त तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में दक्षिणी ध्रुव वृत्त के बीच वाले क्षेत्र में तापमान मध्यम रहता है। यहाँ जाड़े में सर्दी पड़ती है तथा गर्मी में तापमान अधिक रहता है। इसे सम शीतोष्ण कटिबंध कहते हैं। दिन और रात की स्थितियाँ होती हैं परन्तु सूर्य की किरणें कभी लम्बवत् नहीं पड़ती हैं।

(ग) शीत कटिबंध- यहाँ छ: महीने का दिन एवं छः महीने की रात होती है। ध्रुवों के निकट सूर्य की किरणें अत्यधिक तिरछी पड़ती हैं यही कारण है कि छह महीने का दिन होने के बावजूद ये किरणें वहां के धरातल एवं वातावरण को गर्म नहीं कर पातीं। अतः यहाँ वर्षभर बर्फ जमी रहती है। इस क्षेत्र को शीत कटिबंध’ की पेटी कहा जाता है।

4. पता कीजिए।

(i) विषुवत रेखा किन-किन देशों से होकर गुजरती है?

उत्तर- विषुवत रेखा कुल 13 देशों से गुजरती है, जो इस प्रकार हैं-

⇒ दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के देश- इक्वाडोर, कोलम्बिया एवं ब्राजील

⇒ अफ्रीका महाद्वीप के देश- गैबन, कांगो गणराज्य, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, युगांडा, केन्या, सोमालिया

⇒ एशिया महाद्वीप के देश- मालदीव, इंडोनेशिया, किरिबाती, साओटोम और पिंसिप

(ii) शीत कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम-

उत्तर- शीत कटिबंध में स्थित देश उत्तरी यूरोप के देश है जिसमें डेनमार्क, जर्मनी, नार्वे, स्वीडन, फिनलैंड, लिथुआनिया तथा रूस एवं कनाडा हैं। दक्षिणी गोलार्द्ध में न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया का दक्षिणी हिस्सा तथा दक्षिणी अमेरिका के चिल्ली देश है।

(iii) शीतोष्ण कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम-

उत्तर- शीतोष्ण कटिबंध में स्थित कुछ देशों के नाम- संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और यूरोप, मध्य एशिया, दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी देश और दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। यह क्षेत्र कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच स्थित हैं।

5. दिए गए चित्र में सही स्थान पर कटिबंधों के नाम लिखिए।

उत्तर-


Read More:- 
error: