अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ/NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिन्दी माध्यम)

 NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)

 अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 3 पृथ्वी

1.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है ?
उत्तर – पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण 23°30′ है।
(ii) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें।
उत्तर – घूर्णन- पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता है। इसके कारण पृथ्वी पर दिन रात होती है।
परिक्रमण- सूर्य के चारों ओर एक स्टील कच्छ में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं। इसके कारण पृथ्वी पर ऋतुओं का परिवर्तन होता है।
नोट: ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है उसे प्रदीप्ति वृत्त कहते हैं।
(iii) लीप वर्ष क्या है?
उत्तर- पृथ्वी एक वर्ष या 365 दिन 6 घण्टे में सूर्य का एक चक्कर लगाती है। हम लोग एक वर्ष 365 दिन का मानते हैं तथा सुविधा के लिए 6 घंटे को इसमें नहीं जोड़ते हैं। चार वर्षों में प्रत्येक वर्ष के बचे हुए 6 घंटे मिलकर एक दिन यानी 24 घंटे के बराबर हो जाते हैं। इसके एक अतिरिक्त दिन को फरवरी के महीने में जोड़ा जाता है। इस प्रकार प्रत्येक चौथे वर्ष फरवरी माह 28 के बदले 29 दिन का होता है। ऐसा वर्ष जिसमें 366 दिन होते हैं उसे लीप वर्ष कहा जाता है। 
(iv) उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए।
उत्तर- उत्तर अयनांत- 21 जून को विषुवत वृत के उत्तरी भाग में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है। ठीक इसके विपरीत इसी दिन दक्षिणी गोलार्ध में सबसे लंबी रात एवं छोटी दिन होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर अयनांत कहते है।  
दक्षिण अयनांत- 22 दिसंबर को विषुवत वृत के दक्षिणी भाग में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है।ठीक इसके विपरीत इसी दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबी रात एवं छोटी दिन होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिण अयनांत कहते है।
(v) विषुव क्या है?
उत्तर – 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें  विषुवत वृत्त पर सीधी पड़ती है। इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर नहीं झुका रहता है, इसलिए पूरी पृथ्वी पर रात एवं दिन बराबर होते हैं। इसे विषुव कहा जाता है।
       23 सितंबर को उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु होती है जबकि दक्षिणी गोलार्ध में बसंत ऋतु होती है। 21 मार्च को स्थिति ठीक इसके विपरीत होती है क्योंकि इस दिन उत्तरी गोलार्ध में बसंत ऋतु तथा दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु होती है। 
(vi) दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है, क्यों?
उत्तर- जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका होता है तब उस समय सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है, इसलिए उसी समय उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु होती है तथा दक्षिणी गोलार्ध में शीत ऋतु होती है और जब दक्षिणी गोलार्ध सूर्य की ओर झुका होता है तब सूर्य की किरणें मकर रेखा पर सीधी पड़ती है, इसलिए उस समय दक्षिणी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु तथा उत्तरी गोलार्ध में शीत ऋतु होती है।
(vii) ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्यों?
उत्तर- सूर्य की किरणें लगातार 6 माह उत्तरी गोलार्ध में और 6 माह दक्षिणी गोलार्ध में पड़ती है क्योंकि जब सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्ध में पड़ती है उस समय उत्तरी ध्रुव सूर्य की तरफ झुका होता है तथा उत्तरी ध्रुव रेखा के बाद वाले भागों पर लगभग 6 महीने तक लगातार दिन और इसी समय दक्षिणी गोलार्ध में रात रहता है।
 
     ठीक इसके विपरीत जब सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्ध में पड़ती है उस समय दक्षिणी ध्रुव सूर्य की तरफ झुका होता है तथा दक्षिणी ध्रुव रेखा के बाद वाले भागों पर लगभग 6 महीने तक लगातार दिन और इसी समय उत्तरी गोलार्ध में रात रहता है। यही कारण है कि ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है।
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।
(i) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है-
क. घूर्णन
ख. परिक्रमण
ग. झुकाव
उत्तर – ख. परिक्रमण
(ii) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत वृत्त पर किस दिन पड़ती है- 
क. 21 मार्च
ख. 21 जून
ग. 22 दिसंबर
उत्तर -क. 21 मार्च
(iii) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है-
क. जापान
ख. भारत
ग. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर – ग. ऑस्ट्रेलिया
(iv) ऋतु में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है-
क. घूर्णन
ख. परिक्रमण
ग. गुरुत्वाकर्षण
उत्तर – ख. परिक्रमण
3. खाली स्थान भरें।
(i) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या 366 होती है।
(ii) पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को दैनिक गति कहते हैं।
(iii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्षा में घूमती है।
(iv) 21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है।

(v) शीत ऋतु में दिन छोटे होते हैं।


अध्याय 2 ग्लोब अक्षांश एवं देशांतर/NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

 NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)

अध्याय 2 ग्लोब : अक्षांश एवं देशांतर

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 2 ग्लोब
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए। 
(i) पृथ्वी का सही आकार क्या है?
उत्तर- हमारी पृथ्वी गोलाकार नहीं है। यह उत्तर एवं दक्षिण ध्रुवों पर थोड़ी चपटी तथा मध्य में थोड़ उभरी हुई है। अर्थात पृथ्वी का एक अपना आकार है जिसे जॉइड (Geoid) कहते है।
(ii) ग्लोब क्या है ?
उत्तर- ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है।
(iii) कर्क रेखा का अक्षांशीय मान क्या है?
उत्तर- कर्क रेखा का अक्षांशीय मान 23°30′ उत्तरी अक्षांश है।
(iv) पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध कौन-से है?
उत्तर- पृथ्वी के तीन ताप कटिबंध है- 
◆ उष्ण कटिबंध 
◆ शीतोष्ण कटिबंध
◆ शीत कटिबंध
(v) अक्षांश एवं देशांतर रेखाएँ क्या है?
उत्तर- अक्षांश- विषुवत वृत से ध्रुवों तक स्थित सभी समानांतर वृतों को अक्षांश रेखाएँ कहा जाता है। अक्षांशों को अंश में मापा जाता है। विषुवत वृत्त के उत्तर के सभी समानांतर रेखाओं को उत्तरी अक्षांश तथा विषुवत वृत्त के दक्षिण में स्थित सभी समानांतर रेखाओं को दक्षिणी अक्षांश कहा जाता है।
देशांतर-  वह रेखा जो ग्लोब पर उत्तरी ध्रुव से दक्षिणी ध्रुव के बीच खींची जाती हो उसे देशांतर रेखा कहा जाता है। ये अर्धवृत्त है तथा उनके बीच की दूरी ध्रुवों की तरफ बढ़ने पर घटती जाती है एवं ध्रुवों पर शून्य हो जाती है, जहाँ सभी देशांतरीय याम्योत्तर आपस में मिलती है। 
(vi) ऊष्मा की सबसे अधिक मात्रा उष्ण कटिबंध क्यों प्राप्त करते हैं?
उत्तर- कर्क रेखा और मकर रेखा के बीच के सभी अक्षांशों पर सूर्य दिन में एक बार दोपहर में सिर के ठीक ऊपर होता है। इसीलिए इस क्षेत्र में सबसे अधिक ऊष्मा प्राप्त होती है तथा इसे उष्ण कटिबंध कहा जाता है।
(vii) जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं, तब लंदन में दोपहर के 12:00 क्यों बजते हैं?
उत्तर – चूँकि, भारत ग्रीनविच के पूर्व 82°30′ पूर्वी देशांतर पर स्थित है तथा जहाँ का समय ग्रीनविच समय से 5 घण्टा 30 मिनट (82°30’×4=330 मिनट) आगे है। इसलिए जब भारत में शाम के 5:30 बजते हैं, तब लंदन में दोपहर के 12:00 बजे हैं।
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।
(i) प्रमुख याम्योत्तर का मान है-
क. 90°
ख. 0°
ग. 60°
उत्तर –  ख. 0°
(ii) शीत कटिबंध किसके नजदीक पाया जाता है?
क. ध्रुवों
ख. विषुवत वृत्त
ग. कर्क रेखा
उत्तर – क. ध्रुवों
(iii) देशांतरों की कुल संख्या है-
क. 360
ख. 180
ग. 90
उत्तर – क. 360
(iv) दक्षिण ध्रुव वृत स्थित है –
क. उत्तरी गोलार्ध में
ख. दक्षिणी गोलार्ध में
ग. पूर्वी गोलार्ध में
उत्तर – ख. दक्षिणी गोलार्ध में
(v) ग्रिड किस का जाल है –
क. अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का
ख. कर्क रेखा और मकर रेखा
ग. उत्तर ध्रुव एवं दक्षिणी ध्रुव
उत्तर – क. अक्षांशों (समानांतर) रेखाओं एवं देशांतरीय याम्योत्तरों का
3. खाली स्थान भरें।
(i) मकर रेखा पर 23°30′ दक्षिण अक्षांश पर स्थित है।
(ii) भारत का मानक याम्योत्तर 82°30′ पूर्वी देशांतर है।
(iii) 0° याम्योत्तर को प्रमुख याम्योत्तर/ ग्रीनविच के नाम से जाना जाता है।
(iv) देशान्तरों के बीच की दूरी ध्रुव की तरफ घटती जाती है।

(v) उत्तर ध्रुव वृत्त उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है।


अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी/NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

NCERT CLASS 6 Geography Solutions
(हिंदी माध्यम)

अध्याय 1 सौरमंडल में पृथ्वी

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



सौरमंडल

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) ग्रह और तारे में क्या अंतर है?
उत्तर- ग्रह – वह खगोलीय पिंड जिसका अपना ऊष्मा तथा प्रकाश नहीं होता है और वे तारों के प्रकाश से प्रकाशित होते हैं, ऐसे खगोलीय पिंड ग्रह कहलाते हैं। जैसे- बुध,शुक्र, पृथ्वी इत्यादि।
तारा– वह खगोलीय पिंड जिसके पास अपनी ऊष्मा तथा प्रकाश होता है और वे बड़ी मात्रा में ऊर्जा उत्सर्जित करते हैं, वैसे खगोलीय पिंड को तारा कहा जाता है। जैसे सूर्य एक तारा है।

(ii) सौर मंडल से आप क्या समझते हैं?
उत्तर- सूर्य, आठ ग्रह, उपग्रह तथा कुछ अन्य खगोलीय पिंड जैसे क्षुद्र ग्रह एवं उल्का पिंड मिलकर सौरमंडल का निर्माण करते हैं। उसे हम सौर परिवार का नाम देते हैं जिसका मुखिया सूर्य है। सूर्य सौरमंडल के केंद्र में स्थित है।
(iii) सूर्य से उनकी दूरी के अनुसार सभी ग्रहों के नाम लिखें।
उत्तर- हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह है। सूर्य से दूरी के अनुसार वे हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस तथा नेपच्यून।
(iv) पृथ्वी को अद्भुत ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर- जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ संभवत केवल पृथ्वी पर ही पाई जाती है। पृथ्वी ना तो अधिक गर्म है और ना ही अधिक ठंडे ययाँ पानी एवं वायु उपस्थित है जो हमारे जीवन के लिए आवश्यक है। वायु में जीवन के लिए आवश्यक गैसें, जैसे- ऑक्सीजन मौजूद है। इन्हीं कारणों से पृथ्वी सौरमंडल का सबसे अद्भुत है।
(v) हम हमेशा चंद्रमा के एक ही भाग को क्यों देख पाते हैं?
उत्तर- चंद्रमा पृथ्वी का एक चक्कर लगभग 27 दिन में पूरा करता है। लगभग इतने ही समय में अपने अक्ष पर एक चक्कर भी पूरा करता है।  इसके परिणाम स्वरूप पृथ्वी से हमें चंद्रमा का केवल एक ही भाग दिखाई पड़ता है। 
(vi) ब्रह्मांड क्या है?
उत्तर- ब्रह्मांड की विशालता की कल्पना करना अत्यधिक कठिन है। वैज्ञानिक अभी भी उसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी एकत्रित करने में जुटे हैं। इसके आकार के संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है लेकिन फिर भी हम जानते हैं कि हम सभी इसी ब्रह्मांड का हिस्सा है  हमारा सौरमंडल अकाश गंगा मिल्की वे का एक भाग है जो प्रमाण का हिस्सा है।
         
      अर्थात आकाशगंगा करोडों तारो, बादलों तथा गैसों की एक प्रणाली है।  इस प्रकार की लाखों अकाशगंगाएँ मिलकर ब्रह्मांड का निर्माण करती है। 
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।
(i) किस ग्रह को पृथ्वी के जुड़वाँ ग्रह के नाम से जाना जाता है?
क. बृहस्पति
ख. शनि
ग. शुक्र
उत्तर – ग. शुक्र
(ii) सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह कौन-सा है?
क. शुक्र
ख. पृथ्वी
ग. बुध
उत्तर – ख. पृथ्वी
(iii) सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर किस प्रकार के पथ पर चक्कर लगाते हैं-
क. वृत्तीय पथ पर
ख. आयताकार पथ पर
ग. दीर्घवृताकार
उत्तर – ग. दीर्घवृताकार
(iv) ध्रुव तारे से किस दिशा का ज्ञान होता है-
क. दक्षिण
ख. उत्तर
ग. पूर्व
उत्तर – ख.  उत्तर
(v) क्षुद्र ग्रह किन कक्षाओं के बीच पाए जाते हैं-
क. सनी एवं बृहस्पति
ख. मंगल एवं बृहस्पति
ग. पृथ्वी एवं मंगल
उत्तर –  ख. मंगल एवं बृहस्पति
3. खाली स्थान को भरें।
(i) तारों का एक समूह जो विभिन्न प्रति रूपों का निर्माण करता है, उसे नक्षत्रमंडल कहते हैं।
(ii) तारों की एक बहुत बड़ी प्रणाली को आकाशगंगा कहा जाता है।
(iii) बुध पृथ्वी के सबसे करीब है।
(iv) पृथ्वी सूर्य से तीसरा सबसे नजदीक ग्रह है।
(v) ग्रहों के पास अपनी प्रकाश तथा ऊष्मा नहीं होती है।

 

error: