अध्याय 8 भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी / NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिन्दी माध्यम)

NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिन्दी माध्यम) 

अध्याय 8 भारत : जलवायु, वनस्पति तथा वन्य प्राणी

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 8 भारत

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(i) कौन-सी पवन भारत में वर्षा लाती है? यह इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर- मानसून पवन भारत में वर्षा लाती है क्योंकि मानसून पवन बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर से स्थल की ओर बहती है एवं वे अपने साथ नमी भी लाती है और यह पवन पहाड़ों से टकराकर वर्षा करती है। इसीलिए यह पवन भारत में काफी महत्वपूर्ण है। 
(ii) भारत के विभिन्न मौसमों के नाम लिखिए।
उत्तर- सामान्यत: भारत में प्रमुख मौसम होते हैं:
◆ दिसंबर से फरवरी तक ठंडा मौसम (सर्दी)
◆ मार्च से मई तक गर्म मौसम (गर्मी)
◆ जून से सितंबर तक दक्षिण पश्चिम मानसून का मौसम (वर्षा)
◆ अक्टूबर और नवंबर में मानसून के लौटने का मौसम (शरद) 
(iii) प्राकृतिक वनस्पति क्या है ?
उत्तर- घास, झाड़ियाँ तथा पेड़-पौधे जो बिना मनुष्य की सहायता के उगते हैं उन्हें प्राकृतिक वनस्पति कहा जाता है। 
(iv) भारत में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों के नाम लिखिए।
उत्तर – भारत की वनस्पतियों को पाँच प्रकार में विभाजित किया जा सकता है- 
● उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन,
● उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन,
● कंटीली झाड़ियाँ,
● पर्वतीय वनस्पति तथा 
● मैंग्रोव। 
(v) सदाबहार वन तथा पतझड़ वन में क्या अंतर है?
उत्तर- सदाबहार वन- उष्णकटिबंधीय वर्षा वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ वर्षा बहुत अधिक होती है। यह इतने घने होते हैं कि सूर्य का प्रकाश भी जमीन तक नहीं पहुँच पाता है। वृक्ष की अनेक प्रजातियाँ इन वनों में पाई जाती है। ये एक वर्ष के अलग-अलग समय में अपनी पत्तियाँ गिराते हैं फलत: वे हमेशा हरे-भरे दिखाई देते हैं और उन्हें सदाबहार वन कहा जाता है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूहों, उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ भागों तथा पश्चिमी घाट की संकरी पट्टी में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष महोगनी,एबोनी तथा रोजवुड है।
पतझड़ वन- हमारे देश के बहुत बड़े भाग में इस प्रकार के वन पाए जाते हैं। इन वनों को मानसूनी वन भी कहा जाता है। यह कम घने होते हैं और वर्ष के एक निश्चित समय में अपनी पत्तियाँ गिराते हैं। इन वनों में पाए जाने वाले महत्वपूर्ण पेड़ साल, सागौन, पीपल, नीम एवं शीशम हैं। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा तथा महाराष्ट्र के कुछ भागों में पाए जाते हैं। 
(vi) कटिबंधीय वर्षा वनों को सदाबहार वन क्यों कहा जाता है?
उत्तर- उष्णकटिबंधीय वर्षा वन उन क्षेत्रों में पाए जाते हैं जहाँ वर्षा बहुत अधिक होती है। यह इतने घने होते हैं कि सूर्य का प्रकाश भी जमीन तक नहीं पहुँच पाता है। वृक्ष की अनेक प्रजातियाँ इन वनों में पाई जाती है। ये एक वर्ष के अलग-अलग समय में अपनी पत्तियाँ गिराते हैं फलत: वे हमेशा हरे-भरे दिखाई देते हैं यही कारण है कि उन्हें सदाबहार वन कहा जाता है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूहों, उत्तर-पूर्वी राज्यों के कुछ भागों तथा पश्चिमी घाट की संकरी पट्टी में पाए जाने वाले प्रमुख वृक्ष महोगनी,एबोनी तथा रोजवुड है। 
 
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए। 
(i) विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है-
क. मुंबई
ख. आसनसोल
ग. मौसिनराम
उत्तर – ग. मौसिनराम 
(ii) मैंग्रोव वन कहाँ हो सकते हैं ?
क. खारे जल में
ख. साफ जल में
ग. प्रदूषित जल में
उत्तर – क. खारे जल में 
(iii) महोगनी एवं रोजवुड वृक्ष पाए जाते हैं –
क. मैंग्रोव वन में
ख. उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन में
ग. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में
उत्तर – ग. उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में 
(iv) जंगली बकरी तथा हिम तेंदुए कहाँ पाए जाते हैं?
क. हिमालय क्षेत्र में
ख. प्रायद्वीपीय क्षेत्र में
ग. गिर वन में
उत्तर – क. हिमालय क्षेत्र में
(v) दक्षिण-पश्चिम मानसून के समय आर्द्र पवनें कहाँ बहती है?
क. स्थल से समुद्र की ओर
ख. समुद्र से स्थल की ओर
ग. पठार से मैदान की ओर
उत्तर – ख. समुद्र से स्थल की ओर
3. खाली स्थान भरें।
(i) गर्मी में दिन के समय शुष्क तथा गर्म पवनें चलती है जिन्हें लू कहा जाता है।
(ii) आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में मानसून के लौटने/जाड़े के मौसम में बहुत अधिक मात्रा में वर्षा होती है।
(iii) गुजरात के गिर वन एशियाई शेरों का निवास है।
(iv) सुंदरी मैंग्रोव वन की प्रजाति है।

(v) उष्ण कटिबंधीय पतझड़ वन को मानसून वन भी कहा जाता है।


अध्याय 7 हमारा देश : भारत / NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

 NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)

अध्याय 7 हमारा देश : भारत 

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



 
हमारा देश 
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(i) भारत को कितने भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है ? उनके नाम लिखिए।
उत्तर – भारत को पाँच भौतिक भागों में विभाजित किया जा सकता है। उनके नाम इस प्रकार है-
◆ उत्तर का हिमालय पर्वत
◆ भारत का उत्तरी विशाल मैदान
◆ प्रायद्वीपीय पठार
◆ तटीय मैदान
◆ द्वीप समूह 
(ii) भारत की स्थलीय सीमा सात देशों से जुड़ी है । उनके नाम लिखिए।
उत्तर – भारत की स्थलीय सीमा 7 देशों से जुड़ी है उनके नाम इस प्रकार है-
◆ पाकिस्तान
◆ अफगानिस्तान
◆ चीन
◆ नेपाल
◆ भूटान
◆ म्यांमार
◆ बांग्लादेश 
(iii) कौन सी दो प्रमुख नदियाँ अरब सागर में गिरती है?
उत्तर – अरब सागर में गिरने वाली दो प्रमुख नदियाँ नर्मदा तथा ताप्ती है 
(iv) गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा बनाए गए डेल्टा का नाम लिखिए।
उत्तर – गंगा एवं ब्रह्मपुत्र के द्वारा सुंदरबन डेल्टा का निर्माण होता है।
(v) भारत में कितने राज्य तथा कितने केंद्र शासित प्रदेश है? किन दो राज्यों की राजधानी है एक ही है?
उत्तर – भारत में वर्तमान में 28 राज्य तथा 8 केंद्र शासित प्रदेश है। पंजाब एवं हरियाणा राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ एक ही है।
(vi) उत्तरी मैदान में अधिक जनसंख्या में निवास करती है क्यों?
उत्तर –भारत का उत्तरी मैदान अत्यधिक जनसंख्या निवास करने वाला प्रदेश है क्योंकि यह मैदान काफी अधिक समतल एवं उपजाऊ है जिसके कारण यहाँ सघन कृषि कार्य किया जाता है। यहाँ यातायात के साधन, उद्योग-धंधे, नगरों का काफी विकास हुआ है । यहाँ की जलवायु मानव बसाव के लिए भी काफी उपयुक्त है। 
(vii) लक्ष्यद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है, क्यों?
उत्तर – प्रवाल छोटे समुद्री जंतुओं के कंकाल है, जिसे पॉलिप कहा जाता है। जब जीवित पॉलिप मरते हैं तब उनका कंकाल बच जाता है। अन्य पॉलिप की वृद्धि इन ठोस कंकालों के ऊपर होती है जो बढ़ते-बढ़ते काफी ऊँचे होते जाते हैं तथा इस प्रकार प्रवाल द्वीपों का निर्माण करते हैं का निर्माण करते है । लक्षद्वीप का निर्माण भी इन्हीं प्रवालों से हुआ है। यही कारण है कि लक्षद्वीप को प्रवाल द्वीप कहा जाता है।
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।
(i) हिमालय के सबसे दक्षिणी भाग को क्या कहा जाता है?
क. शिवालिक
ख. हिमाद्रि
ग. हिमाचल
उत्तर – क. शिवालिक
(ii) सह्याद्रि को अन्य किस नाम से जाना जाता है?
क. अरावली
ख. पश्चिमी घाट
ग. हिमाद्रि
उत्तर – ख. पश्चिमी घाट
(iii) पाक जल सधि किन देशों के बीच स्थित है
क. श्रीलंका तथा मालदीव
ख. भारत तथा श्रीलंका
ग. भारत तथा मालदीव
उत्तर – ख. भारत तथा श्रीलंका 
(iv) अरब सागर में स्थित भारतीय द्वीप समूह कौन-से है?
क. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह
ख. लक्ष्यद्वीप द्वीप समूह
ग. मालदीव
उत्तर – ख. लक्ष्यद्वीप द्वीप समूह 
(v) भारत की सबसे पुरानी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है?
क. अरावली
ख. पश्चिमी घाट
ग. हिमालय
उत्तर – क. अरावली
3. खाली स्थान भरें।
(i) भारत का क्षेत्रफल लगभग 32.8 लाख वर्ग किमी. है।
(ii) महान हिमालय को हिमाद्री के नाम से भी जाना जाता है।
(iii) क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है।
(iv) नर्मदा नदी अरब सागर में गिरती है। 

(v) कर्क रेखाभारत के लगभग मध्य भाग से होकर गुजरने वाली अक्षांश रेखा है।


अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप / NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिन्दी माध्यम)

 NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिन्दी माध्यम)

अध्याय 6 पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



पृथ्वी के प्रमुख स्थलरूप
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए
(i) प्रमुख स्थल स्वरूप कौन-कौन से है?
उत्तर – विभिन्न स्थलरूपों को उनकी ऊँचाई एवं ढाल के आधार पर पर्वत, पठार एवं मैदान में वर्गीकृत कर सकते हैं।
(ii) पर्वत एवं पठार में क्या अंतर है?
उत्तर – पर्वत- पर्वत पृथ्वी की सतह की प्राकृतिक ऊंचाई हैं। पर्वत का शिखर छोटा तथा आधार चौड़ा होता है। यह आस-पास के क्षेत्र से बहुत ऊँचा होता है। कुछ पहाड़ बादलों से भी ऊँचे होते हैं। अधिक ऊँचाई जाने पर जलवायु ठंडी होती जाती है। 
पठार- पठार उठी हुई एवं सपाट भूमि होती है। यह आस-पास के क्षेत्रों से अधिक उठा होता है तथा इसका ऊपरी भाग मेज के समान सपाट होता है। किसी पठार के एक या एक से अधिक किनारे होते हैं जिनके ढाल खड़े होते हैं।पठारों की ऊँचाई प्रायः कुछ सौ मीटर से लेकर कई हजार मीटर तक हो सकती है। पर्वतों की तरह पठार भी नए या पुराने हो सकते हैं। 
(iii) पर्वतों के विभिन्न प्रकार कौन-कौन से हैं?
उत्तर – पर्वत मुख्यतः तीन प्रकार के होते हैं – वलित पर्वत, भ्रंशोत्थ पर्वत तथा ज्वालामुखी पर्वत।
(iv) मनुष्यों के लिए पर्वत किस प्रकार उपयोगी है?
उत्तर – मनुष्य के लिए पर्वत निम्नलिखित प्रकार से उपयोगी है –
◆ पर्वत जल के संग्रहागार होते हैं।
◆ बहुत-सी नदियों का स्त्रोत पर्वतों में स्थित हिमानयों में होता है।
◆ पर्वतों के जल का उपयोग सिंचाई तथा पनबिजली के उत्पादन में भी किया जाता है।
◆ नदी घाटियाँ तथा वेदिकाएँ कृषि के लिए उपयुक्त होती है।
◆ पर्वतों में अलग-अलग प्रकार की वनस्पतियाँ तथा जीव-जंतु पाए जाते हैं।
◆ वनों से हमें ईंधन, चारा, आश्रय तथा दूसरे उत्पाद जैसे गोंद, रेजीन इत्यादि प्राप्त होते हैं।
◆ सैलानियों के लिए पर्वतीय भाग उपयुक्त स्थान है। वे पर्वतों की यात्रा उनकी प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए करते हैं।
◆ विभिन्न प्रकार के खेल; जैसे- पैराग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग, रिवर राफ्टिंग तथा स्कीइंग पर्वतों के प्रचलित खेल है।
(v) मैदानों का निर्माण किस प्रकार होता है ?
उत्तर – मैदान समतल भूमि के बहुत बड़े भाग होते हैं। अधिकांश मैदान मुख्य नदियों तथा उनकी सहायक नदियों के द्वारा लाए गए मलबों के निक्षेप से बने हैं।
        नदियों पर्वतों के ढालों पर नीचे की ओर बहती है तथा उन्हें अपरदित पदार्थों को अपने साथ आगे की ओर ले जाती है। अपने साथ ढ़ोये जाने वाले पदार्थों; जैसे पत्थर, बालू तथा सिल्क को यह घाटियों में निक्षेपित कर देती है। इन्हीं निक्षेपों से मैदानों का निर्माण होता है।
(vi) नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, क्यों ?
उत्तर – नदियों द्वारा निर्मित मैदान सघन जनसंख्या वाले होते हैं, इसके निम्नलिखित कारण हैं –
◆ यह मैदान कृषि कार्य के लिए काफी उपजाऊ होता है।
◆ यह मैदान लगभग समतल होता है जहाँ मकानों को आसानी से बनाया जाता है।
◆ औद्योगिक स्थल के लिए भी उपयुक्त होता है।
◆ पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो जाता है।
◆ परिवहन के साधन जैसे सड़क आसानी से निर्मित किए जाते हैं। 
(vii) पर्वतों में जनसंख्या कम होती है, क्यों?
उत्तर – पर्वतों में कम जनसंख्या होती है जिसके निम्नलिखित कारण हैं –
◆ कठोर जलवायु 
◆ खारी ढाल वाला धरातल 
◆ कृषि योग्य भूमि की कमी
◆ परिवहन सुविधाओं का अभाव
◆ पीने योग्य पानी का अभाव इत्यादि।
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।
(i) पर्वत पठारों से भिन्न होते हैं-
क. ऊँचाई
ख. ढाल
ग. अभिमुखता
उत्तर- क. ऊँचाई 
(ii) हिमानी कहाँ पाई जाती है?
क. पर्वतों में
ख. मैदानों में
ग. पठारों में
उत्तर- क. पर्वतों में 
(iii) दक्कन पठार कहाँ स्थित है?
क. केन्या
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. भारत
उत्तर- ग. भारत 
(iv) यांग्त्से नदी कहाँ बहती है?
क. दक्षिण अमेरिका
ख. ऑस्ट्रेलिया
ग. चीन
उत्तर- ग. चीन 
(v) यूरोप की एक महत्वपूर्ण पर्वत श्रृंखला कौन सी है?
क. एंडीज
ख. आल्प्स
ग. रॉकीज
उत्तर- ख. आल्प्स 
3. खाली स्थान भरें।
(i) समतल भूमि वाले विस्तृत क्षेत्र को मैदान कहते हैं।
(ii) हिमालय एवं आल्प्स वलित पर्वतों के उदाहरण है। 
(iii) पठारी क्षेत्रों में खनिजों की प्रचुरता होती है। 
(iv) पर्वत  श्रृंखला पर्वतों का एक क्रम है। 

(v) मैदानी क्षेत्र कृषि के लिए सबसे अधिक उत्पादक क्षेत्र होते हैं।


अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल / NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

 NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)

अध्याय 5 पृथ्वी के प्रमुख परिमंडल 

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



पृथ्वी के प्रमुख
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।
(i) पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल कौन-कौन से हैं?
उत्तर- पृथ्वी के चार प्रमुख परिमंडल है: भूमंडल, जलमंडल, वायुमंडल तथा जीवमंडल।
(ii) पृथ्वी के प्रमुख महाद्वीपों का नाम लिखिए।
उत्तर- पृथ्वी पर सात प्रमुख महाद्वीप है। यह विस्तृत जल राशि के द्वारा एक दूसरे से अलग है। यह महाद्वीप है: एशिया, यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, आस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका। 
(iii) दो महाद्वीपों के नाम लिखिए जो पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्ध में स्थित हों।
उत्तर- आस्ट्रेलिया तथा अंटार्कटिका महाद्वीप जो की पूरी तरह से दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है।
(iv) वायुमंडल की विभिन्न परतों के नाम लिखिए।
उत्तर- वायुमंडल की विभिन्न परतों का नाम पृथ्वी की सतह से शुरु करते हुए क्षोभ मंडल, समताप मंडल, मध्य मंडल, आयन मंडल तथा बहिर्मण्डल है।
(v) पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहा जाता है?
उत्तर- पृथ्वी को नीला ग्रह कहा जाता है क्योंकि पृथ्वी का 71 प्रतिशत भाग पर जल तथा 29 प्रतिशत भाग पर स्थल है। जलमंडल में जल के सभी रूप उपस्थित है। इसमें महासागर एवं नदियाँ, झीलें, हिमनदियाँ, भूमिगत जल तथा वायुमंडल के जलवाष्प सभी सम्मिलित हैं। इसीलिए पृथ्वी को अंतरिक्ष से देखने पर नीला दिखाई पड़ती है।
(vi) उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध क्यों कहा जाता है?
उत्तर- उत्तरी गोलार्ध को स्थलीय गोलार्ध कहा जाता है क्योंकि स्थल का बहुत बड़ा भाग उत्तरी गोलार्ध में पाया जाता है।
(vii) जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर- जीवमंडल स्थल, जल तथा हवा के बीच का एक सीमित भाग है। यह वह भाग है जहाँ जीवन मौजूद है। यहाँ जीवों की बहुत सी प्रजातियाँ है जो कि सूक्ष्मजीवों तथा बैक्टीरिया से लेकर बड़े स्तनधारियों के आकार में पाई जाती है। मनुष्य सहित सभी प्राणी, जीवित रहने के लिए एक-दूसरे से तथा जीवमंडल से जुड़े हुए हैं।
         जीवित प्राणियों के लिए जीवमंडल का बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे भूमंडल, वायुमंडल तथा जलमंडल के बीच के प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। यह तीनों परिमंडल आपस में पारस्परिक क्रिया करते हैं तथा एक दूसरे को किसी न किसी रूप में प्रभावित भी करते हैं।
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।
(i) कौन सी पर्वत श्रृंखला एशिया एवं यूरोप को अलग करती है ?
क. एंडीज
ख. हिमालय
ग. युराल
उत्तर – ग. यूराल
(ii) उत्तरी अमेरिका दक्षिण अमेरिका से कैसे जुड़ा हुआ है-
क. स्थलसंधि 
ख. जलसंधि
ग. नहर
उत्तर – क. स्थलसंधि
(iii) वायुमंडल में किस गैस का प्रतिशत सर्वाधिक है –
क. नाइट्रोजन
ख. ऑक्सीजन
ग. कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तर – क. नाइट्रोजन
(iv) पृथ्वी का कौन सा भाग दोस्त चट्टानों का बना है –
क. वायुमंडल
ख. जलमंडल
ग. स्थलमंडल
उत्तर – ग. स्लथमंडल
(v) सबसे बड़ा महाद्वीप कौन सा है –
क. अफ्रीका
ख. एशिया
ग. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर – ख एशिया
3. खाली स्थान भरें । 
(i) पृथ्वी का सबसे गहरा भाग मेरियाना गर्त प्रशांत महासागर में स्थित है ।
(ii)  हिन्द महासागर का नाम एक देश के नाम पर रखा गया है
(iii) जीवमंडल स्थल, जल एवं हवा का एक सीमित भाग है, जो जीवन के लिए सहायक है ।
(iv) यूरोप एवं एशिया महाद्वीप को एक साथ यूरेशिया कहा जाता है ।

(v) पृथ्वी पर सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट है।


अध्याय 4 मानचित्र / NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिन्दी माध्यम)

 NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिन्दी माध्यम)

अध्याय 4 मानचित्र

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 4 मानचित्र
1.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए। 
 
(i) मानचित्र के तीन घटक कौन-कौन से है?
उत्तर – मानचित्र के तीन घटक है : दूरी, दिशा और प्रतीक। 
(ii) प्रधान दिग्बिन्दु कौन-कौन से हैं?
उत्तर – चार मुख्य दिशाओं उत्तर, दक्षिण, पूर्व एवं पश्चिम को प्रधान दिग्बिन्दु कहे जाते हैं।
(iii) मानचित्र के पैमाने से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – स्थल पर वास्तविक दूरी तथा मानचित्र पर दिखाई गई दूरी के बीच के अनुपात को पैमाना कहा जाता है। अर्थात इससे कागज पर एक छोटी दूरी स्थल की बड़ी दूरी को व्यक्त करते है।
              उदाहरण के लिए यदि विद्यालय एवं घर के बीच की दूरी 10 किमी. है और जिसे मानचित्र पर 2 सेंमी. दूरी से व्यक्त किया गया है तो इसका अभिप्राय है कि मानचित्र का 1 सेंमी. स्थल के 5 किमी. को दर्शायेगा। अर्थात मानचित्र का पैमाना होगा, 1 सेंमी. = 5 किमी.।
(iv) ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं, क्यों?
उत्तर – ग्लोब पृथ्वी का लघु रूप में एक वास्तविक प्रतिरूप है। ग्लोब विभिन्न आकार एवं प्रकार के हो सकते हैं- बड़े ग्लोब जो आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान नहीं ले जा सकते हैं। 
               
          ग्लोब में अध्ययन की कुछ सीमाएँ होती है। जब हम पूरी पृथ्वी का अध्ययन करना चाहते हैं तब ग्लोब हमारे लिए काफी उपयोगी साबित होता है। लेकिन जब हम पृथ्वी के केवल एक भाग जैसे- अपने देश, राज्यों, जिलों, शहरों तथा गाँवों के बारे में अध्ययन करना चाहते हैं तो यह हमारे लिए उतना उपयोगी साबित नहीं होता है। ऐसी स्थिति में हम मानचित्रों का उपयोग करते हैं।
         मानचित्र पृथ्वी की सतह या इसके एक भाग का पैमाने के माध्यम से चपटी सतह पर खींचा गया चित्र है। लेकिन एक गोलाकार सतह को पूरी तरह से चपटा करना असंभव है। यही कारण है कि ग्लोब की अपेक्षा मानचित्र अधिक सहायक होते हैं।
(v) मानचित्र एवं खाका के बीच अंतर बताएँ।
उत्तर – एक छोटे क्षेत्र का बड़े पैमाने पर खींचा गया रेखाचित्र खाका कहा जाता है। एक बड़े पैमाने वाले मानचित्र से हमें बहुत सी जानकारियाँ प्राप्त होती है लेकिन कुछ ऐसी चीजें होती है जिन्हें हम कभी-कभी जानना चाहते हैं। जैसे किसी कमरे की लंबाई एवं चौड़ाई जिसे मानचित्र में नहीं दिखाया जा सकता है। उस समय हम लोग बड़े पैमाने वाला एक रेखाचित्र खींच सकते हैं जिसे खाका कहा जाता है।
(vi) कौन-सा मानचित्र विस्तृत जानकारी प्रदान करता है?उत्तर – जब बड़े क्षेत्रफल वाले भागों जैसे महाद्वीप या देशों को कागज पर दिखाना होता है तब हम लोग छोटे पैमाने का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए मानचित्र पर 5 सेंमी. स्थल के 500 किमी. को दर्शाता है। इसको छोटे पैमाने वाला मानचित्र कहते है।
      जब एक छोटे क्षेत्रफल वाले भाग जैसे कोई  गाँव या शहर को कागज पर दिखाना होता है तब हम बड़े पैमाने का उपयोग करते हैं जैसे स्थल पर 500 मीटर की दूरी को मानचित्र पर मात्र 5  सेंमी. से दर्शाया जाता है। इस प्रकार के मानचित्र को बड़े पैमाने वाला मानचित्र कहते हैं।
      इस प्रकार स्पष्ट है कि बड़े पैमाने वाले मानचित्र छोटे पैमाने वाले मानचित्र की अपेक्षा अधिक जानकारी प्रदान करते हैं।
(vii) प्रतीक किस प्रकार मानचित्रो के अध्ययन में सहायक होते हैं?
उत्तर – प्रतीक किसी भी मानचित्र का तीसरा प्रमुख घटक है। किसी भी मानचित्र पर वास्तविक आकार एवं प्रकार में विभिन्न आकृतियों; जैसे- भवनों, सड़कों, पुलों, वृक्षों, रेल की पटरियों या कुएँ को दिखाना संभव नहीं होता है। इसलिए यह निश्चित अक्षरों, छायाओं, रंगो, चित्रों तथा रेखाओं का उपयोग करके दर्शाए जाते हैं। यह प्रतीत कम स्थान में अधिक जानकारी प्रदान करते हैं। इन प्रतीकों के इस्तेमाल के द्वारा मानचित्र को आसानी से खींचा जा सकता है तथा इनका अध्ययन करना आसान होता है। इन प्रतीकों के उपयोग के संबंध में एक अंतरराष्ट्रीय सहमति भी है।
 
         विभिन्न रंगों का उपयोग भी उसी उद्देश्य किया जाता है। उदाहरण के लिए सामान्यतः नीले रंग का इस्तेमाल जलाशयों और भूरा रंग पर्वतों, पीला रंग पठारों और हरा रंग मैदानों को दर्शाने के लिए किया जाता है।
 
 2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।
 
(i) वृक्षों के वितरण को दिखाने वाले मानचित्र है –
क. भौतिक मानचित्र
ख. थिमैटिक मानचित्र
ग. राजनीतिक मानचित्र
उत्तर – ख. थिमैटिक मानचित्र 
 
(ii) नीले रंग का इस्तेमाल किसे दिखाने में किया जाता है-
क. जलाशयों
ख. पर्वतों
ग. मैदानों
उत्तर – क. जलाशयों 
 
(iii) दिक्सूचक का उपयोग किया जाता है –
क. प्रतीकों को दिखाने के लिए
ख. मुख्य दिशा का पता लगाने के
ग. दूरी मापने के लिए
उत्तर – ख. मुख्य दिशा का पता लगाने के
 
 (iv) पैमाना आवश्यक है-
क. मानचित्र के लिए
ख. रेखाचित्र के लिए
ग. प्रतीकों के लिए

उत्तर – क. मानचित्र के लिए


error: