4. Best Band Graph | पट्टिका-ग्राफ

4. Best Band Graph | पट्टिका-ग्राफ

Band Graph 

पट्टिका-ग्राफ

पट्टिका-ग्राफ:

       पट्टिका-ग्राफ (Band Graph) को मिश्रित रेखा आलेख (Compound Line Graph) भी कहा जाता है। इसका उपयोग काल-श्रेणी (Time Series) पर आधारित आँकड़ों के विभिन्न उपविभागों तथा उनके योग (Total) को एक साथ प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।

    आलेखीय निरूपण में पट्टिका-ग्राफ का वही महत्व है, जो आरेखीय निरूपण में मिश्रित दण्ड-आरेख (Compound Bar Diagram) का होता है।

    पट्टिका-ग्राफ बनाने के लिए आँकड़ों के विभिन्न उपविभागों के संचयी मूल्यों (Cumulative Values) की गणना की जाती है। इन संचयी मूल्यों के आधार पर क्रमशः वक्र (Curves) खींचे जाते हैं। इसके बाद दो क्रमिक वक्रों के बीच के क्षेत्र को अलग-अलग प्रकार की छायाओं (Shadings) अथवा पैटर्न से भर दिया जाता है।

     इस प्रकार आलेख में विभिन्न उपविभागों के लिए अलग-अलग पट्टिकाएँ (Bands) बन जाती हैं। सबसे ऊपर स्थित वक्र उस समय के सभी उपविभागों के कुल योग (Total) को प्रदर्शित करता है।

उदाहरण-1.  निम्नलिखित आँकड़ों की सहायता से एक पट्टिका-ग्राफ बनाइए।

भारत के प्रमुख सामानों का निर्यात-मूल्य, 1965–66 से 1978–79
वस्तु 1965–66 1970–71 1973–74 1974–75 1975–76 1976–77 1977–78 1978–79
चाय (Tea) 1.1 1.4 1.5 2.3 2.4 2.9 5.7 3.4
जूट का सामान (Jute Goods) 1.9 1.9 2.3 2.9 2.5 2.0 2.4 1.7
तम्बाकू (Tobacco) 0.2 0.3 0.6 0.8 0.9 1.0 1.1 1.1
चमड़े का सामान (Leather Goods) 0.3 0.7 1.7 1.3 2.0 2.6 2.5 3.3
सूती कपड़ा (Cotton Textiles) 0.5 1.0 2.6 2.5 3.0 5.1 4.6 5.5

हल:

       आलेख तैयार करने के लिए दिए गए आँकड़ों के निम्नलिखित प्रकार से संचयी मूल्य (Cumulative Values) ज्ञात कीजिए।

Band Graph

Dr. Amar Kumar

Website: https://www.geographynotespdf.com

I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: