All posts by Dr. Amar Kumar

2. Solar System (सौरमंडल)

Solar System

(सौरमंडल)



सौरमंडल

     सूर्य तथा सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले विभिन्न ग्रहों, उपग्रहों, क्षुद्रग्रहों या लघुग्रहों, धूमकेतुओं या पुच्छलताराओं, उल्काओं तथा अन्य आकाशीय पिंडों के समूह को सौरमंडल (Solar system) कहते हैं।

➤ सौरमंडल में सूर्य का प्रभुत्व है, सौरमंडल के समस्त ऊर्जा का स्रोत भी सूर्य ही है।

Solar System

सौरमंडल की उत्पत्ति से सम्बंधित प्रमुख सिद्धांत

1. अद्वैतवादी संकल्पना (Monistic Concept):-

(i) वायव्य राशि परिकल्पना (1755)- इमैनुएल कांट

(ii) निहारिका परिकल्पना (1796)- लाप्लास

2. द्वैतवादी संकल्पना (Dualistic Concept):-

(i) ग्रहाणु परिकल्पना (1905)- टी०सी० चैम्बरलिन

(ii) ज्वारीय परिकल्पना (1919)– जेम्स जीन्स एवं जेफरीज

(iii) द्वैतारक परिकल्पना- एच० एन० रसेल

3. सुपर नोवा या नवतारा विस्फोट परिकल्पना (Nova Hypothesis):- फ्रेड होयल & लिटिलटन

4. बिग बैंग तथा स्फीति सिद्धान्त/ महाविस्फोट सिद्धांत- जॉर्ज लैमेण्टर

सूर्य (Sun)

     सूर्य हमारी आकाशगंगा के 1011 अरब तारों में से एक है, जिसे सौरमण्डल का जनक, प्रधान या मुखिया कहा जाता है। इस प्रकार सूर्य सौरमण्डल का सबसे बड़ा सदस्य है।

➤ यह हमारी आकाशगंगा दुग्धमेखला “(Milkyway) के केन्द्र से लगभग 30,000 प्रकाश वर्ष की दूरी (पृथ्वी से 14.96 करोड़ किमी. दूरी) पर स्थित है।

➤ सूर्य दुग्धमेखला आकाशगंगा के केन्द्र की 250 किमी. प्रति सेकेण्ड की गति से परिक्रमा कर रहा है।

➤ निरन्तर प्रवाहित सौर पवन (Solar Wind) सूर्य से निकलती रहती है। यह प्रवाहित पवन बराबर संख्या में इलेक्ट्रॉन एवं प्रोटॉन रखती है, जिसको प्लाज्मा (Plasma) कहा जाता है।

➤ सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 8 मिनट 16.6 सेकेण्ड का समय लगता है।

➤ सौर ज्वाला को उत्तरी ध्रुव पर औरोरा बोरियालिस और दक्षिणी ध्रुव पर औरोरा औस्ट्रेलिस कहते हैं।

➤ सूर्य का व्यास 13 लाख 92 हजार किमी है, जो पृथ्वी के व्यास का लगभग 110 गुना है।

➤ सूर्य हमारी पृथ्वी से 13 लाख गुना बड़ा है, और पृथ्वी को सूर्यताप का 2 अरबवां भाग मिलता है।

ब्रह्माण्ड वर्ष (Cosmos Year):-

       सूर्य का परिक्रमण काल (दुग्धमेखला के केन्द्र के चारों ओर एक चक्कर लगाने में लगा समय) लगभग 25 करोड़ वर्ष है, जिसे ब्रह्माण्ड वर्ष (Cosmos Year) कहते हैं।

➤ सूर्य अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर घूमता है। इसका मध्य भाग 25 दिनों में व ध्रुवीय भाग 35 दिनों में एक घूर्णन पूरा करता है।

➤ सूर्य एक गैसीय गोला है, जिसमें हाइड्रोजन 71%, हीलियम 26.5% एवं अन्य तत्व 2.5% होता है।

➤ सूर्य का केन्द्रीय भाग क्रोड (Core) कहलाता है, जिसका ताप 1.5 करोड़ °C होता है तथा सूर्य के बाहरी सतह का तापमान 6000°C है।

➤ हैंस बेथ (Hans Bethe) ने बताया कि 1 करोड़ °C ताप पर सूर्य के केन्द्र पर चार हाइड्रोजन नाभिक मिलकर एक हीलियम नाभिक का निर्माण करता है। अर्थात् सूर्य के केन्द्र पर नाभिकीय संलयन होता है जो सूर्य की ऊर्जा का स्रोत है।

प्रकाशमंडल तथा वर्णमंडल:-

      सूर्य की दीप्तिमान सतह को प्रकाशमंडल (Photosphere) कहते हैं। प्रकाशमंडल के किनारे प्रकाशमान नहीं होते, क्योंकि सूर्य का वायुमंडल प्रकाश का अवशोषण कर लेता है। इसे वर्णमंडल (Chromosphere) कहते हैं। यह लाल रंग का होता है।

प्रकाशमंडल

वर्णमंडल

सूर्य-किरीट:-

     सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के दिखाई देनेवाले बाह्यतम भाग को सूर्य-किरीट (Corona) कहते हैं। सूर्य-किरीट X-ray उत्सर्जित करता है। इसे सूर्य का मुकुट कहा जाता है। पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय सूर्य-किरीट से प्रकाश की प्राप्ति होती है। सूर्य-किरीट का ताप इतना उच्च होता है कि, यह सूर्य से अलग होता दिखाई पड़ता है। सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल भी इनको सूर्य के साथ बाँधे रखने में अपर्याप्त होता है।

➤ सूर्य की कुल उम्र 10 बिलियन वर्ष है जिसमें शेष उम्र 5 बिलियन वर्ष और है।

➤ भविष्य में सूर्य द्वारा ऊर्जा देते रहने का समय 1011 वर्ष है।

सौर कलंक (Sun Spots):-

      यह प्रकाशमंडल में उत्पन्न होते हैं। गैलिलियो (Galileo) ने इन कलंको की खोज की थी। सौर कलंक के सर्वाधिक काले केन्द्रीय भाग को अम्ब्रा (Umbra) कहा जाता है। यह हल्के काले भाग पेनम्ब्रा (Penumbra) से घिरा होता है।

➤ समय के साथ सौर कलंकों की संख्या बदलती रहती है। इनकी संख्या 11 वर्ष की चक्रीय घटना के रूप में बढ़ती और घटती रहती है। इनका जीवन काल कुछ दिनों से कुछ महीनों का होता है।

➤ सूर्य के कलंकों का तापमान सूर्य के सतह के तापमान से 1500°C कम अर्थात् 4500°C होता है।

➤ सूर्य के धब्बों का एक पूरा चक्र 22 वर्षों का होता है; पहले 11 वर्षों तक यह धब्बा बढ़ता है और बाद के 11 वर्षों तक यह धब्बा घटता है। जब सूर्य की सतह पर कलंक दिखायी पड़ता है, उस समय पृथ्वी पर चुम्बकीय झंझावात (Magnetic Storm) उत्पन्न होते हैं। इससे चुम्बकीय सुई की दिशा बदल जाती है एवं रेडियो, टेलीविजन, विद्युत चालित यंत्र आदि में समस्या उत्पन्न हो जाती है।

ग्रह (Planets)

     सूर्य या किसी अन्य तारे के चारों ओर परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिण्ड को ग्रह कहते हैं। ये प्रकाशहीन होते हैं, जो सूर्य से प्राप्त परावर्तित प्रकाश से चमकते हैं। अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ के अनुसार, हमारे सौरमंडल में (सूर्य से दूरी के अनुसार व्यवस्थित) 8 ग्रह हैं- बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण।

➤ सामान्यतः सभी ग्रह सूर्य के चारों ओर घड़ी की विपरीत दिशा (Anticlockwise) अर्थात् पश्चिम से पूर्व की ओर परिक्रमण करते हैं, परन्तु शुक्र और अरुण घड़ी की दिशा अर्थात् पूर्व से पश्चिम की ओर भ्रमण करते हुए सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

➤ सूर्य की परिक्रमा की समयावधि सूर्य से ग्रहों की दूरी पर निर्भर करती है। अर्थात् जो ग्रह सूर्य से जितनी दूरी स्थित है उसकी परिक्रमा अवधि भी उतनी ही अधिक होगी। कोई ग्रह सूर्य के जितना समीप आता है, उसकी वेग और गति उतनी ही बढ़ जाती है।

➤ बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल एवं बृहस्पति ग्रहों पर हाइड्रोजन, हीलियम तथा मेथेन गैसें बड़ी मात्रा में विद्यमान हैं। इन पाँचों ग्रहों को नग्न आँख से देखा जा सकता है। परन्तु अन्य ग्रहों को खुली आँखों से नहीं देखा जा सकता।

ग्रहों के प्रकार

     ग्रहों को दो भागों में विभाजित किया गया है-

1. पार्थिव या आन्तरिक ग्रह (Terrestrial or Inner planet):

          पार्थिव ग्रह छोटे एवं ठोस होते हैं, जिसके अंतर्गत बुध, शुक्र, पृथ्वी और मंगल को सम्मिलित किया जाता है। अर्थात् बुध, शुक्र, पृथ्वी एवं मंगल को पार्थिव ग्रह कहा जाता है क्योंकि ये पृथ्वी के सदृश होते हैं।

2. बृहस्पतीय/जोवियन या बाह्य ग्रह (Jovean or outer planet):

          जोवियन ग्रह बड़े एवं तरल अवस्था में होते हैं, जिनके अंतर्गत बृहस्पति, शनि, अरुण एवं वरुण को सम्मिलित किया जाता है।

➤ सूर्य से दूरी के अनुसार ग्रहों का क्रम : बुध, शुक्र, पृथ्वी, मंगल, बृहस्पति, शनि, अरुण (यूरेनस) एवं वरुण (नेप्च्यून) यानी सूर्य के सबसे निकट का ग्रह बुध एवं सबसे दूर स्थित ग्रह वरुण है।

➤ आकार के अनुसार ग्रहों का क्रम (घटते क्रम में) है : बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, शुक्र, मंगल एवं बुध अर्थात सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति एवं सबसे छोटा ग्रह बुध है।

बुध (Mercury):

➤ यह सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह है, जो सायंकालीन एवं ऊषाकालीन तारे के रूप में एक वर्ष में 3 बार दिखाई पड़ता है। यह सूर्य के निकलने के दो घंटे पहले दिखाई देता है।

➤ यह सबसे छोटा ग्रह है, जिसके पास कोई उपग्रह नहीं है।

➤ इसका सबसे विशिष्ट गुण है- इसमें चुम्बकीय क्षेत्र का होना।

➤ यह सूर्य की परिक्रमा सबसे कम समय में पूरी करता है। अर्थात यह सौरमंडल का सर्वाधिक कक्षीय गति वाला ग्रह है।

➤ बुध के सबसे पास से गुजरने वाले अंतरिक्ष यान (Space Probe) के द्वारा लिए गए चित्रों से पता चलता है कि, चन्द्रमा के समान इसकी सतह पर कई पर्वत, क्रेटर और मैदान हैं।

➤ यहाँ दिन अति गर्म व रातें बर्फीली होती हैं। इसका तापान्तर सभी ग्रहों में सबसे अधिक (600°C) है। इसका तापमान रात में -173°C व दिन में 427°C हो जाता है।

शुक्र (Venus):

➤ यह पृथ्वी का निकटतम, सबसे चमकीला एवं सबसे गर्म ग्रह है।

➤ भ्रंशघाटी, पर्वत, पठार एवं क्रेटर युक्त धरातल से यह निष्कर्ष निकलता है कि इसके, पृष्ठ पर भी प्लेट संचलन क्रिया का प्रभाव पड़ा है। परन्तु यह प्रभाव पृथ्वी से कम-गहन प्रतीत होता है। शुक्र ग्रह की उत्पत्ति 4.6 बिलियन वर्ष पूर्व हुई है।

➤ शुक्र का वायुमण्डल अत्यधिक मोटा है। इसके वायुमंडल का 90 प्रतिशत भाग 1 किमी. की ऊँचाई तक ही विस्तृत है। शुक्र की सतह का तापमान 462°C रहता है। इसके वायुमण्डल में 96 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड का संकेन्द्रण है।

➤ तापमान एवं कार्बन-डाईऑक्साइड की अधिकता के कारण इस ग्रह पर जीवन की संभावना अत्यधिक कम हो जाती है तथा यहाँ प्रेशर कुकर जैसी स्थिति पायी जाती है।

➤ इसे साँझ का तारा या भोर का तारा कहा जाता है, क्योंकि यह शाम में पश्चिम दिशा में तथा सुबह में पूरब की दिशा में आकाश में दिखाई पड़ता है।

➤ यह अन्य ग्रहों के विपरीत दक्षिणावर्त (clockwise) चक्रण करता है।

➤ इसे पृथ्वी का भगिनी ग्रह कहते हैं। यह घनत्व, आकार एवं व्यास में पृथ्वी के समान है।

➤ इसके पास कोई उपग्रह नहीं है।

मंगल (Mars):

➤ इसे लाल ग्रह (Red Planet) कहा जाता है।

➤ इसका रंग लाल, आयरन ऑक्साइड के कारण है।

➤ मंगल के वायुमण्डल में 95% कार्बन डाई ऑक्साइड, 1-3% नाइट्रोजन, 1-2% ऑर्गन तथा 0.1-0.4% ऑक्सीजन पायी जाती है। इसके वायुमंडल में ओजोन स्तर का अभाव पाया जाता है।

➤ यहाँ पृथ्वी के समान दो ध्रुव हैं तथा इसका कक्षातली 25° के कोण पर झुका हुआ है; जिसके कारण यहाँ पृथ्वी के समान ऋतु परिवर्तन होता है।

➤ इसके दिन का मान एवं अक्ष का झुकाव पृथ्वी के समान है।

➤ यह अपनी धुरी पर 24 घंटे में एक बार पूरा चक्कर लगाता है।

➤ इसके दो उपग्रह हैं- फोबोस (Phobos) और डीमोस (Deimos)।

➤ सूर्य की परिक्रमा करने में इसे 687 दिन लगते हैं।

➤ सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी ओलिपस मेसी एवं सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत निक्स ओलम्पिया (Nix Olympia) जो माउंट एवरेस्ट से तीन गुना अधिक ऊँचा है, इसी ग्रह पर स्थित है।

बृहस्पति (Jupiter):

➤ यह सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है। इसे अपनी धुरी पर चक्कर लगाने में 10 घंटा (सबसे कम) और सूर्य की परिक्रमा करने में 12 वर्ष लगते हैं।

➤ इसके उपग्रह गैनिमेड सभी उपग्रहों में सबसे बड़ा है।

➤ इसका रंग पीला है।

➤ बृहस्पति के 95 उपग्रह हैं। 

➤ गैनिमीड इसके सभी उपग्रहों में से सबसे बड़ा (व्यास 5,260 किमी.) है। 

➤ इसमें 75% हाइड्रोजन, 24% हीलियम तथा 1% में भारी तत्वों की प्रधानता है।

➤ इसके ऊपर सफेद, नीले, लाल एवं पीले रंग के बादल के स्तर दिखायी देते हैं। इसके वायुमंडल की मोटाई 9656 किमी. है। बृहस्पति पर अनुमानित ऋणात्मक तापमान यह दर्शाता है कि इसका धरातल बर्फ से आच्छादित होगा।

शनि (Saturn)

➤ यह आकार में दूसरा सबसे बड़ा ग्रह है।

➤ इसकी विशेषता है- इसके तल के चारों ओर वलय का होना (मोटी प्रकाश वाली कुंडली)।

➤ वलय की संख्या- 7 है। यह आकाश में पीले तारे के समान दिखाई पड़ता है।

➤ बड़े आकार और उच्च उजलापन के कारण शनि ग्रह रात्रि में दिखाई देता है।

➤ इसके वायुमंडल में भी बृहस्पति के समान हाइड्रोजन, हीलियम, मीथेन और अमोनिया आदि गैसें उपस्थित हैं। बृहस्पति के समान यह भी विस्तृत बादलों को समाहित किए हुए है।

➤ इसकी संरचना सूर्य के समान है, जिसका आन्तरिक भाग 74 प्रतिशत हाइड्रोजन, 24 प्रतिशत हीलियम तथा 2 प्रतिशत भारी तत्वों से बना है।

➤ शनि को गैसों का गोला (Sphere of Gases) एवं गैलेक्सी के समान ग्रह (Galaxy Like Planet) भी कहा जाता है। यह आकाश में पीले तारे के समान दिखाई देता है।

➤ शनि के कुल 146 उपग्रह हैं। 

➤ सबसे अधिक उपग्रह शनि (146) के हैं।

➤ शनि का सबसे बड़ा उपग्रह टाइटन है जो सौरमंडल का दूसरा सबसे बड़ा उपग्रह है। यह आकार में बुध के बराबर है।

➤ टाइटन की खोज 1665 में डेनमार्क के खगोलशास्त्री क्रिश्चियन हाइजोन ने की। यह एकमात्र ऐसा उपग्रह है जिसका पृथ्वी जैसा स्वयं का सघन वायुमंडल है।

➤ फोबे नामक शनि का उपग्रह इसकी कक्षा में घूमने की विपरीत दिशा में परिक्रमा करता है।

➤ इसका घनत्व सभी ग्रहों एवं जल से भी कम है। यानी इसे जल में रखने पर तैरने लगेगा।

अरुण (Uranus):

➤ यह आकार में तीसरा सबसे बड़ा ग्रह है। इसका तापमान लगभग-215°C है।

➤ इसकी खोज 1781 ई. में विलियम हर्शेल द्वारा की गयी है।

➤ शनि की भाँति अरुण के चारों ओर दस वलयों में पाँच वलयों का नाम- अल्फा (α), बीटा (β), गामा (γ), डेल्टा (δ) एवं इप्सिलॉन है।

➤ यह अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम की ओर (दक्षिणावर्त) घूमता है, जबकि अन्य ग्रह पश्चिम से पूर्व की ओर (वामावर्त) घूमते हैं। यहाँ सूर्योदय पश्चिम की ओर एवं सूर्यास्त पूरब की ओर होता है। इसके सभी उपग्रह भी पृथ्वी की विपरीत दिशा में परिभ्रमण करते हैं।

➤ इस ग्रह पर वायुमंडल बृहस्पति और शनि की ही भाँति अधिक सघन है, जिसमें हाइड्रोजन, हीलियम, मीथेन एवं अमोनिया की प्रमुखता है।

➤ दूरदर्शी (Telescope) से देखने पर यह हरा दिखायी देता है। सूर्य से दूर होने के कारण यह अत्यधिक ठंडा है।

➤ यहाँ 300 से 400 मीटर प्रति सेकेण्ड की गति से प्रवाहित होने वाली हवाएँ भी पायी जाती हैं।

➤ यह अपनी धुरी पर सूर्य की ओर इतना झुका हुआ है कि लेटा हुआ सा दिखलाई पड़ता है, इसलिए इसे लेटा हुआ ग्रह कहा जाता है।

➤ इसके कुल उपग्रहों की संख्या 27 है। इसका सबसे बड़ा उपग्रह टाइटेनिया (Titania) है।

वरुण (Neptune):

➤ इसकी खोज 1846 ई. में जर्मन खगोलज्ञ जहाँन गाले ने की है।

➤ नई खगोलीय व्यवस्था में यह सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह है।

➤ यह हरे रंग का ग्रह है। इसके चारों ओर अति शीतल मिथेन का बादल छाया हुआ है।

➤ इसके कुल उपग्रहों की संख्या 14 है। उपग्रहों में ट्रिटॉन (Triton) और मेरिड प्रमुख है।

➤ इस ग्रह का वायुमंडल अति सघन है, जिसके चारों ओर अतिशीतल मीथेन के बादल हैं। साथ ही, इसके वायुमंडल में अमोनिया हाइड्रोजन, हीलियम, एथेन आदि गैसें भी पायी जाती हैं।

➤ इसकी सतह का तापमान 218°C आँका गया है तथा इसका घनत्व एवं द्रव्यमान अरुण के समान है। इस प्रकार सम्भव है कि इसकी आन्तरिक संरचना भी अरुण के समान ही होगी। इसलिए अरुण और वरुण को जुड़वा ग्रह कहा जाता है।

पृथ्वी (Earth):

➤ पृथ्वी आकार में 5वाँ सबसे बड़ा ग्रह है। यह अपने अक्ष पर 23½º झुकी हुई है।

➤ यह सौरमंडल का एकमात्र ग्रह है, जिस पर जीवन है। 

➤ इसका एकमात्र उपग्रह चन्द्रमा है।

➤ इसका विषुवतीय व्यास 12,756 किमी. और ध्रुवीय व्यास 12,714 किमी. है।

➤ यह अपने अक्ष पर पश्चिम से पूर्व 1,610 किमी० प्रति घंटा की चाल से 23 घंटे 56 मिनट और 4 सेकेण्ड में एक पूरा चक्कर लगाती है। पृथ्वी की इस गति को घूर्णन या दैनिक गति कहते हैं। इस गति से दिन-रात होते हैं।

➤ पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा पूरी करने में 365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेण्ड (लगभग 365 दिन 6 घंटे) का समय लगता है। सूर्य के चतुर्दिक पृथ्वी के इस परिक्रमा को पृथ्वी की वार्षिक गति अथवा परिक्रमण गति कहते हैं। पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे समय को सौर वर्ष कहा जाता है। प्रत्येक सौर वर्ष, कैलेण्डर वर्ष से लगभग 6 घंटा बढ़ जाता है, जिसे हर चौथे वर्ष में लीप वर्ष बनाकर समायोजित किया जाता है। लीप वर्ष 366 दिन का होता है, जिसके कारण फरवरी माह में 28 के स्थान पर 29 दिन होते हैं।

➤ पृथ्वी पर ऋतु परिवर्तन, इसकी अक्ष पर झुके होने के कारण तथा सूर्य के सापेक्ष इसकी स्थिति में परिवर्तन यानी वार्षिक गति के कारण होती है। वार्षिक गति के कारण ही पृथ्वी पर दिन-रात छोटा-बड़ा होता है।

➤ आकार एवं बनावट की दृष्टि से पृथ्वी शुक्र के समान है।

➤ जल की उपस्थिति के कारण इसे नीला ग्रह भी कहा जाता है।

➤ इसका अक्ष इसकी कक्षा के सापेक्ष 66.5° का कोण बनाता है।

➤ सूर्य के बाद पृथ्वी के सबसे निकट का तारा प्रॉक्सिमा सेन्चुरी है, जो अल्फा सेन्चुरी समूह का एक तारा है। यह पृथ्वी से 4.22 प्रकाश वर्ष दूर है।

क्षुद्र ग्रह (Asteroids):-

        मंगल एवं बृहस्पति ग्रह की कक्षाओं के बीच कुछ छोटे-छोटे आकाशीय पिंड है जो सूर्य की परिक्रमा कर रहे हैं, उसे क्षुद्र ग्रह कहते हैं।

➤ खगोलशास्त्रियों के अनुसार ग्रहों के विस्फोट के फलस्वरूप टूटे टुकड़ों से क्षुद्र ग्रह का निर्माण हुआ है।

➤ क्षुद्र ग्रह जब पृथ्वी से टकराता है, तो पृथ्वी के पृष्ठ पर विशाल गर्त (लोनार झील-महाराष्ट्र) बनता है।

➤ फोर वेस्टा एकमात्र क्षुद्र ग्रह है जिसे नंगी आँखों से देखा जा सकता है।

उपग्रह (Satellite):-

        उपग्रह वे आकाशीय पिंड हैं, जो अपने ग्रहों के साथ-साथ सूर्य की भी परिक्रमा करते हैं। ग्रहों की भाँति इनकी भी अपनी चमक नहीं होती, अतः ये भी सूर्य के प्रकाश से ही प्रकाशित होते हैं।

➤ ग्रहों के समान उपग्रहों का भ्रमण पथ भी परवलयाकार (Parabolic) होता है।

➤ बुध और शुक्र का कोई उपग्रह नहीं है।

➤ सबसे अधिक उपग्रह शनि (146) के हैं।

➤ पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चन्द्रमा है।

सौर मंडल में उपग्रहों की स्थिति
क्रम ग्रह उपग्रह की संख्या
1. बुध 0
2. शुक्र 0
3. पृथ्वी 1
4. मंगल 2
5. बृहस्पति 95
6. शनि 146
7. अरुण 27
8. वरुण 14

चन्द्रमा (Moon):-

➤ चन्द्रमा की सतह और उसकी आन्तरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान सेलेनोलॉजी कहलाता है।

➤ चन्द्रमा एवं पृथ्वी के बीच की औसतन दूरी 3,84,365 किमी० है।

➤ चन्द्रमा पर काले धब्बे वाले क्षेत्र (धूल के मैदान) को शान्ति सागर कहते हैं। यह चन्द्रमा का पिछला भाग है, जो अंधकारमय होता है।

➤  चन्द्रमा पर वायुमंडल नहीं है तथा बादल भी नहीं दिखते हैं। इसका आन्तरिक भाग ठंडा है। इसके ऊपर अनेक ज्वालामुखी और उससे बने क्रेटर पाये गये हैं।

➤ चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर स्थित लीबनिज पर्वत (10,668 मीटर) चन्द्रमा का उच्चतम पर्वत है। चन्द्रमा को जीवाश्म ग्रह भी कहा जाता है।

➤ चन्द्रमा पृथ्वी की एक परिक्रमा लगभग 27 दिन 8 घंटे में पूरी करता है और इतने ही समय में अपने अक्ष पर एक घूर्णन करता है। यही कारण है कि चन्द्रमा का सदैव एक ही भाग दिखाई पड़ता है।

➤  हम पृथ्वी से चन्द्रमा का लगभग 57% भाग को ही देख सकते हैं।

➤ चन्द्रमा का अक्ष तल पृथ्वी के अक्ष के साथ 58.48° का अक्ष कोण बनाता है। चन्द्रमा पृथ्वी के अक्ष के लगभग समानान्तर है। इसका परिक्रमण पथ भी दीर्घ वृत्ताकार है।

➤ चन्द्रमा का व्यास 3,480 किमी० तथा द्रव्यमान, पृथ्वी के द्रव्यमान का लगभग 1/81 है।

➤ सूर्य के संदर्भ में चन्द्रमा की परिक्रमा की अवधि 29.53 दिन (29 दिन, 12 घंटे, 44 मिनट और 2.8 सेकेण्ड) होती है। इस समय को एक चन्द्रमास या साइनोडिक मास कहते हैं।

➤ नाक्षत्र समय के दृष्टिकोण चन्द्रमा लगभग 27½ दिन में पुनः उसी स्थिति में होता है।  27½ दिन, (27दिन, 7 घंटे, 43 मिनट और 11.6 सेकेण्ड) की यह अवधि एक नाक्षत्र मास कहलाती है।

➤ ज्वार उठने के लिए अपेक्षित सौर एवं चन्द्रमा की शक्तियों का अनुपात 11 : 5 है।

➤ अपोलो के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा लाये गये चट्टानों से पता चला है कि चन्द्रमा भी उतना ही पुराना है जितना पृथ्वी (460 करोड़ वर्ष)। इन चट्टानों में टाइटेनियम अधिक मात्रा में है।

सुपर मून (Super Moon):-

      जब चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है, तो उस स्थिति को सुपर मून कहते हैं। इसे पेरिजी फुल मून भी कहते हैं। इसमें चाँद 14% ज्यादा बड़ा तथा 30% अधिक चमकीला दिखाई पड़ता है।

ब्लू मून (Blue Moon):-

      जब एक कैलेण्डर माह में दो पूर्णिमाएँ हों, तो दूसरी पूर्णिमा का चाँद ब्लू मून कहलाता है। इसका नीले रंग से कोई संबंध नहीं है। वास्तविक में इसका मुख्य कारण दो पूर्णिमाओं के बीच अंतराल 31 दिनों से कम होना है। ऐसा दो-तीन साल पर एक बार होता है। अगस्त, 2012 ई. में दो पूर्णिमा (2 व 31 अगस्त) देखे गये। इनमें से 31 अगस्त के पूर्णिमा को ब्लू मून कहा गया। जनवरी (2 व 31 जनवरी) 2018 में ब्लू मून की स्थिति देखी गई।

ब्लू मून ईयर (Blue Moon Year):-

जब किसी वर्ष विशेष में दो या अधिक माह ब्लू मून के होते हैं तो उसे ब्लू मून ईयर कहा जाता है। वर्ष 2018 को ब्लू मून ईयर कहा जाता है।

ब्लड मून (Blood Moon):-

      जब पृथ्वी, चन्द्रमा पर पूर्ण छाया डालती है तब, पूर्ण चन्द्रग्रहण की स्थिति उत्पन्न होती है। इसमें चन्द्रमा का रंग लाल हो जाता है। इसे ही ब्लड मून (रक्त चन्द्र) कहा जाता है।

धूमकेतु (Comet):-

       सौरमंडल के छोर पर बहुत ही छोटे-छोटे अरबों पिंड विद्यमान हैं, जो धूमकेतु या पुच्छल तारे कहलाते हैं।

➤ यह गैस एवं धूल का संग्रह है।

➤ पुच्छल तारे कई वर्षों के पश्चात् जब सूर्य के पास से गुजरते हैं तो इनका तापमान बढ़ने के कारण इनसे गैसों की फुहारें निकलती हैं, जो एक लंबी चमकीली पूँछ के समान प्रतीत होती हैं। कभी-कभी ये पूँछ लाखों किमी. तक लंबी होती है।

➤ जब पुच्छल तारे सूर्य के नजदीक (सबसे कम दूरी पर) पहुँचते हैं, तो सूर्य की तीव्र ऊष्मा और ज्वारीय बल के कारण अपने कुछ पदार्थों को खो देते हैं। परिणामतः या तो ये समाप्त हो जाते हैं या शूमेकर की तरह विखण्डित हो जाते हैं।

➤ धूमकेतु की पूँछ हमेशा सूर्य से दूर होता दिखाई देता है।

➤ सूर्य के चारों ओर लम्बी परंतु अनियमित कक्षा में घूमते है।

➤ खगोलशास्त्रियों के अनुसार, सौरमंडल में लगभग 1 लाख धूमकेतु विचरण कर रहे हैं।

➤ धूमकेतु हमेशा के लिए टिकाऊ नहीं होते, फिर भी इनके लौटने का समय निश्चित होता है।

➤ हैले नामक धूमकेतु का परिक्रमण काल 76 वर्ष है, यह अंतिम बार 1986 ई. में दिखाई दिया था। अगली बार यह 1986 + 76=2062 में दिखाई देगा।

उल्का (Meteors) एवं उल्कापिंड (Meteoroids)

उल्का (Meteors):-

         उल्काएँ प्रकाश की चमकीली धारी के रूप में देखते हैं जो आकाश में क्षणभर के लिए चमकती हैं और लुप्त हो जाती हैं।

➤ उल्काएँ क्षुद्र ग्रहों के टुकड़े तथा धूमकेतुओं द्वारा पीछे छोड़े गये धूल के कण होते हैं।

➤ कभी-कभी ये पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश कर जाते हैं। धूल व गैस निर्मित ये पिंड जब वायुमंडल में प्रवेश करते हैं तो पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के कारण तेजी से पृथ्वी की ओर आकर्षित होते हैं तथा वायुमंडलीय घर्षण से चमकने लगते हैं। इसलिए इन्हें टूटता हुआ तारा (Shooting Star) कहा जाता है।

➤ पृथ्वी के धरातल से 80 किमी की ऊँचाई तक पहुँचते-पहुँचते लगभग सभी उल्का घर्षित होकर पूर्णतः नष्ट हो जाते हैं।

उल्कापिंड (Meteoroids):-

➤ जब उल्का जलकर नष्ट न होकर एक पिण्ड के रूप में पृथ्वी पर आ गिरता है, तब उसे उल्कापिंड या उल्काश्म कहते हैं। पृथ्वी की सतह पर मिलने वाला सबसे बड़ा उल्कापिंड होबा वेस्ट है, जो नामीबिया के ग्रूटफोन्टीन के पास पाया गया है। पृथ्वी की सतह पर मिलने वाले उल्का का अवशिष्ट गोला ग्लासी पदार्थ टेक्टाइट कहलाता है।

➤ पृथ्वी के धरातल पर भारी उल्कापिंडों के गिरने से उल्कापातीय क्रेटर का निर्माण होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के एरिजोना में विन्सलों के पास बैरिगर क्रेटर विश्व का सर्वाधिक प्रसिद्ध उल्कापाती क्रेटर है।

➤ भारत में महाराष्ट्र के बुल्ढ़ाना जिले की लोनार झील भी एक उल्कापातीय क्रेटर झील का उदाहरण है, जिसका व्यास 1.5 किमी. तथा गहराई 100 मीटर है।

सौर परिवार एक नजर में

ग्रह   घूर्णन काल परिक्रमण काल उपग्रहों की संख्या
बुध 58.6 दिन 88.0 दिन 0
शुक्र 243 दिन 224.7 दिन 0
पृथ्वी 23.9 घंटे 365.26 दिन 1
मंगल 24.6 घंटे 687.0 दिन 2
बृहस्पति 9.9 घंटे 11.9 वर्ष 95
शनि 10.3 घंटे 29.5 वर्ष 146
अरुण 17.2 घंटे 84.0 वर्ष 27
वरुण 16.1 घंटे 164.8 वर्ष 14


सौरमंडल से सम्बंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर



1. प्रथमतः सौरमण्डल के बारे में विश्व के समक्ष जानकारी प्रस्तुत करने का श्रेय किस विद्वान को है?

[A] गैलीलियो
[B] स्ट्रैबो
[C] कॉपरनिकस
[D] केप्लर

2. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले खगोलीय पिण्ड क्या कहलाते हैं?

[A] ग्रह
[B] उपग्रह
[C] क्षुद्रग्रह
[D] पुच्छल तारा

3. किसी ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले छोटे आकाशीय पिण्ड को क्या कहते हैं?

[A] ग्रह
[B] उपग्रह
[C] क्षुद्रग्रह
[D] सौर तारा

4. ग्रहों की गति का नियम किसने प्रतिपादित किया?

[A] न्यूटन
[B] केप्लर
[C] कॉपरनिकस
[D] गैलीलियो

5. सौरमण्डल में कुल कितने ग्रह हैं?

[A] आठ
[B] नौ
[C] दस
[D] ग्यारह

6. सूर्य से बढ़ती दूरी के अनुसार ग्रहों का निम्न में से कौन-सा क्रम सही है?

[A] बुध, शुक, पृथ्वी, मंगल
[B] बुध, पृथ्वी, मंगल, शुक्र
[C] बुध, मंगल, पृथ्वी, शुक्र
[D] बुध, मंगल, शुक्र, पृथ्वी

7. पृथ्वी से बढ़ती दूरी के अनुसार ग्रहों का निम्न में से कौन-सा क्रम सही है?

[A] मंगल, शुक्र, बुध, बृहस्पति
[B] शुक्र, मंगल, बुध, बृहस्पति
[C] मंगल, शुक्र, बृहस्पति, बुध
[D] शुक्र, बुध, मंगल, बृहस्पति

8. आकार के अनुसार सौरमण्डल के ग्रहों का अवरोही क्रम है-

[A] बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, शुक्र, मंगल एवं बुध
[B] बृहस्पति, शनि, वरुण, अरुण, पृथ्वी, शुक्र, बुध एवं मंगल
[C] बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, पृथ्वी, बुध, मंगल एवं शुक्र
[D] बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण, शुक्र, पृथ्वी, मंगल एवं बुध

9. उपग्रहों की संख्या के आधार पर सौरमण्डल के ग्रहों का सही अवरोही क्रम है-

[A] शनि, बृहस्पति, अरुण, वरुण
[B] शनि, बृहस्पति, वरुण, अरुण
[C] बृहस्पति, शनि, अरुण, वरुण
[D] बृहस्पति, शनि, वरुण, अरुण

10. सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते ग्रह का वेग-

[A] नियत रहता है
[B] अधिकतम होता है, जब सूर्य के समीप होता है
[C] अधिकतम होता है, जब सूर्य से दूर होता है
[D] कुछ नहीं कहा जा सकता है

11. अन्तरिक्ष में कुल कितने तारामण्डल हैं?

[A] 87
[B] 88
[C] 89
[D] 90

12. निक्स ओलम्पिया कोलम्पस पर्वत किस ग्रह पर स्थित है?

[A] बुध
[B] शुक्र
[C] पृथ्वी
[D] मंगल

13. पार्थिव ग्रहों की संख्या कितनी है?

[A] 3
[B] 4
[C] 5
[D] 6

14. निम्नलिखित में से कौन एक पार्थिव ग्रह नहीं है?

[A] बुध
[B] शुक्र
[C] मंगल
[D] शनि

15. बाह्य ग्रह या बृहस्पति सदृश ग्रहों की संख्या कितनी है?

[A] 4
[B] 3
[C] 5
[D] 6

16. बृहस्पति सदृश ग्रहों में सम्मिलित नहीं है

[A] शनि
[B] अरुण
[C] वरुण
[D] मंगल

17. निम्नलिखित में से किन दो ग्रहों को छोड़कर शेष सभी ग्रह सूर्य के चारों और वामावर्त घूमते हैं?

[A] बुध और शुक्र
[B] अरुण और वरुण
[C] पृथ्वी और शुक्र
[D] शुक्र और अरुण

18. सौरमण्डल का जन्मदाता किसे कहा जाता है?

[A] सूर्य को
[B] बृहस्पति को
[C] पृथ्वी को
[D] शनि को

19. ब्रह्मण्ड में विस्फोटी तारा कहलाती है?

[A] धूमकेतु
[B] उल्का
[C] अभिनव तारा 
[D] लुब्धक

20. सौरमण्डल की खोज किसने की?

[A] कॉपरनिकस
[B] केप्लर
[C] आर्यभट्ट
[D] न्यूटन

21. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रह नहीं है, जिसे प्राचीन भारतीय ग्रह मानते थे?

[A] सूर्य
[B] मंगल
[C] शुक्र
[D] शनि

22. सूर्य के संगठन में सहायक गैस है-

[A] ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड
[B] हीलियम और ऑक्सीजन
[C] हीलियम और नाइट्रोजन
[D] हाइड्रोजन और हीलियम

23. सूर्य के मध्य भाग को क्या कहा जाता है?

[A] समतापमंडल
[B] वर्णमंडल
[C] प्रकाशमंडल
[D] स्थलमंडल

24. सूर्य के ऊपर के भाग को क्या कहा जाता है?

[A] अधोमंडल
[B] वर्णमंडल
[C] प्रकाशमंडल
[D] समतापमंडल

25. सूर्य सदैव पूर्व में निकलता है क्योंकि-

[A] पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है
[B] पृथ्वी पूर्व से पश्चिम की ओर घूमती है
[C] इनमें से सभी
[D] यह पूर्व में स्थित है

26. नार्वे में अर्द्धरात्रि के समय सूर्य कब दिखायी देता है?

[A] 21 मार्च
[B] 23 सितम्बर
[C] 21 जून
[D] 22 दिसम्बर

27. एक ग्रह की अपने कक्ष में सूर्य से अधिकतम दूरी को क्या कहा जाता है?

[A] उपसौर
[B] अपसौर
[C] अपोजी
[D] पेरिजी

28. एक ग्रह की अपने कक्ष में सूर्य से न्यूनतम दूरी को क्या कहा जाता है?

[A] उपसौर
[B] अपसौर
[C] अपोजी
[D] पेरिजी

29. प्राचीन भारतीय ज्योतिष शास्त्र में निम्न में से किसे एक ग्रह के रूप में मान्यता प्राप्त थी?

[A] यम
[B] बृहस्पति
[C] सूर्य
[D] मंगल

30. सूर्य के धरातल का तापमान लगभग कितना होता है?

[A] 3,000°C
[B] 5,000°C
[C] 4,000°C
[D] 6,000°C

31. मध्य रात्रि का सूर्य किस क्षेत्र में दिखायी देता है?

[A] भूमध्यसागरीय क्षेत्र में
[B] आर्कटिक क्षेत्र में
[C] जापान से पूर्व के क्षेत्र में
[D] भूमध्यरेखीय क्षेत्र में

32. सूर्य में ‘काला धब्बा’ क्या है?

[A] दिन के दौरान धब्बे ऊर्जा के स्रोत होते हैं
[B] सूर्य में एक बड़ा काला छेद है
[C] धब्बे वे स्थान हैं जो प्रकाश उत्सर्जित करने में असमर्थ हैं
[D] इनमें से कोई नहीं

33. सूर्य के रासायनिक मिश्रण में हाइड्रोजन का प्रतिशत कितना है?

[A] 71 %
[B] 61 %
[C] 75 %
[D] 54 %

34. निम्नलिखित में से कौन एक तारा है?

[A] चन्द्रमा
[B] शुक्र
[C] पृथ्वी
[D] सूर्य 

35. सूर्य पृष्ठ पर लगभग कितना तापमान होता है?

[A] 800°C
[B] 600°C
[C] 6000°C
[D] 1000°C

36. सूर्य के सबसे दूर कौन-सा ग्रह है?

[A] प्लूटो
[B] बुध
[C] बृहस्पति
[D] वरुण

 

37. सूर्य प्रकाश धरती तक पहुँचने में कितने मिनट लेता है?

[A] 8.3
[B] 7.3
[C] 9.4
[D] 10

38. कौन-सा ग्रह सूर्य के सबसे निकट स्थित है?

[A] मंगल
[B] बुध
[C] शुक्र
[D] पृथ्वी

39. बुध (Mercury) सूर्य का एक चक्कर लगाने में कितना समय लेता है?

[A] 88 दिन
[B] 76 दिन
[C] 80 दिन
[D] 66 दिन

40. किस ग्रह में चन्द्रमा की तरह कलाएँ होती है?

[A] बुध
[B] मंगल
[C] शनि
[D] बृहस्पति

42. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रह सूर्य का चक्कर सबसे कम समय में लगाता है?

[A] बुध
[B] पृथ्वी
[C] मंगल
[D] शुक्र

43. सबसे तीव्र गति से सूर्य का चक्कर लगाने वाला ग्रह है-

[A] बुध
[B] पृथ्वी
[C] बृहस्पति
[D] शनि

44. निम्नलिखित में से किस ग्रह की परिभ्रमण गति सबसे अधिक है?

[A] बृहस्पति
[B] बुध
[C] शुक्र
[D] मंगल

45. निम्नलिखित में से किस ग्रह का अक्षीय झुकाव सबसे अधिक है?

[A] शनि
[B] प्लूटो
[C] पृथ्वी
[D] बुध

 

46. चन्द्रमा के सदृश दिखायी देने वाला ग्रह है-

[A] बुध
[B] वरुण
[C] शुक्र
[D] मंगल

47. सौरमण्डल का अत्यधिक तीव्र घूर्णन वाला ग्रह कौन है?

[A] बृहस्पति
[B] शुक्र
[C] बुध
[D] पृथ्वी

48. निम्नलिखित में से किस ग्रह को ‘पृथ्वी की बहन’ कहा जाता है?

[A] बुध
[B] शुक्र
[C] मंगल
[D] बृहस्पति

49. किस ग्रह को शाम का तारा (Evening Star) कहा जाता है

[A] शुक्र
[B] पृथ्वी
[C] बुध
[D] मंगल

50. निम्नलिखित में से कौन सबसे चमकदार ग्रह है?

[A] मरकरी
[B] वीनस
[C] मार्स
[D] नेपच्यून

51. सूर्य तथा पृथ्वी के निकटतम ग्रह क्रमशः कौन से हैं?

[A] बुध तथा शुक्र
[B] बुध तथा मंगल
[C] शुक्र तथा बुध
[D] बुध तथा बृहस्पति

52. यूरोपवासी किस ग्रह की पूजा देवी के रूप में करते थे?

[A] शुक्र
[B] पृथ्वी
[C] बुध
[D] मंगल 

53. सौरमण्डल का सर्वाधिक गर्म ग्रह कौन है?

[A] मंगल
[B] बुध
[C] शुक्र
[D] पृथ्वी

54. पृथ्वी से निकटतम दूरी पर स्थित ग्रह है-

[A] मंगल
[B] बुध
[C] शुक्र
[D] पृथ्वी

55. निम्नलिखित में से किस ग्रह को ‘सुबह का तारा’ कहा जाता है?

[A] मंगल
[B] बृहस्पति
[C] शुक्र
[D] शनि

56. निम्नलिखित ग्रहों में से किसे ‘सौन्दर्य का देवता’ कहा जाता है?

[A] बुध
[B] शुक्र
[C] बृहस्पति
[D] मंगल

57. बिना उपग्रह वाले ग्रह हैं-

[A] बुध और शनि
[B] बुध और मंगल
[C] मंगल और शुक्र
[D] बुध और शुक्र

58. निम्नलिखित में से किस ग्रह की कक्षा पृथ्वी के सबसे अधिक नजदीक है?

[A] बुध
[B] शुक्र
[C] बृहस्पति
[D] मंगल

59. वे कौन से ग्रह हैं जिनके चारों ओर परिक्रमा करने वाले उपग्रह नहीं है?

[A] मंगल और शुक्र
[B] मंगल और बुध
[C] बुध और शुक्र
[D] नेप्ट्यून और यूरेनस

60. सबसे अधिक चमकने वाला ग्रह है?

[A] बुध
[B] शुक्र
[C] बृहस्पति
[D] मंगल

61. पृथ्वी की आकृति सर्वोत्तम ढंग से किस शब्द से स्पष्ट की जा सकती है?

[A] चतुष्फलक से
[B] विषुवत रेखा से
[C] नारंगी से
[D] लध्वक्ष गोलाभ से

62. पृथ्वी सूर्य के परितः अपनी कक्षा में लगभग किस गति से चक्कर लगाती है?

[A] 5° प्रतिदिन
[B] 1° प्रतिदिन
[C] 2° प्रतिदिन
[D] 3° प्रतिदिन

63. सूर्य के चारों ओर पृथ्वी के परिभ्रमण की चाल-

[A] वर्ष भर एकसमान रहती है।
[B] अधिकतम होती है जब पृथ्वी सूर्य के निकटतम होती है।
[C] अधिकतम होती है जब पृथ्वी सूर्य से अधिकतम दूरी पर होती है।
[D] न्यूनतम होती है जब पृथ्वी सूर्य के निकटतम होती है।

64. पृथ्वी के भ्रमण की गति है-

[A] 28 किमी०/मिनट
[B] 31 किमी०/मिनट
[C] 25 किमी०/मिनट
[D] 39.5 किमी/मिनट

 

65. भूमध्य रेखा पर पृथ्वी का व्यास है लगभग-

[A] 12,800 किमी०
[B] 25,000 किमी०
[C] 20,000 किमी०
[D] 6,400 किमी०

 

66. सूर्य की परिक्रमा के दौरान पृथ्वी सूर्य से अधिकतम दूरी पर किस महीने में होती है?

[A] मार्च
[B] जुलाई
[C] सितम्बर
[D] जनवरी

67. पृथ्वी को उपसौर (Perihelion) स्थिति किस महीने में होती है?

[A] जून
[B] जनवरी
[C] सितम्बर
[D] मार्च

68. ऋतुएँ क्यों होती है?

[A] पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन के कारण 
[B] पृथ्वी के सूर्य के चारों ओर परिभ्रमण के कारण
[C] पृथ्वी के अक्ष के झुकाव के कारण
[D] पृथ्वी की आकृति के कारण

69. गोलाभ पृथ्वी ध्रुवों पर चपटी होती है यह इस तथ्य से स्पष्ट सिद्ध होता है-

[A] पृथ्वी का भार ध्रुवों पर सर्वाधिक तथा विषुवत रेखा पर न्यूनतम होता है।
[B] पदार्थ का भार ध्रुवों पर न्यूनतम तथा विषुवत रेखा पर सर्वाधिक होता है।
[C] पदार्थ का भार ध्रुवों तथा विषुवत रेखा पर समान होता है।
[D] ध्रुवों पर पदार्थ अपना भार खो देता है।

70. पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है-

[A] पूर्व से पश्चिम
[B] उत्तर से दक्षिण
[C] पश्चिम से पूर्व
[D] दक्षिण से उत्तर

71. आकार की दृष्टि से सौरमण्डल में पृथ्वी का कौन-सा स्थान है?

[A] तीसरा
[B] चौथा
[C] पाँचवाँ
[D] छठा

72. नीला ग्रह (Blue Planet) के नाम से जाना जाता है-

[A] मंगल
[B] शुक्र
[C] पृथ्वी
[D] यूरेनस

73. परिक्रमा पथ में पृथ्वी के दोनों ओर रहने वाले ग्रह हैं-

[A] मंगल और बृहस्पति
[B] शुक्र और शनि
[C] बुध और शुक्र
[D] मंगल और शुक्र

74. सूर्य और पृथ्वी के मध्य न्यूनतम दूरी होती है-

[A] 22 दिसम्बर को
[B] 21 जून को
[C] 4 जुलाई
[D] 3 जनवरी को

75. सूर्य और पृथ्वी के मध्य अधिकतम दूरी होती है-

[A] 4 जुलाई
[B] 22 दिसम्बर
[C] 30 जनवरी
[D] 23 सितम्बर

76. पृथ्वी सूर्य के इर्द-गिर्द परिक्रमा करती है लगभग-

[A] 365.12 दिन में
[B] 365.50 दिन में
[C] 365.25 दिन में
[D] 365.75 दिन में

77. पृथ्वी का प्राकृतिक उपग्रह है-

[A] मंगल
[B] रोहिणी
[C] चन्द्रमा
[D] आर्यभट्ट

78. दिन व रात होने का कारण है-

[A] पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूर्णन
[B] पृथ्वी की सापेक्ष सूर्य की गति
[C] पृथ्वी के अक्ष का झुकाव
[D] सूर्य के चारों ओर पृथ्वी का परिभ्रमण

79. सूर्य के अतिरिक्त निकटतम सितारे से प्रकाश पृथ्वी तक पहुँचता है?

[A] 4.2 सेकण्ड
[B] 42 सेकण्ड
[C] 4.2 वर्ष
[D] 42 वर्ष

80. सूर्य से पृथ्वी की दूरी है

[A] 149 मिलियन किमी०
[B] 150 मिलियन किमी०
[C] 300 मिलियन किमी०
[D] 227 मिलियन किमी०

81 . पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है-

[A] 23 घंटे 51 मिनट 12 सेकण्ड
[B] 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकण्ड
[C] 23 घंटे 56 मिनट 12 सेकण्ड
[D] 24 घंटे 11 मिनट 49 सेकण्ड

82. पृथ्वी पर दिन-रात की अवधि समान होती है-

[A] ध्रुवों पर
[B] मकर रेखा पर
[C] भूमध्य रेखा पर
[D] कर्क रेखा पर

83. इक्विनॉक्स (Equinox) का तात्पर्य है, वह तिथि जब-

[A] दिन और रात समान अवधि के होते हैं।
[B] रात की अपेक्षा दिन लम्बे होते हैं।
[C] दिन की अपेक्षा रात लम्बी होती है।
[D] वर्ष के सबसे छोटे दिन एवं सबसे छोटी रात होती है।

84. दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे लम्बा दिन कब होता है?

[A] 21 जून
[B] 21 मार्च
[C] 23 सितम्बर
[D] 22 दिसम्बर

 

85. भू-कक्ष तल पर भू-अक्ष का झुकाव है-

[A] 90º
[B] 23½º
[C] 0º
[D] 66½º

86. पृथ्वी के उपग्रहों की संख्या कितनी है?

[A] आठ
[B] शून्य
[C] एक
[D] दो

87. 21 जून को दिन का प्रकाश उत्तरी ध्रुव पर दिखायी देता है-

[A] शून्य घण्टे
[B] 12 घण्टे
[C] 24 घण्टे
[D] 18 घण्टे

88. पृथ्वी के सबसे निकट स्थित ग्रह है

[A] बुध
[B] शुक्र
[C] मंगल
[D] बृहस्पति

89. दूरी की दृष्टि से तृतीय क्रम में कौन-सा ग्रह है?

[A] बुध
[B] शुक्र
[C] पृथ्वी
[D] मंगल

90. पृथ्वी अपने परिक्रमण मार्ग पर परिक्रमा करते हुए अपने अक्ष द्वारा कक्षा तल पर कितने डिग्री का कोण बनाती है?

[A] 90º
[B] 23½º
[C] 0º
[D] 66½º

91. निम्न में से किन तिथियों को सूर्य की किरणें विषुवत रेखा पर सीधी पड़ती है?

[A] वर्ष भर
[B] 23 सितम्बर
[C] 21 मार्च तथा 23 सितम्बर
[D] 21 मार्च

92. निम्नलिखित में से कौन-सा तारा पृथ्वी के सर्वाधिक समीप है?

[A] ध्रुव तारा
[B] सूर्य
[C] अल्फा सेंचुरी
[D] लुब्धक

93. यह किसने सर्वप्रथम प्रतिपादित किया कि सूर्य हमारे सौरमण्डल का केन्द्र है और पृथ्वी उसकी परिक्रमा करती है?

[A] न्यूटन
[B] पाणिनी
[C] गैलीलियो
[D] कॉपरनिकस

94. पृथ्वी को गोलाकार बताने वाला प्रथम विद्वान था-

[A] कॉपरनिकस
[B] पाइथागोरस
[C] अरस्तू
[D] केप्लर

95. यदि पृथ्वी एवं अन्तरिक्ष के बीच से वायुमण्डल को हटा हुआ माना जाय तो आसमान का रंग कैसा होगा?

[A] नीला 
[B] लाल
[C] सफेद
[D] काला

96. पृथ्वी की परिधि है-

[A] 35,000 किमी०
[B] 45,000 किमी०
[C] 40,075 किमी ०
[D] 47,050 किमी०

97. किस तिथि को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लम्बा दिन होता है?

[A] 21 जून
[B] 23 सितम्बर
[C] 22 दिसम्बर
[D] 21 मार्च

98. किस तिथि को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन होता है?

[A] 21 जून
[B] 23 सितम्बर
[C] 22 दिसम्बर
[D] 21 मार्च

99. ध्रुवों पर दिन की अवधि होती है-

[A] तीन माह
[B] छह माह
[C] बारह माह
[D] नौ माह

 

100. निम्नलिखित में से किस ग्रह का औसत घनत्व सबसे अधिक है?

[A] बृहस्पति
[B] मंगल
[C] पृथ्वी
[D] बुध

101. सर्वप्रथम पृथ्वी की त्रिज्या मापने वाला विद्वान कौन था?

[A] टॉलमी
[B] इरैटोस्थनीज
[C] कॉपरनिकस
[D] गैलीलियो

102. पृथ्वी का ध्रुवीय व्यास उसके विषुवतीय व्यास से कितना कम है?

[A] 25 किमी० 

[C] 80 किमी०
[D] 30 किमी०

103. पृथ्वी का विषुवतीय व्यास लगभग कितना है?

[A] 12,700 किमी०
[B] 12,650 किमी०
[C] 12,750 किमी०
[D] 12,600 किमी०

104. पृथ्वी को उसके काल्पनिक अक्ष पर घूमने को क्या कहते हैं?

[A] परिक्रमण
[B] घूर्णन
[C] कक्षा
[D] इनमें कोई नहीं

 

105. पृथ्वी की अपनी कक्षा में गति है-

[A] पश्चिम से पूर्व
[B] पूर्व से पश्चिम
[C] दक्षिण से उत्तर
[D] उत्तर से दक्षिण

 

106. पृथ्वी तथा सूर्य के मध्य सर्वाधिक दूरी किसके दौरान होती है?

[A] उत्तर अयनांत
[B] दक्षिण अयनांत
[C] अपसौर
[D] उपसौर

107. ऋतुएँ निम्नलिखित के कारण होती है-

[A] पृथ्वी घूर्णन करती है
[B] सूर्य के चारों ओर पृथ्वी का परिक्रमण
[C] पृथ्वी का अक्ष से 66½º आनत है
[D] उपर्युक्त (B) और (C) दोनों

108. पृथ्वी से आकार में छोटे ग्रह हैं-

[A] अरुण और मंगल
[B]  शुक्र और मंगल
[C] वरुण और शुक्र
[D] वरुण और मंगल

109. निम्न में से किसने पहली बार कहा कि पृथ्वी गोल है?

[A] कॉपरनिकस
[B] अरिस्टोटल
[C] स्ट्राबो
[D] इनमें से कोई नहीं

110. पृथ्वी की धुरी है-

[A] झुकी हुई
[B] क्षैतिज
[C] वक्रीय
[D] उर्ध्वाधर

111. पृथ्वी के अतिरिक्त किस ग्रह पर वायुमण्डल पाया जाता है?

[A] बुध
[B] बृहस्पति
[C] शुक्र
[D] मंगल

112. लाल रंग का दिखायी देने वाला ग्रह है-

[A] शुक्र
[B] शनि
[C] मंगल
[D] वरुण

113. पृथ्वी के अतिरिक्त किस ग्रह पर ऋतु परिवर्तन संभव है?

[A] अरुण
[B] वरुण
[C] मंगल
[D] बृहस्पति

114. पृथ्वी के अतिरिक्त किस ग्रह पर मानव उपस्थिति की सम्भावना है?

[A] मंगल
[B] शुक्र
[C] बुध
[D] शनि

115. प्रथम बार मंगल ग्रह पर उतरने वाला अन्तरिक्ष यान है

[A] मीर
[B] रोहिणी
[C] एडवेन्चर
[D] पाथ फाइण्डर

116. किसमें पृथ्वी के अलावा अन्य जीवन की संभावना है, क्योंकि वहाँ का पर्यावरण जीवन के लिए बहुत अनुकूल है?

[A] बृहस्पति
[B] यूरोपा
[C] मंगल
[D] चन्द्रमा

117. एक ग्रह के दिन का मान और उसके अक्ष का झुकाव लगभग पृथ्वी के दिन के मान और झुकाव के तुल्य है-

[A] यूनेनस के विषय में
[B] शनि के विषय में
[C] नेपच्यून के विषय में
[D] मंगल के विषय में

118. सौरमण्डल का सबसे छोटा उपग्रह कौन है?

[A] फोबोस
[B] डिमोस
[C] लेडा
[D] फार्डेलिया

119. रात्रि को आकाश में कौन-सा ग्रह लाल दिखता है?

[A] बुध
[B] मंगल
[C] बृहस्पति
[D] शनि

120. सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह कौन है?

[A] बुध
[B] मंगल
[C] बृहस्पति
[D] शनि

121. बृहस्पति ग्रह पर लाल धब्बे किस संकेत के सूचक हैं?

[A] गैस
[B] अशान्त बादल
[C] तरल पदार्थ
[D] भूमि

122. संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस ग्रह की खोज के लिए गैलीलियो नामक अन्तरिक्ष यान भेजा था?

[A] मंगल
[B] बृहस्पति
[C] नेपच्यून
[D] शनि

123. मैग्लन अभियान किस ग्रह से सम्बन्धित है?

[A] मंगल
[B] शनि
[C] बृहस्पति
[D] शुक्र

124. शुमेकर लेवी-9 धूमकेतु किस ग्रह से टकराया था?

[A] मंगल
[B] शनि
[C] बृहस्पति
[D] शुक्र

125. सूर्य के गिर्द एक परिक्रमा के लिए निम्न में से कौन-सा एक ग्रह अधिकतम समय लेता है?

[A] पृथ्वी
[B] मंगल
[C] बृहस्पति
[D] शुक्र

126. सौरमण्डल का सबसे बड़ा उपग्रह निम्नलिखित में से कौन है?

[A] टाइटन
[B] मिराण्डा
[C] गेनीमेड
[D] चन्द्रमा

127. निम्नलिखित ग्रहों में से किसके चारों ओर वलय है?

[A] वरुण
[B] शनि
[C] बृहस्पति
[D] शुक्र

128. निम्नलिखित ग्रहों में से किस ग्रह के अधिकतम संख्या में प्राकृतिक उपग्रह है?

[A] नेप्च्यून
[B] शनि
[C] यूरेनस
[D] बृहस्पति

 

129. सौरमण्डल के बड़े उपग्रहों में से एक टाइटन निम्न में से किसका उपग्रह है?

[A] नेप्च्यून
[B] शनि
[C] यूरेनस
[D] बृहस्पति

130. शनि ग्रह के कितने उपग्रह है?

[A] 45
[B] 21
[C] 146
[D] 95

131. शनि ग्रह को सर्वप्रथम किस खगोलशास्त्री ने देखा था?

[A] गैलीलियो
[B] केप्लर
[C] टॉल्मी
[D] कॉपरनिकस

132. नंगी आँखों द्वारा दिखने वाला सबसे दूर का ग्रह है-

[A] यूरेनस
[B] बृहस्पति
[C] शनि
[D] प्लूटो

 

133. शनि ग्रह के चारों ओर पाये जाने वाले वलयों की संख्या कितनी है?

[A] 7
[B] 8
[C] 10
[D] 12

134. सौरमण्डल का सबसे कम घनत्व वाला ग्रह है-

[A] अरुण
[B] वरुण
[C] पृथ्वी
[D] शनि

135. सौरमण्डल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह कौन है?

[A] अरुण
[B] वरुण
[C] शनि
[D] पृथ्वी

136. शनि (Saturn) ग्रह का सबसे बड़ा उपग्रह है-

[A] टाइटन
[B] एटलस
[C] टेलेस्टो
[D] लापेट्स

137. निम्न में से किस ग्रह के चारों ओर स्पष्ट वलय है?

[A] यूरेनस
[B] बृहस्पति
[C] मंगल
[D] शनि

138. यूरेनस की खोज किसने की थी?

[A] हर्शेल
[B] गैलीलियो
[C] कॉपरनिकस
[D] केप्लर

 

139. कौन-सा ग्रह सर्वाधिक गैसों से घिरा हुआ है?

[A] बृहस्पति
[B] प्लूटो
[C] यूरेनस
[D] वीनस

 

140. यूरेनस के कितने उपग्रह हैं?

[A] 15
[B] 27
[C] 12
[D] 23

141. पश्चिम की ओर भ्रमण करने वाला ग्रह है-

[A] यम
[B] अरुण
[C] वरुण
[D] शनि

142. ओवेरान, टाइटेनिया, एरियल, अम्बरियल और मिराण्डा- ये पाँचों किस ग्रह के उपग्रह हैं?

[A] बृहस्पति
[B] अरुण
[C] वरुण
[D] मंगल

143. अपनी धुरी पर सूर्य की ओर अधिक झुकाव के कारण निम्न में से कौन-सा ग्रह ‘लेटा हुआ ग्रह’ के उपनाम से जाना जाता है?

[A] अरुण
[B] वरुण
[C] बृहस्पति
[D] शनि

144. यूरेनस सूर्य के चारों ओर एक चक्कर कितने वर्षों में लगाता है?

[A] 29 वर्ष
[B] 48 वर्ष
[C] 84 वर्ष
[D] 92 वर्ष

145. अन्य ग्रहों की अपेक्षा विपरीत दिशा में घूमने वाला ग्रह कौन-सा है?

[A] अरुण
[B] वरुण
[C] बृहस्पति
[D] प्लूटो

146. कौन-सा ग्रह हरे प्रकाश को उत्सर्जित करता है?

[A] बृहस्पति
[B] यूरेनस
[C] शुक्र
[D] वरुण

147. सौर परिवार के निम्न ग्रहों में से कौन-सा ग्रह सबसे अधिक ठंडा ग्रह है?

[A] नेप्ट्यून
[B] पृथ्वी
[C] मंगल
[D] बुध

148. किस गैस की उपस्थिति के कारण वरूण ग्रह हरे रंग का दिखाई देता है?

[A] अमोनिया
[B] नाइट्रोजन
[C] हाइड्रोजन
[D] मीथेन

149. निम्नलिखित में से कौन से दो ग्रह ‘सहोदर भाई’ के नाम से जाने जाते हैं?

[A] बुध और शुक्र
[B] बृहस्पति और शनि
[C] पृथ्वी और शुक्र
[D] अरुण और वरुण

150. सौरमण्डल का सबसे छोटा ग्रह कौन है?

[A] बुध
[B] शुक्र
[C] पृथ्वी
[D] मंगल

151. निम्नलिखित में से कौन-सा ग्रह सूर्य और पृथ्वी दोनों से सर्वाधिक दूरी पर स्थित है?

[A] बुध
[B] नेप्ट्यून
[C] मंगल
[D] शनि

152. वर्ष दीर्घतम होता है-

[A] बृहस्पति पर
[B] नेप्ट्यून पर
[C] पृथ्वी पर
[D] शनि पर

153. सौरमण्डल का बाह्यतम ग्रह कौन है?

[A] पृथ्वी
[B] यूरेनस
[C] नेप्ट्यून
[D] शनि

154. यम अथवा कुबेर (Pluto) की खोज सन् 1930 में निम्न में से किस खगोलज्ञ द्वारा की गयी थी?

[A] क्लाइड टाम्बैग
[B] विलियम हर्शेल
[C] जॉन गैले
[D] जेम्स पी० हव्यल

155. निम्नलिखित में किस आकाशीय पिण्ड को परिक्रमण और परिभ्रमण दोनों गति में बराबर समय लगता है?

[A] चन्द्रमा
[B] बुध
[C] शुक्र
[D] शनि

156. कौन-सा खगोलीय पिण्ड ‘रात की रानी’ कहलाता है?

[A] चन्द्रमा
[B] बृहस्पति
[C] मंगल
[D] प्लूटो

157. पृथ्वी से दिखने वाली चन्द्रमा की सतह उसकी कुल सतह का कितना प्रतिशत है?

[A] 59%
[B] 33%
[C] 69%
[D] 70%

158. क्लेवियस (Clavius) निम्नलिखित में से क्या है?

[A] बृहस्पति ग्रह का उपग्रह
[B] चन्द्रमा पर स्थित सबसे बड़ा क्रेटर
[C] जलमार्ग से सम्पूर्ण ग्लोब का सर्वप्रथम चक्कर लगाने वाला इटली का नाविक
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

159. पृथ्वी एवं चन्द्रमा के बीच स्थित अन्तरिक्ष को किस नाम से जाना जाता है?

[A] अन्तः अन्तरिक्ष
[B] सिसलुनर
[C] बाह्य अन्तरिक्ष
[D] इनमें से कोई नहीं

160. निम्नलिखित में से कौन सूर्य का ग्रह नहीं है?

[A] बुध
[B] शुक्र
[C] चन्द्रमा
[D] नेप्ट्यून

161. पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है-

[A] डीमोस
[B] टाइटन
[C] लापेटस
[D] चन्द्रमा

162. शान्त समुद्र और तूफानों का महासागर निम्न में से कहाँ स्थित है?

[A] चन्द्रमा
[B] वरुण
[C] बृहस्पति
[D] शनि

163. सी ऑफ ट्रॅक्विलिटी’ कहाँ पर है?

[A] चन्द्रमा
[B] सूर्य
[C] बृहस्पति
[D] शनि

164. चन्द्रमा पृथ्वी का एक चक्कर कितने दिनों में लगाता है?

[A] लगभग 28.1 दिन
[B] लगभग 30.2 दिन
[C] लगभग 27.3 दिन
[D] लगभग 28.3 दिन

165. चन्द्रमा से पृथ्वी तक प्रकाश के पहुँचने में लगने वाला समय है-

[A] एक सेकण्ड
[B] दो सेकण्ड से अधिक
[C] एक सेकण्ड से कम
[D] दो सेकण्ड से कम

166. निम्नलिखित में से किस आकाशीय पिण्ड को ‘पृथ्वी पुत्र’ कहा जाता है?

[A] बुध
[B] शुक्र
[C] चन्द्रमा
[D] मंगल

167. सी ऑफ टुक्विलिटी स्थित है-

[A] दक्षिण-पूर्व अफ्रीका में
[B] चन्द्रमा पर
[C] रूस के पश्चिमी तट पर
[D] भारत के पश्चिमी तट पर

168. आकाश का सबसे चमकदार तारा है-

[A] प्रोक्सिमा सेंचुरी
[B] सिरियस
[C] नेवुला
[D] बर्नार्ड

 

169. हैली धूमकेतु का आवर्त काल होता है?

[A] 66 वर्ष
[B] 76 वर्ष
[C] 86 वर्ष
[D] 96 वर्ष

170. सूर्य को छोड़कर पृथ्वी के सर्वाधिक निकट स्थित तारे के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में कितना समय लगता है?

[A] 4.5 घंटा
[B] 4.5 दिन
[C] 4.5 माह
[D] 4.5 वर्ष

171. मंगल एवं बृहस्पति ग्रहों के मध्य सूर्य की परिक्रमा करने वाले खगोलीय पिण्ड को कहते हैं-

[A] धूमकेतु
[B] उल्का
[C] क्षुद्रग्रह
[D] उल्का पिण्ड

172. क्षुद्रग्रह जिन ग्रहों के बीच पाये जाते हैं, वे हैं

[A] मंगल और शुक्र
[B] मंगल और बृहस्पति
[C] बृहस्पति और शनि
[D] शनि और अरुण

173. सर्वप्रथम खोजा गया क्षुद्रग्रह है-

[A] वेस्टा
[B] सिरस
[C] पलास
[D] जूनो

174. धूमकेतु की पुच्छ सूर्य से परे दिष्ट होती है क्योंकि-

[A] जैसे-जैसे धूमकेतु सूर्य के चारों ओर घूर्णन करता है वैसे-वैसे उसका हल्का द्रव्यमान केवल अपकेन्द्री बल के कारण दूर क्षिप्त हो जाता है।
[B] जैसे-जैसे धूमकेतु घूर्णन करता है, उसका हल्का द्रव्यमान उसकी पुच्छ की दिशा में स्थित किसी तारे द्वारा आकर्षित हो जाता है।
[C] सूर्य द्वारा उत्सर्जित विकिरण घूमकेतु पर भैज्य दाब डालता है, जिससे उसकी पुच्छ सूर्य से दूर क्षिप्त हो जाती है।
[D] घूमकेतु की पुच्छ सदैव एक ही अभिविन्यास में रहती है।

 

175. क्षुद्र ग्रहों के विषय में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

I. क्षुद्र ग्रह सूर्य की परिक्रमा करने वाले विभिन्न आकारों के चट्टानी मलबे हैं।
II. अधिकांश क्षुद्र ग्रह छोटे हैं किन्तु कुछ का व्यास 1000 किमी तक बड़ा है।
III. क्षुद्र ग्रहों की कक्षा बृहस्पति और शनि की कक्षाओं के मध्य स्थित है।

[A] I, II और III सही है।
[B] I और II सही है।
[C] II और III सही है।
[D] I और III सही है।

176. सूर्य ग्रहण होता है जब-

[A] सूर्य चन्द्रमा और पृथ्वी पर त्रिकोण बनाते हैं।
[B] पृथ्वी की परछाई चन्द्रमा पर पड़ती है।
[C] चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य के मध्य आ जाता है और सूर्य पूरी तरह स्पष्ट दिखायी नहीं देता है।
[D] सूर्य चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच आ जाता है।

177. पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन-सा भाग दिखायी देता है?

[A] किरीट (Corona)
[B] वर्ण मण्डल
[C] प्रकाश मण्डल
[D] इनमें से कोई नहीं

178. सूर्य ग्रहण निम्नलिखित में से किस स्थिति में पड़ता है?

[A] जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चन्द्रमा आ जाता है।
[B] जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच में पृथ्वी आ जाती हैं।
[C] जब सूर्य चन्द्रमा तथा पृथ्वी समकोण पर स्थित होते हैं। 
[D] इसका कोई निश्चित समय नहीं है।

 

179. सूर्य ग्रहण की स्थिति पायी जाती है-

I. जब पृथ्वी चन्द्रमा और सूर्य के बीच आ जाती है।

11. जब चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।

III. जब अमावस्या का दिन होता है।

IV. जब पूर्णिमा का दिन होता है।

कूट:

[A] II, और IV सही है।
[B] II और III सही है।
[C] I और III सही है।
[D] I और IV सही है।

180. एक कैलेण्डर वर्ष में अधिक से अधिक कितने ग्रहण हो सकते हैं?

[A] 5
[B] 9
[C] 11
[D] 7

181. डायमण्ड रिंग (Diamond Ring) की घटना होती है-

[A] प्रत्येक पूर्णिमा के दिन
[B] प्रत्येक अमावस्या के दिन
[C] सूर्य ग्रहण के दिन
[D] चन्द्र ग्रहण के दिन

182. सिजिगी (syzygy) है-

[A] सूर्य, पृथ्वी तथा चन्द्रमा की एक ही सीधी रेखा में स्थिति
[B] पृथ्वी के एक ही ओर सूर्य तथा चन्द्रमा की स्थिति
[C] सूर्य तथा चन्द्रमा के बीच पृथ्वी की स्थिति
[D] सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी की समकोणिक स्थिति

183. चन्द्रग्रहण का कारण है-

[A] पृथ्वी एवं सूर्य के बीच चन्द्रमा का आना
[B] पृथ्वी एवं चन्द्रमा के बीच सूर्य का आना
[C] सूर्य एवं चन्द्रमा के बीच पृथ्वी का आना
[D] उपर्युक्त में सभी

184. चन्द्रग्रहण घटित होता है-

[A] अमावस्या के दिन
[B] अर्धचन्द्र के दिन
[C] पूर्णिमा के दिन
[D] उपर्युक्त (A) और (B)

185. सूची-1 को सूची-11 के साथ सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

सूची-1 (विशेष लक्षण)

अ. सौरमण्डल का सबसे छोटा ग्रह

ब. सौरमण्डल का सबसे बड़ा ग्रह

स. सौरमण्डल में सूर्य से दूसरे स्थान पर का ग्रह

द. सूर्य से सबसे दूर ग्रह

सूची-11 (ग्रह)

1. बुध

2. शुक्र

3. बृहस्पति

4. नेप्ट्यून

कूट अ ब स द

[A] 2 3 4 1
[B] 3 4 1 2
[C] 4 1 2 3
[D] 1 3 2 4

186. निम्नलिखित में से किसे शुक्र ग्रह कहते हैं?

[A] प्लूटो (Pluto)
[B] वीनस (Venus)
[C] जुपीटर (Jupiter)
[D] मार्स (Mars)

1. Universe (ब्रह्माण्ड)

1. Universe (ब्रह्माण्ड)



ब्रह्माण्ड-

      सूक्ष्मतम अणुओं से लेकर विशालकाय आकाशगंगाओं (Galaxies) तक के सम्मिलित स्वरूप को ब्रह्माण्ड कहा जाता है। हमारी पृथ्वी इन्ही असंख्य आकाशगंगाओं में से एक दुग्धमेखला (Milkyway) नामक आकाशगंगा में स्थित है।

Universe

ब्रह्माण्ड से सम्बंधित प्रमुख अवधारणाएँ

1. प्लेटो (428- 348 ई० पू०)-

      यूनानी भूगोलवेत्ता प्लेटो ने सर्वप्रथम ब्रह्माण्ड का नियमित अध्ययन कर भू-केन्द्रीत अवधारणा (Geocentric Concept) का प्रतिपादन किया था। इस अवधारणा के अनुसार, पृथ्वी ब्रह्माण्ड के केन्द्र में है तथा सूर्य व अन्य ग्रह इसकी परिक्रमा करते हैं। ब्रह्माण्ड के संदर्भ में यह अवधारणा बहुत लम्बे समय तक बनी रही।

2. कॉपरनिकस (1543 ई०)-

     पोलैंड खगोलशास्त्री कॉपरनिकस ने अपनी हस्तलिखित पुस्तक में सूर्य केन्द्रित अवधारणा (Heliocentric Concept) के अन्तर्गत यह बताया कि, ब्रह्माण्ड के केन्द्र में पृथ्वी नहीं, अपितु सूर्य है। यद्यपि ब्रह्माण्ड सम्बंधी उनकी अवधारणा सौर परिवार तक ही सीमित थी, तथापि इस अवधारणा ने ब्रह्माण्ड के अध्ययन की दिशा ही बदल दी। इस सिद्धांत के अनुसार दैनिक गति में पृथ्वी अपने अक्ष पर तथा वार्षिक गति में सूर्य के चारों ओर परिक्रमण करती है।

3. वाराहमिहिर (छठी शताब्दी ई०)-

      भारतीय गणितज्ञ एवं खगोलशास्त्री कॉपरनिकस से लगभग 1,000 वर्ष पूर्व ही बता दिया था कि, चन्द्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है और पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है।

ब्रह्मांड की उत्पत्ति से सम्बंधित प्रमुख सिद्धांत

1. महाविस्फोट सिद्धांत (Big Bang Theory)- जॉर्ज लैमेतेयर

2. साम्यावस्था सिद्धांत (Steady State Thoery)- थॉमस गोल्ड एवं हर्मन बांडी

आकाशगंगा Galaxy:-

    आकाशगंगा (Galaxy) तारों का एक विशाल पूँज है। ब्रह्माण्ड में लगभग 1011 आकाशगंगाएँ हैं। प्रत्येक आकाशगंगा में 1011 तारें हैं। तारों के अतिरिक्त आकाशगंगा में धूल (Dust) एवं गैसें (Gases) भी पायी जाती हैं। आकाशगंगा में 98% भाग तारों का तथा 2% भाग गैस, हैड्रॉन व धूल का होता है।

⇒ हमारी पृथ्वी दुग्धमेखला (Milky way) नामक आकाशगंगा में स्थित है। अन्य आकाशगंगाओं में वृहत मैग्लेनिक मेघ, लघु मैग्लेनिक मेघ, अर्सा माइनर सिस्टम, स्कल्पचर सिस्टम और ड्रेको सिस्टम हैं।

एंड्रोमेडा (Andromeda):-

    एण्डोमेड्रा सर्पिलाकार आकाशगंगा हमारी आकाश गंगा मिल्की वे से सबसे निकटतम स्थित है। यह पृथ्वी से 2.5 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर अवस्थित है। इसे देवयानी भी कहते हैं।

आकाशगंगा के प्रकार

       आकृति के आधार पर आकाशगंगाएँ तीन प्रकार की होती हैं:-

(i) अण्डाकार या दीर्घवृत्तीय (Eliptical)- M87

(ii) सर्पिलाकार (Spiral)- मिल्की वे (Milkyway) एवं एंड्रोमेंडा (Andromenda)

(iii) अनियमित आकार (Irregular)

प्रॉक्सिमा सेन्चुरी (Proxima Centauri):-

      यह सूर्य का सबसे निकटतम तारा है। यह सूर्य से 4.25 प्रकाश वर्ष दूर है।

साइरस या डॉगस्टार (Sirius or Dog Star):-

        यह रात में आकाश में दिखने वाला सर्वाधिक चमकीला तारा है। इसका द्रव्यमान सूर्य से दोगुना है। यह सौर मंडल से लगभग 8.6 प्रकाश वर्ष दूर है, जो प्रॉक्सिमा सेन्चुरी के बाद सबसे नजदीक का तारा है।

ध्रुव तारा (Pole Star or North Star):-

       यह पृथ्वी के उत्तरी ध्रुव पर खड़े व्यक्ति के ठीक शिरोबिन्दु (Zenith) पर 431 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है लेकिन क्योंकि यह बहुत चमकदार है इसलिए आसानी से देखा जा सकता है।

प्रकाश वर्ष (Light Year):- 

         प्रकाश वर्ष, समय का नहीं बल्कि दूरी का मात्रक है। प्रकाश की गति लगभग 3 लाख किमी. प्रति सेकेण्ड है। 1 वर्ष में सूर्य का प्रकाश जितनी दूरी तय करता है, वह एक प्रकाश वर्ष कहलाती है।

⇒ एक प्रकाश वर्ष 9.46×1012 किमी. के बराबर होता है।

पारसेक (Parsec):-

       यह दूरी मापन की सबसे बड़ी इकाई है, जिसका मान लगभग 3.26 प्रकाश वर्ष के बराबर होता है।

1 पारसेक = 3.26 प्रकाश वर्ष

तारों का रंग, तापमान एवं उम्र

⇒ तारों के रंग से उसके तापमान को ज्ञात किया जाता है।

⇒ तारों द्वारा मुक्त ऊष्मा के आधार पर उनकी उम्र ज्ञात की जा सकती है, जैसे-

नीला व सफेद – युवा (आद्य तारा)

नारंगी – प्रौढ़

लाल – वृद्ध

⇒ अंततः विस्फोट के बाद तारे की मृत्यु हो जाती है या वह ‘कृष्ण विवर’ (Black Hole) बन जाता है।

चंद्रशेखर सीमा (Chandrasekhar Limit)-

⇒ एस. चंद्रशेखर भारतीय मूल के अमेरिकी खगोल भौतिकविद् थे। जिन्होंने श्वेत वामन तारों के जीवन अवस्था के बारे में सिद्धांत प्रतिपादित किया।

⇒ इसके अनुसार, 1.44 सौर द्रव्यमान ही श्वेत वामन के द्रव्यमान की ऊपरी सीमा है। इसे ही ‘चंद्रशेखर सीमा’ कहते हैं।

⇒ एस. चंद्रशेखर को संयुक्त रूप से नाभिकीय खगोल भौतिकी में ‘डब्ल्यू. ए. फाउलर’ के साथ 1983 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।

न्यूट्रॉन तारा (Neutron Star)

⇒ सुपरनोवा विस्फोट से बचे हुए केंद्रीय भाग, जो कि अत्यधिक घनत्व वाला होता है, से न्यूट्रॉन तारों का निर्माण होता है।

⇒ अधिक गति से चक्कर लगाने वाले न्यूट्रॉनों से बने तारों को ‘न्यूट्रान तारा’ कहते हैं।

⇒ न्यूट्रॉन तारे के सभी अंश न्यूट्रॉन के रूप में संगठित रहते हैं। यह तीव्र रेडियो तरंगें उत्सर्जित करते हैं।

⇒ न्यूट्रॉन तारे को ‘पल्सर’ भी कहा जाता है।

कृष्ण विवर (Black Hole)

⇒ कृष्ण विवर अंतरिक्ष में स्थित ऐसा स्थान है जहाँ गुरुत्वाकर्षण इतना अधिक होता है कि प्रकाश का परावर्तन या किसी भी वस्तु का वहाँ से पलायन नहीं हो सकता।

⇒ इसे दूरबीन से भी नहीं देखा जा सकता।

⇒ कृष्ण विवर की पुष्टि प्रकाश के अपने पथ के विचलन के द्वारा की जाती है।

⇒ कृष्ण विवर का निर्माण तब हो सकता है जब न्यूट्रॉन तारे में द्रव्यमान एक ही स्थान पर संकेद्रित हो जाए अथवा उसकी मृत्यु हो रही हो।

⇒ ब्लैक होल आकार में बड़ा या छोटा हो सकता है। छोटे ब्लैक होल एक परमाणु जितने छोटे हो सकते हैं लेकिन उनका द्रव्यमान बहुत अधिक होता है।

⇒ जिन तारों का द्रव्यमान सूर्य के द्रव्यमान के तीन गुने से अधिक होता है, वे विघटित होकर अंततः कृष्ण विवर में परिणत हो जाते हैं।



ब्रह्माण्ड से सम्बंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर



1. ‘भूगोल का जनक’ किसे कहा जाता है?

[A] हेरोडोटस
[B] इरैटोस्थनीज
[C] एनेक्जीमेण्डर
[D] हिकैटियस

2. भूगोल को एक अलग अध्ययन शास्त्र के रूप में स्थापित करने का श्रेय निम्न में से किस विद्वान को है?

[A] इरैटोस्थनीज
[B] हेरोडोटस
[C] हिप्पार्कस
[D] हिकैटियस

3. भूगोल के लिए ‘ज्योग्रैफिका’ (Geographica) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम किसने किया?

[A] हिकैटियस
[B] इरैटोस्थनीज
[C] हेरोडोटस
[D] एनेक्जीमेण्डर

4. ‘ज्योग्राफी’ (Geography) के शाब्दिक अर्थ के आधार पर भूगोल की परिभाषा की गई है

[A] भूगोल वह विज्ञान है जो पृथ्वी के धरातल का अध्ययन करता है।
[B] भूगोल वह विज्ञान है जो पृथ्वी तथा मानव के अर्न्तसम्बन्धों का अध्ययन करता है।
[C] भूगोल वह विज्ञान है जो मानवीय एवं प्राकृतिक विषमता का अध्ययन करता है।
[D] इनमें से कोई नहीं।

5. ‘भूगोल पृथ्वी को केन्द्र मानकर अध्ययन करने वाला विज्ञान है’, किसने कहा था?

[A] टॉलमी
[B] काण्ट
[C] वारेनियस
[D] टेलर

6. ‘भूगोल भूतल का अध्ययन है’-किसने कहा था?

[A] टॉलमी
[B] काण्ट
[C] वारेनियस
[D] हम्बोल्ट

7. भौगोलिक विचारधाराओं में ‘नवनियतिवाद’ की विचारधारा का प्रवर्तक कौन है?

[A] फ्रेडरिक रैटजेल
[B] फेब्रे
[C] ग्रिफिथ टेलर
[D] विडाल-डि-ला-ब्लॉश

8. ‘वर्तमान भूत की कुंजी है’ कथन किस विद्वान का है?

[A] डटन
[B] डेविस
[C] जेम्स हट्टन
[D] वाल्टर पेंक

9. ‘स्थल रूप संरचना, प्रक्रम तथा अवस्था का प्रतिफल होता है’ कथन किसका है?

[A] वाल्टर पेंक
[B] डब्ल्यू० एम० डेविस
[C] एल० सी० किंग
[D] पेल्टियर

10. ‘यदि इतिहास’ कब का वैज्ञानिक अध्ययन प्रस्तुत करता है तो भूगोल ‘कहाँ’ (where) का वैज्ञानिक एवं तार्किक अध्ययन है’ कथन निम्नलिखित में से किस विद्वान का है?

[A] कार्ल सावर
[B] एच० जे० मैकिण्डर
[C] एन० जे० स्पाइकमैन
[D] डी० एच० ह्निटिल्सी

11. भू-आकृति विज्ञान (Geomorphology) का जन्मदाता किसे माना जाता है?

[A] डेविस
[B] पेशेल
[C] हट्टन
[D] पेंक

12. ‘रूको और जाओ नियतिवाद’ (Stop and Go Determinism) की विचारधारा के प्रतिपादक कौन हैं?

[A] ए० जे० हरबर्टसन
[B] हार्टशोर्न
[C] जॉर्ज टैथम
[D] ग्रिफिथ टेलर

13. भूगोल को ‘मानव पारिस्थिातिकी’ के रूप में परिभाषित करने वाला विद्वान कौन है?

[A] विडाल डि-ला-ब्लॉश
[B] हेटनर
[C] जीन ब्रून्श
[D] एच० एच० बैरोज

 

14. गणितीय भूगोल का प्रारम्भकर्ता निम्न में से कौन है?

[A] थेल्स
[B] स्ट्रेबो
[C] टॉलमी
[D] थियोफ्रेस्टस

15. चूँकि मानव पृथ्वी पर निवास करता है, अतः पृथ्वी पर निर्भर है’ कथन किसका है?

[A] फैब्रे
[B] ब्लॉश
[C] सेम्पुल
[D] जीन ब्रून्श

16. ‘क्षेत्रीय भूगोल’ (Regional Geography) का पिता निम्न में से किस भूगोलवेत्ता को कहा जाता है?

[A] कार्ल रिटर
[B] फ्रेडरिक रैटजेल
[C] एच० जे० हरबर्टसन
[D] हम्बोल्ट

 

17. ‘मानव भूगोल का पिता’ निम्न में से किसको कहा जाता है?

[A] ब्लॉश
[B] कार्ल रिटर
[C] हम्बोल्ट
[D] जीन ब्रून्श

18. ‘मानव भूगोल अस्थायी पृथ्वी एवं चंचल मानव के पारस्परिक परिवर्तनशील सम्बन्धों का अध्ययन है।’ कथन किसका है?

[A] ब्लॉश
[B] कु० सेम्पुल
[C] हण्टिंगटन
[D] हम्बोल्ट

19. महाविस्फोट सिद्धान्त संबंधित है-

[A] ब्रह्माण्ड की उत्पति से
[B] महाद्वीपीय विस्थापन से
[C] हिमालय की उत्पत्ति से
[D] ज्वालामुखियों के विस्फोट से

20. ब्रह्मांड के अध्ययन को ……. के नाम से जाना जाता है।

[A] कॉस्मोलॉजी
[B] एस्ट्रोलॉजी
[C] सिस्मोलॉजी
[D] लिम्नोलॉजी

21. भारी ब्रह्मांडीय कणों का अध्ययन करने के लिए नासा द्वारा प्रक्षेपित किया जाने वाले बेलून-जनित उपकरण का क्या नाम है?

[A] सुपर लम्बा
[B] सुपर टाइगर
[C] सुपर लायन
[D] सुपर मामा

22. ‘बिग-बैंग सिद्धान्त’ निम्नलिखित के उद्भव की व्याख्या करता है:

[A] हिम युग
[B] स्तनधारी जीव
[C] ब्रह्माण्ड
[D] महासागर

23. 1948 में विकसित बिग बैंग सिद्धांत के लिए निम्न में से कौन सा एक वैकल्पिक सिद्धांत है, जो ये बताता है कि ब्रह्मांड परिवर्तित नहीं होता है भले ही इसमें समय के साथ विस्तार होता है?

[A] ऑसीलेटिंग यूनिवर्स
[B] स्टेडी स्टेट यूनिवर्स
[C] मिरर यूनिवर्स
[D] इटरनल इन्फ्ते शन

24. श्याम विवर (Black Hole)-

[A] पराबैंगनी किरणों को पार रक्त किरणों में बदल देता है।
[B] कोई भी विकिरण प्रवाहित नहीं करता।
[C] सारे विकिरण जो इसके पास से प्रवाहित होते है उनका अवशोषण करता है।
[D] एक काल्पनिक विचार है।

25. ‘ब्लैक होल’ की जानकारी सर्वप्रथम दी थी-

[A] मेघनाथ साहा ने
[B] हरमान बाण्डी ने
[C] एस. चन्द्रशेखर ने
[D] जे. वी. नार्लिकर ने

26. विज्ञान के किस क्षेत्र में आप ‘व्हाइट ड्वार्फ’ के बारे में सीखेंगे?

[A] कृषि
[B] खगोलशास्त्र
[C] जेनेटिक्स
[D] एन्थ्रोपोलॉजी

27. किसी तारे का रंग दर्शाता है-

[A] उसके ताप का
[B] उसकी पृथ्वी से दूरी
[C] उसकी ज्योति
[D] उसकी सूर्य से दूरी

28. तारे अपनी ऊर्जा प्राप्त करते हैं-

1. नाभिकीय संलयन से

2. गुरुत्वीय संकुचन से

3. रासायनिक अभिक्रिया से

4. नाभिकीय विखण्डन से

अपने उत्तर का चयन नीचे दिए गए कूट से कीजिए-

[A] 1, 2 एवं 3
[B] 1 एवं 2
[C] 1 एवं 4
[D] 2 एवं 4

29. तारे पूर्व से पश्चिम में किस कारण ज्यादा दिखते हैं?

[A] पूरा ब्रह्मांड, पूर्व से पश्चिम को घूम रहा है
[B] पृथ्वी, सूर्य की परिक्रमा कर रही है
[C] पृथ्वी, पूर्व से पश्चिम को घूम रही है
[D] पृथ्वी, पश्चिम से पूर्व को घूम रही है

30. ‘सुपरनोवा’ क्या है?

[A] पुच्छल तारा
[B] ग्रहिका
[C] विस्फोटी तारा/एक मृतप्राय तारा
[D] ब्लैक होल

31. पल्सर होते हैं-

[A] पृथ्वी की ओर जा रहे तारे
[B] पृथ्वी से दूर जा रहे तारे
[C] तेजी से घूमने वाले तारे
[D] उच्च तापमान वाले तारे

32. तारों के मध्य दूरी ज्ञात करने की इकाई है-

[A] कॉस्मिक किलोमीटर
[B] स्टीलर मील
[C] गैलेक्टिक इकाई
[D] प्रकाश वर्ष

33. तारामंडल ‘सप्त-ऋषि’ को पश्चिमी निवासी किस नाम से जानते हैं?

[A] सेवन मॉक
[B] अल्फा सेंटोरी
[C] बिग डिपर
[D] स्मॉल बियर

34. जिस तारा मण्डल के तारे ध्रुवतारे की ओर संकेत करते हैं वह है-

[A] मृग
[B] सप्तऋषि
[C] वृश्चिक
[D] वृष

35. हमारे अंतरिक्ष में कितने तारामंडल (Constellations) है?

[A] 88
[B] 87
[C] 89
[D] 90

36. ‘हेल-बॉप’ किसका नाम है?

[A] कार्टून चित्र
[B] पुच्छल तारा
[C] अन्तर्राष्ट्रीय कम्पनी
[D] एक खिलौना

37. खगोल-भौतिकी में बाह्य अंतरिक्ष में परिकल्पित होल को जहाँ से तारे और ऊर्जा निकलती है, क्या नाम दिया गया है?

[A] ब्लैक होल
[B] ओजोन होल
[C] एस्टिरॉपड बेल्ट
[D] वाइट होल

38. वह सीमा जिसके बाहर तारे आन्तरिक मृत्यु से ग्रसित होते हैं, कहलाती है-

[A] एडिंगटन सीमा
[B] चन्द्रशेखर सीमा
[C] हायल सीमा
[D] फाउलर सीमा

39. एक निक्षित आकृति में व्यवस्थित ताराओं का समूह कहलाता है-

[A] नक्षत्र
[B] आकाश गंगा
[C] एन्ड्रोमेडा
[D] सौर मण्डल

40. घटकों के बीच गुरुत्वाकर्षण द्वारा भारी मात्रा में एक साथ एकत्र हुए तारों, धूल और गैस को क्या कहते हैं?

[A] गुच्छा
[B] वायुमंडल
[C] मंदाकिनी (आकाशगंगा)
[D] सौर परिवार

41. हमारी आकाशगंगा की आकृति हैं-

[A] वृत्ताकार
[B] दीर्घवृत्ताकार
[C] स्पाइरल
[D] उपर्युक्त में से कोई नहीं

42. आकाश गंगा वर्गीकृत की गई है-

[A] विद्युत गैलेक्सी के रूप में
[B] सर्पाकार गैलेक्सी के रूप में
[C] अनियमित गैलेक्सी के रूप में
[D] गोलाकार गैलेक्सी के रूप में

43. आकाशगंगा मंदाकिनी सबसे पहले देखी थी-

[A] गैलीलियो ने
[B] मार्टेन श्मिट ने
[C] मार्कोनी ने
[D] न्यूटन ने

44. उस आकाशगंगा का नाम क्या है जिसमें पृथ्वी एक ग्रह है?

[A] एन्ड्रोमेडा
[B] अर्सा मेजर
[C] उर्सा माइनर
[D] दुग्ध-मेखला


45. हमारी आकाशगंगा के केन्द्र की परिक्रमा करने में सूर्य को समय लगता है-

[A] 10 करोड़ वर्ष
[B] 5 करोड़ वर्ष
[C] 20 करोड़ वर्ष
[D] 25 करोड़ वर्ष

46. 11 बिलियन वर्षों पूर्व अस्तित्व में होने वाली ए 1682 बी11 नामक आकाशगंगा का आकार क्या था?

[A] विक्षोभ डिस्क
[B] कुंडलीकार
[C] पतली डिस्क
[D] कोई विकल्प सही नहीं है

47. 11 बिलियन वर्षों पूर्व अस्तित्व में होने वाली सबसे प्राचीन कुंडलित आकाशगंगा का क्या नाम है?

[A] A1689 B01
[B] A1689 B10
[C] A1689 B20
[D] A1689 B11

12. Examples for man Made Disasters in India (भारत में मानव जनित आपदाओं का उदाहरण)

12. Examples for man Made Disasters in India

(भारत में मानव जनित आपदाओं का उदाहरण)



          भारत में मानवजनित आपदाओं को निम्न उदाहरण द्वारा देख सकते है।

(1) भोपाल गैस त्रासदी, 1984 (Bhopal Gas Tragedy)

       भोपाल में 2-3 दिसम्बर, सन् 1984 को हुई गैस दुर्घटना प्राणघातक गैसों के रख-रखाव में मनुष्य की असावधानी से उत्पन्न आपदापन्न प्रकोपों का ज्वलंत उदाहरण है। भोपाल स्थित अमेरिकन यूनियन कार्बाइड कारखाने के गैस संयंत्र से 2-3 दिसम्बर (1984) की शीत रात्रि में जहरीली मिक गैस (MIC= Methyle Iso-Cynate) के अचानक फूट निकलने के कारण वायु प्रदुषण की वृहत्तम दुर्घटना घट गयी। आधिकारिक सूचना के कारण इस प्रलयकारी गैस दुर्घटना के कारण कुछ घण्टों में ही 2500 व्यक्ति कालकवलित हो गये जबकि गैर सरकारी सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना से मरने वालों की संख्या 5000 से अधिक बतायी गयी है।

       भोपाल स्थित इस अमेरिकी यूनियन कार्बाइड कारखाने में कीटनाशी रसायन के निर्माण के लिए मिक गैस का उत्पादन किया जाता था तथा उसका भूमिगत कंटेनरों में भण्डारन किया जाता था। 2-3 दिसम्बर की रात में इन्हीं कंटेनरों से मिक गैस का अचानक रिसाव (लीकेज) प्रारम्भ हुआ तथा यह रिसाव 40 मिनट तक चलता रहा।

       प्रातः कालीन वायु के प्रभाव से यह जहरीली गैस पुराने भोपाल नगर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में तेजी से फैल गयी तथा पलक झपकते हजारों लोगों को निगल गयी। इसके अलावा हजारों निवासी इस विषाक्त गैस से बुरी तरह प्रभावित हो गये एवं हजारों जानवरों ने प्राण त्याग दिये। इस गैस मे पेय जल, मिट्टियों, तालाबों तथा जलाशयों के जल को बुरी तरह प्रदूषित कर दिया तथा गर्भस्थ शिशुओं (भ्रूणों), नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं आबाल-वृद्ध लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया।

     गैस त्रासदी के समय जन्मे बच्चों, जो बाद में मर गये, के जिगर में नीले धब्बे पड़ गये वे खाँसी तथा अस्थमा के रोगी हो गये तथा अधिकांश की आँखों की रोशनी चली गयी। भोपाल गैस त्रासदी को घटित हुए एक लम्बा समय बीत गया है परन्तु आज भी पुराने भोपाल के खांसते, आँख, मलते तथा लंगड़ाते लोग मानव-कृत जानलेवा आपदा की घटना को ताजा कर जाते हैं।

(2) चसनाला कोयला खदान आपदा, 1975 (Chasnala Coal Mine Disaster)

       झारखण्ड राज्य के धनबाद जिले में स्थित चसनाला कोयला खदान में 27 दिसम्बर, 1975 को एक हृदय विदारक (Heart Shaking) ऐसी आपदा घट गयी जिस कारण खदान में कार्यरत 372 लोगों की जान चली गयी। चसनाला की गहरी खदान में सैकड़ों खननकर्ता (Miners) कार्य कर ही रहे थे कि एक विस्फोट करने पर खादान के एक चैम्बर की छत अचानक भर भराकर गिर गया और उसमें 272 दबकर मर गए।

(3) संरचनात्मक विफलता (structural failure)

     संरचनात्मक विफलता के कई ऐसे उदाहरण हैं जो भवनों के उनके निर्माण के समय ही ध्वस्त होने को दर्शाते हैं। अर्थात् अपने निर्माण की अवस्था में ही कई भवन भरभरा कर ढह जाते हैं (गिर पड़ते हैं)। उदाहरण: अप्रैल 2013 में महाराष्ट्र के थाणे जिला में 7 मंजिला भवन जिसका बिना सरकारी अनुमति के गैरकानूनी रूप से निर्माण कराया जा रहा था, भरभरा कर गिर गया।

      इस दुर्घटना में 39 व्यक्ति मारे गये तथा 72 घायल हो गये। उस समय राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF– National Disaster Response Force) की टीम ने अतिरिक्त 25-30 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जतायी थी। इसी तरह 2013 में ही महाराष्ट्र में संरचनात्मक विफलता की दुर्घटना सितम्बर महीने में घट गयी। मुम्बई में एक 4 मंजिला रिहायसी (Residential) भवन ताश के पत्ते की तरह भरभरा कर गिर गया, जिस कारण 61 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी।

(4) संरचनात्मक अग्निकांड दुर्घटना आपदा (Structural Fire accidents Disaster)

    विभिन्न उपयोगों वाले भवनों यथा प्राइवेट एवं पब्लिक सेक्टर के कार्यालय, सिनेमा हाल, शापिंग माल, रिहायसी तथा वाणिज्यिक काम्प्लेक्स, धार्मिक शिविर, कारखाना तथा मिल आदि में आग लगने से जानलेवा मानव जनित आपदायें उत्पन्न हो जाती हैं, जिनसे जान-माल की भारी क्षति होती है।

     भवनों में आगजनी की दुर्घटनायें प्रायः शार्ट-सर्किटिंग, मशीनों एवं उपकरणों में खराबी, पावर स्टेशनों का खराब अनुरक्षण (रख-रखाव Maintenance), खराब एवं पुरानी वायरिंग, तोड़-फोड़ (Sabotage), आतंकी हमला, लापरवाही, सुरक्षा मानकों तथा फायर फाइटिंग मैनुअल की नजर अन्दाजी (Avoidance), अग्निशामकों (Fire Extinguishers) का अभाव होने पर या खराब अनुरक्षण, अपर्याप्त फायरटेण्डर या इनका पूर्णतया अभाव, आग बुझाने में लगे लोगों का समुचित प्रशिक्षण न होना एवं प्रशिक्षित फायरमैन की पर्याप्त संख्या का अभाव, जल की खराब आपूर्ति आदि के कारण होती हैं।

      जून 1997 में उपहार सिनेमाहाल में आग की दुर्घटना का निम्न उदाहरण सुरक्षा के अनुपालन में मानवीय लापरवाही की कहानी कह देता है:

          ‘बार्डर फिल्म’ के प्रीमियर प्रदर्शन के समय नई दिल्ली में ग्रीन पार्क के निकट अवस्थित ‘उपहार सिनेमा हाल’ में 13 जून, 1977 को दिल को दहला देने वाली आपदापन्न भीषण अग्निकाण्ड की दुर्घटना घट गयी। सिनेमा हाल में फंसे 59 व्यक्तियों की घने धुंए में दम घुटने से मृत्यु हो गयी। आग लगने की घटना से भगदड़ (Stampede) मच गयी, जिसमें अफरा-तफरी में 103 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। भवन के तहखाने (Basement) में लगे 1000 KVA के विद्युत ट्रान्सफार्मर में अचानक ब्लास्ट (घमाका) होने से अग्निकाण्ड की यह आपदा हुई थी।

      उल्लेखनीय है कि भवन का तहखाना केवल सीमित संख्या में कार पार्किंग के उपयोग के लिए था। अन्य किसी भी प्रकार का उपयोग वर्जित था। उस दिन अनुमन्य कार पार्किंग के नियम का उल्लंघन करके 36 कारों की पार्किंग की गयी थी। तहखाने में स्थित बिजली के ट्रांसफार्मर के अनुरक्षण (Maintenance) में लापरवाही बरती गयी थी।

      ट्रांसफार्मर में अचानक ब्लास्ट होने से लगी आग ने 20 कारों को अपने चपेट में ले लिया। परिणामस्वरूप आग की लपटें तथा धुएं तेजी से फैलने लगे। देखते-देखते आग तथा धुंआ 5-मंजिला भवन में फैल गया। अधिकांश पीड़ित व्यक्ति बालकनी में फंस गये थे, तथा बाहर निकलने के दरवाजे के बन्द होने के कारण वे बाहर नहीं जा सके। परिणामस्वरूप दम घुटने (Suffocation) के कारण 59 लोगों की मृत्यु हो गयी।

(5) शिवकाशी आतिशबाजी आपदा, भारत, 2012

      तमिलनाडु में शिवकाशी से 13 किमी. दूर मुदालीपट्टी की एक आतिशबाजी (Fireworks) फैक्टरी में 5 सितम्बर, 2012 को आतिशबाजी की एक हृदयविदारक त्रासदी घट गयी, जिसमें 38 श्रमिक (2 महिलायें तथा अधिकांश बच्चे) मृत्यु के शिकार हो गये।

      उल्लेखनीय है कि सामान्य रूप से तमिलनाडु और मुख्य रूप से शिवकाशी भारत में आतिशबाजी का सर्वाधिक निर्माता है। परन्तु अराजकता, सुरक्षा एवं बचाव के उपायों की उपेक्षा एवं अनुपालन करने में लापरवाही राज्य सरकार की उपेक्षा तथा श्रमिकों की लापरवाही के कारण आतिशबाजी तथा पटाखों की फैक्टरियों एवं गोदामों में आये दिन आगजनी तथा विस्फोटों की दुर्घटनायें होती रहती हैं, जिस कारण आतिशबाजी तथा पटाखा बनाने के काम में लगे श्रमिकों, जिनमें अधिकतर बच्चे होते हैं (यह नियम विरुद्ध है) से कई मौत के शिकार हो जाते हैं।

      तमिलनाडु में शिवकाशी और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आतिशबाजी, पटाखा एवं दियासलाई बनाने की कई इकाइयां हैं। इनमें से कई गैरकानूनी हैं तथा गावों एवं निजी घरों में स्थापित हैं। इनमें काम करने वाले श्रमिक पटाखों के निर्माण में काम आने वाले विस्फोटकों तथा अन्य खतरनाक सामग्रियों को हैण्डिल करने के लिए अच्छी तरह प्रशिक्षित नहीं हैं। साथ ही साथ कच्चे पदार्थों खासकर विस्फोटकों (बारूद) तथा निर्मित पटाखों के उचित भण्डारन की समुचित व्यवस्था एवं सुविधाओं का अभाव है। इन सभी के कारण भारत, पाकिस्तान तथा बांगलादेश में आतिशबाजी से जानलेवा दुर्घटनायें तथा जनहानियाँ होती रहती हैं। विकसित देशों में भी सुरक्षा उपायों के बावजूद आतिशबाजी की दुर्घटनायें होती हैं।

     शिवकाशी में 5 सितम्बर, 2012 की आतिशबाजी की दुर्घटना श्रमिकों एवं फैक्टरी के मालिकों की लापरवाही के कारण विस्फोट होने से हुई थी। धमाका इतना प्रबल था कि फैक्टरी की 30 कंक्रीट छतें पटरा हो गयीं तथा 38 लोग कालकवलित हो गये। यह दुर्घटना आतिशबाजी की एक प्राइवेट ओम शक्ति फैक्टरी में घटी थी।

(6) उल्लेखनीय है कि प्रति 12वें वर्ष महाकुम्भ के पवित्र स्नान पर्व के समय  प्रयागराज में गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती नदियों के पवित्र संगम पर विश्व का सबसे बड़ा जन समुदाय एकत्रित होता है जिसमें कई करोड़ श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं।

      सन् 2013 में महाकुम्भ स्नान पर्व के समय 10 फरवरी को लगभग 4 करोड़ श्रद्धालुओं का संगम की रेती पर जमघट लग गया परन्तु राज्य एवं केन्द्र की सरकारों ने इस भारी भीड़ का इतना सुनियोजित ढंग से प्रबन्धन किया कि विश्व समुदाय के सामने भीड़ प्रबन्धन का यह सफल मॉडल एक नजीर बन गया विश्व की कई लब्धप्रतिष्ठ शैक्षिक संस्थाओं ने इस महाकुम्भ के दौरान भीड़ प्रबन्धन की भारतीय विधि का अध्ययन करने के लिए अपनी-अपनी विशेषज्ञों की टोलियाँ इलाहाबाद भेजी थीं।

      भीड़-भगदड़ मुख्य रूप से अफवाह फैलने पर दहसत में लोगों के सम्बन्धित स्थान से भाग निकलने के प्रयास में होती है। भीड़-भगदड़ के स्थानों में पूजा स्थल, खेल-कूद स्थल, सिनेमा हाल, शापिंग माल, धार्मिक मेला, रेलवे स्टेशन, संकरे पुल, व्यापारिक केन्द्र व बाजार, धार्मिक एवं राजनीतिक सभायें आदि प्रमुख हैं। भीड़-भगदड़ के समय अधिकांश मौत दम घुटने (Suffocation) तथा सिर एवं सीने में चोट लगने से होती है।

      भगदड़ पूर्वकथनीय नहीं है। अर्थात् भारी भीड़ में भगदड़ की सम्भावना तो रहती है, परन्तु यह पता नहीं होता है कि कब भगदड़ मचेगी। अतः भगदड़ आपदा के प्रबन्धन का एकमात्र तरीका उसकी प्रायिकता (Probability) का आंकलन करना तथा विषम परिस्थितियों में भीड़ का प्रबन्धन करने के लिए पहले से सावधान रहना तथा सभी आवश्यक उपायों एवं साधनों को तैयार स्थिति में रखना है।


Read More:

11. Man-made disaster and its types (मानव जनित आपदा एवं उसके प्रकार)

11. Man-made disaster and its types
(मानव जनित आपदा एवं उसके प्रकार)



        मनुष्य के कार्यों, जो जानबूझ कर या अनजाने में किए जाँय तथा जिनसे जान-माल की भारी क्षति होती है, को मानवकृत (मानव जनित) आपदा कहते हैं। ऐसे इच्छित या अनिच्छित (Intentional or unintentional, deliberate indeliberate) कार्यों द्वारा जनित आपदाओं से मानव मृत्यु के अलावा सरकारी तथा निजी सम्पत्तियों को भारी हानि होती है। मानव जनित आपदा की इस परिभाषा का और अधिक विस्तरण किया जा सकता है:

      मनुष्य की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष, इच्छित या अनिच्छित क्रियाओं, उसकी असावधानी, लापरवाही, अज्ञानता (Ignorance), गलती या मानव-निर्मित तंत्रों की विफलता के कारण उत्पन्न आपदाओं घटनाओं या दुर्घटनाओं (Accidents), जिनसे मानव के जान-माल की भारी क्षति होती है, को मानव जनित आपदा कहते हैं। निम्नलिखित कतिपय उदाहरणों द्वारा मानवकृत आपदाओं की अवधारणा को स्पष्ट किया जा सकता है:

(1) जानबूझकर/इच्छित कार्य (Deliberate and intentional acts):

⇒ द्वितीय विश्व युद्ध के समय सन् 1945 में अमेरिका सेना द्वारा जापान के हीरोशिमा एवं नागासाकी नगरों पर एटम बम गिराया जाना।

⇒ सन् 2001 में आतंकवादियों द्वारा 11 सितम्बर को संयुक्त राज्य के विश्व ट्रेड सेन्टर के दो टावरों तथा पेण्टागन पर हवाई जहाजों से हमला।

(2) लापरवाही के कार्य (Acts of negligence):

⇒ सन् 1986 में युक्रेन के चर्नोबिल स्थित परमाणु शक्ति संयन्त्र का मेल्टडाउन।

⇒ 3/4 दिसम्बर, 1984 को भारत की भोपाल गैस त्रासदी।

(3) अनिच्छित कार्य (Unintentional Act):

⇒ भूमण्डलीय ऊष्मण्न (Global Warming) तथा जलवायु परिर्वतन।

⇒ पर्यावरण प्रदूषण

⇒ तेज दर से मृदा अपरदन (Accelerated rate of soil erosion)

⇒ भीड़, भगदड़ (Crowd Stampede), यथा: भारत के मध्य प्रदेश के दतिया जिले में रतनगढ़ स्थित माता देवी मन्दिर में श्रद्धालुओं की लाखों की भीड़ में 13 अक्टूबर, 2013 को मची भगदड़ में 115 भक्तों की मृत्यु हो गयी। यह भगदड़ पुल टूटने की अफवाह तथा जिला प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई थी।

(4) लापरवाही तथा बदइन्तजामी (Negligence and Mishanding) के सम्मिलित कार्य:

⇒ रेल दुर्घटनायें

⇒ सड़क दुर्घटनायें

⇒ हवाई दुर्घटनायें

⇒ सागरों में जलयानों की दुर्घटनायें।

       मनुष्य के कुछ कार्य प्राकृतिक आपदाओं को तेज तथा प्रेरित करते हैं, यथा: विफलता, आकस्मिक बाढ़, जल भण्डार-प्रेरित भूकम्पीय घटनायें (Reservoir-induced seismic events), भूस्खलन (वनविनाश तथा सड़क निर्माण द्वारा), तीव्र मृदा अपरदन (Accelerated soil erosion) आदि।

मानवजनित आपदायें: प्रकारिकी

(Man-Made Disasters: Typology)

       उल्लेखनीय है कि मानवकृत आपदाओं को निश्चित वर्गों में विभाजित करने के लिए कोई निर्धारित मानक क्रिया नहीं है। इसेक बावजूद कुछ ने मानव जनित आपदाओं को विशद रूप में विभिन्न प्रकारों/वर्गों में विभाजित करने का प्रयास किया है, जो निम्न प्रकार हैं:

(1) प्रौद्योगिकीय आपदायें (Technological Disasters):

(i) औद्योगिक प्रकोप तथा आपदायें

⇒ खतरनाक तत्वों के प्रक्रमण तथा भण्डारन (Processing and storage) से सम्बन्धित दुर्घटनायें।

⇒ कच्चे पदार्थों के निष्कासन (Extraction) तथा खनन (Mining) से सम्बन्धित दुर्घटनायें।

⇒ खतरनाक वस्तुओं, यथाः पेट्रोकेमिकल्स, पटाखा आदि, का उत्पादन करने वाली इकाइयों की दुर्घटनायें, आदि।

(ii) संरचना की विफलता तथा आग लगना (Structural failure and fire)।

(iii) बिजली का अत्यधिक उपयोग तथा खतरनाक वस्तुओं का विस्फोट, यथा: पटाखों के भण्डार में विस्फोट सम्बन्धी दुर्घटनायें।

(iv) रेडियेशन सन्दूषण (Contamination)।

(v) खतरनाक जैविक पैथोजेन (वैक्टीरिया, वाइरस तथा परजीवी)।

(vi) रासायनिक, जैविक, रेडियोलाजिकल तथा परमाणु (CBRNS) तत्वों (Substances) से सम्बन्धित दुर्घटनायें आदि।

(2) परिवहन आपदायें (Transportation disasters):

(i) हवाई दुर्घटनायें

(ii) सड़क दुर्घटनायें

(iii) रेल दुर्घटनायें

(iv) स्पेस दुर्घटनायें

(v) तेलवाहक जलयानों से तेल का रिसाव तथा आयल स्लिक

(vi) समुद्री यात्रा की दुर्घटनायें

(3) सामाजिक आपदायें (Sociological Disasters):

(i) अपराध

(ii) लूट-मार

(iii) नागरिक उपद्रव (Civil disturbance)

⇒ धरना प्रदर्शन (Demonstration)

⇒ हड़ताल

⇒ दंगा-फसाद (Riots)

⇒ अपराधिक कार्य

⇒ सरकारी व्यवस्था की अवमानना

(4) आतंकवाद की आपदायें (Terrorism Disasters):

(i) राष्ट्रीयता, राष्ट्रवाद / अलगाववाद का आतंक

(ii) राष्ट्र-प्रायोजित आतंकवाद

(iii) धार्मिक आतंकवाद

(iv) वामपंथी आतंकवाद

(v) दक्षिणपंथी आतंकवाद

(vi) अराजकवादी (Anarchist) आतंकवाद

(Vii) साइबर आतंकवाद

(Viii) नार्को आतंकवाद

(5) भीड़ भगदड़ आपदा (Crowd Stampede disaster):

(i) धार्मिक मेला / स्नान/प्रार्थना / अनुष्ठान के समय भगदड़।

उदाहरण: महाकुंभ धार्मिक मेला/स्नान, 2013 (इलाहाबाद), मक्का में धार्मिक भीड़ भगदड़, प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में भगदड़ आदि।

(ii) स्पोर्ट्स आयोजनों के समय भगदड़।

(iii) राजनीतिक बड़ी सभाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समय भगदड़।

(6) राजनीतिक एवं धार्मिक आपदायें:

(i) युद्ध, यथा: प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध।

(ii) गृह युद्ध (Civil Wars) यथा: रूसी गृह युद्ध- 1917 से 21, अमेरिकी गृह युद्ध- 1861 से 1865, द्वितीय सूडानी गृह युद्ध- 1562 से 1598, नाइजेरियन गृह युद्ध- 1967 से 1970 आदि।

(iii) धार्मिक युद्ध, यथा: फ्रेंच धार्मिक युद्ध- 1562 से 1598।

(iv) नीति सम्बन्धित आपदायें, यथा: युक्रेन में रूस की होमोलोडोर पॉलिसी के कारण विकट अकाल पड़ने से लगभग 1,000,000 लोग भुखमरी से मर गये चीन की लीप फारवर्ड पॉलिसी के कारण चीन के उत्तरी प्रान्तों में व्यापक भुखमरी से कई मिलियन लोग मौत के शिकार हो गये। भारत में सन् 1942 में बंगाल चावल अकाल से सम्बन्धित ब्रिटिश शासन की नीति के कारण लाखों लोग भुखमरी से मर गये।

(v) नरसंहार (Genocides), जहरखुरानी (Poisioning), नजरबन्दी शिविर (Concentration camps) की आपदायें।

(7) मानव-प्रेरित प्राकृतिक आपदायें (Man-Induced Natural Disasters):

(i) बांध विफलता बाढ़ (Dam Failure floods)।

(ii) जलभण्डार- प्रेरित भूकम्पीय घटनायें (RIS, Reservoir induced seismic events)।

(iii) तीव्र मृदा अपरदन तथा अवसादीकरण (Accelerated soil erosion and sedimentation)।

(iv) प्रदूषण एवं पर्यावरण अवनयन (Environmental Degradation)।

(v) भूमण्डलीय ऊष्मन/तापन तथा जलवायु परिवर्तन।

 प्रौद्योगिकीय एवं औद्योगिक आपदायें

Technological and Industrial disasters

        प्रौद्योगिकीय आपदाओं के अंतर्गत निम्न को शामिल किया जाता है:

(i) औद्योगिक दुर्घटना।

(ii) संरचनात्मक विफलता (भवनों का ध्वस्त होना)।

(iii) घरों, कारखानों, तथा भवनों में आग लगना।

(iv) विद्युत विफलता (Power failure) तथा बिजली संकट।

(v) खतरनाक वस्तुओं में विस्फोट (यथा पटाखा दुर्घटना)।

(vi) खतरनाक जैविक तत्वों के भण्डारण, रख-रखाव तथा उनके इस्तेमाल के समय जैव प्रयोगशालाओं तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में दुर्घटनायें।

(viii) रासायनिक, जैविक, रेडियोलाजिकल तथा परमाणु ( CBRNs) तत्वों (Substances) से सम्बन्धित दुर्घटनायें।

(viii) परमाणु शक्ति संयंत्रों में रियक्टरों का मेल्टडाउन तथा रेडियेशन का रिसाव।

औद्योगिक प्रकोप तथा आपदायें:-

       औद्योगिक अवस्थितियाँ (Sites), यथा कारखाने, मिल आदि, सदा दुर्घटना प्रकोप तथा आपदाओं के लिए सुभेद्य (Vulnerable) होती हैं। इन दुर्घटनाओं से मनुष्यों एवं पशुओं की मृत्यु हो जाती है, मानव सम्पत्ति तथा पर्यावरण को भारी क्षति होती है। ये औद्योगिक दुर्घटनायें मानव की असावधानी, लापरवाही तथा नासमझी के कारण ही होती हैं। उल्लेखनीय है कि औद्योगिक उत्पादनों में मशीनों द्वारा कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों (Steps) का संचालन मनुष्य द्वारा ही किया जाता है।

      अतः खनिजों के खनन (Mining), फैन्रीकेशन प्रक्रमण (Processing), भण्डारन (Storage), उत्पादित वस्तुओं के परिवहन तथा वितरण आदि सभी चरणों में मुनष्य का हाथ रहता है। अतः औद्योगिक उत्पादन, खतरनाक पैथोजेन की हैण्डलिंग तथा अन्य खतरनाक तत्वों एवं वस्तुओं के रख-रखाव एवं हैण्डलिंग के प्रत्येक चरण पर जोखिम एवं खतरे की सम्भावना बनी रहती है।

       औद्योगिक प्रकोपों एवं आपदाओं के कई कारक होते है जैसा कि नीचे दिया गया है:

⇒ पदार्थों की स्वयं खतरनाक तथा आपदापन्न प्रकृति, यथा: माइक्रोबायोलाजी प्रयोगशालाओं, अस्पतालों तथा औषधि निर्माण करने वाले कारखानों (Pharmaceutical factories) में पैथोजेन का उपयोग।

⇒ बिजली उत्पादन हेतु परमाणु शक्ति संयंत्रों में परमाणु खनिजों का उपयोग।

⇒ पटाखा निर्माण करने वाले कारखानों में विस्फोटकों (Explosives) का उपयोग।

⇒ मानक सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का अभाव (खासकर रासायनिक कारखानों, परमाणु शक्ति संयंत्रों, पेट्रो-केमिकल इकाइयों, पाइपलाइन द्वारा प्राकृतिक गैस वितरण आदि में) आदि।

      इस प्रकार औद्योगिक आपदाओं के कारकों को निम्न रूप में व्यक्त किया जा सकता है।

⇒ असावधानी के कारण सुरक्षा एवं बचाव के उपायों को नजर अन्दाज करना या जानबूझ कर इन उपायों का अनुपालन न करना।

⇒  बिजली की ढीली फिटिंग, परिणामस्वरूप शार्ट सर्किट होने से आग लगना।

⇒ आवस्थापना की सुविधाओं की विफलता (Failure of infrastructure Facilities)।

⇒ उपकरणों तथा मशीनों की हैण्डलिंग करते समय मानवीय भूल तथा गलतियां या जानबूझ कर आतंकियों द्वारा तोड़-फोड़ (Sabotage) तथा औद्योगिक कार्यों में व्यवधान करना।

⇒ अनिच्छित दुर्घटनायें आदि।

      निम्नलिखित खतरनाक प्रकोप तथा आपदाओं के क्षेत्र हैं, जिनपर अधिक ध्यान केन्द्रित करने तथा देख-भाल की आवश्यकता होती है:

⇒ औद्योगिक प्रतिष्ठान जहां पर अत्यन्त ज्वलनशील तथा विस्फोटक सामग्रियों का महत्वपूर्ण सामरिक उपकरणों के निर्माण करने में उपयोग किया जाता है।

⇒ परमाणु शक्ति, जलविद्युत एवं ताप शक्ति (Nuclear, hydel and thermal power) उत्पन्न करने के स्थान।

⇒ खाद्यान्नों में खनिजों के खनन में डायनामाइट द्वारा ऊपर स्थित चट्टानों को उड़ाने वाले स्थल।

खतरनाक सामग्रियों के स्थल, यथा: मिलिट्री प्रतिष्ठापन (Installation) स्थल, परमाणु भण्डारन स्थल तथा परमाणु अपशिष्टों के निस्तारण स्थल,

⇒ खतरनाक सामग्रियों के परिवहन के मार्ग (सड़कें तथा रेल रोड),

⇒ कच्चे पदार्थों के प्राप्ति स्थल, यथा: खदानें (कोयला खदानें, लौह अयस्क खदानें आदि) आदि।

    रासायनिक कारखानों में खतरनाक रसायनों से सम्बन्धित दुर्घटनाओं, परमाणु शक्ति संयंत्रों की दुर्घटनाओं तथा रेडियेशन रिसाव, खदानों आदि की दुर्घटनाओं से सम्बन्धित औद्योगिक आपदाओं, जिनके द्वारा भारी जान-माल की क्षति हुई है, के कतिपय उदाहरणों द्वारा औद्योगिक आपदाओं के खतरों तथा उनसे होने वाली हानियों की व्यापकता को दर्शाया जा सकता है।

भोपाल गैस त्रासदी, 1984

(Bhopal Gas Tragedy)

 भोपाल गैस त्रासदी:

      भोपाल में 2-3 दिसम्बर, सन् 1984 को हुई गैस दुर्घटना प्राण घातक गैसों के रख-रखाव में मनुष्य की असावधानी से उत्पन्न आपदापन्न प्रकोपों का ज्वलंत उदाहरण है। भोपाल स्थित अमेरिकन यूनियन कार्बाइड कारखाने के गैस संयंत्र से 2-3 दिसम्बर (1984) की शीत रात्रि में जहरीली मिक गैस (MIC= Methyle Iso-Cynate) के अचानक फूट निकलने के कारण वायु प्रदुषण की वृहत्तम दुर्घटना घट गयी। आधिकारिक सूचना के कारण इस प्रलयकारी गैस दुर्घटना के कारण कुछ घण्टों में ही 2500 व्यक्ति कालकवलित हो गये जबकि गैर सरकारी सूत्रों के अनुसार इस दुर्घटना से मरने वालों की संख्या 5000 से अधिक बतायी गयी है।

     भोपाल स्थित इस अमेरिकी यूनियन कार्बाइड कारखाने में कीटनाशी रसायन के निर्माण के लिए मिक गैस का उत्पादन किया जाता था तथा उसका भूमिगत कंटेनरों में भण्डारण किया जाता था। 2-3 दिसम्बर की रात में इन्हीं कंटेनरों से मिक गैस का अचानक रिसाव (लीकेज) प्रारम्भ हुआ तथा यह रिसाव 40 मिनट तक चलता रहा। प्रातः कालीन समीर के प्रभाव से यह जहरीली गैस पुराने भोपाल नगर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों में तेजी से फैल गयी तथा पलक झपकते हजारों लोगों को निगल गयी। इसके अलावा हजारों निवासी इस विषाक्त गैस से बुरी तरह प्रभावित हो गये एवं हजारों जानवरों ने प्राण त्याग दिये।

       इस गैस ने पेय जल, मिट्टियों, तालाबों तथा जलाशयों के जल को बुरी तरह प्रदूषित कर दिया तथा गर्भस्थ शिशुओं (भ्रूणों), नवजात शिशुओं, गर्भवती महिलाओं, बच्चों एवं अबला वृद्ध लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया।

संरचनात्मक विफलता तथा अग्निकांड आपदा

(Structural failure and fire disasters)

     यहां पर संरचना की विफलता का तात्पर्य है मानव-निर्मित स्थायी संरचनाओं, यथा बहुमंजिला भवन, शापिंग माल, सिनेमा हाल, स्पोर्ट्स स्टेडियम, रिहायसी बहुमंजिला एपार्टमेण्ट्स, पुल, फुट ओवर पुल, कार्यालय, शिक्षा भवन आदि का ध्वस्त होना।

     आगजनी का तात्पर्य मानव-निर्मित प्रतिष्ठानों, यथाः मल्टीप्लेक्स, सिनेमा हाल, कार्यालय रिहायसी भवन, शापिंग माल, औद्योगिक प्रतिष्ठान, शिक्षण भवन आदि में विभिन्न कारणों से आग लगने की दुर्घटनाओं से है।

       संरचनात्मक विफलता के फलस्वरूप मानव-निर्मित संरचनायें निम्न प्राकृतिक एवं मानव जनित कारकों द्वारा ध्वस्त होकर भरभरा कर गिर जाती हैं:

प्राकृतिक कारकः

(1) जलवायु की दशायें:

     अत्यधिक आर्द्रता; मेघ प्रस्फोट (Cloud Burst) तथा मूसलाधार वर्षा; वायुमण्डलीय तूफान, यथा: टारनैडो, चक्रवात (ओडिशा तथा आन्ध्र प्रदेश में अक्टूबर, 2013 में फेलिन चक्रवात की घटना), टारनैडो, टाइफून आदि तथा इनसे उत्पन्न बाढ़। इन सबके कारण भवन तथा उनकी नींव (Foundation) कमजोर हो जाती हैं। ज्ञात रहे कि इन कारकों द्वारा मानव-निर्मित केवल लकड़ी, टिन तथा मिट्टी के बने भवन ही ध्वस्त होते हैं।

(2) भ्वाकृतिक दशायें (Geomorphological Conditions):

      धरातल, स्थलाकृति, धरातलीय ढाल, भूपदार्थों की मजबूती / शक्ति (Strength of geomaterials), अवस्थितियां (Locational sites, यथा: तटीय निम्न क्षेत्र, बाढ़ मैदान, तीव्र पहाड़ी ढाल, पर्वत आदि।

(3) भूकम्पीय घटनायें / दशायें (Seismicity):

       भूकम्प की दृष्टि से अधिक क्रियाशील क्षेत्र भवन निर्माण के लिए अत्यधिक सुभेद्य (Vulnerable) होते हैं। बहुमंजिली इमारतें भूकम्पीय झटकों से अत्यधिक प्रभावित होती हैं। कमजोर धरातलीय क्षेत्रों में भूकम्प के साधारण झटकों से ही कमजोर भवन ताश के पत्ते की तरह भरभरा कर गिर पड़ते है।

मानव-जनित कारकः

⇒ भवनों की खराब डिजाइन या स्थापत्य सम्बन्धी त्रुटि (Architectural flaw)।

⇒ भवन निर्माण की सामग्रियों, यथा- सीमेण्ट, रेत, लोहा, ईंट आदि की गुणवत्ता।

⇒ सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का अनुपालन।

⇒ बिल्डिंग कोड।

⇒ भवनों का रख-रखाव (maintenance) या अनुरक्षण।

    संरचनात्मक विफलता के कई ऐसे उदाहरण हैं जो भवनों के उनके निर्माण के समय ही ध्वस्त होने को दर्शाते हैं। अर्थात् अपने निर्माण की अवस्था में ही कई भवन भरभरा कर ढह जाते हैं। उदाहरण: अप्रैल 2013 में महाराष्ट्र के थाणे जिला में 7 मंजिला भवन, जिसका बिना सरकारी अनुमति के गैरकानूनी रूप से निर्माण कराया जा रहा था, भरभरा कर गिर गया। इस दुर्घटना में 39 व्यक्ति मारे गये तथा 72 घायल हो गये।

     उस समय राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF- National Disaster Response Force) की टीम ने अतिरिक्त 25-30 लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका जतायी थी।

    इसी तरह 2013 में ही महाराष्ट्र में संरचनात्मक विफलता की दुर्घटना सितम्बर महीने में घट गयी। मुम्बई में एक 4 मंजिला रिहायसी (Residential) भवन ताश के पत्ते की तरह भरभरा कर गिर गया, जिस कारण 61 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी।

    सन् 2013 में ही बांगलादेश में एक 8 मंजिला वाणिज्यिक (Commercial) भवन अप्रैल में ध्वस्त (Collapse) होकर पटरा हो गया (Flattened) जिस कारण 397 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 2,500 लोगों को मामूली चोटें लगीं।

    भवनों, पुलों तथा अन्य स्थायी संरचनाओं (यथाः फुटओवर पुल, पैदल मार्ग, बांध, स्ट्रीट वायाडक्ट, टावर आदि) के ध्वस्त होने के प्रमुख कारकों में निम्न को सम्मिलित किया जाता है:

⇒ भवन निर्माण की त्रुटिपूर्ण खराब डिजाइन

⇒ स्थापत्य की त्रुटि (Architectural defects)

⇒ भवन निर्माण की खराब सामग्री

⇒ खराब कार्यकुशलता (Poor Workmanship)

⇒ सुरक्षा मानकों को नजरअन्दाज (Avoidance) करना

⇒ मानक भवन कोड का अनुपालन न करना

     सन् 1995 में दक्षिण कोरिया में खराब एवं त्रुटिपूर्ण भवन डिजाइन के कारण साउथ कोरियन माल का ‘सैम्यूंग डिपार्टमेण्टल स्टोर’ ध्वस्त हो गया, जिस कारण 500 लोगों की बेशकीमती जानें चली गयीं। हजारों लोग घायल हो गये। लगभग 900 ग्राहकों (Shoppers) को गम्भीर चोटें लगीं।

परमाणु रेडियेशन रिसाव आपदा

(Nuclear Radiation leaks disastes)

      परमाणु प्रकोप तथा आपदायें निम्न रूपों में जनित होती हैं:

⇒ युद्ध के समय परमाणु अस्त्रों के उपयोग द्वारा, यथाः द्वितीय विश्व युद्ध के समय अमेरिकी सेना द्वारा जापान के नागासाकी एवं हीरोशिमा नगरों पर सन् 1945 में एटम बमों के गिराने से उत्पन्न भयानक आपदा।

⇒ परमाणु शक्ति संयंत्रों (Nuclear Power Plants); परमाणु अपशिष्टों के निस्तारण स्थलों (Nuclear Wastes Disposal Sites); परमाणु अपशिष्टों के निस्तारण के समय; परमाणु अस्त्रों के अनुरक्षण (Maintenance) के समय रेडियेशन रिसाव द्वारा।

⇒ परमाणु पनडुब्बियों (Submarines) की दुर्घटनाओं के समय परमाणु तत्वों (Substances) के रिसाव द्वारा।

⇒ रक्षा उद्देश्यों के लिए परमाणु अस्त्रों के परिवहन एवं भण्डारण (Storage) के दौरान दुर्घटनायें होने पर परमाणु रेडियेशन के रिसाव द्वारा आदि।

     परमाणु शक्ति संयंत्रों के रियेक्टरों से रेडिएशन का रिसाव सम्बन्धित क्षेत्र के मानव सहित सभी जीवों के घातक तथा जानलेवा होता है। युक्रेन में चर्नोबिल परमाणु संयंत्र से सन् 1986 में तथा जापान के डयेची फुकुशिमा परमाणु संयंत्र से सन् 2011 में रेडिएशन के व्यापक रिसाव की दो घटनायें विभिन्न उद्देश्यों हेतु एटामिक खनिजों (युरेनियम) के उपयोग से उत्पन्न खतरों की भयावहता तथा परिणाम को भलीभांति प्रदर्शित करती हैं।

     उल्लेखनीय है कि परमाणु ऊर्जा के उत्पादन की उपयोगिता एवं उसकी त्रुटिरहित सुरक्षा को लेकर आम जनता सदा से आशंकित रही है। परमाणु वैज्ञानिकों एवं सरकारों द्वारा सदा से परमाणु ऊर्जा को सर्वाधिक सुरक्षित ऊर्जा संसाधन बताया जाता रहा है, परन्तु परमाणु ऊर्जा संयंत्रों से रेडिएशन के रिसाव की सम्भवना सदैव बनी रहती है।

     एक प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक तथा पर्यावरणविद बेन्जामिन के. सोवाकूल के अनुसार विश्व परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में 99 दुर्घटनायें हुई हैं; सन् 1986 में चर्नोबिल परमाणु संयंत्र आपदा के बाद से 57 परमाणु दुर्घटनायें हो चुकी हैं, इनमें से 57 प्रतिशत दुर्घटनायें अकेले संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं।

युद्ध विषाक्तन एवं नरसंहार आपदायें

(Wars, Poisoning and Genocide Disasters)

        निम्न कारणों के फलस्वरूप आन्तरिक वाह्य संघर्ष, गृहयुद्ध, विभिन्न आयाम (Dimension) के युद्ध, नरसंहार तथा सर्वनाश सम्बन्धी खतरनाक आपदायें उत्पन्न होती हैं:

⇒ परस्पर विरोधी धारायें (Conflicting Ideologies)

⇒ राजनीतिक एवं आर्थिक स्थितियाँ 

⇒ प्रतिद्वन्द्विता (Rivalaries)

⇒ शक्ति सर्वोच्चता (Power Supremacy)

⇒ धार्मिक प्रतिद्वन्द्विता तथा घृणा

⇒ क्षेत्रीय विस्तार की नीति

⇒ आर्थिक विषमता

⇒ संसाधनों को हड़पना (Grabing of resources)

⇒ राजनीतिक नीतियाँ 

⇒ क्रान्तियाँ आदि।

      दो देशों के बीच या विभिन्न देशों के समूहों के मध्य (प्रथम एवं द्वितीय विश्व युद्ध) संघर्ष एवं युद्ध के दौरान लाखों सेनानियों एवं नागरिकों की पिछले इतिहास में मृत्यु हो चुकी है।

    संघर्षों एवं युद्धों के कारण श्रृंखलाबद्ध समस्यायें पैदा हो जाती हैं, यथाः भारी संख्या में जनहानि (Human Casualties); बड़ी संख्या में शरणार्थी एवं बेघर लोग (Refugees and Homeless); अनाथ बच्चे एवं व्यक्ति; अपंग सैनिक एवं नागरिक; धार्मिक भावना/विद्वेष से प्रताड़ित लोग; खाद्य पदार्थों के अभाव का संकटः रोग तथा बीमारियाँ; महामारियाँ(Epidemics) एवं सर्वव्यापी रोग (Pandemics); जल की कमी; शरण शिविरों, स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं, मौलिक तथा आवश्यक सेवाओं का संकट आर्थिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक तंत्रों का विघटन (Disruption); धार्मिक एवं जातीय (Ethnic) संघर्ष एवं घृणा आदि।


Read More:

10. What do you understand by Soil Pollution? Throw light on its classification, Causes, Effects and Control Measures. (मृदा प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? इसके वर्गीकरण, कारण, प्रभाव तथा नियंत्रण के उपाय पर प्रकाश डालें।)

10. What do you understand by Soil Pollution? Throw light on its classification, Causes, Effects and Control Measures.

(मृदा प्रदूषण से आप क्या समझते हैं? इसके वर्गीकरण, कारण, प्रभाव तथा नियंत्रण के उपाय पर प्रकाश डालें।)



       जब मिट्टी में भौतिक और रासायनिक तत्व मिलकर मिट्टी को कृषि के दृष्टिकोण से अनुपयुक्त बना देते हैं अथवा उसका समुचित उपयोग नहीं हो पाता है तो वह मिट्टी प्रदूषित मानी जाती है। मिट्टी के प्रदूषित होते ही वृक्षों की जीवन शक्ति भी घट जाती।

     मृदा प्रदूण से फसलों का रूप- रंग, आकार, प्रारूप, उत्पादन सभी कुछ कुप्रभावित होना स्वाभविक ही है। मिट्टी की प्राकृतिक गुणवत्ता में ह्रास, खरपतवार में वृद्धि और कीटाणुनाशकों का अत्यधिक उपयोग भारत के सन्दर्भ में उल्लेखनीय है। खरपतवार नाशकों का उपयोग अवांछित वनस्पतियों को समाप्त करने के लिए किया जाता है। जिससे मिट्टी को मिलने वाली जीवांश की मात्रा भी भविष्य में घट जाती है। कीटनाशक पदार्थ और औद्योगिक निसृति पदार्थों से बहुत से स्थानों की मिट्टियाँ अम्लीय अथवा क्षारीय हो गयी हैं जिससे वनस्पति जगत प्रत्यक्षतः प्रभवित हुआ है।

    रासायनिक प्रदूषण मृदा के सन्दर्भ में सबसे अधिक भयावह है। औद्योगिक अपशिष्ट मृदा में ऐस खनिज लवणों की मात्रा बढ़ा देते हैं जिससे कोई वनस्पति उगने ही नहीं पाती। साथ ही रासायनिक पदार्थ मृदा में उपस्थित सहजीवी जीवाणुओं को नष्ट कर देते हैं जिससे नाइट्रोजन यौगिकीकरण प्रभावित होता है। एक बार प्रयोग किये गये रसायन अनेक वर्षों तक मृदा में विद्यमान रहते हैं।

      मिट्टी की उपयोगिता और गुणवत्ता में ह्रास, मानवीय एवं प्राकृतिक क्रियाओं का सम्मिलित परिणाम है। यथा वनों का निरन्तर ह्रास, खनन, अनियन्त्रित पशुचारण, भू-क्षरण से बीहड़ भूमि (खड्ड भूमि) का उद्भव हुआ है।

     भारत के विशेष संदर्भ में भू-क्षरण, जलमग्नता (जलाक्रान्त) एवं ऊसर भूमि की समस्या उल्लेखनीय है- देश की कुल कृषि भूमि का 28 प्रतिशत क्षेत्र इन समस्याओं से ग्रसित हैं, वर्षा में औसतन 20 टन मिट्टी प्रति हेक्टेयर वह जाती है। हमारे देश में प्रत्येक वर्ष अनुमानत: 53.340 लाख टन मिट्टी का क्षरण हो रहा है यानि 2800 करोड़ रुपये का नुकसान है।

       इस प्रकार भू-क्षरण एक स्थायी नुकसान है। आज भी भारत की अर्थव्यवस्था का आधार कृषि है। लगभग 70 प्रतिशत लोग तथा 45 प्रतिशत भूमि अप्रत्यक्षतः कृषि में लगी है। यदि इसमें कृषि, कृषक मजदूर, आलिया, व्यापारी, पल्लेदार आदि को भी जोड़ ले तो यह प्रतिशत लगभग 75 पहुँच जाता है। देश के 76 प्रतिशत लोग ग्रामों में रहते हैं, जिनका मुख्य उद्यम कृषि है।

      राष्ट्रीय आय का लगभग 33 प्रतिशत भाग कृषि से ही संबद्ध उत्पाद है। कृषि निर्यात व्यापार में 32 प्रतिशत का योगदान रखता है। यहाँ के प्रमुख बड़े उद्योग कृषि से प्राप्त कच्चे माल पर ही निर्भर हैं। इस प्रकार भारतीय अर्थव्यवस्था का मेरूदंड कृषि और बोये गये 14 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में से लगभग 8 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र न्यूनाधिक रूप से भू-क्षरण से ग्रसित है। कृषि भूमि के 60 प्रतिशत भू-भाग को संरक्षण की आवश्यकता है। दुर्भाग्य से जल एवं वायु दोनों के द्वारा मृदा अपरदन हो रहा है।

     जल भू-क्षरण ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों- तिस्ता, हुगली, गण्डक, गंगा, यमुना और चम्बल नदियों के किनारे सर्वाधिक हो रहा है। योजना आयोग के प्रतिवेदन के अनुसार महाराष्ट्र- 138.6, आन्ध्र प्रदेश- 90.9, कर्नाटक- 80.9 तथा गुजरात का 73 लाख हेक्टेयर क्षेत्र अनुपजाऊ हो गया है। गहरे चम्बल के बीहड़ों से लगभग 18 लाख एकड़ भूमि अनुपयोगी हो चुकी है। इसमें से 6 लाख हेक्टेयर भूमि भिण्ड, मुरैना तथा ग्वालियर जिलों में आवास तक के लिये अनुपयुक्त हो गयी है।

       एक इंच मिट्टी को बनाने में प्रकृति को 100 से 500 वर्ष तक लग जाते हैं। नाली कटाव इस प्रकार भविष्य में भूमि उपजाऊ शक्ति, मृदा की किस्म, भूमि-जल स्तर, वनस्पति और कृषि को कुप्रभावित करेगा। गंगा-यमुना के उपजाऊ दोआब से नदियाँ धीरे-धीरे मैदानों में गहरी नालियाँ बनाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति का ह्रास कर रही हैं। दोआब में तीव्र सतही कटाव देखा जा सकता है।

     भारत का लगभग 40 लाख हेक्टेयर क्षेत्र भू-क्षरण से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस समस्या से ग्रसित राज्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान तथा गुजरात हैं । चम्बल, यमुना, माही, साबरमती और उसकी सहायक नदियों के किनारे लगभग 50 से 60 लाख हेक्टेयर भूमि इससे प्रभावित हुई तथा चम्बल के प्रवाह क्षेत्र के 10 प्रतिशत गाँव उजड़ गये। आशंका है कि भारत कृषि भूमि का एक-तिहाई भाग अगले 20 वर्षों मे भू-भाग समस्या ग्रस्त हो जायेगा।

मृदा प्रदूषण के कारण

(Causes of Soil Pollution)

     जब मृदा अपने मूल स्वभाव वनस्पति जनन में अथवा कृषि कार्य के लिए अनुपयुक्त हो जाती है तो मृदा प्रदूषित कहलाती है। यहाँ मृदा की गुणवत्ता क्षय दो तरह से हो सकता है-

ऋणात्मक क्षय-

      इसमें मृदा के महत्त्वपूर्ण अंग खनिज जल में घुलकर अथवा जीवांश ग्रहणकर निकल जायें जिससे मृदा उपजाऊपन घट जाता है। यह प्रक्रिया प्राकृतिक कारकों से होती है।

धनात्मक क्षय-

      जब मृदा में कोई विजातीय तत्व मिलकर उसकी गुणवत्ता में अवनयन कर दें। यह मानवीय, नगरीय अथवा औद्योगिक क्रिया-कलाप के परिणामस्वरूप होता है। इस प्रकार प्रदूषण के कारकों को दो वृहद् वर्गों में विभाजित कर सकते हैं-

1. भौतिक कारक,

2. मानवीय कारक।

1. भौतिक कारक- जलवायु एवं भौगोलिक स्थिति में अनुरूप होता है। इसके अन्तर्गत-

(अ) भू-क्षरण,

(ब) जलमग्नता,

(स) कांस घास,

(द) उच्च तापमान।

(अ) भू-क्षरण- इसके दोनों सतही एव नालीदार कटाव में मृदा की ऊपरी परत का क्षरण हो जाता है। नालीदार कटाव से समस्त क्षेत्र “मृत भूमि” में बदल जाता है। जैसे- म. प्र. में चम्बल के बीहड़।

(ब) जलाक्रान्त (जलमग्नता)- जब भू-जल स्तर भू-सतह पर आ जाता है तो स्थायी दलदल हो जाता है और भूमि कृषि के अयोग्य हो जाती है। जैसे उ. प्र. के तराई क्षेत्र।

Soil Pollution

जललग्नता (Waterlogging)

(स) कांस घास- वे ऐसी घास है कि अपने सिवाय किसी और वनस्पति को पैदा नहीं होने देती, साथ ही इसका विस्तार भी तेजी से होता है। इसे उ.प्र. के महोबार जिले में देखा जा सकता है।

कांस घास

(द) अति तापमान- तापमान की न्यूनता तथा अधिकता मृदा में उपस्थित जीवाणुओं के लिए हानिकारक है जिससे उनकी क्रियाशीलता कम हो जाती है और मृदा कृषि के अयोग्य हो जाती है। राजस्थान के मरूस्थल से लगे क्षेत्र बाड़मेर, बीकानेर तथा जैसलमेर जिलों में यह देखा जा सकता है।

2. मानवीय कारक-

       वर्तमान में कृषि और उद्योग यन्त्रीकरण के आधिक्य से अधिकाधिक उत्पादन में लगे हैं। इसलिए कृषि में रासायनिक खादें, कीटानुनाशकों का उपयोग, अत्यधिक सिंचाई के कारण कृषि सह-उत्पादक बढ़ गये हैं। नगरीकरण, औद्योगिकरण, बढ़ती जनसंख्या, प्रति व्यक्ति अधिक उपयोग, व्यर्थ पदार्थ, आधुनिक रहन-सहन के कारण मृदा में अकार्बनिक विषैले यौगिक कीटनाशी एवं कवकनाशी तथा रेडियो सक्रिय अपशिष्ट, परिवहन के साधनों से निकला धुआँ, नगरों से निकले ठोस अपशिष्ट से मृदा प्रदूषित हो गयी है।

(i) कृषि कार्य-

     अवैज्ञानिक, सिंचाई, अत्यधिक जुताई, झूमिंग कृषि, अत्यधिक कीटनाशकों के उपयोग से रासायनिक खादों से मृदा प्रदूषित हो रही है।

(अ) रासायनिक खादों से मृदा अम्लीय अथवा क्षारीय होकर कालान्तर में अनुपयोगी हो जाती है।

(ब) कीटनाशकों के उपयोग से मृदा के मित्र जीव एवं बैक्टीरिया मर जाते हैं। कुछ कीटनाशक दीर्घकाल तक मृदा में रहने से समस्त पारिस्थितिक को कुप्रभावित करते हैं। आर्गेनाक्लोरीन वर्ग के कीटनाशकों का स्थायित्व काल लम्बा होता है। इनके नाम हैं- D.D.T. क्लोरेडेन, आर्सेनिक, यूरिया आदि।

(ii) औद्योगिक कार्य-

     औद्योगिक अपशिष्ट जैसे ताप विद्युत गृहों की राख (फ्लाईऐश), कोयले के कण, नाभिकीय कचरा, रासायनिक कचरा, औद्योगिक कचरा, किसी भी तरह का ठोस जिसका पुनर्चक्रीकरण न हो अथवा देर से हो, मृदा के लिए घातक होता है। औद्योगिक अपजल से मृदा प्रदूषित होती है।

(iii) नगरीय कार्य-

       परिवहन नगरीय अपशिष्ट एवं खनन उत्पाद, सह-उत्पाद तथा अपजल भी मृदा को प्रदूषित करते हैं। परिवहन के साधनों से निकली सल्फर डाइ-ऑक्साइड अम्लीय वर्षा के लिए उत्तरदायी है। सभी प्रदूषण अन्त में जल अथवा मृदा में मिलकर प्रदूषित करते हैं। नगरीय अपजल एवं वाहित मल से मृदा और जल सन्दूषित हो जाये तो ये तत्व मिट्टी की भौतिक दशा को भी बिगाड़ते हैं। वाहित मल-जल के कारण मिट्टी के रन्ध्र अवरूद्ध हो जाते हैं जिससे मृदा बेकार पड़ जाती है।

       खनन के सह उत्पादक तथा खनन अपजल से मृदा में धातुओं की अधिक मात्रा में संचित होने से भूमि प्रदूषित हो जाती हैं। कैडमियम, मरकरी तथा लैड ये तीनों भारी धातुएँ न पौधों के लिए आवश्यक हैं और न ही जानवरों के लिये अर्थात इनकी परिस्थितियों से न केवल मृदा प्रदूषित होती है, समस्त पर्यावरण के लिए हानिकारक है।

      कुछ विषैली धातुएँ यथा- बेरीलियम, कोबाल्ट, निकिल, ताम्र, जिंक, एण्टीमनी, बिस्मथ आदि में मृदा भी जहरीली हो जाती हैं। तेल तथा प्राकृतिक गैस के उत्पादन के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में खारा जल निकलता है जो दूर-दूर तक फैल कर भूमि के अन्य जल स्त्रोतों को प्रदूषित करता है।

      संक्षेप में, खानों की खुदाई से मृदा प्रदूषण होना सामान्य बात है अथवा उत्खनन से मृदा अवनयन होता है। जैसे- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में ईंटों के निर्माण के कारण भोगतीपुर पुखराया में भूमि अवनयन उल्लेखनीय है।

मृदा प्रदूषण के प्रभाव

(Effects of Soil Pollution)

1. मृदा पर-

       मल-जल से सिंचाई करने पर मृदा में नाइट्रोजन तथा कार्बनिक पदार्थ में वृद्धि होती है किन्तु निरन्तर सिंचाई से मृदा का PH मान, रन्ध्राकाश धनायन अधिशोषण मृदा, पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। सामान्य मृदा तथा पौधों द्वारा अवशेषण होता है जो हानिकारक अवस्था में पहुँचती है। जिसमें कैडमियस युक्त जल सिंचाई के लिए अनुपयुक्त है। वाहित मल-जल से सिंचाई करने पर हरी पत्तीदार सब्जियों की और अन्य फसलों की उपज तो अच्छी होगी किन्तु भारी धातुओं के अवशोषण से ये उत्पाद मनुष्यों और पशुओं द्वारा प्रयोग करने पर अस्वास्थ्यजनक होगा। मैंगनीज की अधिक मात्रा पौधों में विषाक्तता के लिए जिम्मेदार है।

2. सतही जल पर-

       प्रदूषित मृदा से सतही तथा भूजल स्त्रोत प्रत्यक्ष प्रभावित होते हैं। अतः प्रदूषित मृदा से जल को भी प्रदूषित करने की धातुओं का आधिक्य तथा संदूषित जल पेय जल को प्रदूषित जल में बदल देगा।

3. भौम जल पर-

      भौम जल एवं प्रदूषण का निकट का संबंध है, जब मृदा प्रदूषित होती है तथा भौम जल में प्रदूषिकों की सान्द्रता 2 से 3 गुना तक हो जाती है। यदि यह क्षेत्र औद्योगिक या नगरीय हुआ तो कैडमियम, क्रोमियम, कोबाल्ट, कॉपर, लौह, लेड, मैंगनीज तथा पारे की उपस्थिति से भौम जल इन धातुओं के प्रवेश से प्रदूषित हो जाता है।

4. वन स्थितियों पर-

       प्रदूषित मृदा जो भारी धातुओं से हुई है। मृदा में इन धातुओं की अधिक सान्द्रता से पौधों की वृद्धि रूक जाती है और कभी-कभी पौधे मर भी जाते हैं। लेड, जिंक, कैडमियम, और ताप की अधिकता से पौधे की वृद्धि इसलिए रूक जाती है क्योंकि पर्णहरित (Chlorophyll) घट जाता है। निम्नलिखित सारणी भी मृदा प्रदूषण के प्रभाव दिखाती है।

मृदा प्रदूषक स्त्रोत एवं वनस्पतियों पर ऋणात्मक प्रभाव
क्रम मृदा प्रदूषक तत्व स्त्रोत प्रभाव
1. कैडमियम (Cd) जिंक उत्पादन, मानव मल- जल, खनन उद्योग, बैटरी, कॉस्मेटिक उद्योग  पर्णरहित घट जाना, वृद्धि रूक जाना, पत्तियों की नसों के मध्य पीले सफेद धब्बे पड़ना।
2. जिंक (Zn) मल-जल एवं संदूषित जल पत्तियों के सिरे मुड़कर मृत होना, पर्णहरित घटना, वृद्धि रूकना, पत्तियाँ सफेद, बौने रूप में आना।
3. क्रोमियम (Cr) औद्योगिक अपजल, खनन तथा संदूषित जल से पत्तियाँ पीली पड़ जाना, प्रारम्भ में उत्पन्न पत्तियों में शुष्क मृत धब्बे पड़ना।
4. मैंगनीज (Mn) वाहित मल जल उपयोग एवं औद्योगिक अपजल से मुड़ी, मृत, पर्णहरित पत्तियाँ,  किनारे मृत युक्त पत्तियाँ।
5. कोबाल्ट (Co) इलेक्ट्रॉनिक उद्योग पतियों पर सफेद मृत धब्बे पड़ना, पत्तियों पर श्वेत मृत धब्बे, असामान्य वृद्धि।
6. निकिल (Ni)
7. मोलिब्डिनम (Mo) खनन से वृद्धि रूक जाना।

5. मानव स्वास्थ्य पर-

        मृदा प्रदूषण में जो धातुएँ अत्यन्त विषैली हैं साथ ही सहज उपलब्ध हैं उनमें बेरीलियम, कोबाल्ट, निकिल, ताम्र, जिंक, टिन, कैडमियम, पारा, लेड, एंटीमनी आदि हैं। मृदा की ऊपरी सतह पर औसतन 0.18 पी. पी. एम. (पार्टस पर मिलियन) कैडमियम पाया जाता है। प्रदूषण की स्थिति में यकृत तथा गुदों में यह जमा हो जाता है। जो गुर्दों में पथरी के लिए उत्तरदायी होता है। यह मटर, मूली, चौलाई आदि के माध्यम से शरीर में पहुंचता है।

      विश्व स्वास्थ्य संगठन का मानना है कि तीसरी दुनिया में होने वाले ढेर सारे रोगों एवं अनपेक्षित मौतों के मूल में जहरीले कीटनाशकों की घातक भूमिका है। सीसा एवं आर्सेनिक संचयी विष हैं। सीसे के विष की अधिकता से उल्टी, शरीर पर एनीमिया जैसे रोग हो जाते हैं। मिट्टी में पहुँचने पर पौधे इसे अधिक मात्रा में अवशोषित कर लेते है। जिससे फलियों पर इनका प्रभाव परिलक्षित होता है जैसे- सेम मटर आदि। पौधे जमीन से मोलिब्डिनम का अवशोषण करते हैं।

     संक्षेप में कह सकते हैं कि पौधों द्वारा विषैली धातुएँ अवशोषित की जाती हैं। इन पौधों को खाद्य में प्रयुक्त करने पर मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव होता है। उ. प्र., बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र राज्यों में कीटनाशकों से सामूहिक मौतें तक हो चुकी हैं।

6. पशुओं पर-

      मल जल संदूषित जल प्रयोग से पशुओं में अनेक रोग फैल जाना स्वाभाविक हैं। पोलीथिन में रखे खाद्य से पशुओं की मृत्यु सामान्य बात है। कृषि अपजल से सतही जल स्त्रोत प्रदूषित होते हैं जिससे जलीय जीवों में मृत्यु भी हो जाती है। कीटाणुनाशक से मृदा में मिले जीव (केंचुआ) जैसे अन्य मित्र जीव, बैक्टीरिया मृत हो जाते हैं। इस प्रकार प्रदूषण से जैव विविधता का ह्रास होता है।

मृदा प्रदूषण के नियंत्रण के उपाय

(Measures to control soil pollution)


1. भू-क्षरण हेतु वृक्षारोपण- बांध-बंधियां बनाना, समोच्च रेशा के समान्तर, जुताई, सिंचाई करने से भू-क्षरण रुकेगा जलवायु के अनुरूप वृक्षारोपण सबसे कारगर उपाय है।

2. नगरीय उपान्त क्षेत्र- ठोस अपशिष्ट से प्रदूषित हो रहे हैं। इनका वैज्ञानिक उपयोग हो।

3. उर्वरकों का उपयोग मृदा परीक्षण के बाद किया जाये। जैविक खादों का अधिक उपयोग हो।

4. कीटनाशकों का सम उपयोग हो।

5. मल जल संयन्त्रों की स्थापना हो।

6. जैव प्रौद्योगिकी के प्रयोग से मृदा प्रदूषण रूक जाता है। बहुत से पौधे प्रदूषण को पी लेते हैं। पोलीथिन एवं कीटभक्षी का पता लग गया है। केंचुए मनुष्य के मित्र हैं। यह रबड़, प्लास्टिक, कांच एवं धातुओं को छोड़ सभी कार्बनिक गंदगी खाकर उर्वरक मृदा बनाता है।

7. गहरी जुताई से कांस भूमि की समस्या हल हो जाती है।

8. मृदा प्रदूषण उचित प्रबन्ध से हल हो सकती है।



Read More:

error: