33. Place of Geography in Sciences and Social Sciences (विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में भूगोल का स्थान)

33. Place of Geography in Sciences and Social Sciences

(विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में भूगोल का स्थान)



प्रश्न प्रारूप

Q 1. विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान में भूगोल के स्थान की विवेचना करें। (Discuss the place of Geography in Science and Social Science.)

उत्तर-

         विज्ञान के रूप में भूगोल, व्यापक रूप से एक सच्चे व्यक्तिगत और प्रगतिशील विज्ञान के रूप में व्यापक रूप में मान्यता प्राप्त होने से पहले एक लंबा सफर तय किया है। भूगोल का अनुशासन सभी विज्ञानों में सबसे प्राचीन है। ग्रीक विद्वान इरेटास्थनीज (Eratosthenes) को भूगोल का जनक कहा जाता है। उसने पृथ्वी की परिधि ज्ञात करने में वैज्ञानिक तथ्यों तथा सापेक्ष सटीकता छाया के कोणों का उपयोग, दो शहरों के बीच की दूरी और गणितीय सूत्र आदि का सहारा लिया। रोमन विद्वान टॉल्मी का भी भूगोल को एक विज्ञान की श्रेणी में रखने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।

         इतिहास के भिन्न कालों में भूगोल को विभिन्न रूपों में परिभाषित किया गया है। प्राचीन यूनानी विद्वानों ने भौगोलिक धारणाओं को दो पक्षों में रखा था-

  • प्रथम गणितीय पक्ष, जो कि पृथ्वी की सतह पर स्थानों की अवस्थिति को केन्द्रित करता था
  • दूसरा यात्राओं और क्षेत्रीय कार्यों द्वारा भौगोलिक सूचनाओं को एकत्र करता था। इनके अनुसार, भूगोल का मुख्य उद्देश्य विश्व के विभिन्न भागों की भौतिक आकृतियों और दशाओं का वर्णन करना है। 

           भूगोल में प्रादेशिक उपागम का उद्भव भी भूगोल की वर्णनात्मक प्रकृति पर बल देता है। हम्बोल्ट के अनुसार, भूगोल प्रकृति से सम्बंधित विज्ञान है और यह पृथ्वी पर पाये जाने वाले सभी साधनों का अध्ययन व वर्णन करता है। हेटनर और हार्टशॉर्न पर आधारित भूगोल की तीन मुख्य शाखाएँ है- भौतिक भूगोल, मानव भूगोल और प्रादेशिक भूगोल। भौतिक भूगोल में प्राकृतिक परिघटनाओं का उल्लेख होता है, जैसे कि जलवायु विज्ञान, मृदा और वनस्पति। मानव भूगोल भूतल और मानव समाज के सम्बंधों का वर्णन करता है।

      भूगोल एक अन्तरा-अनुशासनिक विषय है। भूगोल का गणित, प्राकृतिक विज्ञानों और सामाजिक विज्ञानों के साथ घनिष्ठ सम्बंध है। जबकि अन्य विज्ञान विशिष्ट प्रकार की परिघटनाओं का ही वर्णन करते हैं, भूगोल विभिन्न प्रकार की उन घटनाओं का भी अध्ययन करता है, जिनका अध्ययन अन्य विज्ञानों में भी शामिल होता है। इस प्रकार भूगोल ने स्वयं को अन्तर्सम्बंधित व्यवहारों के संश्लेषित अध्ययन के रूप में स्थापित किया है।

      भूगोल स्थानों का विज्ञान है। भूगोल प्राकृतिक व सामाजिक दोनों ही विज्ञान है, जो कि मानव व पर्यावरण दोनों का ही अध्ययन करता है। यह भौतिक व सांस्कृतिक विश्व को जोड़ता है। भौतिक भूगोल पृथ्वी की व्यवस्था से उत्पन्न प्राकृतिक पर्यावरण का अध्ययन करता है। मानव भूगोल राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और जनांकिकीय प्रक्रियाओं से सम्बंधित है। यह संसाधनों के विविध प्रयोगों से भी सम्बंधित है।

      प्रारंभिक भूगोल सिर्फ स्थानों का वर्णन करता था। हालाँकि यह आज भी भूगोल के अध्ययन में शामिल है परन्तु पिछले कुछ वर्षों में इसके प्रतिरूपों के वर्णन में परिवर्तन हुआ है। भौगोलिक परिघटनाओंं का वर्णन सामान्यतः दो उपागमों के आधार पर किया जाता है। जैसे- (i) प्रादेशिक और (ii) क्रमबद्ध।

      प्रादेशिक उपागम प्रदेशों के निर्माण व विशेषताओं की व्याख्या करता है। यह इस बात का वर्णन करने का प्रयास करता है कि कोई क्षेत्र कैसे और क्यों एक दूसरे से अलग है। प्रदेश भौतिक, सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, जनांकिकीय आदि हो सकता है। क्रमबद्ध उपागम परिघटनाओं तथा सामान्य भौगोलिक महत्वों के द्वारा संचालित है। प्रत्येक परिघटना का अध्ययन क्षेत्रीय विभिन्नताओं व दूसरे के साथ उनके संबंधों का अध्ययन भूगोल आधार पर किया जाता है।

भूगोल का अन्य विषयों से सम्बन्ध

      भूगोल एक समाकलिन विज्ञान है जो सभी प्राकृतिक और सामाजिक विज्ञानों से किसी-न-किसी रूप में सम्बन्ध रखता है। भूगोल की विषय-वस्तु में भौतिक एवं मानवीय तथ्य सम्मिलित हैं। अत: भूगोल का इन दोनों ही विज्ञानों से सम्बन्ध पाया जाता है।

भूगोल का विज्ञानों से सम्बन्ध

1. भूगोल एवं खगोल विज्ञान:-

      ब्रह्माण्ड में सौरमण्डल के सदस्य के रूप में पृथ्वी, चन्द्रमा, सूर्य आदि की स्थिति का सापेक्ष अध्ययन भूगोल तथा खगोल विज्ञान दोनों में ही किया जाता है, हालांकि दोनों के अध्ययन के उद्देश्य भिन्न-भिन्न हैं।

     सूर्य, पृथ्वी तथा चन्द्रमा की सापेक्ष स्थितियों के प्रभाव अनेक रूपों में देखे जाते हैं; जैसे- दिन-रात का होना, ऋतु-परिवर्तन, सूर्यातप की प्राप्ति, चन्द्रमा की कलाएँ इत्यादि। ये सभी भूगोल तथा खगोल विज्ञान के अध्ययन के विषय हैं। अत: दोनों विषय एक-दूसरे के बहुत निकट हैं।

2. भूगोल एवं गणित:-

      गणित का भौगोलिक अध्ययनों में प्राचीन काल से ही गहरा प्रभाव रहा है। देशों व प्रदेशों की अक्षांशीय व देशान्तरीय स्थितियाँ तथा उनकी आकृतियाँ व क्षेत्रफल आदि का भूगोल के अन्तर्गत अध्ययन किया जाता है। यह अध्ययन गणित के सहयोग के बिना सम्भव नहीं है।

    आधुनिक काल में गणित की ही एक शाखा सांख्यिकी के उपयोग से भूगोल के विभिन्न अध्ययनों में मात्राकरण इतना महत्त्वपूर्ण होता जा रहा है कि गणितीय भूगोल के रूप में भूगोल की एक प्रमुख शाखा के रूप में विकास हो रहा है।

3. भूगोल एवं भूगर्भ विज्ञान:-

     भूगर्भ विज्ञान पृथ्वी के आन्तरिक संरचना के अध्ययन से सम्बन्धित है जबकि भूगोल में भी पृथ्वी की आन्तरिक संरचना, चट्टानों आदि का अध्ययन किया जाता है; क्योंकि इसी अध्ययन से मिट्टियों, खनिजों, भू-आकृतियों के स्वरूपों और भूमिगत जल का अध्ययन जुड़ा हुआ है। इस प्रकार भूगोल और भूगर्भ विज्ञान का एक-दूसरे से गहरा सम्बन्ध नजर आता है।

4. भूगोल एवं जलवायु विज्ञान:-

     जलवायु विज्ञान में मौसम के सभी तत्त्वों के विभिन्न संयोगों से उत्पन्न जलवायवीय दशाओं का अध्ययन किया जाता है। भूगोल में भौतिक पर्यावरण के अध्ययन में जलवायु को विशेष महत्त्व दिया जाता है जो धरातलीय परिघटनाओं को प्रभावित करती है। इस प्रकार भूगोल को जलवायु विज्ञान से गहरा सम्बन्ध है।

5. भूगोल एवं मृदा विज्ञान:-

       विश्व में खाद्यान्नों की प्राप्ति कृषि-कार्यों से ही होती है। कृषि-फसलों के पर्याप्त उत्पादन के लिए उपजाऊ मिट्टी का होना अति आवश्यक है। शाकाहारी लोगों का भोजन कृषि-उपजों से प्राप्त होता है, जबकि मांसाहारी लोगों का भोजन पशुओं से प्राप्त होता है, जो कि घास एवं वनस्पति पर निर्भर रहते हैं।

     अत: खाद्य पदार्थों की प्राप्ति प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप में मिट्टी से ही होती है। खाद्यान्न तथा अन्य कच्चे पदार्थों का उत्पादन करने वाली मिट्टियों का अध्ययन भूगोल तथा मृदा विज्ञान का प्रमुख विषय है। इसलिए भूगोल और मृदा विज्ञान परस्पर घनिष्ठ रूप से सम्बन्धित हैं।

6. भूगोल एवं वनस्पति विज्ञान:-

    वनस्पति का मानव-जीवन में महत्त्वपूर्ण स्थान है। इनसे अनेक उद्योगों के लिए कच्चे माल की प्राप्ति होती है। वन बाढ़ों एवं मृदा संक्षरण को रोकने में सहायक होते हैं। अतः ये एक मूल्यवान प्राकृतिक संसाधन हैं। भूगोल में वनस्पति का अध्ययन महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। अतः भूगोल का सम्बन्ध वनस्पति विज्ञान से अत्यधिक गहरा है।

7. भूगोल एवं जन्तु विज्ञान:-

     पशुधन से मानव का गहरा सम्बन्ध है। पशुओं से मानव को दूध, मांस, ऊन, चमड़ा आदि अनेक उपयोगी वस्तुएँ प्राप्त होती हैं। अनेक पशुओं का उपयोग कृषि-कार्यों, बोझा ढोने एवं यात्रा करने में किया जाता है। इस प्रकार आदिकाल से ही मानव का सम्बन्ध पशुओं से रहा है। इसी कारण भूगोल का सम्बन्ध जन्तु विज्ञान से भी है।

भूगोल का सामाजिक विज्ञानों से सम्बन्ध

1. भूगोल और अर्थशास्त्र:-

      भूगोल और अर्थशास्त्र दोनों ही सामाजिक विज्ञान हैं तथा एक-दूसरे से घनिष्ठ रूप से सम्बन्धित हैं। भूगोल मनुष्य के प्राकृतिक और सांस्कृतिक पर्यावरण का अध्ययन करता है, जबकि अर्थशास्त्र मानव की आर्थिक क्रियाओं का लेखा-जोखा प्रस्तुत करता है। इसलिए दोनों के अध्ययन का केन्द्र-बिन्दु मनुष्य ही है। प्राकृतिक पर्यावरण का प्रत्यक्ष प्रभाव मानव-जीवन पर पड़ता है।

      भूगोल में दोनों की क्रियाओं और प्रतिक्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। प्रादेशिक स्तर पर प्राकृतिक पर्यावरण ही मानव के आर्थिक क्रियाकलापों का निर्धारण करता है। उपजाऊ भूमि वाले क्षेत्रों में लोग कृषि कर सकते हैं, जबकि घास के क्षेत्रों में पशुचारण प्रमुख व्यवसाय है। समुद्र तटीय भागों में मत्स्य उद्योग तथा वन-प्रधान क्षेत्रों में लोगों का प्रधान व्यवसाय लकड़ी काटना होता है।

      भूगोल के अध्ययन मात्र से ही हमें ज्ञात हो जाता है कि उस क्षेत्र में मानव की आजीविका के साधन क्या होंगे। सभी प्राकृतिक परिस्थितियाँ; जैसे-भूमि, नदी, पर्वत, मैदान तथा वनस्पतियाँ; मनुष्य के आर्थिक विकास के स्तर का निर्धारण करती हैं।

      कनाडा में लकड़ी काटना, टैगा में समूर एकत्र करना, कांगो बेसिन में जंगली रबड़ एकत्र करना तथा मलाया में रबड़ का उत्पादन वहाँ के प्राकृतिक पर्यावरण की ही देन है। मनुष्य अपनी आजीविका के लिए प्रकृति के साथ कठोर संघर्ष करता रहा है। उसके इसी संघर्ष का अध्ययन आर्थिक भूगोल में होता है। अर्थशास्त्र में भी मानव के व्यवसायों; जैसे- कृषि, उद्योग, परिवहन के साधनों तथा व्यापार का अध्ययन किया जाता है। इस प्रकार कहा जा सकता कि अर्थशास्त्र और आर्थिक भूगोल दोनों में गहरा सम्बन्ध है।

2. भूगोल और इतिहास:-

       इतिहास भूतकालीन घटनाओं का वर्णन करने वाला शास्त्र है। वर्तमान की भौगोलिक घटनाएँ ही भविष्य में इतिहास बन जाती हैं। इतिहास वर्तमान भौगोलिक घटनाओं को अतीत की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के फ्रेम में व्यवस्थित करता है। किसी देश के इतिहास के निर्माण में वहाँ की भौगोलिक दशाओं का अभूतपूर्व योगदन रहता है। भूगोलवेत्ता बकल महोदय के शब्दों में, “विश्व का सम्पूर्ण इतिहास मनुष्य एवं प्रकृति की क्रिया-प्रतिक्रिया से ओत-प्रोत है। मानव सभ्यता के विकास का इतिहास इने सम्बन्धों से पृथक् नहीं किया जा सकता।’

      ऐतिहासिक घटनाओं की समग्र पृष्ठभूमि भूगोल द्वारा ही तैयार की जाती है। प्रत्येक ऐतिहासिक घटना का एक विशिष्ट वातावरण होता है, जबकि भौगोलिक घटनाओं का भी एक निश्चित इतिहास होता है। भारत में उत्तर का विशाल मैदान कैसे बना, इसकी एक निश्चित ऐतिहासिक श्रृंखला है। इस क्षेत्र के इतिहास के निर्माण में किन-किन भौगोलिक दशाओं का योग रहा, यह भी इतना ही महत्त्वपूर्ण है।

     आज का भूगोल कल का इतिहास है, जबकि कल का इतिहास आज का भूगोल बन जाता है। कुमारी सैम्पुल के शब्दों में, “वास्तव में आज जो भूगोल है, कल वही काल के अन्तर में इतिहास बन जाता है।” उच्चावच स्थिति, जलवायु, प्रादेशिक विस्तार तथा अन्य भौगोलिक दशाएँ राष्ट्र के ऐतिहासिक स्वरूप का निर्माण करती हैं। मिस्र में नील घाटी की सभ्यता, एशिया में मेसोपोटामिया की सभ्यता, चीन में ह्वांगहो घाटी की सभ्यता वहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों की ही देन रही हैं।

     यूनान, इंग्लैण्ड, फ्रांस और जापान देशों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के निर्माण में वहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों का विशेष योगदान रहा है। सिकन्दर और नेपोलियन के उत्थान और पतन के पीछे भी वहाँ की ऐतिहासिक पृष्ठभूमियों का ही विशेष हाथ रहा है। भूगोल को इतिहास की सहायता से तथा इतिहास को भूगोल की सहायता से भली प्रकार समझा जा सकता है। इस प्रकार इतिहास और भूगोल एक-दूसरे से घनिष्ठ रूप से सम्बन्धित हैं।

3. भूगोल और समाजशास्त्र:-

      समाजशास्त्र समाज का वैज्ञानिक अध्ययन करने वाला विज्ञान है। यह सामाजिक पृष्ठभूमि में मानव के सामाजिक क्रियाकलापों का विवरण प्रस्तुत करता है। यह मनुष्य की भौतिक-अभौतिक संस्कृति का अध्ययन करता है। समाजशास्त्र सामाजिक पृष्ठभूमि के सन्दर्भ में सामाजिक मानव का गहन अध्ययन करता है। सामाजिक परिवेश के निर्माण में प्राकृतिक पर्यावरण सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मानव भूगोल का लक्ष्य मानव के सामाजिक और आर्थिक पहलू का अध्ययन करना है। इन दोनों पहलुओं के निर्माण में भौगोलिक दशाओं का विशेष हाथ रहता है।

     समाज में प्रचलित रीति-रिवाज, परम्पराएँ, धर्म, नैतिकता, भाषा एवं संस्कृति का निर्धारण प्राकृतिक पर्यावरण द्वारा ही किया जाता है। समाजशास्त्र में इन्हीं सभी प्रतिमानों का अध्ययन किया जाता है। समाज के स्वरूप, संस्थाओं और उनके ढाँचे के निर्माण में भौगोलिक दशाओं का ही हाथ रहता है।

     अनुकूल भौगोलिक परिस्थितियों के कारण ही यूनान के लोग वीर और दार्शनिक तथा ब्रिटेन के लोग बुद्धिमान हो गये। मानसूनी जलवायु की अनिश्चितता के कारण ही वहाँ के लोग भाग्यवादी बने हैं, जबकि भूमध्यरेखीय प्रदेशों में आज भी जनमानस में जादू-टोने का प्रचलन है। इस सामाजिक परिवेश का रूप भौगोलिक पर्यावरण की प्रत्यक्ष देन है। अतः हम कह सकते हैं कि भूगोल और समाजशास्त्र एक-दूसरे से घनिष्ठ रूप से सम्बन्धित हैं।

4. भूगोल और राजनीतिशास्त्र:-

     राजनीतिशास्त्र वह विज्ञान है जिसमें राज्य की उत्पत्ति, विकास, प्रभुसत्ता, कानून और सरकारों का अध्ययन किया जाता है। भूगोल में मानव की विभिन्न दशाओं का अध्ययन किया जाता है। भौगोलिक दशाएँ ही राज्य के स्वरूप तथा सरकारों के ढाँचों का निर्माण करती हैं।

     मैदानी तथा उपजाऊ क्षेत्रों में सदैव राजनीतिक उथल-पुथल तथा युद्ध लगे रहते हैं। सरकार, कानून, प्रशासन और समुदायों का निर्माण भौगोलिक परिवेश की देन है। इन्हीं सबका अध्ययन राजनीतिशास्त्र में किया जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रजातंत्र और पूँजीवाद, रूस और चीन में साम्यवाद और समाजवाद वहाँ की भौगोलिक परिस्थितियों की ही देन हैं।

      एशिया महाद्वीप के पृथक्-पृथक् देशों में प्रचलित विभिन्न प्रशासनिक प्रारूप यहाँ की विविध जलवायु की ही देने हैं। ब्रिटेन की द्वीपीय स्थिति के कारण वहाँ जहाजी बेड़ा शक्तिशाली बन सका। उसी के बल पर उसने एशिया और अफ्रीका में उपनिवेश स्थापित कर साम्राज्यवाद का पोषण किया।

    भूगोल में भूराजनीति और अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्धों का अध्ययन किया जाता है। वर्तमान समय में विश्व में आयोजित पृथ्वी सम्मेलन भौगोलिक परिस्थितियों की ही उपज है। पर्यावरण-प्रदूषण के बढ़ते खतरों को देखकर ही महाशक्तियाँ आणविक शक्ति प्रसार को तत्पर हैं। इस प्रकार हम कह सकते हैं कि राजनीतिशास्त्र और भूगोल परस्पर सम्बद्ध हैं।

निष्कर्ष:

      उपरोक्त विवेचन से स्पष्ट है कि भूगोल और अन्य सामाजिक विज्ञान के साथ इसका संबंध निर्विवाद है क्योंकि उसमें से प्रत्येक के लिए उसका महत्व है। यह स्पष्ट है कि जिस तरह से भूगोल अन्य सामाजिक विज्ञान से संबंधित है वह एक छोटी अवधारणा नहीं है वरन् एक व्यापक अवधारणा है।



Read More:-

1. Bihar: General Information (बिहार: सामान्य जानकारी)

    1. Bihar: General Information

(बिहार: सामान्य जानकारी)



परिचय

       बिहार भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी पटना है। बिहार शब्द की उत्पत्ति संस्कृत और पाली भाषा के शब्द “विहार” से हुई जिसका अर्थ है निवास अर्थात प्राचीन काल में यहाँ बौद्ध भिक्षुओं का निवास हुआ करता था इसीलिए इसे विहार (बिहार) कहा गया।

➤ बिहार तीन बार खण्डित हुआ है। 1912 में पहली बार बंगाल से अलग हुआ। 1936 में उड़ीसा से तथा 15 नवम्बर 2000 में झारखण्ड से अलग हुआ।

➤ बिहार का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किमी० है।

➤ बिहार क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 13 वां सबसे बड़ा राज्य है।

➤ बिहार की कुल जनसँख्या 104,099,452 है।

➤ बिहार जनसंख्या की दृष्टि से देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

➤ चौहदी: उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश तथा दक्षिण में झारखण्ड है।

बिहार का भौगोलिक परिचय

बिहार का भौगोलिक परिचय
अक्षांशीय विस्तार 24° 20′ 10″ से 27° 31′ 15″ उत्तरी अक्षांश
देशांतरीय विस्तार 83° 19′ 50″ से 88° 17′ 40″ पूर्वी देशांतर
आकृति आयताकार
क्षेत्रफल 94163 वर्ग किमी० (देश के कुल क्षेत्रफल का 2.86%)
लंबाई (उत्तर से दक्षिण) 345 किमी०
लंबाई (पूर्व से पश्चिम) 483 किमी०
समुद्र तल से औसत ऊंचाई 173 फीट (53 मी०)
सीमाएं उत्तर में नेपाल (7 जिला), दक्षिण में झारखण्ड (9 जिला), पूर्व में पश्चिम बंगाल (3 जिला), पश्चिम में उत्तर प्रदेश (7 जिला)
जलवायु मानसूनी
सर्वाधिक तापमान वाला जिला  गया (41ºC)
सर्वाधिक ठंडा जिला गया
औसत वर्षा 1050 मिमी0
वन क्षेत्र 6.6%
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला पश्चिमी चंपारण
क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला शिवहर
सर्वाधिक वर्षा वाला जिला किशनगंज
सबसे कम वर्षा वाला जिला औरंगाबाद
सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना गंडक परियोजना

 

बिहार राज्य से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

बिहार राज्य से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
बंगाल से बिहार को अलग किया गया 1 अप्रैल 1912
बिहार से उड़ीसा को अलग किया गया 1 अप्रैल 1936
बिहार से झारखण्ड को अलग किया गया 15 नवम्बर 2000
राजधानी पटना
उच्च न्यायालय पटना
राजकीय भाषा हिंदी
द्वितीय राजकीय भाषा उर्दू
राजकीय पशु बैल
राजकीय पक्षी गोरैया
राजकीय पुष्प गेंदा फूल
राजकीय वृक्ष पीपल
राजकीय चिन्ह बोधि वृक्ष
राजकीय मछली मांगुर
राज्य का महापर्व छठ पूजा

 

राजनितिक परिचय

राजनितिक परिचय
लोक सभा सदस्यों की संख्या 40
लोक सभा में अनुसूचित जाति की आरक्षित सीटें 6 (गोपालगंज, हाजीपुर, समस्तीपुर, जमुई, गया तथा सासाराम)
राज्य सभा में सदस्यों की संख्या 16
विधान सभा में सदस्यों की संख्या 243
विधानसभा में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटें 38
विधानसभा में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें 02 (कटोरियां एवं मनिहारी)
विधानपरिषद सदस्यों की संख्या 75
बिहार में प्रमंडलों की संख्या 9 (पटना, मगध, सारण, तिरहुत, कोसी, दरभंगा, पुर्णिया, भागलपुर तथा मुंगेर)
बिहार में जिलों की संख्या 38
अनुमंडलों की संख्या 101
प्रखंडों की संख्या 534
ग्राम पंचायत की संख्या 8053
जिला परिषद् 38
नगर निगम  19

 

बिहार की जनसंख्या

बिहार की जनसंख्या
कुल जनसंख्या 10,40,99,452
पुरुष जनसंख्या 5,42,78,157
महिला जनसंख्या 4,98,21,295
कुल जनसंख्यां में पुरुषों का हिस्सा 52.14%
कुल जनसंख्या में महिलाओं का हिस्सा 47.86%
ग्रामीण जनसंख्या  92341436
शहरी जनसंख्या 11758016
कुल जनसंख्या में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत 88.7%
कुल जनसंख्या में शहरी जनसंख्या का प्रतिशत 11.29%
सर्वाधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाला जिला गया
न्यूनतम अनुसूचित जाति की आबादी वाला जिला किशनगंज
सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति की आवादी वाला जिला कटिहार
न्यूनतम अनुसूचित जनजाति की आवादी वाला जिला शिवहर
लिंगानुपात 918/1000
देश की कुल जनसंख्या में बिहार की जनसंख्या का प्रतिशत जनसंख्या की दृष्टि से देश बिहार का स्थान तीसरा
जनसंख्या की दृष्टि से सर्वाधिक बड़ा जिला पटना
जनसंख्या की दृष्टि से सर्वाधिक छोटा जिला शेखपुरा
2001 से 2011 के दशक जनसंख्या वृद्धि दर 25.42%
2001 से 2011 के दशक में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला मधेपुरा
2001 से 2011 के दशक में न्यूनतम जनसंख्या वृद्धि दर वाला जिला गोपालगंज
जन्म दर 30.9 प्रति हजार
मृत्यु दर 7.9 प्रति हजार
शिशु मृत्यु दर 61 प्रति हजार जीवित जन्म
मातृत्व मृत्यु दर 331 प्रति एक लाख जीवित जन्म पर
जनसंख्या घनत्व 1106
जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से बिहार का भारतीय राज्यों में स्थान प्रथम
सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला शिवहर (1880)
न्यूनतम जनसंख्या घनत्व वाला जिला कैमूर (488)
लिंगानुपात की दृष्टि से भारत के राज्यों में क्रम 24वां
सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला  गोपालगंज
न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला मुंगेर
बिहार की कुल साक्षरता दर 61.80%
पुरुष साक्षरता दर 71.20%
महिला साक्षरता दर  51.5%
साक्षरता की दृष्टि से भारत के राज्यों में क्रम 28 वाँ
सर्वाधिक साक्षरता दर वाला जिला  रोहतास
न्यूनतम साक्षरता दर वाला जिला पूर्णिया
सर्वाधिक पुरुष साक्षरता दर वाला जिला रोहतास
सर्वाधिक महिला साक्षरता दर वाला जिला रोहतास
न्यूनतम पुरुष साक्षरता दर वाला जिला पूर्णिया
न्यूनतम महिला साक्षरता दर वाला जिला सहरसा

 



Read More:

1. बिहार : सामान्य जानकारी

2. बिहार का प्राकृ‌तिक प्रदेश / भौतिक इकाई

3. बिहार की जलवायु

4. बिहार के भौगोलिक इकाई का आर्थिक विकास पर प्रभाव

5. बिहार की मिट्टियाँ

6. बिहार में सूखा

7. बिहार में बाढ़

8. बिहार का औद्योगिक पिछड़ापन

9. बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के कारण

10. बिहार का औद्योगिक प्रदेश

11. बिहार का कृषि प्रदेश

12. बिहार में कृषि आधारित उद्योग

13. बिहार में चीनी उद्योग

14. सिन्दरी उर्वरक उद्योग

15. बिहार की जनजातीय समस्या एवं समाधान

16. बिहार में ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप

17. पटना नगर नियोजन/पटना का मास्टर प्लान

18. बिहार में नगरीकरण

19. बिहार में ग्रामीण बाजार केन्द्र

20. महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर

20. Important Objective Questions and Answers (महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर)

20. Important Objective Questions and Answers

(महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर)



Important Objective

बिहार राज्य से सम्बंधित महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर

1. जनजातियों में बिहार में सर्वाधिक संख्या में कौन हैं?

(A) संथाल

(B) उरांव

(C) मुण्डा

(D) गोंड

2. संथाल जनजाति के लोग किस में श्रेष्ठता रखते हैं?

(A) चित्रकारी में

(B) बुनाई में

(C) बर्तन बनाने में

(D) शिकार में

3. बिहार भारत के किस भाग में स्थित है?

(A) दक्षिण-पूर्व

(B) उत्तर-पश्चिम

(C) दक्षिण-पश्चिम

(D) उत्तर-पूर्व

4. बिहार राज्य की सर्वाधिक महत्व की नदी कौन-सी है?

(A) कोसी नदी

(B) गण्डक नदी

(C) गंगा नदी

(D) दामोदर

5. बिहार की जलवायु को किस नाम से पुकारते हैं?

(A) भूमध्यरेखीय जलवायु

(B) उष्ण-आर्द्र जलवायु

(C) सवाना जलवायु

(D) मानसूनी जलवायु

6. बिहार राज्य में सिंचाई का सर्वाधिक प्रयोग किए जाने वाला साधन कौन-सा है:

(A) नहर

(B) नलकूप

(C) तालाब

(D) अन्य साधन

7. बिहार की उत्तर से दक्षिण तक कितनी लम्बाई है:

(A) 602 किमी.

(B) 605 किमी.

(C) 483 किमी.

(D) 345 किमी.

8. गंगा नदी बिहार में किस जिले से प्रवेश करती है:

(A) गोपालगंज

(B) भोजपुर आरा

(C) रोहतास

(D) सीवान

9. बिहार की जलवायु में कितने मौसम प्रचलित हैं:

(A) शीत व ग्रीष्म

(B) शीत, ग्रीष्म, बसन्त व वर्षा

(C) शीत, वर्षा, शिशिर व शीत

(D) ग्रीष्म, वर्षा, शिशिर व शीत

10. शिवालिक श्रेणी का निर्माण हुआ:

(A) पेलियोजोइक में

(B) इयोजोइक में

(C) मेसोजोइक में

(D) केनोजोइक में

11. बिहार की जलवायु है:

(A) मानसूनी

(B) मरुस्थलीय

(C) विषुवत् रेखीय

(D) शीत

12. बिहार की जलवायु में महाद्वीपीय लक्षण अधिक पाए जाते हैं, क्योंकि:

(A) कर्क रेखा की स्थिति

(B) हिमालय की स्थिति

(C) स्थल आबद्ध

(D) भूमध्य रेखा से दूरी

13. बिहार की जलवायु को प्रभावित करने वाला कारक नहीं है:

(A) दक्षिण-पश्चिमी मानसून

(B) कर्क रेखा की स्थिति

(C) हिमालय

(D) गंगा नदी

14. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार बिहार का अधिकांश भाग किस विभाग में आता है:

(A) Caw

(B) Cwg तथा Aw

(C) Cwg

(D) Aw

15. थॉर्नश्वेट के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार बिहार का अधिकांश भाग किस विभाग में आता है:

(A) Caw

(B) Aw

(C) Cwg

(D) Caw तथा Aw

16. ट्रिवार्था के जलवायु वर्गीकरण में बिहार का सर्वाधिक क्षेत्र किस विभाग में आता है:

(A) Caw

(B) Aw

(C) Cwg

(D) Caw तथा Aw

17. बिहार में अधिकांश वर्षा प्राप्त होती है:

(A) नॉरवेस्टर से

(B) चक्रवातों से

(C) अरब सागर के मानसून से

(D) बंगाल की खाड़ी के मानसून से

18. बिहार की कुल सिंचित भूमि का कितना प्रतिशत भाग नहरों द्वारा सींचा जाता है:

(A) 30%

(B) 26%

(C) 28.1%

(D) 28%

19. बिहार की पूर्व से पश्चिम तक कितनी लंबाई है:

(A) 483 किमी.

(B) 500 किमी.

(C) 605 किमी.

(D) 342 किमी.

20. बिहार में गंगा के उत्तरी मैदान में गंगा में मिलने वाली नदियों में आप किसे शामिल नहीं करेंगे:

(A) बागमती

(B) सरयू

(C) सोन

(D) गण्डक

21. ग्रीष्मकाल में बिहार का कौन-सा नगर सर्वाधिक गर्म रहता है:

(A) पटना

(B) गया

(C) वैशाली

(D) जमशेदपुर

22. बिहार में कुल सिंचित भूमि का कितना प्रतिशत भाग नलकूपों द्वारा सींचा जाता है:

(A) 27%

(B) 28%

(C) 50%

(D) 37%

23. बिहार का क्षेत्रफल कितना हैः

(A) 97,136 वर्ग किमी

(B) 89,213 वर्ग किमी

(C) 94,163 वर्ग किमी

(D) 95,412 वर्ग किमी

24. बिहार में ग्रीष्मकाल की अवधि क्या है?

(A) मार्च से जून तक

(B) फरवरी से मध्य मई तक

(C) मार्च से जुलाई तक

(D) मार्च से मध्य जून तक

25. बिहार की नदियां व उनके अन्य नदियों से मिलने के जोड़े प्रस्तुत हैं। गलत जोड़ा इंगित करें:

नदी        मुख्य नदी (जिसमें यह नदी मिलती है)

(A) सरयू नदी- रंगा नदी

(B) कमला नदी- कोसी नदी

(C) पुनपुन नदी- दामोदर नदी

(D) उत्तरी कोयल नदी- सोन नदी

26. बिहार को कहां के मानसून से वर्षा प्राप्त होती है:

(A) अरब सागर

(B) हिन्द महासागर

(C) बंगाल की खाड़ी

(D) इनमें से कोई नहीं

27. बिहार में नहरों द्वारा सिंचाई निम्नलिखित में से किस भाग में अधिक होती है:

(A) बिहार का तराई क्षेत्र

(B) कृषि

(C) कुटीर उद्योग

(D) बड़े उद्योग

28. जनगणना 2011 के अनुसार, राज्य के ग्रामीण क्षेत्र में 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या है:

(A) 916

(B) 925

(C) 919

(D) 934

29. 2001-11 में राज्य के किस जिले में सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि हुई है:

(A) नवादा

(B) गया

(C) मधेपुरा

(D) मधुबनी

30. जनसंख्या की दृष्टि से बिहार के सर्वाधिक बड़े जिले हैं:

(A) पटना, पश्चिम चम्पारण, मुजफ्फरपुर

(B) पटना, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर

(C) मुजफ्फर, गया, पश्चिम चम्पारण

(D) नवादा, पटना, गया

31. 2001-11 के बीच बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर रही:

(A) 25.07%

(B) 26.34%

(C) 23.54%

(D) 25.34%

32. जनसंख्या की दृष्टि से राज्य के सबसे छोटे जिले हैं:

(A) शेखपुरा, शिवहर, अरवल

(B) शिवहर, जमुई, नालन्दा

(C) मधुबनी, सहरसा, पूर्णिया

(D) सीवान, गया, नवादा

33. बिहार में 1,000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या क्या है:

(A) 940

(B) 916

(C) 944

(D) 946

34. बिहार में ग्रामीण साक्षरता का प्रतिशत है।

(A) 61.83%

(B) 48.24%

(C) 52.23%

(D) 59.20%

35. बिहार में कुल जनसंख्या का कौन-सा भाग कार्यशील जनसंख्या के अन्तर्गत आता है:

(A) एक-चौथाई

(B) एक-तिहाई

(C) आधा

(D) इनमें से कोई नहीं

36. बिहार का सबसे बड़ा नगर कौन-सा है:

(A) पटना

(B) मुंगेर

(C) गया

(D) दरभंगा

37. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार के किस जिले की जनसंख्या का घनत्व सबसे कम है?

(A) सारण

(B) पूर्णिया

(C) कैमूर

(D) बांका

38. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में ग्रामीण जनसंख्या का प्रतिशत है:

(A) 80.35%

(B) 84.53%

(C) 88.70%

(D) 86.27%

39. बिहार में राजमहल की पहाड़ियों पर निवास करने वाली प्रमुख जाति कौन-सी है:

(A) असुर

(B) भूमिज

(C) सौरिया पहाड़ियां

(D) पहाड़ी खड़िया

40. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत है:

(A) 10.5%

(B) 11.30%

(C) 11.34%

(D) 16.25%

41. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार के किस जिले की जनसंख्या का घनत्व सर्वाधिक है:

(A) वैशाली

(B) शिवहर

(C) सीवान

(D) पटना

42. जनजातियां पूर्णरूपेण बहिर्विवाही होती हैं, बहिर्विवाही का निम्नलिखित में क्या सही अर्थ है:

(A) बाहर की जनजातियों से विवाह करना

(B) बहुत बार विवाह करना

(C) एक ही गोत्र में विवाह सम्बन्ध नहीं करना

(D) अपने गोत्र में ही विवाह करना

43. 2011 की जनगणना के आधार पर किस जिले की सबसे कम जनसंख्या है:

(A) गया

(B) शेखपुरा

(C) मुंगेर

(D) अरवल

44. जनसंख्या की दृष्टि से बिहार का देश में कौन-सा स्थान है:

(A) पहला

(B) तीसरा

(C) दूसरा

(D) पांचवां

45. बिहार में देश की कुल जनसख्या का कितना प्रतिशत निवास करता है:

(A) 8.58%

(B) 10.23%

(C) 12.10%

(D) 8.52%

46. 2011 की जनगणना के आधार पर किस जिले की सर्वाधिक जनसंख्या है: 

(A) पटना

(B) जहानाबाद

(C) गया

(D) पूर्णिया

47. एक उरांव अपने बाप और बाप के सभी भाइयों को क्या कहता है:

(A) अइयु

(B) बा

(C) मामा

(D) इनमें से सभी असत्य हैं

48. 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार की जनसंख्या क्या है?

(A) 85 मिलियन

(B) 105 मिलियन

(C) 103 मिलियन

(D) 98 मिलियन

49. जनसंख्या घनत्व की दृष्टि से भारत में बिहार का क्रम क्या है?

(A) प्रथम

(C) पंचम

(B) चतुर्थ

(D) ग्यारहवाँ

50. बिहार में सबसे कम जनसंख्या वाला जिला है:

(A) पूर्णिया

(C) अररिया

(B) अरवल

(D) शेखपुरा

51. सबसे कम महिला साक्षरता वाला जिला है:

(A) मधेपुरा

(B) सहरसा

(C) सीवान

(D) सारण

52. बिहार की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार क्या है?

(A) कृषि

(B) उद्योग

(C) खनन

(D) परिवहन

53. बिहार के लोगों की जीविका का मुख्य आधार निम्नलिखित में से कौन-सा है:

(A) खनिज पदार्थ

(B) कृषि

(C) कुटीर उद्योग

(D) बड़े उद्योग

54. बिहार के कितने क्षेत्र में कृषि की जाती है:

(A) 50%

(B) 60%

(C) 75%

(D) 66%

55. बिहार राज्य में सरकार के अनेक उपक्रम पटना में हैं, बताइए कौन-सा औद्योगिक उपक्रम पटना में नहीं है:

(A) बिहार स्टेट सुपर फॉस्ट फैक्ट्री लिमिटेड

(B) बिहार स्टेट स्माल लेदर डेवलपमेण्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड

(C) बिहार स्टेट टेक्सट बुक पब्लिशिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड

(D) बिहार स्टेट डेरी कॉरपोरेशन लिमिटेड

56. राज्य की कितनी जनसंख्या कृषि कार्य में संलग्न है:

(A) 80%

(B) 75%

(C) 72%

(D) 50%

57. बिहार में कौन-सी फसलें उगाई जाती हैं:

(A) रबी

(B) खरीफ

(C) जायद

(D) इनमें से सभी

58. बिहार राज्य की प्रथम रेलवे का नाम बताइए:

(A) पूर्वी रेलवे

(B) बिहार स्टेट रेलवे

(C) ईस्ट इण्डिया रेलवे

(D) दक्षिण-पूर्व रेलवे

59. बिहार में फरवरी मार्च में काटी जाने वाली कौन-सी फसल रबी की नहीं है: 

(A) गेहूँ

(B) मटर

(C) सरसों

(D) अरहर

60. बिहार में जायद की फसल उगाने वाले जिलों में कौन-सा शामिल नहीं है:

(A) दरभंगा

(B) मुजफ्फरपुर

(C) सहरसा

(D) बांका

61. चावल के उत्पादन में बिहार का देश में कौन-सा स्थान है:

(A) द्वितीय

(B) तृतीय

(C) चतुर्थ

(D) पंचम

62. बिहार में चावल उत्पादक प्रमुख जिलों में किसे शामिल नहीं किया जाएगा?

(A) पटना

(B) गया

(C) मुजफ्फरपुर

(D) कैमूर

63. बिहार में सर्वाधिक क्षेत्र पर कौन-सी फसल बोयी जाती हैं:

(A) धान

(B) गेहूं

(C) मक्का

(D) रागी

64. बिहार में गेहूँ उत्पादक प्रमुख जिलों में किसे शामिल नहीं किया जाएगा?

(A) चम्पारण

(B) मुजफ्फरपुर

(C) बांका

(D) भोजपुर

65. बिहार में कृषि श्रमिक और अन्य श्रमिक किस अन्न को कलेवा के रूप में प्रयोग करते हैं:

(A) मक्का

(B) ज्वार

(C) जौ

(D) रागी (मरुआ)

66. देश के कुल शहद उत्पादन का बिहार में उत्पादन होता है:

(A) 30%

(B) 50%

(C) 12.6%

(D) 15%

67. बिहार राज्य वनों से प्राप्त पदार्थों पर आधारित किस उद्योग में भारत में प्रथम स्थान रखता है:

(A) इमारती लकड़ी उद्योग

(B) बीड़ी उद्योग

(C) कागज उद्योग

(D) लाख उद्योग

68. बिहार में गन्ना उत्पादक जिलों में निम्नलिखित में से कौन शामिल नहीं किया जा सकता है:

(A) मुजफ्फरपुर

(B) दरभंगा

(C) नवादा

(D) चम्पारण

69. बिहार में जूट सर्वाधिक किस जिले में पैदा किया जाता है:

(A) सहरसा

(B) पूर्णिया

(C) चम्पारण

(D) मुजफ्फरपुर

70. बिहार में इन फसलों में से किस फसल का उत्पादन सर्वाधिक होता है?

(A) आलू

(B) प्याज

(C) मिर्च

(D) तम्बाकू

71. जूट की भांति रेशे की फसल जो बिहार में पैदा होती है? निम्नलिखित में से कौन-सी है?

(A) पटसन

(B) मेस्टा

(C) सनई

(D) इनमें से कोई नहीं

72. बिहार के निम्नलिखित नगरों में से किस नगर में काच उद्योग केन्द्रित नहीं है:

(A) मरकुण्डा

(B) हाजीपुर

(C) भवानीनगर

(D) शाहपुर

73. बिहार में सूती वस्त्र उद्योग के केन्द्रों में निम्नलिखित में से किसे शामिल नहीं किया जाएगा?

(A) गया

(B) फुलवारी शरीफ

(C) शाहपुर

(D) मुजफ्फरपुर

74. बिहार का एकमात्र तेल शोधक निम्नलिखित में से किस स्थान पर है:

(A) मुंगेर

(B) बरौनी

(C) सिन्दरी

(D) डालमिया नगर

75. बिहार में निम्नलिखित में से किस जिले में चीनी मिल नहीं है:

(A) मुजफ्फरपुर

(B) बांका

(C) सारण

(D) अरवल

76. बिहार के कुछ नगरों व उससे सम्बन्धित उद्योगों के जोड़ प्रस्तुत हैं, गलत जोड़ा बताएं:

(A) हाजीपुर- प्लाईवुड उद्योग

(B) समस्तीपुर- कागज व लुग्दी उद्योग

(C) पूर्णिया- जूट उद्योग

(D) चकुलिया- खाद्य तेल उद्योग

77. बिहार राज्य के किस व्यक्तिगत प्रतिष्ठान के सर्वाधिक औद्योगिक संस्थान हैं:

(A) टाटा इन्जीनियरिंग कम्पनी

(B) रोहतास इण्डस्ट्रीज लिमिटेड

(C) हिन्द इन्जीनियरिंग कम्पनी

(D) इनमें से कोई नहीं

78. देश का सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राण्ड ट्रंक रोड बिहार में किस नाम से गुजरता है?

(A) एनएच-1

(B) एनएच-2

(C) एनएच-18

(D) एनएच-30

79. बिहार में सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-सा है?

(A) एनएच-28

(B) एनएच-31

(C) एनएच-32

(D) एनएच-23

80. विक्रमशिला पुल का निर्माण किस नदी पर हुआ है?

(A) गंगा

(B) सोन

(C) गण्डक

(D) कोसी

81. बिहार में रेल परिवहन की शुरुआत हुई:

(A) वर्ष 1855 में

(B) वर्ष 1860 में

(C) वर्ष 1865 में

(D) वर्ष 1870 में

82. रेल परिवहन की दृष्टि से बिहार का देश में कौन-सा स्थान है?

(A) दूसरा

(B) तीसरा

(C) चौथा

(B) वर्ष 1860 में

83. व्यावसायिक जल परिवहन के उद्देश्य से कहां एक जेट्टी बनाया गया है?

(B) वर्ष 1860 में

(C) मोकामा में

(B) भागलपुर में

(D) डिहरी में

84. जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा कहां स्थित है?

(A) पटना

(B) गया

(C) बिहटा

(D) मुजफ्फरपुर

85. बिहार में पशुधन एवं दुग्ध उत्पादन का ग्रामीण आय में क्या योगदान है?

(A) दो-तिहाई

(B) एक-तिहाई

(C) एक-चौथाई

(D) आधा

86. विश्व में भारत का गौवंशीय पशु-सम्पदा में स्थान है:

(A) तीसरा

(B) दूसरा

(C) पहला

(D) छठा

87. बिहार में सर्वाधिक मछली उत्पादक जिला कौन-सा है?

(A) पूर्णिया

(B) गया

(C) दरभंगा

(D) किशनगंज

88. राज्य में गायों-भैंसों की सर्वाधिक संख्या वाला जिला निम्न में कौन-सा नहीं है?

(A) पटना

(B) कटिहार

(C) भोजपुर

(D) गया

89. बिहार में बकरियों तथा मुर्गियों-बत्तखों के मामले में प्रचुर संकेन्द्रण वाला जिला निम्न में कौन-सा है?

(A) कटिहार

(B) बेगूसराय

(C) जमुई

(D) वैशाली

90. बिहार में जनसंख्या नियन्त्रण हेतु ‘बिहार राज्य जनसंख्या परिषद’ का गठन किसकी अध्यक्षता में किया गया है?

(A) मुख्यमंत्री

(B) उप मुख्यमंत्री

(C) विधानसभा अध्यक्ष

(D) कल्याण मंत्री

91. ‘मुस्कान-एक अभियान’ नामक कार्यक्रम है:

(A) गर्भवती माताओं के लिए

(B) बालिका शिक्षा के लिए

(C) प्रतिरक्षण के लिए

(D) स्वास्थ्य शिक्षा के लिए

92. डॉट्स प्रणाली द्वारा किस रोग का इलाज किया जाता है?

(A) दमा

(B) खसरा

(C) यक्ष्मा

(D) कुष्ठ

93. प्रति स्वास्थ्य केन्द्र सेवित जनसंख्या के मामले में अव्वल जिला है:

(A) भोजपुर

(B) बांका

(C) शिवहर

(D) गया

94. चिकित्सा के क्षेत्र में अधिकतम प्रति व्यक्ति व्यय वाला जिला है:

(A) शेखपुरा

(B) भागलपुर

(C) गया

(D) पटना

95. सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध तथा बालिका शिक्षा के पक्ष में आवाज उठाने हेतु विद्यालयों में चलाया जा रहा कार्यक्रम है

(A) मीना मच

(B) शिक्षा मंच

(C) उत्थान मंच

(D) सबला

96. ‘मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना’ है:

(A) निरक्षर महिलाओं के लिए

(B) निरक्षर बालिकाओं के लिए

(C) निरक्षर वरिष्ठ पुरुषों के लिए

(D) निरक्षर अल्पसंख्यकों के लिए

97. ‘लोहिया स्वच्छता योजना’ के अन्तर्गत अनुदान दिया जाता है:

(A) शौचालय निर्माण हेतु

(B) नालियों की सफाई व विकास हेतु

(C) सड़क सफाई हेतु

(D) स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु

98. राज्य के किस शहर में पर्यटकों के लिए गंगा नदी पर तैरते जलपान गृह की व्यवस्था की गई है?

(A) पटना

(B) भागलपुर

(C) मोकामा

(D) दीघा

99. बिहार पर्यटन हेतु प्रकाशित निर्देश पुस्तिका का नाम है:

(A) बिहार जर्नी ए मेमोऑर

(B) ए जर्नी थ्रू बिहार

(C) बिहार टूरिज्म ए जर्नी

(D) न्यू लुक इन विहार

100. पटना स्थित गोलघर का निर्माण कब कराया गया?

(A) वर्ष 1719

(C) वर्ष 1786

(B) वर्ष 1772

(D) वर्ष 1795

101. बोधि वृक्ष निम्न में कहां स्थित है?

(A) गया

(B) मुंगेर

(C) राजगीर

(D) नालन्दा

102. द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ था?

(A) नालन्दा में

(B) राजगीर में

(C) वैशाली में

(D) बिहार शरीफ में

103. श्री हरमिन्दर साहिब स्थित है:

(A) पटना सिटी में

(B) पटना में

(C) मोकामा में

(D) छपरा में

104. बिहार में विश्व शान्ति स्तूप कहां स्थित है?

(A) पटना

(B) राजगीर

(C) नालन्दा

(D) गया

105. राज्य का प्रसिद्ध अजगैबीनाथ मन्दिर कहां स्थित है?

(A) गया

(B) नालन्दा

(C) छपरा

(D) भागलपुर

106. भगवान महावीर का निर्वाण स्थल पावापुरी किस जिले में है?

(A) नवादा

(B) गया

(C) राजगीर

(D) नालन्दा

107. प्रसिद्ध ‘शेरशाह सूरी का मकबरा’ निम्न में कहां स्थित है?

(A) सासाराम में

(B) वैशाली में

(C) दरभंगा में

(D) नवादा में

108. वर्तमान में बिहार में साक्षरता दर क्या है?

(A) 69.83%

(C) 68.6%

(B) 62.6%

(D) 58.8%

109. बिहार में सबसे कम साक्षरता वाला जिला कौन-सा है?

(A) सहरसा

(B) पूर्णिया

(C) सीतामढ़ी

(D) मधेपुरा

110. नालन्दा मेडिकल कॉलेज की स्थापना कब हुई थी?

(A) वर्ष 1969

(B) वर्ष 1976

(C) वर्ष 1965

(D) वर्ष 1972

111. बिहार में कुल महिला साक्षरता दर कितनी है?

(A) 53.57%

(B) 58.82%

(C) 62.10%

(D) 63.32%

112. गाधी संग्रहालय कहां अवस्थित है?

(A) पटना में

(B) भागलपुर में

(C) मुजफ्फरपुर में

(D) गया में

113. प्राकृत जैन शास्त्र शोध संस्थान स्थित है:

(A) पटना मे

(B) गया में

(C) वैशाली में

(D) नालन्दा में

114. बिहार के महान् उर्दू साहित्यकार कौन थे? जिन्होंने ‘मैखाना-ए-इल्हाम’ नामक गजल संग्रह रचा था?

(A) शाह रुक्नुद्दीन

(B) शेख गुलाम अली

(C) अली मुहम्मद ‘शाद’

(D) सैयद फजल हक

115. मैथिली बिहार के किस क्षेत्र में बहुतायत से प्रचलित है?

(A) पाटलिपुत्र क्षेत्र में

(B) तिरहुत क्षेत्र में

(C) रांची क्षेत्र में

(D) नालन्दा क्षेत्र में

116. बिहार में हिन्दी को सर्वाधिक महत्व देने वाले और हिन्दी का पथ प्रशस्त करने वाले अग्रिम व्यक्ति कौन थे?

(A) बाबू अयोध्या प्रसाद खत्री

(B) पण्डित चन्द्रशेखर मिश्र

(C) सदल मिश्र

(D) बाबू शिवनन्दन सहाय

117. बिहार राष्ट्रभाषा परिषद् ‘पटना’ की स्थापना कब हुई थी?

(A) 1950 ई.

(B) 1940 ई.

(C) 1930 ई.

(D) 1920 ई.

118. मंजुषा चित्र शैली किस क्षेत्र में लोकप्रिय थी?

(A) अंग क्षेत्र में

(B) संथाल क्षेत्र में

(C) नालन्दा क्षेत्र में

(D) पाटलिपुत्र क्षेत्र में

119. पटना शैली के कलाकारों में सबसे पहला नाम किसका लिया जाता है?

(A) गुरसहाय लाल का

(B) जयरामदास का

(C) सेवकराम का

(D) शिवदयाल लाल का

120. पाल चित्रकला शैली पर किसका प्रभाव रहा था?

(A) जैन कला का

(B) मुगल कला का

(C) हिन्दू कला का

(D) बौद्ध कला का

121. मधुबनी चित्रकला का प्रमुख चित्रकार था:

(A) गोपाल

(B) सेवकराम

(C) लालचन्द

(D) भारतीदयाल

122. ‘मैला आंचल’ के नाम से चर्चित कौन था:

(A) कुंअरसिंह

(B) फणीश्वरनाथ ‘रेणु’

(C) रामवृक्ष बेनीपुरी

(D) रामनारायण सिंह

123. मुजफ्फरपुर का मेला सम्बन्धित है:

(A) साहित्य वार्षिकोत्सव

(B) महादेव की पूजा

(C) सीता जन्म दिन आयोजन

(D) विवाह योग्य पुरुषों की प्रदर्शनी

124. पारसनाथ प्रसिद्ध है:

(A) शंकर मन्दिर के कारण

(B) जैन मन्दिर के कारण

(C) गर्म जल स्रोत के कारण

(D) भव्य इमारतों के कारण

125. बिहार राज्य की प्रमुख प्रचलित भाषाओं में किसे शामिल नहीं किया जाता है?

(A) अवधी को

(B) मगधी को

(C) भोजपुरी को

(D) मैथिली को

126. बिहार राज्य में आर्य मुण्डा परिवार की भाषाएं प्रचलित हैं। निम्न में से आर्य परिवार में की भाषा नहीं है:

(A) मैथिली

(B) मगधी

(C) अंगिका

(D) भोजपुरी

127. मैथिली भाषा किस जिले की प्रमुख भाषा है:

(A) मुजफ्फरपुर

(B) पटना

(C) सारण

(D) दरभगा (पुराना)

128. भोजपुरी भाषा बोलने वाले प्रमुख जिलों में किस जिले को शामिल नहीं किया जाता है:

(A) भोजपुर

(B) सारण

(C) पूर्वी चम्पारण

(D) पटना

129. मगधी भाषा निम्नलिखित में से किन-किन जिलों में बोली जाती है:

(A) शिवहर व पटना

(B) चम्पारण व सारण

(C) शिवहर व सारण

(D) दरभंगा व भागलपुर

130. मैथिली भाषा के प्रमुख कवि कौन थे:

(A) ग्रियर्सन

(B) ईशान

(C) विद्यापति

(D) दिनकर

131. दक्षिणी बिहार में सर्वाधिक प्रयुक्त की जाने वाली भाषा कौन-सी है:

(A) भोजपुरी

(B) अंगिका

(C) मगधी

(D) मैथिली

132. बिहार में मोइनुल हक स्टेडियम कहां अवस्थित है?

(A) पटना

(B) गया

(C) मुजफ्फरपुर

(D) हाजीपुर

133. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण का गठन कब हुआ?

(A) 31 जुलाई, 1980

(B) 31 जुलाई, 1982

(C) 31 जुलाई, 1986

(D) 31 जुलाई, 1989

134. राज्य के छपरा जिला स्थित स्टेडियम का नाम है:

(A) राजेन्द्र स्टेडियम

(B) जगजीवनराम स्टेडियम

(C) इन्दिरा गांधी स्टेडियम

(D) वीर कुंवर सिंह स्टेडियम

135. बिहार राज्य क्रिकेट संघ का गठन कब हुआ?

(A) वर्ष 1930

(C) वर्ष 1935

(B) वर्ष 1932

(D) वर्ष 1937

136. गवर्नर्स गोल्ड कप ट्रॉफी सम्बन्धित है:

(A) फुटबॉल से

(B) बेसबॉल से

(C) तीरंदानी से

(D) हॉकी से

137. बिहार के प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ी है।

(A) दिव्येन्दु बरुआ

(B) रंजन प्रकाश

(C) दुर्गासिंह

(D) रामेश्वरलाल

138. राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी सुखदेव सिंह सम्बन्धित है:

(A) भारोत्तोलन से

(B) हॉकी से

(C) तीरंदानी से

(D) एथलेटिक्स से

139. राज्य में हॉकी के लिए दिया जाने वाला ट्रॉफी है:

(A) रिपब्लिक शील्ड

(B) कजन्स कप

(C) प्रेसीडेन्ट कप

(D) हेमन्त ट्रॉफी

140. बिहार में मण्डन मिश्र पुरस्कार दिया जाता है:

(A) धर्म एवं दर्शन क्षेत्र में

(B) राजनीतिशास्त्र क्षेत्र में

(C) अर्थशास्त्र क्षेत्र में

(D) विधि साहित्य क्षेत्र में

141. गोपालसिंह नेपाली पुरस्कार का सम्बन्धित क्षेत्र है:

(A) बाल साहित्य

(B) समालोचना

(C) नवगीत

(D) हिन्दी सेवा

142. फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ स्मृति पुरस्कार किस विधा के लिए दिया जाता है?

(A) उपन्यास एवं कहानी

(B) आंचलिक कथा

(C) काव्य

(D) नाटक एवं रंगमंच

143. अर्थशास्त्र विधा के क्षेत्र में दिया जाने वाला पुरस्कार कौन-सा है?

(A) आर्य भट्ट पुरस्कार

(B) चाणक्य पुरस्कार

(C) अमरनाथ झा पुरस्कार

(D) गोरखनाथ सिंह पुरस्कार

144. राज्य में ललित निबन्ध, संस्मरण एवं यात्रा वृतान्त के लिए कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है?

(A) शिवपूजन सहाय पुरस्कार

(B) भिखारी ठाकुर स्मृति पुरस्कार

(C) मण्डन मिश्र पुरस्कार

(D) विद्यापति पुरस्कार

145. जन-नायक कर्पूरी ठाकुर पुरस्कार दिया जाता है

(A) नवगीत

(B) समालोचना

(C) हिन्दी सेवा

(D) बाल साहित्य

146. बिहार में सर्वप्रथम रुपए के सिक्के का प्रचलन आरम्भ किसने किया था?

(A) शेरशाह ने

(B) हुमायूं ने

(C) लॉर्ड कार्नवालिस ने

(D) बख्तियार खिलजी ने

147. बिहार के प्रथम राज्यपाल निम्न में कौन थे?

(A) माधव श्रीहरि अण्णे

(B) जयरामदास दौलतराम

(C) डॉ. जाकिर हुसैन

(D) नित्यानन्द कानून

148. विश्व में प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन कहां हुआ था?

(A) पावापुरी

(B) पाटलिपुत्र

(C) राजगृह

(D) वैशाली

149. बिहार में ऑपरेशन टास्क फोर्स चलाया गया:

(A) नक्सलवादियों के उन्मूलन हेतु

(B) माफिया गिरोहों के सफाया हेतु

(C) खाद्य पदार्थ में मिलावट रोकने हेतु

(D) वन तस्करों से निजात हेतु

150. निम्न में से ‘बाबूजी’ उपनाम किसका था?

(A) नागार्जुन का

(B) डॉ. राजेन्द्रप्रसाद का

(C) डॉ. श्रीकृष्णन सिंह का

(D) जगजीवनराम का

151. बिहार में पहली ऑन लाइन पंचायत का शुभारम्भ किस जिले में हुआ?

(A) पश्चिम चम्पारण

(B) पूर्वी चम्पारण

(C) बेतिया

(D) वैशाली

152. बिहार का प्रथम अंग्रेजी भाषा का दैनिक अखबार था

(A) सर्चलाइट

(B) इण्डियन नेशन

(C) हिन्दुस्तान टाइम्स

(D) टाइम्स ऑफ इण्डिया

153. बिहार में हिन्दी दैनिक आर्यावर्त अखबार का प्रकाशन कब आरम्भ हुआ

(A) वर्ष 1880

(B) वर्ष 1938

(C) वर्ष 1941

(D) वर्ष 1947

154. बिहार में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा कौन-सी है?

(A) भोजपुरी

(B) बांग्ला

(C) मैथिली

(D) मगदी

155. निम्न में कौन ‘भारत रत्न’ से अलंकृत बिहार विभूति नहीं है?

(A) डॉ. जाकिर हुसैन

(B) जे. आर. डी. टाटा

(C) बिस्मिल्ला खां

(D) डॉ. श्रीकृष्ण सिंह

156. देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्रप्रसाद का जन्म स्थल कौन-सा है?

(A) जीरादेई

(B) सिताबवियरा

(C) बिसफी

(D) मैगरा

157. राज्य का प्रथम खगोलीय वेधशाला, इन्दिरा गांधी तारामण्डल कहां स्थित है?

(A) गया

(B) मुजफ्फरपुर

(C) आरा

(D) पटना

158. संयुक्त राष्ट्र के सेमिनार में भाग लेने वाली बिहार की पहली महिला कौन हैं?

(A) गिरिजा देवी

(B) शान्ति देवी

(C) सीता देवी

(D) गंगा देवी

159. विश्वविख्यात शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला खां की जन्म स्थली है:

(A) उत्तर प्रदेश

(B) बिहार

(C) मध्य प्रदेश

(D) राजस्थान

160. निम्न में से किसकी याद में 10 सितम्बर को राज्य में ‘बलिदान दिवस’ मनाया जाता है?

(A) बाबू कुंअर सिंह

(B) शीलभद्र याजी

(C) अब्दुल हमीद

(D) चुनचुन पाण्डेय

161. बौद्ध भिक्षु बुद्ध घोष का जन्म कहां हुआ था?

(A) नालन्दा में

(B) वैशाली में

(C) राजगीर में

(D) बोध गया में

162. समाचार-पत्र ‘The Motherland’ का प्रकाशन शुरू किया था:

(A) मौलान मजहरूल हक

(B) प्रफुल्ल चन्द चाकी

(C) बाबू कुंअर सिंह

(D) हसन इमाम

163. निम्न में से किसके सम्मान में राज्य में 1 जुलाई को ‘चिकित्सा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है?

(A) विधानचन्द्र रॉय

(B) मुहम्मद युनुस

(C) बृज किशोर प्रसाद

(D) शत्रुघ्न डांगी

164. निम्न में से किसने भारतीय संविधान की मूल प्रति का डिजाइन बनाया?

(A) उपेन्द्र महारथी

(B) नन्दलाल बसु

(C) ईश्वरी प्रसाद वर्मा

(D) मोहनलाल महतो

165. ‘हर्षचरित’ कृति के रचनाकार हैं:

(A) बाणभट्ट

(B) अश्वघोष

(C) नागार्जुन

(D) विद्यापति

166. चन्द्रगुप्त मौर्य के राजगुरु चाणक्य की कृति है:

(A) अर्थशास्त्र

(B) राजतरंगिणी

(C) पदावली

(D) बीजगणित

167. पाटलिपुत्र नामक नगर की स्थापना किसने की थी?

(A) अजातशत्रु

(B) उदयन

(C) बिम्बिसार

(D) बिन्दुसार

168. शेरशाह एवं हुमायूं के बीच चौसा का युद्ध हुआ था:

(A) वर्ष 1532

(B) वर्ष 1536

(C) वर्ष 1539

(D) वर्ष 1542

169. खालसा पंथ की स्थापना किसने की थी?

(A) गुरु तेगबहादुर

(B) गुरु नानक

(C) गुरु हरराम

(D) गुरु गोविन्द सिंह

170. ‘इण्डिया डिवाइडेड’ नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?

(A) महात्मा गांधी

(B) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

(C) प्रो. अब्दुल बारी

(D) डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा

171. निम्न में से किसे ‘बिहार केसरी’ कहा जाता है?

(A) डॉ. श्रीकृष्ण सिंह

(C) अनुग्रह नारायण सिंह

(B) डॉ. विधानचन्द्र रॉय

(D) बाबू जगजीवन राम

172. निम्न में कौन विश्व प्रसिद्ध मधुबनी पेन्टिंग से सम्बन्धित नहीं है?

(A) शान्ति देवी

(B) जगदम्बा देवी

(C) सीता देवी

(D) जोगेश्वरी देवी



Read More:

1. बिहार : सामान्य जानकारी

2. बिहार का प्राकृ‌तिक प्रदेश / भौतिक इकाई

3. बिहार की जलवायु

4. बिहार के भौगोलिक इकाई का आर्थिक विकास पर प्रभाव

5. बिहार की मिट्टियाँ

6. बिहार में सूखा

7. बिहार में बाढ़

8. बिहार का औद्योगिक पिछड़ापन

9. बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के कारण

10. बिहार का औद्योगिक प्रदेश

11. बिहार का कृषि प्रदेश

12. बिहार में कृषि आधारित उद्योग

13. बिहार में चीनी उद्योग

14. सिन्दरी उर्वरक उद्योग

15. बिहार की जनजातीय समस्या एवं समाधान

16. बिहार में ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप

17. पटना नगर नियोजन/पटना का मास्टर प्लान

18. बिहार में नगरीकरण

19. बिहार में ग्रामीण बाजार केन्द्र

20. महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर

16. Rural Settlement Pattern in Bihar (बिहार में ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप)

16. Rural Settlement Pattern in Bihar

(बिहार में ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप)



प्रश्न प्रारूप

Q. बिहार में ग्रामीण बस्तियों के प्रतिरूप की व्याख्या कीजिए।

    वह अधिवासीय क्षेत्र जहाँ की 2/3 जनसंख्या प्राथमिक उत्पादन गतिविधि में संलग्न हो, वैसे बस्ती को ग्रामीण बस्ती कहते हैं। ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप के अन्तर्गत ग्रामीण बस्तियों के आकृतियों का अध्ययन किया जाता है।

    प्रतिरूप का निर्धारण मकानों एवं मार्गों की स्थिति और उनका क्रमिक व्यवस्था के आधार पर सुनिश्चित किया जाता है।

ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप के भौगोलिक कारक

        ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप पर दो भौगोलिक कारकों  का प्रभाव पड़ता है।:-

(1) भौतिक कारक और

(ii) सांस्कृतिक कारक।

       भौतिक कारक के अन्तर्गत कुंआ, तालाब, पोखर, (कच्चा मिट्टी) टीले, भूमि का ढाल, सीढ़ीनुमा, ढाल की आकृति, भूमिगत जलस्तर, दलदली भूमि इत्यादि प्रमुख हैं। जबकि सांस्कृतिक कारक के अन्तर्गत ऐतिहासिक घटना क्रम, सड़क एवं गलियों के नियोजित एवं अनियोजित प्रारूप, खेतों का प्रतिरूप, ग्रामीण धार्मिक संस्थाएँ, जातिय संरचना इत्यादि को शामिल करते है। 

        ग्रामीण क्षेत्रों में गाँव से गुजरने वाली सड़के एवं गलियाँ ग्रामीण बस्तियों के आतंरिक विन्यास के ढाँचे को सुनिश्चित करते है। भौतिक एवं सांस्कृतिक कारकों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिहार में ग्रामीण बस्तियों के निम्नलिखित प्रतिरूप पाये जाते हैं-

(1) रेखीय प्रतिरूप या रीबन प्रतिरुप:-

     किसी सड़‌क या नदी या नहर के किनारे-2 बसे हुए मकानों की बस्तियाँ रेखीय ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप का निर्माण करती है। अगर गाँव से सड़‌क गुजर रहा हो तो ग्रामीण बस्ती के लोग अपने घर का द्वार सड़‌क या गली की ओर बनाते हैं। जबकि कोई नहर या नदी के किनारे रेखीय प्रतिरूप का विकास हुआ तो लोग अपने घर के दरवाजे जलाशय के विपरीत दिशा में बनाते हैं। अरबल जिला के अवगिल्ला गाँव नहर के किनारे विकसित हुआ है जो रेखीय प्रतिरूप का एक अच्छा उदाहरण है।

Rural Settlement Pattern

चित्र: रेखीय प्रतिरूप

⇒ गहमर UP और बिहार के सीमा पर भारत का सबसे बड़ा गाँव है।

(2) अरीय त्रिज्या प्रतिरूप:-

          अरीय त्रिज्या प्रतिरूप के गाँवों में कई ओर से सड़क मार्ग गाँवों में आकर मिलते हैं।

चित्र: अरीय त्रिज्या प्रतिरूप

      मुख्य सड़कें आपस में पतली-2 गलियों से जुड़े रहते है। मकान और घर गलियों एवं सड़‌कों के किनारे बने होते हैं।  बिहार के मैदानी क्षेत्रों में ऐसा ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप के अनेक उदा० मिलते है।

(3) तारा प्रतिरूप:-

     यह अरील त्रिज्या प्रतिरूप का विकसित स्वरूप है। जैसे:- अरीय प्रतिरूप वाले ग्रामीण बस्ती के लोग जब मुख्य सड़‌कों के किनारे घर बना लेते हैं तो तारा प्रतिरूप वाले ग्रामीण बस्ती का विकास होता है।

चित्र: तारा पतिरूप

      तारा प्रतिरूप का उदाहरण कोशी नदी घाटी में अधिक देखने को मिलती है।

(4) वृताकार प्रतिरूप:-

      जब किसी ग्रामीण बस्ती का विकास किसी तालाब या पुरानी हवेली या खण्डहर या धार्मिक स्थल या जमींनदार के घर के चारों ओर घर बन जाते हैं तो वृताकार प्रतिरूप का विकास होता है।

उदा० – लखिसराय के बेला गाँव

चित्र: वृताकार प्रतिरूप

(5) त्रिभुजाकार प्रतिरूप:-

      सड़कों के त्रिमुहानी पर या नदियों के संगम पर त्रिभुजाकार प्रतिरूप वाले ग्रामीण बस्ती विकसित होते हैं। इसका उदाहरण गया, औरंगाबाद, नवादा, बांका जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में देखा जा सकता है।

चित्र: त्रिभुजाकार प्रतिरूप

(6) L प्रतिरूप:-

      जब सड़के एक-दूसरे से समकोण पर मिलती है और वहाँ ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपना अधिवासीय घर केवल दो सड़क के किनारे बना लेते हैं तो L-आकार के प्रतिरूप का विकास होता है।

उदा०- बख्तियारपुर

चित्र:- L-प्रतिरूप

(7) अनाकार प्रतिरूप

      ऐसे बस्तियों का निर्माण साधारणत: मार्गों के निर्माण के पूर्व होता है। ऐसे बस्तियों का कोई आकार नहीं होता है। बिहार में ऐसे अधिवासीप प्रतिरूप का उदा० सबसे ज्यादा मिलता है।

     उपरोक्त प्रतिरूप के अलावे बिहार में कई अन्य प्रतिरूप के बस्ती मिलते हैं। जैसे- तीर प्रतिरुप, T-आकार के प्रतिरूप, अर्द्धवृताकार प्रतिरूप इत्यादि महत्वपूर्ण है। ग्रामीण बस्तियों के प्रतिरूप के अध्ययन से यह स्पष्ट होता है कि ग्रामीण प्रतिरूप के विकास में भौगोलिक कारकों का योगदान सबसे अधिक होता है।



Read More:

1. बिहार : सामान्य जानकारी

2. बिहार का प्राकृ‌तिक प्रदेश / भौतिक इकाई

3. बिहार की जलवायु

4. बिहार के भौगोलिक इकाई का आर्थिक विकास पर प्रभाव

5. बिहार की मिट्टियाँ

6. बिहार में सूखा

7. बिहार में बाढ़

8. बिहार का औद्योगिक पिछड़ापन

9. बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के कारण

10. बिहार का औद्योगिक प्रदेश

11. बिहार का कृषि प्रदेश

12. बिहार में कृषि आधारित उद्योग

13. बिहार में चीनी उद्योग

14. सिन्दरी उर्वरक उद्योग

15. बिहार की जनजातीय समस्या एवं समाधान

16. बिहार में ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप

17. पटना नगर नियोजन/पटना का मास्टर प्लान

18. बिहार में नगरीकरण

19. बिहार में ग्रामीण बाजार केन्द्र

20. महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर

15. Bihar’s Tribal Problem and Solution (बिहार की जनजातीय समस्या एवं समाधान)

15. Bihar’s Tribal Problem and Solution

(बिहार की जनजातीय समस्या एवं समाधान)



प्रश्न प्रारूप

Q.1 बिहार में जन‌जातियों की मुख्य समस्याओं एवं उसके निवारण की व्याख्या कीजिए।

Q.2 बिहार की आदिवासी जनसंख्या की विभिन्न विशेषताओं एवं उनके पिछड़ेपन के आधारभूत कारकों के बारे में लिखिए।

Q.3  बिहार की जनजातियों की समस्याओं एवं समाधान की व्याख्या कीजिए।

     जनजाति प्राय: आदिवासी, वनवासी, सरल समाज, आदिम समाज, अनुसूचित जनजाति इत्यादि के नाम से जाने जाते हैं। यह एक ऐसा मानवीय समूह है जो दूर दराज के क्षेत्रों में एकांकी जीवन जीता है। वर्तमम बिहार में जनजातियों की कुल जनसंख्या मात्र 1 % है। बिहार के अधिकांश जनजातीय समाज नवगठित झारखण्ड राज्य में चले गये हैं।

     वर्तमान बिहार में संथाल परगणा से आये हुए कुछ संथाली जनजाति के लोग सहरसा, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, मंगेर, कटिहार इत्यादि जिलों में निवास करते हैं। बिहार के तराई क्षेत्रों में थारू जनजाति के लोग निवास करते हैं। इसी तरह कैमूर क्षेत्र में खैरवार खैरवार जनजाति के लोग पाये जाते हैं। जनजाति की सामान्य विशेषताएँ निम्नलिखित है:-

जनजातियों की विशेषताएँ

(1) मध्य भारत में मिलने वाले जनजाति प्रोटो ऑस्ट्रेलॉयड प्रजाति के हैं जबकि हिमालय प्रदेश में निवास करने वाले जनजाति मंगोलायड प्रजाति के है।

(2) ये क्रमशः ऑस्ट्रिक भाषा और तिब्बती-चीनी भाषा का प्रयोग करते हैं।

(3) ये एकांकी जीवन जीते है। इनका निवास स्थान प्रायः घने जंगल, पर्वत, पहाड़, पठार और नदी घाटी क्षेत्र में देखने को मिलता है।

(4) इनका समाज टोटम के आधार पर गोत्र में विभक्त होता है।

(5) ये गोत्र बहिर्विवाही होते हैं। इनके समाज में वधू मूल्य की प्रथा पायी जाती है।

(6) धर्म के दृष्टिकोण से ये आत्मावादी, प्रकृतिवादी, जीववादी और बोंगावादी होते हैं। जादू-टोना में अधिक विश्वास करते हैं।

(7) इसमें विनिमय का कार्य वस्तु विनिमय और उत्सवी विनिमय के रूप में होता है।

(8) समाज में नातेदारी व्यवस्था की भूमिका अधिक होती है। 

(9) इनका स्वतंत्र और विशिष्ट जनजातीय पहचान होती है। ये राज्यविहीन के उदाहरण है।

जनजातीय समस्याओं के कारण

     स्वीकृत बिहार के जनजातीय समाज कई समस्याओं से ग्रसित है जिसके लिए कई कारण जिम्मेदार माने जाते हैं:-

(1) औद्योगिकीकरण एवं शहरीकरण

(2) जलवायु परिर्वतन

(3) सामाजिक सांस्कृतिक सम्पर्क

(4) कनीय कानून एवं नीतियाँ

(5) जनजातीय समाज में व्याप्त निरक्षरता

(6) आधुनिक लोकतांत्रिक राजनीतिक व्यवस्था

(7) प्रशासनिक राजनीतिक एवं माफियाओं गठजोड़

(8) परम्परागत जनाजातीय संस्कृति

(9) गैर जनजातीय समाज के प्रति गलत नजरिया

      उपरोक्त कारणों के चलते जनजातियों निम्मलिखित समस्याओं का अभ्युदय हुआ है-

(1) वातावरणीय समस्या

(2) सामाजिक समस्या

(3) सांस्कृतिक समस्या

(4) आर्थिक समस्या

(5) राजनैतिक समस्या

(6) जैविक समस्या

(7) मनोवैज्ञानिक समस्या

(1) वातावरणीय समस्या:-

        जनजातीय समाज प्राय: कठोर एवं प्रतिकूल वातावरण में निवास करती है। ऐसे क्षेत्रों में पहुंच पाना आसान नहीं होता है जिसके कारण जनजातीय क्षेत्रों में परिवहन साधनों का विकास नहीं हो सका है। प्रति इकाई विकास की लागत अधिक आती है। विकास के लिए यहाँ उच्च तकनीक आवश्यकता पड़ती है, इसलिए यहाँ प्रति इकाई लाभ की प्राप्ति सीमित होती है। जनजातिय समाज वनों को काटकर झूम कृषि करते हैं। इसलिए उनके क्षेत्रों में वनीय ह्रास की समस्या उत्पन्न हुई है।

       कृषि के लिए भूमिगत जल दोहन के कारण भूमिगत जल स्तर गिरता जा रहा है। औद्योगिकीकरण एवं शहरीकरण के कारण सतही जल प्रदूषण के शिकार है। वैश्विक तापन के कारण अनेक क्षेत्रों में भूमि तापन की समस्या उत्पन्न हो रही है। उनके क्षेत्रों में प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक सम्पदा पाये जाते हैं जिसका राष्ट्रीय स्तर पर दोहन किये जाने के कारण भूमि अपरदन की समस्या और प्राकृतिक संपदा ह्रास की समस्या उत्पन्न हो रही है। बड़े-बड़े उद्योग एवं बहुद्देशीय नदी घाटी परियोजना के कारण विस्थापन एवं पुनर्वास की गंभीर समस्याएं देखी जा सकती है।

(2) सामाजिक समस्याएँ:-

     जनजातीय समाज आज कई समस्याओं से ग्रसित है। जैसे- इनमें संयुक्त परिवार की परम्परा टूट रही है। परिवार में बूढ़े एवं बुजुर्गो की सम्मान घट रही है। बधूमूल्य के स्थान पर दहेज प्रथा प्रचलन प्रारंभ हो चुका है। मुण्डा, उराँव, हो, संथाल में जनसंख्या वृद्धि की दर काफी तीव्र है जबकि बंजारन समाज की समस्या ह्रास की ओर अग्रसर है। इनके समाज में मध्यपान से समस्या काफी गंभीर है। साक्षरता का स्तर काफी निम्न है। महिला साक्षरता 3% से भी कम है। इनके समाज में अनेक प्रकार की सामाजिक बुराइयाँ भी स्थायी रूप से घर बना चुकी है। जिनमें वेश्यावृति की समस्या, भिश्वावृति की समस्या प्रमुरख है।

(3) सांस्कृतिक समस्याएँ:-

     वेरियर एल्विन महोदय ने कहा था कि जनजातीय संस्कृति धीरे-2 विलुप्त होते जा रही है। इसका तात्पर्य है कि जनजातीय समाज अपने संस्कृति का परित्याग कर दूसरे की संस्कृति को अपनाने लगे हैं। इनके समाज में गैर जनजातीय धार्मिक संस्थान स्थायी रूप से निवास करते हुए धार्मान्तरण का कार्य करते हैं जिससे साम्प्रदायिक महौल का निर्माण हुआ है।

     गैर जनजातीय समाज के कुछ लोग उनके क्षेत्र में जाकर नक्सलवाद की समस्या को जन्म दिया है। उनके समाज में धार्मिक एवं जादूई पम्परा की गहरी जड़े है। इसलिए ये ज्यादा अंधविश्वासी, जादूटोना, मुण्डाखेट जैसे परम्पराओं में विश्वास करते है। गैर जनजातीय भाषा को अपनाये जाने के कारण द्विभाषावाद की समस्या उत्पन्न हुई, जनजातीय नृत्य, संगीत, स्थापत्य कला, वास्तुकला इत्यादि की वास्तविक पहचान न किये जाने के कारण ये पतन की ओर है।

(4) आर्थिक समस्याएँ:-

    भूमि हरण, ऋग्रस्ता, बन्धुआ मजदूरी इत्यादि की इनमें गंभीर समस्याएँ है। गैर-जनजातीय समाज की तरह इनके समाज में भी गरीबी एवं बेरोजगारी की समस्या मौजूद है। जनजातीय क्षेत्रों में चलने वाले औद्योगिक प्रतिष्ठानों में इनकी भागीदारी बहुत कम है। जनजातीय समाज के द्वारा उत्पन्न किये गये उत्पादों का सही तरीके से विपणन का कार्य नहीं होने के कारण उन्हें वास्तविक मूल्य नहीं मिल पाता है। गैर जनजातीय समाज उनके आर्थिक शोषण में लगा हुआ है। इसलिए गैर जनजातीय समाज को वे  ‘दिकू’ से संबोधित करते हैं।

(5) राजनीतिक समस्याएँ:-

       नवीन लोकतांत्रिक व्यवस्था के कारण परम्परागत जनजातीय परिषद, बुजुर्ग परिषद, युवा गृह इत्यादि विलुप्त होते जा रहे हैं और उसके स्थान पर जटिल राजनीतिक व्यवस्था की जड़े गहरी होती जा रही है। जटिल राजनीतिक व्यवस्था उनके समझ से परे हैं। न्यायपालिका उन्हें न्याय देने में सक्षम नहीं हो पाती है। प्रशासनिक तंत्र में लगे हुए लोग उनके रक्षक कम भक्षक ज्यादा है। उनके समाजों में भी क्षेत्रवाद, नये राज्य, आरक्षण जैसे राजनीतिक मुद्दों को लेकर अक्सर आंदोलित होते रहते हैं।

(6) जैविक समस्याएँ:-

     जनजातीय समाज मे कुपोषण एवं प्रोटीन अल्पता की गंभीर समस्याएँ हैं। स्वास्थ्य एवं चिकित्सा के प्रति ज्ञानाभाव के कारण उनमें कई गंभीर संक्रामक बीमारियाँ, सफाई, पेयजल इत्यादि से संबंधित समस्याएँ पायी जाती हैं। वनों से खाद्य- पदार्थों के संग्रहण एवं शिकार पर रोक, झूम कृषि पर रोक, परम्परागत तकनीक इत्यादि के कारण खाद्यान्न संकट की समस्या उत्पन्न हुई है। बाल मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर काफी उच्च है।

(7) मनोवैज्ञानिक समस्याएँ:-

      जनजातीय समाज जहाँ उपरोक्त समस्याओं से पीड़ित है वहीं गैर जनजातीय समाज के द्वारा किये जा रहे विकास को देखकर वह भौंचक है। उनमें गंभीर अवसाद (Depression) की समस्या देखी जा सकती है। इसी अवसाद का परिणाम है कि वे अन्य समाजों को शक की दृष्टि से देखते है।

जनजातीय समस्याओं का निवारण

     जनजातीय समस्यायों के निवारण हेतु प्रथम पंचवर्षीय योजना से ही सतत प्रयास किये जाते रहे हैं। जैसे:- 1954 ई० में जनजातीय विकास प्रखण्ड का गठन किया गया था जिसका उद्देश्य था- जनजातीय प्रदेश के विकास को और तीव्र करन।

     चौथी पंचवर्षीय योजना में जनजातीय उपयोजना चलाया गया जिसका उद्देश्य निम्नलिखित है:-
(1) पारिवारिक लाभ की योजना को प्रारंभ कर लोगों को निर्धनता रेखा के ऊपर उठाना। इस उद्देश्य के आपूर्ति हेतु कुकुट पालन (मुर्गा, बतख), सुअर पालन, पशुपालन, सब्जी एवं फल कृषि, कुटीर उद्योग, उद्योग के लिए ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्या और उसपर भी 80% सब्सीडी दी गयी।

(2) उनके आर्थिक-सामाजिक वातावरणीय परिस्थितियों में सुधार लाना। उनकी भूमि की वापसी, साहुकारों के ऋण जनजाल से बचाना, प्रदूषित देशी शराब के सेवन पर प्रतिबंध और वन संरक्षण ये संबंधित कार्यक्रम चलाये गये।

(3) प्राथमिक शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, महिला साक्षरता इत्यादि को बढ़ावा देकर जनजातीय क्षेत्रों में मानवीय संसाधनों का विकास करना।

(4) वैसे जनजातीय समाज जो जनसंख्या ह्रास की समस्या से ग्रसित है उन्हें संरक्षण प्रदान करना।

      पांचवी पंचवर्षीय योजना के दौरान जनजातीय समाज को जनजातीय प्रादेशिक योजना के तहत शामिल किया गया। छठी पंचवर्षीय योजना में ‘मारजिनल एरिया डेवलपमेन्ट एजेन्सी’ की स्थापना की गई। साथ समेकित ग्रामीण विकास कार्यक्रम (IRDP) का अंग बनाया गया।

     सातवी पंचवर्षीय योजना के दौरान जवाहर रोजगार योजना, इंदिरा आवास योजना के माध्यम से उन्हें लाभ पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया।

      जनजातीय प्रदेशों में कई कल्याणकारी कार्यक्रम भी चलाये जा रहे हैं। साक्षरता विकास के लिए संथाल परगणा में विशेष कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जनजातीय बाजारों की स्थापना की जा रही है। स्कूल एवं कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृति प्रदान की जाती है। रोजगार में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है। जनजातीय समस्याओं पर अनुसंधान करने के लिए राँची में जनजातीय अनुसंधान केन्द्र की स्थापना की गई है।

     गैर सरकारी प्रयास भी किये जा रहे हैं। जैसे ‘टाटा ग्रुप’ और ‘सेल’ जैसे संस्थाओं ने शिक्षा, रोजगार एवं खेलकूद को बढ़ावा दे रहा है। कई NGO एवं धार्मिक मिशनरियों इनके क्षेत्रों में आकर शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।

निष्कर्ष

     इस तरह ऊपर के तथ्यों से स्पष्ट है कि जनजातीय समाज जहाँ कई समस्याओं से पीड़ित है वहीं उन समस्याओं पर कार्यक्रम चलाकर चतुर्दिक प्रहार किया जा रहा है ताकि उन्हें समस्याओं से मुक्त किया जा सके।

Tribal Problem and Solution



Read More:

1. बिहार : सामान्य जानकारी

2. बिहार का प्राकृ‌तिक प्रदेश / भौतिक इकाई

3. बिहार की जलवायु

4. बिहार के भौगोलिक इकाई का आर्थिक विकास पर प्रभाव

5. बिहार की मिट्टियाँ

6. बिहार में सूखा

7. बिहार में बाढ़

8. बिहार का औद्योगिक पिछड़ापन

9. बिहार के आर्थिक पिछड़ेपन के कारण

10. बिहार का औद्योगिक प्रदेश

11. बिहार का कृषि प्रदेश

12. बिहार में कृषि आधारित उद्योग

13. बिहार में चीनी उद्योग

14. सिन्दरी उर्वरक उद्योग

15. बिहार की जनजातीय समस्या एवं समाधान

16. बिहार में ग्रामीण बस्ती प्रतिरूप

17. पटना नगर नियोजन/पटना का मास्टर प्लान

18. बिहार में नगरीकरण

19. बिहार में ग्रामीण बाजार केन्द्र

20. महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर

error: