अपवाह/DRAINAGE/ NCERT CLASS-9 Geography Solutions

                  अध्याय-3. अपवाह (DRAINAGE)    

एनसीईआरटी के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



DRAINAGE     

1. दिए गये चार विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए।

(i) निन्मलिखित में से कौन-सा वृक्ष की शाखाओं के समान अपवाह प्रतिरूप प्रणाली को दर्शाता है?

(क) अरीय

(ख) केन्द्राभिमुखी

(ग) द्रुमाकृति 

(घ) जालीनुमा

उत्तर – (ग) द्रुमाकृतिक

(ii) वुलर झील निन्मलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

(क) राजस्थान

(ख) पंजाब

(ग) उत्तर प्रदेश

(घ) जम्मू–कश्मीर

उत्तर – (घ) जम्मू-कश्मीर

(iii) नर्मदा नदी का उद्दगम कहाँ से है?

(क) सतपुड़ा

(ख) अमरकंटक

(ग) ब्रम्हागिरी 

(घ) पश्चिमी घात के ढाल

उत्तर – (ख) अमरकंटक (मध्य प्रदेश)

(iv) निन्मलिखित में से कौन-सी लवणीय जलवासी झील है?

(क) सांभर

(ख) वुलर

(ग) डल

(घ) गोविंद सागर

उत्तर – (क) सांभर (राजस्थान)

(v) निन्मलिखित में से कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है?

(क) नर्मदा 

(ख) गोदावरी

(ग) कृष्णा

(घ) महानदी

उत्तर – (ख) गोदावरी (1500 कि०मी०)

(vi) निम्नलिखित नदियों में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है-

(क) महानदी 

(ख) कृष्णा

(ग) तुंगभद्रा

(घ) तापी

उत्तर – (घ) तापी

2. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए

(i) जल विभाजक का क्या कार्य है? एक उदाहरण दीजिए।

उत्तर – दो दिशाओं में नदियों के प्रवाह को अलग करने वाले उच्च पर्वतीय/पठारी क्षेत्र को जल विभाजक कहा जाता है। अर्थात इसका मुख्य कार्य दो अपवाह बेसिनों को अलग करना है।

               सिंधु एवं गंगा नदी के मध्य अरावली के उच्च भूमि जल विभाजक का एक उदाहरण है। अरावली नगर गंगा एवं सिंधु के जल विभाजक पर बसा हुआ है। अरावली से सुंदरबन तक मैदान की लंबाई 1800 कि.मी. है। इसकी ढाल 1मीटर/प्रति6 कि.मी. की दर से सुंदरवन की तरफ घटता जाता है।

(ii) भारत में सबसे विशाल नदी द्रोणी कौन सी है ?

उत्तर – भारत में सबसे विशाल गंगा नदी द्रोणी  है। इसकी कुल लंबाई 2525 किलोमीटर है।

(iii) सिंधु एवं गंगा नदी कहाँ से निकलती है?

उत्तर – सिंधु नदी तिब्बत के समीप मानसरोवर झील से निकलकर दक्षिण-पश्चिम की ओर बहती हुई भारत में जम्मू कश्मीर के लद्दाख जिले में प्रवेश करती है। 

        गंगा नदी की मुख्यधारा भागीरथी की उत्पत्ति हिमालय स्थित गंगोत्री हिमानी के गोमुख से हुआ है। अलकनंदा उत्तराखंड स्थित देवप्रयाग में भागीरथी से मिल जाती है तथा गंगा नदी के नाम से प्रवाहित होती है।

(iv) गंगा की दो प्रमुख धाराओं के नाम लिखिए ? यह कहाँ पर एक-दूसरे से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है ?

उत्तर – गंगा नदी की पहली प्रारंभिक धारा भागीरथी तथा दूसरी प्रारम्भिक धारा अलकनंदा है। भागीरथी देवप्रयाग(उत्तराखंड) में अलकनंदा से मिलकर गंगा नदी का निर्माण करती है। 

(v) लंबी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद (सिल्ट) क्यों है ?

उत्तर – लंबी धारा होने के बावजूद तिब्बत के क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र में कम गाद(सिल्ट) होती है क्योंकि ब्रह्मपुत्र का उद्गम क्षेत्र तिब्बत एक शीत एवं शुष्क क्षेत्र है जहाँ नदी के जल में सिल्ट की मात्रा नगन्य होती है।

(vi) नदियाँ तथा झीलों के कुछ आर्थिक महत्व को बताएँ।

उत्तर – नदियाँ एवं जिलों के आर्थिक महत्व निम्नलिखित है- 

◆ यह जलीय पारितंत्र के संतुलन को बनाए रखती है।

◆ इससे प्राकृतिक सौंदर्य में वृद्धि के साथ-साथ पर्यटन एवं मनोरंजन का साधन विकसित होती है।

◆ इसका उपयोग जल विद्युत उत्पादन में किया जाता है।

◆ यह अत्यधिक वर्षा के समय पानी के बाढ़ को रोकती है।

◆ यह सूखे की स्थिति में नमी को बनाए रखती है।

3. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

(i) नीचे भारत के कुछ झीलों के नाम दिए गए हैं । इन्हें प्राकृतिक तथा मानव निर्मित वर्गों में बांटिए।

उत्तर – प्राकृतिक झील – (क) वूलर  (ख) डल (ग) नैनीताल  (घ) भीमताल  (च) लोकताक (छ) बारापनी (ज) चिल्का (झ) सांभर (ठ) पुलिकट 

मानव निर्मित झील – (ड़) गोबिंद सागर (य) राणा प्रताप सागर (ट) निजाम सागर (ड) नागार्जुन सागर (ढ) हीराकुंड

4. हिमालय तथा प्रायद्वीपीय नदियों के मुख्य अंतर को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – हिमालय की नदियाँ –

        हिमालय की अधिकांश नदियाँ बारहमासी अथवा स्थायी है। इन्हें वर्षा के जल के अतिरिक्त पर्वत की चोटियों पर जमें हिम के पिघलने से सालोंभर जलापूर्ति होती रहती है। सिंधु एवं ब्रह्मपुत्र जैसी भारत की प्रमुख नदियाँ हिमालय से निकलती है। इन नदियों ने प्रवाह के क्रम में पर्वतों को काटकर गॉर्ज का निर्माण किया है।

प्रायद्वीपीय भारत की नदियाँ-

       यहाँ के अधिकांश नदियाँ मौसमी है जिसका स्रोत वर्षा जल का है। ग्रीष्म ऋतु एवं शुष्क मौसम में जब वर्षा नहीं होती यहाँ की बड़ी-बड़ी नदियों का जलस्तर घटकर छोटी-छोटी धाराओं या नलिकाओं में परिणत हो जाता है। इनमें से कुछ नदियाँ पठारी भाग तथा पश्चिमी घाट पर्वत से निकलकर पश्चिम की ओर बहती हुई अरब सागर में गिरती है। किंतु, प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश नदियाँ पश्चिमी घाट से निकलकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। यह नदियाँ छिछली और कम लंबी है। यह नदियाँ अनेक जगहों पर जलप्रपात का निर्माण करती है। बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों द्वारा डेल्टा और अरब सागर में गिरने वाली नदियों द्वारा ज्वारनदमुख(एश्चुअरी) का निर्माण होता है।

5. प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व एवं पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों की तुलना कीजिए।

उत्तर – प्रायद्वीपीयपठार के पूर्व एवं पश्चिम की ओर प्रवाहित होने वाली नदियों की तुलना इस प्रकार है –

(i) प्रायद्वीपीय पठार के पूर्व की ओर बहने वाली नदियों में मुख्यतः महानदी, गोदावरी, कृष्णा एवं कावेरी है जबकि पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों में मुख्यतः नर्मदा एवं ताप्ती है।

(ii) पूर्व की ओर बहने वाली सभी नदियाँ बंगाल की खाड़ी में गिरती है जबकि पश्चिम की ओर बहने वाली सभी नदियाँ अरब सागर में गिरती है।

(iii) बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली सभी नदियाँ डेल्टा का निर्माण करती हैं जबकि अरब सागर में गिरने वाली नदियाँ ज्वारनदमुख/एस्चुयरी का निर्माण करती हैं।

(iv) पूर्व की ओर बहने वाली नदियों के मुहाने के निकट नदियों के गति धीमी रहती है जबकि पश्चिम की ओर बहने वाली नदियों के मुहाने के निकट नदियों की गति तीव्र होती है।

6. किसी देश की अर्थव्यवस्था के लिए नदियाँ महत्वपूर्ण क्यों है?

उत्तर- नदी अपवाह क्षेत्र मानवीय सभ्यता एवं संस्कृति की जननी है। भारत के आर्थिक विकास में नदियों का स्थान महत्वपूर्ण रहा है। नदियाँ आदिकाल से ही मानव जीवन गतिविधियों का साधन रहा है। नदियाँ विभिन्न सभ्यताओं और संस्कृतियों की जन्मस्थली के साथ मानव सभ्यता का पालना भी है। नदियों के जलप्रपात जल विद्युत शक्ति उत्पादन केंद्र के साथ-साथ पर्यटन के आकर्षक केंद्र भी है। प्राचीन काल में सड़क एवं वायुमार्ग के साधन के अभाव में यह परिवहन का सर्वाधिक उपयुक्त साधन था। आज यहाँ राष्ट्रीय जलमार्ग का भी विकास हो रहा है। सामरिक दृष्टि से भी नदियाँ आज उपयोगी हो गई है।

           नदियों के प्रभाव की वजह से ही कृषि भूमि आज 40% भूभाग जलोढ़ मिट्टी से ढंका हुआ है। जो नदी घाटी डेल्टा और तटीय प्रदेशों में फैले हुए हैं। गंगा, सिंधु, गंगा-ब्रह्मपुत्र के डेल्टा एवं मैदानी क्षेत्र में जलोढ़ की प्रचुरता है। उत्तर बिहार में कोसी, बागमती और गंडक आदि नदियाँ प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में जलोढ़ का निक्षेप करती है जिससे मिट्टी की उर्वरता बनी हुई है।

मानचित्र कौशल 

(i) भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित नदियों को चिन्हित कीजिए तथा उनके नाम लिखिए –

गंगा, सतलुज, दामोदर, कृष्णा, नर्मदा, तापी, महानदी, दिहांग।

(ii) भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित झीलों को चिन्हित कीजिए तथा उनके नाम लिखिए- चिल्का, सांभर, वूलर, पुलिकट तथा कोलेरू।


Read More:

NCERT CLASS-9 TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONS / वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

NCERT CLASS -9 TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONS (हिन्दी माध्यम)
TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHYवस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
1. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?
(क) राजथान
(ग) छतीसगढ़
(घ) त्रिपुरा
उत्तर – (ख) उड़ीसा
2. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है?
(क) 97°25, पू०
(ख) 77°6, पू०
(ग) 68°7, पू०
(घ) 82°32, पू०
उत्तर – (क)97°25, पू०
3. उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएं किस देश को छूती है?
(क) चीन
(ख) भूटान
(ग) नेपाल
(घ) म्यांमार
उत्तर – (ग) नेपाल
4. ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जायेंगे?
(क) पुडुचेरी
(ख) लक्षद्वीप
(ग) अंडमान और निकोबार
(घ) दीव और दमन
उत्तर –(ख) लक्षद्वीप
5. मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है। आप बताईये वह कौन सा देश है?
(क) भूटान
(ख) ताजिकिस्तान
(ग) बांग्लादेश
(घ) नेपाल
उत्तर –(ख) ताजिकिस्तान
6. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो–
(क) तट
(ख) प्रायद्वीप
(ग) द्वीप
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (ख) प्रायद्वीप
7. भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम–
(क) हिमालय
(ख) पूर्वांचल
(ग) उत्तराखंड
(घ) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (ख) पूर्वांचल (पटकई, नागा, मिजो तथा मणिपुर)
8. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी–
(क) कोरोमंडल
(ख) कन्नड़
(ग) कोंकण
(घ) उत्तरी सरकार
उत्तर –(ग) कोंकण (मुम्बई तथा गोवा)
9. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर–
(क) अनाईमुड़ी
(ख) महेंद्रगिरी
(ग) कन्चंनजंघा
(घ) खासी
उत्तर –(ख) महेंद्रगिरी (1500 मी०)
10. निन्मलिखित में से कौन-सा वृक्ष की शाखाओं के समान अपवाह प्रतिरूप प्रणाली को दर्शाता है?
(क) अरीय
(ख) केन्द्राभिमुखी
(ग) द्रुमाकृति
(घ) जालीनुमा
उत्तर – (ग) द्रुमाकृतिक
11. वुलर झील निन्मलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(क) राजस्थान
(ख) पंजाब
(ग) उत्तर प्रदेश
(घ) जम्मू–कश्मीर
उत्तर – (घ) जम्मू-कश्मीर
12. नर्मदा नदी का उद्दगम कहाँ से है?
(क) सतपुड़ा
(ख) अमरकंटक
(ग) ब्रम्हागिरी
(घ) पश्चिमी घात के ढाल
उत्तर – (ख) अमरकंटक (मध्य प्रदेश)
13. निन्मलिखित में से कौन-सी लवणीय जलवासी झील है?
(क) सांभर
(ख) वुलर
(ग) डल
(घ) गोविंद सागर
उत्तर – (क) सांभर (राजस्थान)
14. निन्मलिखित में से कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे बड़ी नदी है?
(क) नर्मदा
(ख) गोदावरी
(ग) कृष्णा
(घ) महानदी
उत्तर – (ख) गोदावरी (1500 कि०मी०)
15. निन्मलिखित नदियों में से कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?
(क) महानदी
(ख) कृष्णा
(ग) तुंगभद्रा
(घ) तापी
उत्तर – (घ) तापी
16. नीचे दिए गये स्थानों में किस स्थान पर विश्व में सबसे अधिक वर्षा होती है
(क) सिलचर
(ख) चेरापूंज
(ग) मासिनराम
(घ) गुवाहाटी
उत्तर – (ग) मासिनराम (मेघालय)
17. ग्रीष्म ऋतू में उत्तरी मैदानों में बहने वाली पवन को निन्मलिखित में से क्या कहा जाता है?
(क) काल वैशाखी
(ख) व्यापारिक पवनें
(ग) लू
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ग) लू
18. निन्मलिखित में से कौन सा कारण भारत के उत्तर-पश्चिम भाग में शीत ऋतू में होने वाली वर्षा के लिए उत्तरदायी है-
(क) चक्रवातीय अवदाब
(ख) पश्चिमी विक्षोभ
(ग) मानसून की वापसी
(घ) दक्षिण-पश्चिम मानसून
उत्तर – (ख) पश्चिमी विक्षोभ
19. भारत में मानसून का आगमन निन्मलिखित में से कब होता है-
(क) मई के प्रारंभ में
(ख) जून के प्रारंभ में
(ग) जुलाई के प्रारंभ में
(घ) अगस्त के प्रारंभ में
उत्तर – (ख) जून के प्रारंभ में
20. निन्मलिखित में से कौन-सी भारत में शीत ऋतु की विशेषता है?
(क) गर्म दिन एवं गर्म रातें
(ख) गर्म दिन एवं ठंडी रातें
(ग) ठंडा दिन एवं ठंडा रातें
(घ) ठंडा दिन एवं ठंडा रातें
उत्तर – (ख) गर्म दिन एवं ठंडी रातें
21. रबड़ का संबंध किस प्रकार की वनस्पति से है?
(क) टुन्ड्रा
(ख) हिमालय
(ग) मैंग्रोव
(घ) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन
उत्तर – (घ) उष्ण कटिबंधीय वर्षा वन
22. सिनकोना के वृक्ष कितनी वर्षा वाले क्षेत्र में पाए जाते है?
(क) 100 से०मी०
(ख) 70 से०मी०
(ग) 50 से०मी०
(घ) 50 से०मी० से कम वर्षा
उत्तर – (क) 100 से०मी०
23. सिमलीपाल जीव मंडल निचय कौन-से राज्य में स्थित है-
(क) पंजाब
(ख) दिल्ली
(ग) ओडिशा
(घ) पश्चिमी बंगाल
उत्तर – (ग) उड़ीसा
24. भारत के निन्मलिखित में से कौन-से जीव मंडल निचय विश्व के जीव मंडल निचयों में नहीं लिए गए हैं?
(क) मानस
(ख) मन्नार की खाड़ी
(ग) नीलगिरी
(घ) नंदादेवी
उत्तर –(क) मानस
25. निन्मलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण एवं संरचना में परिवर्तन लाता है-
(क) प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में
(ख) आगमन बाले क्षेत्र में
(ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्र में
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में
26. जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है-
(क) उच्च जन्म दर
(ख) उच्च मृत्यु दर
(ग) उच्च जीवन दर
(घ) अधिक विवाहित जोड़े
उत्तर – (क) उच्च जन्म दर
27. निन्मलिखित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिणाम दर्शाता है-
(क) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या
(ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाला वृद्धि
(ग) जनसंख्या वृद्धि की दर
(घ) प्रति हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या
उत्तर – (ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि
28. 2001 की जनगणना के अनुसार एक साक्षर व्यक्ति वह है-
(क) जो अपने नाम को पढ़ एवं लिख सकता है।
(ख) जो किसी भी भाषा में पढ़ एवं लिख सकता है।
(ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।
(घ) जो पढ़ना-लिखना एवं अंकगणित तीनों जानता है।
उत्तर – (ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।

Read More:

OBJECTIVE SOLUTIONS, NCERT CLASS-10 / वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

OBJECTIVE SOLUTIONS, NCERT CLASS- 7/ वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

NCERT GEOGRAPHY OBJECTIVE SOLUTIONS  CLASS 8

अध्याय-6. जनसंख्या / POPULATION / NCERT CLASS 9

अध्याय – 6. जनसंख्या (Population)

एनसीईआरटी के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



POPULATION

1. दिए गये चार विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए।

(i) निन्मलिखित में से किस क्षेत्र में प्रवास, आबादी की संख्या, वितरण एवं संरचना में परिवर्तन लाता है-

(क) प्रस्थान करने वाले क्षेत्र में

(ख) आगमन बाले क्षेत्र में

(ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्र में

(घ) इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (ग) प्रस्थान एवं आगमन दोनों क्षेत्रों में

(ii) जनसंख्या में बच्चों का एक बहुत बड़ा अनुपात निम्नलिखित में से किसका परिणाम है –

(क) उच्च जन्म दर

(ख) उच्च मृत्यु दर

(ग) उच्च जीवन दर

(घ) अधिक विवाहित जोड़े

उत्तर – (क) उच्च जन्म दर

(iii) निन्मलिखित में से कौन-सा एक जनसंख्या वृद्धि का परिणाम दर्शाता है

(क) एक क्षेत्र की कुल जनसंख्या

(ख) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि

(ग) जनसंख्या वृद्धि की दर

(घ) प्रति हजार परुषों पर महिलाओं की संख्या

उत्तर – (ग) प्रत्येक वर्ष लोगों की संख्या में होने वाली वृद्धि

(iv) 2001 की जनगणना के अनुसार एक ‘साक्षर’ व्यक्ति वह है –

(क) जो अपने नाम को पढ़ लिख सकता है।

(ख) जो किसी भी भाषा में पढ़ एवं लिख सकता है।

(ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।

(घ) जो पढ़ना-लिखना एवं अंकगणित, तीनों जनता है।

उत्तर – (ग) जिसकी उम्र 7 वर्ष है तथा वह किसी भी भाषा को समझ के साथ पढ़ एवं लिख सकता है।

2. निम्नलिखित के उत्तर संक्षेप में दें।

(i) जनसंख्या वृद्धि के महत्वपूर्ण घटकों की व्याख्या करें।

उत्तर – जनसंख्या वृद्धि के निम्नलिखित महत्वपूर्ण घटक है- 

जन्म दर – एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है, उसे ‘जन्म दर’ कहते हैं। यह जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख घटक है क्योंकि भारत में हमेशा जन्म दर मृत्यु दर से अधिक रहा है।

मृत्यु दर –  एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को ‘मृत्यु दर’ कहा जाता है। मृत्यु दर में तेज गिरावट भारत की जनसंख्या में वृद्धि की दर का मुख्य कारण है।

प्रवास – प्रभास भी एक कारण है जिससे जनसंख्या के आकार में परिवर्तन होता है। लोगों को एक देश में अथवा दो या अधिक देशों के बीच एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने को ही प्रवास कहा जाता हैं।

(ii) 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर क्यों घट रहे हैं?

उत्तर – 1981 से भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर घटने के निम्नलिखित कारण है-

◆ जन्म दर में तेजी से कमी आना।

◆ बाल विवाह पर रोक कानूनी रोक लगाना।

◆ भारत की साक्षरता के अस्तर में धीरे-धीरे तेजी से सुधार होना

◆ सामाजिक जागरूकता का बढ़ाया जाना।

◆ विवाह है और देर से संतानोत्पत्ति को प्रोत्साहित करना।

(iii) आयु संरचना, जन्म दर एवं मृत्यु दर को परिभाषित करें।

उत्तर – आयु संरचना – किसी देश में जनसंख्या की आयु संरचना से तात्पर्य वहाँ के विभिन्न आयु समूहों के लोगों की संख्या से है। यह जनसंख्या की मूल विशेषताओं में से एक है।

जन्म दर – एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने जीवित बच्चों का जन्म होता है, उसे ‘जन्म दर’ कहते हैं। यह जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख घटक है क्योंकि भारत में हमेशा जन्म दर मृत्यु दर से अधिक रहा है।

मृत्यु दर –  एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में मरने वालों की संख्या को ‘मृत्यु दर’ कहा जाता है। मृत्यु दर में तेज गिरावट भारत की जनसंख्या में वृद्धि की दर का मुख्य कारण है।

(iv) प्रवास जनसंख्या परिवर्तन का एक कारक है।

उत्तर – जन्म दर, मृत्यु दर के बाद जनसंख्या वृद्धि का तीसरा घटक प्रवास ही है।  लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं। प्रवास आंतरिक(देश के भीतर) या अन्तर्राष्ट्रीय(दो या अधिक देशों के बीच) देशों के बीच हो सकता है। आंतरिक प्रवास जनसंख्या के आकार में कोई परिवर्तन नहीं लाता है। लेकिन यह एक देश के भीतर जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करता है।

           जनसंख्या वितरण एवं उसके घटकों को परिवर्तित करने में प्रवास की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इस प्रकार प्रवास जनसंख्या परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण घटक है। ये केवल जनसंख्या के आकार को ही प्रभावित नहीं करता है बल्कि उम्र एवं लिंग के दृष्टिकोण से नगरीय एवं ग्रामीण जनसंख्या की संरचना को भी परिवर्तित करता है।

3. जनसंख्या वृद्धि एवं जनसंख्या परिवर्तन के बीच अंतर स्पष्ट करें।

उत्तर – जनसंख्या वृद्धि – किसी विशेष समय अंतराल में जैसे 10 वर्षों के भीतर किसी देश या राज्य के निवासियों की संख्या में होने वाले परिवर्तन को जनसंख्या वृद्धि कहा जाता है। इस परिवर्तन को दो प्रकार से व्यक्त किया जा सकता है। पहला सापेक्ष वृद्धि तथा दूसरा प्रतिवर्ष होने वाले प्रतिशत परिवर्तन के द्वारा।

जनसंख्या परिवर्तन – जन्म एवं मृत्यु दर तथा प्रवास जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले दो कारक है ।

जन्म दर – प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या को जन्म दर कहा जाता है। 

मृत्यु दर – प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या को मृत्यु दर कहा जाता है।

प्रवास – प्रभास भी एक कारण है जिससे जनसंख्या के आकार में परिवर्तन होता है। लोगों को एक देश में अथवा दो या अधिक देशों के बीच एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने को ही प्रवास कहा जाता हैं।

4. व्यावसायिक संरचना एवं विकास के बीच क्या संबंध है?

उत्तर – आर्थिक रूप से क्रियाशील जनसंख्या का प्रतिशत विकास का एक महत्वपूर्ण सूचक होता है। विभिन्न प्रकार के व्यवसाय के अनुसार किये गये जनसंख्या के वितरण को व्यवसायिक संरचना कहा जाता है। किसी भी देश में विभिन्न व्यवसायों को करने वाले भिन्न-भिन्न लोग होते हैं।

          व्यवसायों को सामान्यतः प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाता है। प्राथमिक क्रियाओं में कृषि, पशुपालन, वृक्षारोपण, मछली पालन तथा खनन आदि क्रियाएँ शामिल है। द्वितीयक क्रियाओं में उत्पादन करने वाले उद्योग, भवन एवं निर्माण कार्य आते हैं। तृतीयक क्रियाकलापों में परिवहन, संचार, वाणिज्य, प्रशासन तथा सेवाएँ शामिल है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि व्यवसायिक संरचना एवं विकास के बीच सीधा संबंध होता है।

5. स्वस्थ जनसंख्या कैसे लाभकारी है?

उत्तर – स्वास्थ्य जनसंख्या की संरचना का एक महत्वपूर्ण घटक है जो कि विकास की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। स्वास्थ्य जनसंख्या निम्नलिखित प्रकार से लाभकारी है –

◆ सरकार के स्वास्थ्य बजट में कम खर्चा होती है।

◆ कार्यशील जनसंख्या की क्षमता काफी बढ़ जाती है।

◆ स्वास्थ्य जनसंख्या देश के आर्थिक विकास में सहायक होती है।

◆ स्वास्थ्य जनसंख्या के कारण राष्ट्रीय आय में बढ़ोतरी होती है।

◆ प्राकृतिक संसाधनों का समुचित उपयोग हो पाता है।

6. राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की मुख्य विशेषताएँ क्या है?

उत्तर – परिवारों के आकार को सीमित रखकर एक व्यक्ति के स्वास्थ्य एवं कल्याण को सुधारा जा सकता है, इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने 1952 में एक व्यापक परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रारंभ किया। परिवार कल्याण कार्यक्रम जिम्मेदार तथा सुनियोजित पितृत्व को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है। राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2002 कई वर्षों के नियोजित प्रयासों का परिणाम है।

                 राष्ट्रीय जनसंख्या नीति 2000, 14 वर्ष से कम आयु के बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने, शिशु मृत्यु दर को प्रति 1000 से 30 कम करने, व्यापक स्तर पर टिकारोधी बीमारियों से बच्चों को छुटकारा दिलाने, लड़कियों की शादी की उम्र को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करने तथा परिवार नियोजन को एक जन केंद्रित कार्यक्रम बनाने के लिए नीतिगत ढाँचा प्रदान करती है।


Read More:

भारत का भौतिक स्वरूप / PHYSICAL NATURE OF INDIA / NCERT CLASS 9

   अध्याय-2. भारत का भौतिक स्वरूप

एनसीईआरटी के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



भारत का भौतिक स्वरूप

1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

1. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-

(क) तट 

(ख) प्रायद्वीप

(ग) द्वीप 

 (घ) इनमे से कोई नहीं

उत्तर – (ख) प्रायद्वीप

2. भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-

(क) हिमालय 

(ख) पूर्वांचल

(ग) उत्तराखंड

 (घ) इनमे से कोई नहीं

उत्तर – (ख) पूर्वांचल (पटकई,नागा,मिजो,तथा मणिपुर)

3. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी–

(क) कोरोमंडल 

(ख) कन्नड़

(ग) कोंकण

 (घ) उत्तरी सरकार

उत्तर –(ग) कोंकण (मुम्बई तथा गोवा )

4. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर –

(क) अनाईमुड़ी

(ख) महेंद्रगिरी

(ग) कन्चंनजंघा

 (घ) खासी

उत्तर –(ख) महेंद्रगिरी (1500 मी०)

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए

(i) भूगर्भीय प्लेटें क्या है?

उत्तर – पृथ्वी का ऊपरी भाग दृढ़ भूखंडों से निर्मित है। ये भूखंड कई भागों में विभक्त है, इसके एक भाग को भूगर्भिक प्लेट कहा जाता है। इन प्लेटों के  स्वभाव और प्रवाह से संबंधित अध्ययन को ही प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त  कहते है।

(ii) आज के कौन से महाद्वीप गोंडवाना लैंड के भाग थे?

उत्तर – सबसे प्राचीन भूभाग अर्थात प्रायद्वीपीय भाग गोंडवाना भूमि का एक हिस्सा था। गोंडवाना भूभाग के विशाल क्षेत्र में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका तथा अंटार्कटिक के क्षेत्र शामिल थे।

(iii) ‘भाबर’ क्या है?

उत्तर – हिमालय से निकलने वाली नदियाँ पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवालिक ढाल पर 8 से 16 किलोमीटर के चौड़ी पट्टी में गुटिका का निक्षेपण करती है। इसे भाबर के नाम से जाना जाता है। सभी सरिताएँ इस भाबर पट्टी में विलुप्त हो जाती है। इस पट्टी के दक्षिण में यह सरिताएँ एवं नदियाँ पुनः निकल आती है एवं नम तथा दलदली क्षेत्र का निर्माण करती है जिसे ‘तराई’ कहा जाता है।

(iv) हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए?

उत्तर – हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में महान हिमालय या हिमाद्री, निम्न हिमालय या हिमाचल तथा शिवालिक है।

(v) अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में कौन-सा पठार स्थित है?

उत्तर – अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में मालवा के पठार स्थित है।

(vi) भारत के उन द्वीपों के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के है।

उत्तर – भारत के लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति से निर्मित द्वीप है।

3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

(i) अपसारी तथा अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें

उत्तर – अपसारी भूगर्भीय प्लेटें – जब दो प्लेट एक-दूसरे से दूर जाती है और  अपसारित परिसीमा का निर्माण करती है तो वैसे प्लेट को अपसारी भूगर्भीय प्लेट कहते हैं।

अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें – जब दो प्लेट एक-दूसरे के करीब आती है और  अभिसारित परिसीमा का निर्माण करती है तो वैसे प्लेट को अभिसारी भूगर्भीय प्लेट कहते हैं।

(ii) बांगर तथा खादर

उत्तर – बांगर – पुरानी जलोढ़ मिट्टी को बांगर कहा जाता है। इस भाग में बाढ़ का पानी सामान्यतः नहीं पहुंच पाता है।

खादर – नई जलोढ़ मिट्टी को खादर कहा जाता है। यहाँ नदियों के बाढ़ का पानी लगभग प्रतिवर्ष पहुँचता रहता है एवं नई मिट्टी का निक्षेप होता रहता है।

(iii) पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट

उत्तर – पूर्वी घाट- प्रायद्वीपीय पठार के पूर्वी सिरे पर पूर्वी घाट स्थित है। पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट की अपेक्षा कम ऊँचा है। पूर्वी घाट  की औसत ऊँचाई 600 मीटर है। पूर्वी घाट का विस्तार महानदी घाटी से दक्षिण में नीलगिरी तक है पूर्वी घाट का विस्तार सतत नहीं है। यह अनियमित है एवं बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों ने इनको काट दिया है। पूर्वी घाट के दक्षिण पश्चिम में शेवराय तथा जावेडी की पहाड़ियाँ स्थित है। पूर्वी घाट के सबसे ऊँचा शिखर महेंद्रगिरी 1500 मीटर है।

पश्चिमी घाट- प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिमी सिरे पर पश्चिमी घाट स्थित है। पश्चिमी घाट पश्चिमी तट के समानांतर स्थित है। यह सतत हैं तथा उन्हें केवल दर्रों के द्वारा ही पार किया जा सकता है। इसमें प्रमुख दर्रे थाल घाट, भोर घाट तथा पालघाट स्थित है। पश्चिमी घाट को विभिन्न स्थानीय नामों से जाना जाता है। पश्चिमी घाट की ऊँचाई उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ती जाती है। इस भाग के शिखर ऊँचे हैं- जैसे अनाईमुडी 2695 मीटर तथा डोडा बेटा 2633 मीटर। पश्चिमी घाट की औसत ऊँचाई 900 से 1600 मीटर है।

4. बताइए हिमालय का निर्माण कैसे हुआ था।

उत्तर – हिमालय के निर्माण के विषय में कोबर ने बताया है कि पहले टेथिस सागर था जिसके उत्तर में अंगारालैंड तथा दक्षिण में गोंडवाना लैंड अग्रदेश के रूप में थे । इयोसीन युग में दोनों आमने-सामने सरकने लगे, जिस कारण टेथिस के दोनों किनारों पर तलछट के वलन पड़ने से उत्तर में कुनलुन पर्वत तथा दक्षिण में हिमालय की उत्तरी श्रेणी का निर्माण हुआ, दोनों के बीच तिब्बत का पठार मध्य पिंड के रूप में बच रहा । आगे चलकर मध्य हिमालय तथा लघु शिवालिक श्रेणियों का भी निर्माण हो गया।

5.भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से है? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?

उत्तर – भारत को सामान्यत: पाँच भू-आकृतिक विभागों में विभाजित किया जाता है –

◆ उत्तरी मैदान

◆ प्रायद्वीपीय पठार

◆ भारतीय मरुस्थल

◆ तटीय मैदान

◆ द्वीप समूह

                   हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में निम्नलिखित अंतर है –

◆ हिमालय विश्व का नवीनतम मोड़दार पर्वत है जो मुख्य रूप से परतदार चट्टानों से निर्मित है जबकि प्रायद्वीपीय पठार बेसाल्ट निर्मित पठार है।

◆ हिमालय की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट (8850मीटर) है जबकि प्रायद्वीपीय पठार की सबसे ऊँची चोटी अनाईमुडी (2695 मीटर) है।

◆ हिमालय की औसत ऊँचाई 6000 मीटर है जबकि प्रायद्वीपीय पठार की औसत ऊँचाई 700-1000 मीटर के बीच है।

6. भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।

उत्तर – भारत के उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों- सिंधु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र तथा उनकी सहायक नदियों से बना है, इसीलिए इसे सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी कहा जाता है । यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना है। लाखों वर्षों में हिमालय के गिरिपाद में स्थित बहुत बड़ी बेसिन में जलोढ़ों का निक्षेप हुआ, जिससे इस उपजाऊ मैदान का निर्माण हुआ है। इसका विस्तार 700000 वर्ग कि०मी० क्षेत्र पर है। यह मैदान लगभग 24 कि०मी० लंबा एवं 240 से 320 कि०मी० चौड़ा है। यह सघन जनसंख्या वाला भौगोलिक क्षेत्र है। यह समृद्ध आवरण, पर्याप्त पानी की उपलब्धता तथा अनुकूल जलवायु के कारण कृषि की दृष्टि से भारत का अत्यधिक उत्पादक क्षेत्र है।

7. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-

(i) मध्य हिमालय

उत्तर – हिमाद्रि एवं शिवालिक के बीच स्थित हिमालय की श्रृंखला को मध्य हिमालय/हिमाचल/निम्न हिमालय के नाम से जानी जाती है । इन श्रृंखलाओं का निर्माण मुख्यतः अत्यधिक संपीड़न तथा परिवर्तित शैलों से हुआ है । इनकी ऊँचाई 3700 मीटर से 4500 मीटर के बीच तथा औसत चौड़ाई 50 किलोमीटर है। जबकि पीरपंजाल श्रृंखला सबसे लंबी तथा सबसे महत्वपूर्ण श्रृंखला है । धौलाधार एवं महाभारत श्रृंखलाएँ भी महत्वपूर्ण है। इसी श्रृंखला में कश्मीर की घाटी तथा हिमाचल के कांगड़ा एवं कुल्लू के घाटी स्थित है। इस क्षेत्र को पहाड़ी नगरों के लिए जाना जाता है।

(ii) मध्य उच्च भूमि

उत्तर- नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो कि मालवा के पठार के अधिकतर भागों पर फैला है  उसे मध्यउच्च भूमि के नाम से जाना जाता है।

(iii) भारत के द्वीप समूह

उत्तर- भारत के द्वीप समूह को दो भागों में बाँटा जा सकता है – अरब सागर में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित लक्षद्वीप द्वीप समूह।

          अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में उत्तर से दक्षिण के तरफ फैले है जिसमें कुल छोटे-बड़े 572 द्वीप स्थित हैं। लक्षद्वीप में कुल द्वीपों की संख्या 36 है, जिनमें से मात्र 11 द्वीपों पर ही मानवीय अधिवास पाया जाता है। ये द्वीप अरब सागर में केेरल के मालाबार तट के पास स्थित है जो प्रवाल से बना है।

मानचित्र कार्य

भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित दिखाइए –

(i) पर्वत शिखर – के-2, कंचनजुंगा, नंगापर्वत, अनाईमुडी

(ii) पठार – शिलांग, छोटानागपुर, मालवा तथा बुंदेलखंड

(iii) थार मरुस्थल, पश्चिमी घाट, लक्षद्वीप समूह, गंगा-यमुना दोआब तथा कोरोमंडल तट


Read More:

अध्याय-1 भारत-आकार और स्थिति / NCERT CLASS 9 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

अध्याय -1 भारत-आकार और स्थिति

(हिंदी माध्यम)

 (LOCATION AND EXTENT)

एनसीईआरटी के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



1 भारत

1.निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:

(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?

(क) राजथान 

(ख) उड़ीसा

(ग) छतीसगढ़ 

(घ) त्रिपुरा

उत्तर – (ख) उड़ीसा

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है?

(क) 97°25, पू० 

(ख) 77°6, पू०

(ग) 68°7, पू० 

(घ) 82°32, पू०

उत्तर – (क)97°25, पू०

(iii) उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती है?

(क) चीन 

(ख) भूटान

(ग) नेपाल 

(घ) म्यांमार

उत्तर – (ग) नेपाल

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जायेंगे?

(क) पुडुचेरी

(ख) लक्षद्वीप

(ग) अंडमान और निकोबार

(घ) दीव और दमन

उत्तर –(ख) लक्षद्वीप

(vi)  मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है । आप बताईये वह कौन सा देश है?

(क) भूटान

(ख) ताजिकिस्तान

(ग) बांग्लादेश

(घ) नेपाल

उत्तर –(ख) ताजिकिस्तान

2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:

(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?

उत्तर – अरब सागर में लक्षदीप द्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है। दक्षिण में समुद्र पार हमारे दो द्वीप समूह देश श्रीलंका और मालदीव है।

(ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े है?

उत्तर – क्षेत्रफल में भारत से बड़े देशों का नाम क्रमशः रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत है।

(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।

उत्तर – हमारे देश के उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान के साथ तथा उत्तर-पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश के साथ है।

(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।

उत्तर – भारत के निम्नलिखित राज्यों से कर्क रेखा होकर गुजरती है – गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम।

3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – भारत के अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग के निवासी गुजरात के पश्चिमी भाग निवासियों की तुलना में सूर्योदय होने से 2 घंटा पहले ही उठ जाते हैं क्योंकि भारत में अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है। जब अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय होता है उस समय गुजरात में अंधेरा रहता है और वहाँ 2 घंटे बाद सूर्योदय होता है। ऐसा दोनों में 30° देशांतरीय विस्तार के कारण होता है।

            चूँकि  पृथ्वी 24 घंटे में 360° देशांतर घूम जाती है। अतः 1° देशांतर पार करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है । सौराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के बीच 30° देशांतर का अंतर है। अतः 30°×4 मिनट = 120 मिनट यानी दो घंटा हुआ।

4. हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?

उत्तर – हिंद महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है। भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है। दक्षिण का पठार हिंद महासागर में शीर्षवत फैला हुआ है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम संबंध बनाए हुए है। हिंद महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण एक महासागर का नाम किसके नाम पर रखा गया है।

मानचित्र कौशल 

1. निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए।

(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।

उत्तर –

(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?

उत्तर –

(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?

उत्तर –

(iv) भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।

उत्तर –

(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश

उत्तर –

(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश

उत्तर –

(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर

उत्तर –

(viii) सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य

उत्तर –

(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि

उत्तर –

(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र

उत्तर –


Read More:

error: