Archives February 2024

Bihar Board 12th Geography Model Paper 2025 (बिहार बोर्ड 12वीं भूगोल मॉडल पेपर 2025)

Bihar Board 12th Geography Model Paper 2025

(बिहार बोर्ड 12वीं भूगोल मॉडल पेपर 2025)


बिहार बोर्ड 12वीं भूगोल मॉडल पेपर 2025

Theory / सैद्धांतिक

खण्ड – अ / SECTION – A

वस्तुनिष्ठ प्रश्न / Objective Type Questions

प्रश्न संख्या 1 से 70 तक के प्रत्येक प्रश्न के लिए चार विकल्प दिए गए हैं, जिनमें से एक सही है। अपने द्वारा चुने गए सही विकल्प को OMR शीट पर चिह्नित करें। आपको 35 प्रश्नों के उत्तर देने हैं । 35 × 1 = 35

Question Nos. 1 to 70 have four options, out of which only one is correct. You have to mark your selected options on the OMR sheet. Only 35 questions are to be answered. 35 x 135

1. निम्नलिखित में से कौन मानव भूगोल का उपागम नहीं है?

(A) क्षेत्रीय विभिन्नता

(B) अन्वेषण और वर्णन

(C) स्थानिक संगठन

(D) मात्रात्मक क्रान्ति

Which of the following is not an approach to human geography?

(A) Areal differentiation

(B) Exploration and description

(C) Spatial organisation

(D) Quantitative revolution

उत्तर- (D) मात्रात्मक क्रान्ति

2. नवनिश्चयवाद की संकल्पना का प्रतिपादन किसने किया?

(A) अल्बर्ट डिमांजियाँ

(B) अल्फ्रेड हेटनर

(C) ग्रिफिथ टेलर

(D) फ्रेड्रिक रैटजेल

Who promulgated the concept of Neodeterminism?

(A) Albert Demangeon

(B) Alfred Hettner

(C) G. Taylor

(D) Friedrich Ratzel

उत्तर- (C) ग्रिफिथ टेलर

3. किसने कहा “मानव भूगोल मानव समाजों और धरातल के बीच सम्बन्धों का संश्लेषित अध्ययन है”?

(A) रिटर

(B) रैटजेल

(C) एलन सी० सेम्पल

(D) टेलर

Who said “Human geography is the synthetic study of relationship between human societies and earth’s surface”?

(A) Ritter

(B) Ratzel

(C) Ellen C. Semple

(D) Taylor

उत्तर- (C) एलन सी० सेम्पल

4. व्यवहारवादी भूगोल, मानव भूगोल के किस क्षेत्र का उपक्षेत्र है?

(A) नगरीय भूगोल

(B) जनसंख्या भूगोल

(C) आर्थिक भूगोल

(D) सामाजिक भूगोल

Behavioural geography is a sub-field of which field of human geography?

(A) Urban geography

(C) Economic geography

(B) Population geography

(D) Social geography

उत्तर- (D) सामाजिक भूगोल

5. कृषि भूगोल, मानव भूगोल के किस क्षेत्र का उपक्षेत्र है?

(A) सामाजिक भूगोल

(B) जनसंख्या भूगोल

(C) आर्थिक भूगोल

(D) नगरीय भूगोल

Agriculture geography is a sub-field of which field of human geography?

(A) Social geography

(B) Population geography

(C) Economic geography

(D) Urban geography

उत्तर- (C) आर्थिक भूगोल

निम्नलिखित में कौन विरल जनसंख्या वाला क्षेत्र है?

(A) पश्चिमी यूरोप

(B) दक्षिण-पूर्व एशिया

(C) उत्तर-पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका

(D) पश्चिमी आस्ट्रेलिया

Which of the following is sparsely populated region?

(A) Western Europe

(B) South East Asia

(C) North East United States of America

(D) Western Australia

उत्तर- (D) पश्चिमी आस्ट्रेलिया

7. निम्नलिखित में कौन एक जन-स्थानान्तरण का प्रतिकर्ष कारक नहीं है?

(A) शैक्षणिक सुविधाएँ

(B) बेरोजगारी

(C) महामारियाँ

(D) जलाभाव

Which of the following is not a push factor of human migration?

(A) Educational facilities

(B) Unemployment

(C) Epidemics

(D) Water shortage

उत्तर- (A) शैक्षणिक सुविधाएँ

8. जनसंख्या वृद्धि दर सर्वाधिक है

(A) अफ्रीका में

(B) एशिया में

(C) उत्तर अमेरिका में

(D) दक्षिण अमेरिका में

The highest growth rate of population is in

(A) Africa

(B) Asia

(C) North America

(D) South America

उत्तर- (A) अफ्रीका में

9. निम्नलिखित देशों में किसका लिंगानुपात विश्व में सबसे कम है?

(A) संयुक्त अरब अमीरात

(B) भारत

(C) फ्रांस

(D) इनमें से कोई नहीं

Which of the following countries has the lowest sex-ratio in the world?

(A) United Arab Emirates

(B) India

(C) France

(D) None of these

उत्तर- (D) इनमें से कोई नहीं (लैटविया)

10. निम्नलिखित संख्या में कौन जनसंख्या के कार्यशील आयु वर्ग का प्रतिनिधित्व करती है?

(A) 15 से 59

(B) 15 से 60

(C) 18 से 60

(D) 18 से 65

Which of the following figures represents the working age group of

population ?

(A) 15 to 59

(B) 15 to 60

(C) 18 to 60

(D) 18 to 65

उत्तर- (A) 15 से 59

11. निम्नलिखित में कौन मानव विकास सूचकांक का मापक है?

(A) स्वास्थ्य

(B) शिक्षा

(C) संसाधनों तक पहुँच

(D) इनमें से सभी

Which of the following is a measure of Human Development Index?

(A) Health

(B) Education

(C) Access to resources

(D) All of these

उत्तर- (D) इनमें से सभी

12. डॉ० महबूब-उल-हक मूल निवासी थे

(A) भारत के

(B) पाकिस्तान के

(C) इराक के

(D) अफगानिस्तान के

Dr. Mahbub ul Haq was the native of

(A) India

(B) Pakistan

(C) Iraq

(D) Afghanistan

उत्तर– (B) पाकिस्तान के

13. मानव विकास सूचकांक में विश्व के निम्नलिखित देशों में से किसकी कोटि उच्चतम है?

(A) जर्मनी

(B) नीदरलैंड

(C) नार्वे

(D) स्विट्जरलैंड

Which of the following countries of the world has the highest rank in the Human Development Index?

(A) Germany

(B) Netherlands

(C) Norway

(D) Switzerland

उत्तर- (C) नार्वे

14. निम्नलिखित में किसे कर्तन-दहन कृषि भी कहते हैं?

(A) रोपण कृषि

(B) सघन निर्वाह कृषि

(C) आदिम निर्वाह कृषि

(D) मिश्रित कृषि

Which among the following is also called slash and burn agriculture?

(A) Plantation farming

(B) Intensive subsistence farming

(C) Primitive subsistence farming

(D) Mixed farming

उत्तर- (C) आदिम निर्वाह कृषि

15. सहकारी कृषि अधिक सफल रही है

(A) स्वीडन में

(C) इटली में

(B) डेनमार्क में

(D) भारत में

Co-operative farming has been more successful in

(A) Sweden

(B) Denmark

(C) Italy

(D) India

उत्तर- (B) डेनमार्क में

16. कोको किस प्रकार की कृषि की उपज है?

(A) रोपण कृषि

(B) भूमध्यसागरीय कृषि

(C) प्रारम्भिक स्थानबद्ध कृषि

(D) मिश्रित कृषि

Cocoa is the product of which type of farming?

(A) Plantation farming

(B) Mediterranean farming

(C) Primitive sedentary farming

(D) Mixed farming

उत्तर- (A) रोपण कृषि

17. निम्नलिखित में कौन रोपण फसल है?

(A) राई

(B) गेहूँ

(C) कपास

(D) मक्का

Which of the following is a plantation crop?

(A) Rye

(B) Wheat

(C) Cotton

(D) Maize

उत्तर- (C) कपास

18. निम्नलिखित में कौन द्वितीयक आर्थिक क्रियाकलाप है?

(A) खेती

(B) मछली पकड़ना

(C) व्यापार

(D) वस्त्र निर्माण

Which of the following is secondary economic activity?

(A) Farming

(B) Catching fish

(C) Trading

(D) Making garments

उत्तर- (D) वस्त्र निर्माण

19. निम्नलिखित में कौन कृषि आधारित उत्पाद नहीं है?

(A) चीनी

(B) नमक

(C) कॉफी

(D) चाय

Which of the following is not an agro based product?

(A) Sugar

(B) Salt

(C) Coffee

(D) Tea

उत्तर- (B) नमक

20. निम्नलिखित में से किस अर्थव्यवस्था में उत्पादन का स्वामित्व व्यक्तिगत होता है?

(A) पूँजीवादी

(B) समाजवादी

(C) मिश्रित

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (A) पूँजीवादी

In which of the following economies production is owned individually?

(A) Capitalistic

(B) Socialistic

(C) Mixed

(D) None of these

21. निम्नलिखित में कौन वन आधारित उद्योग है?

(A) लाख उद्योग

(B) चमड़ा उद्योग

(C) गंधक उद्योग

(D) इनमें से कोई नहीं

Which of the following is forest based industry?

(A) Lac industry

(B) Leather industry

(C) Sulphur industry

(D) None of these

उत्तर- (A) लाख उद्योग

22. निम्नलिखित में से कौन चतुर्थक आर्थिक क्रियाकलापों से सम्बन्धित है?

(A) पुस्तकों का मुद्रण

(B) संगणक विनिर्माण

(C) कागज और लुग्दी निर्माण

(D) विश्वविद्यालय शिक्षण

Which of the following is related to quaternary economic activities?

(A) Printing books

(B) Manufacturing computer

(C) Paper and pulp production

(D) University teaching

उत्तर- (D) विश्वविद्यालय शिक्षण

23. निम्नलिखित में कौन एक पंचम क्रियाकलाप है?

(A) खेती

(B) आखेट

(C) बाह्यस्रोतन

(D) व्यापार

Which of the following is a quinary activity?

(A) Farming

(B) Hunting

(C) Outsourcing

(D) Trade

उत्तर- विचारधाराओं की रचना

24. लम्बी दूरी तक भारी सामान ढोने के लिए कौन सबसे सस्ता परिवहन साधन है?

(A) सड़क परिवहन

(B) रेल परिवहन

(C) जल परिवहन

(D) वायु परिवहन

Which mode of transportation is the cheapest for transporting heavy goods for long distance?

(A) Roadways

(B) Railways

(C) Waterways

(D) Airways

उत्तर- (C) जल परिवहन

25. बृहद ट्रंक मार्ग सम्बन्धित है-

(A) उत्तर अटलांटिक समुद्री मार्ग से

(B) उत्तमाशा अन्तरीप समुद्री मार्ग से

(C) भूमध्यसागर-हिन्द महासागर मार्ग से

(D) उत्तर प्रशान्त समुद्री मार्ग से

Great Trunk route is related to

(A) the North Atlantic Ocean route

(B) the Cape of Good Hope Ocean route

(C) the Mediterranean-Indian Ocean route

(D) the North Pacific Ocean route

उत्तर- (A) उत्तर अटलांटिक समुद्री मार्ग से

Note: उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग लोकप्रिय रूप से Big Trunk Route (बृहद ट्रंक मार्ग) के रूप में जाना जाता है। इसमें विश्व के विदेशी व्यापार का एक-चौथाई हिस्सा शामिल है।

26. बिग इंच पाइप लाइन परिवाहित करता है

(A) दूध

(B) जल

(C) पेट्रोलियम

(D) तरल पेट्रोलियम गैस (LPG)

Big Inch pipeline transports

(A) Milk

(B) Water

(C) Petroleum

(D) Liquid Petroleum Gas (LPG)

उत्तर- (C) पेट्रोलियम

27. विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहाँ है?

(A) ब्रुसेल्स

(B) वियना

(C) जेनेवा

(D) न्यूयार्क

Where is the headquarters of World Trade Organisation?

(A) Brussels

(B) Vienna

(C) Geneva

(D) New York

उत्तर- (C) जेनेवा

Note: इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

28. भारत एक सदस्य है

(A) साफ्टा का

(B) ओईसीडी का

(C) आसियान का

(D) ओपेक का

India is a member of

(A) SAFTA

(B) OECD

(C) ASEAN

(D) OPEC

उत्तर- (C) आसियान का

29. यूरोपीय संघ (ई०यू०) का मुख्यालय कहाँ है?

(A) ब्रुसेल्स

(B) मिस्क

(C) जकार्ता

(D) वियना

Where is the headquarters of European Union (EU)?

(A) Brussels

(B) Minsk

(C) Jakarta

(D) Vienna

उत्तर- (A) ब्रुसेल्स 

30. लेनिनग्राद किस प्रकार का पत्तन है?

(A) विस्तृत पत्तन

(B) वाणिज्यिक पत्तन

(C) औद्योगिक पत्तन

(D) इनमें से कोई नहीं

Which type of port is Leningrad?

(A) Comprehensive port

(B) Commercial port

(C) Industrial port

(D) None of these

उत्तर– (C) औद्योगिक पत्तन

31. निम्नलिखित आर्थिक क्रियाओं में कौन नगरीय अधिवासों से सम्बन्धित है?

(A) द्वितीयक

(B) तृतीयक

(C) चतुर्थक

(C) औद्योगिक पत्तन

Which of the following economic activities is associated with urban settlements?

(A) Secondary

(B) Tertiary

(C) Quaternary

(D) All of these

उत्तर- (C) औद्योगिक पत्तन

32. पर्वतीय प्रदेशों में किस प्रतिरूप का अधिवास पाया जाता है?

(A) रैखिक

(13) वृत्ताकार

(C) सीढ़ीनुमा

(D) तारा

Which pattern of settlement is found in mountainous region?

(A) Linear

(B) Circular

(C) Terraced

(D) Star

उत्तर- (C) सीढ़ीनुमा

33. निम्नलिखित में कौन नियोजित नगर है?

(A) लाहौर

(C) ढाका

(B) कैनबरा

(D) इनमें से कोई नहीं

Which of the following is a planned city ?

(A) Lahore

(B) Canberra

(C) Dhaka

(D) None of these

उत्तर– (B) कैनबरा

34. निम्नलिखित प्रदेशों में कौन सुप्रलेखित प्राचीनतम नगरीय बस्ती है?

(A) मेसोपोटामिया

(B) स्वाँग हो घाटी

(C) नील घाटी

(D) सिन्धु घाटी

Which of the following regions is the oldest well-documented urban settlement?

(A) Mesopotamia

(B) Hwang Ho valley

(C) Nile valley

(D) Indus valley

उत्तर- (A) मेसोपोटामिया

35. निम्नलिखित में कौन परिवहन नगर है?

(A) सिंगापुर

(B) अदीस अबाबा

(C) मक्का

(D) बीजिंग

Which of the following is a transport town?

(A) Singapore

(C) Mecca

(B) Addis Ababa

उत्तर- (A) सिंगापुर

36. 2011 की जनगणना के अनुसार किस राज्य का जनसंख्या घनत्व सबसे अधिक है?

(A) बिहार

(B) पश्चिम बंगाल

(C) हरियाणा

(D) केरल

According to 2011 census which state has the highest density of population?

(A) Bihar

(B) West Bengal

(C) Haryana

(D) Kerala

उत्तर- (A) बिहार

Note: 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में बिहार सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाला राज्य है, यहाँ प्रति वर्ग किमी0 में 1106 लोग रहते हैं।

37. किस भाषा परिवार की जनसंख्या सबसे कम है?

(A) द्रविड

(B) आस्ट्रिक

(C) भारतीय-यूरोपीय

(D) चीनी-तिब्बती

Which linguistic family has the lowest population?

(A) Dravidian

(B) Austric

(C) Indo-European

(D) Sino-Tibetan

उत्तर- (D) चीनी-तिब्बती

38. 2011 की जनगणना के अनुसार भारत का जनसंख्या घनत्व था

(A) 482 व्यक्ति/वर्ग किमी

(B) 382 व्यक्ति/वर्ग किमी

(C) 324 व्यक्ति/वर्ग किमी

(D) 282 व्यक्ति/वर्ग किमी

According to 2011 census, the density of population of India was

(A) 482 persons/sq.km

(B) 382 persons/sq.km

(C) 324 persons/sq.km

(D) 282 persons/sa km

उत्तर- (B) 382 व्यक्ति/वर्ग किमी

39. भारत में पुरुष प्रवास की प्रमुख धारा है-

(A) नगरीय से नगरीय

(B) ग्रामीण से नगरीय

(C) ग्रामीण से ग्रामीण

(D) नगरीय से ग्रामीण

The main stream of male migration in India is

(A) urban to urban

(B) rural to urban

(C) rural to rural

(D) urban to rural

उत्तर- (D) नगरीय से ग्रामीण

40. मानव विकास सूचकांक, 2011 के संदर्भ में विश्व के देशों में भारत की निम्न में से कौन कोटि थी?

(A) 131

(B) 129

(C) 134

(D) 128

Which of the following was India’s rank in term of Human Development Index among the countries of the world in 2011?

(A) 131

(B) 129

(C) 134

(D) 128

उत्तर- (C) 134

41. मानव विकास सूचकांक में भारत के निम्नलिखित राज्यों में से किसकी कोटि उच्चतम है?

(A) केरल

(B) तमिलनाडु

(C) हरियाणा

(D) पंजाब

Which of the following states of India has the highest rank in Human Development Index?

(A) Kerala

(B) Tamil Nadu

(C) Haryana

(D) Punjab

उत्तर– (A) केरल

42. निम्नलिखित केन्द्र शासित प्रदेशों में किसकी साक्षरता दर उच्चतम है?

(A) लक्षद्वीप

(B) दमन और दीव

(C) अंडमान और निकोबार

(D) चंडीगढ़

Which of the following union territories has the highest literacy rate?

(A) Lakshadweep

(B) Daman & Diu

(C) Andaman & Nicobar

(D) Chandigarh

उत्तर- (A) लक्षद्वीप

43. निम्नलिखित में कौन गैरिसन नगर है?

(A) मथुरा

(B) पटना

(C) जमशेदपुर

(D) उधमपुर

Which of the following is a garrison town?

(A) Mathura

(B) Patna

(C) Jamshedpur

(D) Udhampur

उत्तर- (D) उधमपुर

44. निम्नलिखित में कौन खनन नगर है?

(A) कानपुर

(B) अंबाला

(C) रानीगंज

(D) पुरी

Which of the following is a mining town?

(A) Kanpur

(B) Ambala

(C) Raniganj

(D) Puri

उत्तर- (C) रानीगंज

45. हरित क्रांति सम्बन्धित है-

(A) दूध उत्पादन से

(B) खाद्यान्न उत्पादन से

(C) चाय उत्पादन से

(D) इनमें से कोई नहीं

Green revolution is related to

(A) milk production

(B) food production

(C) tea production

(D) none of these

उत्तर- (B) खाद्यान्न उत्पादन से

46. निम्नलिखित में कौन भारतीय कृषि की समस्या है?

(A) अनियमित मानसून

(B) विखंडित जोत

(C) निम्न उत्पादकता

(D) इनमें से सभी

Which of the following is the problem of Indian agriculture?

(A) Erratic monsoon

(B) Fragmented landholdings

(C) Low productivity

(D) All of these

उत्तर- (D) इनमें से सभी

47. निम्नलिखित में कौन रेशेदार फसल नहीं है?

(A) कपास

(B) जूट

(C) चाय

(D) मेस्टा

Which of the following is not a fibrous crop?

(A) Cotton

(B) Jute

(C) Tea

(D) Mesta

उत्तर- (C) चाय

48. निम्नलिखित में कौन फसल शुष्क कृषि से सम्बन्धित नहीं है?

(A) ज्वार

(B) बाजरा

(C) रागी

(D) गन्ना

Which of the following crops is not related to dry farming?

(A) Jawar

(B) Bajra

(C) Ragi

(D) Sugarcane

उत्तर- (D) गन्ना

49. निम्नलिखित में कौन खाद्य फसल है?

(A) कपास

(B) गन्ना

(C) चाय

(D) गेहूँ

Which among the following is a food crop?

(A) Cotton

(B) Sugarcane

(C) Tea

(D) Wheat

उत्तर- (D) गेहूँ

50. निम्नलिखित राज्यों में से कौन कॉफी उत्पादक है?

(A) कर्नाटक

(B) केरल

(C) तमिलनाडु

(D) इनमें से सभी

Which of the following states is a coffee producer?

(A) Karnataka

(B) Kerala

(C) Tamil Nadu

(D) All of these

उत्तर- (D) इनमें से सभी

51. निम्नलिखित में कौन भू-उपयोग संवर्ग नहीं है?

(A) परती भूमि

(B) निवल बोया गया क्षेत्र

(C) सीमांत भूमि

(D) कृषि योग्य व्यर्थ भूमि

Which of the following is not a land use category?

(A) Fallow land

(B) Net sown area

(C) Marginal land

(D) Cultivable waste land

उत्तर– (C) सीमांत भूमि

52. निम्नलिखित में कौन भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग है?

(A) एन०एच०-1

(B) एन०एच०-6

(C) एन०एच०-44

(D) इनमें से कोई नहीं

Which of the following is the longest National Highway of India?

(A) NH 1

(B) NH 6

(C) NH 44

(D) None of these

उत्तर- (C) एन०एच०-44

Note NH-44 भारत का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिसकी लंबाई 3745 किमी0 है जो उत्तर में श्रीनगर से दक्षिण में कन्याकुमारी तक जाती है।

53. जल है

(A) जैव संसाधन

(B) अजैव संसाधन

(C) अनवीकरणीय संसाधन

(D) इनमें से कोई नहीं

Water is

(B) Abiotic resource

(A) Biotic resource

(C) Non-renewable resource

(D) None of these

उत्तर- (B) अजैव संसाधन

54. निम्नलिखित नदियों में कौन पूर्व की ओर प्रवाहित नहीं होती है?

(A) कृष्णा

(B) कावेरी

(C) नर्मदा

(D) महानदी

Which of the following rivers does not flow towards the east?

(A) Krishna

(B) Kaveri

(C) Narmada

(D) Mahanadi

उत्तर- (C) नर्मदा

55. केन्द्र सरकार द्वारा चलाई गई “हरियाली प्रोजेक्ट” सम्बंधित है-

(A) वायु संरक्षण से

(B) जल संरक्षण से

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

Central Government’s “Hariyali Project” is associated with

(A) air conservation

(B) water conservation

(C) both (A) and (B)

(D) none of these

उत्तर- (C) (A) और (B) दोनों

56. निम्नलिखित में कौन परम्परागत ऊर्जा स्रोत है?

(A) कोयला

(B) पेट्रोलियम

(C) प्राकृतिक गैस

(D) इनमें से सभी

Which of the following is a conventional source of energy?

(A) Coal

(B) Petroleum

(C) Natural gas

(D) All of these

उत्तर– (D) इनमें से सभी

57. हीराकुड परियोजना अवस्थित है-

(A) ओडिशा में

(B) छत्तीसगढ़ में

(C) मध्य प्रदेश में

(D) झारखंड में

Hirakud project is located in

(A) Odisha

(B) Chhattisgarh

(C) Madhya Pradesh

(D) Jharkhand

उत्तर- (A) ओडिशा में

Note :- हीराकुद बाँध ओड़िशा में महानदी पर निर्मित एक बाँध है।

58. भंडारा मैंगनीज क्षेत्र किस राज्य में स्थित है?

(A) महाराष्ट्र

(B) ओडिशा

(C) छत्तीसगढ़

(D) मध्य प्रदेश

In which state is Bhandara manganese area located?

(A) Maharashtra

(B) Odisha

(C) Chhattisgarh

(D) Madhya Pradesh

उत्तर- (A) महाराष्ट्र

59. भारत में प्रथम नाभिकीय ऊर्जा परियोजना स्थापित की गई थी-

(A) कलपक्कम में

(B) तारापुर में

(C) नरोरा में

(D) कैगा में

The first atomic power project was established in

(A) Kalpakkam

(B) Tarapur

(C) Narora

(D) Kaiga

उत्तर- (B) तारापुर में

60. निम्नलिखित राज्यों में किसमें काकरापार नाभिकीय ऊर्जा केन्द्र अवस्थित है?

(A) महाराष्ट्र

(B) कर्नाटक

(C) गुजरात

(D) राजस्थान

In which of the following states is Kakrapar atomic power centre located?

(A) Maharashtra

(B) Karnataka

(C) Gujarat

(D) Rajasthan

उत्तर- (C) गुजरात

61. विजयनगर लौह-इस्पात केन्द्र अवस्थित है-

(A) आन्ध्र प्रदेश में

(B) तमिलनाडु में

(C) कर्नाटक में

(D) छत्तीसगढ़ में

Vijayanagar iron and steel centre is located in

(A) Andhra Pradesh

(B) Tamil Nadu

(C) Karnataka

(D) Chhattisgarh

उत्तर- (C) कर्नाटक में

62. प्रमुख तेल क्षेत्र स्थित है-

(A) पश्चिम बंगाल में

(B) बिहार में

(C) असम में

(D) तमिलनाडु में

Major oil fields are located in

(A) West Bengal

(B) Bihar

(C) Assam

(D) Tamil Nadu

उत्तर- (C) असम में

63. निम्नलिखित में कौन उत्तर-पूर्वी रेल मंडल का मुख्यालय है?

(A) हाजीपुर

(B) गोरखपुर

(C) इलाहाबाद

(D) कोलकाता

Which of the following is the headquarters of North-Eastern Railway zone?

(A) Hajipur

(B) Gorakhpur

(C) Allahabad

(D) Kolkata

उत्तर- (A) हाजीपुर

64. नई औद्योगिक नीति की घोषणा कब की गई?

(A) 1987

(B) 1991

(C) 1993

(D) इनमें से कोई नहीं

When was the new industrial policy announced?

(A) 1987

(B) 1991

(C) 1993

(D) None of these

उत्तर- (B) 1991

65. भारत में वायु परिवहन सेवा की शुरुआत हुई

(A) 1911 में

(B) 1948 में

(C) 1921 में

(D) 1925 में

Air transport in India was introduced in

(A) 1911

(B) 1948

(C) 1921

(D) 1925

उत्तर- (A) 1911 में

66. उत्तर-दक्षिण गलियारा जोड़ता है-

(A) जम्मु को तिरुवनन्तपुरम से

(B) बारामुला को कन्याकुमारी से

(C) श्रीनगर को नागरकोइल से

(D) श्रीनगर को कन्याकुमारी से

North-South corridor connects

(A) Jammu with Thiruvananthapuram

(B) Baramula with Kanyakumari

(C) Srinagar with Nagercoil

(D) Srinagar with Kanyakumari

उत्तर- (D) श्रीनगर को कन्याकुमारी से

67. निम्नलिखित में से कौन स्थलबद्ध पोताश्रय है?

(A) हल्दिया

(C) विशाखापट्नम

(B) मुंबई

(D) एन्नोर

Which of the following is a landlocked harbour?

(A) Haldia

(C) Vishakhapatnam

(B) Mumbai

(D) Ennore

उत्तर- (C) विशाखापट्नम

68. कांदला पत्तन अवस्थित है-

(B) गुजरात में

(A) महाराष्ट्र में

(C) गोवा में

(D) कर्नाटक में

Kandla port is located in

(A) Maharashtra

(B) Gujarat

(C) Goa

(D) Karnataka

उत्तर- (B) गुजरात में

69. दो देशों के मध्य व्यापार कहलाता है

(A) अन्तरराज्यीय व्यापार

(B) स्थानीय व्यापार

(C) बाह्य व्यापार

(D) अंतरराष्ट्रीय व्यापार

Trade between two countries is termed as

(A) interstate trade

(B) local trade

(C) external trade

(D) international trade

उत्तर- (D) अंतरराष्ट्रीय व्यापार

70. ध्वनि प्रदूषण का प्रमुख स्रोत है

(A) उद्योग

(B) मोटर वाहन

(C) लाउडस्पीकर

(D) इनमें से सभी

The main source of noise pollution is

(A) industry

(B) motor vehicle

(C) loudspeaker

(D) all of these

उत्तर- (D) इनमें से सभी



खंड- ब /Section- B 

Short Answer Type 2uestions

लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

प्रश्न संख्या 1 से 20 लघु उत्तरीय हैं । किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक के लिए 2 अंक निर्धारित हैं। 10 x 2 = 20

Question Nos. 1 to 20 are Short Answer Type. Answer any 10 questions. Each question carries 2 marks. 10 x 2 = 20

1. नवनिश्चयवाद क्या है?

What is neodeterminism?

उत्तर- नवनिश्चयवाद- नवनियतिवाद की संकल्पना में यह बताया गया कि प्रकृति एवं मानव दोनों श्रेष्ठ है और दोनों ही एक-दूसरे के पूरक है। मानव के बिना प्रकृति अपने आप में अर्थहीन है जबकि प्रकृति के बिना मानव का अस्तित्व संभव नहीं है। नवनियतिवाद संकल्पना को विकसित करने का श्रेय अमेरिकी भूगोलवेता ग्रिफिथ टेलर को जाता है।

2. प्रवास से सम्बन्धित किन्हीं दो अपकर्ष कारकों का उल्लेख करें।

Mention any two pull factors related to migration.

उत्तर- प्रवास के अपकर्ष कारक- वे सभी कारक जो किसी स्थान पर जनसंख्या को बसने के लिए आकर्षित करता हो उसे प्रवास के अपकर्ष कारक कहते है। जैसे – बेहतर रोजगार के अवसर, रहन-सहन की अच्छी दशाएं, शांति व स्थायित्व, जीवन व संपत्ति की सुरक्षा तथा अनुकूल जलवायु इत्यादि।

3. मानव विकास के चार प्रमुख घटकों के नाम लिखिए।

Name four main components of human development.

उत्तर- मानव विकास के चार प्रमुख घटक समता, सतत पोषणीयता, उत्पादकता और सशक्तिकरण है। जिस प्रकार किसी इमारत को स्तंभों का सहारा होता है ठीक उसी प्रकार मानव विकास के लिए भी ये सभी घटकों काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

4. आयु-संरचना का क्या महत्व है?

What is the significance of age-structure?

उत्तर- आयु-संरचना का महत्व- आयु संरचना के द्वारा किसी भी देश में निवास करने वाले  विभिन्न आयु वर्ग के लोगों की संख्या को प्रदर्शित किया जाता है। जनसंख्या संघटन का यह एक महत्वपूर्ण सूचक है, क्योंकि 15 से 59 आयु वर्ग के बीच जनसंख्या का बड़ा आकार एक विशाल कार्यशील जनसंख्या को इंगित करता है। 

5. मिश्रित कृषि की किन्हीं चार फसलों के नाम लिखिए।

Name any four crops of mixed farming.

उत्तर- मिश्रित कृषि की किन्हीं चार फसलों के नाम- 

(i) गेहूँ + सरसों,

(ii) मूंगफली + सूरजमुखी,

(iii) अरहर + मूंगफली,

(iv) बाजरा + उड़द।

6.सामूहिक कृषि क्या है?

What is collective farming?

उत्तर- सामूहिक कृषि- वैसी कृषि प्रणाली जिसमें दो या दो से अधिक किसान परिवार के सदस्य मिल-जुलकर खेती या खेती संबंधित उद्योग व्यवसाय करते है ऐसी कृषि प्रणाली को सामूहिक खेती या सामूहिक कृषि कहा जाता है।

7. कुटीर उद्योग एवं लघु उद्योग में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

Distinguish between cottage industry and small scale industry.

उत्तर- कुटीर उद्योग- इस उद्योग में वस्तुओं का निर्माण स्थानीय कच्चे माले का प्रयोग करके घरों में किया जाता है। इसमें कम पूँजी की आवश्यकता होती है। इस उद्योग में गाँव में विकसित विविध शिल्प रंगाई, छपाई, चटाइयाँ, मिट्टी के बर्तन, ईंटे, सोना, चाँदी के आभूषण बनाए जाते हैं। 

लघु उद्योग- इस उद्योग में थोड़ी-सी पूँजी द्वारा छोटी-छोटी मशीनों की सहायता से वस्तुओं का निर्माण किया जाता है। इस उद्योग में खिलौने, जूते, रेडियो, टी. वी., घड़ी के पूर्जे आदि का निर्माण होता है।

8. कच्चे मालों के आधार पर उद्योगों को वर्गीकृत कीजिए।

Classify industries on the basis of raw materials.

उत्तर- कच्चे मालों के आधार पर उद्योगों का वर्गीकरण-

(i) कृषि आधारित उद्योग- इसमें कच्चा माल कृषि उत्पाद से प्राप्त होता है, जैसे- सूती वस्त्र उद्योग।

(ii) खनिज आधारित उद्योग- इसमें कच्चा माल खनिजों से प्राप्त होता है, जैसे- लोह-इस्पात उद्योग।

(iii) वन आधारित उद्योग- इसमें कच्चा माल वनों से प्राप्त होता है, जैसे- कागज उद्योग।

9. चार तृतीयक आर्थिक क्रियाकलापों का उल्लेख कीजिए।

Mention four tertiary economic activities.

उत्तर- चार तृतीयक आर्थिक क्रियाकलापों का नाम- व्यापार, परिवहन, संचार और सेवाएँ।

10. राइन जलमार्ग के किन्हीं चार महत्व का उल्लेख करें।

Mention any four importances of the Rhine waterways.

उत्तर- राइन जलमार्ग के चार महत्व-

(i) राईन नदी स्विट्जरलैंड से फ्रांस की पूर्वी सीमा होती हुई जर्मनी और नीदरलैंड्स तक बहती है।

(ii) राईन जलमार्ग के कारण फ्रांस, बेल्जियम और नीदरलैंड जैसे कई अन्य औद्योगिक एवं व्यापारिक देशों का सम्पर्क अटलांटिक से सीधे हो गया है।

(iii) बेसल से रोटरडम तक इसकी लंबाई 700 किलोमीटर है।

(iv) यह पूरा बेसिन आर्थिक रूप से समृद्ध है, राईन के तट पर ड्यूसेलडर्फ क्षेत्र की औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियों की जान है।

11. भारत के किन्हीं दो व्यावसायिक संवर्गों का उल्लेख करें।

Mention any two occupational categories of India.

उत्तर- दो व्यावसायिक संवर्गों- बैंकिंग, बीमा, परिवहन, भण्डारण एवं संप्रेषण सेवाएँ। (कोई दो) 

12. कायिक घनत्व क्या है?

What is physiological density?

उत्तर- कायिक घनत्व- किसी क्षेत्र के कुल जनसंख्या तथा उसी क्षेत्र के निवल कृषित क्षेत्र के अनुपात को कायिक घनत्व कहा जाता है।

13. भारत के चार प्रमुख लौह-इस्पात उद्योग केन्द्रों के नाम लिखें।

Name four important centres of iron and steel industry of India.

उत्तर- भारत के चार प्रमुख लौह-इस्पात उद्योग केन्द्रों के नाम-

(i) भिलाई इस्पात कारखाना- छत्तीसगढ़

(ii) दुर्गापुर इस्पात कारखाना- पश्चिम बंगाल

(iii) राउरकेला इस्पात कारखाना- ओड़िसा

(iv) बोकारो इस्पात कारखाना- झारखंड

14. भारत के चार प्रमुख नाभिकीय ऊर्जा केन्द्रों के नाम लिखिए।

Name four important nuclear power centres of India.

उत्तर- भारत के चार प्रमुख नाभिकीय ऊर्जा केन्द्रों के नाम-

(i) तारापुर (महाराष्ट्र)

(ii) रावतभाटा (राजस्थान)

(iii) कलपक्कम (तमिलनाडु)

(iv) नरोरा (उत्तर प्रदेश)

15. सतत् पोषणीय विकास की संकल्पना को परिभाषित कीजिए।

Define the concept of sustainable development.

उत्तर- सतत्पोपणीय विकास का तात्पर्य ऐसा विकास से है जिसमें भविष्य में आने वाली पीढ़ियाँ की आवश्यकता पूर्ति को प्रभावित किए बिना वर्तमान पीढ़ी द्वारा अपनी आवश्यकता की पूर्ति की जाती है। अर्थात सतत्पोपणीय विकास एक बहुआयामी संकल्पना है और अर्थव्यवस्था, समाज तथा पर्यावरण में सकारात्मक व अनुत्क्रमीय परिवर्तन का द्योतक है।

16.  सूखा संभावी क्षेत्र कार्यक्रम पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

Write a short note on drought-prone area programme.

उत्तर- सूखा संभावी क्षेत्र कार्यक्रम-

        यह कार्यक्रम चौथी पंचवर्षीय योजना में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सूखा प्रवण क्षेत्रों में गरीब ग्रामीण लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा सूखे के प्रभाव को कम करना था। इसमें समन्वित विकास पर विशेष जोर दिया गया था। ये कार्यक्रम सिंचाई परियोजनाओं, भूमि विकास कार्यक्रम, वनारोपण, घास भूमि विकास, ग्रामीण क्षेत्रों के विद्युतीकरण और अवसंरचनात्मक विकास कार्यक्रम से सम्बन्धित थे।

17. भारत के पश्चिमी तट पर स्थित चार समुद्री पत्तनों के नाम लिखिए।

Name four seaports situated on the western coast of India.

उत्तर- भारत के पश्चिमी तट पर स्थित चार समुद्री पत्तनों के नाम-

(i) कांडला पोर्ट

(ii) जवाहरलाल नेहरू पोर्ट

(iii) मुंबई पोर्ट

(iv) मोरमुगाओ पोर्ट

18. स्वर्णिम चतुर्भुज राजमार्ग पर टिप्पणी लिखिए।

Write a note on Golden Quadrilateral Highway.

उत्तर- वर्ष 1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश के चार बड़े महानगरों अर्थात् दिल्ली, मुंबई, कोलकाता तथा चेन्नई को चार से छह लेन वाले राजमार्गों के नेटवर्क से जोड़ने की एक योजना बनाई। चूँकि यह राजमार्ग मानचित्र पर देखे जाने पर चतुर्भुज आकार का दिखता है, इसी कारण से इस राजमार्ग को स्वर्णिम चतुर्भुज कहा जाता है।

19. पाइप लाइन परिवहन के लाभ का उल्लेख कीजिए।

Mention the advantage of pipeline transportation.

उत्तर- लाभ-

(i) पाइप लाइनों गैसों एवं तरल पदार्थों के लंबी दूरी तक परिवहन हेतु अत्यधिक सुविधाजनक एवं सक्षम परिवहन प्रणाली है।

(ii) इनके द्वारा ठोस पदार्थों को भी घोल या गारा में बदल कर परिवहित किया जा सकता है।

20. भू-निम्नीकरण से आप क्या समझते हैं?

What do you mean by land degradation?

उत्तर- भूमि निम्नीकरण- भूमि निम्नीकरण से तात्पर्य मानव प्रेरित या प्राकृतिक प्रक्रिया से है, जो किसी भी पारितंत्र में भूमि को प्रभावशाली ढंग से कार्य करने की क्षमता को घटा देती है अर्थात् भूमि की उत्पादकता में कमी आ जाती है। फसलों का प्रति हेक्टेयर उत्पादन घट जाता है। किसानों को इससे काफी आर्थिक हानि उठानी पड़ती है। वनों और चरागाहों की उत्पादकता भी काफी घट जाती है।



दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 

Long Answer Type Questions

प्रश्न संख्या 21 से 26 दीर्घ उत्तरीय हैं। किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दें । प्रत्येक के लिए 5 अंक निर्धारित हैं। 3 x 5 = 15

Question Nos. 21 to 26 are Long Answer Type. Answer any three questions. Each question carries 5 marks. 3 x 5-15

21. विस्तृत वाणिज्यिक कृषि की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।

Describe the characteristics of extensive commercial farming.

उत्तर- विस्तृत वाणिज्यिक कृषि की निम्नलिखित विशेषताएँ हैं-

(i) इस प्रकार की कृषि विस्तृत भू-जोतों पर की जाती है।

(ii) इनका क्षेत्रफल प्राय: 240 से 1600 हैक्टेयर तक होता है।

(iii) इस कृषि में खेत तैयार करने से फसल काटने तक का सभी कार्य मशीनों के द्वारा किया जाता है।

(iv) इस प्रकार की खेती के लिए ट्रैक्टर, हार्वेस्टर, श्रेसर, कम्बाईन, विनोअर आदि मुख्य यंत्र हैं।

(v) इस प्रकार की कृषि की मुख्य फसलें गेहूँ, जौ, जई, राई, तिलहन आदि बोई जाती है।

(vi) खाद्यान्नों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े-बड़े माल गोदाम बनाए जाते हैं।

(vii) इस कृषि में मानवीय श्रम का उपयोग न्यूनतम होता है।

(viii) इस कृषि में प्रति हेक्टेयर उपज कम तथा प्रति व्यक्ति उपज अधिक होती है।

(ix) इस प्रकार की कृषि शीतोष्ण कटिबन्धीय घास के मैदानों में की जाती है।

(x) यूरेशिया के स्टेपीज, उत्तरी अमेरिका के प्रेयरीज, अर्जेन्टाइना के पम्पास, दक्षिणी अफ्रीका के वेल्डस, आस्ट्रेलिया के डाउन्स तथा न्यूजीलैंड के कैंटरबरी के मैदानों में इस प्रकार की कृषि की जाती है।

(xi) इस कृषि के क्षेत्रों में निरन्तर जनसंख्या वृद्धि के कारण कृषि क्षेत्र निरन्तर घटता जा रहा है।

(xii) इस प्रकार की कृषि करने वाले सभी देश विकसित हैं।

(xiii) यह कृषि यंत्रीकृत व उच्च तकनीक पर आधारित कृषि है।

22. विश्व में जनसंख्या के वितरण को प्रभावित करने वाले भौगोलिक कारकों की विवेचना कीजिए। 

Discuss the geographical factors influencing the distribution of population in the world.

उत्तर- जनसंख्या वितरण एवं घनत्व को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित है:-

(A) भौगोलिक कारक-
(i) जल की उपलब्धता-
      जल जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण कारक है। अतः लोग उन क्षेत्रों में बसने को प्राथमिकता देते हैं जहाँ जल आसानी से उपलब्ध होता है। यही कारण है कि नदी-घाटियाँ विश्व के सबसे सघन घने बसे हुए क्षेत्र हैं।
(ii) भू-आकृति- 
    लोग समतल मैदानों और मंद ढालों पर बसने को वरीयता देते हैं क्योंकि ऐसे क्षेत्र फसलों के उत्पादन सड़क, निर्माण और उद्योगों के लिए अनुकूल होते हैं। गंगा का मैदान विश्व के सर्वाधिक सघन जनसंख्या वाले क्षेत्रों में से एक है जबकि हिमालय के पर्वतीय भाग विरल जनसंख्या वाले क्षेत्र हैं।
(iii) जलवायु-     
      अति उष्ण अथवा ठंडे मरुस्थलों की विषम जलवायु मानव बसाव के लिए सुविधाजनक नहीं होती है अर्थात सुविधाजनक जलवायु वाले क्षेत्र जिनमें अधिक मौसमी परिवर्तन नहीं होते वहाँ अधिक लोगों का बसाव होता है।
(iv) मृदाएँ-
      कृषि तथा इससे संबंधित क्रियाओं के लिए उपजाऊ मृदाओं का महत्वपूर्ण है इसीलिए उपजाऊ दोमट मिट्टी वाले प्रदेशों में अधिक लोगों का निवास होता है क्योंकि यह मृदाएँ गहन कृषि का कार्य के लिए उपयुक्त होती है।
(B) आर्थिक कारक-
(i) खनिजों की उपस्थिति-
      खनिजों से युक्त क्षेत्र उद्योगों को आकृष्ट करते हैं क्योंकि खनन और औद्योगिक गतिविधियाँ रोजगार उत्पन्न करते हैं। अतः कुशल एवं अर्ध कुशल कर्मी इन क्षेत्रों में पहुँचते हैं और जनसंख्या को सघन बना देते हैं।
(ii) नगरीकरण-
      नगर रोजगार के बेहतर अवसर, शैक्षणिक व चिकित्सा संबंधी सुविधाएँ तथा परिवहन और संचार के बेहतर साधन प्रस्तुत करते हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों से नगरीय क्षेत्रों में प्रवास होता है। इस प्रकार नगर के आकार में वृद्धि होती है।
(iii) औधोगिकरण-
       औद्योगिक पेटियाँ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराती है और बड़ी संख्या में लोगों को आकर्षित करती है। इनमें केवल कारखानों के श्रमिक ही नहीं होते बल्कि परिवहन परिचालक, दुकानदार, बैंक कर्मी, डॉक्टर, अध्यापक तथा अन्य सेवाएँ उपलब्ध कराने वाले भी होते हैं।
(C) सामाजिक एवं सांस्कृतिक कारक-      
        कुछ स्थान धार्मिक अथवा सांस्कृतिक महत्व के कारण अधिक लोगों को आकर्षित करते हैं। ठीक इसी प्रकार लोग उन क्षेत्रों को छोड़कर चले जाते हैं जहाँ सामाजिक और राजनीतिक अशांति होती है। कई बार सरकारें लोगों को विरल जनसंख्या वाले क्षेत्रों में बसने अथवा भीड़-भाड़ वाले स्थानों से चले जाने के लिए प्रोत्साहित करती है।

23. अन्तरराष्ट्रीय व्यापार में पनामा नहर मार्ग के महत्त्व का वर्णन कीजिए।

Describe the importance of the Panama canal route in international trade.

उत्तर- अन्तरराष्ट्रीय व्यापार में पनामा नहर मार्ग के महत्त्व-

          पनामा नहर को विस्तार के बाद 26 जून 2016 को विशाल जहाजों के लिए खोल दिया गया। इसके विस्तार पर करीब 5.4 अरब डॉलर खर्च हुए। चीन के एक विशाल जहाज का कास्को शिपिंग पनामा ने इस विस्तारित नहर का उ‌द्घाटन किया। करीब 9000 कंटेनरों के साथ जहाज ने नहर में प्रवेश किया। नहर में पहले की तुलना में 3 गुना ज्यादा बड़े जहाज गुजर सकेंगे। इससे पनामा नहर प्राधिकरण को 2021 तक सालाना लगभग 2.1 अरब डॉलर का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।

      अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों के बीच की दूरी इस नहर से होकर गुजरने पर तकरीबन 8,000 मील घट जाती है क्योंकि इसके ना होने की स्थिति में जलयानों को दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी छोर केप हॉर्न अंतरीप से होकर चक्कर लगाते हुए जाना पड़ता था। पनामा नहर को पार करने में जलयानों को 8 घंटे का समय लगता है।

Panama Canal

       इस नहर के द्वारा समुद्री मार्ग से न्यूयॉर्क एवं सैन फ्रांसिस्को के मध्य लगभग 13000 किलोमीटर की दूरी कम हो गई है। इसी प्रकार पश्चिमी यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका के पश्चिमी तट, उत्तर पूर्वी और मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका और पूर्वी तथा दक्षिण पूर्वी एशिया के मध्य की दूरी बेहद कम हो गई है।

      पनामा नहर जल मार्ग से होकर विश्व के लगभग 5% से अधिक जहाज गुजरते हैं। इस नहर द्वारा अमेरिका, कनाडा, पश्चिमी यूरोप, चीन, कोरिया, और दक्षिण अमेरिका के अन्य देशों की कंपनियों द्वारा ऑटोमोबाइल, खाद्य पदार्थ, वस्त्र, दवाइयाँ, रसायन, मशीनरी, कोयला, पेट्रोलियम आदि विभिन्न उत्पादों का परिवहन किया जाता है। इस नहर का अधिकतम उपयोग अमेरिकी जलयान करते हैं जो चीन, जापान, कोलंबिया तथा साउथ कोरिया को जाते हैं।

24. भारतीय कृषि की समस्याओं की विवेचना कीजिए।

Discuss the problems of Indian agriculture.

उत्तर- भारत एक कृषि प्रधान देश है, परन्तु यहाँ कृषि की दशा संतोषजनक नहीं है। भारत की जनसंख्या का लगभग 70% भाग कृषि कार्य में लगा हुआ है लेकिन इसके उपरान्त भी भारतीय कृषक की दशा अच्छी नहीं है। 

        भारतीय किसान कृषि कार्य को एक व्यवसाय के रूप में नहीं करता है, बल्कि जीविकोपार्जन के लिए करता है। कृषि की पुरानी विधियों, पूँजी की कमी, भूमि सुधार की कमी, विपणन एवं वित्त सम्बन्धी कठिनाइयों आदि के कारण भारतीय कृषि की उत्पादकता अत्यन्त न्यून है। भारतीय कृषि की कुछ प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित हैं-

(i) भूमि पर जनसंख्या का निरन्तर बढ़ता हुआ भार:-

 भारत में जनसंख्या तीव्र गति से बढ़ रही है, अतः भूमि पर जनसंख्या का भार निरन्तर बढ़ता जा रहा है। जनसंख्या वृद्धि के कारण प्रतिव्यक्ति उपलब्ध भूमि का औसत कम होता जा रहा है।

(ii) भूमि का असमान वितरण:-

       भारत में भूमि का वितरण बहुत ही असमान एवं असन्तुलित है। देश में आज भी 62 प्रतिशत कृषि भूमि केवल 10 प्रतिशत किसानों के पास है तथा शेष 38 प्रतिशत भाग ही 90 प्रतिशत किसानों के पास है। 

(iii) कृषि जोतों का बिखराव एवं भूमि का विभाजन:-

         भारत में उत्तराधिकार के नियमों के कारण भूमि का बंटवारा होता रहता है। इस कारण खेतों का आकार बहुत छोटा हो गया है। छोटे-छोटे खेत एक स्थान पर न होकर अनेक स्थानों पर बिखरे हुए रहते हैं। इस कारण आधुनिक यंत्रों के द्वारा उन्नत कृषि नहीं की जा सकती है।

(iv) कृषि की न्यून उत्पादकता:-

        1970 तक देश के अधिकांश भागों में औसत उत्पादन स्तर अधिकांश विकसित व कई विकासशील देशों (मैक्सिको, ब्राजील, फिलीपीन्स) से भी काफी कम रहा, लेकिन अब हरित क्रांति एवं सरकारी प्रयत्नों से स्थिति में कुछ सुधार अवश्य हुआ है।

(v) सिंचाई के साधनों की कमी:-

       भारतीय कृषि अधिकतर मानसूनी वर्षा पर ही निर्भर है और मानसून हमेशा अनियमित बना रहता है।

(vi) कृषि आदानों का अभाव:-

       भारतीय कृषकों के पास कृषि आदानों (कृषि सामाग्रियों) का हमेशा अभाव बना रहता है, जिससे वे अच्छे बीज, खाद, सिंचाई, कृषि यंत्र आदि का उपयोग नहीं कर पाते हैं। 

(vii) साख सुविधाओं की कमी:-

        भारतीय कृषकों की आर्थिक स्थिति कमजोर है, इस कारण उनके सामने हमेशा आर्थिक संकट बना रहता है। ग्रामीण क्षेत्रों में साख-सुविधाओं का आज भी अभाव है। अतः कृषकों को वित्त पूर्ति के लिए गांव के महाजन एवं साहूकारों पर ही निर्भर रहना पड़ता है। 

(viii) मृदा अपरदन:-

        मृदा अपरदन के कारण कृषि भूमि को क्षति पहुंचती है, जिससे भूमि की उपजाऊ शक्ति कम हो जाती है। 

(ix) धार्मिक एवं सामाजिक कारण:-

      भारतीय कृषक भाग्यवादी एवं अंधविश्वासी होता है। वह कृषि के विकास पर व्यय करने की अपेक्षा शादी, मृत्यु-भोज, सामाजिक रीति-रिवाजों व त्योहारों पर अपनी क्षमता से अधिक खर्च करता है। 

(x) कृषि बीमा का अभाव:-

        भारत में कृषि बीमा का अभाव है। किसानों को किसी-किसी वर्ष बाढ़, सूखा एवं विभिन्न प्रकार के कृषि रोगों से कृषि उत्पादन में भारी क्षति उठानी पड़ती है, यहाँ तक कि उस आय से वह उत्पादन का खर्च भी प्राप्त नहीं कर पाता और उनकी स्थिति इतनी दयनीय हो जाती है कि वे आत्महत्या तक के लिए विवश हो जाते हैं। 

(xi) विपणन व्यवस्था का अभाव:-

         विपणन व्यवस्था का अभाव भारतीय किसान की एक महत्वपूर्ण समस्या है, क्योंकि इसके अभाव में किसान को अपने फसल उत्पादों का उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो पाता है। 

25. भारत में लौह अयस्क के वितरण का विवरण दीजिए।

Give an account of the distribution of iron ore in India.

उत्तर- भारत में लौह अयस्क प्रायः सभी राज्यों में पाया जाता है परन्तु यहाँ के कुल भण्डार का 96% कर्नाटक, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, गोवा, झारखण्ड, राज्यों में सीमित है। शेष भण्डार तमिलनाडु, आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र एवं अन्य राज्यों में अवस्थित है। भारत में 1950-51 में 42 लाख टन लोहे का उत्पादन हुआ जो 2004-05 में बढ़कर 1427.1 लाख टन हो गया। अतः लोहे के उत्पादन में भारी विकास हुआ है।

        कर्नाटक राज्य भारत का लगभग एक-चौथाई लोहा उत्पादन करता है। यहाँ बेल्लारी, हास्पेट, सुदूर क्षेत्रों में लौह अयस्क की खानें हैं।
         
      छत्तीसगढ़ देश का दूसरा उत्पादन राज्य है जो देश का करीब 20 प्रतिशत लोहा उत्पन्न करता है। दाँतेवाड़ा जिले का बैलाडिला तथा दुर्गा जिले के डल्ली एवं राजहरा प्रमुख उत्पादक हैं। रायगढ़, विलासपुर तथा सरगुजा अन्य उत्पादक जिले हैं। यहाँ का अधिकांश लोहा विशाखापट्नम बंदरगाह से जापान को निर्यात किया जाता है।
           
        उड़ीसा देश का 19 प्रतिशत लोहा उत्पादन करता है। यहाँ की प्रमुख खानें गुरु माहिषानी, बादम पहाड़ (मगूरगंज) एवं किरिबुरू हैं।
         
        गोवा देश का चौथा बड़ा लोहा उत्पादक राज्य है तथा 16 प्रतिशत देश का लोहा यहीं से प्राप्त होता है। यहाँ की प्रमुख खाने साहक्वालिम, संग्यूम, क्यूपेम, सतारी, पौडा एवं वियोलिम में स्थित हैं। यहाँ के मर्मागांव पतन से लोहा निर्यात किया जाता है।
           
      झारखण्ड देश का पांचवां बड़ा अयस्क उत्पादक राज्य है और 15 प्रतिशत से अधिक लोहे का उत्पादन करता है। यहाँ के सिंहभूम, पलामू, धनबाद, हजारीबाग, लोहरदगा तथा राँची मुख्य उत्पादक जिले हैं।
   
       महाराष्ट्र में लौह अयस्क की खाने चन्द्रपुर, रत्नागिरि और भण्डारा जिलों में स्थित हैं।
             
      आन्ध्रप्रदेश के कसीमनगर, बारंगल, कुर्नुल, कड़प्पा आदि जिले लौह अयस्क उत्पादक हैं जबकि तमिलनाडु के तीर्थ मल्लाई पहाड़ियों (सलेम) एवं यादपल्ली (नीलगिरी) क्षेत्र में लोहे के भण्डार हैं।
Geography Model Paper 2025

26. भारत का मानचित्र बनाइए और निम्नलिखित को प्रदर्शित कीजिए:

(A) कांडला

(B) राँची

(C) चेन्नई

(D) कोच्चि

(E) शिमला।

Draw a map of India and show the following:

(A) Kandla

(B) Ranchi

(C) Chennai

(D) Kochi

(E) Shimla

उत्तर-

 



Read More:-

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

(खण्ड 1: मानव भूगोल के मूल सिद्धांत)

Part 1: Principal of Human Geography
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के भूगोल का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर
(खण्ड 2: भारत- लोग और अर्थव्यवस्था)
Part 2: India- People and Economy

PREVIOUS YEAR QUESTION PAPER सम्पूर्ण हल सहित (बिहार बोर्ड भूगोल 12वीं कक्षा)

7. Major Historical Events (प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ)

7. Major Historical Events

(प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएँ)



क्रम घटनाओं का नाम वर्ष
1. भारत में आर्यों का आगमन 1500 ई० पू०
2. महावीर का जन्म 540 ई० पू०
3. महावीर का निर्वाण 468 ई० पू०
4. गौतम बुद्ध का जन्म 563 ई० पू०
5. गौतम बुद्ध का महा परिनिर्वाण 483 ई० पू०
6. सिकंदर का भारत पर आक्रमण 326-325 ई० पू०
7. अशोक द्वारा कलिंग पर विजय 261 ई० पू०
8. विक्रम सम्वत् का आरंभ 58 ई० पू०
9. शक् सम्वत् का आरंभ 78 ई०
10. हिजरी सम्वत् का आरंभ 622 ई०
11. फाह्यान की भारत यात्रा 405-11 ई०
12. हर्षवर्धन का शासनकाल 606-647 ई०
13. ह्वेनसांग की भारत यात्रा  630 ई०
14. सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण 1025 ई०
15. तराईन का प्रथम युद्ध 1191 ई०
16. तराईन का द्वितीय युद्ध 1192 ई०
17. गुलामवंश की स्थापना 1206 ई०
18. वास्कोडिगामा का भारत आगमन 1498 ई०
19. पानीपत का प्रथम युद्ध 1526 ई०
20. पानीपत का द्वितीय युद्ध 1556 ई०
21. पानीपत का तीसरा युद्ध 1761 ई०
22. अकबर का राज्यारोहण 1556 ई०
23. हल्दी घाटी का युद्ध 1576 ई०
24. दीन-ए-इलाही धर्म की स्थापना 1582 ई०
25. प्लासी का युद्ध 1757 ई०
26. बक्सर का युद्ध 1764 ई०
27.  बंगाल में स्थायी बंदोबस्त 1793 ई०
28. बंगाल का प्रथम विभाजन 1905 ई०
29. मुस्लिम लीग की स्थापना 1906 ई०
30. मार्ले-मिण्टो सुधार 1909 ई०
31. प्रथम विश्वयुद्ध 1914-18 ई०
32. द्वितीय विश्वयुद्ध 1939-45 ई०
33. असहयोग आन्दोलन 1920-22 ई०
34. साइमन कमीशन का आगमन  1928 ई०
35. दांडी मार्च नमक सत्याग्रह 1930 ई०
36. गाँधी इरविन समझौता 1931 ई०
37. कैबिनेट मिशन का आगमन 1946 ई०
38. महात्मा गाँधी की हत्या 1948 ई०
39. चीन का भारत पर आक्रमण 1962 ई०
40. भारत-पाक युद्ध 1965 ई०
41. ताशकंद-समझौता 1966 ई०
42. तालीकोटा का युद्ध 1565 ई०
43. प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध 1767-69 ई०
44. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध 1780-84 ई०
45. तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध 1790-92 ई०
46. चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध 1799 ई०
47. कारगिल युद्ध 1999 ई०
48. प्रथम गोलमेज सम्मेलन 1930 ई०
39. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन 1931 ई०
40. तृतीय गोलमेज सम्मेलन 1932 ई०
41. क्रिप्स मिशन का आगमन 1942 ई०
42. चीनी क्राति 1911 ई०
43. फ्रांसीसी क्रांति 1789 ई०
44. रूसी क्रांति 1917 ई०
45. अमेरिकी स्वतंत्रता संग्राम 1776 ई०

 

5. Modern Indian History (आधुनिक भारतीय इतिहास)

5. Modern Indian History

(आधुनिक भारतीय इतिहास)



1. भारत में आने वाला प्रथम पुर्तगाली था

➤ वास्कोडिगामा (20 मई, 1498 ई को, कालीकट में)

Modern Indian History

वास्कोडिगामा

2 वास्कोडिगामा दूसरी बार भारत आया था

➤ 1502 ई. में

3. वास्कोडिगामा को भारत पहुँचने पर उसका स्वागत किया था

➤ कालीकट के शासक जमोरिन ने

4. भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय बनकर आया था

➤ फ्रांसिस्को-द-अल्मेडा (1505 ई में)

5. अल्बुकर्क ने 1510 ई. में गोवा जीता था

➤ बीजापुर के युसुफ आदिशाह से

6. पुर्तगालियों ने अपनी पहली व्यापारिक कोठी खोली थी

➤ कोचीन में

7. भारत आने वाला प्रथम डच नागरिक था

➤ कारनेलिस डे हस्तमान (1596 ई. में)

8. प्रथम डच फैक्ट्री की स्थापना की गई थी

➤ मसुलीपट्टनम् में (1605 में)

9. भारत में ईस्ट इंडिया कम्पनी की स्थापना हुई थी

➤ 31 दिसम्बर 1600 ई. को (महारानी एलिजाबेथ से आज्ञा पत्र प्राप्त कर)

10. ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला गवर्नर था

➤ टॉम्स स्मिथ

11. मुगल दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज था

➤ कैप्टन हॉकिन्स (1609 में जहाँगीर के दरबार में)

12. अंग्रेजों की प्रथम व्यापारिक कोठी (फैक्ट्री) खुली थी

➤ 1608 ई० में (सूरत में)

13. कलकत्ता (कोलकाता) नगर की नींव रखी थी

➤ जॉर्ज चारनौक ने

14. प्रथम फ्रांसीसी गवर्नर था

➤ डुप्ले

15. अंग्रेजी साम्राज्य का संस्थापक था

➤ लॉर्ड क्लाइव

16. प्रथम कर्नाटक युद्ध (1746-48 ई०) समाप्त हुआ था

➤ ए-ला-शापल की संधि द्वारा

17. दूसरा कर्नाटक युद्ध (1749-54 ई०) समाप्त हुआ था

➤ पांडीचेरी की संधि द्वारा

18. तीसरा कर्नाटक युद्ध (1756-63 ई०) समाप्त हुआ था

➤ पेरिस की संधि द्वारा

19. वांडीवाश की लड़ाई (1760 ई०) में फ्रांसीसीयों को बुरी तरह हराया था

➤ अंग्रेजी सेना ने (सर आयरकूट के नेतृत्व में)

20. अंग्रेजों ने पांडिचेरी को फ्रांसीसीयों से छीना

➤ 1761 ई. में

21. भारत आने वाले विदेशियों का सही क्रम है

➤ पुर्तगाली, डच, अंग्रेजी, डेनिश, फ्रांसीसी

22. प्लासी का युद्ध 23 जून, 1757 ई० को हुआ था

➤ रार्बट क्लाइव एवं सिराजुद्दौला के बीच

23. अपनी राजधानी को मुर्शिदाबाद से मुंगेर (मुगदलपुर) स्थानान्तरित किया था

➤ मीरकासिम ने

24. बक्सर का युद्ध (अंग्रेजों एवं मीरकासिम, अवध के नवाब शुजाद्दौला एवं मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय के सम्मिलित सेना के बीच) हुआ था

➤ 1764 ई० में

25. बक्सर की लड़ाई (1764 ई०) में अंग्रेज सेनापति था

➤ हेक्टर मुनरो

26. टीपु सुल्तान (हैदर अली का पुत्र) की राजधानी थी

➤ श्री रंगपट्टनम्

27. कलकत्ता में ब्लैक होल की घटना घटी थी

➤ 20 जून 1756 को (सिराजुद्दौला के समय)

28. टीपू सुल्तान शासक था

➤ मैसूर का

29. मैसूर राज्य की स्थापना की थी

➤ हैदर अली ने (1766 ई० में)

30. जयपुर शहर का निर्माण करवाया था

➤ सवाई जयसिंह ने

31. टीपू सुल्तान की मृत्यु हुई थी

➤ 1799 ई में (चतुर्थ ऑग्ल मैसूर युद्ध के दरम्यान)

32. अंग्रेज और फ्रांसीसीयों के मध्य हुए युद्ध को कहा जाता है

➤ कर्नाटक युद्ध

33. मार्च 1784 ई० में मंगलौर की संधि हुई थी

➤ टीपू सुल्तान और अंग्रेजों के मध्य

34. टीपू सुल्तान और अंग्रेजों के बीच श्री रंगपट्टनम की संधि हुई थी

➤ 1792 ई. में

35. अलीनगर की संधि फरवरी 1757 को हुई थी

➤ सिराजुद्दौला और क्लाइव के बीच

36. इलाहाबाद की प्रथम संधि (बक्सर के युद्ध के बाद 12 अगस्त 1765 ई० को) हुई थी

➤ शाहआलम द्वितीय एवं क्लाईव के बीच

37. इलाहाबाद की दूसरी संधि 16 अगस्त 1765 ई० को हुई थी

➤ अवध के नबाब शुजाउद्दौला और क्लाइव के बीच

38. भारत आने वाला प्रथम ब्रिटिश नागरिक था

➤ जॉन मिल्डेन हॉल

39. फोर्ट विलियम (कलकता) का प्रथम शासक था

➤ चार्ल्स आयर

40. भारत का पहला स्वतंत्रता संग्राम था

➤ 1857 की क्रांति

41. 1857 की क्राति का प्रारंभ हुआ था

➤ 10 मई 1857 को (मेरठ से)

42. 1857 के क्रांति के समय इंगलैण्ड के प्रधानमंत्री थे

➤ लार्ड पामर्स्टन

43. 1857 के क्राति के समय भारत का गवर्नर जनरल था

➤ लार्ड कैनिंग

44. 1857 के विद्रोह के समय भारत का सम्राट था

➤ बहादुर शाह जफर (बहादुरशाह-II)

45. 1857 के क्रांति का तत्कालिक कारण था

➤ चर्बीयुक्त कारतुस व एनफिल राईफल का प्रयोग

46. मंगल पांडे को फांसी दी गई थी

➤ 8 अप्रैल, 1857 को

47. 1857 के क्राति को ‘राष्ट्रीय विद्रोह’ की संज्ञा दी थी

➤ बेन्जामिन डिजरेली ने

48. 1857 की क्राति को ‘स्वतंत्रता संग्राम’ कहा था

➤ वी० डी० सावरकर ने

49. 1857 की क्राति ‘स्वतंत्रता संग्राम नहीं था’ कहा था

➤ आर० सी० मजुमदार ने

50. 1857 के विद्रोह को ‘सैनिक विद्रोह’ कहा था

➤ सर जॉन लॉरेंस, सीले तथा होम्ज ने

51. बिहार में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किया था

➤ वीर कुंवर सिंह ने (जगदीशपुर के)

52. झाँसी में 1857 की क्राति का नेतृत्व किया था

➤ लक्ष्मीबाई ने (बचपन का नाम – मनुबाई)

53. 1857 की क्राति में लक्ष्मीबाई का सामना हुआ था

➤ ब्रिटिश नायक ह्यूरोज से

54. कानपुर में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था

➤ नाना साहेब ( बाजीराव द्वितीय के पुत्र) ने

55. तात्या टोपे का वास्तविक नाम था

➤ रामचन्द्र पांडुरंग

56. लखनऊ में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था

➤ बेगम हजरत महल ने

57. कानपुर तथा लखनऊ में हुए विद्रोह को दबाने वाले थे

➤ ब्रिटिश नायक कैंपबेल

58. 1857 के विद्रोह को ‘बर्बरता तथा सभ्यता का युद्ध’ कहा था

➤ टी० आर० होम्स ने

59. खुद को ‘बंगाल का शेर’ कहता था

➤ लॉर्ड वेलेजली

60. बंगाल में द्वैध शासन की स्थापना की थी

➤ राबर्ट क्लाईव ने

61. बंगाल का प्रथम गवर्नर जनरल था

➤ वारेन हेस्टिंग्स (1774-85 ई०)

62. कलकत्ता में एक उच्च न्यायालय की स्थापना की गई थी

➤ रेग्यूलेटिंग एक्ट के तहत (वारेन हेस्टिंग्स के समय, 1774 ई० में)

63. एकमात्र गवर्नर जनरल जिस पर महाभियोग चलाया गया था

➤ वारेन हेस्टिंग्स (1775 ई० में)

64. बंगाल में स्थायी बन्दोबस्त पद्धति को लागू किया था

➤ लॉर्ड कार्नवालिस ने (1793 ई० में)

65. भारत में प्रशासनिक सेवा (नागरिक सेवा) का जनक माना जाता है

➤ लार्ड कार्नवालिस को

66. सहायक संधि (1798 ई०) का जन्मदाता कहा जाता है

➤ लार्ड वेलेजली को (1798-1805 ई०)

67. भारत का पहला गवर्नर जनरल हुआ

➤ लार्ड विलियम बैंटिक

68. सती प्रथा (1829 ई० में) तथा ठगी प्रथा (1830 ई० में) को समाप्त किया था

➤ लार्ड विलियम बैंटिक ने

69. बंगाल का विभाजन (1905 में) तथा रेलवे बोर्ड का गठन (1905 में) हुआ था

➤ लॉर्ड कर्जन के समय

70. भारतीय रेल, डाक तथा तार का प्रारंभ हुआ था

➤ लॉर्ड डलहौजी के समय

71. भारतीय नागरिक सेवा हेतु पहली बार प्रतियोगिता परीक्षा की शुरूआत हुई थी

➤ लॉर्ड डलहौजी के समय

72. लॉर्ड मैकाले की अनुशंसा पर अंग्रेजी को 1835 ई० में शिक्षा का माध्यम बनाया गया

➤ लॉर्ड विलियम बैंटिक के समय

73. भारत का अंतिम गवर्नर जनरल तथा प्रथम वायसराय था

➤ लॉर्ड कैनिंग

74. बंगाल में भयंकर अकाल तथा पंजाब में कूका आन्दोलन हुआ था

➤ लॉर्ड नार्थब्रुक के समय (1872-76 ई०)

75. वर्नाक्यूलर प्रेस ऐक्ट पारित हुआ था

➤ 1878 को (लार्ड लिटन के समय में)

76. स्थानीय स्वशासन (1882 ई०) की शुरूआत तथा वर्नाकुलर प्रेस एक्ट (1882 ई०) को समाप्त किया था

➤ लॉर्ड रिपन ने

77. 1 जनवरी 1879 को महारानी विक्टोरिया को कैसर-ए-हिन्द की उपाधि से सम्मानित किया था

➤ लॉर्ड लिटन ने (दिल्ली दरबार में)

78. बंगाल विभाजन को रद्द (1911 ई.) तथा राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित किया था

➤ लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय ने

79. सिविल सर्विसेज में प्रवेश की आयु को 19 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष किया था

➤ लार्ड रिपन ने (1880-1884)

80. 1861 ई० में कलकत्ता, दिल्ली तथा मुम्बई में उच्च न्यायालय का गठन हुआ था

➤ लॉर्ड कैनिंग के समय

81. बंग-भंग आन्दोलन तथा पुलिस आयोग (1902 ई०) का गठन हुआ था

➤ लार्ड कर्जन के समय

82. बम्बई का वास्तविक संस्थापक था

➤ गैरॉल्ड ऑगयार

83. मुगल साम्राज्य के प्रमुख शासकों का क्रम है

➤ बाबर, हुमायूँ, अकबर, जहाँगीर, शाहजहाँ, और औरंगजेब

84. ‘भारतीय प्रेस का मुक्तिदाता’ कहा जाता है

➤ चार्ल्स मेटकॉफ को

85. 1905 के स्वदेशी आन्दोलन के प्रमुख नेता थे

➤ लाल-बाल-पाल

86. गणपति उत्सव (1893 ई०) तथा शिवाजी उत्सव (1895 ई०) मनाना प्रारंभ किया था

➤ बाल गंगाधर तिलक ने

87. ‘इंडियन होमरूल सोसाइटी’ की स्थापना किया था

➤ श्यामजी कृष्ण वर्मा ने (1905 में, लंदन में)

88. पटना में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किया था

➤ पीर अली ने

89. 1 नवम्बर, 1913 ई० को लाला हरदयाल ने गदर पार्टी की स्थापना की थी

➤ सेन फ्रांसिस्को (अमेरिका) में

90. गदर पार्टी के प्रथम अध्यक्ष थे

➤ सोहन सिंह भखना

91. महात्मा गांधी को अंग्रेज सरकार ने कैसर-ए-हिन्द उपाधि से सम्मानित किया था

➤ 1915 ई० में

92. अंग्रेजों को तीनकठिया प्रथा को समाप्त करना पड़ा था

➤ चम्पारण विद्रोह (1917 में) के कारण

93. होमरूल लीग (1916 ई०) की स्थापना की थी

➤ ऐनी बेसेंट ने (मद्रास में)

94. रौलेक्ट ऐक्ट (काला कानून) लागू किया गया था

➤ 19 मार्च 1919 को (लार्ड चेम्सफोर्ड के समय)

95. जलियाँवाला बाग हत्याकांड (अमृतसर में) हुआ था

➤ 13 अप्रैल 1919 को (लार्ड चेम्सफोर्ड के समय)

96. जलियाँवाला बाग हत्याकांड को अंजाम दिया था

➤ जनरल ओ-डायर ने

97. रवीन्द्रनाथ टैगोर ने ‘सर’ तथा जमनालाल बजाज ने ‘राय बहादुर’ की उपाधि लौटा दी

➤ जलियाँवाला बाग हत्या कांड के विरोध में

98. जलियाँवाला बाग हत्याकांड की जाँच के लिए गठित समिति थी

➤ हंटर समिति (19 अक्टूबर, 1919 में)

99. चौरी-चौरा कांड (उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला में) हुआ था

➤ 5 फरवरी, 1922 को

100. गांधी जी ने 12 फरवरी 1922 ई० को असहयोग आन्दोलन स्थगित कर दिया था

➤ चौरी-चौरा घटना से दुखित होकर

101. काकोरी कांड (रेल षड्यंत्र) हुआ था

➤ 9 अगस्त 1925 ई० को

102. साइमन कमीशन (वाइट मैन कमीशन) भारत आया था

➤ 3 फरवरी 1928 को (लार्ड इरविन के समय)

103. क्रिप्श मिशन भारत आया था

➤ 22 मार्च 1942 को

104. ‘यह आगे की तारीख का चेक था (पोस्टडेटेड चेक)’ कहा था

➤ महात्मा गांधी ने (क्रिप्स मिशन के बारे में)

105. जार्ज पंचम के आगमन के समय भारत का वायसराय था

➤ लॉर्ड हार्डिंग-II

106. ‘पब्लिक सेफ्टी बिल’ पास होने के विरोध में ‘केन्द्रीय विधानसभा’ में बम फेंका था

➤ बटुकेश्वर दत्त तथा भगत सिंह ने (8 अप्रैल 1929 ई० को)

107. प्रथम गोलमेज सम्मेलन हुआ था

➤ 12 नवम्बर 1930 को (लार्ड इरविन के समय)

108. द्वितीय गोलमेज सम्मेलन हुआ था

➤ 7 सितम्बर 1931 को (लार्ड वेलिंगटन के समय)

109. चन्द्रशेखर आजाद पुलिस मुठभेड़ में शहीद हुए थे

➤ 23 फरवरी 1931 को (अल्फ्रेड पार्क, इलाहाबाद)

110. काँग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की स्थापना हुई थी

➤ मई 1934 को

111. 1 मई 1939 को ‘फारवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की गई

➤ सुभाषचन्द्र बोस द्वारा

112. पंजाब के भूतपूर्व लैफ्टिनेंट गवर्नर ओ-डायर की गोली मारकर हत्या कर दी थी

➤ उद्यम सिंह ने (13 मार्च 1940 को लंदन में)

113. मुहम्मद अली जिन्ना ने भारत से अलग मुस्लिम राष्ट्र ‘पाकिस्तान’ की माँग की

➤ 1940 के मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में

114. आजाद हिन्द फौज का गठन सिंगापुर में हुआ था

➤ 1 सितम्बर 1942 को (कैप्टन मोहन सिंह द्वारा)

115. सुभाष चन्द्र बोस का जन्म हुआ था

➤ 23 जनवरी 1897 को (कटक, उड़ीसा में)

116. कैबिनेट मिशन भारत आया था

➤ 24 मार्च 1946 को

117. कैबिनेट मिशन (तीन सदस्य) के अध्यक्ष थे

➤ लार्ड पैथिक लॉरेंस (भारत में मंत्री)

118. सुभाष चन्द्र बोस के राजनीतिक गुरू थे

➤ देश-बंधु चितरंजन दास

119. भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी दी गई थी

➤ 23 मार्च 1931 को (लाहौर केस षड्यंत्र के अंतर्गत)

120. भूख हड़ताल के कारण मृत्यु हुई थी

➤ जतिनदास की (64 दिनों के भूख हड़ताल)

121. जवाहर लाल नेहरू द्वारा अंतरिम सरकार का गठन हुआ था

➤ 2 सितम्बर, 1946 को

122. पाकिस्तान के प्रथम प्रधानमंत्री थे

➤ लियाकत अली

123. मुस्लिम लीग ने ‘मुक्ति दिवस’ मनाया था

➤ 22 दिसम्बर 1939 को

124. ‘पाकिस्तान’ का विचार सर्वप्रथम दिया था

➤ चौधरी रहमत अली ने

125. व्यक्तिगत सत्याग्रह आन्दोलन (1940 ई.) के प्रथम एवं द्वितीय सत्याग्रही थे

➤ क्रमशः विनोवा भावे व पं. जवाहर लाल नेहरू

126. अगस्त प्रस्ताव (8 अगस्त, 1940) की घोषणा की थी

➤ वायसराय लार्ड लिनलिथगो ने

127. राज्य हड़प भीति (ड्रॉक्टिन ऑफ सैप्स) चलाई थी

➤ लॉर्ड डलहौजी ने

128. सहायक संधि की पद्धति शुरू की थी

➤ लॉर्ड वेलेजली ने

129. रिपन को ‘भारत के उद्धारक’ की उपाधि दी थी

➤ फ्लोरेंस नाइटिंगल ने

130. गाँधी जी ने किस आन्दोलन में ‘करो या मरो’ का नारा दिया था

➤ भारत छोड़ों आन्दोलन (9 अगस्त, 1942 ई०)

131. भारत सरकार अधिनियम पास किया गया था

➤ 1935 ई० में

132. भारत के स्वतंत्रता के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री थे

➤ क्लीमेंट एटली (लेबर पार्टी)

133. ‘बिना ताज के बादशाह’ कहा जाता है

➤ सुरेन्द्रनाथ बनर्जी को

134. ‘भारतीय हरिजन संघ’ की स्थापना की थी

➤ महात्मा गांधी ने

135. ‘भारत का विस्मार्क’ कहा जाता है

➤ सरदार वल्लभ भाई पटेल को

136. ‘भारत भारतीयों के लिए’ नारा है

➤ आर्य समाज का

137. ‘पूर्ण स्वतंत्रता’ की माँग का प्रस्ताव रखा गया था

➤  लाहौर अधिवेशन (1929 ई०) में

138. ‘हरमिट ऑफ शिमला’ कहा जाता है

➤ ए० ओ० ह्यूम को (स्कौटलैंड वासी)

139. ‘धन निष्कासन के सिद्धांत’ को प्रतिपादित किया था

➤ दादाभाई नौरोजी ने

140. बंगाल में ‘अनुशीलन समिति’ का गठन किया था

➤ वारीन्द्र घोष ने

141. ‘मोपला विद्रोह’ मालाबार (केरल) में हुआ था

➤ 1921 ई० में

142. मुंडा विद्रोह (1899-1900 ई) के नेतृत्वकर्ता थे

➤ बिरसा मुण्डा

143. 1857 के विद्रोह के ठीक बाद बंगाल में विद्रोह हुआ

➤ नील विद्रोह

144. ‘पहला कारखाना अधिनियम’ पारित हुआ था

➤ 1881 ई० को (लॉर्ड रिपन के समय)

145. ‘भारत एक राष्ट्र नहीं, दो राष्ट्र है’ कथन है

➤ मुहम्मद अली जिन्ना का

146. आजादी के पूर्व प्रथम स्वतंत्रता दिवस मनाया गया था

➤ 26 जनवरी 1930 को

147. भारत का विभाजन हुआ था

➤ माउण्टबेटन योजना (1947) के तहत

148. ऑल इंडिया मुस्लिम लीग की स्थापना हुई थी

➤ 1906 में

149. प्रथम सिपाही विद्रोह हुआ था

➤ 1764 ई० को (बंगाल में)

150. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की स्थापना की गयी थी

➤ हेडगेवेर द्वारा (1921 में, नागपुर में)

151. मांटेग्यू चेम्स फोर्ड सुधार को लाया गया था

➤ 1919 ई० में

152. लखनऊ में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किया था।

➤ बेगम हजरत महल ने

153. रैयतबाड़ी व्यवस्था लागू की गयी थी

➤ मद्रास और बम्बई प्रेसीडेंसी में

154. ‘मराठा’ तथा ‘केसरी’ का सम्पादन किया था

➤ तिलक ने

155. प्रथम दिल्ली दरबार का आयोजन हुआ था

➤ 1877 ई० में (आयोजक- लार्ड लिटन)

156. कलकत्ता में ‘फोर्ट विलियम कॉलेज’ स्थापित हुआ था

➤ 1800 ई० में (लॉर्ड वेलेजली द्वारा)

157. भारतीय शिक्षा का मैग्नाकार्टा कहा जाता है

➤ 1854 ई० के चार्ल्स वुड डिस्पैच को

158. वैवेल योजना (1945) पर विचार हेतु शिमला समझौता हुआ था

➤ 25 जून 1945 को

159. कांग्रेस को ‘चापलूसों का सम्मेलन’ कहा था

➤ तिलक ने

160. ‘बंद समाज’ को स्थापना किया था

➤ श्री धरालू नायडू ने (1864 में, मद्रास में)

161. आदि ब्रह्म समाज की स्थापना किया था

➤ केशवचन्द्र सेन ने (1865 ई० में)

162. ‘मोहम्मद अली जिन्ना’ को ‘कायदे आजम’ नाम से संबोधित किया था

➤ गांधीजी ने

163. ‘प्रिंस ऑफ वेल्स’ भारत की यात्रा पर आए थे

➤ अप्रैल 1921 में

164. तृतीय गोलमेज सम्मेलन हुआ था

➤ 17 नवम्बर, 1932 को

8. Population problems and government policies in India (भारत में जनसंख्या की समस्याएँ एवं सरकारी नीतियाँ)

8. Population problems and government policies in India

(भारत में जनसंख्या की समस्याएँ एवं सरकारी नीतियाँ)



    Population problems

      वस्तुतः किसी, देश की जनसंख्या उसका एक संसाधन होती है, लेकिन विपरीत परिस्थिति में वह समस्या का कारण भी बन जाती है, स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद भारत की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने का प्रयास तब शुरू किया गया जब इसका भार असहज होने लगा।

    जनसंख्या को समस्या के रूप में तब देखा जाता है जब उपलब्ध भौतिक संसाधनों की तुलना में जनसंख्या ही अधिक हो जाता है। भारत की स्थिति ऐसी ही हो गई है। फलतः अधिक जनसंख्या के कारण देश में न्यूनतम प्रति व्यक्ति आय, गरीबी, अशिक्षा, बीमारी, बेरोजगारी, निराशा और क्षेत्रीय अलगाव जैसे कठिनाइयों के कारण भारत की प्रगति धीमी हो गई है।

     50 वर्षों के प्रयास के बावजूद जनसंख्या सम्बन्धी समस्याएँ सुलझने के स्थान पर उलझती ही जा रही हैं। भारत कहने के लिए कृषि उत्पादों में आत्मनिर्भर हो गया है फिर भी एक विशाल जनसंख्या कुपोषण से ग्रसित है।

    कुपोषण बीमारियों का कारण बन गया है, भारत की आधी से कुछ कम या लगभग 37% जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे है। गरीबी भारत की जनसंख्या की सबसे बड़ी समस्या है, क्योंकि गरीब व्यक्ति जानवरों से भी बदतर जीवन जीने के लिए बाध्य है।

     भारत की जनसंख्या संबंधी समस्याओं को सुविधा के लिए निम्नलिखित वर्गों में विभक्त किया जा सकता है।

(1) तीव्र जनसंख्या वृद्धि:-

      भारत की जनसंख्या में औसतन 1.6 करोड़ से अधिक व्यक्ति प्रतिवर्ष जुड़ जाते हैं। 1901 में जहां देश की जनसंख्या केवल 23.83 करोड़ थी वहीं 1951 में बढ़कर 36.10 करोड़ हो गई तथा 60 वर्षों के बाद 2021 को 1.21 अरब से ऊपर हो गई। यह वृद्धि दर विकसित देशों की अपेक्षा बहुत अधिक है। भारत कृषि प्रधान देश होने के कारण यह जन भार कृषिगत भूमि की वहन क्षमता से अधिक है। भारत अपनी अधिकतम भूमि का उपयोग करने के लिए वनों का विनाश भी कर चुका है जो एक अलग समस्या है।

     स्पष्ट है कि संसाधनों के विकास के लिए भूमि के गहन उपयोग के साथ अन्य संसाधनों के विकास के भी प्रयास करने होंगे, लेकिन अनेकानेक कारणों से संसाधनों का विकास मन्द गति से हो रहा है, जबकि जनसंख्या वृद्धि सतत् बनी हुई है।

     अतः इस तीव्र गति से बढ़ती हुई जनसंख्या का यथा सम्भव नियंत्रण करना समस्या समाधान के लिए एक आवश्यकता है। विगत दशकों के सरकारी प्रयास निराशाजनक रहे हैं।

     भारत में जनसंख्या विस्फोट की गूंज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होने लगी है और इसके समाधान के लिए अनेक उपाय सुझाए जा रहे हैं। जैसे स्त्री शिक्षा, रोगों की रोकथाम, जन्म-नियंत्रण, जन-चेतना का प्रचार-प्रसार, स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता आदि, लेकिन भारत जैसे जनसंख्या बोझिल देश में कठोर कदम उठाए बिना इसका समाधान कठिन है। ऐसे उपायों में से निम्न उपाय विशेष उल्लेखनीय हैं- दो से अधिक बच्चा पैदा करने पर दण्ड की व्यवस्था, शादी की वैधानिक आयु का कठोरता से पालन, संतति सुधार कार्यक्रम, स्त्रियों में शिक्षा का प्रसार, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम, आर्थिक विकास, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, अन्धविश्वासों एवं भ्रान्तियों से निजात, मनोरंजन के साधनों का विस्तार, परिवार नियोजन कार्यक्रम एवं प्रवास इत्यादि।

(2) जनसंख्या का असमान वितरण:-

      अनेकानेक प्राकृतिक, आर्थिक, सामाजिक और ऐतिहासिक कारणों से भारत की जनसंख्या के क्षेत्रीय वितरण में अत्यधिक विषमता है जिसके कारण संसाधनों के उपयोग में अतिशयता पायी जाती है। अधिकांश जनसंख्या कृषि पर आधारित होने के कारण उपजाऊ मृदा और अनुकूल जलवायु क्षेत्रों पर ही केन्द्रित हैं।

     उत्तरी भारत का विशाल मैदानी क्षेत्र, तटीय मैदान और दक्षिण के पठार का कृषिगत क्षेत्र ऐसे ही जनाधिक्य के क्षेत्र हैं, यदि कम जनसंख्या वाले क्षेत्रों में परिवहन के साधनों, सिंचाई, उद्योग-धन्धों आदि की सुविधा प्राप्त हो जाए तो इस विषमता को कम किया जा सकता है।

      भारत में जनसंख्या के क्षेत्रीय स्थानान्तरण की कोई नीति न होने के कारण इस दिशा में अब तक कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ है। पश्चिमी बंगाल, केरल, बिहार, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में घनत्व अत्यधिक है।

    यदि राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, छोटा नागपुर पठार जैसे इलाकों में जीविका के साधनों के लिए उचित प्रबन्ध किया जाए तो सघन बसे इलाकों के लोगों को वहां स्थाई रूप से बसाया जा सकता है। सरकार को इस दिशा में गम्भीरता से पहल करनी चाहिए, क्योंकि क्षेत्रवाद से जनसंख्या के स्थानान्तरण पर प्रश्न-चिन्ह लगता दिखाई दे रहा है।

(3) प्रति व्यक्ति कम आय:-

     सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों एवं विविध प्रयासों के बावजूद भी हमारे देश के लोगों की आय इतनी कम है कि उससे जीवन स्तर में सुधार लाना कठिन है। यहां मात्र 39.26% जनसंख्या कार्यशील है और उनमें से भी कम पारिश्रमिक पाने वालों की संख्या सर्वाधिक है। यही कारण है कि सामान्यतः आधी कार्यशील जनसंख्या अपने परिवार के लिए मात्र जीने का साधन जुटा ले, यही बहुत बड़ी उपलब्धि है। कम आय का मुख्य कारण विकास कार्यों में शिथिलता है।

     पिछले 50 वर्षों के नियोजित विकास कार्यक्रमों के बावजूद भारत का एक विस्तृत क्षेत्र जहां देश की आधी से अधिक जनसंख्या निवासित है, निम्न स्तर का ही विकास हो पाया है।

(4) अशिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी और बीमारी:-

    अशिक्षा, बेरोजगारी, गरीबी और बीमारी ये सभी समस्याएँ एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। अशिक्षा धनोपार्जन में बाधक है और कम आय से गरीबी पनपती है। गरीबी कुपोषण को प्राश्रय देती है। भारत की बढ़ती बेरोजगारी, विशेषकर पढ़े-लिखे लोगों में कुण्ठा को जन्म दे रही है, इससे न केवल उत्पादकता का ह्रास होता है, अपितु सामाजिक तनाव को भी बढ़ावा मिल रहा है।

     सम्प्रति भारत सरकार की सूचना के अनुसार 2005-06 में 942 रोजगार कार्यालयों में 7,289.5 हजार व्यक्तियों का पंजीकरण हुआ था, जिसमें केवल 177.0 हजार व्यक्तियों को रोजगार मिल सका था। स्पष्ट है कि जनसंख्या वृद्धि दर की अपेक्षा रोजगार के अवसरों में बहुत धीमी वृद्धि हो रही है।

      सरकार के अथक प्रयास के बावजूद भी गरीबी और बेकारी बढ़ती जा रही है। कुछ विशेष राज्यों में यह समस्या और अधिक विकट है जैसे-बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, त्रिपुरा, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों की आधे-से-अधिक जनसंख्या गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रही है।

(5) सीमित भूखण्ड:-

     देश में विश्व की 16.87 प्रतिशत जनसंख्या निवास करती है, जबकि विश्व क्षेत्रफल का केवल 2.4% भाग ही भारत में उपलब्ध है। स्पष्ट है कि सीमित भू-खण्ड पर जनसंख्या का भारी दबाव है। कृषि देश की अर्थव्यवस्था और अधिकांश लोगों की जीविका का प्रमुख साधन है, लेकिन यहाँ प्रति व्यक्ति कृषि उपयुक्त भूमि की उपलब्धता केवल 0.3 हेक्टेयर या उससे भी कम है।

    इसी तरह देश में प्रतिवर्ग किलोमीटर के पीछे 324 व्यक्ति निवास करते हैं। जबकि विश्व का औसत घनत्व 44 व्यक्ति प्रतिवर्ग किमी ही है। इसमें कोई संदेह नहीं कि भूखण्ड पर बढ़ते दबाव के कारण, कृषि भूमि की अनुपलब्धता, आवास एवं पर्यावरण असन्तुलन जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो रही है।

(6) अन्य प्राकृतिक विपदाएँ:-

     विशाल जनसंख्या के लिए कृषि भूमि की आवश्यकताओं की पूर्ति एवं अन्य कारणों से वनों के अत्यधिक ह्रास से पर्यावरण प्रदूषण जैसे अनेक कारणों से पारिस्थितिकी सन्तुलन तेजी से बिगड़ा है, फलस्वरूप देश में अकाल, सूखा, महामारी, भुखमरी जैसी अनेक आपदाएं उत्पन्न हो गई हैं।

(7) असमान आर्थिक विकास से उत्पन्न समस्याएँ:-

     आधुनिक काल में आर्थिक विकास का स्वरूप बदल गया है। संसाधन दोहन, पूंजी, प्रबन्ध और व्यवसायीकरण आदि क्षेत्रों में धन एकत्र हो गया है। इस प्रकार आर्थिक स्तर के अनुसार देश की जनसंख्या उच्च आय वर्ग, औसत आय वर्ग और निम्न आय वर्ग में बंटी हुई है। स्पष्ट है कि आर्थिक असमानता देश की जनसंख्या की सबसे बड़ी समस्या बन गई है।

(8) पर्यावरणीय समस्याएँ:-

     आज भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में विकास की अंधी दौड़ में संसाधनों का निर्ममता पूर्ण दोहन होने लगा है। वहीं पर्यावरण प्रदूषण जैसी भीषण समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं। अनेक बीमारियाँ, बाढ़, सूखा, मृदा क्षरण, संसाधनों की कमी जैसी समस्याएँ उत्पन्न हो गई हैं। अनेक महानगरों में तो ये समस्याएँ अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुकी हैं।

(9) सामाजिक-धार्मिक दुःख से उपजी समस्याएँ:-

      आज जनसंख्या वृद्धि के साथ ही भौतिकवादिता, स्वच्छन्दता, कट्टरता, आतंकवाद, साम्प्रदायिकता जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। चोरी, हत्या, बलात्कार जैसी समस्याएं निरन्तर बढ़ती जा रही हैं। आज मानव मूल्य, प्रेम, दया, करुणा, सहिष्णुता, भाईचारा जैसी भावनाएं विलुप्त होती जा रही हैं। वहीं उद्दण्डता, घृणा, दुराचार, नैतिक पतन जैसे दुर्गुणों को बढ़ावा मिला है। आज देश की अधिकांश जनसंख्या अनेक सामाजिक, धार्मिक, दैहिक व मानसिक समस्याओं से घिरी हुई है। इन समस्याओं का निराकरण ढूंढ़ना हम सबके लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है।

भारत में जनसंख्या नीति

➤ स्वतंत्रता प्राप्ति के ठीक बाद से ही भारत सरकार भारत की बढ़ती हुई जनसंख्या को लेकर चिंतित थी। पहली पंचवर्षीय योजना के समय से ही भारत सरकार ने भारत की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने के प्रयास किए हैं। इसी कड़ी में परिवार नियोजन कार्यक्रम को अपनाने वाला भारत विश्व का पहला देश बना था।

➤ सर्वप्रथम वर्ष 1960 में एक विशेषज्ञ समूह ने भारत में एक जनसंख्या नीति बनाने का सुझाव दिया था। इसके बाद वर्ष 1976 में भारत ने पहली जनसंख्या नीति अपनाई थी।

➤ भारत सरकार ने एम. एस. स्वामीनाथन की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ दल गठित किया था। इसकी सिफारिश के आधार पर वर्ष 2000 में भारत ने राष्ट्रीय जनसंख्या नीति अपनाई थी। भारत की इस नवीनतम जनसंख्या नीति की प्रमुख विशेषताएँ निम्नलिखित हैं-

(i) प्रति 1000 जीवित बच्चों पर शिशु मृत्यु दर 30 से कम करना।

(ii) प्रति 1 लाख बच्चों के जन्म पर मातृ मृत्यु 100 से कम करना।

(iii) प्रजनन और शिशु स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एक समुचित सेवा प्रणाली विकसित करना।

(iv) गर्भ निरोधक एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से संबंधित बुनियादी ढांचा सुदृढ़ करना।

(v) वर्ष 2010 तक 2.1 की ‘सकल प्रजनन दर’ (TFR) प्राप्त करना तथा वर्ष 2045 तक जनसंख्या स्थायित्व प्राप्त करना।

(vi) लड़कियों के विवाह की न्यूनतम आयु में वृद्धि करना।

(vii) एड्स का प्रसार रोकना और प्रजनन अंग संबंधी रोगों के प्रबंधन व ‘राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन’ (NACO) के बीच समन्वय स्थापित करना।

(vii) 80% प्रसव अस्पतालों, नर्सिंग होम इत्यादि में संपन्न कराना तथा इस कार्य हेतु प्रशिक्षित लोगों को नियुक्त करना।

(ix) प्रत्येक व्यक्ति को सूचना व परामर्श देना तथा गर्भ निरोधक संबंधित अनेक विकल्प उपलब्ध कराना।

(x) चौदह वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए स्कूली शिक्षा को नि:शुल्क और अनिवार्य बनाना।

(xi) बीच में ही स्कूली पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या 20% से कम करना।

(xii) सभी बच्चों को टीका जनित प्रतिरक्षित उपलब्ध करना।

(xiii) जन्म, मरण, विवाह और गर्भ का 100% पंजीकरण सुनिश्चित करना।

(xiv) संक्रामक रोगों को नियंत्रित करना तथा प्रजनन और शिशु स्वास्थ्य सुविधाओं को घर-घर तक पहुंचाना।

(xv) एक ‘राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग’ गठित करना।

राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग

     ‘राष्ट्रीय जनसंख्या नीति, 2000’ के अंतर्गत मई 2000 में एक ‘राष्ट्रीय जनसंख्या आयोग’ गठित किया गया था। इस आयोग के अंतर्गत एक ‘राष्ट्रीय जनसंख्या स्थिरता कोष’ की स्थापना भी की गई थी, लेकिन आगे इसे ‘स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग’ को हस्तांतरित कर दिया गया था। इस आयोग की अध्यक्षता भारत के प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है। इस आयोग के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

➤ राष्ट्रीय जनसंख्या नीति के क्रियान्वयन की समीक्षा करना।

➤ राष्ट्रीय जनसंख्या नीति की निगरानी करना तथा इससे संबंधित दिशा-निर्देश देना।

➤ इस जनसंख्या नीति हेतु स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण व अन्य विकास कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करना।

➤ इससे संबंधित कार्यक्रमों की योजना बनाने व उन्हें क्रियान्वित करते समय अंतर क्षेत्रीय समन्वय को बढ़ावा देना।

9. Earthquake and Tsunami (भूकंप व सुनामी)

9. Earthquake and Tsunami

(भूकंप व सुनामी)



➤ भूकम्प दो शब्दों के मिलने से बना है- भू + कम्प

भू= भूपटल

कम्प= कम्पन

➤ इस प्रकार भूपटल में उत्पन्न होने वाला किसी भी प्रकार के कम्पन को भूकम्प कहते है। 

➤ समुद्र के अंदर उत्पन्न होने वाले भूकंप को सूनामी (Tsunami) कहते है।

➤ सूनामी जापानी शब्द है जिसका अर्थ बंदरगाह लहर होता है।

➤ विज्ञान की वह शाखा जिसमें भूकम्प का अध्ययन किया जाता है उसे सिस्मोलोजी (Seismology) कहते है। 

➤ भूपटल के जिस बिंदु से भूकम्प प्रारंभ होती है। उसे भूकम्प केंद्र (Focus) कहते है।

Earthquake and Tsunami

➤ अधिकेंद्र- भूपटल के जिस बिंदु पर भूकम्प का झटका सबसे पहले अनुभव होता है उसे अधिकेंद्र कहते है।

➤ प्रघात (Shocks)- अधिकेंद्र पर भूकम्पीय तरंग के द्वारा अनुभव किया गया पहला भूकम्पीय झटका को प्रघात कहते है।

➤ जब भूकंप समाप्त हो जाता है तो भी कई दिनों तक हल्के भूकम्प के झटके महसूस किए जाते है उसे After Shock कहा जाता है।

➤ बिहार में औसतन प्रत्येक 17 वर्ष पर भूकम्प आता है।

➤ सिस्मोग्राफ: सिस्मोग्राफ भूकम्पीय तरंगों के प्रवृति को रेखांकन करने वाला यंत्र है।

➤ समभूकम्प रेखा: समान भूकम्पीय तीव्रता वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को समभूकम्पीय रेखा कहते है।

➤ सहभूकम्प रेखा: एक ही समय पर पहुँचने वाले भूकम्पीय तरंगों को मिलने वाली सरल रेखा को सह-भूकम्प रेखा कहते है।

भूकम्प के प्रकार

       भूकम्प का वर्गीकरण दो आधार पर किया जाता है:-

(A) गहराई के आधार पर

(B) समय के आधार पर

      गहराई के आधार पर भूकम्प तीन प्रकार के होते है-

(i) छिछला भूकम्प– फोकस 50 KM की गहराई तक होता है।

(ii) मध्यम भूकम्प– फोकस 50-250 KM के बीच

(iii) गहरा भूकम्प– फोकस 250-700 KM के बीच

(B) समय के आधार पर

     समय के आधार पर भूकम्प दो प्रकार के होते है:-

(i) धीमा भूकम्प

(ii) अचानक भूकम्प

➤ धीमा भूकम्प की तीव्रता कम होती है लेकिन इसके झटके लम्बे समय तक अनुभव किये जाते है। ऐसे भूकम्प से ही वलित पर्वत तथा पठारों का निर्माण होता है।

➤ अचानक भूकम्प की तीव्रता अधिक होती है। इसके झटके अति उच्च समय तक अनुभव किये जाते है। इसके चलते इससे ज्वालामुखी पर्वत तथा ब्लॉक पर्वत का निर्माण होता है।

➤ विश्व में सर्वाधिक छिछले उदगम वाले भूकम्प होते हैं जिसका प्रभाव लम्बे समय तक होता है।

 भूकम्प के कारण

      भूकम्प क्यों आते है उन कारणों को दो भागों में बाँटकर अध्ययन किया जा सकता है:-

(A) मानवीय कारण

(B) प्राकृतिक कारण

(A) मानवीय कारण :-

(i) परमाणु विस्फोट

(ii) मानव के द्वारा किया जा रहा खनन कार्य

(iii) बड़े-बड़े बाँधों का निर्माणEarthquake

(iv) पर्वतीय क्षेत्रों में किया जा रहा विकास कार्यक्रम जैसे- सड़क निर्माण, वन ह्रास इत्यादि।

(B) प्राकृतिक कारक:-

➤ ज्वालामुखी उदगार, मोड़दार एवं ब्लॉक पर्वत का निर्माण जब कभी होता है। भूकम्प आने से संबंधित प्राकृतिक कारणों की व्याख्या होती है।

       भूकम्प आने से संबंधित प्राकृतिक कारणों की व्याख्या करने हेतु दो सिद्धान्त दिए गए है:-

(1) प्रत्यास्थ पुनश्चलन का सिद्धान्त (Elastic Rebond Theory)

➤ इस सिद्धांत को अमेरिकी वैज्ञानिक H.F. रीड ने दिया था।

➤ इनके अनुसार भुपटल प्रत्यास्थ चट्टानों से निर्मित है।

➤ जब इन चट्टानों पर बाहरी दबाव बल कार्य करता है तो चट्टानें फैलती है और जब दबाव हटता है तो चट्टानें सिकुड़ने के क्रम में ही भूकम्प उत्पन्न होता है।

2) प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त (Plate Tectonic Theory)

➤ इस सिद्धान्त के प्रतिपादक हैरीहेस महोदय है।

➤ इन्होंने बताया कि पृथ्वी का भूपटल कई प्लेटों से निर्मित है।

➤ यही प्लेट जब क्षैतिज या उदग्र रूप से गति करते है तो भूकम्प उत्पन्न होते है।

➤ प्लेटों में सर्वाधिक भूकम्प प्लेट के किनारे अनुभव किये जाते है।

➤ भूकम्प के आधार पर प्लेट के किनारों को तीन भागों में बांटा गया है-

I. अपसरण सीमा

II. अभिसरण सीमा

III. संरक्षी सीमाEarthquake

➤ प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त में यह बताया गया है कि प्लेटों में गति चार कारणों से उत्पन्न होती है:-

जैसे:-

(i) चन्द्रमा एवं ब्रहाण्डीय पिण्डों का आकर्षण बल

(ii) एक प्लेट के सापेक्ष में दूसरे प्लेट का 45° कोण पर झुका हुआ होना

(iii) पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल

(iv) दुर्बलमण्डल में उत्पन्न होने वाला संवहन तरंग

            प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त में उपरोक्त सभी कारणों को भूकम्प के लिए जिम्मेवार बताये गये है लेकिन इनमें सर्वाधिक महत्वपूर्ण संवहन तरंग है।

➤ जिन किनारों पर संवहन तरंग ऊपर की ओर उठकर फैलने की प्रवृति रखती है वहाँ पर अपसरण सीमा का निर्माण होता है और प्लेटों में उत्पन्न होने वाले गति को अपसरण गति कहते है।

जैसे- अटलांटिक कटक के सहारेEarthquake

➤ जब किसी प्लेट के नीचे संवहन तरंग बैठने की पवृति रखती है वहाँ पर अभिसरण सीमा (किनारा) का निर्माण होता है। अभिसरण किनारों के सहारे प्लेटों में अभिसरण गति उत्पन्न होती है। 
Earthquake
➤ जब दो प्लेट आपस में समांतर रूप से रगड़ खाते है तो वैसे स्थानों पर संरक्षी सीमा का निर्माण होता है और प्लेटों में उत्पन्न होने वाले गति को संरक्षी गति कहते है।
➤ जापान, फिलीपींस, इंडोनेशिया जैसे द्वीप समूह अभिसारी सीमा पर अवस्थित है। यही कारण है कि यहाँ सबसे अधिक तीव्र वाले भूकम्प रिकॉर्ड किया जाता है।
Earthquake
       इस तरह उपर्युक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि भूकम्प के कारणों का सर्वाधिक वैज्ञानिक व्याख्या प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त द्वारा किया जाता है।

भूकम्प का वितरण

विश्व में मुख्यतः भूकम्प के तीन क्षेत्र है:-

(i) प्रशांत महासागर के चारों ओर-

     विश्व में सर्वाधिक भूकम्प प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में ही आती है। यहाँ अधिकांश गहरे केंद्र वाले भूकम्प आते है।

(ii) मध्य महाद्वीपीय क्षेत्र-

        यह क्षेत्र यूरेशियन प्लेट और इसके दक्षिण में स्थित भारतीय प्लेट तथा अफ्रीकन प्लेट के मध्य स्थित है। यहाँ मध्यम एवं छिछले किस्म के भूकम्प आते है।

(iii) मध्य अटलांटिक कटक एवं पूर्वी अफ्रीका के भ्रंश घाटी क्षेत्र- 

      अटलांटिक महासागर में अपसरण सीमा के सहारे भूकम्प आती है जिसका विस्तार उत्तर में आइसलैंड के थोड़ा ऊपर से दक्षिण में बोवेट द्वीप तक हुआ है।

भूकम्पीय तीव्रता एवं इसका मापन

➤ भूकम्प के आगमन के दौरान बड़ी मात्रा में ऊर्जा का उत्सर्जन होता है। इसी ऊर्जा का मापन भूकम्पीय तीव्रता कहलाता है।

➤ वैज्ञानिकों ने भूकम्पीय तीव्रता की मापन हेतु दो प्रकार के पैमाने का विकास किया है-

1. मार्सेली पैमाना

2. रिक्टर (Richter) पैमाना

मार्सेली पैमाना

➤ मार्सेली पैमाना का विकास फ्रांस के मार्सेली महोदय द्वारा किया गया था।

➤ इन्होंने इसे ज्ञानेन्द्रियों के अनुभव एवं विनाशकारी प्रभाव पर विकसित किया।

➤ इस पैमाने से न्यूनतम 1 और अधिकतम 12 इकाई तक भूकम्पीय तीव्रता का मापन किया जाता है।

रिचर पैमाना

➤ रिचर पैमाना का विकास 1835 ई० में सी.एफ. रिचर महोदय ने किया था। 

➤ इसके अंतर्गत भूकम्पीय तीव्रता का मापन 1 से 9 इकाई तक किया जाता है। रिचर पैमाना में भूकम्पीय तीव्रता का मापन 10 के घात के रूप में होता है।

रिचर पैमाना पर तीव्रता प्रभाव
1 केवल यंत्रों द्वारा अनुभव किया जाता है।
2 केवल अधिकेन्द्र के पास हल्का कम्पन होता है।
3 चट्टानों में सामान्य कम्पन होती है।
4 केन्द्र से 32 किमी० की त्रिज्या में भूकम्प अनुभव की जाती है।
5 अधिकेन्द्र से 5 हजार किमी० की दूरी तक भूकम्प अनुभव किया जाता है और पेड़-पौधे हिलने लगते हैं।
6 विनाश प्रारंभ हो जाता है और दीवारों में दरारें पड़ने लगती हैं।
7 दीवारें ध्वस्त हो जाती है, वृहत भूकम्प की स्थिति उत्पन्न होती है।
8 इसका प्रभाव विश्वव्यापी होती है, नदियाँ अपना मार्ग बदल लेती है।
9 सम्पूर्ण सर्वनाश (नदी, नाला, मकान) की स्थिति उत्पन्न हो जायेगी।
           
➤ अगर रिचर स्केल पर भूकम्प तीव्रता 6.5 हो तो यह मानव के लिए विनाशात्मक साबित होता है। 

भूकम्पीय तरंग एवं इसकी विशेषता

      भूकम्प के दौरान कई प्रकार के प्रमुख एवं गौण तरंगों की उत्पति होती है:-

(A) प्रमुख तरंग 

I. P तरंग

II. S तरंग

III. L तरंग

(B) गौण तरंग

I. P* तथा S*

II. Pg तथा Sg

(A) प्रमुख तरंग 

P तरंग 

➤ P तरंग को कई नामों से जानते है। जैसे: प्राथमिक तरंग, Pull & Push तरंग या अनुधैर्य तरंग।

➤ इसे ध्वनि तरंग से तुलना की जा सकती है क्योंकि यह ठोस, द्रव्य और गैस तीनों प्रकार के माध्यम से संचारित हो सकती है।

➤ इसकी गति 7.8 Km/Sec होती है।

➤ P तरंग भूकम्प रिकॉर्डिंग स्टेशन पर सबसे पहले पहुँचती है या अनुभव किया जाता है।

➤ इसकी उत्पत्ति भूकम्पीय केंद्र/फोकस से होती है।

S तरंग

➤ S तरंग को द्वितीयक तरंग या अनुप्रस्थ तरंग कहते है।

➤ इसकी तुलना प्रकाश तरंग से की जा सकती है।

➤ यह तरंग तरल भाग में विलुप्त हो जाती है।

➤ भूकम्प रिकॉर्डिंग स्टेशन पर P तरंग की तुलना में S तरंग देरी से पहुंचती है।

➤ S तरंग की भी उत्पति भूकम्पीय केंद्र/फोकस से होती है।

➤ P तरंग अपने संचरण अक्ष के क्षैतिज जबकि S तरंग अपने संचरण मार्ग के लम्बवत गमन करती है।

➤ S तरंग की औसत गति 4.5 Km/Sec होता है।

L तरंग 

➤ L तरंग को सतही तरंग (Surface Wave or Long Wave) भी कहा जाता है।

➤ L तरंगों की खोज H. D. Love ने की थी, इसलिए इन्हें Love Waves के नाम से भी जाना जाता है।

➤ L तरंग की उत्पति अधिकेंद्र (Epicentre) से होती है।

➤ L तरंग रिकॉर्डिंग स्टेशन पर सबसे देर से पहुँचती है।

➤ L तरंग के कारण ही सर्वाधिक क्षति होती है।

➤ L तरंग की गति काफी अनियमित होती है। 

भूकंपीय छाया क्षेत्र (Shadow Zone)

         भूकंप लेखी यंत्र (सिस्मोग्राफ) पर दूर के क्षेत्रों से आने वाली भूकंपीय तरंग अंकित होती हैं, परन्तु कुछ ऐसे क्षेत्र भी हैं जहाँ कोई भी भूकंपीय तरंग अंकित नहीं होती है, ऐसे क्षेत्र को भूकंपीय छाया क्षेत्र कहते है।

➤ भूकंप अधिकेंद्र से 105° और 145° के बीच का क्षेत्र जहाँ कोई भी भूकंपीय तरंग अंकित नहीं होती है।  यह क्षेत्र दोनों प्रकार की तरगों के लिए छाया क्षेत्र (Shadow zone) हैं।

➤ 105° के परे पूरे क्षेत्र में ‘S’ तरंगें नहीं पहुँचतीं।

➤ ‘S’ तरंगों का छाया क्षेत्र ‘P’ तरंगों के छाया क्षेत्र से अधिक विस्तृत है।

➤ भूकंप अधिकेंद्र के 105° से 145° तक ‘P’ तरंगों का छाया क्षेत्र एक पट्टी (Band) के रूप में पृथ्वी के चारों तरफ प्रतीत होता है।

➤ ‘S’ तरंगों का छाया क्षेत्र न केवल विस्तार में बड़ा है, वरन् यह पृथ्वी के 40 प्रतिशत भाग से भी अधिक है। 

(B) गौण तरंग
P* तथा S* तरंग 

➤ पृथ्वी  का भुपटल मुख्यत: दो प्रकार के चट्टानों से निर्मित है:-

(1) ग्रेनाइट तथा

(2) बैसाल्ट चट्टान

➤ P* तथा S* ऐसा तरंग है जो केवल बैसाल्टिक चट्टानों से होकर गुजरती है।

➤ P* की गति=6-7 Km/Sec

➤ S* की गति=3-4 Km/Sec

➤ ये तरंग समुद्री भूपटल और महाद्वीपों के आंतरिक भागों में चलती है।

➤ इस तरंगों की खोज 1923 ई० में कोनार्ड महोदय के द्वारा किया गया था।

➤ इस तरंगों की खोज कोनार्ड ने टायर्न में आये भूकम्प के दौरान किया गया था।

Pg तथा Sg तरंग 

➤ ये दोनों तरंगे ग्रेनाइट चट्टानों से होकर गुजरती है।

➤ इसका खोज जेफरीज महोदय ने 1909 ई० में क्रोएशिया (Croatia) के कुपा घाटी में आये भूकम्प के दौरान किया था।

➤ Pg तरंग की औसत गति =5.4 Km/Sec

➤ Sg तरंग की औसत गति =3.3 Km/Sec

➤ Pg & Sg एक ऐसी तरंग है जो केवल महाद्वीपीय भागों से होकर गुजरती है। 

निष्कर्ष:-

        इस तरह उपर्युक्त तथ्यों से स्पष्ट है कि भूकम्प के दौरान अलग-अलग प्रकार के तरंगों की उत्पत्ति होती है जिनकी अपनी विषिष्टता होती है। इन्हीं विशिष्टताओं के आधार पर पृथ्वी के आंतरिक भागों के अध्ययन वैज्ञानिक तरीके से किया जाता है।


सूनामी (Tsunami) 

➤ सुनामी समुद्र के नीचे भूकंप या ज्वालामुखी विस्फोट के कारण उत्पन्न होने वाली विनाशकारी लहरें हैं।

➤ “सुनामी” एक जापानी शब्द से लिया गया है , जिसका अर्थ है “बंदरगाह लहर”।

➤ ‘सुनामी’ शब्द वास्तव में दो शब्दों ‘सू’ अर्थात ‘बंदरगाह’ और ‘नामी’ अर्थात ‘विनाशकारी लहरें’ से मिलकर बना है।

➤ सुनामी एक दीर्घ तरंग (Long wave) है जो समुद्र तल के समानांतर विशाल तरंगें (Giant waves) के रूप में संचरित होती है

➤ सुनामी की तरंग आवृत्ति (Wave Frequency) एवं तरंग आयाम (Wave Amplitude) में तट (Coast) की ओर निरंतर वृद्धि होती है।

➤ सुनामी लहरों के साथ जल की गति संपूर्ण गहराई तक होती है, इसलिए ये अधिक प्रलयकारी होती हैं।

➤ सुनामी का तरंग दैर्ध्य 160 किमी. तक देखा गया है, साथ ही इनकी गति अत्यधिक होती है जो कभी-कभी 650 किमी० प्रति घंटा भी देखी गई है।

➤ खुले सागरों में इन तरंगों की ऊँचाई अधिकतम 1 मी. की होती है, परंतु जब ये तटवर्ती उथले जल क्षेत्र में प्रवेश करती है तो इनकी ऊँचाई में अचानक असामान्य वृद्धि हो जाती है जिससे बहुत कम समय में ही भीषण विनाश की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

➤ सुनामी लहरों की दृष्टि से प्रशांत महासागर सबसे संवेदनशील स्थिति में है। महासागरीय प्लेटों के अभिसरण क्षेत्र में ये सर्वाधिक शक्तिशाली होती हैं।

➤ इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 26 दिसंबर, 2004 को हिंद महासागर के तल के नीचे उत्पन्न सुनामी लहरें भारतीय प्लेट के बर्मी प्लेट के नीचे क्षेपण (Subduction) का परिणाम था।

टेलीसुनामी (Teletsunami) 

➤ जब सुनामी लहरों का प्रसार तथा प्रभाव इतना अधिक व्यापक हो कि वे अपनी उत्पत्ति वाले समुद्री क्षेत्र को भी पार करते हुए हज़ारों मील दूर स्थित क्षेत्र तक को भी अपनी चपेट में ले लेता हो, तो इस सुनामी को टेलीसुनामी या मेगासुनामी या समुद्रपारीय सुनामी (Trans-oceanic tsunami) कहा जाता हैं।

➤ 1883 की क्राकाटोआ सुनामी और इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 26 दिसंबर, 2004 की हिंद महासागर की सुनामी, 2021 की दक्षिणी अटलांटिक महासागर की सुनामी इत्यादि इसी प्रकार की सुनामी थी जिसका प्रभाव हजारों मील दूर के क्षेत्रों पर भी देखा गया था।

➤ इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में 26 दिसंबर, 2004 की हिंद महासागर सुनामी का प्रभाव पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तटीय भाग, मेडागास्कर और अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी व सुदूर दक्षिणी भाग तक देखा गया था।



भूकंप व सुनामी से सम्बंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ट प्रश्नोत्तर



1. प्रत्यास्थ पुनश्चलन सिद्धान्त निम्नलिखित में से किसकी उत्पत्ति की व्याख्या करता है?

(a) ज्वालामुखी

(b) भूकम्प

(c) चक्रवात

(d) भूकम्प एवं ज्वालामुखी

2. भूकम्प की उत्त्पत्ति से सम्बन्धित प्रत्यास्थ पुनश्चलन सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया है?

(a) होम्स

(b) रीड

(c) जॉली

(d) डेली

 

3. पृथ्वी की आन्तरिक संरचना की विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने का सबसे प्रमुख स्रोत है-

(a) भूकम्प विज्ञान

(c) ज्वालामुखी

(b) तापमान

(d) दबाव एवं घनत्व

4. भू-गर्भ में जिस स्थान पर भूकम्पीय तरंगों की उत्पत्ति होती है, उस स्थान को क्या कहा जाता है?

(a) अधिकेन्द्र

(b) भूकम्प अधिकेन्द्र

(c) भूकम्प केन्द्र

(d) इक्लोजाइट

5. भूकम्प-मूल (Focus) वह स्थान होता है जहाँ-

(a) धरातल पर भूकम्पीय लहरों का सर्वप्रथम ज्ञान होता है।

(b) जहाँ से भूकम्प की उत्पत्ति होती है।

(c) जहाँ से भूकम्प की उत्पत्ति के पश्चात् उसकी लहरें ठीक नीचे स्थित स्थान तक यात्रा करके पुनः वापस लौट आती है।

(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं।

6. अधिकेन्द्र (Epicentre) भूकम्प का एक बिन्दु है, जो सम्बन्धित है-

(a) पृथ्वी के अंदर भूकम्प के उद्गम स्थान से

(b) भूकम्प उद्गम केन्द्र के ऊपर भूपृष्ठीय बिन्दु से

(c) वह स्थान जहाँ भूकम्प का अनुभव किया जाता है।

(d) भू-पृष्ठ का वह बिन्दु जहाँ पहला झटका अनुभव किया जाता है।

7. धरातल के जिस स्थान पर सर्वप्रथम भूकम्प का अनुभव किया जाता है, कहलाता है-

(a) भूकम्प मूल

(b) भूकम्प अधिकेन्द्र

(c) भूकम्प केन्द्र

(d) इनमें से कोई नहीं

8. भूकम्प में धरातलीय तरंगें होती है-

(a) गौण तरंगें

(b) L तरंगे

(c) प्राथमिक तरंगें

(d) प्राथमिक एवं गौण तरंगें

9. निम्नलिखित में से कौन-सी भूकम्पीय तरंगें सर्वाधिक क्षति पहुँचाती है?

(a) प्राथमिक

(b) द्वितीयक

(c) दीर्घ पृष्ठीय

(d) क्षितिजीय

10. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) भूकम्प के कारण समान बर्बादी वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को समभूकम्प रेखा कहा जाता है।

(b) समभूकम्प रेखा का आकार नियमित (Regular) होता है।

(c) उन स्थानों को मिलाने वाली रेखा जहाँ भूकम्प एक साथ आते हैं, सहभूकम्प रेखा कहलाती है।

(d) भूकम्पीय तरंगों को अंकित करने वाला यंत्र सिस्मोग्राफ कहलाता है।

11 . निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

(a) रिक्टर स्केल भूकम्प की तीव्रता मापने का एक यंत्र है।

(b) रिक्टर स्केल एक लोगारिथमिक स्केल होता है।

(c) यह स्केल भूकम्प की ऊर्जा को मापता है।

(d) इनमें से कोई नहीं।

12. अन्तः सागरीय भूकम्पों द्वारा उत्पन्न समुद्री लहरों को क्या कहा जाता है?

(a) सर्क

(b) सुनामी

(c) स्केल

(d) केम

13. सुनामी का मुख्य कारण निम्नलिखित में से कौन है?

(a) ज्वालामुखी

(b) भूकम्प

(c) चक्रवात

(d) प्रतिचक्रवात

14. विश्व के सर्वाधिक (63% के लगभग) भूकम्प निम्न में से किस पेटी में आते हैं?

(a) परिप्रशान्त महासागरीय पेटी

(b) मध्य महाद्वीपीय पेटी

(c) मध्य अटलांटिक पेटी

(d) हिन्द महासागरीय पेटी

15. भूकम्पों का प्रभाव महाद्वीपीय भागों के अतिरिक्त महासागरीय भागों पर भी पड़ता है और इससे महासागरों में भयंकर लहरें उत्पन्न होती है। इन लहरों को किस नाम से जाना जाता है?

(a) ज्वार भित्ति

(b) सीचेस लहरें

(c) सदाशिव

(d) सुनामी

16. सुनामी किस भाषा का शब्द है?

(a) जर्मन

(b) पुर्तगाली

(c) जापानी

(d) चीनी

17. किस देश में भूकम्प से उत्पन्न विनाशकारी समुद्री तरंगों को सुनामी कहते हैं?

(a) मैक्सिको

(b) जापान

(c) ब्रिटेन

(d) न्यूजीलैंड

18. तरल पदार्थों से होकर न गुजर सकने वाली भूकम्पीय लहर कौन-सी है?

(a) P-तरंगें

(b) L-तरंगें

(c) S-तरंगें

(d) इनमें से कोई नहीं

19. रिक्टर स्केल मापता है-

(a) भूकम्प की तीव्रता

(b) सापेक्षिक आर्द्रता

(c) वर्षा की मात्रा

(d) ताप

20. सिस्मोग्राफ किसे मापने के लिए काम में लाया जाता है?

(a) सागरीय तरंगों को

(b) ज्वार-भाटे को

(c) भूकम्पीय तरंगों को

(d) इनमें से कोई नहीं

21. भूकम्प का अध्ययन कहलाता है-

(a) सिस्मोलॉजी

(b) टेराटोलॉजी

(c) पीडोलॉजी

(d) आइकोनोलॉजी

22. समान भूकम्पीय तीव्रता अर्थात् समान बर्बादी वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को क्या कहा जाता है?

(a) समभूकम्प रेखा

(b) सहभूकम्प रेखा

(c) समताप रेखा

(d) समदाब रेखा

23. किसी क्षेत्र के उन स्थानों को मिलाने वाली रेखा जहाँ भूकम्प एक साथ अनुभव किया जाता है, कहलाती है-

(a) समभूकम्प रेखा

(b) सहभूकम्प रेखा

(c) आइसोपाइक्निक रेखा

(d) आइसोगोनल रेखा

24. समभूकम्प रेखा (Iso Seismal Line) का आकार प्रायः होता है-

(a) नियमित

(b) अनियमित

(c) वृत्ताकार

(d) एकरेखीय

25. भूकम्प मापी यंत्र के अनुसार एक वर्ष की अवधि में सामान्यतः कितने बार भूकम्प आते हैं?

(a) 5000 से 7000

(b) 8000 से 10000

(c) 10000 से 12000

(d) 1200 से 15000

26. अग्नि वलय (Circle of Fire) प्रशान्त महासागर के उस विशाल क्षेत्र को कहते हैं जहाँ कुल भूकम्प का… .आता है।

(a) 68%

(b) 40%

(c) 30%

(d) 25%

27. भूकम्पीय तरंगों का मापन निम्नलिखित में से किस यंत्र द्वारा किया जाता है?

(a) बैरोग्राफ

(b) क्लाइमोग्राफ

(c) सीस्मोग्राफ

(d) इर्गोग्राफ

28. निम्नलिखित में से कौन-सी घटना धरातल पर नहीं घटित होती है?

(a) ज्वालामुखी

(b) अपक्षय

(c) अपरदन

(d) सुनामी

error: