Archives 2023

General Geography Capsule 4

General Geography Capsule 4

सामान्य भूगोल


General Geography Capsule 4

एक नजर में इसे जरुर पढ़ें

1.  क्षुद्र ग्रह स्थित है-

उत्तर- मंगल और वृहस्पति ग्रह के बीच

2. सूर्य के उतरायन और दक्षिणायन की सीमा को कहते है-

उत्तर- संक्राति (कर्क और मकर संक्रांति)

3. भारत वर्ष की जल क्षेत्र सीमा (प्रादेशिक) फैली हुई है-

उत्तर-  12 नॉटिकल मील तक

4. 1 नॉटिकल मील (समुद्री मील) बराबर होता है-

उत्तर-  1.852 किमी.

5. किसी स्थान पर दो ज्वारों के बीच का अंतराल होता है-

उत्तर-  12घंटा 26 मिनट

6. ज्वार के कितने समय बाद भाटा आता है-

उत्तर-  6घंटा 13 मिनट

7. ज्वार-भाटा उत्पन्न होने का कारण है-

उत्तर- सूर्य एवं चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण शक्ति

8. सीस्मोग्राफ (भूकंपमापी) की खोज किसने किया था-

उत्तर- जॉन मिल ने

9. पृथ्वी पर जल भाग है-

उत्तर- 71 %

10. महासागरों की औसत गहराई है-

उत्तर- 4000 मी०

11. समुद्री तल की औसत लवणता होती है-

उत्तर- 35 ‰ (प्रति हजार ग्राम)

12. सर्वाधिक लवणता पायी जाती है-

उत्तर- तुर्की के वॉन झील में (330‰)

13. पृथ्वी पर जलमंडल का स्वच्छ जल क्षेत्र है-

उत्तर- 2.7 भाग

14. समुद्री लवणता में सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है-

उत्तर- सोडियम क्लोराइड

15. लवणता के संघटकों में सबसे ज्यादा मिलने वाला तत्व है-

उत्तर- क्लोरीन

16. पृथ्वी के चारों ओर का गैसीय आवरण कहलाता है-

उत्तर- वायुमंडल

17. वायु हैं-

उत्तर- गैसों का मिश्रण

18.  वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में पाई जाने वाली गैस है-

उत्तर- नाइट्रोजन (78.03%)

19. वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा होती है-

उत्तर- 0.03%

20. वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में विद्यमान अक्रिय गैस है-

उत्तर- आर्गन (0.93)

21. वायुमंडल में जलवाष्प की मात्रा होती है-

उत्तर- 5%

22. पृथ्वी पर पहुँचने वाली सौर विकिरण की मात्रा है-

उत्तर- 51%

23. वायुमंडल की सबसे निचली परत है-

उत्तर- क्षोभमण्डल

24. वायुमंडल की सबसे बाहरी परत है-

उत्तर- बहिर्मंडल

25. मौसम परिवर्तन से संबंधित सभी घटनाएँ घटित होती है-

उत्तर- क्षोभमण्डल

26. क्षोभमंडल की ऊंचाई (मोटाई) में वृद्धि होती है-

उत्तर- ग्रीष्म ऋतु में

27. क्षोभ मंडल में उपर जाने पर प्रति 165 मी. की ऊँचाई पर ताप घटता है-

उत्तर- 1ºC

28. क्षोभ मंडल में प्रति 1 किमी. की ऊँचाई पर जाने पर ताप घटता है-

उत्तर- 6.5ºC

29. क्षोभमंडल का विस्तार ध्रुवों तथा विषुवत रेखा पर होती है-

उत्तर- क्रमशः 8 किमी. तथा 18 किमी.

30. सूर्य से आने वाली पराबैंगनी किरणों से रक्षा करती है-

उत्तर- ओजोन परत

31. पृथ्वी का ‘रक्षा कवच’ कहा जाता है-

उत्तर- ओजोन परत को

32. ओजोन परत को नष्ट करने वाली गैस है-

उत्तर- क्लोरो-फ्लोरोकार्बन

33. वातावरण तथा जीवमंडल के बीच का संबंध कहलाता है-

उत्तर- पारिस्थितिकी (Ecosystem)

34. जेट विमान तथा हवाई जहाज उड़ते है-

उत्तर- समताप मण्डल में

35. रेडियो तथा संचार उपग्रह किस मण्डल से संचारित होते हैं-

उत्तर- आयन मण्डल

36. उल्का से संबंधित अधिकांश घटनाएँ होती है-

उत्तर- मध्यमण्डल में

37. अंतरिक्ष यात्री तथा उपग्रह पृथ्वी की परिक्रमा करते है-

उत्तर- बहिर्मंडल में

38. बहिर्मंडल की प्रधान गैसें है-

उत्तर- हीलियम और हाइड्रोजन

39. पृथ्वी के ताप को बनाये रखता है-

उत्तर- जलवाष्प तथा CO2

40. वायु में जल की उपस्थिति कहलाती है-

उत्तर- आर्द्रता

41. वायुमंडल की आर्द्रता की माप की जाती है-

उत्तर- हइग्रोमीटर

42. ग्रीन हाउस गैसें है-

उत्तर-  CO2 तथा क्लोरोफ्लोरोकार्बन 

43. सागर तल से समान वायुदाब वाले क्षेत्रों को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा कहलाती है-

उत्तर-  समदाब रेखा

44. वायुमंडलीय दाब को मापने वाला यंत्र कहलाता है-

उत्तर-  बैरोमीटर

45. किसी भी देश का मानक समय  का निर्धारण ग्रीनवीच मीन टाइम से कितने गुणक पर किया जाता है-

उत्तर- आधे घंटे के गुणक पर

46. सबसे अधिक समय जोन किस देश में बनाया गया है-

उत्तर- रूस

47. विश्व का सबसे ऊँचा ज्वालामुखी पर्वत है-

उत्तर- कोटापैक्सी (इक्वाडोर)

General Geography Capsule 4

कोटापैक्सी

48. अंत: सागरीय भूकम्पों द्वारा उत्पन्न लहरों को जापान में कहा जाता है-

उत्तर- सुनामी

49. विश्व की सबसे लम्बी रिफ्ट घाटी है-

उत्तर- जॉर्डन नदी घटी

50. आगरा का किला तथा दिल्ली का लाल किला किस अवसादी चट्टानों से निर्मित है-

उत्तर- बलुआ पत्थर 

General Geography Capsule 3

General Geography Capsule 3

सामान्य भूगोल


General Geography Capsule 3

एक नजर में इसे जरुर पढ़ें

1. सूर्य और पृथ्वी की बीच की दूरी अधिकतम (15.2 करोड़ किमी०) अर्थात अपसौर होती है-

उत्तर- 4 जुलाई को

2. सूर्य और पृथ्वी की बीच की दूरी न्यूनत्तम (14.73 करोड़ किमी०) अर्थात उपसौर होती है-

उत्तर- 3 जनवरी को

3. उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलाने वाली रेखा कहलाती है-

उत्तर- एपसाइड रेखा

4. वर्तमान भूगोल का जनक किसे कहा जाता है-

उत्तर- हम्बोल्ट को

5. व्यवस्थित भूगोल का जनक किसे कहा जाता है-

उत्तर- इरैटोस्थनीज

6. सूर्य प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में समय लगता है-

उत्तर-  लगभग 8 मिनट

7. सौर ज्वाला को उत्तरी ध्रुव पर कहा जाता है-

उत्तर- आरोरा बोरियालिस

8. सौर ज्वाला को दक्षिणी ध्रुव पर कहा जाता है –

उत्तर- आरोरा ऑस्ट्रेलिस

9. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितने कोण पर झुकी हुई है-

उत्तर- 23½º

10. ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खीची जाने वाली काल्पनिक रेखा है-

उत्तर- देशांतर रेखा

11. ग्लोब पर पश्चिम से पूरब की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा है-

उत्तर- अक्षांश रेखा

12. दो अक्षांश रेखाओं के मध्य दूरी होती है-

उत्तर- 111 किमी०

13. विषुवत रेखा पर दो देशान्तर रेखाओं के मध्य दूरी होती है-

उत्तर- 111.32 किमी०

14. दो देशान्तर रेखाओं के बीच की दूरी को कहा जाता है-

उत्तर- गोरे

15. ग्लोब पर देशान्तर रेखाओं की कुल संख्या होती है-

उत्तर- 360

16. ग्लोब पर अक्षांश रेखाओं की कुल संख्या होती है-

उत्तर- 179 

17. पृथ्वी एक घंटे में घुमती है-

उत्तर- 15० देशांतर

18. 23½० उत्तरी अक्षांश  रेखा कहलाता है-

उत्तर- कर्क रेखा

19. 23½ ० दक्षिणी अक्षांश रेखा कहलाता है-

उत्तर- मकर रेखा

20. 66½० उत्तरी अक्षांश रेखा कहलाता है-

उत्तर- आर्कटिक रेखा

21. 66½० दक्षिणी अक्षांश  रेखा कहलाता है-

उत्तर- अंटार्कटिक रेखा

22. 1° देशान्तर के बीच का अंतर होता है-

उत्तर- 4 मिनट 

23. पृथ्वी को 1° देशान्तर पार करने में समय लगता है-

उत्तर- 4 मिनट

24. कर्क संक्रांति (उत्तरी अयनांत) एवं मकर संक्रांति (दक्षिणी अयनांत) होता है-

उत्तर- क्रमशः 21जून तथा 22 दिसंबर को

25. 0° से 30° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांशों के मध्य का भाग कहलाता है-

उत्तर- उष्णकटिबंधीय क्षेत्र

26. 0° अक्षांश तथा 0º देशान्तर रेखा स्थित है-

उत्तर- अटलांटिक महासागर में

27. 45º से 66½º उत्तरी और दक्षिणी अक्षांशों के मध्य का भाग कहलाता है-

उत्तर- शीतोष्ण कटिबंधीय

28. 0° से 5° उत्तरी एवं दक्षिणी अक्षांश का क्षेत्र कहलाता है-

उत्तर- डोलड्रम या शांत पेटी

29. 40º  दक्षिणी अक्षांश (पछुआ पवन) का क्षेत्र कहलाता है-

उत्तर- गरजता चलीसा

30. 50º  दक्षिणी अक्षांश (पछुआ पवन) का क्षेत्र कहलाता है-

उत्तर- प्रचण्ड पचासा

31. 60º  दक्षिणी अक्षांश (पछुआ पवन) का क्षेत्र कहलाता है-

उत्तर- चीखता साठा

32. जब ‘पृथ्वी’ सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है, तो होता है-

उत्तर- चन्द्रग्रहण

33. जब ‘चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तो होता है-

उत्तर- सूर्यग्रहण

34. पूर्ण सूर्यग्रहण हमेशा होता है-

उत्तर- अमावस्या के दिन

35. पूर्ण चन्द्रग्रहण हमेशा होता है-

उत्तर- पूर्णिया के दिन

36. सम्पूर्ण पृथ्वी पर दिन-रात बराबर होता है-

उत्तर- क्रमशः 21 मार्च तथा 22 दिसंबर को

37. पृथ्वी पर दिन-रात किस गति के कारण होता है-

उत्तर-  घुर्णन गति

38. पृथ्वी के मध्य से होकर जाने वाली अक्षांश रेखा है-

उत्तर- विषुवत या भूमध्यरेखा

39. विषुवत रेखा पर दिन और रात की अवधि होती है-

उत्तर- बराबर

40. वसंत विषुव (Vernal Equinox) तथा शरद विषुव (Autumn Equinox) कहलाता है-

उत्तर- क्रमशः 21 मार्च और 23 दिसंबर

41. 0° देशान्तर को कहा जाता है-

उत्तर- प्रधान देशांतर रेखा या ग्रीनवीच रेखा 

42. 0º देशान्तर रेखा (ग्रीनवीच मीन टाइम) स्थित है-

उत्तर- इंग्लैण्ड में

43. भारत का मानक समय, जो प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के नैनी से गुजरती है-

उत्तर- 82½º पूर्वी देशांतर रेखा को

44. भारतीय मानक समय तथा ग्रीनवीच समय के मध्य अंतर है-

उत्तर- 5 घंटा 30 मिनट आगे

45. अंतराष्ट्रीय तिथि रेखा माना गया है-

उत्तर- 180º देशांतर रेखा को 

46. 180° देशान्तर को वाशिंगटन सभा में अंतराष्ट्रीय तिथि रेखा माना गया-

उत्तर- 1884 ई० में

47. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा के समानान्तर स्थित है-

उत्तर- बेरिंग जल संधि

General Geography Capsule 3

बेरिंग जल संधि

48. पृथ्वी पर सबसे लम्बा दिन उत्तरी गोलार्द्ध तथा दक्षिण गोलार्द्ध में होता है-

उत्तर- क्रमशः 21 जून तथा 22 दिसंबर 

49. पृथ्वी पर सबसे छोटा दिन उत्तरी गोलार्द्ध तथा दक्षिण गोलार्द्ध में होता है-

उत्तर- क्रमशः 22दिसंबर तथा 21 जून को 

50. विश्व ग्लोब के निर्माता है-

उत्तर- मार्टिन बैहम 

General Geography Capsule 2

General Geography Capsule 2

सामान्य भूगोल


General Geography Capsule 2

एक नजर में इसे जरुर पढ़ें

1.  नील नदी का उद्दगम स्थल है-

उत्तर- विक्टोरिया झील

2. आस्वान बाँध निर्मित है-

उत्तर- नील नदी पर

3. विश्व की सबसे बड़े हीरे की खान है-

उत्तर- किम्बरले खान (अफ्रीका)

4. अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय घास के मैदान को कहा जाता है-

उत्तर- सवाना

5. अफ्रिका के शीतोष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को कहा जाता है-

उत्तर- वेल्ड  

6. अटाकामा मरुस्थल स्थित है-

उत्तर- चिली (दक्षिण अमेरिका) में

7.  मकरान किस देश के समुद्रतट का भौगोलिक नाम है-

उत्तर- पाकिस्तान

8. एण्डीज पर्वतमाला (द० अमेरीका) की सबसे ऊँची चोटी है-

उत्तर- एकांकागुआ

9. दक्षिणी अमेरिका का सबसे बड़ा नगर है-

उत्तर- ब्यूनस आयर्स

10. सारगैस सागर अवस्थित है-

उत्तर- उत्तरी अतलांतिक महासागर में

11. अर्द्धमहासागर कहा जाता है-

उत्तर- हिन्द महासागर को

12. टॉरनेडो नामक भयंकर चक्रवात आती है-

उत्तर- USA के मिसीसिपी घाटी में

13. जापान सागर तथा चीन सागर के समीपवर्ती भाग में आने वाला चक्रवात कहलाता है-

उत्तर- टायफून

14. कर्क रेखा, विषुवत रेखा एवं मकर रेखा तीनों किस महादेश से होकर गुजरती है-

उत्तर-  अफ्रीका महादेश से

15. एशिया महाद्वीप को यूरोप महाद्वीप से अलग करता है-

उत्तर- काकेशस पर्वत

16. विश्व की प्रसिद्ध मक्का मंडी है-

उत्तर- सेंट लुईस (USA) में

17. ब्लैक फॉरेस्ट पर्वत (जर्मनी) उदाहरण है-

उत्तर- भ्रंशोत्थ पर्वत का 

18. बोर्निया द्वीप स्थित है-

उत्तर- प्रशांत महासागर में

19. ‘भूमध्य सागर की कुंजी’ कहा जाता है-

उत्तर-  जिब्राल्टर जलसन्धि को

20. भूगोल का पिता कहा जाता है-

उत्तर-  हिकेटियस को

21 एशिया एवं यूरोप के बीच सीमा निर्धारण का कार्य करता है-

उत्तर-  यूराल पर्वत

22. स्ट्राम्बोली ज्वालामुखी स्थित है-

उत्तर- लिपारी द्वीप (इटली) में

23. ‘रोटी की डलिया’ कहलाता है-

उत्तर- युक्रेन (यूरोप)

24. विश्व में गंधक उत्पादन में अग्रणी देश है-

उत्तर- USA

25. मृतसागर अवस्थित है-

उत्तर- जॉर्डन एवं इजरायल के बीच

26. ‘पूर्व का मोती’ कहा जाता है-

उत्तर- श्रीलंका को

27. रूर घाटी स्थित है-

उत्तर- जर्मनी में

28. नई दुनिया के नाम से जाना जाने वाला महाद्वीप है-

उत्तर- उत्तरी अमेरिका

29. मिस्ट्रल स्थानीय पवन है-

उत्तर-  स्पेन एवं फ़्रांस की (ठंडी पवन)

30. मैस्ट्रेल स्थानीय पवन है-

उत्तर- उतरी इटली  की (ठंडी पवन)

31. ‘येलोस्टोन पार्क स्थित है-

उत्तर- USA में

32. विश्व का सबसे व्यस्त नहर है-

उत्तर- कील नहर

33. विश्व की सबसे व्यस्त व्यापारिक नदी है-

उत्तर- राईन नदी

34. विश्व का सर्वाधिक विश्वासघाती नदी है-

उत्तर- हांगहो नदी

35. स्वेज नहर का निर्माण हुआ था-

उत्तर- 1869 ई० में

36. स्वेज नहर का राष्ट्रीयकरण हुआ था-

उत्तर- 1956 ई० में

37. पनामा नहर का निर्माण हुआ था-

उत्तर- 1914 ई० में 

38. कलाहारी मरुस्थल स्थित है-

उत्तर- बोत्सवाना (द०-प० अफ्रीका)

39. बेलग्रेड तथा वियना स्थित है-

उत्तर- डेन्यूब नदी के किनारे

40. रोम किस नदी के किनारे स्थित है-

उत्तर- टाईबर नदी

41. बद्दू जनजाति निवास करती है-

उत्तर- अरब के रेगिस्तान में

42. एशिया की सबसे लम्बी नदी का नाम है-

उत्तर- यांगटीसीक्यांग

43. संसार में सर्वाधिक वर्षा वाला स्थान है-

उत्तर- मसिनराम (मेघालय)

44. एशिया का सबसे बड़ा मरूस्थल है-

उत्तर– गोबी (मंगोलिया)

General Geography Capsule 2

गोबी मरुस्थल

45. एशिया का सबसे गर्म स्थल है-

उत्तर- जैकोबाबाद (पकिस्तान)

46. लॉस एजिल्स (अमेरिका) प्रसिद्ध है-

उत्तर- फिल्म उद्योग के लिए

47. विश्व में सबसे बड़ा मांस निर्यातक देश है-

उत्तर- अर्जेंटीना

48. विश्व में चावल तथा गेहूँ का प्रमुख उत्पादक देश है-

उत्तर- चीन

49. विश्व में लोहा तथा मैंगनीज का प्रमुख उत्पादक देश है-

उत्तर- युक्रेन

50. विश्व में पारा उत्पादक प्रमुख देश है-

उत्तर- स्पेन

 3.आपका कर्तव्य

 3.आपका कर्तव्य


आपका कर्तव्य

आपका कर्तव्य

               नाममात्र का मानव अगर सच में मानव बनना चाहता है तो उसका अनिवार्य कर्तव्य है कि उसके सभी कर्म और विचार आदर्श उज्ज्वल और पावन परिष्कृत हों, जिससे उससे शुभ-मंगल ही निःसृत होकर संसार को प्राप्त हो। संसार पोषित शरीर से लोकमंगल की दिशा में ही चरित्र-चिंतन का विकास हो।
          जिस भारतीय संस्कृति के ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ और ‘आत्मवत् सर्वभूतेषु’ से सुसंस्कृत हो गया, उस देवसंस्कृति के प्रचार-प्रसार में सभी का योगदान हो। मानवमात्र के त्राता (रक्षा करने वाला) इस अलौकिक, वैज्ञानिक संस्कृति की रक्षा और प्रचार में यदि तन- मन-धन से जुटा जाता है तो निश्चय ही ऋण और बंधन से मुक्त हो मोक्ष और परम शांति की दिशा में अग्रसर हो जाया जाएगा।

          तन-मन-धन से संसार, राष्ट्र और देवसंस्कृति की सेवा करें, मान- बड़प्पन के लिए नहीं, सुख-स्पृहा के लिए नहीं, प्रत्युत परमात्म की प्रसन्नता और कर्तव्यपालन के लिए। निष्कामतापूर्वक किया गया कर्म साधन बन जाता है, जो पापों से बचाता है, पापों को काटता है एवं अंतःकरण की शुद्धिकर साध्य ईश्वर की अनुभूति कराता है। परम सद्गुरु कबीर साहब अपनी एक साखी में कहते हैं-

हाड़ बड़ा सेवा किये, धन बड़ा कछु देय।

अक्ल बड़ी उपकार कर, जीवन का फल येह ।। (कबीर साखी दर्पण, भाग-२)

      ‘हाड़ (शरीर) का सदुपयोग दूसरों की सेवा करने में है, धन का सदुपयोग अपनी आवश्यकताओं की न्यूनतम पूर्ति कर अधिक-से-अधिक सद्कार्यों में नियोजित करने में है और बुद्धि का सदुपयोग दूसरों के हित-संपादन में है-इसी में मानव-जीवन की सार्थकता है।’

स्रोत: चिंता क्यों


Read More :-

1. Mobile ka nasha / मोबाइल का नशा

General Geography Capsule1

General Geography Capsule1

सामान्य भूगोल



General Geography Capsule1

एक नजर में इसे जरुर देखें-

1. पृथ्वी के ऊपरी भाग को क्या कहा जाता है-

उत्तर- भू-पर्पटी

2. पृथ्वी की भू-पर्पटी पर सर्वाधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है-

उत्तर- ऑक्सिजन, सिलिकन तथा एलुमिनियम

3. पृथ्वी की आंतरिक संरचना बनी है-

उत्तर- क्रमशः सियाल, सीमा और निफे से

4. पृथ्वी का ‘सियाल’ बना है-

उत्तर- सिलिकन तथा एलुमिना से 

5. पृथ्वी का ‘सीमा’ बना है-

उत्तर- सिलिकन और मैग्नेशियम से 

6. पृथ्वी का क्रोड (नीफे) बना है-

उत्तर- निकिल तथा लोहा से

7. पृथ्वी का औसत घनत्व है-

उत्तर- 5.5 ग्राम/सेमी०3

8. पृथ्वी के नीचे जाने पर प्रति 32 मीटर की गहराई पर तापक्रम बढ़ता है-

उत्तर- 1०C

9. पृथ्वी की सतह के नीचे का द्रवीभूत शैल कहलाता है-

उत्तर- मैग्मा

10. पृथ्वी के बाह्यभित्ति का उपरिभाग कहलाता है-

उत्तर- ऐस्थेनोस्फीयर

11. पृथ्वी पर सबसे विशाल हिमखण्ड है-

उत्तर- अन्टार्कटिका

12. पृथ्वी पर अधिकत्तम कितनी ऊँचाई है-

उत्तर- 8850 मी० (माउन्ट एवरेस्ट की)

13. पृथ्वी पर अधिकत्तम कितनी गहराई है-

उत्तर- 11776 मी० (मेरियाना गर्त), प्रशांत महासागर 

14. ग्रेनाइट, बैसाल्ट, पेमाइड, डायोराइट, ग्रेबो उदाहरण है-

उत्तर- आग्नेय चट्टान का

15. आग्नेय चट्टान का निर्माण होता है-

उत्तर- मैग्मा व लावा के जमाव से 

16. बैसाल्ट में सर्वाधिक मात्रा में होती है-

उत्तर- लोहा

17. काली मिट्टी का निर्माण होता है-

उत्तर- बैसाल्ट चट्टान से

18. बलुआ पत्थर, चूना पत्थर, स्लेट, कॉग्लोमेरेट उदाहरण है-

उत्तर- अवसादी चट्टान का

19. कायान्तरित चट्टान का निर्माण होता है-

उत्तर- आग्नेय तथा अवसादी चट्टानों से 

20. बैसाल्ट से सिल्ट तथा ग्रेनाइट से नाइस बनता है-

उत्तर- आग्नेय चट्टानों के रूपांतरण से

21. बालू-पत्थर से क्वार्टजाइट, शेल से स्लेट, कोयला से हीरा, चुना पत्थर से संगमरमर बनता है-

उत्तर- परतदार चट्टानों के रूपांतरण से 

22. पृथ्वी पर सबसे अधिक तापमान किस स्थान पर पाया जाता है-

उत्तर- अजीजियाह (लीबिया)

23. पृथ्वी पर सबसे कम तापमान किस स्थान पर पाया जाता है-

उत्तर- बर्खोयान्सक (पूर्वी साइबेरिया)

24. पृथ्वी का ‘शीत ध्रुव’ किस स्थान को कहा जाता है-

उत्तर- बर्खोयान्सक (पूर्वी साइबेरिया) को

25. पवनें हमेशा चलती है-

उत्तर- उच्च दाब से निम्न दाब की ओर

26. ज्वालामुखी के मुख को कहा जाता है-

उत्तर- क्रेटर

27. क्रेटर का आकार बड़ा हो जाने पर उसे कहा जाता है-

उत्तर- काल्डेरा

28. ज्वालामुखी के मुख से निकलने वाला द्रवित पदार्थ कहलाता है-

उत्तर- मैग्मा

29. इटली का एटना तथा स्ट्राम्बोली उदाहरण है-

उत्तर- सक्रीय ज्वालामुखी का

General Geography Capsule1

स्ट्राम्बोली

30. ‘भूमध्यसागर का प्रकाश स्तम्भ’ कहा जाता है-

उत्तर- स्ट्राम्बोली को

31. जापान का फ्यूजीयामा, इटली का विसुवियस उदाहरण है-

उत्तर- सुसुप्त ज्वालामुखी का

32. भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी है-

उत्तर- बैरन (अंडमान में स्थित)

33. ‘पृथ्वी का सुरक्षा बॉल्व (Safty Valve)’ कहा जाता है-

उत्तर- ज्वालामुखी को

34. सक्रिय ज्वालामुखी अधिकांशतः पाये जाते है-

उत्तर- प्रशांत ,महासागर के तटीय भाग में

35. प्रशांत महासागर के परिमेखला को कहा जाता है-

उत्तर- अग्नि वलय

36. किसी ज्ञात अथवा अज्ञात बल के कारण भूपटल में होने वाला कम्पन कहलाता है-

उत्तर- भूकंप

37. पृथ्वी पर भूकंपीय तरंग सबसे पहले जहाँ पहुंचता है या अनुभव किया जाता है-

उत्तर- अधिकेन्द्र पर

38. भूकम्प को मापने वाला यंत्र को कहते है-

उत्तर- सीस्मोग्रफ

39. भूकम्प की तीव्रता मापी जाती है-

उत्तर- रिक्टर स्केल पर

40. भूकम्प का आध्ययन कहलाता है-

उत्तर- सीस्मोलॉजी

41. ‘ग्रैण्ड बैंक’ कहाँ स्थित है-

उत्तर- न्यूफाउण्डलैण्ड के पास

42. वायुमण्डल में जिस ओजोन छिद्र का पता लगाया गया है, वह कहाँ स्थित है-

उत्तर- अण्टार्कटिका के ऊपर

43. अन्तर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन का मुख्यालय स्थित है-

उत्तर- लन्दन में

44. सबनकामा ज्वालामुखी अवस्थित है-

उत्तर- पेरू में

45. भारत किस गोलार्द्ध में स्थित है-

उत्तर- उत्तरी-पूर्वी गोलार्द्ध में

46. अंतर्राष्ट्रीय आलू अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है-

उत्तर- लीमा (पेरू) में

47. रोटरडम का व्यस्त बन्दरगाह कहाँ अवस्थित है-

उत्तर- नीदरलैण्ड में

48. किलाऊआ ज्वालामुखी (Kilauea Volcano) कहाँ स्थित है-

उत्तर- हवाई के बिग आईलैंड पर (संयुक्त राज्य अमेरिका)

49. केपकेनावेरल, जहाँ से अन्तरिक्ष यान (स्पेश शटल) छोड़े जाते हैं, किस देश के तट पर स्थित है-

उत्तर- फ्लोरिडा (USA)

50. हम्बनटोटा (Hambantota) बंदरगाह स्थित है-

उत्तर- श्रीलंका में


 

error: