Archives 2023

4. नदियों के किनारें बसे प्रमुख नगर

नदियों के किनारें बसे प्रमुख नगर




भारत में नदियों के किनारे बसे प्रमुख नगर
क्रम  नगर का नाम  नदियाँ  
1. आगरा यमुना
2.  बद्रीनाथ      अलकनंदा
3. प्रयागराज    गंगा, यमुना
4. दिल्ली, कोंटासाहेब, मथुरा यमुना 
5. फिरोजपुर सतलज
6. हरिद्वार, ऋषिकेष गंगा
7. कानपुर, बक्सर गंगा
8. अयोध्या, फैजाबाद सरयू
9. कोलकाता, हल्दिया, डायमण्ड हार्बर हुगली
10. लखनऊ गोमती
11.   डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र
12. गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र 
13. जबलपुर नर्मदा
14. कोटा चम्बल
15. कुर्नूल तुंगभद्रा
16. सोकोवा घाट ब्रह्मपुत्र
17. कन्नौज गंगा
18. श्रीनगर, लेह झेलम
19. सूरत ताप्ती
20. हैदराबाद मूसी
21. मथुरा यमुना
22. अहमदाबाद, गांधीनगर साबरमती
23. राँची, जमशेदपुर स्वर्णरेखा नदी
24. पंढरपुर  भीमा नदी
25. बरेली रामगंगा
26. कटक, भुवनेश्वर महानदी
27. नासिक गोदावरी
28. सम्बलपुर महानदी
29. श्रीरंगपट्टनम कावेरी
30. जौनपुर गोमती
31. ओरछा बेतबा
32. वाराणसी गंगा
33. उज्जैन, कोटा क्षिप्रा
34. लुधियाना सतलज
35. विजयवाड़ा कृष्णा
36. तिरुचिरापल्ली, मैसूर कावेरी
37. पटना  गंगा
38. भागलपुर, फरक्का गंगा
39. मुंगेर  गंगा
40. सोनपुर, हाजीपुर गंडक
41. गोरखपुर  रापती
42. गंगटोक तिस्ता
43. बोधगया निरंजना
44. गया फल्गु
45. लखीसराय किऊल
46. मुम्बई माहिम
47. जम्मू तवी
48. दुर्ग, रायपुर शिवनाथ
 


नदियों के किनारें बसे प्रमुख नगर से सम्बंधित पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर



1. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर गंगा नदी के तट पर स्थित नहीं है?

(a) कानपुर

(b) पटना

(c) वाराणसी

(d) दिल्ली

2. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर गोमती नदी के किनारे स्थित नहीं है?

(a) चित्रकूट

(b) लखनऊ

(c) जौनपुर

(d) सुल्तानपुर

3. गंगा नदी पर कौन-सी प्रान्तीय राजधानी स्थित है?

(a) कोलकाता

(b) लखनऊ

(c) भुवनेश्वर

(d) पटना

4. गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम पर स्थित नगर है-

(a) हरिद्वार

(b) वाराणसी

(c) प्रयागराज

(d) कर्ण प्रयाग

5. गोवा राज्य की राजधानी पणजी किस नदी के किनारे स्थित है?

(a) कोयना

(b) माण्डवी

(c) मूठा

(d) भीमा

6. आगरा किस नदी के किनारे स्थित है?

(a) गंगा

(b) अलकनंदा

(c) यमुना

(d) भागीरथी

7. आन्ध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद किस नदी के तट पर स्थित है?

(a) कृष्णा

(b) मूसी

(c) मूठा

(d) माण्डवी

8. जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर किस नदी के तट पर स्थित है?

(a) चिनाब

(b) रावी

(c) व्यास

(d) झेलम

9. सूरत किस नदी के तट पर स्थित है?

(a) नर्मदा

(b) तापी

(c) सोन

(d) कावेरी

10. उज्जैन किस नदी के किनारे स्थित है?

(a) नर्मदा

(b) तवा

(c) तापी

(d) क्षिप्रा

11. जमशेदपुर किस नदी के तट पर स्थित है?

(a) दामोदर

(b) स्वर्णरखा

(c) मयूराक्षी

(d) अजय

12. नासिक किस नदी के तट पर स्थित है?

(a) महानदी

(b) गोदावरी

(c) नर्मदा

(d) कावेरी

13. जौनपुर किस नदी के तट पर स्थित है?

(a) गंगा

(b) सरयू

(c) गोमती

(d) रिहन्द

14. निम्नलिखित में से कौन-सा नगर किसी नदी के तट पर नहीं बसा है?

(a) सूरत

(b) कटक

(c) भोपाल

(d) मैसूर

15. गंगा नदी के किनारे स्थित सबसे बड़ा शहर है-

(a) वाराणसी

(b) पटना

(c) कानपुर

(d) प्रयागराज

16. निम्नलिखित में से कौन-सा शहर गंगा के तट पर नहीं बसा है?

(a) कानपुर

(b) पटना

(c) बरौनी

(d) दिल्ली

17. स्टील सिटी राउरकेला किस नदी के किनारे स्थित है?

(a) महानदी

(b) ब्राह्मणी

(c) वैतरणी

(d) स्वर्णरेखा

18. निम्नलिखित में से सरयू नदी के किनारे कौन-सा शहर स्थित है?

(a) पटना

(b) प्रयागराज

(c) अयोध्या

(d) वाराणसी

19. कावेरी नदी के तट पर कौन-सा शहर स्थित है?

(a) तिरूचिरापल्ली

(c) बंगलौर

(b) मैसूर

(d) हैदराबाद

20. साबरमती नदी किस शहर के किनारे बहती है?

(a) मुम्बई

(b) अहमदाबाद

(c) हैदराबाद

(d) विजयवाड़ा

3. भारत के प्रमुख जलप्रपात

3. भारत के प्रमुख जलप्रपात



भारत के प्रमुख जलप्रपात

        भारत में जलप्रपातों (Waterfalls) की संख्या नगण्य है। सभी जलप्रपात छोटे हैं। अधिकांश दक्षिण भारत में ही पाये जाते हैं। देश के प्रमुख जलप्रपात निम्नवत हैं:-

भारत के प्रमुख जलप्रपात
क्रम जलप्रपात  स्थिति ऊँचाई
1. धुँआधार नर्मदा नदी 30 मीटर
2. येन्ना  येन्ना नदी 183 मीटर
3. चूलिया चम्बल नदी 18 मीटर
4. पुनासा चम्बल नदी 12 मीटर
5. शिवसमुद्रम कावेरी नदी 90 मीटर
6. गोकक घाटप्रभा नदी 55 मीटर
7.  बिहार टोंस नदी 100 मीटर
8. हुंडरू स्वर्णरेखा नदी  98 मीटर
9. जोग या गरसोप्पा शरावती नदी  255 मीटर
10. पायकारा नीलगिरि क्षेत्र —
⇒ जोग या गरसोप्पा / महात्मा गाँधी जलप्रपात शरावती नदी पर 255m ऊँचा है, जिसके निर्माण में राजा, रानी, राकेट तथा रोरर नामक चार छोटे-छोटे जलप्रपातों का योगदान है।

⇒ जोग या गरसोप्पा जलप्रपात का नया नाम महात्मा गाँधी जलप्रपात रखा गया है।

⇒ भारत की प्रथम जल-विद्युत परियोजना शिवसमुद्रम, जलप्रपात (कर्नाटक) पर 1902 ई० में स्थापित की गई है।

⇒ भारत में दूसरा सबसे बड़ा जलप्रपात कावेरी नदी बनाती है जिसे शिवसमुद्रम जलप्रपात के नाम से जानते हैं।

⇒ शिवसमुद्रम जलप्रपात मैसूर, बंगलोर तथा कोलार स्वर्ण क्षेत्र को विद्युत प्रदान करता है।

⇒ कावेरी नदी में दो द्वीप हैं- श्रीरंगपट्टनम & शिवसमुद्रम।

⇒ शिवसमुद्रम द्वीप के दोनों ओर जलप्रपात बनते हैं।

भारत के प्रमुख जलप्रपात

शिवसमुद्रम



भारत के प्रमुख जलप्रपात से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर



1. भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है-

(a) कपिल धारा जलप्रपात

(b) धुआँधार जलप्रपात

(c) जोग जलप्रपात

(d) सहस्त्र धारा जलप्रपात

2. विश्वविख्यात जोग या गरसोप्पा जलप्रपात किस राज्य में स्थित है?

(a) कर्नाटक

(b) महाराष्ट्र

(c) आ० प्र०

(d) केरल

3. जोग या गरसोप्पा जलप्रपात का नया नाम क्या है?

(a) सरदार पटेल जलप्रपात

(b) महात्मा गाँधी जलप्रपात

(c) जवाहरलाल नेहरू जलप्रपात

(d) इन्दिरा गाँधी जलप्रपात

4. जोग जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

(a) शरावती

(b) कावेरी

(c) नर्मदा

(d) चम्बल

5. धुआँधार जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

(a) नर्मदा

(b) तापी

(c) इन्द्रावती

(d) चम्बल

6. कपिल धारा जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

(a) तापी

(b) शरावती

(c) नर्मदा

(d) इन्द्रावती

7. शिवसमुद्रम जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

(a) नर्मदा नदी

(b) कृष्णा नदी

(c) गोदावरी नदी

(d) कावेरी नदी

8. गोकक जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

(a) कावेरी

(b) ताम्रपर्णी

(c) शरवती

(d) घाटप्रभा 

9. हुण्डरू जलप्रपात निर्मित है-

(a) स्वर्ण रेखा नदी पर

(b) कावेरी नदी पर

(c) इन्द्रावती नदी पर

(d) नर्मदा नदी पर

10. बिहार जलप्रपात किस नदी पर स्थित है?

( a) चम्बल

(b) टोंस

(c) नर्मदा

(d) कावेरी

 11. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए-

सूची-I (जलप्रपात)  सूची-II (नदी)

A. जोग जलप्रपात 1. शरावती

B. शिवसमुद्रम जलप्रपात 2. कावेरी

C. धुआँधार जलप्रपात 3. नर्मदा

D. गोकक जलप्रपात 4. गोकक

कूट: 

A B C D

(a) 2 1 4 3

(b) 2 3 1 4

(c) 4 2 3 1

(d) 1 2 3 4

12. एशिया का सबसे बड़ा जलप्रपात (Falls) ‘हुण्डरू’ किस जगह के पास है?

(a) राँची

(b) हजारीबाग

(c) जमशेदपुर

(d) बोधगया

13. महात्मा गाँधी जल विद्युत् उत्पादक प्लाण्ट कहाँ स्थित है?

(a) जोग प्रपात

(b) शिवसमुद्रम प्रपात

(c) गोकक प्रपात

(d) इनमें से कोई नहीं

14. गोकक प्रपात किस जिले में स्थित है?

(a) बेलगाँव

(b) धारवाड़

(c) रायचूर

(d) बीदर

15. राजा, रानी, रोरर और रॉकेट…… से सम्बन्धित है।

(a) कावेरी

(b) कृष्णा

(c) जोग प्रपात

(d) श्रृंगेरी

16. ककोलत जलप्रपात बिहार के किस जिले में स्थित है?

(a) नवादा

(b) रोहतास

(c) कटिहार

(d) भागलपुर

17. सहस्रधारा पर्यटन स्थल स्थित है-

(a) देहरादून

(b) मसूरी

(c) पंतनगर

(d) श्रीनगर

18. नीलगिरि के पर्वतीय क्षेत्र में कौन-सा जलप्रपात स्थित है?

(a) जोग

(b) येन्ना

(c) धुआँधार

(d) पायकारा

19. निम्नलिखित में कौन सुमेलित नहीं है?

(a) शिवसमुद्रम प्रपात- कावेरी

 (b) धुआँधार प्रपात- नर्मदा

(c) सहस्र धारा प्रपात- नर्मदा

(d) गरसोप्या प्रपात- कावेरी

20. निम्नलिखित में कौन-सा युग्म सुमेलित नहीं है?

(a) जोग- कर्नाटक

(b) पापनाशम- हि० प्र०

(c) धुआँधार- म० प्र०

(d) हुण्डरू- झारखण्ड

General Geography Capsule 6

General Geography Capsule 6

सामान्य भूगोल


General Geography Capsule 6

1. विश्व का सबसे बड़ा मांस निर्यातक देश है-

उत्तर- अर्जेंटीना 

2. दक्षिण अमेरिका का वह स्थान जहाँ जड़ों में वर्षा होती है-

उत्तर- मध्य चिल्ली

3. विश्व का एकमात्र महाद्वीप जिससे कर्क वृत्त, मकर वृत्त एवं विषुवत वृत्त होकर गुजरता है-

अफ्रीका महाद्वीप

4. एण्डीज पर्वतमाला (द० अमेरिका) की सर्वोच्च पर्वत चोटी का नाम है-

उत्तर- अकांकागुआ

5. मैनीगॉट रेखा किन दो देशों के बीच की सीमा रेखा है-

उत्तर- जर्मनी एवं फ़्रांस 

6. जपान पहले किस नाम से जाना जाता था-

उत्तर- निप्पन

7. अर्जेन्टीना देश की राजधानी है-

उत्तर- ब्यूनस ऑयर्स

8. सीयर्स टावर स्थित है-

उत्तर- शिकागो में 

9. उत्तरी सागर और बाल्टिक सागर को जोड़ने वाली नहर है-

उत्तर- कील नहर 

10. बेरूत किस देश की राजधानी है-

उत्तर-  लेबनान

11. ब्लैक हिल, ब्लू हिल तथा ग्रीन हिल नामक पहाड़ियाँ किस देश में है-

उत्तर- संयुक्त राज्य अमेरिका में

12. पहले ‘स्याम’ के नाम से जाना जाने वाला देश है-

उत्तर- थाईलैंड

13. विश्व के मानचित्र के सर्वप्रथम निर्माणकर्त्ता थे-

उत्तर- अनेग्जीमेंडर

14. ‘पृथ्वी का अंतिम स्वर्ग’ कहा जाता है-

उत्तर- इंडोनेशिया द्वीप को

15. संयुक्त राज्य अमेरिका तथा कनाडा की बीच की सीमा रेखा है-

उत्तर- 49वीं समांतर रेखा

16. ‘महाद्वीपों का महाद्वीप’ कहा जाता है-

उत्तर- एशिया को 

17. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा स्थित है-

उत्तर- उत्तरी अफ्रीका में 

18. विश्व में जूट उत्पादन में अग्रणी देश है-

उत्तर- बांग्लादेश 

19 आर्कटिक एवं प्रशांत महासागर को जोड़ती है-

उत्तर- बेरिंग जलडमरूमध्य

20. लेब्रोडोर उत्तरी अटलांटिक महासागर की जलधारा की प्रक्रति है-

उत्तर-  ठंडी जलधारा

21. गल्फस्ट्रीम उत्तरी अटलांटिक महासागर की जलधारा की प्रक्रति है-

उत्तर- गर्म जलधारा

22. दक्षिणी अमेरिका का उष्ण मरूस्थल है-

उत्तर- पेंटागोनिया 

23. मिसीसिपी-मिसौरी नदी का उद्गम स्थल, जो मैक्सिको की खाड़ी में गिरती है-

उत्तर- लटास्का झील” (उत्तरी मिनेसोटा)

24. ‘सूर्योदय का देश’ कहा जाता है-

उत्तर- जापान को

25. नील नदी का उदग्न स्थल है-

उत्तर- विक्टोरिया झील 

26. ‘मध्यरात्रि के सूर्य का देश’ कहा जाता है-

उत्तर- नार्वे को

27. ‘आँसूओं का प्रवेश द्वार’ अथवा दुःख का द्वार के रूप में जाना जाता है-

उत्तर- बाब-उल-मंदब जलडमरूमध्य को 

नोट : बाब-उल-मंदब अरब प्रायद्वीप पर यमन और अफ़्रीका के सींग पर जिबूती, इरिट्रिया  और उत्तरी सोमालिया के बीच स्थित एक जलडमरूमध्य है।  

28. ‘यांगटीसीक्यांग नदी’ का उद्गम स्थल है-

उत्तर- सीकांग के पहाड़ी क्षेत्र से (तिब्बत की पठार, चीन)

29. ‘मृतक घाटी’ (Death Valley) स्थित है-

उत्तर- पूर्वी कैलीफोर्निया में

30. पिग्मी जनजाति निवास करती है-

उत्तर- कांगो बेसिन (अफ्रीका) में

31. आस्वान बांध किस नदी पर निर्मित है-

उत्तर- नील नदी पर 

32. वोल्गा नदी किस सागर में गिरती है-

उत्तर- कैस्पियन सागर

33. करा नहर (Kra Canal) किस देश में स्थित है-

उत्तर- थाईलैंड

नोट: प्रस्तावित “करा नहर” का मुख्य उद्देश्य दक्षिण चीन सागर एवं हिंद महासागर के बीच की नौवहन दूरी को कम करना है। नहर का निर्माण करा के स्थलडमरूमध्य के माध्यम से किया जाएगा। ये नहर थाईलैंड की खाड़ी और अंडमान सागर को जोड़ने का काम करेगी।

34. अंकोरवाट कहाँ है-

उत्तर- कम्बोडिया 

35. प्रायद्वीपों का महाद्वीप’ कहा जाता है-

उत्तर- यूरोप को 

36. आस्ट्रेलिया में किस नदी के किनारे घना आबादी है-

उत्तर- मर्रे-डार्लिंग 

37. नियाग्रा जल प्रपात किन दो देशों को विभाजित करती है-

उत्तर– USA और कनाडा को 

General Geography Capsule 6

नियाग्रा जल प्रपात

General Geography Capsule 6

38. ‘प्रशांत महासागर के चौराहा’ के उपनाम से जाना जाता है-

उत्तर- हवाई द्वीप को 

39. विश्व का सर्वाधिक व्यस्त एवं महत्त्वपूर्ण जलमार्ग है-

उत्तर- उत्तरी अतलांतिक जलमार्ग

40. मलक्का जलसंधि (इंडोनेशिया) जोड़ती है-

उत्तर- अंडमान सागर एवं दक्षिणी चीन सागर को

41. कोलोराडो नदी स्थित है-

उत्तर-  USA में

42. महत्त्वपूर्ण मत्स्य ग्रह क्षेत्र ‘ग्रैण्ड बैंक’ स्थित है-

उत्तर- उत्तरी अतलांतिक महासागर में 

43. आस्ट्रेलिया के ऊपर चलने वाला उष्ण कटिबंधीय चक्रवात है-

उत्तर- विली-विली

44. जर्मनी और पोलैण्ड की बीच की सीमा रेखा है-

उत्तर- ऑडरनीस रेखा

45. विश्व का सबसे प्राचीन राजतंत्र है-

उत्तर- जापान

46. विश्व में निम्नत्तम प्रजनन दर है-

उत्तर- स्वीडन की 

47. विश्व में सर्वाधिक अम्लीय वर्षा वाला देश है-

उत्तर- नार्वे 

48. ‘चकमा’ शरणार्थी है-

उत्तर-  बांग्लादेश की

49. नील नदी (6690 किमी०) का उद्गम स्थल है-

उत्तर- विक्टोरिया झील

50. पेट्रोनेस टावर स्थित है-

उत्तर- मलेशिया में

General Geography Capsule 5

General Geography Capsule 5

सामान्य भूगोल


General Geography Capsule 5

एक नजर में इसे जरुर पढ़ें

1. विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है-

उत्तर- अरब प्रायद्वीप

2. विश्व की छत (Roof of the World) कहा जाता है-

उत्तर- पामीर के पठार को

3. विश्व की कुल जनसंख्या है-

उत्तर-  7.78 अरब (लगभग)

4. विश्व में जनसंख्या दृष्टि से सबसे बड़ा देश हो गया है-

उत्तर- भारत

5. विश्व का सबसे छोटा देश है-

उत्तर- वेटिकन सिटी (44 हेक्टेयर)

6. महाद्वीपों की कुल संख्या है-

उत्तर- 7

7. विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है-

उत्तर- एशिया

8. विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप है-

उत्तर- आस्ट्रेलिया

9. विश्व में ग्रामीण जनसंख्या है-

उत्तर- लगभग (50%)

10. सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है-

उत्तर- माउन्ट एवरेस्ट (नेपाल में 8848 मी०)

11. विश्व में सर्वाधिक जन्म दर वाला महाद्वीप है-

उत्तर- अफ्रीका

12. विश्व में सर्वाधिक मृत्यु दर वाला महाद्वीप है-

उत्तर- अफ्रीका

13. विश्व में न्यूनत्तम साक्षरता वाला देश है-

उत्तर- नाइजर (17.6%)

14. विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला देश है-

उत्तर- बांग्लादेश (926 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी०)

15. विश्व का सर्वाधिक गरीब देश है-

उत्तर- पूर्वी तिमोर

16. विश्व में सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है-

उत्तर- चीनी (मंदारिन)

17. विश्व की सबसे गहरी झील है-

उत्तर- बैकाल झील  (धरातल से 1940 मीटर गहरा)

18. एशिया को उत्तरी अमेरिका से अलग करता है-

उत्तर- बेरिंग जलसन्धि

19. विश्व में सिंचाई नहरों का सबसे बड़ा जाल है-

उत्तर- पाकिस्तान में

20. विश्व का सबसे बड़ा सिनकोना उत्पादक केंद्र है-

उत्तर- इंडोनेशिया 

21. विश्व में सर्वाधिक जलयान बनाने वाला देश है-

उत्तर- जापान

22. जनसंख्या दृष्टि से विश्व का सबसे छोटा महानगर है-

उत्तर- शंघाई  (चीन)

23. विश्व का सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल में) है-

उत्तर- रूस (यूरोप महाद्वीप)

24. विश्व का सबसे छोटा गणतंत्र है-

उत्तर- नौरु

25. एशिया महादेश में विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र है-

उत्तर- मासिनराम (मेघालय, भारत)

26. विश्व की कुल जनसंख्या का कितना प्रतिशत एशिया में निवास करती है-

उत्तर – 60 प्रतिशत

27. एशिया में सर्वाधिक घना रूप से बसा द्वीप है-

उत्तर- जावा

28. श्रीलंका की सबसे लम्बी नदी है-

उत्तर-  महावेली

29. संसार का सबसे बड़ा सागर है-

उत्तर- दक्षिण चीन सागर

30. लाल सागर एवं भूमध्य सागर को जोड़ने वाली नहर है-

उत्तर- स्वेज नहर 

31. एशिया महादेश में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश है-

उत्तर- चीन

32. एशिया महादेश में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा देश है-

उत्तर- मालदीव

33. विश्व का सर्वाधिक मछली पकड़ने वाला देश है-

उत्तर- चीन

34. विश्व का सर्वाधिक प्राकृतिक रबड़ उत्पादित करने वाला देश है-

उत्तर- थाईलैंड

35. विश्व का सर्वाधिक अबरख उत्पादित करने वाला देश है-

उत्तर- भारत

36. विश्व का सर्वाधिक चाय उत्पादित करने वाला देश है-

उत्तर- भारत

37. विश्व में सर्वाधिक टिन उत्पादित करने वाला देश है-

उत्तर- मलेशिया

38. अंध महाद्वीप (Black/Dark Continent) कहा जाता है-

उत्तर- अफ्रीका को

39. बुशमैन (कलाहारी) तथा पिग्मी (कांगो बेसिन) प्रमुख जनजातियाँ है-

उत्तर- अफ्रीका महादेश का

40. विश्व का प्रमुख स्वर्ण उत्पादक नगर है-

उत्तर- जोहांसबर्ग (अफ्रीका में)

41. अफ्रीका के उष्ण तथा शीतोष्ण घास का मैदान कहलाता है-

उत्तर- सवाना तथा वेल्ड्स

42. विश्व को सबसे बड़ी हीरे की खान है-

उत्तर- किम्बरले (दक्षिण अफ्रीका)

43. विश्व में सर्वाधिक कोको उत्पादन देश है-

उत्तर- आइबरी कोस्ट (अफ्रीका)

44. उत्तरी अमेरिका की खोज की गई थी-

उत्तर- कोलंबस

45. रेड इंडियन और नीग्रो प्रजातियाँ निवास करती है-

उत्तर- उत्तरी अमेरिका में

46. कालगुर्ली और कूलगार्डी सोने कि प्रसिद्ध खाने है- 

उत्तर-  आस्ट्रेलिया में

47. आस्ट्रेलिया में भेड़ पालक मजदूरों को कहा जाता है-

उत्तर- जेकारू

48. गोल्ड कोस्ट के नाम से जाना जाने वाला देश है-

उत्तर- घाना

General Geography Capsule 5

गोल्ड कोस्ट

49. वनों का देश किसे कहा जाता है-

उत्तर- कांगो देश को

50. मिस्र के किसान को क्या कहा जाता है-

उत्तर– फेल्लाह


 

20. हीदरग्राफ, क्लाइमोग्राफ, मनारेख और अरगोग्रफ

20. हीदरग्राफ, क्लाइमोग्राफ, मनारेख और अरगोग्रफ


हीदरग्राफ

       हीदरग्राफ का निर्माण सर्वप्रथम टेलर महोदय ने किया था।

⇒ हीदरग्राफ में जलवायु के आँकड़े को प्रदर्शित किया जाता है।

⇒ हीदरग्राफ में X-अक्ष पर वर्षा और Y-अक्ष पर तापमान को दिखाया जाता है।

⇒ हीदरग्राफ का प्रयोग औपनिवेशिक काल में अँग्रेज लोग बड़े पैमाने पर किया करते थे।

⇒ हीदरग्राफ पर बहुत अधिक गर्म, बहुत अधिक ठण्डा, बहुत अधिक सूखा और बहुत अधिक आर्द्रता के साथ-2 अधिवासित होने के लिए उपयुक्त क्षेत्र को प्रदर्शित किया जाता था।

हीदरग्राफ

 

 

क्लाइमोग्राफ

       Climograph का आविष्कार सर्वप्रथम ग्रिफिथ टेलर महोदय ने किया था।

⇒ Climograph X-अक्ष पर Relative Humidity (सापेक्षिक आर्द्रता) को और Y-अक्ष पर Wet Bulb Temperature (आर्द्र बल्ब तापमान) को ध्यान में रखकर मानचित्र या ग्राफ बनाया जाता है।

⇒ इंग्लैण्ड के निवासी औपनिवेशिक काल में Climograph का उपयोग वैश्विक स्तर पर निवास करने योग्य स्थान के निर्धारण में किया कर‌ते थे।

⇒ जबकि हीदरग्राफ का प्रयोग स्थानीय स्तर पर निवास करने योग्य स्थान का निर्धारण किया करते थे।

⇒ टेलर ने कुछ विशेष प्रकार की जलवायु को भी दर्शाया है जो क्लाइमोग्राफ के चारों कोनों पर होता है। इसके चार प्रकार हैं:

1. झुलसता हुआ (SCORCHING):-

        NW कोने पर, आर्द्र बल्ब तापमान 60° F से अधिक तथा सापेक्षिक आर्द्रता 40% से कम अर्थात् उष्ण-शुष्क जलवायु।

2. उमसदार (MUGGY):-

       NE कोने पर तापमान 60° F से अधिक तथा सापेक्षिक आर्द्रता 70% से अधिक अर्थात् उष्णार्द्र जलवायु।

3. शीतार्द्र (RAW):-

      SE कोने पर, तापमान 40° F से कम तथा सापेक्षिक आर्द्रता 70% से अधिक अर्थात् ठंडी आर्द्र जलवायु।

4. शीत-शुष्क (KEEN):-

       SW कोने पर, तापमान 40° F से कम तथा सापेक्षिक आर्द्रता 40% से कम अर्थात् शीत व शुष्क जलवायु।

 

Cartogram (मानारेख)

        मानारेख में किसी क्षेत्र की मूल आकृति को किसी विशेष उद्देश्य से विकृत कर सांख्यिकीय आंकड़ों का आरेखी विधि से मानचित्र पर प्रदर्शन किया जाता है। यह एक अति सारगर्भित एवं सरल मानचित्र होता है तथा आधुनिक भूगोल में काफी लोकप्रिय है।

⇒ इरविन रेख ने मानारेख को परिभाषित करते हुए कहा कि-“किसी एकल विचार को आरेखी ढंग से दिखाने के लिए बनाया गया अमूर्त और सरलीकृत मानचित्र को मानारेख कहते हैं।”

       मानारेख चार प्रकार का होता है:-

(1) क्षेत्र मूल मानारेख

        क्षेत्र मूल मानारेख में संसार अथवा किसी महाद्वीप, देश अथवा राज्य के क्षेत्रफल को आयत चित्र के रूप में प्रदर्शित किया जाता है।

क्षेत्र मूल मानारेख

(2) यातायात परिवहन मानारेख (Traffic flow Cartogram)

        वैसा मानारेख जिस पर सड़‌क पर चलने वाली गाड़ियों के भार को प्रदर्शित किया जाता है। इसे Star Diagram भी कहते हैं।

⇒ Star Diagram पर नियत समय में दिशा के अनुरूप चलने वाली वायु को प्रदर्शित किया जाता है।

⇒ इस आरेख में  शांत दिनों की संख्या को केन्द्र में लिख दिया जाता है या नहीं तो Calm Days लिख दिया जाता है। ऐसे Diagram को Wind Diagram कहते है।

यातायात परिवहन मानारेख

(3) Isochronic Diagram (समकालीन मानारेख)

         किसी निश्चित बिन्दु से समान समय में पहुँच वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखा को समकालीन रेखा कहते हैं।

⇒ जब परिवहन मार्ग पर समकालीन रेखा को प्रदर्शित किया जाता है तो Isochronic Diagram का निर्माण होता है।

Isochronic Diagram

(4) समान मूल्य दूरी मानारेख

         किसी भी क्षेत्र के संदर्भ में सड़क अथवा रेलमार्ग पर तय की जाने वाली समान दूरी अन्तराल पर खींचे जाने वाली क्रमिक ट्रैफिक को प्रदर्शित करने वाले मानचित्र को समान मूल्य दूरी मानारेख कहते है।

⇒ समान मूल्य दूरी मानारेख पर दूरी एवं परिवहन के भार को साथ-2 प्रदर्शित किया जाता है।

समान मूल्य दूरी मानारेख

अरगोग्राफ

       अरगोग्राफ का निर्माण सर्वप्रथम गेडिज महोदय ने किया था।

⇒ अरगोग्राफ कृषकों के लिए काफी उपयोगी है।

⇒ अरगोग्राफ पर तापमान, वर्षा, फसलों की संख्या और उत्पादन को एक साथ प्रदर्शित किया जाता है।


Read More:

error: