Archives 2023

21. जलवायु परिवर्तन के विभिन्न प्रमाण

21. जलवायु परिवर्तन के विभिन्न प्रमाण

 (Evidences of Climatic Change)


जलवायु परिवर्तन के विभिन्न प्रमाण

         यह सनातन सत्य है कि अनुकूल जलवायु के कारण ही पृथ्वी पर जीवन संभव हो पाया है, लेकिन मानवीय और कुछ प्राकृतिक गतिविधियों के कारण जलवायु की दशा बदल रही है। इस स्थिति को जलवायु परिवर्तन (Climate change) की संज्ञा दी जाती है। हाल के वर्षों और दशकों में गर्मी के कई रिकॉर्ड टूट गए हैं: यूएन जलवायु रिपोर्ट 2019 इस बात की पुष्टि करती है कि रिकॉर्ड में साल 2019 दूसरा सबसे गर्म वर्ष था, और 2010-2019 सबसे गर्म दशक। वर्ष 2019 में वातावरण में कार्बन डाईऑक्साइड (CO2) तथा अन्य ग्रीनहाउस गैसें नए रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। जलवायु में परिवर्तन के कारण ही विशालकाय जीव जैसे डायनासोर आदि जिनकी इस पृथ्वी पर बहुलता थी आज उपलब्ध नहीं है। इसी प्रकार राजस्थान के मरु प्रदेश में किसी समय हिमाच्छादन था। वातावरण की गैसों, धूलकणों तथा जलवाष्प की मात्रा में आये परिवर्तन और रूप में धरातलीय भौतिक दशाओं के परिवर्तन के परिणाम है। धरातलीय दशाओं के अतिरिक्त पृथ्वी के आन्तरिक भागों में होने वाला समस्थिति असंतुलन भी इसके लिए कुछ सीमा तक जिम्मेदार हैं। तारों, ग्रहों तथा उपग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन भी पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन को प्रभावित करता है। इस प्रकार जलवायु परिवर्तन को प्रमुख रूप से तीन कारक प्रभावित करते हैं।

1. धरातलीय भौतिक दशाओं में परिवर्तन

2. सौर मण्डलीय स्थितियों में परिवर्तन

3. भूगर्भिक दशाओं में परिवर्तन 

          उपरोक्त प्रभावी कारको का संक्षिप्त विवरण निम्नलिखित है-

1. धरातलीय भौतिक दशाओं में परिवर्तन:-

      पृथ्वी के धरातल पर भौतिक दशाओं में परिवर्तन के प्रमुख कारण धरातल पर बनने वाली विशालकाय नदी जल परियोजनायें, राजमार्ग तथा रेलमार्ग, विशाल औद्योगिक संस्थान, वनों का समाप्त होना, प्रदूषण की वृद्धि, अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि, नगरीकरण व औद्योगीकरण, जलचक्र एवं नाइट्रोजन चक्रों का विनाश आदि है।

       मनुष्य अपनी क्रियाओं से वातावरण को प्रभावित करता है। मनुष्य प्रकृति का अंग है और प्राकृतिक संतुलन के बिना मानव अस्तित्व खतरे में है। यही कारण है कि पृथ्वी में अनियंत्रित वनों की कटाई से उष्ण कटिबंधीय वर्षा में परिवर्तन हुये है। नगरीकरण व औद्योगीकरण ने हरित पेटी संकल्पना प्रायः समाप्त कर दी है। अतः इन क्षेत्रों में ध्वनि, वायु तथा जल प्रदूषणों ने वायुमण्डलीय गैसों में ऑक्सीजन की कमी तथा कार्बन डाईआक्साइड की अधिकता कर दी है।

      इसी प्रकार पृथ्वी की आन्तरिक सतह से सिंचाई हेतु अत्यधिक जल निकास से तथा वर्षा द्वारा जल के पुनः सतह पर एकत्र न होने से जल चक्र विनष्ट हो जाता है और जल का स्तर लगातार गिरता जाता है। बड़े पैमाने पर कीटनाशकों के प्रयोग से वायुमण्डलीय दशाओं में परिवर्तन आता है। पृथ्वी में इनका निर्धारित प्रयोग वायु संतुलन ही स्थापित कर सकता है। चरनोबिल तथा भोपाल दुर्घटनायें विकिरण के प्रभाव को स्पष्ट करती है। इन से स्पष्ट हो चुका है कि गैस तथा परमाणु संयंत्रों से कितना विनाश हो सकता है। पृथ्वी से प्रेरित परीक्षण हेतु उपग्रहों, रॉकेटों तथा वायुयानों के बढ़ते दबाव से भी वायुमण्डलीय दशाओं में अन्तर आता है।

      ये सभी धरातलीय परिवर्तन कम या अधिक मात्रा में जलवायु के विभिन्न कारकों को प्रभावित करते हैं।

जलवायु परिवर्तन2. भूगर्भिक दशाओं में परिवर्तन:-

        पृथ्वी की सतह तथा वायु मण्डलीय परिवर्तनों का प्रभाव आन्तरिक भागों में पड़ता है। ज्वालामुखी तथा भूकम्पों की संख्या में लगातार वृद्धि पृथ्वी के अन्दर होने वाले परिवर्तनों को सिद्ध करती है। अब तक प्राप्त ज्ञान के अनुसार ज्वालामुखी तथा भूकम्पीय दशाओं का प्रभाव प्रायः पृथ्वी की कमजोर पर्त वाले भागों में होता था। परन्तु अब अत्यन्त ठोस तथा स्थिर भूभागों में भी भूकम्प तथा ज्वालामुखी उद्गार देखने को मिलते हैं। जर्जिया का भूकम्प इसका नवीनतम उदाहरण है। पृथ्वी में होने वाली अपरदन निक्षेपण तथा समस्थिति परिवर्तन आदि कारकों के साथ-साथ विशाल जल परियोजनायें, परमाणु परीक्षणों तथा बड़े पैमाने पर होने वाली उत्खनन क्रियाओं के फलस्वरूप पृथ्वी के बाह्य तथा आन्तरिक भागों में संबंध परिवर्तित हो रहे हैं। इन परिवर्तनों से आन्तरिक क्रियायें तीव्र हो जाती है। आन्तरिक क्रियाओं से होने वाले उद्गार एवं झटके पृथ्वी की सतह पर वायु-ताप तथा जलवायु आदि दशाओं में परिवर्तन करते हैं।

जलवायु परिवर्तन

3. सौर मण्डलीय स्थिति में परिवर्तन:-

        तारों, ग्रहों, उपग्रहों, नीहारिकाओं, उल्काओं आदि के मध्य प्राकृतिक संतुलन पाया जाता है। इस संतुलन के पीछे सौरमण्डलीय निरक्षेप तथा सापेक्षिक गुरुत्वाकर्षण शक्ति है। सौर परिवार के अन्तर्गत सूर्य धब्बों के प्रभाव से पृथ्वी पर औसत ताप बढ़ जाता है। इसी प्रकार ग्रहों के परिभ्रमण मार्ग में आने से सापेक्षिक आकर्षण बढ़ता है, इससे भी वायुदाब कम तथा तापीय असंतुलन बढ़ जाता है। चन्द्रमा में पाये जाने वाले धब्बों का प्रभाव भी पृथ्वी पर पड़ता है। वैज्ञानिक परीक्षणों से सिद्ध हुआ है कि पृथ्वी की सूर्य तथा चन्द्रमा के सन्दर्भ में स्थिति से पृथ्वी पर तापीय असंतुलन बढ़ता है। खगोलशास्त्रीय अध्ययनों से सिद्ध हो चुका है कि सौर मण्डलीय प्रभावों से वायुमण्डलीय परतों में गैसीय अनुपात असंतुलित हो रहा है।

जलवायु परिवर्तन

निष्कर्ष:-

      निष्कर्षत: कहा जा सकता है कि ओजोन परतों का पतला पड़ना, पृथ्वी में औसत तापमान का बढ़ना, हरित गृह प्रभाव में अनवरत वृद्धि, उष्णकटिबन्धीय वर्षा की मात्रा में स्थानिक एवं कालिक अन्तर, नगरीय तथा वनों की स्थितियों में परिवर्तन आदि पृथ्वी में जलवायु परिवर्तन के स्पष्ट संकेत है।

प्रश्न प्रारूप

1. जलवायु परिवर्तन के विभिन्न प्रमाणों का उल्लेख करें।


Read More:-

General Geography Capsule 8

General Geography Capsule 8

सामान्य भूगोल


General Geography Capsule 8

एक नजर में इसे जरुर देखें

1. डीयागोगार्सिया द्वीप किस महासागर में स्थित है-

उत्तर-  हिन्द महासागर में 

2. कील नहर किस देश में स्थित है-

उत्तर- जर्मनी में 

3. क्यूराइल द्वीप का विवाद किन दो देशों के बीच है-

उत्तर- रूस और जापान

4. विश्व की सबसे अधिक ऊँचाई पर स्थित खारे पानी की झील है-

उत्तर- पैंगांग झील (लद्दाख व तिब्बत में)

5. विश्व का सबसे लम्बा प्लेटफार्म किस देश में स्थित है-

उत्तर-  भारत (गोरखपुर, UP)

6. उत्तरी अमेरिका के शीतोष्ण घास के मैदान को कहा जाता है-

उत्तर- प्रेयरी 

7. संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रमुख कार उद्योग का केन्द्र है-

उत्तर- डेट्रायट

8. सर्वाधिक कागज उत्पादित करने वाला देश है-

उत्तर-  कनाडा  (मांट्रियल)

9. विश्व का सर्वाधिक मक्का तथा सोयाबीन उत्पादित करने वाला देश है-

उत्तर- USA

10. विश्व में सर्वाधिक चाँदी उत्खनित करने वाला देश है-

उत्तर- मैक्सिको (उत्तरी अमेरिका)

11. विश्व में अप्रवाह क्षेत्र की दृष्टि से बहने वाली सबसे बड़ी नदी है-

उत्तर- अमेजन (ब्राजील)

12. ब्राजील के कहवा के बागों को कहा जाता है-

उत्तर- फैजेन्डा

13. ब्राजील के उष्ण आर्द्र वनों को कहा जाता है-

उत्तर- सेल्वास

14. अटकामा मरुस्थल स्थित है-

उत्तर- चिली में (द० अमेरिका)

15. दक्षिण अमेरिका के वृक्ष-रहित घास के मैदान को कहा जाता है-

उत्तर- पम्पास (अर्जेंटीना का ह्रदय)

16. लंदन किस नदी के तट पर बसा है-

उत्तर- टेम्स

17. फ्रांस की राजधानी पेरिस किस नदी के तट पर बसा है-

उत्तर- सीने नदी

18. ‘फैशन की नगरी’ कहा जाता है-

उत्तर- पेरिस को

19. विश्व का सर्वाधिक अंगूर उत्पादक देश है-

उत्तर- इटली

20. फ्रांस को यूनाइटेड किंगडम से अलग करता है-

उत्तर- इंग्लिश चैनल

21. आस्ट्रेलिया की खोज किया था-

उत्तर- जेम्स कुक ने (1769 में)

22. न्यूजीलैंड के मूल निवासी को कहा जाता है-

उत्तर- माओरी

23. विश्व विख्यात सोने की खान कालगुर्ली और कुलगार्डी है-

उत्तर- आस्ट्रेलिया में

24. विश्व में सर्वाधिक ऊन निर्यातक देश है-

उत्तर- ऑस्ट्रेलिया

25. विश्व विख्यात जीव ‘कंगारू’ किस महाद्वीप में पाया जाता है-

उत्तर- ऑस्ट्रेलिया में

26. ‘दक्षिण का ब्रिटेन’ कहा जाता है-

उत्तर- न्यूजीलैंड को

27. विश्व में सर्वाधिक बॉक्साइट उत्खनित करने वाला देश है-

उत्तर- ऑस्ट्रेलिया

28. ‘बर्फीला’ या ‘श्वेत महाद्वीप’ कहा जाता है-

उत्तर- अंटार्कटिका को

29. विश्व में सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या घनत्व वाला देश है-

उत्तर- सिंगापुर

30. ‘झीलों का देश’ कहा जाता है-

उत्तर- फिनलैंड को

31. ‘यूरोप का भारत’ कहा जाता है-

उत्तर- इटली को

32. ‘यूरोप का खेल मैदान’ कहा जाता है-

उत्तर- स्विट्जरलैंड को

33. विश्व का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है-

उत्तर- हार्ट्सफील्ड जैक्सन का अटलांटा

34. विश्व में सर्वाधिक कॉफी तथा कोको उत्पादक देश है-

उत्तर- ब्राजील

35. विश्व का सर्वाधिक गर्म स्थल अल-अजीजीयाह (लिबिया) किस महाद्वीप में स्थित है-

उत्तर- अफ्रीका में

36. विषुवत रेखा को दो बार काटने वाली नदी है-

उत्तर- कांगो नदी

37. मकर रेखा को दो बार काटने वाली नदी है-

उत्तर- लिम्पोपो नदी

38. लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है-

उत्तर- स्वेज नहर

39. अफ्रीका यूरोप से पृथक किस जलसन्धि से होता है-

उत्तर- जिब्राल्टर जलसन्धि से

40. ‘यूरोप का गर्म कम्बल (Warm blanket of Europe)’ के उपनाम से जाना जाता है-

उत्तर- गल्फस्ट्रीम जलधारा को

41. उत्तरी अमेरिका तथा दक्षिणी अमेरिका को जोड़ती है-

उत्तर- पनामा नहर

42. ‘गोल्ड कोस्ट’ के नाम से जाना जाने वाला देश है-

उत्तर- घाना

43. आस्वान बांध किस नदी पर बना है-

उत्तर- नील नदी पर 

44. वनों का देश किसे कहा जाता है-

उत्तर- कांगो देश को

45. एकमात्र महाद्वीप, जिससे कर्क व मकर दोनों रेखाएँ गुजरती है-

उत्तर- अफ्रीका

46. द लैंड ऑफ गोल्डेन प्लीस, लैंड ऑफ कंगारू एवं प्यासी भूमि का देश कहा जाता है-

उत्तर- ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप को

47. विश्व में सबसे अधिक लवणता पायी जाती है-

उत्तर- वान झील में (330, टर्की)

48. विश्व का प्रथम उद्यान है-

उत्तर- येलोस्टोन पार्क (USA)

49. विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है-

उत्तर- शिकाओ (USA)

50. विश्व की सबसे बड़ी ताजे जल की झील है-

उत्तर- सुपीरियर झील (USA)

General Geography Capsule 8

सुपीरियर झील एवं दूसरी संयुक्त झीलें


 

General Geography Capsule 9

General Geography Capsule 9

सामान्य भूगोल



General Geography Capsule 9

एक नजर में इसे जरुर देखे

1. सूर्य की दीप्तिमान सतह को कहा जाता है-

उत्तर- प्रकाशमण्डल 

2. सूर्य की उम्र है-

उत्तर-  5 बिलियन वर्ष

3. सौर ज्वाला को उत्तरी ध्रुव पर कहा जाता है-

उत्तर- औरोरा बोरियालिस

4. सौर ज्वाला को दक्षिणी ध्रुव पर कहा जाता है-

उत्तर-  औरोरा ऑस्ट्रेलिस

5. सौरमण्डल (खेजकर्ता-कॉपरनिक्स) का सबसे बड़ा ग्रह है-

उत्तर- वृहस्पति

6. सौरमंडल (मुखिया सूर्य) का सबसे छोटा ग्रह है-

उत्तर- बुध (मरकरी)

7. सूर्य से सबसे निकट स्थित ग्रह है-

उत्तर- बुध

8. सूर्य से सबसे दूर स्थित एवं सर्वाधिक ठंडा ग्रह है-

उत्तर- वरुण

9. सर्वाधिक गर्म एवं चमकीला ग्रह है-

उत्तर- शुक्र

10. बिना उपग्रहों वाला ग्रह है-

उत्तर- बुध और शुक्र

11. सौरमंडल का सबसे भारी ग्रह है-

उत्तर- वृहस्पति

12. पृथ्वी के सबसे निकट स्थित ग्रह है-

उत्तर- शुक्र ग्रह

13. सर्वाधिक उपग्रहों वाला ग्रह है-

उत्तर- वृहस्पति ग्रह

14. ‘लाल ग्रह’ के रूप में जाना जाता है-

उत्तर- मंगल

15. ‘नीला ग्रह’ के रूप में जाना जाता है-

उत्तर- पृथ्वी

16. ‘पीला ग्रह’ एवं ‘शीत ग्रह’ के रूप में जाना जाता है-

उत्तर- वृहस्पति

17. ‘हरा ग्रह’ के रूप में जाना जाता है-

उत्तर- वरुण

18. ‘जीवाश्म ग्रह’ कहा जाता है-

उत्तर- चन्द्रमा को

19. ‘लेटा हुआ ग्रह’ कहा जाता है-

उत्तर- अरुण को

20. ‘भोर का तारा/सांझ का तारा’ तथा ‘पृथ्वी की बहन’ कहा जाता है-

उत्तर- शुक्र ग्रह को

21. रात्रि में लाल दिखाई देने वाला ग्रह है-

उत्तर- मंगल ग्रह

22. पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह है-

उत्तर- चन्द्रमा

23. सौरमंडल का सबसे बड़ा उपग्रह है-

उत्तर- गेनिमीड (वृहस्पति का)

24. सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है-

उत्तर-  डिमोस (मंगल का)

25. सर्वाधिक चमकीला तारा है-

उत्तर- साइरस

26. मंगल ग्रह के लाल होने का कारण-

उत्तर- आयरन ऑयरन-ऑक्साइड

27. शनि (सबसे चपटा ग्रह) का सबसे बड़ा उपग्रह है-

उत्तर- टाईटन

28. वलय युक्त ग्रह है-

उत्तर- शनि

29. शनि के रिंग्स (वलय) की खोज की थी-

उत्तर- गैलिलियो

30. शनि के चारों ओर वलयों की संख्या है-

उत्तर- 10

31. बुध ग्रह का विशिष्ट गुण है-

उत्तर- चुम्बकीय क्षेत्र का होना

32. सबसे कम समय में सूर्य का चक्कर लगाने वाला ग्रह है-

उत्तर- बुध (88 दिन)

33. क्षुद्र ग्रह (Asteriods) स्थित होते है-

उत्तर- मंगल और वृहस्पति के बीच

34. सबसे बड़ा क्षुद्र ग्रह है-

उत्तर- सेरेस

35. सबसे अधिक अक्षांशीय वाला ग्रह है-

उत्तर- बुध

36. अंतरिक्ष में कुल तारामंडलों की संख्या-

उत्तर- 89

37. सबसे बड़ा तारामंडल है-

उत्तर- हाईड्रा

38. हैली पुच्छल तारा दिखता है-

उत्तर- 76 वर्षों बाद (2062 में पुन: दिखाई पड़ेगा)

39. पृथ्वी की घूर्णन दिशा है-

उत्तर- पश्चिम से पूरब

40. पृथ्वी के दिशा के विपरीत चक्कर लगाने वाला ग्रह है-

उत्तर- शुक्र और अरुण

41. पृथ्वी का आकार है-

उत्तर- जिओएड (Geoid)

42. ‘पृथ्वी अपनी धूरी पर घुमती है और ग्रह सूर्य के चारों ओर घुमते है’ यह सिद्धांत है-

उत्तर- कॉपरनिक्स का

43. पृथ्वी की अपेक्षा चन्द्रमा का द्रव्यमान होता है-

उत्तर- 1/81

44. दूरी के अनुसार ग्रहों का आरोही क्रम है-

उत्तर- बुध⇒ शुक्र⇒ पृथ्वी⇒ मंगल⇒ वृहस्पति⇒ शनि⇒ अरुण⇒ वरुण

45. आकार एवं द्रव्यमान के अनुसार ग्रहों का अवरोही क्रम है-

उत्तर- वृहस्पति⇒ शनि⇒ अरुण⇒ वरुण⇒ पृथ्वी⇒ शुक्र⇒ मंगल⇒ बुध

46. आकार में पाँचवां सबसे बड़ा ग्रह है-

उत्तर- पृथ्वी

47. आकार एवं बनावट की दृष्टि से पृथ्वी के समान ग्रह है-

उत्तर- शुक्र

48. हरे रंग का ग्रह है-

उत्तर- वरुण ग्रह

49. लेटा हुआ ग्रह किसे कहा जाता है-

उत्तर- अरुण को

50. एकमात्र क्षुद्र ग्रह जिसे नंगी आँखों से देखा जा सकता है-

उत्तर– फोर वेस्टा को

General Geography Capsule 9

सभी ग्रहों का नाम


 

General Geography Capsule 7

General Geography Capsule 7

सामान्य भूगोल


General Geography Capsule 7

1. पृथ्वी का काल्पनिक अक्ष पर घुमना कहलाता है-

उत्तर- घूर्णन/दैनिक गति 

2. पृथ्वी पर दिन-रात का होना परिणाम है-

उत्तर- घूर्णन गति का

3. सूर्य के चारों ओर पृथ्वी का घुमना कहलाता है-

उत्तर- परिक्रमण / वार्षिक गति 

4. पृथ्वी के परिक्रमण गति के कारण होता है-

उत्तर- ऋतु परिवर्तन

5. पृथ्वी पर सर्वाधिक सूर्य ताप होता है-

उत्तर- विषुवत रेखा पर

6. पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी है-

उत्तर- 23½º

7. भू-स्थिर उपग्रहों की ऊँचाई है-

उत्तर- 36000 किमी०

8. पृथ्वी की एक मात्र मंदाकिनी है-

उत्तर- दुग्धमेखला (मिल्की वे)

9. पृथ्वी, सूर्य की एक परिक्रमा करता है-

उत्तर- 365 दिन 6 घंटा में

10. पृथ्वी अपने अक्ष पर एक पूरा चक्कर लगाता है-

उत्तर- 23 घंटे 56 मिनट में

11. पृथ्वी की विषुवतीय व्यास है-

उत्तर- 12756 किमी०

12. पृथ्वी की ध्रुवीय व्यास है-

उत्तर- 12713 किमी०

13. पृथ्वी की ध्रुवीय व्यास विषुवतीय व्यास से कम है-

उत्तर- 43 किमी०

14. सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी पर पहुँचने में लगा समय-

उत्तर-8.3 मिनट 

15. चन्द्रमा के प्रकाश को पृथ्वी पर पहुँचने में लगा समय है-

उत्तर- 1.3 सेकेण्ड 

16. चन्द्रमा पर दिन का तापमान है-

उत्तर- 100 डिग्री सेल्सियस

17. चन्द्रमा पर रात का तापमान है-

उत्तर-  -180 डिग्री सेल्सियस

18. सूर्य के बाहरी सतह (तल) का तापमान है-

उत्तर- 6000 डिग्री सेल्सियस

19. सूर्य के केन्द्र का तापमान है-

उत्तर- 1.50 करोड़ डिग्री सेल्सियस

20. सूर्य के काले धब्बे का तापमान है-

उत्तर- 1500 डिग्री सेल्सियस

21. सूर्य की ऊर्जा का स्रोत है-

उत्तर- नाभिकीय संलयन 

22. सूर्य के प्रमुख संघटक है-

उत्तर- हाइड्रोजन (69.5%), हीलियम (28%) व अन्य (2.5%) 

23. सौर दिवस की अवधि होती है-

उत्तर- 24 घंटा 

24. सूर्य और पृथ्वी के मध्य स्थित दो ग्रह है-

उत्तर- शुक्र और बुध 

25. चन्द्रमा की सतह व उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन से संबंधित विज्ञान है-

उत्तर- सेलेनोलॉजी

26. पृथ्वी की ध्रुवीय तथा विषुवतीय परिधि है-

उत्तर- क्रमशः 40,008 किमी० तथा 40075 किमी०

27. ब्रह्माण्ड का व्यास है-

उत्तर- 108 प्रकाश वर्ष

28. सूर्य का व्यास है-

उत्तर- 1392000 किमी०

29. पृथ्वी के क्रोड का तापमान होता है-

उत्तर- 2200 डिग्री सेल्सियस से 2750 डिग्री सेल्सियस

30. आकाश गंगा की आकृति है-

उत्तर- सर्पिलाकार 

31. मंगल ग्रह के दो उपग्रह है-

उत्तर- फोबोस एवं डीमोस

32. सूर्य का बाहरी भाग कहलाता है-

उत्तर- क्रोमोस्फियर 

General Geography Capsule 7

क्रोमोस्फियर 

33. सूर्य का केन्द्रीय भाग कहलाता है-

उत्तर- फोटोस्फीयर

34. सूर्य से प्रकाश की चाल है-

उत्तर- 3×108 m/s

35. प्रकाश वर्ष (प्रकाश द्वारा एक वर्ष में तय की गई दूरी) मात्रक है-

उत्तर- दूरी का 

36. 1 प्रकाश वर्ष बराबर होता है-

उत्तर- 9.45×1012 किमी०

37. दूरी की सबसे बड़ी इकाई है-

उत्तर- पारसेक

38. 1 पारसेक बराबर होता है-

उत्तर- 3.26 प्रकाश वर्ष 

39. पृथ्वी का औसत तापमान होता है-

उत्तर- 15 डिग्री सेल्सियस

40. निकटतम तारे से पृथ्वी पर प्रकाश पहुँचता है-

उत्तर- 4.2 वर्ष में

41. सूर्योदय पश्चिम की ओर एवं सूर्यास्त पूरब की ओर होता है-

उत्तर- अरुण ग्रह पर 

42. सौर मंडल का सबसे छोटा ग्रह है-

उत्तर- बुध

43. सूर्य के पश्चात् पृथ्वी के सबसे निकट का तारा है-

उत्तर- प्रौक्सिमा सेंचुअरी

44. प्रौक्सिमा सेंचुअरी पृथ्वी से कितनी दूर है-

उत्तर- 4.22 प्रकाश वर्ष

45. पृथ्वी पर जीवन पारिस्थितिकी के कारण है, इसी कारण पृथ्वी को कहा जाता है- 

उत्तर- हरित ग्रह 

46. पृथ्वी पर जल की उपस्थिति के कारण इसे कहा जाता है-

उत्तर- नीला ग्रह

47. लाल ग्रह किसे कहा जाता है-

उत्तर- मंगल ग्रह को

48.  सौरमंडल का सबसे छोटा उपग्रह है-

उत्तर- डीमोस

49. सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी है-

उत्तर- ओलम्पस मेसी (मंगल ग्रह)

50. सौरमंडल का सबसे ऊँचा पर्वत है-

उत्तर- निक्स ओलंपिया  (मंगल ग्रह)


 

1. प्रमुख भौगोलिक सिद्धांत एवं उनके प्रतिपादक

प्रमुख भौगोलिक सिद्धांत एवं उनके प्रतिपादक




प्रमुख भौगोलिक सिद्धांत एवं उनके प्रतिपादक

प्रमुख भौगोलिक सिद्धांत⇒ पृथ्वी की उत्पत्ति से सम्बन्धित सिद्धान्त

(1) गैसीय परिकलना/ वायव्य राशि परिकल्पना (Gaseous Hypothesis) @ काण्ट (1755)

(2) निहारिका परिकल्पना (Nebulas Hypothesis) @ लाप्लास (1796)

(3) ग्रहाणु परिकल्पना (Planetesimal Hypothesis) @ चेम्बरलेन (1904)

(4) ज्वारीय परिकल्पना (Tidal Hypothesis) @ जीन्स एवं जेफरीज

(5) युग्म-तारा परिकल्पना (Binary Star Hypothesis of Russell) @ रसैल

(6) सिफीड परिकल्पना (The Cepheid Hypothesis) @ ए. सी. बनर्जी

(7) नवतारा परिकल्पना (Nova Hypothesis) @ हायल एवं लिटिलटन

(8) फान वाइसकर की परिकल्पना (Fon Vaischcer’s Hypothesis) भी पृथ्वी की उत्पत्ति से सम्बंधित है।

(9) अंतर-तारक धूलि परिकल्पना (Inter-Steller Dust Hypothesis) @ ऑटोश्मिड (1943)

(10) विद्युत् चुम्बकीय परिकल्पना (Electro- Magnetic Hypothesis) @ डॉ. अल्फवेन (1942)

(11) बिग-बैंग सिद्धान्त @ ऐ. जार्ज लैमेण्टेर

(12) अद्वैतवादी विचारधारा @ कास्ते द बफन

(13) सतत सृष्टि सिद्धान्त @ थॉमस गोल्ड एवं हर्मन वाण्डी

(14) परिभ्रमण एवं ज्वारीय परिकल्पना @ रासजन

(15) बृहस्पति-सूर्य द्वैतारक परिकल्पना @ ई. एम. ड्रोबीशेवेस्की

⇒ महाद्वीप एवं महासागरीय नितल की उत्पत्ति से सम्बन्धी सिद्धान्त

(1) चतुष्फलक सिद्धान्त (Tetrahedral Theory) @ लोथियन ग्रीन (1857)

(2) लेपवर्थ एवं लव की परिकल्पना भी महाद्वीप एवं महासागरीय नितल की उत्पत्ति से सम्बन्धी है।

(3) महाद्वीपीय प्रवाह सिद्धान्त (Continental Drift Theory) @ वैगनर (1912)

(4) स्थल सेतु परिकल्पना (Land Bridge Hypothesis) @ ग्रेगरी

(5) संवहन धारा की परिकल्पना @ होम्स

(6) महाद्वीपीय फिसलन की परिकल्पना (Hypothesis of Sliding Continents) @ डैली

(7) पेन्टागोनल डोडिकाहेड्रन सिद्धान्त @ इली डी. ब्यूमान्ट

(8) प्रत्यास्थ-पुनश्चलन सिद्धान्त (Elastic Rebound) @ एच. एफ. रीड

(9) प्लेट विवर्तनिकी (Plate Tectonic) सिद्धान्त @ हैरीहेस 

⇒ पृथ्वी के सन्तुलन से सम्बन्धित सिद्धान्त

(1) सर जॉर्ज एयरी की संकल्पना

(2) प्राट की संकल्पना

(3) हेफोर्ड एवं बोबी की संकल्पना

(4) जोली की संकल्पना

(5) आर्थर होम्स की संकल्पना

⇒ भूसन्नति (Geosynclines) से सम्बन्धित सिद्धान्त

(1) हाल व डाना की संकल्पना

(2) हेग की संकल्पना

(3) ईवान्स की संकल्पना

(4) शुशर्ट की संकल्पना

(5) आर्थर होम्स की संकल्पना

⇒ पर्वत निर्माण से सम्बन्धित सिद्धान्त

(1) पर्वत निर्माणक भूसन्नति सिद्धान्त (Geosynclinal Orogen Theory) @ कोबर

(2) तापीय संकुचन सिद्धान्त (Thermal Contraction) @ जेफरीज

(3) महाद्वीपीय विसर्पण सिद्धान्त / खिसकते महाद्वीप का सिद्धांत @ डैली

(4) रेडियोऐक्टिवता सिद्धान्त या तापीय चक्र सिद्धान्त (Radioactivity Theory) @ जॉली

(5) संवहन तरंग सिद्धान्त (Convection Current Theory) @ होम्स

(6) विचलित चुम्बकत्व की परिकल्पना @ ब्लैकिट

⇒ भू-आकृतियों से सम्बन्धित सिद्धान्त

(1) भौगोलिक चक्र की संकल्पना @ डेविस (1899)

(2) शुष्क अपरदन चक्र की संकल्पना @ डेविस (1905)

(3) कार्स्ट अपरदन चक्र की संकल्पना @ सैण्डर्स  (1918)

(4) अपरदन चक्र संकल्पना @ वाल्टर पेंक

(5) परिहिमानी अपरदन चक्र संकल्पना @ पेल्टियर (1950)

(6) पैनप्लेनेशन की संकल्पना @ क्रिकमे

(7) अपघर्षण सिद्धान्त @ मैलट

(8) द्विचक्र सिद्धान्त @ डेविस

(9) भौमजल स्तर सिद्धान्त @ स्विनटर्न

(10) स्थैतिक जल मण्डल सिद्धान्त @ गार्डनर

(11) पेडीप्लेनेशन चक्र की संकल्पना @ एल. सी. किंग

(12) ढाल प्रतिस्थापन की परिकल्पना @ वाल्टर पैक

(13) पहाड़ी ढाल चक्र (Hill Slope Cycle) सिद्धान्त @ एल. सी. किंग

(14) प्रगामी सरिता अपहरण (Progressive Piracy Theory) का सिद्धान्त @ एच. डी. भाम्पसन

(15) चादरी बाढ़ (Sheet Flood) सिद्धान्त @ डब्ल्यू. जे. मेगी

(16) सवाना अपरदन चक्र @ पफ तथा टामस

(17) हिमनदीय अपरदन का सिद्धान्त @ दी मार्तोनी

(18)  वर्गश्रुण्ड (Bergschrund) सिद्धान्त @ जॉनसन

(19) खण्डकालिक अपरदन (Episodic Erosion) सिद्धान्त @ एस. ए. शूम

(20) अधः अपक्षय (Deep Weathering) सिद्धान्त @ डी. एल. लिण्टन

(21) सरिता संख्या का सिद्धान्त (Law of Stream Numbers) @ हार्टन

⇒ ज्वार-भाटा उत्पत्ति से सम्बन्धी सिद्धान्त

(1) स्थैतिक तरंग सिद्धान्त @ हैरिस

(2) नहर सिद्धान्त @ एयरी

(3)  प्रगामी तरंग सिद्धान्त @ विलियम हेवेल

(4)  संतुलन का सिद्धांत (Equilibrium Theory) @ न्यूटन

(5) गतिक सिद्धांत (Dynamical Theory) @ लाप्लास 

⇒ प्रवाल भित्तियों की उत्पत्ति से सम्बन्धी सिद्धान्त

(1) अवतलन सिद्धान्त @ डार्विन (1837)

(2)  स्थिर-स्थल सिद्धान्त @ मर्रे

(3) हिमानी नियंत्रण सिद्धान्त @ डैली

(4) लवणीय उच्छवसन (Saline Exhalation) सिद्धान्त @ हेले

⇒ वर्षण से सम्बंधित सिद्धान्त

1. हिम कण सिद्धांत (Ice-Crystal Theory) @ बर्जरान

2. संलयन सिद्धांत @ ई. जी. बोवेन

⇒ प्रवास भूगोल से सम्बंधित सिद्धान्त

(1) प्रवास कटिबन्ध सिद्धान्त @ टेलर

⇒ नगरीय भूगोल से सम्बंधित सिद्धान्त

(1) संकेन्द्रीय वलय (Concentric Zone) सिद्धान्त @ बर्गेस

(2) बहु-नाभिक सिद्धान्त (Multiple Nuclei) @ हैरिस एवं उलमैन

(3) खण्ड (Sector) सिद्धान्त @ होमर हायट

(4) संयुक्त वृद्धि (Fused Growth) सिद्धान्त @ गैरीसन

(5) कोटि-आकार नियम (Rank Size Rule) के प्रथम विचारक @ आयरबैक

(6) कोटि-आकार नियम पर महत्त्वपूर्ण कार्य @ जिफ

(7) प्राथमिक नगर का नियम (The Law of Primate City) -@ मार्क जेफरसन

(8) केन्द्रीय स्थान सिद्धांत (Central Place Theory) @  क्रिस्टालर

(9) अमलैंड (Umland) शब्द का प्रथम प्रयोग @ आन्द्रे एलिक्स

(10) उपवन नगर (Garden City) का विचार @ ईबेनजर होवर्ड

⇒ कृषि एवं उद्योगों के स्थानीयकरण का सिद्धान्त

(1) कृषि वलय सिद्धान्त / फसल सघनता का सिद्धांत / तुलनात्मक लाभ सिद्धांत @ वॉन थ्यूनेन

(2) उद्योग स्थापना-अवस्थिति सिद्धान्त / औद्योगिक स्थानीयकरण का सिद्धांत / न्यूनतम परिवहन लागत सिद्धांत @ अल्फेड वेबर

(3) अल्प-व्यय अवस्थिति सिद्धान्त @ लौन्हार्ट

(4) बाजार प्रतिस्पर्धा (Market Competition) सिद्धान्त @ फेटर एवं होटेलिंग

(5) न्यूनतम लागत सिद्धांत @ हूबर

(6) अधिकतम लाभ का सिद्धांत @ स्मिथ

⇒ अन्य प्रमुख सिद्धान्त एवं तथ्य

(1) हृदय-स्थल विचारधारा @ एच. जे. मैकिण्डर

(2) रिमलैण्ड विचारधारा @ एन. जे. स्पाइकमैन

(3) भूकूटनीति (Geo-Strategic) संकल्पना @ एस. बी. कोहेन

(4) भू-राजनीतिक (Geopolitic) विचारधारा @ कार्ल हाउशोफर

(5) राज्य का जैविक सिद्धान्त @ कार्ल हाउशोफर

(6) आदर्श या अनुकूलतम (Optimum) जनसंख्या सिद्धान्त @ कार साण्डर्स

(7) खण्ड एवं स्तर (Zone and Strata) सिद्धान्त @ ग्रिफिथ टेलर

(8) आकारिकी कटिबन्ध (Morphological Zone) सिद्धान्त @ आर. ई. डिकिन्सन

(9) समावेशी पदानुक्रम (Nested Hierarchy) सिद्धान्त @ ए. के. फिलब्रिक

(10) क्रोड़ एवं परिधि (Core and Periphery) सिद्धान्त @ फ्रीडमैन

(11) ध्रुवीय वाताग्र (Polar Front) सिद्धान्त @ बर्कनीज 

(12) अग्रिम प्रदेश (Pioneer Fringe) की संकल्पना @ आयशा बोमेन

(13) गतिक (Dynamic) सिद्धान्त @ नेपियर शा तथा लिम्फर्ट

(14)  विसरण का नियम (Law of Difusion) @ टी. ग्राहम

(15) ग्रह गति (Planetary Motion) का सिद्धान्त @ केपलर

(16) संसाधनों का संक्रियात्मक सिद्धान्त (Operational or Functional Theory of Resources) @ जिम्मरमैन

(17) भूकम्प की उत्पत्ति से संबंधित प्रत्यास्थ पुनश्चलन सिद्धांत (Elastic Rebound Theory) @ एच. एफ. रीड 

(18) प्लेट (Plate) शब्द का प्रथम प्रयोग- विलसन

(19) भू-संतुलन (Isostasy) शब्द का प्रथम प्रयोग @ डटन

(20) समान घनत्व परंतु गहराई में विभिन्नता (Uniform Density but Varying Thickness) @ एयरी

(21) बड़ा स्तंभ कम घनत्व, छोटा स्तंभ अधिक घनत्व (Bigger the column lesser the density, Smaller the column greater the density) @ प्राट

(22) पेनीप्लेन संकल्पना (Peneplain concept) @ डेविस

(23) पेनप्लेन संकल्पना (Panplain concept) @ क्रिर्कमे 

(24) पेडीप्लेन संकल्पना (Pediplain concept) @ किंग

(25) प्राइमारम्फ (Primarrumf) संकल्पना @ पेंक

(26) प्लिस्टोसीन हिमयुग का सर्वप्रथम प्रमाण @ लुई अगासीज

(27) आधार तल (Base Level of Erosion) की संकल्पना @ पॉवेल

error: