Archives 2022

अध्याय-4 कृषि / NCERT CLASS 8 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

 NCERT CLASS -8 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)

अध्याय-4 कृषि



 4 कृषि 1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) कृषि क्या है?

उत्तर- कृषि एक प्राथमिक क्रिया है। इसके अंतर्गत फसलों, फलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुपालन को किया जाता है। विश्व में 50% लोग कृषि से संबंधित क्रियाओं में संलग्न है । भारत की दो-तिहाई जनसंख्या अब तक कृषि ही पर निर्भर है।

(ii) उन कारकों का नाम बताइए जो कृषि को प्रभावित कर रहे हैं।

उत्तर- स्थलाकृति, मृदा और जलवायु कृषि को प्रभावित करने वाले मुख्य कारक हैं।

(iii) स्थानांतरित कृषि क्या है? इस कृषि की क्या हानियाँ है?

उत्तर- स्थानांतरित कृषि के अंतर्गत वृक्षों को काटकर और उसे जलाकर भूखंड को साफ किया जाता है उसके बाद उसी राख को मृदा में मिला दिया जाता है। फिर उसमें मक्का, रतालू, आलू और कसावा जैसी फसलों की खेती की जाती है। पुनः भूमि की उर्वरा शक्ति समाप्ति के बाद वह भूमि छोड़ दी जाती है और कृषक नए भूखंड पर चला जाता है। स्थानांतरित कृषि को ‘कर्तन एवं दहन’ कृषि के रूप में भी जाना जाता है।

      स्थानांतरित कृषि करने से निम्नलिखित हानियाँ होती है-

  • इसमें बड़े पैमाने पर वृक्षों को जलाया जाता है जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है।
  • इससे मृदा अपरदन की समस्या बढ़ जाता है।
  • इससे जंगली जीव-जन्तुओं का नुकसान होता है जिससे जैव विविधता में कमी आती है।

(iv) रोपण कृषि क्या है? 

उत्तर-  रोपण कृषि वाणिज्यिक कृषि का एक प्रकार है जहाँ चाय, कहवा, काजू, रबड़, केला तथा कपास की एकल फसल उगाई जाती है। इसमें बृहत पैमाने पर श्रम और पूंजी की आवश्यकता होती है। उत्पाद का प्रसंस्करण खेतों पर ही या निकट के कारखानों में किया जाता है। इस प्रकार, इस कृषि में परिवहन जाल के विकास की अनिवार्यता होती है। रोपण कृषि के मुख्य क्षेत्र विश्व के उष्णकटिबंधीय प्रदेशों में पाए जाते हैं। मलेशिया में रबड़, ब्राजील में कहवा, भारत और श्रीलंका में चाय इसके कुछ उदाहरण है।

(v) सरकार किसानों को कृषि के विकास में किस प्रकार मदद करती है?

उत्तर – सरकार किसानों को कृषि के विकास में निम्नलिखित प्रकार से मदद करती है-

  • जोतों की चकबंदी।
  • सहकारिता एवं जमींनदारी इत्यादि की समाप्ति  करने को प्राथमिकता।
  • भूमि विकास कार्यक्रम की शुरुआत किया गया।
  • बाढ़, सुखाड़, चक्रवात, आग तथा बीमारी के लिए फसल बीमा का प्रावधान किया गया।
  • किसानों को कम दर पर ऋण उपलब्ध कराने हेतु ग्रामीण बैंक, सहकारी समितियाँ और बैंकों की स्थापना किया गया।
  • किसान क्रेडिट कार्ड और व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना  भी शुरू की गई।
  • आकाशवाणी और दूरदर्शन पर किसानों के लिए मौसम की जानकारी के बुलेटिन और कृषि कार्यक्रम प्रसारित किया जाता है।
  • किसानों को बिचौलियों और दलालों के शोषण से बचाने के लिए न्यूनतम सहायता मूल्य और कुछ महत्वपूर्ण फसलों के लाभदायक खरीद मूल्यों की सरकार घोषणा करती है।

2. सही उत्तर को चिन्हित कीजिए-

(i) उद्यान कृषि का अर्थ है-

(क) गेहूँ उगाना

(ख) आदिम कृषि

(ग) फलों या सब्जियों को उगाना

उत्तर- (ग) फलों या सब्जियों को उगाना

(ii) ‘सुनहरा रेशा’ से अभिप्राय है-

(क) चाय

(ख) कपास

(ग) पटसन

उत्तर- (ग) पटसन

(iii) कॉफी का प्रमुख उत्पादक है।

(क) ब्राजील

(ख) भारत

(ग) रूस

उत्तर- (क) ब्राजील

3. कारण बताइए-

(i) भारत में कृषि एक प्राथमिक क्रिया है?

उत्तर – कृषि एक प्राथमिक क्रिया है क्योंकि प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से है। कृषि इसके अच्छे उदाहरण है। इसके अंतर्गत फसलों, फलों, सब्जियों, फूलों को उगाना और पशुधन पालन शामिल है।

(ii) विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगाई जाती है?

उत्तर – विभिन्न फसलें विभिन्न प्रदेशों में उगाई जाती है क्योंकि कृषि कार्य के लिए अनुकूल स्थलाकृति, मृदा और जलवायु अनिवार्य होती है। इसीलिए कृषि क्रियाकलाप विश्व के उन्हीं प्रदेशों में सकेंद्रित है जहाँ किसी भी फसल उगाने के लिए उपयुक्त कारक विद्यमान है।

4. अंतर स्पष्ट कीजिए?

(i) प्राथमिक क्रियाएँ और तृतीयक क्रियाएँ 

उत्तर- प्राथमिक क्रियाएँ- प्राथमिक क्रियाओं के अंतर्गत उन सभी क्रियाओं को शामिल किया जाता है जिनका संबंध प्राकृतिक संसाधनों के उत्पादन और निष्कर्षण से होता है।कृषि, मत्स्यन और संग्रहण इनके अच्छे उदाहरण है। 

तृतीयक क्रियाएँ- तृतीयक क्रियाएँ प्राथमिक और द्वितीयक क्षेत्र को सेवा कार्यों द्वारा सहयोग प्रदान करती है। यातायात व्यापार बैंकिंग बीमा और विज्ञापन प्रक्रियाओं के उदाहरण है।

(ii) निर्वाह कृषि और गहन कृषि

उत्तर-  निर्वाह कृषि-

          निर्वाह कृषि कृषक परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए की जाती है। पारंपरिक रूप से कम उपज प्राप्त करने के लिए निम्न स्तरीय प्रौद्योगिकी और पारिवारिक श्रम का उपयोग किया जाता है। निर्वाह कृषि को पुनः गहन निर्वाह कृषि और आदिम निर्वाह कृषि में वर्गीकृत किया जा सकता है।

गहन कृषि-

       गहन निर्वाह कृषि में किसान एक छोटे भूखंड पर साधारण औजारों और अधिक श्रम से खेती करता है।अधिक धूप वाले दिनों से युक्त जलवायु और उर्वर मृदा वाले खेत में एक वर्ष में एक से अधिक फसलें उगाई जा सकती है। चावल मुख्य फसल होती है।  इन फसलों में गेहूं, मक्का, दलहन और तेलहन शामिल है। गहन निर्वाह  कृषि दक्षिणी, दक्षिण पूर्वी और पूर्वी एशिया के सघन जनसंख्या वाले मानसूनी प्रदेशों में प्रचलित है।


Read More:

अध्याय-3. खनिज और शक्ति संसाधन / NCERT CLASS 8 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

 NCERT CLASS-8 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम) 

अध्याय -3. खनिज और शक्ति संसाधन



खनिज और शक्ति

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 

(i) प्रतिदिन आप के उपयोग में आने वाले तीन सामान्य खनिजों के नाम बताइए।
उत्तर- प्रतिदिन हमलोगों के आम जीवन मे उपयोग में आने वाले तीन सामान्य खनिजों के नाम- कोयला, नमक और घरेलू गैस।
(ii) अयस्क क्या है ? धात्विक खनिजों के अयस्क समान्यत: कहाँ पाए जाते हैं ?
उत्तर- वैसे चट्टान या शैल जिससे खनिजों का खनन किया जाता है, उसे अयस्क कहा जाता है। जैसे- लौह अयस्क, बॉक्साइट अयस्क इत्यादि।
(iii) प्राकृतिक गैस संसाधनों में संपन्न दो प्रदेशों के नाम बताइए।
उत्तर- भारत में प्राकृतिक गैस संसाधनों में सम्पन्न दो प्रदेश का नाम-  जैसलमेर (राजस्थान),मुंबई, (महाराष्ट्र)। 
             रूस, नार्वे, यू.के. और नीदरलैंड प्राकृतिक गैस के विश्व में प्रमुख उत्पादक देश है।
(iv) निम्न के लिए आप ऊर्जा के किन स्रोतों का सुझाव देंगे-
(क) ग्रामीण क्षेत्रों
उत्तर- बायोगैस
(ख) तटीय क्षेत्रों
उत्तर- ज्वारीय और तरंग ऊर्जा
(ग)  शुष्क क्षेत्रों
उत्तर- पवन और सौर्य ऊर्जा
(v) पांच तरीके दीजिए जिनसे कि आप घर पर ऊर्जा बचा सकते हैं?
उत्तर-  
● बिजली उपकरणों का जरूरत ना होने पर बंद कर देना।
● खाना प्रेशर कुकर में बनाना।
● प्राकृतिक हवा का अधिकतम उपयोग करना।
● एल ई डी बल्ब तथा ट्यूब लाइट का उपयोग करना।
● गैस का जरूरत के अनुसार ही उपयोग करना।
● पकाने के लिए गैस जलाने से पूर्व सब्जी को काट लेना।
2. सही उत्तर को चिन्हित कीजिए-
(i) निम्नलिखित में से कौन-सी एक खनिजों की विशेषता नहीं है?
(क) वे प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित होते हैं।
(ख) उनका एक निश्चित रासायनिक संघटन होता है।
(ग) वे असमाप्य होते हैं।
(घ) उनका वितरण असमान होता है।
उत्तर – (ग) वे असमाप्य होते हैं ।
(ii) निन्मलिखित में से कौन-सा अभ्रक का उत्पादक नहीं है?
(क) झारखंड
(ख) राजस्थान
(ग) कर्नाटक
(घ) आन्ध्र प्रदेश
उत्तर –(ख) कर्नाटक
(iii)निम्नलिखितमें से कौन विश्व में तांबे का अग्रणी उत्पादक है?
(क) बोलिविया
(ख) चिली
(ग) घाना
(घ) जिम्बाब्वे
उत्तर – (ख) चिली
(iv) निम्न्न्नलिखित प्रक्रियाओं में से कौन-सी आपके रसोईघर मेें द्रवित petroleum गैस (एल .पी. जी.) को संरक्षित नहीं करेगी –
(क) पकाने से पहले दाल को कुुछ समय के लिए भिगोना।
(ख) प्रेशर कुकर में खाना बनाना
(ग) पकाने के लिए गैस जलाने से पूर्व सब्जी को काट लेना।
(घ) खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना।
उत्तर – (घ) खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना।
3. कारण बताइए-
(i) बड़े बांधों के निर्माण के पूर्व पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यान पूर्वक देखना चाहिए।
उत्तर- बड़े बांधों के निर्माण के पूर्व निम्नलिखित पर्यावरणीय पहलुओं को ध्यान पूर्वक देखना चाहिए।
 ● इससे बहुत बड़ा क्षेत्र जलमग्न हो जाता है।
● बड़े पैमाने पर पेड़ पौधों को काटा जाता है।
● आसपास के क्षेत्रों में भूकंप, भूस्खलन की समस्या बढ़ जाती है।
(ii) अधिकांश उद्योग कोयला खानों के पास केंद्रित होते हैं?
उत्तर – अधिकांश उद्योग कोयला खानों के पास केंद्रित होते हैं क्योंकि इससे उद्योगों को शक्ति साधन की माँग की पूर्ति होती है तथा यह एक भारी शक्ति संसाधन होने के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर परिवहन करने में  समय तथा परिवहन लागत अधिक लगेगा।
(iii) पेट्रोलियम को काला सोना कहा जाता है?
उत्तर- पेट्रोलियम और इससे बने उत्पादों को काला सोना कहा जाता है क्योंकि यह बहुत अधिक मूल्यवान है। अपरिष्कृत पेट्रोलियम के प्रक्रमण से विभिन्न तरह के उत्पाद जैसे डीजल, पेट्रोल, मिट्टी का तेल, मोम, प्लास्टिक और स्नेहक तैयार किए जाते हैं।
(iv) आखनन पर्यावरणीय चिंता का विषय हो सकता है।
उत्तर- सतह के निकट स्थित खनिजों को जिस प्रक्रिया द्वारा आसानी से खोदकर निकाला जाता है, उसे आखनन कहते हैं। यह खुले गर्तवाली खनन क्रिया है जिसमें बहुत अधिक मात्रा में धूलकण वायु में फैलती है जिससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। इस कारण आखनन पर्यावरणीय चिंता का विषय हो सकता है।
4. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-
(i) परंपरागत और गैर परंपरागत ऊर्जा के स्रोत
उतर-
परंपरागत ऊर्जा का स्रोत- ऊर्जा के परंपरागत स्रोत वे हैं जो लंबे समय से सामान्य उपयोग में लाए जा रहे हैं और जिसका नवीकरण नहीं किया जा सकता है। जैसे- कोयला और पेट्रोलियम जीवाश्म ईंधन के परंपरागत ऊर्जा के दो मुख्य स्रोत है।
गैर परंपरागत ऊर्जा का स्रोत- ऊर्जा का ऐसे स्रोत जिसका पहले उपयोग नहीं होता था परंतु वर्तमान समय में उसका प्रचलन बढ़ गया है और वह नवीकरणीय है । उसे ऊर्जा का गैर परंपरागत स्रोत कहते हैं। जैसे – सौर ऊर्जा, पवन ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, भूतापीय ऊर्जा इत्यादि ।
 
 
(ii) बायोगैस और प्राकृतिक गैस
उत्तर-
बायोगैस- जैविक अपशिष्ट जैसे मृत पौधे और जंतुओं के अवशेष, पशुओं का गोबर, रसोई के अपशिष्ट को गैसीय ईंधन में बदलना बायोगैस कहलाता है। जैविक अपशिष्ट  बैक्टीरिया द्वारा बायोगैस संयंत्र में अपघटित होते हैं जो कि अनिवार्य रूप में मिथेन और कार्बन डाइऑक्साइड का मिश्रण है। बायोगैस खाना पकाने तथा विद्युत उत्पादन का सर्वोत्तम ईंधन है और इससे प्रतिवर्ष बड़ी मात्रा में जैविक खाद का उत्पादन होता है।
प्राकृतिक गैस- प्राकृतिक गैस पेट्रोलियम निक्षेपों के साथ पाई जाती है और यह तब निकलती है जब अपरिष्कृत तेल को धरातल पर लाया जाता है। इसका प्रयोग घरेलू और वाणिज्यिक रूपों में किया जाता है। रूस, नार्वे, यू.के. और नीदरलैंड प्राकृतिक गैस के प्रमुख उत्पादक देश है।
(iii) लौह और अलौह खनिज
उत्तर- 
लौह खनिज- वैसे खनिज जिसमें लौहा का अंश अधिक होता है उसे  लौह खनिज कहा जाता है । जैसे – लौह अयस्क, मैंगनीज और क्रोमाइट में लोहा होता है।
अलौह खनिज-  वैसे खनिज जिसमें लोहा का अंश नहीं के बराबर होता है, उसे अलौह खनिज कहा जाता है । जैसे- सोना, चांदी, तांबा, सीसा इत्यादि हो सकता है। 
(iv) धात्विक और अधात्विक खनिज
उत्तर-
धात्विक खनिज- वैसे खनिज जिसमें धातु के कच्चे रूप की मात्रा मौजूद होती है, उसे धात्विक खनिज कहा जाता है। धातुएँ कठोर पदार्थ है जो ऊष्मा और विद्युत के सुचालक होती है और इनमें विशेष चमक होती है। जैसे- लौह अयस्क, मेंगनीज, बॉक्साइट इत्यादि।

आधात्विक खनिज- वैसे खनिज जिसमें धातु की मात्रा नहीं होती है, उसे आधात्विक खनिज कहा जाता है। यह ऊष्मा और विद्युत की कुचालक होते हैं और इसमें विशेष चमक नहीं होती है। जैसे-चूना पत्थर, कोयला, पेट्रोलियम, अभ्रक और जिप्सम यह अधात्विक खनिजों के उदाहरण है।


Read More:

अध्याय-2. भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन / NCERT CLASS 8 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

 NCERT CLASS -8 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)

अध्याय-2. भूमि, मृदा, जल, प्राकृतिक वनस्पति और वन्य जीवन संसाधन


 
भूमि
1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(i) मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी दो मुख्य जलवायु कारक कौन-से हैं?
उत्तर- जलवायु, तापमान और वर्षा मृदा निर्माण के लिए उत्तरदायी मुख्य जलवायु कारक है।
(ii) भूमि निम्नीकरण के कोई दो कारण लिखिए।
उत्तर- अतिपशुचारण तथा रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अत्यधिक उपयोग भूमि निम्नीकरण के मुख्य दो कारण है।
(iii) भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन क्यों माना जाता है?
उत्तर-  भूमि को महत्वपूर्ण संसाधन माना जाता है क्योंकि भूमि का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है। जैसे कृषि, वानिकी, खनन, सड़कों, आवास और उद्योगों की स्थापना  इत्यादि में। 
(iv) किन्ही दो सोपानों के नाम बताइए जिन्हें सरकार ने पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए आरंभ किया है।
उत्तर- सरकार ने पौधों और प्राणियों के संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यान, वन्य जीव अभ्यारण और जैवमंडल निचय जैसे सोपान आरम्भ किया है।
(v) जल संरक्षण के तीन तरीके बताइए।
उत्तर- जल संरक्षण के तीन तरीके निम्नलिखित है-
● जल रिसाव को कम करने के लिए खेतों को सिंचित करने वाली नहरों को ठीक से पक्का करना चाहिए।
● वाष्पीकरण की अधिक दर वाले शुष्क प्रदेशों में सिंचाई के ड्रीप अथवा टक्कन विधि बहुत उपयोगी होती है।
● रिसाव और वाष्पीकरण से होने वाली जल क्षती को रोकने के लिए क्षेत्र की स्प्रिंगकलरों से सिंचाई करना अधिक प्रभावी विधि है।
          इसके अलावे वृक्षारोपण, वर्षा जल संग्रहण भी जल संग्रहण के तरीके है।
2. सही उत्तर को चिन्हित कीजिए-
(i) निम्नलिखित में से कौन-सा कारक मृदा निर्माण का नहीं है?
(क) समय
(ख) मृदा का गठन
(ग) जैव पदार्थ
उत्तर- (ख) मृदा का गठन
(ii) निम्नलिखित में से कौन-सी विधि तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्तहै?
(क) रक्षक मेखला
(ख) मलचिंग
(ग) वेदिका कृषि
उत्तर- (ग) वेदिका कृषि
(iii) निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है?
(क) बल्ब को बंद कर देना चाहिए जब आवश्यकता न हो
(ख) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।
(ग) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देनाचाहिए।
उत्तर- (ख) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए
3. निम्नलिखित का मिलान कीजिए-
                                उत्तर
(क) भूमि–  (iii) भूमि का उत्पादनकारी उपयोग
(ख) उपयोग ह्यूमन– (iv) ऊपरी मृदा पर निक्षेपित जैव  पदार्थ
(ग) चट्टान बांध – (i) मृदा अपरदन को रोकना
(घ) जैवमंडल – (ii) स्थलमंडल, जलमंडल और वायुमंडल के बीच जुड़ा एक संकरा क्षेत्र 
4. निम्नलिखित कथनों में से सत्य अथवा असत्य बताइए। यदि सत्य है तो उसके कारण लिखिए-
(i) भारत का गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान अत्यधिक आबाद प्रदेश है।
उत्तर-  सत्य 
कारण 
           भारत का गंगा, ब्रह्मपुत्र का मैदान अत्यधिक आबाद प्रदेश है क्योंकि यह मैदान काफी अधिक समतल एवं उपजाऊ है जिसके कारण यहाँ सघन कृषि कार्य किया जाता है। यहाँ यातायात के साधन, उद्योग-धंधे, नगरों का काफी विकास हुआ है । यहाँ की जलवायु मानव बसाव के लिए भी काफी उपयुक्त है।
(ii) भारत में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता कम हो रही है।
उत्तर- सत्य
कारण 
          भारत में जनसंख्या वृद्धि के कारण जल का अति दोहन हो रहा है। इसके अलावे भारत में बढ़ती नगरीकरण, औद्योगिकरण, कृषि रसायनों का विसर्जन, पिड़कनाशी के  प्रयोग  से जल काफी प्रदूषित हो रहा है।
(iii) तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं, जिसे बीच की फसल उगाना कहते हैं।
उत्तर- सत्य 
कारण 
        तटीय क्षेत्रों में पवन गति रोकने के लिए वृक्ष कतार में लगाए जाते हैं ताकि इससे मृदा अपरदन की रोकथाम हो सके।
(iv) मानवीय हस्तक्षेप और जलवायु परिवर्तन पारितंत्र को व्यवस्थित रख सकते हैं?

अध्याय 1 संसाधन / NCERT CLASS 8 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

 NCERT CLASS -8 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम) 

अध्याय-1 संसाधन



1 संसाधन

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i) पृथ्वी पर संसाधन असमान रूप से क्यों वितरित है?
उत्तर – प्राकृतिक संसाधनों का वितरण भूभाग, जलवायु, ऊंचाई जैसे अनेक भौतिक कारकों पर निर्भर करता है।पृथ्वी पर इन कारकों में भिन्नता होने के कारण संसाधनों का वितरण असमान है।
(ii) संसाधन संरक्षण क्या है?
उत्तर – संसाधनों का सफलतापर्वक उपयोग करना और उन्हें नवीकरण के लिए समय देना ही संसाधन संरक्षण कहलाता है।
(iii) मानव संसाधन महत्वपूर्ण क्यों है?
उत्तर – मानव संसाधन से तात्पर्य लोगों की संख्या और योग्यता (मानसिक तथा शारीरिक) से है । यद्यपि मानव को संसाधन मानने के संदर्भ में लोगों में मतभेद है । इतना होते हुए भी इस तथ्य से इनकार नहीं किया जा सकता है कि मूलता मनुष्य की कुशलताएँ ही भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती है।
(iv) सततपोषणीय विकास क्या है?
उत्तर- संसाधनों का उपयोग करने की आवश्यकता और भविष्य के लिए उनके संरक्षण में संतुलन बनाए रखना ही सततपोषणीय विकास कहलाता है। 
             दूसरे शब्दों में सततपोषणीय विकास से तात्पर्य संसाधनों का सावधानीपूर्वक उपयोग से है ताकि ना केवल वर्तमान पीढ़ी की अपितु भावी पीढ़ियों की भी आवश्यकताएँ पूरी होती रहे।
सतत पोषणीय विकास के कुछ सिद्धांत 
● जीवन के सभी रूपों का आदर और देखभाल।
● मानव जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाना।
● पृथ्वी की जीवन शक्ति और विविधता का संरक्षण करना।
● प्राकृतिक संसाधनों के ह्रास को कम से कम करना।
●पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत व्यवहार और अभ्यास में परिवर्तन।
● समुदायों को अपने पर्यावरण की देखभाल करने योग बनाना।
2. सही उत्तर पर निशान लगाइए-
1. निम्नमलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(क) उपयोगिता
(ख) मूल्य
(ग) मात्रा
उत्तर – (ग) मात्रा
2.निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है ?
(क) कैैंसर उपचार की औषधियाँ
(ख) झरने का जल
(ग) उष्णकटीबंधीय वन
उत्तर – (क) कैैंसर उपचार की औषधियाँ
3. जैव संसाधन…….. होते हैं ।
(क) जीव-जन्तुओं से व्युत्पन्न
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न
उत्तर – (क) जीव-जन्तुओं से व्युत्पन्न
3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-
(i) संभाव्य और वास्तविक संसाधन
उत्तर-  संभाव्य संसाधन-
       वैसे संसाधन जिनकी संपूर्ण मात्रा ज्ञात नहीं हो सकती है और इस समय इनका प्रयोग नहीं किया जा रहा हो उसे संभाव्य संसाधन कहा जाता है। इन संसाधनों का उपयोग भविष्य में किया जा सकता है। इस समय जो हमारा प्रौद्योगिकी का स्तर है वह संभवत इन संसाधनों को आसानी से प्रयोग करने के लिए पर्याप्त रूप से उन्नत नहीं है। जैसे लद्दाख में पाया गया यूरेनियम संभाव्य संसाधन का एक उदाहरण है जिसका उपयोग भविष्य में किया जा सकता है।
वास्तविक संसाधन-
             वैसे संसाधन जिसकी मात्रा ज्ञात होती है उसे वास्तविक संसाधन कहा जाता है। इन संसाधनों का इस समय उपयोग किया जा रहा है। जर्मनी के रूर प्रदेश में कोयले, पश्चिमी एशिया में खनिज तेल, महाराष्ट्र में दक्कन पठार की काली मिट्टी के भरपूर निक्षेप सभी वास्तविक संसाधन है।
(ii) सर्वव्यापक और स्थानिक संसाधन
उत्तर-  सर्वव्यापक संसाधन-
            वैसे संसाधन जो सभी जगह पाए जाते हैं उसे सर्वव्यापक संसाधन कहा जाता है। जैसे वायु जिसमें हम सांस लेते हैं सर्वव्यापक संसाधन है।
स्थानिक संसाधन-

           वैसे संसाधन जो कुछ निश्चित स्थानों पर ही पाए जाते हैं उसे स्थानिक संसाधन कहा जाता है। जैसे तांबा और लौह अयस्क।


Read More:

NCERT CLASS- 7Th TOTAL OBJECTIVE  GEOGRAPHY  SOLUTIONS / वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

 NCERT CLASS- 7Th TOTAL OBJECTIVE  GEOGRAPHY  SOLUTIONS

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर (हिन्दी माध्यम)   


 NCERT CLASS- 7Th TOTAL OBJECTIVE     

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर    

1. इनमें से कौन-सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है?
(i) मरुस्थल
(ii) ताल
(iii) वन
उत्तर – (ii) ताल

2. इनमें से कौन सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है?
(i) स्थल
(ii) धर्म
(iii) समुदाय
उत्तर – (i) स्थल

3. इनमें से कौन-सा मानव-निर्मित पर्यावरण है?
(i) पहाड़
(ii) पर्वत
(iii) सड़क
उत्तर – (iii) सड़क

4. इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है?
(i) पादप-वृद्धि
(ii) जनसंख्या वृद्धि
(iii) फसल वृद्धि
उत्तर –(ii) जनसंख्या वृद्धि

5. द्रवित मैग्मा से बने शैल-
(i) आग्नेय
(ii) अवसादी
(iii) कायांतरित
उत्तर – (i) आग्नेय

6. पृथ्वी की सबसे भीतरी परत-
(i) पर्पटी
(ii) क्रोड
(iii) मैंटल
उत्तर – (ii) क्रोड

7. सोना, पेट्रोलियम एवं कोयला किसके उदहारण है?
(i) शैल
(ii) खनिज
(iii) जीवाश्म
उत्तर – (ii) खनिज

8. शैल, जिसमें जीवाश्म होते हैं-
(i) अवसादी
(ii) कायांतरित
(iii) आग्नेय
उत्तर – (i) अवसादी

9. पृथ्वी की सबसे पतली परत हैं-
(i) पर्पटी
(ii) मैंटल
(iii) क्रोड
उत्तर – (i) पर्पटी

10. काई एवं लाइकेन पाए जाते हैं-
(i) रेगिस्तानी वनस्पति में
(ii) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में
(iii) टुन्ड्रा वनस्पति में
उत्तर – (iii) टुन्ड्रा वनस्पति में

11. कांटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं-
(i) गर्म एवं आद्र, उष्णकटिबंधीय जलवायु में
(ii) गर्म एवं शुष्क ,रेगिस्तानी जलवायु में
(iii) ठंडी ध्रुवीय जलवायु में
उत्तर – (ii) गर्म एवं शुष्क,रेगिस्तानी जलवायु में

12. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर:
(i) बन्दर
(ii) जिराफ
(iii) ऊँट
उत्तर –(i) बन्दर

13. शंकुधारी वन की एक महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति:
(i) रोजवुड
(ii) चीड़
(iii) सागवान
उत्तर –(ii) चीड़

14. स्टेपी घसस्थल पाए जाते हैं-
(i) दक्षिण अफ्रीका
(ii) आस्ट्रेलिया
(iii) मध्य एशिया
उत्तर – (iii) मध्य एशिया

15. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस हमें सूर्य की हनिकारक किरणों से बचाती है?
(i) कार्बन डाईऑकसाईड
(ii) नाईट्रोजन
(iii) ओजोन
उत्तर – (iii) ओजोन

16. वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण परत है-
(i) क्षोभमंडल
(ii) बाह्य वायुमंडल
(iii) मध्यमंडल
उत्तर – (i) क्षोभमंडल

17. वायुमंडल की निन्म परतों में कौन सी बादल विहीन है?
(i) क्षोभमंडल
(ii) समतापमंडल
(iii) मध्यमंडल
उत्तर – (ii) समतापमंडल

18. वायुमंडल की परतों में जब हम ऊपर जातें हैं, तब वायुदाब-
(i) बढ़ता है
(ii) घटता है
(iii) समान रहता है
उत्तर –(ii) घटता है

19. जब वृष्टि तरल रूप में पृथ्वी पर आती है, उसे हम कहते हैं
(i) बादल
(ii) वर्षा
(iii) हिम
उत्तर –(ii) वर्षा

20. वह प्रक्रम जिस में जल लगातार अपने स्वरुप को बदलता रहता है और महासागर, वायुमंडल एवं स्थल के बीच चक्कर लगाता रहता है?
(i) जल चक्र
(ii) ज्वार भाटा
(iii) महासागरीय धाराएँ
उत्तर – (i) जल चक्र

21. सामान्यत: गर्म महासागरीय धाराएँ उत्पन्न होती है :
(i) ध्रुव के निकट
(ii) भूमध्य रेखा के निकट
(iii) दोनों में से कोई नहीं
उत्तर – (ii) भूमध्य रेखा के निकट

22. दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना कहलाता है?
(i) ज्वार-भाटा
(ii) महासागरीय धाराएँ
(iii) तरंगें
उत्तर –(i) ज्वार-भाटा

23. काई एवं लाइकेन पाए जाते हैं
(i) रेगिस्तानी वनस्पति में
(ii) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में
(iii) टुन्ड्रा वनस्पति में
उत्तर – (iii) टुन्ड्रा वनस्पति में

24. कांटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं
(i) गर्म एवं आर्द्र,उष्णकटिबंधीय जलवायु में
(ii) गर्म एवं शुष्क ,रेगिस्तानी जलवायु में
(iii) ठंडी ध्रुवीय जलवायु में
उत्तर – (ii) गर्म एवं शुष्क ,रेगिस्तानी जलवायु में

25. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर:
(i) बन्दर
(ii) जिराफ
(iii) ऊँट
उत्तर –(i) बन्दर

26. शंकुधारी वन की एक महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति:
(i) रोजवुड
(ii) चीड़
(iii) सागवान
उत्तर –(ii) चीड़

27. स्टेपी घसस्थल पाए जाते हैं-
(i) दक्षिण अफ्रीका
(ii) आस्ट्रेलिया
(iii) मध्य एशिया
उत्तर – (iii) मध्य एशिया

28. इनमें से कौन संचार के साधन नही है?
(i) टेलीफोन
(ii) पुष्तक
(iii) मेज
उत्तर – (iii) मेज

29. इनमें से कौन-सा सड़क का भूमिगत निर्माण हैं?
(i) फ्लाईओवर
(ii) एक्सप्रेस वे
(iii) सब वे
उत्तर – (iii) सब वे

30. किसी द्वीप पर पहुँचने के लीए, निम्न में से कौन-सा यातायात साधन उपयुक है?
(i) जहाज
(ii) रेलगाड़ी
(iii) कार
उत्तर – (i) जहाज

31. यातायात का कौन-सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता?
(i) साईकिल
(ii) बस
(iii) हवाईजहाज
उत्तर –(i) साईकिल

32. टूकन क्या है
(i) पक्षी
(ii) पशु
(iii) फसलें
उत्तर –(i) पक्षी

33.मैनियॉक कहाँ का प्रमुख भोजन है?
(i) गंगा बेसिन
(ii) अफ्रीका
(iii) अमेजन
उत्तर – (iii) अमेजन

34. कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है?
(i) औरेंज
(ii) हुगली
(iii) भागीरथी
उत्तर – (ii) हुगली

35. देवदार एवं फर किसके प्रकार है?
(i) शंकुधारी वृक्ष
(ii) पर्णपाती वृक्ष
(iii) क्षुप
उत्तर –(i) शंकुधारी वृक्ष

36. बंगाल टाईगर कहाँ मिलते है?
(i) पर्वतों में
(ii) डेल्टा क्षेत्रों में
(iii) अमेजन में
उत्तर –(ii) डेल्टा क्षेत्रों में

37. मिसीसिपी नदी अपवाहित करती है-
(i) कनाडा
(ii) अफ्रीका
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर – (iii) संयुक्त राज्य अमेरिका

38. ड्रेकेंन्सवर्ग पर्वत किसके पश्चिम में स्थित हैं?
(i) प्रेअरी
(ii) वेल्ड
(iii) पंपास
उत्तर – (ii) वेल्ड

39. मोरिनो प्रजाति है?
(i) मछली
(ii) हाथी
(iii) भेड़
उत्तर – (iii) भेड़

40. किम्बरले किसके लिए प्रसिद्ध है?
(i) हीरा
(ii) चाँदी
(iii) प्लैटिनम
उत्तर –(i) हीरा

41. सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित हैं?
(i) दक्षिणी
(ii) उत्तरी
(iii) पश्चिमी
उत्तर – (ii) उत्तरी

42. सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है?
(i) ठंडा
(ii) गर्म
(iii) मृदु
उत्तर –(ii) गर्म

43. लद्धाख रेगिस्तान के अधिकांश निवासी है-
(i) ईसाई एवं मुसलमान
(ii) बौद्ध एवं मुसलमान
(iii) ईसाई एवं बौद्ध
उत्तर –(ii) बौद्ध एवं मुसलमान

44. रेगिस्तान की विशेषता है-
(i) विरल वनस्पति
(ii) अधिक वर्षण
(iii) अल्प जलवाष्पण
उत्तर – (i) विरल वनस्पति

45. लद्धाख में ‘हेमिस’ प्रसिद्ध है-
(i) मंदिर
(ii) चर्च
(iii) बौद्ध मठ
उत्तर – (iii) बौद्ध मठ

46. मिस्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है-
(i) गेहूँ
(ii) मकई
(iii) कपास
उत्तर –(iii) कपास

7Th TOTAL OBJECTIVE

कपास की खेती

7Th TOTAL OBJECTIVE


Read More:

error: