Archives 2022

भारत का भौतिक स्वरूप / PHYSICAL NATURE OF INDIA / NCERT CLASS 9

   अध्याय-2. भारत का भौतिक स्वरूप

एनसीईआरटी के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



भारत का भौतिक स्वरूप

1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

1. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-

(क) तट 

(ख) प्रायद्वीप

(ग) द्वीप 

 (घ) इनमे से कोई नहीं

उत्तर – (ख) प्रायद्वीप

2. भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-

(क) हिमालय 

(ख) पूर्वांचल

(ग) उत्तराखंड

 (घ) इनमे से कोई नहीं

उत्तर – (ख) पूर्वांचल (पटकई,नागा,मिजो,तथा मणिपुर)

3. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी–

(क) कोरोमंडल 

(ख) कन्नड़

(ग) कोंकण

 (घ) उत्तरी सरकार

उत्तर –(ग) कोंकण (मुम्बई तथा गोवा )

4. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर –

(क) अनाईमुड़ी

(ख) महेंद्रगिरी

(ग) कन्चंनजंघा

 (घ) खासी

उत्तर –(ख) महेंद्रगिरी (1500 मी०)

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए

(i) भूगर्भीय प्लेटें क्या है?

उत्तर – पृथ्वी का ऊपरी भाग दृढ़ भूखंडों से निर्मित है। ये भूखंड कई भागों में विभक्त है, इसके एक भाग को भूगर्भिक प्लेट कहा जाता है। इन प्लेटों के  स्वभाव और प्रवाह से संबंधित अध्ययन को ही प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त  कहते है।

(ii) आज के कौन से महाद्वीप गोंडवाना लैंड के भाग थे?

उत्तर – सबसे प्राचीन भूभाग अर्थात प्रायद्वीपीय भाग गोंडवाना भूमि का एक हिस्सा था। गोंडवाना भूभाग के विशाल क्षेत्र में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका तथा अंटार्कटिक के क्षेत्र शामिल थे।

(iii) ‘भाबर’ क्या है?

उत्तर – हिमालय से निकलने वाली नदियाँ पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवालिक ढाल पर 8 से 16 किलोमीटर के चौड़ी पट्टी में गुटिका का निक्षेपण करती है। इसे भाबर के नाम से जाना जाता है। सभी सरिताएँ इस भाबर पट्टी में विलुप्त हो जाती है। इस पट्टी के दक्षिण में यह सरिताएँ एवं नदियाँ पुनः निकल आती है एवं नम तथा दलदली क्षेत्र का निर्माण करती है जिसे ‘तराई’ कहा जाता है।

(iv) हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए?

उत्तर – हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में महान हिमालय या हिमाद्री, निम्न हिमालय या हिमाचल तथा शिवालिक है।

(v) अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में कौन-सा पठार स्थित है?

उत्तर – अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में मालवा के पठार स्थित है।

(vi) भारत के उन द्वीपों के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के है।

उत्तर – भारत के लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति से निर्मित द्वीप है।

3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

(i) अपसारी तथा अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें

उत्तर – अपसारी भूगर्भीय प्लेटें – जब दो प्लेट एक-दूसरे से दूर जाती है और  अपसारित परिसीमा का निर्माण करती है तो वैसे प्लेट को अपसारी भूगर्भीय प्लेट कहते हैं।

अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें – जब दो प्लेट एक-दूसरे के करीब आती है और  अभिसारित परिसीमा का निर्माण करती है तो वैसे प्लेट को अभिसारी भूगर्भीय प्लेट कहते हैं।

(ii) बांगर तथा खादर

उत्तर – बांगर – पुरानी जलोढ़ मिट्टी को बांगर कहा जाता है। इस भाग में बाढ़ का पानी सामान्यतः नहीं पहुंच पाता है।

खादर – नई जलोढ़ मिट्टी को खादर कहा जाता है। यहाँ नदियों के बाढ़ का पानी लगभग प्रतिवर्ष पहुँचता रहता है एवं नई मिट्टी का निक्षेप होता रहता है।

(iii) पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट

उत्तर – पूर्वी घाट- प्रायद्वीपीय पठार के पूर्वी सिरे पर पूर्वी घाट स्थित है। पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट की अपेक्षा कम ऊँचा है। पूर्वी घाट  की औसत ऊँचाई 600 मीटर है। पूर्वी घाट का विस्तार महानदी घाटी से दक्षिण में नीलगिरी तक है पूर्वी घाट का विस्तार सतत नहीं है। यह अनियमित है एवं बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों ने इनको काट दिया है। पूर्वी घाट के दक्षिण पश्चिम में शेवराय तथा जावेडी की पहाड़ियाँ स्थित है। पूर्वी घाट के सबसे ऊँचा शिखर महेंद्रगिरी 1500 मीटर है।

पश्चिमी घाट- प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिमी सिरे पर पश्चिमी घाट स्थित है। पश्चिमी घाट पश्चिमी तट के समानांतर स्थित है। यह सतत हैं तथा उन्हें केवल दर्रों के द्वारा ही पार किया जा सकता है। इसमें प्रमुख दर्रे थाल घाट, भोर घाट तथा पालघाट स्थित है। पश्चिमी घाट को विभिन्न स्थानीय नामों से जाना जाता है। पश्चिमी घाट की ऊँचाई उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ती जाती है। इस भाग के शिखर ऊँचे हैं- जैसे अनाईमुडी 2695 मीटर तथा डोडा बेटा 2633 मीटर। पश्चिमी घाट की औसत ऊँचाई 900 से 1600 मीटर है।

4. बताइए हिमालय का निर्माण कैसे हुआ था।

उत्तर – हिमालय के निर्माण के विषय में कोबर ने बताया है कि पहले टेथिस सागर था जिसके उत्तर में अंगारालैंड तथा दक्षिण में गोंडवाना लैंड अग्रदेश के रूप में थे । इयोसीन युग में दोनों आमने-सामने सरकने लगे, जिस कारण टेथिस के दोनों किनारों पर तलछट के वलन पड़ने से उत्तर में कुनलुन पर्वत तथा दक्षिण में हिमालय की उत्तरी श्रेणी का निर्माण हुआ, दोनों के बीच तिब्बत का पठार मध्य पिंड के रूप में बच रहा । आगे चलकर मध्य हिमालय तथा लघु शिवालिक श्रेणियों का भी निर्माण हो गया।

5.भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से है? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?

उत्तर – भारत को सामान्यत: पाँच भू-आकृतिक विभागों में विभाजित किया जाता है –

◆ उत्तरी मैदान

◆ प्रायद्वीपीय पठार

◆ भारतीय मरुस्थल

◆ तटीय मैदान

◆ द्वीप समूह

                   हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में निम्नलिखित अंतर है –

◆ हिमालय विश्व का नवीनतम मोड़दार पर्वत है जो मुख्य रूप से परतदार चट्टानों से निर्मित है जबकि प्रायद्वीपीय पठार बेसाल्ट निर्मित पठार है।

◆ हिमालय की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट (8850मीटर) है जबकि प्रायद्वीपीय पठार की सबसे ऊँची चोटी अनाईमुडी (2695 मीटर) है।

◆ हिमालय की औसत ऊँचाई 6000 मीटर है जबकि प्रायद्वीपीय पठार की औसत ऊँचाई 700-1000 मीटर के बीच है।

6. भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।

उत्तर – भारत के उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों- सिंधु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र तथा उनकी सहायक नदियों से बना है, इसीलिए इसे सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी कहा जाता है । यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना है। लाखों वर्षों में हिमालय के गिरिपाद में स्थित बहुत बड़ी बेसिन में जलोढ़ों का निक्षेप हुआ, जिससे इस उपजाऊ मैदान का निर्माण हुआ है। इसका विस्तार 700000 वर्ग कि०मी० क्षेत्र पर है। यह मैदान लगभग 24 कि०मी० लंबा एवं 240 से 320 कि०मी० चौड़ा है। यह सघन जनसंख्या वाला भौगोलिक क्षेत्र है। यह समृद्ध आवरण, पर्याप्त पानी की उपलब्धता तथा अनुकूल जलवायु के कारण कृषि की दृष्टि से भारत का अत्यधिक उत्पादक क्षेत्र है।

7. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-

(i) मध्य हिमालय

उत्तर – हिमाद्रि एवं शिवालिक के बीच स्थित हिमालय की श्रृंखला को मध्य हिमालय/हिमाचल/निम्न हिमालय के नाम से जानी जाती है । इन श्रृंखलाओं का निर्माण मुख्यतः अत्यधिक संपीड़न तथा परिवर्तित शैलों से हुआ है । इनकी ऊँचाई 3700 मीटर से 4500 मीटर के बीच तथा औसत चौड़ाई 50 किलोमीटर है। जबकि पीरपंजाल श्रृंखला सबसे लंबी तथा सबसे महत्वपूर्ण श्रृंखला है । धौलाधार एवं महाभारत श्रृंखलाएँ भी महत्वपूर्ण है। इसी श्रृंखला में कश्मीर की घाटी तथा हिमाचल के कांगड़ा एवं कुल्लू के घाटी स्थित है। इस क्षेत्र को पहाड़ी नगरों के लिए जाना जाता है।

(ii) मध्य उच्च भूमि

उत्तर- नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो कि मालवा के पठार के अधिकतर भागों पर फैला है  उसे मध्यउच्च भूमि के नाम से जाना जाता है।

(iii) भारत के द्वीप समूह

उत्तर- भारत के द्वीप समूह को दो भागों में बाँटा जा सकता है – अरब सागर में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित लक्षद्वीप द्वीप समूह।

          अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में उत्तर से दक्षिण के तरफ फैले है जिसमें कुल छोटे-बड़े 572 द्वीप स्थित हैं। लक्षद्वीप में कुल द्वीपों की संख्या 36 है, जिनमें से मात्र 11 द्वीपों पर ही मानवीय अधिवास पाया जाता है। ये द्वीप अरब सागर में केेरल के मालाबार तट के पास स्थित है जो प्रवाल से बना है।

मानचित्र कार्य

भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित दिखाइए –

(i) पर्वत शिखर – के-2, कंचनजुंगा, नंगापर्वत, अनाईमुडी

(ii) पठार – शिलांग, छोटानागपुर, मालवा तथा बुंदेलखंड

(iii) थार मरुस्थल, पश्चिमी घाट, लक्षद्वीप समूह, गंगा-यमुना दोआब तथा कोरोमंडल तट


Read More:

अध्याय-1 भारत-आकार और स्थिति / NCERT CLASS 9 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

अध्याय -1 भारत-आकार और स्थिति

(हिंदी माध्यम)

 (LOCATION AND EXTENT)

एनसीईआरटी के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



1 भारत

1.निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:

(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?

(क) राजथान 

(ख) उड़ीसा

(ग) छतीसगढ़ 

(घ) त्रिपुरा

उत्तर – (ख) उड़ीसा

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है?

(क) 97°25, पू० 

(ख) 77°6, पू०

(ग) 68°7, पू० 

(घ) 82°32, पू०

उत्तर – (क)97°25, पू०

(iii) उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती है?

(क) चीन 

(ख) भूटान

(ग) नेपाल 

(घ) म्यांमार

उत्तर – (ग) नेपाल

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जायेंगे?

(क) पुडुचेरी

(ख) लक्षद्वीप

(ग) अंडमान और निकोबार

(घ) दीव और दमन

उत्तर –(ख) लक्षद्वीप

(vi)  मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है । आप बताईये वह कौन सा देश है?

(क) भूटान

(ख) ताजिकिस्तान

(ग) बांग्लादेश

(घ) नेपाल

उत्तर –(ख) ताजिकिस्तान

2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:

(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?

उत्तर – अरब सागर में लक्षदीप द्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है। दक्षिण में समुद्र पार हमारे दो द्वीप समूह देश श्रीलंका और मालदीव है।

(ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े है?

उत्तर – क्षेत्रफल में भारत से बड़े देशों का नाम क्रमशः रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत है।

(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।

उत्तर – हमारे देश के उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान के साथ तथा उत्तर-पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश के साथ है।

(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।

उत्तर – भारत के निम्नलिखित राज्यों से कर्क रेखा होकर गुजरती है – गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम।

3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – भारत के अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग के निवासी गुजरात के पश्चिमी भाग निवासियों की तुलना में सूर्योदय होने से 2 घंटा पहले ही उठ जाते हैं क्योंकि भारत में अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है। जब अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय होता है उस समय गुजरात में अंधेरा रहता है और वहाँ 2 घंटे बाद सूर्योदय होता है। ऐसा दोनों में 30° देशांतरीय विस्तार के कारण होता है।

            चूँकि  पृथ्वी 24 घंटे में 360° देशांतर घूम जाती है। अतः 1° देशांतर पार करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है । सौराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के बीच 30° देशांतर का अंतर है। अतः 30°×4 मिनट = 120 मिनट यानी दो घंटा हुआ।

4. हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?

उत्तर – हिंद महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है। भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है। दक्षिण का पठार हिंद महासागर में शीर्षवत फैला हुआ है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम संबंध बनाए हुए है। हिंद महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण एक महासागर का नाम किसके नाम पर रखा गया है।

मानचित्र कौशल 

1. निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए।

(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।

उत्तर –

(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?

उत्तर –

(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?

उत्तर –

(iv) भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।

उत्तर –

(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश

उत्तर –

(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश

उत्तर –

(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर

उत्तर –

(viii) सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य

उत्तर –

(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि

उत्तर –

(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र

उत्तर –


Read More:

NCERT CLASS 8 TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONS (हिंदी माध्यम)

NCERT CLASS 8 TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONS
(हिन्दी माध्यम)

NCERT CLASS 8 TOTAL

1. निम्नमलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(क) उपयोगिता
(ख) मूल्य
(ग) मात्रा
उत्तर – (ग) मात्रा

2. निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?
(क) कैैंसर उपचार की औषधियाँ
(ख) झरने का जल
(ग) उष्णकटीबंधीय वन
उत्तर – (क) कैैंसर उपचार की औषधियाँ

3. जैव संसाधन…….. होते हैं ।
(क) जीव-जन्तुओं से व्युत्पन्न
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न
उत्तर – (क) जीव-जन्तुओं से व्युत्पन्न

4. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक मृदा निर्माण का नहीं है?
(क) समय
(ख) मृदा का गठन
(ग) जैव पदार्थ
उत्तर – (ख) मृदा का गठन

5. निम्नलिखित में से कौन-सी विधि तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्तहै?
(क) रक्षक मेखला
(ख) मलचिंग
(ग) वेदिका कृषि
उत्तर – (ग) वेदिका कृषि

6. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है?
(क) बल्ब को बंद कर देना चाहिए जब आवश्यकता न हो
(ख) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।
(ग) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।
उत्तर – (ख) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।

7. निम्नलिखित में से कौन-सी एक खनिजों की विशेषता नहीं है?
(क) वे प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित होते हैं।
(ख) उनका एक निश्चित रासायनिक संघटन होता है।
(ग) वे असमाप्य होते हैं ।
(घ) उनका वितरण असमान होता है ।
उत्तर – (ग) वे असमाप्य होते हैं।

8. निन्मलिखित में से कौन-सा अभ्रक का उत्पादक नहीं है?
(क) झारखंड
(ख) राजस्थान
(ग) कर्नाटक
(घ) आन्ध्र प्रदेश
उत्तर –(ग) कर्नाटक

9. निम्नलिखित में से कौन विश्व में तांबे का अग्रणी उत्पादक है?
(क) बोलिविया
(ख) चिली
(ग) घाना
(घ) जिम्बाब्वे
उत्तर – (ख) चिली

10. निम्न्न्नलिखित प्रक्रियाओं में से कौन-सी आपके रसोईघर मेें द्रवित Petroleum गैस (एल .पी. जी.) को संरक्षित नहीं करेगी-
(क) पकाने से पहले दाल को कुुछ समय के लिए भिगोना।
(ख) प्रेशर कुकर में खाना बनाना
(ग) पकाने के लिए गैस जलाने से पूर्व सब्जी को काट लेना।
(घ) खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना।
उत्तर – (घ) खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना।

11. उद्यान कृषि का अर्थ है –
(क) गेहूँ उगाना
(ख) आदिम कृषि
(ग) फलों या सब्जियों को उगाना
उत्तर – (ग) फलों या सब्जियों को उगाना

12. ‘सुनहरा रेशा’ से अभिप्राय है-
(क) चाय
(ख) कपास
(ग) पटसन
उत्तर – (ग) पटसन

13. कॉफी का प्रमुख उत्पादक है।
(क) ब्राजील
(ख) भारत
(ग) रूस
उत्तर – (क) ब्राजील

14. सिलिकॉन घाटी अवस्थित है-
(क) बेेंगूलूरू में
(ख) कैलिफोर्निया में
(ग) अहमदाबाद में
उत्तर – (ख) कैलिफोर्निया में

15. कौन-सा उद्योग ‘सनराइज उद्योग’ के नाम से जाना जाता है?
(क) लोहा-इस्पात उद्योग
(ख) सूूती वस्त्र
(ग) सूचना प्रौद्योगिकी
उत्तर – (ग) सूचना प्रौद्योगिकी

16. निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है?
(क) नायलॉन
(ख) जूट
(ग) एक्रिलिक
उत्तर – (ख) जूट

17. जनसंख्या वितरण शब्द क्या तात्पर्य है?
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।
(ख) किसी विशिष्ट में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।
(ग) किसी दिये हुए क्षेत्र में लोग किस रुप से वितरित हैं।
उत्तर – (ग) किसी दिये हुए क्षेत्र में लोग किस रुप से वितरित हैं।

18. वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा
उत्तर – (ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास

19. 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई-
(क) 1 अरब
(ख) 3 अरब
(ग) 6 अरब
उत्तर –(ग) 6 अरब


Read More:

अध्याय 6 मानव संसाधन / NCERT CLASS 8 Geography Solutions

अध्याय 6 मानव संसाधन

एनसीईआरटी के 8वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 6 मानव1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(i)  लोगों को एक संसाधन क्यों समझा जाता है?

उत्तर- लोगों को एक संसाधन समझा जाता है क्योंकि लोग ही एक राष्ट्र के सबसे बड़े संसाधन होते हैं। प्रकृति की देन केवल उस समय महत्वपूर्ण होती है जब वह लोगों के लिए उपयोगी होती है। लोग अपनी आवश्यकताओं और योग्यताओं से उसे संसाधन में परिवर्तित कर देते हैं। इस प्रकार मानव संसाधन ही अंतिम संसाधन है। स्वस्थ, शिक्षित और अभिप्रेरित लोग अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप संसाधनों का विकास करते हैं।

(ii) विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के क्या कारण है?

उत्तर – विश्व में जनसंख्या के असमान वितरण के निम्नलिखित कारण है –

  • भौगोलिक कारक- भौगोलिक कारक के अंतर्गत स्थलाकृति, जल, वायु, मृदा तथा खनिज की उपस्थित है जो मानव बसाव को प्रभावित करता है।
  • आर्थिक कारक- औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करते हैं। लोग बड़ी संख्या में इन क्षेत्रों की ओर आकर्षित होते हैं। जापान में ओसाका और भारत में मुंबई दो घने व से क्षेत्र है।
  • सांस्कृतिक कारक -धर्म और सांस्कृतिक महता वाले स्थान लोगों को आकर्षित करते हैं। वाराणसी, येरूसलम और वेटिकन सिटी इसके कुछ उदाहरण है।
  • सामाजिक कारक -अच्छे आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र अत्यधिक घने बसे हैं, उदाहरण के लिए पुणे।

(iii) विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से भर गई है। क्यों?

उत्तर- विश्व की जनसंख्या अत्यंत तीव्रता से भर गई है जिसका कारण निम्नलिखित है-

  • खाद्य आपूर्ति में बढ़ोतरी।
  • उचित स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार।
  • मृत्यु दर में कमी।
  • प्राकृतिक वृद्धि दर का तीव्रता से बढ़ना।
  • प्रवास में वृद्धि।

(iv) जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले किन्हीं दो कारकों की भूमिका का वर्णन कीजिए?

उत्तर- जन्म एवं मृत्यु दर तथा प्रवास जनसंख्या परिवर्तन को प्रभावित करने वाले दो कारक है।

जन्म दर- प्रति 1000 व्यक्तियों पर जीवित जन्मों की संख्या को जन्म दर कहा जाता है। 

मृत्यु दर- प्रति 1000 व्यक्तियों पर मृतकों की संख्या को मृत्यु दर कहा जाता है।

प्रवास- प्रभास भी एक कारण है जिससे जनसंख्या के आकार में परिवर्तन होता है। लोगों को एक देश में अथवा दो या अधिक देशों के बीच एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने को ही प्रवास कहा जाता हैं।

(v) जनसंख्या संगठन से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- जनसंख्या संगठन से तात्पर्य जनसंख्या की संरचना से है । इससे लोगों की आयु, लिंग, साक्षरता स्तर, स्वास्थ्य दशाओं, व्यवसाय और आय के स्तर के बारे में पता चलता है। अर्थात जनसंख्या संगठन हमारी यह जानने में सहायता करता है कि कितने पुरुष है और कितनी स्त्रियाँ है, वे किस आयु वर्ग के हैं, कितने शिक्षित है और वे किस प्रकार के व्यवसाय में लगे हैं । उनकी आय का क्या स्तर है और स्वास्थ्य दशाएँ कैसी है ? एक देश की जनसंख्या संगठन का अध्ययन करने की एक रुचिकर विधि ‘जनसंख्या पिरामिड’ है जिसे आयु लिंग पिरामिड भी कहते हैं।

(vi) जनसंख्या पिरामिड क्या है? यह किसी देश की जनसंख्या को समझने में किस प्रकार मदद करते हैं?

उत्तर -जनसंख्या पिरामिड से तात्पर्य किसी एक देश की जनसंख्या की आयु व लिंग संरचना से है। इसमें बच्चों की संख्या(15 वर्ष से नीचे) और जन्म स्तर को निचले भाग में प्रदर्शित किया जाता है। उपर का आकार वृद्ध लोगों (65 वर्ष से अधिक) और मृतकों की संख्या को प्रदर्शित करता है। इससे एक देश में आश्रित लोंगो की संख्या भी पता चलता है। इस प्रकार जनसंख्या पिरामिड की सहायता से किसी भी देश की जनसंख्या का आयु व लिंग, प्रौढ़ों एवं वृद्धों, आश्रीत एवं क्रियाशील, तथा नये जन्में शिशुओं की स्थिति का आसानी से पता लगाया जा सकता है।

2. सही को चिन्हित के लिए-

 (i) जनसंख्या वितरण शब्द  क्या तात्पर्य है?

 (क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार  परिवर्तन होता है।

(ख) किसी विशिष्ट में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या

(ग) किसी दिये हुए क्षेत्र में लोग किस रुप से वितरित हैं।           

उत्तर- (ग) किसी दिये हुए क्षेत्र में लोग किस रुप से वितरित हैं।        

(ii) वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?

 (क)  जन्म, मृत्यु और विवाह    

 (ख)  जन्म, मृत्यु और प्रवास

 (ग)   जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा          

उत्तर- (ख)   जन्म, मृत्यु और प्रवास  

(iii)  1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई-  

(क) 1 अरब

(ख) 3 अरब

(ग)  6 अरब

उत्तर- (ग)  6 अरब

3. नीचे दिए शब्दों का उपयोग करके वाक्यों को पूरा कीजिए-

 विरल, अनुकूल, परती, कृत्रिम, उर्वर, प्राकृतिक, चरम, घना।

जब लोग किसी क्षेत्र की ओर आकर्षित होते हैं तब यह ….घना.. बसा हुआ बन जाता है।  इसे प्रभावित करने वाले कारकों के अंतर्गत….अनुकूल……जलवायु ….प्राकृतिक…. संसाधनों की आपूर्ति और… उर्वर….जमीन आते हैं।


Read More:

अध्याय-5 उद्योग / NCERT CLASS 8 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

 NCERT CLASS -8 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम) 

अध्याय-5 उद्योग



5 उद्योग

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए- 

(i) ‘उद्योग’ शब्द का क्या तात्पर्य है?
उत्तर- उद्योग का तात्पर्य आर्थिक गतिविधि से है जो कि वस्तुओं के उत्पादन, खनिजों के निष्कर्षण अथवा सेवाओं की व्यवस्था से संबंधित है। इस प्रकार लोहा और इस्पात उद्योग वस्तुओं के उत्पादन से संबंधित है। कोयला खनन उद्योग कोयले को धरती से निकालने से संबंधित है तथा पर्यटन सेवा देने से संबंधित उद्योग है।
(ii) वे कौन से मुख्य तत्व है जो उद्योग की स्थिति को प्रभावित करते हैं ?
उत्तर- उद्योगों की स्थिति को प्रभावित करने वाले मुख्य तत्व कच्चे माल की उपलब्धता, भूमि, जल, शक्ति साधन, पूंजी, परिवहन और बाजार है।
(ii) कौन सा उद्योग प्रायः आधुनिक उद्योग का मेरुदंड कहा जाता है और क्यों?
उत्तर – इस्पात उद्योग आधुनिक उद्योगों का मेरुदंड कहलाता है। क्योंकि लगभग सभी वस्तुएँ जिनका हम लोग उपयोग करते हैं वे या तो लोहा या इस्पात से बने हैं। अथवा इन धातुओं से निर्मित औजारों और मशीनों से बने हैं। पोत, रेलगाड़ी, ट्रक और ऑटो अधिकांशतः इस्पात से बने हैं। यहाँ तक कि सेफ्टी पिन और सुईयाँ जिनका हम लोग प्रयोग करते हैं वह भी इस्पात से ही बनती है।
(iii) कपास उद्योग मुंबई में तेजी से क्यों विकसित हुआ है?
उत्तर- कपास उद्योग मुंबई में तेजी से विकसित हुआ क्योंकि कोष्ण आर्द्ध जलवायु, मशीन आयात के लिए पतन, कच्चे माल की उपलब्धता और दक्ष श्रमिक इस प्रदेश में इस उद्योग के द्रुत फैलाव में सहायक रहा। पहली सफल यंत्रीकृत वस्त्र मिल मुंबई में 1854 ई० में स्थापित की गई थी।
(iv) बेंगलुरु और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच क्या समानता है? 
उत्तर- बेंगलुरु और कैलिफोर्निया में सूचना प्रौद्योगिकी के बीच निम्नलिखित समानताएँ है-
● भारत के बेंगलुरु में सर्वाधिक संख्या में सूचना प्रौद्योगिकी महाविद्यालय और शैक्षिक संस्थान है।
● विश्व में सबसे अधिक उन्नत वैज्ञानिक और प्रौद्योगिकी केंद्रों के समीप है।
● आकर्षक व स्वच्छ पर्यावरण के साथ सुहावनी जलवायु का होना।
● भविष्य में विकास और विस्तार के लिए पर्याप्त स्थान होना।
● मुख्य सड़क व हवाई पतन के समीप स्थित होना।
● बाजार और निपुण कार्य बल तक अच्छी पहुँच होना।
 
 2. सही उत्तर चिंतित कीजिए- 

(i) सिलिकॉन घाटी अवस्थित है-
(क) बेेंगूलूरू में
(ख) कैलिफोर्निया में
(ग) अहमदाबाद में
उत्तर- (ख) कैलिफोर्निया में

(ii) कौन-सा उद्योग ‘सनराइज उद्योग’ के नाम से जाना जाता है?

(क) लोहा-इस्पात उद्योग
(ख) सूूती वस्त्र
(ग) सूचना प्रौद्योगिकी
उत्तर- (ग) सूचना प्रौद्योगिकी

(iii) निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है ?
(क) नायलॉन
(ख) जूट
(ग) एक्रिलिक
उत्तर- (ख) जूट

3. अंतर स्पष्ट कीजिए- 
(i) कृषि आधारित और खनिज आधारित उद्योग
उत्तर- कृषि आधारित उद्योग-
              वैसे उद्योग जिसमें कच्चे माल के रूप में वनस्पति और जंतु आधारित उत्पादों का उपयोग करते हैं, उसे कृषि आधारित उद्योग कहा जाता है। जैसे खाद्य संसाधन, वनस्पति तेल, सूती वस्त्र, डेयरी उत्पाद और चर्म उद्योग कृषि आधारित उद्योग के उदाहरण है।
खनिज आधारित उद्योग-
              वैसे उद्योग जिसमें कच्चे माल के रूप में खनिज अयस्कों का उपयोग किया जाता है उसे खनिज आधारित उद्योग कहते हैं। जैसे अयस्क से निर्मित लोहा खनिज आधारित उद्योग का उदाहरण है।
(ii) सार्वजनिक क्षेत्र और संयुक्त क्षेत्र के उद्योग
उत्तर- सार्वजनिक के क्षेत्र-
            वैसे उद्योग जिसका स्वामित्व और संचालन सरकार द्वारा किया जाता है उसे सार्वजनिक उद्योग के क्षेत्र कहा जाता है। जैसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड इत्यादि।
संयुक्त क्षेत्र के उद्योग-

           वैसे उद्योग जिसका स्वामित्व और संचालन राज्यों और व्यक्तियों अथवा व्यक्तियों के समूह द्वारा होता है, उसे संयुक्त क्षेत्र उद्योग कहा जाता है। जैसे मारुति उद्योग लिमिटेड संयुक्त क्षेत्र के उद्योग का एक उदाहरण है।


error: