Category BA SEMESTER/PAPER-VI

Data Collection and Classification (आँकड़ों का संकलन एवं वर्गीकरण) Complete Notes | Easy Explanation 2026

Data Collection and Classification

(आँकड़ों का संकलन एवं वर्गीकरण)

आँकड़ों का अर्थ (Meaning of Data):

     आँकड़े (Data) किसी विषय, घटना, क्षेत्र या जनसंख्या से संबंधित तथ्यों, सूचनाओं एवं मापों का व्यवस्थित अथवा अव्यवस्थित संकलन हैं, जिनका उपयोग किसी समस्या के अध्ययन, विश्लेषण एवं निष्कर्ष निकालने के लिए किया जाता है।

     भूगोल में जनसंख्या, वर्षा, तापमान, कृषि, उद्योग, परिवहन, भूमि उपयोग, आय, साक्षरता आदि से संबंधित सूचनाएँ आँकड़ों के रूप में प्राप्त की जाती हैं।

सरल शब्दों में:

   किसी भौगोलिक घटना से संबंधित संख्यात्मक या गुणात्मक तथ्यों के संग्रह को आँकड़े कहा जाता है। अर्थात् The collection of numerical or qualitative facts related to a geographical phenomenon is called data.

आँकड़ों का संकलन (Data Collection):

    किसी शोध या भौगोलिक अध्ययन के लिए आवश्यक सूचनाओं को विभिन्न स्रोतों से एकत्र करने की प्रक्रिया को आँकड़ों का संकलन (Data Collection) कहते हैं।

    आँकड़ों के संकलन को मुख्यतः दो भागों में बाँटा जाता है-

(1) प्राथमिक आँकड़े (Primary Data)

(2) द्वितीयक आँकड़े (Secondary Data)

(1) प्राथमिक आँकड़े (Primary Data):

    शोधकर्ता द्वारा स्वयं पहली बार किसी निर्धारित उद्देश्य के लिए प्रत्यक्ष रूप से एकत्र किए गए आँकड़े प्राथमिक आँकड़े कहलाते हैं।

जैसे- यदि कोई शोधकर्ता किसी गाँव में जाकर परिवारों से उनकी आय, शिक्षा, व्यवसाय एवं परिवार के आकार की जानकारी स्वयं प्राप्त करता है, तो ये प्राथमिक आँकड़े होंगे।

प्राथमिक आँकड़ों के प्रमुख स्रोत:

1. प्रत्यक्ष अवलोकन (Direct Observation):-

    प्रत्यक्ष अवलोकन में शोधकर्ता स्वयं अध्ययन क्षेत्र में जाकर विभिन्न घटनाओं, परिस्थितियों और प्रक्रियाओं का निरीक्षण करता है। इसके माध्यम से वास्तविक एवं प्रत्यक्ष सूचनाएँ प्राप्त होती हैं। यह विधि सामाजिक, आर्थिक तथा भौगोलिक परिस्थितियों के क्षेत्रीय अध्ययन में विशेष रूप से उपयोगी होती है।

2. साक्षात्कार (Interview):-

    साक्षात्कार प्राथमिक आँकड़े एकत्र करने की महत्वपूर्ण विधि है, जिसमें शोधकर्ता उत्तरदाताओं से प्रत्यक्ष बातचीत करके आवश्यक सूचनाएँ प्राप्त करता है। इसमें पूर्व निर्धारित या खुले प्रश्न पूछे जा सकते हैं। साक्षात्कार व्यक्तिगत, समूह आधारित, संरचित अथवा असंरचित प्रकृति का हो सकता है।

3. अनुसूची (Schedule):-

   अनुसूची प्रश्नों की एक पूर्व निर्धारित एवं व्यवस्थित सूची होती है, जिसके आधार पर enumerator (गणनाकर्ता/अन्वेषक) उत्तरदाताओं से प्रश्न पूछता है और उनके उत्तर स्वयं अनुसूची में दर्ज करता है। यह विधि उन परिस्थितियों में उपयोगी है जहाँ उत्तरदाता स्वयं प्रश्नावली भरने में सक्षम नहीं होते हैं।

4. प्रश्नावली (Questionnaire):-

    प्रश्नावली प्रश्नों की एक व्यवस्थित सूची होती है, जिसे उत्तरदाताओं को उपलब्ध कराया जाता है। उत्तरदाता प्रश्नों को समझकर उनके उत्तर स्वयं दर्ज करता है। यह विधि बड़े क्षेत्र में कम समय में जानकारी एकत्र करने के लिए उपयोगी है तथा डाक, ऑनलाइन या अन्य माध्यमों से भी संचालित की जा सकती है।

5. क्षेत्र सर्वेक्षण (Field Survey):-

    क्षेत्र सर्वेक्षण में शोधकर्ता अध्ययन क्षेत्र में जाकर सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक तथा भौगोलिक परिस्थितियों से संबंधित प्राथमिक सूचनाएँ प्रत्यक्ष रूप से एकत्र करता है। इसमें अवलोकन, साक्षात्कार, मापन तथा प्रश्नावली जैसी विभिन्न विधियों का उपयोग किया जा सकता है। भूगोल में इसका विशेष महत्व है।

6. मापन (Measurement):-

    मापन के अंतर्गत अध्ययन से संबंधित भौगोलिक विशेषताओं और घटनाओं का उपकरणों अथवा निर्धारित तकनीकों की सहायता से प्रत्यक्ष मापन किया जाता है। इसके द्वारा तापमान, वर्षा, दूरी, ऊँचाई, ढाल आदि का मात्रात्मक आँकड़ा प्राप्त किया जाता है। यह वैज्ञानिक एवं वस्तुनिष्ठ अध्ययन में अत्यंत उपयोगी है।

2. द्वितीयक आँकड़े (Secondary Data):

    ऐसे आँकड़े जो पहले से किसी अन्य व्यक्ति, संस्था या संगठन द्वारा किसी उद्देश्य से एकत्र किए जा चुके हों और बाद में शोधकर्ता द्वारा अपने अध्ययन में उपयोग किए जाएँ, द्वितीयक आँकड़े कहलाते हैं।

उदाहरण- Census Reports, Statistical Abstracts, Government Reports, Economic Survey, Research Papers, Books, Journals, ewspapers, Websites, Institutional Reports।

द्वितीयक आँकड़ों के प्रमुख स्रोत:

(A) प्रकाशित स्रोत (Published Sources):-

      प्रकाशित स्रोत (Published Sources) वे स्रोत हैं जिनमें आँकड़े या सूचनाएँ किसी सरकार, संस्था, संगठन, शोधकर्ता या प्रकाशक द्वारा औपचारिक रूप से प्रकाशित की जाती हैं और जिन्हें शोधकर्ता अपने अध्ययन में उपयोग कर सकता है। ये द्वितीयक आँकड़ों (Secondary Data) के प्रमुख स्रोत हैं।

जैसे-  जनगणना रिपोर्ट, सरकारी प्रकाशन, शोध पत्र एवं शोध प्रबंध, पुस्तकें एवं पत्रिकाएँ, आर्थिक सर्वेक्षण, Statistical Reports, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की रिपोर्ट आदि।

(B) अप्रकाशित स्रोत (Unpublished Sources):-

      अप्रकाशित स्रोत (Unpublished Sources) का मतलब है ऐसे आँकड़े या रिकॉर्ड जो सार्वजनिक रूप से प्रकाशित नहीं किए गए हैं, लेकिन किसी व्यक्ति, संस्था, कार्यालय या संगठन के पास उपलब्ध हैं और शोध में उपयोग किए जा सकते हैं। ये सामान्यतः द्वितीयक आँकड़ों (Secondary Data) के स्रोत माने जाते हैं।

जैसे- कार्यालयीय अभिलेख, संस्थागत रिकॉर्ड, निजी दस्तावेज, शोधकर्ता के अप्रकाशित सर्वेक्षण रिकॉर्ड, आंतरिक रिपोर्ट एवं Memorandum आदि।

प्राथमिक एवं द्वितीयक आँकड़ों में अंतर

आधार प्राथमिक आँकड़े द्वितीयक आँकड़े
संकलन स्वयं शोधकर्ता द्वारा पहले से किसी अन्य द्वारा संकलित
उद्देश्य वर्तमान शोध के उद्देश्य के अनुसार किसी पूर्व उद्देश्य के लिए
प्रकृति Original Already available
लागत अपेक्षाकृत अधिक अपेक्षाकृत कम
समय अधिक लगता है कम समय लगता है
नियंत्रण शोधकर्ता का अधिक नियंत्रण सीमित नियंत्रण
उदाहरण Field Survey Census Report

आँकड़ों का वर्गीकरण (Classification of Data):

    एकत्रित आँकड़ों को उनकी समानता, प्रकृति, विशेषताओं अथवा उद्देश्य के आधार पर विभिन्न समूहों में व्यवस्थित करने की प्रक्रिया को आँकड़ों का वर्गीकरण कहते हैं।

    वर्गीकरण का मुख्य उद्देश्य विशाल मात्रा में उपलब्ध आँकड़ों को सरल, व्यवस्थित एवं विश्लेषण योग्य बनाना है।

आँकड़ों का प्रमुख वर्गीकरण

1. गुणात्मक आँकड़े (Qualitative Data)

2. मात्रात्मक आँकड़े (Quantitative Data)

3. कालानुक्रमिक आँकड़े (Chronological Data)

4. स्थानिक/भौगोलिक आँकड़े (Spatial Data)

1. गुणात्मक आँकड़े (Qualitative Data):-

      गुणात्मक आँकड़े किसी व्यक्ति, वस्तु, घटना या क्षेत्र के गुण, विशेषताओं अथवा श्रेणीगत स्वरूप को प्रदर्शित करते हैं। इनमें संख्यात्मक मापन की अपेक्षा विशेषताओं का वर्णन किया जाता है। उदाहरण के लिए लिंग, धर्म, व्यवसाय, वैवाहिक स्थिति, मिट्टी का प्रकार तथा भूमि उपयोग आदि गुणात्मक आँकड़ों के प्रमुख उदाहरण हैं।

2. मात्रात्मक आँकड़े (Quantitative Data):-

      मात्रात्मक आँकड़े वे आँकड़े हैं जिन्हें संख्या के रूप में व्यक्त, मापा और सांख्यिकीय रूप से विश्लेषित किया जा सकता है। ये किसी घटना की मात्रा, संख्या, आकार, दर या परिमाण को दर्शाते हैं। भूगोल में जनसंख्या, वर्षा, तापमान, क्षेत्रफल, दूरी, ऊँचाई, उत्पादन, आय तथा साक्षरता दर आदि मात्रात्मक आँकड़ों के प्रमुख उदाहरण हैं।

     इन आँकड़ों का उपयोग तालिका, ग्राफ, चार्ट एवं सांख्यिकीय विधियों के माध्यम से तुलना और विश्लेषण करने में किया जाता है। मात्रात्मक आँकड़े मुख्यतः विच्छिन्न (Discrete) और सतत (Continuous) प्रकार के होते हैं।

उदाहरण-

जनसंख्या = 50,000

वर्षा = 1,200 mm

तापमान = 25°C

साक्षरता = 72%

क्षेत्रफल = 500 km²

    मात्रात्मक आँकड़ों का उपयोग सांख्यिकीय विश्लेषण में व्यापक रूप से किया जाता है।

3. कालानुक्रमिक आँकड़े (Chronological Data):-

      जब आँकड़ों को समय के क्रम में व्यवस्थित किया जाता है, तो उन्हें कालानुक्रमिक आँकड़े कहते हैं।

उदाहरण-

वर्ष बिहार की जनसंख्या
1991 6,45,30,554
2001 8,29,98,509
2011 10,40,99,452
2021 जनगणना उपलब्ध नहीं

     इस प्रकार के आँकड़े समय के साथ होने वाले परिवर्तन और प्रवृत्ति (Trend) के अध्ययन में उपयोगी होते हैं।

4. स्थानिक आँकड़े (Spatial Data):-

      किसी घटना या विशेषता के स्थानिक वितरण और अवस्थिति से संबंधित आँकड़ों को स्थानिक आँकड़े कहते हैं।

उदाहरण- जिलावार जनसंख्या, राज्यवार साक्षरता, पंचायतवार कृषि उत्पादन, नदी का स्थान, सड़क नेटवर्क, भूमि उपयोग

    Geography में Spatial Data का विशेष महत्व है क्योंकि भूगोल का मुख्य संबंध स्थान और क्षेत्रीय वितरण से है।

आँकड़ों के संकलन में सावधानियाँ:

    अच्छे आँकड़े प्राप्त करने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए-

✍️ आँकड़े अध्ययन के उद्देश्य से संबंधित होने चाहिए।

✍️ स्रोत विश्वसनीय होना चाहिए।

✍️ आँकड़े पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए।

✍️ Data collection method उपयुक्त होना चाहिए।

✍️ Sampling में उचित पद्धति अपनानी चाहिए।

✍️ Data में errors को न्यूनतम रखना चाहिए।

✍️ Secondary data का उपयोग करते समय source, year और methodology की जाँच करनी चाहिए।

✍️ विभिन्न स्रोतों से प्राप्त आँकड़ों की comparability जाँची जानी चाहिए।

याद रखने की Trick

“Q–Q–T–S”

Q → Qualitative
Q → Quantitative
T → Time (Chronological)
S → Space (Spatial)

UG Regular Semester-VI Examination 2026 QUESTION PAPER, Patliputra University, Patna

UG Regular Semester-VI

Examination 2026

QUESTION PAPER

Patliputra University, Patna

UG Regular Semester-VI

UG (Regular) (Sem.-VI)

Examination, 2026

(Session: 2023-27)

(MJC-10: MAJOR CORE COURSE)

GEOGRAPHY

Paper Code: 410815

(EVOLUTION OF GEOGRAPHICAL THOUGHT)

Time: Three Hours] [Maximum Marks: 70

Note: Candidates are required to give their answers in their own words as far as practicable. The figures in the margin indicate full marks. Answer from all sections as directed.

परीक्षार्थी यथासम्भव अपने शब्दों में ही उत्तर दें। उपांत के अंक पूर्णांक के द्योतक है। निर्देशानुसार सभी खण्डों से उत्तर दीजिए।

Section-A / खण्ड-अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. Choose the correct option from the following multiple-choice questions. [10×2=20]

निम्नलिखित बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही विकल्प का चयन कीजिए।

(i) The word ‘Geography’ is derived from which language?

(a) Latin

(b) Greek,

(c) French

(d) German

‘भूगोल’ शब्द किस भाषा से लिया गया है?

(a) लैटिन

(b) ग्रीक

(c) फ्रेंच

(d) जर्मन

(ii) Who is known as the father of Geography?

(a) Herodotus

(b) Aristotle

(c) Eratosthenes

(d) Ptolemy

भूगोल का जनक किसे माना जाता है?

(a) हेरोडोटस

(b) अरस्तू

(c) एरेटोस्थनीज

(d) टॉलेमी

(iii) Who defined Geography as the study of “Areal differentiation”?

(a) Richard Hartshorne

(b) Alexander Van Humboldt

(c) Carl Ritter

(d) Vidal De la Blache

(a) रिचर्ड हार्टशोर्न

(b) अलेक्जेंडर वॉन हमबोल्ट

(c) कार्ल रिटर

(d) वाइडल डी लॉ ब्लॉश

(iv) Geography is mainly concerned with:

(a) Human body

(b) Earth and its features

(c) Only Trade

(d) Only Animals

भूगोल मुख्य रूप से सम्बन्धित है:

(a) मानव शरीर से

(b) पृथ्वी एवं उसकी विशेषताओं से

(c) केवल व्यापार से

(d) केवल जानवर से

(v) The relation between Geography and Geology helps in understanding:

(a) Trade routes

(b) Landforms

(c) Population

(d) Language

भूगोल एवं भूविज्ञान के सम्बन्ध से क्या समझा जाता है?

(a) व्यापार मार्ग

(b) स्थलरूप

(c) जनसंख्या

(d) भाषाएँ

(vi) Who wrote the book “Geographia” and introduced the concept of latitude and longitude in a systematic way?

(a) Strabo

(b) Ptolemy

(c) Al-Idrial

(d) Ratzel

“ज्योग्राफिया” नामक ग्रंथ किसने लिखा तथा अक्षांश और देशांतर की व्यवस्थित अवधारणा प्रस्तुत की?

(a) स्टैबो

(b) टॉलेमी

(c) अल-इदरीसी

(d) रेटजेल

(vii) Who propounded the concept of environmental determinism in Human Geography?

(a) Vidal De la Blache

(b) Ratzel

(c) Mackinder

(d) Rattner

मानव भूगोल में पर्यावरणीय निर्यातवाद का प्रतिपादन किसने किया?

(a) विडाल डी लॉ ब्लॉश

(b) रेटजेल

(c) मैकिन्डर

(d) रेटनर

(viii) Who proposed the “Heartland theory” in Political Geography?

(a) Halford Mackinder

(b) Carl Ritter

(c) Al-Masudi

(d) Ptolemy

राजनीतिक भूगोल में “हार्टलैंड थ्योरी” किसने प्रस्तुत किया?

(a) हलफोर्ड मैकिन्डर

(b) कार्ल रिट्टर

(c) अल-मसूदी

(d) टॉलेमी

(ix) The quantitative revolution In Geography emphasised the use of:

(a) Historical description

(b) Statistical techniques

(c) Mythological interpretation

(d) Regional narration

भूगोल में मात्रात्मक क्रांति ने किसके प्रयोग पर बल दिया?

(a) ऐतिहासिक वर्णन

(b) सांख्यिकीय तकनीक

(c) पौराणिक व्याख्या

(d) प्रादेशिक वर्णन

(x) Urban planning is an important field of:

(a) Physical Geography

(b) Economic Geography

(c) Applied Geography

(d) Climatology

नगरीय नियोजन लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है?

(a) भौतिक भूगोल

(b) आर्थिक भूगोल

(c) अनुप्रयुक्त भूगोल

(d) जलवायु विज्ञान

Section-B / खण्ड-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions of the following. Each question carries 5 marks. [4×5=20]

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।

2. Explain in brief the relation of Geography with natural science.

भूगोल और प्राकृतिक विज्ञान के सम्बन्धों की व्याख्या संक्षेप में कीजिए।

3. Discuss the contribution of Humboldt in the field of Geography.

हम्बोल्ट का भूगोल के विकास में योगदान की चर्चा कीजिए।

4. Describe the dualism between Determinism and Possibilism.

नियतिवाद एवं संभववाद के बीच के द्वैतवाद को समझाइए।

5. Explain any two characteristics of the quantitative  revolution.

मात्रात्मक क्रांति की कोई दो विशेषताएँ लिखिए।

6. What is meant by applied Geography?

अनुप्रयुक्त भूगोल से क्या अभिप्राय है?

7. Why did Behaviouralism emerge in Geography?

भूगोल में व्यवहारवाद का उद्भव क्यों हुआ?

Section-C / खण्ड-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any three questions of the following. Each question carries 10 marks. [3×10-30]

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है।

8. Discuss the contribution of Arab Geographers in the field of Geography.

भूगोल के विकास में अरब भूगोलवेत्ताओं के योगदान की चर्चा कीजिए।

9. Discuss the development of Geography during 19th century.

उन्नीसवीं शताब्दी में भूगोल के विकास की विवेचना कीजिए।

10. Describe systematic and regional geography with proper examples.

व्यवस्थित एवं क्षेत्रीय भूगोल की उचित उदाहरणों द्वारा व्याख्या कीजिए।

11. Give an account of different stages of quantitative revolution in Geography.

भूगोल में मात्रात्मक क्रांति की विभिन्न अवस्थाओं का वर्णन कीजिए।

12. Explain the importance of applied Geography in everyday life.

अनुप्रयुक्त भूगोल के दैनिक जीवन में महत्व की व्याख्या कीजिए।

MJC-12 (Theory)

REMOTE SENSING AND GIS

GEOGRAPHY

Paper Code: 410816

Section-A / खण्ड-अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

1. There are 10 objective/multiple choice questions in this section. Answer all the questions. Each question carries 2 marks. [10×2=20]

इस खंड में 10 बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

(i) The technology for acquiring information about the earth’s surface without actually being in contact with the earth surface is known as what?

(a) Remote sensing

(b) Global positioning system

(c) Geographical information system

(d) None of the above

पृथ्वी की सतह के संपर्क में आए बिना, पृथ्वी के धरातल के बारे में जानकारी प्राप्त करने की तकनीक को क्या कहते हैं?

(a) सुदूर संवेदन

(b) भूमंडलीय स्थिति निर्धारण प्रणाली

(c) भौगोलिक सूचना प्रणाली

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

(ii) Name the device used for observing aerial photographs in three dimensions:

(a) Barometer

(b) Thermometer

(c) Stereoscope

(d) Clinometer

3D में हवाई फोटोग्राफ देखने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरण का नाम बताइए:

(a) बैरोमीटर

(b) थर्मामीटर

(c) स्टिरियोस्कोप

(d) क्लेनोमीटर

(iii) Which of the following is the primary source of energy used in remote sensing?

(a) Moon

(b) Flashgun

(c) Artificial light

(d) Sun

निम्न में से कौन सुदूर संवेदन में उर्जा का प्रमुख स्रोत है?

(a) चाँद

(b) फ्लैशगन

(c) कृत्रिम प्रकाश

(d) सूर्य

(iv) Which of the following waves are not used in remote sensing?

(a) Cosmic rays

(b) X-ray

(c) Gamma rays

(d) Microwave

निम्न में से कौन-सी तरंगें सुदूर संवेदन में इस्तेमाल नहीं होती हैं?

(a) कॉस्मिक किरणें

(b) एक्स-रे

(c) गामा किरणें

(d) माइक्रोवेव

(v) What is the full form of abbreviation EMR?

(a) Emerging Market Reviews

(b) Electronic Medical Records

(c) Electromagnetic Radiation

(d) None of the above

EMR का पूर्ण रूप क्या है?

(a) उभरते बाजार की समीक्षाएँ

(b) इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड

(c) विद्युत चुम्बकीय विकिरण

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

(vi) Which of the following is an active sensor?

(a) Radar

(b) Ledar

(c) Both (a) and (b)

(d) None of the above

निम्न में से कौन-सा एक्टिव सेंसर है?

(a) रडार

(b) लेडर

(c) दोनों (a) और (b)

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

(vii) Which of the following represents the application of remote sensing in agriculture?

(a) The assessment of the content of moisture in the soil

(b) Determination of water content in field

(c) Helps in identifying crop ailment

(d) All of the above

निम्न में से कौन-सा कृषि में रिमोट सेंसिंग के इस्तेमाल को दिखाता है?

(a) मिट्टी में नमी की मात्रा का आकलन

(b) खेत में पानी की मात्रा का निर्धारण

(c) फसल की बीमारी की पहचान करने में मदद करता है

(d) उपरोक्त सभी

(viii) Who among the following first coined the term GIS?

(a) Roger Tomlinson

(b) Roger James

(c) Richard

(d) None of the above

निम्न में से किसने पहली बार GIS शब्द का इस्तेमाल किया?

(a) रोजर टॉमलिंसन

(b) रोजर जेम्स

(c) रिचर्ड

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

(ix) What is the full form of GIS?

(a) Geographic Information System

(b) Geographic Internal System

(c) Global Information System

(d) None of the above

जीआईएस (GIS) का पूर्ण रूप क्या है?

(a) जियोग्राफिक इन्फॉर्मेशन सिस्टम

(b) जियोग्राफिक इंटरनल सिस्टम

(c) ग्लोबल इन्फॉर्मेशन सिस्टम

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

(x) What are the primary components of vector data in GIS?

(a) Points and Polygons

(b) Lines and Surfaces

(c) Nodes and Arcs

(d) None of the above

जीआईएस में वेक्टर डेटा के मुख्य घटक क्या है?

(a) बिंदु और पॉलीगॉन

(b) लाइनें और सतहें

(c) नोड और आर्क

(d) उपरोक्त में से कोई नहीं

Section-B / खण्ड-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions of the following. Each question carries 5 marks. [4×5=20]

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।

2. What do you mean by remote sensing?

सुदूर संवेदन से आप क्या समझते हैं?

3. What is Electromagnetic Spectrum? Explain.

इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम क्या है? स्पष्ट कीजिए।

4. Explain the advantages of raster.

रास्टर के फायदे बताइए।

5. What do you mean by satellite imagiary?

सैटेलाइट इमेजरी से आप क्या समझते हैं?

6. Discuss the importance of remote sensing in traffic control.

यातायात नियंत्रण में सुदूर संवेदन के महत्व पर चर्चा कीजिए।

7. Define GIS.

जीआईएस को परिभाषित कीजिए।

Section-C / खण्ड-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any three questions of the following. Each question carries 10 marks. [3×10-30]

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है।

8. Discuss the advantages and limitations of remote sensing.

सुदूर संवेदन के फायदे और सीमाओं की व्याख्या कीजिए।

9. Explain the application of remote sensing in studying land use changes.

भूमि उपयोग बदलाव के अध्ययन में सुदूर संवेदन के अनुप्रयोग की व्याख्या कीजिए।

10. Give an account of application of GIS in any four fields.

किन्हीं चार क्षेत्रों में GIS के अनुप्रयोग का विवरण दीजिए।

11. Write down the advantages and disadvantages of different remote sensing platforms.

विभिन्न सुदूर संवेदन प्लेटफॉर्म के फायदे एवं नुकसान पर प्रकाश डालिए।

12. What do you mean by resolution of a sensor? Describe all sensor resolutions.

सेंसर के रेजोल्यूशन से आप क्या समझते हैं? सभी सेंसर रेजोल्यूशन की व्याख्या की

MJC-11 (Theory)

RESEARCH METHODOLOGY AND FIELD WORK

GEOGRAPHY

Paper Code: 410817

PART-A / भाग-अ

(Objective Type Questions)

(वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

Note: Attempt all MCQ from this part. Each question carries 2 marks. [10×2=20]

इस भाग से सभी बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल कीजिए। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।

1. (i) Which of the following is an example of applied research?

(a) Studying the origin of the universe

(b) Developing a drought-resistant crop variety

(c) Formulation of a new mathematical theory

(d) Studying ancient civilizations

निम्नलिखित में से अनुप्रयुक्त अनुसंधान का उदाहरण कौन-सा है?

(a) ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति का अध्ययन

(b) सूखा-रोधी फसल किस्म का विकास

(c) नए गणितीय सिद्धान्त का निर्माण

(d) प्राचीन सभ्यताओं का अध्ययन

(ii) A hypothesis is research must be:

(a) Vague and general

(b) Testable and specific

(c) Based only on assumption

(d) Free from any theoretical background

अनुसंधान में परिकल्पना कैसी होनी चाहिए?

(a) अस्पष्ट और सामान्य

(b) परीक्षण योग्य और विशिष्ट

(c) केवल अनुमान पर आधारित

(d) सैद्धान्तिक आधार से रहित

(iii) Which of the following is a major merit of quantitative research?

(a) Understanding of human behaviour

(b) Subjective interpretation

(c) Statistical Measurement and objectivity

(d) Small sample size

निम्नलिखित में से मात्रात्मक अनुसंधान का प्रमुख गुण क्या है?

(a) मानव व्यवहार की गहन समझ

(b) व्यक्ति-परक व्याख्या

(c) सांख्यिकीय मापन और वस्तुनिष्ठता

(d) छोटा नमूना आकार

(iv) Field techniques are mainly used for:

(a) Lab experiments

(b) Collecting primary data

(c) Writing literature only

(d) Data tabulation only

क्षेत्रीय तकनीक का मुख्य उपयोग है:

(a) प्रयोगशाला प्रयोग के लिए

(b) प्राथमिक आंकड़ों के संग्रहण के लिये

(c) साहित्य समीक्षा के लिए

(d) आँकड़ों के सारणीकरण के लिए

(v) In the observation method the researcher mainly uses:

(a) Telephone

(b) Direct Watching and Recording

(c) Newspaper reports

(d) Internet sources

अवलोकन विधि में शोधकर्ता मुख्य रूप से क्या करता है?

(a) टेलीफोन का उपयोग

(b) प्रत्यक्ष देखना और रिकॉर्डिंग करना

(c) समाचार पत्रों का अध्ययन

(d) इंटरनेट स्रोतों का उपयोग

(vi) A questionnaire is generally:

(a) Filled by the investigatior

(b) Filled by the respondent

(c) Used only in experiments

(d) Not suitable for large areas

प्रश्नावली सामान्यतः किसके द्वारा भरी जाती है?

(a) अन्वेषक द्वारा

(b) उत्तरदाता द्वारा

(c) केवल प्रयोगों में उपयोग होती है

(d) बड़े क्षेत्रों के लिये उपयुक्त नहीं है

(vii) One major advantage of the interview method is:

(a) No personal contact

(b) High response rate

(c) Low accuracy

(d) No flexibility

साक्षात्कार विधि का एक प्रमुख लाभ क्या है?

(a) व्यक्तिगत संपर्क नहीं होता

(b) उच्च प्रतिक्रिया दर

(c) कम शुद्धता

(d) लचीलापन नहीं होता

(viii) Sampling means:

(a) Studying the whole population

(b) Studying the part of the population

(c) Ignoring the population

(d) Collecting the secondary data

नमूना चयन का क्या अर्थ है?

(a) सम्पूर्ण जनसंख्या का अध्ययन

(b) जनसंख्या के एक भाग का अध्ययन

(c) जनसंख्या की उपेक्षा करना

(d) केवल द्वितीयक आंकड़े संग्रह करना

(ix) Which of the following is a probability sampling method?

(a) Convenience sampling

(b) Judgement samling

(c) Simple random sampling

(d) Snow ball sampling

निम्नलिखित में से कौन-सा संभाव्यता नमूना है?

(a) सुविधा नमूना

(b) निर्णयात्मक नमूना

(c) सरल यादृच्छिक नमूना

(d) स्नोबॉल नमूना

(x) A bibliography in a research report include:

(a) Only tables and charts

(b) List of books, articles and sources used in the research

(c) Personal opinions of the researcher

(d) Summary of findings

अनुसंधान प्रतिवेदन में अग्रसूची में क्या शामिल होता है?

(a) केवल सारणियाँ और चार्ट

(b) अनुसंधान में उपयोग की गई पुस्तकों, लेखों एवं स्रोतों की सूची

(c) शोधकर्ता के व्यक्तिगत विचार

(d) निष्कर्षों का सारांश

PART-B / भाग-ब

(Short Answer Type Questions)

(लघु उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any four questions. Each question carries 5 marks. [4×5=20]

निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 5 अंकों का है।

2. What is Research? Explain its main types.

अनुसंधान क्या है? इसके मुख्य प्रकारों का वर्णन कीजिए।

3. Define Hypothesis and Research Methodology.

परिकल्पना एवं अनुसंधान पद्धति को परिभाषित कीजिए।

4. What are field technique?

क्षेत्रीय तकनीक क्या हैं?

5. What is case study method in research?

अनुसंधान में प्रकरण अध्ययन विधि क्या है?

6. What is interpretation of data? Explain report writing in research?

आंकड़ों की व्याख्या क्या है? अनुसंधान में प्रतिवेदन लेखन की व्याख्या कीजिए।

PART-C/ भाग-स

(Long Answer Type Questions)

(दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

Note: Answer any three questions. Each question carries 10 marks. [3×10-30]

निम्नलिखित में से किन्हीं तीन प्रश्नों के उत्तर दीजिए। प्रत्येक प्रश्न 10 अंकों का है।

7. Discuss merits and demerits of quantitative and qualitative techniques.

मात्रात्मक एवं गुणात्मक तकनीकों के गुण-दोष की चर्चा कीजिए।

8. Explain the difference between questionnaire and schedule and Interview method.

प्रश्नावली, अनुसूची एवं साक्षात्कार विधि में अंतर की व्याख्या कीजिए।

9. Define the Case Study Method of research.

अनुसंधान में प्रकरण अध्ययन विधि को परिभाषित कीजिए।

10. Describe the importance of data analysis in report Writing.

प्रतिवेदन लेखन में आँकड़ों के विश्लेषण के महत्त्व का वर्णन कीजिए।

11. What is Bibliography? Explain its importance in research.

ग्रन्थसूची क्या है? अनुसंधान में इसके महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।

10. Recent Trends in Geography / भूगोल में हाल के रुझान

Recent Trends in Geography

भूगोल में हाल के रुझान

Recent Trends in Geographyभूगोल में हाल के रुझान

       भूगोल एक गतिशील और विकसित होती हुई शास्त्रीय एवं आधुनिक विज्ञान की शाखा है, जो पृथ्वी की सतह, मानव-प्रकृति संबंधों तथा स्थानिक (spatial) प्रक्रियाओं का अध्ययन करती है।

     हाल के वर्षों में भूगोल में कई नए रुझान (trends) उभरे हैं, जिन्होंने इस विषय को अधिक वैज्ञानिक, तकनीकी और अंतःविषय (interdisciplinary) बना दिया है।

    नीचे प्रमुख रुझानों का विस्तार से वर्णन किया गया है-

(i) भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी (Geospatial Technology) का विकास:-

     भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी आधुनिक भूगोल का एक महत्वपूर्ण और तेजी से विकसित होता क्षेत्र है, जिसमें Geographic Information System (GIS), Remote Sensing तथा Global Positioning System (GPS) शामिल हैं। इन तकनीकों के माध्यम से पृथ्वी की सतह से संबंधित स्थानिक (spatial) डेटा को एकत्रित, संग्रहित, विश्लेषित और प्रदर्शित किया जाता है।

     GIS विभिन्न प्रकार के मानचित्रों और आंकड़ों को एकीकृत कर निर्णय लेने में सहायता करता है, जबकि Remote Sensing उपग्रहों और सेंसरों की मदद से बिना सीधे संपर्क के पृथ्वी की जानकारी प्रदान करता है। GPS तकनीक सटीक स्थान निर्धारण और नेविगेशन को संभव बनाती है।

   इन प्रौद्योगिकियों का उपयोग शहरी नियोजन, आपदा प्रबंधन, कृषि, पर्यावरण संरक्षण और परिवहन जैसे क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है। इससे भूगोल अधिक वैज्ञानिक, सटीक और उपयोगी बन गया है, जो भविष्य में और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

(ii) जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय अध्ययन:-

     जलवायु परिवर्तन आज भूगोल का एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, जिसमें पृथ्वी के तापमान, वर्षा और मौसम के दीर्घकालिक परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। Global Warming के कारण हिमनद पिघल रहे हैं, समुद्र स्तर बढ़ रहा है और गंभीर मौसमी घटनाएँ जैसे सूखा, बाढ़ और चक्रवात बढ़ रहे हैं।

   इस अध्ययन में Greenhouse Effect की भूमिका भी महत्वपूर्ण है, जो वायुमंडल में गैसों के कारण गर्मी को रोकता है। पर्यावरणीय अध्ययन सतत विकास, जैव विविधता संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग पर जोर देता है, जिससे मानव और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखा जा सके।

(iii) मानव भूगोल में नई प्रवृत्तियाँ:-

    मानव भूगोल में हाल के वर्षों में कई महत्वपूर्ण नई प्रवृत्तियाँ उभरकर सामने आई हैं, जिनसे इस विषय का दायरा व्यापक हुआ है। अब अध्ययन केवल जनसंख्या और बस्तियों तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव जीवन के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक पहलुओं को भी गहराई से समझा जा रहा है। Cultural Geography के अंतर्गत विभिन्न संस्कृतियों और उनके स्थानिक वितरण का अध्ययन किया जाता है, जबकि Feminist Geography महिलाओं की भूमिका और लैंगिक असमानताओं पर ध्यान केंद्रित करता है।

     इसके अलावा Political Geography और वैश्वीकरण (Globalization) ने भी मानव भूगोल को प्रभावित किया है, जिससे देशों के बीच आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत हुए हैं। आधुनिक मानव भूगोल अब सामाजिक न्याय, पहचान, प्रवासन और शहरी समस्याओं जैसे विषयों पर भी केंद्रित है, जिससे यह अधिक प्रासंगिक और व्यावहारिक बन गया है।

(iv) शहरी भूगोल और स्मार्ट सिटी अवधारणा:-

   शहरी भूगोल वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि विश्वभर में शहरीकरण तेजी से बढ़ रहा है। इसका अध्ययन शहरों की संरचना, जनसंख्या, आर्थिक गतिविधियों और समस्याओं जैसे यातायात, प्रदूषण और आवास पर केंद्रित होता है। आधुनिक संदर्भ में “स्मार्ट सिटी” की अवधारणा उभरकर सामने आई है, जिसका उद्देश्य शहरों को तकनीकी रूप से उन्नत, टिकाऊ और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है।

   Smart Cities Mission के अंतर्गत शहरों में डिजिटल तकनीक, बेहतर परिवहन, स्वच्छ ऊर्जा और कुशल प्रशासन को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्मार्ट सिटी में सेंसर, डेटा एनालिटिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग कर सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाता है।

    इस प्रकार शहरी भूगोल और स्मार्ट सिटी अवधारणा मिलकर शहरों के सतत विकास, जीवन स्तर में सुधार और संसाधनों के कुशल प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

(v) आपदा प्रबंधन और जोखिम मूल्यांकन:-

   आपदा प्रबंधन और जोखिम मूल्यांकन आधुनिक भूगोल के महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जिनका उद्देश्य प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के प्रभाव को कम करना है। भूकंप, बाढ़, चक्रवात, सूखा और भूस्खलन जैसी आपदाएँ मानव जीवन और संसाधनों पर गंभीर प्रभाव डालती हैं।

    आपदा प्रबंधन में पूर्व तैयारी (Preparedness), प्रतिक्रिया (Response), पुनर्वास (Rehabilitation) और शमन (Mitigation) जैसे चरण शामिल होते हैं। वहीं जोखिम मूल्यांकन के अंतर्गत किसी क्षेत्र की संवेदनशीलता, खतरे की तीव्रता और संभावित नुकसान का आकलन किया जाता है।

    Hazard Mapping और Risk Assessment जैसी तकनीकों की सहायता से आपदा संभावित क्षेत्रों की पहचान की जाती है। साथ ही GIS और Remote Sensing जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने में किया जा रहा है।

   इस प्रकार, प्रभावी आपदा प्रबंधन और सटीक जोखिम मूल्यांकन से जनहानि और आर्थिक नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

(vi) जैव विविधता और संरक्षण:-

   जैव विविधता पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जीवों, पौधों और सूक्ष्मजीवों की विविधता को दर्शाती है। यह पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। Biodiversity के संरक्षण के बिना प्राकृतिक संसाधनों और जीवन चक्र का संतुलन बिगड़ सकता है।

    वर्तमान समय में वनों की कटाई, प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और मानव गतिविधियों के कारण जैव विविधता को खतरा उत्पन्न हो रहा है। इसके संरक्षण के लिए राष्ट्रीय उद्यान, अभयारण्य और बायोस्फीयर रिजर्व स्थापित किए जाते हैं।

    इस प्रकार, जैव विविधता का संरक्षण सतत विकास और भविष्य की पीढ़ियों के लिए आवश्यक है, जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहे।

(vi) कृषि भूगोल में परिवर्तन:-

   कृषि भूगोल में हाल के वर्षों में महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिले हैं, जो नई तकनीकों और नीतियों के कारण संभव हुए हैं। आधुनिक कृषि में Precision Agriculture का उपयोग बढ़ा है, जिससे संसाधनों का सटीक और कुशल उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा जैविक खेती (Organic Farming), उच्च उत्पादक बीज और उन्नत सिंचाई तकनीकों का विकास हुआ है।

   ड्रोन, सेंसर और GIS तकनीकों के माध्यम से फसल की निगरानी और उत्पादन में सुधार किया जा रहा है। साथ ही बाजार आधारित कृषि और वैश्वीकरण के प्रभाव से कृषि प्रणाली में भी बदलाव आया है।

    इस प्रकार, कृषि भूगोल अब अधिक वैज्ञानिक, तकनीकी और उत्पादक बनता जा रहा है।

(vii) डिजिटल भूगोल (Digital Geography):-

    डिजिटल भूगोल भूगोल का एक आधुनिक क्षेत्र है, जिसमें डिजिटल तकनीकों और डेटा का उपयोग करके स्थानिक जानकारी का अध्ययन किया जाता है। इसमें Big Data, Geographic Information System (GIS) और इंटरनेट आधारित सेवाओं का महत्वपूर्ण योगदान है।

  डिजिटल प्लेटफॉर्म जैसे Google Maps के माध्यम से स्थान, मार्ग और सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

   यह क्षेत्र शहरी नियोजन, परिवहन, आपदा प्रबंधन और पर्यावरण अध्ययन में उपयोगी है। डिजिटल भूगोल के कारण डेटा विश्लेषण अधिक तेज, सटीक और प्रभावी हो गया है, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया में सुधार हुआ है।

(viii) सतत विकास लक्ष्य (SDGs) और भूगोल:-

    सतत विकास लक्ष्य (SDGs) संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित 17 वैश्विक लक्ष्य हैं, जिनका उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक विकास सुनिश्चित करना है। United Nations द्वारा निर्धारित ये लक्ष्य 2030 तक प्राप्त करने का लक्ष्य रखते हैं।

    भूगोल इन लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह स्थानिक (spatial) विश्लेषण के माध्यम से संसाधनों के वितरण, जनसंख्या और पर्यावरणीय समस्याओं को समझने में सहायता करता है।

   GIS और Remote Sensing जैसी तकनीकों से जल, भूमि और ऊर्जा संसाधनों का बेहतर प्रबंधन संभव होता है। इस प्रकार भूगोल सतत विकास की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है।

(ix) अंतःविषय दृष्टिकोण (Interdisciplinary Approach):-

    अंतःविषय दृष्टिकोण वह पद्धति है जिसमें विभिन्न विषयों के ज्ञान और तकनीकों को मिलाकर किसी समस्या का समग्र अध्ययन किया जाता है। भूगोल में यह दृष्टिकोण अत्यंत महत्वपूर्ण हो गया है, क्योंकि यह प्राकृतिक और मानवीय दोनों पहलुओं को जोड़ता है।

   उदाहरण के लिए, Geography का संबंध अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, पर्यावरण विज्ञान और राजनीति विज्ञान से जोड़ा जाता है। इससे जटिल समस्याओं जैसे जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण और संसाधन प्रबंधन को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है।

    इस दृष्टिकोण से शोध अधिक व्यापक, सटीक और व्यावहारिक बनता है, जो सतत विकास और प्रभावी नीति निर्माण में सहायक है।

(x) क्षेत्रीय नियोजन (Regional Planning):-

    क्षेत्रीय नियोजन वह प्रक्रिया है जिसमें किसी क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए योजनाएँ बनाई जाती हैं। इसका उद्देश्य संसाधनों का उचित उपयोग, क्षेत्रीय असमानताओं को कम करना और जीवन स्तर में सुधार लाना है।

   इसमें भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक तत्वों का समन्वय किया जाता है। Regional Planning के अंतर्गत भूमि उपयोग, परिवहन, उद्योग और आवास की योजनाएँ तैयार की जाती हैं।

   GIS और अन्य भू-स्थानिक तकनीकों की मदद से क्षेत्रों का विश्लेषण कर प्रभावी योजनाएँ बनाई जाती हैं। इस प्रकार क्षेत्रीय नियोजन सतत विकास और संतुलित क्षेत्रीय प्रगति सुनिश्चित करता है।

(xi) स्वास्थ्य भूगोल (Health Geography):-

   स्वास्थ्य भूगोल भूगोल की एक महत्वपूर्ण शाखा है, जिसमें रोगों के वितरण, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और पर्यावरण के प्रभाव का अध्ययन किया जाता है। Health Geography के अंतर्गत यह देखा जाता है कि विभिन्न क्षेत्रों में बीमारियाँ क्यों और कैसे फैलती हैं।

   इसमें जलवायु, स्वच्छता, जनसंख्या घनत्व और संसाधनों की उपलब्धता जैसे कारकों का विश्लेषण किया जाता है। महामारी जैसे COVID-19 ने इस क्षेत्र के महत्व को और बढ़ा दिया है।

   स्वास्थ्य भूगोल बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की योजना बनाने, रोग नियंत्रण और जनस्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

निष्कर्ष:-

    इस प्रकार भूगोल में हाल के रुझान यह दर्शाते हैं कि यह विषय अब केवल पृथ्वी के भौतिक स्वरूप तक सीमित नहीं है, बल्कि मानव जीवन, तकनीक, पर्यावरण और वैश्विक समस्याओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। आधुनिक तकनीकों (GIS, Remote Sensing), जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण, और सतत विकास जैसे मुद्दों ने भूगोल को अधिक प्रासंगिक और उपयोगी बना दिया है।

    भविष्य में भूगोल का महत्व और बढ़ेगा, क्योंकि यह हमें पृथ्वी और मानव के बीच संतुलन स्थापित करने में मार्गदर्शन प्रदान करता है।

1. Field Techniques: Merits, Demerits and Selection / फील्ड तकनीकों के लाभ, सीमाएँ तथा उनका चयन

Field Techniques: Merits, Demerits and Selection 

फील्ड तकनीकों के लाभ, सीमाएँ तथा उनका चयन

Field Techniques

परिचय (Introduction)

      भूगोल तथा अन्य सामाजिक विज्ञानों में फील्ड वर्क (Field Work) शोध की एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। फील्ड वर्क के दौरान शोधकर्ता वास्तविक क्षेत्र में जाकर प्रत्यक्ष रूप से डेटा एकत्र करता है। इस प्रक्रिया में विभिन्न फील्ड तकनीकों (Field Techniques) का उपयोग किया जाता है, जिनकी सहायता से शोधकर्ता किसी क्षेत्र की भौतिक, सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय विशेषताओं का अध्ययन करता है।

     फील्ड तकनीकें डेटा संग्रहण, विश्लेषण और निष्कर्ष निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसलिए किसी भी शोध में सही तकनीक का चयन करना आवश्यक होता है।

फील्ड तकनीकों का अर्थ (Meaning of Field Techniques)

    फील्ड तकनीकें वे विधियाँ या तरीके हैं जिनकी सहायता से शोधकर्ता क्षेत्र में जाकर प्रत्यक्ष रूप से जानकारी एकत्र करता है।

    इन तकनीकों में मुख्य रूप से शामिल हैं-

(i) अवलोकन (Observation)

(ii) साक्षात्कार (Interview)

(iii) प्रश्नावली (Questionnaire)

(iv) अनुसूची (Schedule)

(v) सर्वेक्षण (Survey)

(vi) मापन और मानचित्रण (Measurement & Mapping)

     इनका उद्देश्य क्षेत्र से प्राथमिक आँकड़े (Primary Data) प्राप्त करना होता है।

फील्ड तकनीकों के लाभ (Merits of Field Techniques):

     फील्ड तकनीकें शोध कार्य में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, क्योंकि इनके माध्यम से शोधकर्ता सीधे अध्ययन क्षेत्र में जाकर जानकारी एकत्र करता है। इसके प्रमुख लाभ निम्नलिखित हैं-

(i) प्रत्यक्ष और वास्तविक जानकारी:-

       फील्ड तकनीकों के माध्यम से शोधकर्ता स्वयं क्षेत्र में जाकर डेटा एकत्र करता है, जिससे प्राप्त जानकारी अधिक सटीक और वास्तविक होती है।

(ii) प्राथमिक आँकड़ों की प्राप्ति:-

      इन तकनीकों से शोधकर्ता को सीधे क्षेत्र से प्राथमिक डेटा (Primary Data) प्राप्त होता है, जो शोध के लिए अधिक विश्वसनीय माना जाता है।

(iii) क्षेत्र की वास्तविक परिस्थितियों की समझ:-

      फील्ड वर्क के दौरान शोधकर्ता क्षेत्र की भौगोलिक, सामाजिक और आर्थिक परिस्थितियों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकता है।

(iv) समस्या का गहन अध्ययन संभव:-

      फील्ड तकनीकें किसी भी समस्या या विषय का विस्तृत और गहराई से अध्ययन करने में सहायक होती हैं।

(v) स्थानीय लोगों से संपर्क:-

    फील्ड कार्य के दौरान शोधकर्ता का स्थानीय लोगों से संपर्क होता है, जिससे स्थानीय समस्याओं और स्थितियों की सही जानकारी मिलती है।

(vi) व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि:-

     फील्ड वर्क के माध्यम से शोधकर्ता को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होता है, जिससे उसके ज्ञान और समझ में वृद्धि होती है।

(vii) मानचित्रण और विश्लेषण में सहायता:-

     फील्ड तकनीकों से प्राप्त आँकड़ों के आधार पर मानचित्र, ग्राफ और चार्ट तैयार करना आसान हो जाता है।

(viii) शोध की विश्वसनीयता:-

     प्रत्यक्ष रूप से एकत्रित आँकड़ों के कारण शोध अधिक वैज्ञानिक और विश्वसनीय बन जाता है।

फील्ड तकनीकों की सीमाएँ (Demerits of Field Techniques):

     फील्ड तकनीकें शोध कार्य में उपयोगी होती हैं, लेकिन इनके कुछ महत्वपूर्ण सीमाएँ भी होती हैं। ये सीमाएँ निम्नलिखित हैं-

(i) अधिक समय की आवश्यकता:-

      फील्ड वर्क करने में काफी समय लगता है क्योंकि शोधकर्ता को क्षेत्र में जाकर डेटा एकत्र करना पड़ता है।

(ii) खर्च अधिक:-

   फील्ड कार्य के दौरान यात्रा, आवास, उपकरण और अन्य व्यवस्थाओं पर अधिक खर्च करना पड़ता है।

(iii) कठिन भौगोलिक परिस्थितियाँ:-

     कई बार अध्ययन क्षेत्र दूरस्थ या दुर्गम होता है, जिससे डेटा संग्रहण में कठिनाई आती है।

(iv) मौसम का प्रभाव:-

     बारिश, अत्यधिक गर्मी या ठंड जैसी प्राकृतिक परिस्थितियाँ फील्ड कार्य को प्रभावित कर सकती हैं।

(v) उत्तरदाताओं का सहयोग न मिलना:-

    कभी-कभी लोग सही जानकारी देने से हिचकिचाते हैं या सहयोग नहीं करते, जिससे डेटा अधूरा रह सकता है।

(vi) मानवीय त्रुटियों की संभावना:-

   अवलोकन या साक्षात्कार के दौरान शोधकर्ता से गलती होने की संभावना रहती है।

(vii) सीमित क्षेत्र में अध्ययन:-

    फील्ड वर्क आमतौर पर सीमित क्षेत्र तक ही किया जा सकता है, इसलिए बड़े क्षेत्र का अध्ययन कठिन हो जाता है।

(viii) डेटा विश्लेषण में कठिनाई:-

    फील्ड से प्राप्त अधिक मात्रा में आँकड़ों को व्यवस्थित करना और उनका विश्लेषण करना कभी-कभी कठिन हो जाता है।

फील्ड तकनीकों का चयन (Selection of Field Techniques):

    फील्ड तकनीकों का चयन किसी भी शोध कार्य की सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उचित तकनीक के चयन से डेटा संग्रहण अधिक प्रभावी और विश्वसनीय बनता है। फील्ड तकनीकों के चयन में निम्नलिखित बातों का ध्यान रखा जाता है-

(i) शोध के उद्देश्य के आधार पर:-

    फील्ड तकनीक का चयन शोध के उद्देश्य के अनुसार किया जाता है। यदि अध्ययन सामाजिक विषयों से संबंधित है तो साक्षात्कार या प्रश्नावली उपयुक्त होती है।

(ii) अध्ययन क्षेत्र की प्रकृति:-

      अध्ययन क्षेत्र की भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियाँ भी तकनीक के चयन को प्रभावित करती हैं। कठिन या दूरस्थ क्षेत्रों में सरल तकनीकों का उपयोग किया जाता है।

(iii) समय की उपलब्धता:-

     यदि शोध के लिए समय सीमित है, तो ऐसी तकनीकों का चयन किया जाता है जिनसे कम समय में अधिक डेटा प्राप्त किया जा सके।

(iv) आर्थिक संसाधन:-

     फील्ड वर्क में खर्च भी एक महत्वपूर्ण कारक है। इसलिए शोधकर्ता को उपलब्ध आर्थिक संसाधनों के अनुसार तकनीक का चयन करना चाहिए।

(v) डेटा की प्रकृति:-

    यदि शोध में गुणात्मक डेटा चाहिए तो अवलोकन और साक्षात्कार उपयोगी होते हैं, जबकि मात्रात्मक डेटा के लिए सर्वेक्षण और मापन तकनीकें अधिक उपयुक्त होती हैं।

(vi) शोधकर्ता का अनुभव और कौशल:-

     तकनीक का चयन शोधकर्ता के अनुभव, ज्ञान और प्रशिक्षण पर भी निर्भर करता है।

(vii) उत्तरदाताओं की उपलब्धता:-

     यदि उत्तरदाता आसानी से उपलब्ध हों, तो साक्षात्कार और प्रश्नावली जैसी तकनीकें अधिक प्रभावी होती हैं।

निष्कर्ष (Conclusion):

     इस प्रकार फील्ड तकनीकें किसी भी भौगोलिक और सामाजिक शोध का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं। इनके माध्यम से शोधकर्ता क्षेत्र में जाकर वास्तविक परिस्थितियों का अध्ययन करता है और प्राथमिक आँकड़े प्राप्त करता है। यद्यपि फील्ड तकनीकों में समय, धन और श्रम अधिक लगता है, फिर भी इनके द्वारा प्राप्त जानकारी अधिक सटीक और विश्वसनीय होती है। इसलिए शोध के उद्देश्य, संसाधनों और अध्ययन क्षेत्र की प्रकृति को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त फील्ड तकनीक का चयन करना आवश्यक होता है।

     इस प्रकार, सही फील्ड तकनीकों के उपयोग से शोध अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और विश्वसनीय बनता है।

4. Observation Method / अवलोकन विधि

Observation Method

अवलोकन विधि

    Observation Method

    Observation Method / अवलोकन विधि प्राथमिक आँकड़े (Primary Data) एकत्र करने की एक महत्वपूर्ण विधि है। इसमें शोधकर्ता किसी व्यक्ति, घटना, वस्तु या गतिविधि को सीधे देखकर, समझकर और नोट करके जानकारी एकत्र करता है। इसमें उत्तरदाता से प्रश्न पूछना जरूरी नहीं होता, बल्कि प्रत्यक्ष निरीक्षण के आधार पर तथ्य इकट्ठे किए जाते हैं।

    सरल शब्दों में जब शोधकर्ता किसी घटना या व्यवहार को प्रत्यक्ष रूप से देखकर जानकारी जुटाता है, तो उसे अवलोकन विधि कहते हैं।

   अर्थात् अवलोकन विधि वह विधि है जिसमें शोधकर्ता किसी घटना या व्यवहार को सीधे देखकर जानकारी एकत्र करता है।

उदाहरण

✍️ शिक्षक द्वारा कक्षा में छात्रों के व्यवहार का निरीक्षण करना।

✍️ शोधकर्ता द्वारा बाजार में लोगों की खरीदारी की आदतों को देखना।

✍️ कृषि वैज्ञानिक द्वारा खेत में फसल की वृद्धि का निरीक्षण करना।

✍️ यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर वाहनों की संख्या और गति का अवलोकन करना।

अवलोकन विधि के प्रकार

       अवलोकन विधि (Observation Method) के मुख्य प्रकार इस प्रकार हैं-

1.  सहभागी अवलोकन (Participant Observation) 

2. असहभागी अवलोकन (Non-Participant Observation) 

3. संरचित अवलोकन (Structured Observation) 

4. असंरचित अवलोकन (Unstructured Observation)

1. सहभागी अवलोकन (Participant Observation) :-

      सहभागी अवलोकन वह विधि है जिसमें शोधकर्ता अध्ययन किए जा रहे समूह या समुदाय का स्वयं हिस्सा बनकर उनकी गतिविधियों और व्यवहार का निरीक्षण करता है। इस विधि में शोधकर्ता लोगों के साथ रहकर उनके दैनिक जीवन, परंपराओं और व्यवहार को समझता है।

     इससे जानकारी अधिक वास्तविक और गहन मिलती है। उदाहरण के लिए, कोई शोधकर्ता गाँव में रहकर वहाँ के लोगों की जीवन-शैली और सामाजिक गतिविधियों का अध्ययन करता है। इस प्रकार सहभागी अवलोकन से सामाजिक व्यवहार को अच्छी तरह समझा जा सकता है।

2. असहभागी अवलोकन (Non-Participant Observation) :-     

       असहभागी अवलोकन वह विधि है जिसमें शोधकर्ता किसी समूह, घटना या गतिविधि का अध्ययन उसका हिस्सा बने बिना करता है। वह केवल दूर से निरीक्षण करता है और जो भी गतिविधियाँ होती हैं उन्हें ध्यानपूर्वक देखकर नोट करता है।

     इस विधि में शोधकर्ता का हस्तक्षेप बहुत कम होता है, इसलिए लोगों का व्यवहार स्वाभाविक रहता है। उदाहरण के लिए, एक शिक्षक कक्षा में बैठकर छात्रों के व्यवहार को बिना उनके कार्यों में भाग लिए केवल देखता और लिखता है।

3. संरचित अवलोकन (Structured Observation) :-   

     संरचित अवलोकन वह विधि है जिसमें शोधकर्ता किसी घटना या व्यवहार का अध्ययन पहले से तय योजना, नियम या चेकलिस्ट के आधार पर करता है। इस विधि में यह पहले ही निर्धारित कर लिया जाता है कि कौन-कौन सी बातों का अवलोकन करना है और किस प्रकार जानकारी दर्ज करनी है। इससे प्राप्त आँकड़े अधिक व्यवस्थित और तुलनात्मक होते हैं।

उदाहरण के लिए, यदि कोई शोधकर्ता कक्षा में छात्रों के व्यवहार का अध्ययन करना चाहता है, तो वह पहले से एक सूची बना लेता है जैसे—कितने छात्र ध्यान से पढ़ रहे हैं, कितने नोट्स लिख रहे हैं और कितने बातचीत कर रहे हैं। इस प्रकार निश्चित योजना के अनुसार किया गया निरीक्षण संरचित अवलोकन कहलाता है।

4. असंरचित अवलोकन (Unstructured Observation) :-

    असंरचित अवलोकन वह विधि है जिसमें शोधकर्ता बिना किसी पूर्व निर्धारित योजना, सूची या प्रश्नों के किसी घटना, व्यक्ति या गतिविधि का निरीक्षण करता है। इसमें शोधकर्ता परिस्थिति के अनुसार जो भी महत्वपूर्ण जानकारी दिखाई देती है, उसे स्वतंत्र रूप से नोट करता है।

     इस विधि में अवलोकन अधिक लचीला और खुला होता है, जिससे शोधकर्ता को विषय को गहराई से समझने का अवसर मिलता है। उदाहरण के लिए, यदि कोई शोधकर्ता किसी गाँव के सामाजिक जीवन का अध्ययन करना चाहता है, तो वह गाँव में रहकर लोगों की दैनिक गतिविधियों, व्यवहार और परंपराओं का निरीक्षण करता है।

अवलोकन विधि के लाभ:

   इसके कई महत्वपूर्ण लाभ होते हैं।

(i) प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त – इस विधि में शोधकर्ता स्वयं देखकर तथ्य एकत्र करता है, इसलिए जानकारी अधिक सटीक और वास्तविक होती है।

(ii) विश्वसनीयता अधिक – अवलोकन द्वारा प्राप्त आँकड़े सामान्यतः अधिक भरोसेमंद होते हैं क्योंकि वे प्रत्यक्ष अनुभव पर आधारित होते हैं।

(iii) प्राकृतिक व्यवहार का अध्ययन संभव – इस विधि से लोगों के व्यवहार को उनकी स्वाभाविक स्थिति में देखा जा सकता है।

(iv) अनपढ़ लोगों के लिए भी उपयोगी – इसमें उत्तरदाता को पढ़ना या लिखना नहीं पड़ता, इसलिए यह सभी प्रकार के लोगों पर लागू होती है।

(v) वास्तविक परिस्थितियों का ज्ञान – अवलोकन से वास्तविक स्थिति और वातावरण को समझना आसान होता है।

(vi) तुरंत जानकारी – घटनाओं का उसी समय निरीक्षण करके तुरंत डेटा प्राप्त किया जा सकता है।

(vii) व्यवहार और गतिविधियों का सही अध्ययन – लोगों की क्रियाओं और गतिविधियों का सटीक विश्लेषण किया जा सकता है।

(viii) अन्य विधियों की पुष्टि में सहायक – यह विधि प्रश्नावली और साक्षात्कार से प्राप्त जानकारी की सत्यता की जाँच करने में भी सहायक होती है।

      इस प्रकार अवलोकन विधि शोध कार्य में बहुत उपयोगी और प्रभावी मानी जाती है।

अवलोकन विधि की सीमाएँ:

✍️ इसमें अधिक समय और मेहनत लगती है।

✍️ हर प्रकार की जानकारी अवलोकन से प्राप्त नहीं हो सकती।

✍️ कभी-कभी शोधकर्ता की व्यक्तिगत सोच का प्रभाव पड़ सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

    इस प्रकार अवलोकन विधि प्राथमिक आँकड़ों के संकलन की एक महत्वपूर्ण और उपयोगी विधि है। इसमें शोधकर्ता किसी घटना, व्यक्ति या गतिविधि का प्रत्यक्ष निरीक्षण करके जानकारी प्राप्त करता है। इस विधि से प्राप्त आँकड़े अधिक वास्तविक और विश्वसनीय होते हैं, क्योंकि वे सीधे अनुभव पर आधारित होते हैं।

      हालांकि इसमें समय और मेहनत अधिक लगती है, फिर भी सामाजिक तथा वैज्ञानिक शोध में यह विधि बहुत प्रभावी मानी जाती है और सही निष्कर्ष निकालने में सहायक होती है।

13. Inductive and Deductive Approaches in Geography / भूगोल में आगमनात्मक एवं निगमनात्मक उपागम

Inductive and Deductive Approaches in Geography

भूगोल में आगमनात्मक एवं निगमनात्मक उपागम

परिचय

      भूगोल पृथ्वी की सतह पर पाए जाने वाले प्राकृतिक तथा मानवीय तत्त्वों और उनके आपसी संबंधों का अध्ययन करने वाला विज्ञान है। इन तत्त्वों को समझने और विश्लेषण करने के लिए भूगोल में विभिन्न उपागम अपनाए जाते हैं। इनमें आगमनात्मक (Inductive) और निगमनात्मक (Deductive) उपागम सबसे महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

    आगमनात्मक उपागम में विशिष्ट तथ्यों और अनुभवों के आधार पर सामान्य नियमों का निर्माण किया जाता है, जबकि निगमनात्मक उपागम में पहले से स्थापित सिद्धांतों के आधार पर विशिष्ट घटनाओं की व्याख्या की जाती है। इन दोनों उपागमों ने भूगोल को वर्णनात्मक विषय से वैज्ञानिक और विश्लेषणात्मक विषय के रूप में विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

     संक्षेप में भूगोल एक ऐसा विषय है जो पृथ्वी की सतह पर घटित प्राकृतिक तथा मानवीय घटनाओं का अध्ययन करता है। इन घटनाओं को समझने के लिए भूगोल में विभिन्न उपागम (Approaches) अपनाए जाते हैं। उनमें से दो सबसे महत्वपूर्ण उपागम हैं-

1. आगमनात्मक उपागम (Inductive Approach)

2. निगमनात्मक उपागम (Deductive Approach)

     ये दोनों उपागम यह निर्धारित करते हैं कि भूगोल में ज्ञान का निर्माण किस दिशा से और किस प्रकार किया जाए।

उपागम (Approach) का अर्थ:

     उपागम से आशय उस दृष्टिकोण या पद्धति से है, जिसके माध्यम से किसी विषय का अध्ययन किया जाता है। भूगोल में उपागम यह तय करता है कि हम-

✍️ तथ्यों से सिद्धांत तक जाएँ, या

✍️ सिद्धांत से तथ्यों की व्याख्या करें।

आगमनात्मक उपागम (Inductive Approach):

     आगमनात्मक उपागम वह अध्ययन-पद्धति है जिसमें भूगोल का अध्ययन विशिष्ट तथ्यों, घटनाओं और प्रत्यक्ष अवलोकनों से प्रारम्भ होकर सामान्य नियमों या सिद्धांतों के निर्माण तक पहुँचता है। इस उपागम में पहले विभिन्न स्थानों से प्राप्त आँकड़ों और अनुभवों का संग्रह किया जाता है, फिर उनका विश्लेषण एवं तुलना करके सामान्य निष्कर्ष निकाले जाते हैं।

    भूगोल में यह उपागम प्राकृतिक घटनाओं जैसे जलवायु, स्थलरूप, नदियों और मृदा के अध्ययन में विशेष रूप से उपयोगी है। आगमनात्मक उपागम अनुभव और वास्तविकता पर आधारित होने के कारण भूगोल को वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है तथा नए नियमों और अवधारणाओं के विकास में सहायक सिद्ध होता है।

      संक्षेप में आगमनात्मक उपागम वह पद्धति है जिसमें- विशिष्ट तथ्यों और उदाहरणों के अध्ययन से सामान्य नियमों या सिद्धांतों तक पहुँचा जाता है। अर्थात पहले तथ्य, फिर नियम

प्रक्रिया:

      आगमनात्मक उपागम की प्रक्रिया में सर्वप्रथम किसी क्षेत्र या घटना से संबंधित प्रत्यक्ष अवलोकन किया जाता है। इसके बाद विभिन्न स्थानों से जुड़े तथ्यों एवं आँकड़ों का संग्रह किया जाता है। संकलित तथ्यों की तुलना और विश्लेषण करके उनमें निहित समानताओं और भिन्नताओं को पहचाना जाता है। अंततः इन विश्लेषित तथ्यों के आधार पर सामान्य नियमों, सिद्धांतों या निष्कर्षों का निर्माण किया जाता है। यह प्रक्रिया अनुभव और वास्तविकता पर आधारित होती है, इसलिए इसे वैज्ञानिक एवं विश्वसनीय माना जाता है।

भूगोल में आगमनात्मक उपागम का प्रयोग:

✍️ प्रारम्भिक भूगोलवेत्ताओं द्वारा व्यापक उपयोग

✍️ अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट (Alexander von Humboldt) – क्षेत्रीय अवलोकन, अनुभव और तुलनात्मक अध्ययन के आधार पर सामान्य नियमों की स्थापना।

✍️ वेरेनियस (Bernhard Varenius) – प्राकृतिक तथ्यों से सार्वभौमिक नियम निकालने के पक्षधर।

✍️ विशेष रूप से भौतिक भूगोल और प्रादेशिक भूगोल में उपयोगी।

उदाहरण:

(i) विभिन्न स्थानों के तापमान और वर्षा के आँकड़े एकत्र कर ⇒ जलवायु के सामान्य नियम बनाना

(ii) अनेक नदियों का अध्ययन कर ⇒ नदी के अपरदन और निक्षेपण के नियम निकालना

विशेषताएँ:

(i) विशिष्ट तथ्यों से सामान्य नियमों की ओर अग्रसर

(ii) प्रत्यक्ष अवलोकन और अनुभव पर आधारित

(iii) क्षेत्रीय एवं स्थल-स्तरीय अध्ययन पर बल

(iv) तुलनात्मक विधि का व्यापक प्रयोग

(v) नए सिद्धांतों एवं नियमों की खोज में सहायक

(vi) भौतिक भूगोल के अध्ययन में अधिक उपयोगी

(vii) प्रकृति के वास्तविक स्वरूप के निकट

(viii) वैज्ञानिक सोच और विश्लेषण क्षमता को बढ़ावा देता है।

सीमाएँ (Limitations):

⇒ समय-साध्य प्रक्रिया

⇒ सीमित तथ्यों से गलत सामान्यीकरण का खतरा

⇒ पूर्ण सार्वभौमिक नियम हमेशा संभव नहीं

निगमनात्मक उपागम (Deductive Approach):

          निगमनात्मक उपागम (Deductive Approach) वह अध्ययन-पद्धति है जिसमें पहले से स्थापित सामान्य नियमों, सिद्धांतों या अवधारणाओं के आधार पर विशिष्ट तथ्यों और घटनाओं की व्याख्या की जाती है। इस उपागम में अध्ययन की दिशा सामान्य से विशेष की ओर होती है। सर्वप्रथम किसी सिद्धांत या नियम को स्वीकार किया जाता है, फिर उसके आधार पर परिकल्पनाएँ बनाई जाती हैं और अंत में वास्तविक तथ्यों द्वारा उनकी जाँच की जाती है।

     भूगोल में निगमनात्मक उपागम का प्रयोग प्राकृतिक तथा मानवीय घटनाओं की तार्किक, वैज्ञानिक और व्यवस्थित व्याख्या के लिए किया जाता है। यह उपागम भूगोल को सैद्धांतिक और मात्रात्मक स्वरूप प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

     संक्षेप में निगमनात्मक उपागम वह पद्धति है जिसमें- पहले से स्थापित सामान्य नियमों या सिद्धांतों के आधार पर विशिष्ट घटनाओं की व्याख्या की जाती है। अर्थात पहले नियम, फिर तथ्य।

प्रक्रिया:

      निगमनात्मक उपागम में अध्ययन की शुरुआत पहले से स्थापित सामान्य नियमों या सिद्धांतों से की जाती है। सर्वप्रथम किसी सिद्धांत या मॉडल का चयन किया जाता है, जिसके आधार पर एक परिकल्पना निर्मित की जाती है। इसके बाद संबंधित क्षेत्र से तथ्यों एवं आँकड़ों का संग्रह कर उस परिकल्पना का परीक्षण किया जाता है।

     यदि प्राप्त तथ्य सिद्धांत के अनुरूप होते हैं तो परिकल्पना की पुष्टि होती है, अन्यथा उसमें संशोधन किया जाता है। अंततः निष्कर्ष निकाले जाते हैं, जिनसे किसी विशिष्ट भौगोलिक घटना की व्याख्या की जाती है। इस प्रकार निगमनात्मक उपागम तर्क, विश्लेषण और वैज्ञानिक परीक्षण पर आधारित होता है। अर्थात संक्षेप में

(i) सामान्य सिद्धांत का चयन

(ii) परिकल्पना का निर्माण

(iii) तथ्यों के माध्यम से परीक्षण

(iv) निष्कर्ष की पुष्टि या अस्वीकृति

भूगोल में निगमनात्मक उपागम का प्रयोग:

     इसका आधुनिक भूगोल में व्यापक उपयोग किया जाता है। जैसे- यदि यह सिद्धांत हो कि “औद्योगिक क्षेत्र परिवहन सुविधा के निकट विकसित होते हैं”, तो किसी शहर के औद्योगिक विकास का अध्ययन इसी आधार पर किया जाएगा। इस उपागम से शोध में तार्किकता, स्पष्टता और वैज्ञानिकता बढ़ती है। मानव एवं आर्थिक भूगोल में क्षेत्रीय विश्लेषण, मॉडल परीक्षण तथा स्थानिक पैटर्न समझने में इसका व्यापक प्रयोग होता है। अन्य उदाहरण जलवायु के सिद्धांत के आधार पर किसी क्षेत्र की वर्षा का अनुमान करना, गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत से नदी प्रवाह की दिशा को समझना।

विशेषताएँ:

✍️ तर्क और सिद्धांत पर आधारित

✍️ कम समय में निष्कर्ष

✍️ गणितीय एवं सांख्यिकीय विधियों का प्रयोग

लाभ (Merits):

✍️ तेज और व्यवस्थित प्रक्रिया

✍️ वैज्ञानिक और तर्कसंगत

✍️ भविष्यवाणी में सहायक

✍️ मॉडल निर्माण के लिए उपयुक्त

सीमाएँ (Limitations):

✍️ यदि सिद्धांत गलत हो तो निष्कर्ष भी गलत

✍️ स्थानीय विशेषताओं की उपेक्षा

✍️ मानवीय तत्वों को पूर्ण रूप से नहीं समझा पाता

आगमनात्मक और निगमनात्मक उपागम में अंतर

आधार आगमनात्मक निगमनात्मक
दिशा विशेष → सामान्य सामान्य → विशेष
आधार तथ्य, अनुभव सिद्धांत, तर्क
उपयोग प्रादेशिक अध्ययन सामान्य नियम
समय अधिक कम
प्रकृति खोजपरक व्याख्यात्मक

भूगोल में दोनों उपागमों का महत्व: 

       भूगोल में आगमनात्मक उपागम (Inductive Approach) में शोधकर्ता छोटे-छोटे तथ्यों, आंकड़ों और क्षेत्रीय अध्ययन से सामान्य सिद्धांत बनाता है। उदाहरणतः किसी क्षेत्र की वर्षा, तापमान और फसल पैटर्न का अध्ययन कर व्यापक निष्कर्ष निकाले जाते हैं। यह पद्धति अनुभवजन्य और व्यवहारिक ज्ञान को बढ़ाती है।

      वहीं निगमनात्मक उपागम (Deductive Approach) में पहले सिद्धांत स्थापित किए जाते हैं, फिर उन्हें वास्तविक तथ्यों पर परखा जाता है। जैसे जनसंख्या सिद्धांत को किसी शहर के आंकड़ों से जांचना।

        दोनों उपागम परस्पर पूरक हैं और भूगोल को वैज्ञानिक, तर्कसंगत तथा व्यावहारिक आधार प्रदान करते हैं।

निष्कर्ष:

     आगमनात्मक और निगमनात्मक उपागम भूगोल के अध्ययन की दो मूलभूत पद्धतियाँ हैं। आगमनात्मक उपागम तथ्यों से सिद्धांतों तक पहुँचने में सहायक है, जबकि निगमनात्मक उपागम सिद्धांतों के आधार पर घटनाओं की व्याख्या करता है। आधुनिक भूगोल में दोनों उपागमों का समन्वित प्रयोग किया जाता है, जिससे भूगोल अधिक वैज्ञानिक, व्यावहारिक और विश्वसनीय विषय बन गया है।

12. Concept and Methodological Development in Geography /भूगोल में संकल्पनात्मक एवं पद्धतिगत विकास

Concept and Methodological Development in Geography

भूगोल में संकल्पनात्मक एवं पद्धतिगत विकास 




परिचय:

        भूगोल केवल पृथ्वी की सतही विशेषताओं का वर्णन करने वाला विषय नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, मानव और उनके पारस्परिक संबंधों का वैज्ञानिक अध्ययन है। समय के साथ भूगोल में न केवल विषय-वस्तु बदली, बल्कि संकल्पनाओं (Concepts) और अध्ययन-पद्धतियों (Methodologies) में भी व्यापक परिवर्तन हुआ।

        प्रारम्भिक काल में भूगोल वर्णनात्मक (Descriptive) था, किंतु आधुनिक काल में यह विश्लेषणात्मक, वैज्ञानिक और बहु-विषयी बन गया है। इस विकास को समझने के लिए भूगोल के संकल्पनात्मक एवं पद्धतिगत विकास का अध्ययन आवश्यक है।

भूगोल में संकल्पना (Concept) का अर्थ:

   सामान्यतय: संकल्पना से आशय उन मौलिक विचारों और धारणाओं से है, जिनके आधार पर किसी विषय का अध्ययन किया जाता है। भूगोल में संकल्पनाएँ विषय को दिशा प्रदान करती हैं और यह तय करती हैं कि हम पृथ्वी और मानव को किस दृष्टि से देखें।

भूगोल की प्रमुख संकल्पनाएँ:   

       भूगोल की प्रमुख संकल्पनाएँ पृथ्वी को एक समग्र इकाई मानकर प्रकृति और मानव के आपसी संबंधों को समझने पर आधारित हैं। इनमें विविधता में एकता, क्षेत्रीय भिन्नता, मानव–पर्यावरण अंतःक्रिया, क्षेत्र की व्यक्तित्वता और समग्रता शामिल हैं, जो भूगोल को वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक स्वरूप प्रदान करती हैं।

(i) पृथ्वी एक इकाई के रूप में

    प्रारम्भिक भूगोलवेत्ताओं जैसे हम्बोल्ट और रिटर ने पृथ्वी को एक समग्र इकाई (Unity of Earth) माना। उनका विचार था कि पृथ्वी पर घटित सभी प्राकृतिक घटनाएँ आपस में जुड़ी हुई हैं।

(ii) विविधता में एकता (Unity in Diversity)

    यह संकल्पना बताती है कि पृथ्वी पर विविध भौतिक और मानवीय स्वरूप पाए जाते हैं, किंतु उनके पीछे कुछ सामान्य नियम कार्य करते हैं। यह विचार भूगोल को वैज्ञानिक आधार प्रदान करता है।

(iii) क्षेत्रीय भिन्नता (Areal Differentiation)

        रिचर्ड हार्टशोर्न द्वारा प्रतिपादित यह संकल्पना भूगोल की केंद्रीय अवधारणा मानी जाती है। इसके अनुसार- “भूगोल का उद्देश्य पृथ्वी की सतह पर पाए जाने वाले क्षेत्रों की भिन्नताओं का अध्ययन करना है।”

(iv) मानव-पर्यावरण संबंध

    भूगोल की सबसे महत्वपूर्ण संकल्पनाओं में से एक है मानव और पर्यावरण का संबंध। इसके अंतर्गत विभिन्न विचारधाराएँ विकसित हुईं-

⇒ पर्यावरण नियतिवाद (Environmental Determinism)

⇒ संभावनावाद (Possibilism)

⇒ नव-नियतिवाद (Neo-determinism)

(v) क्षेत्र की व्यक्तित्वता (Regional Individuality)

    यह संकल्पना बताती है कि प्रत्येक क्षेत्र की अपनी अनोखी पहचान होती है, जो प्राकृतिक, आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक तत्त्वों के सम्मिलन से बनती है।

(vi) समग्रता (Holism / Totality)

    इस संकल्पना के अनुसार किसी क्षेत्र या घटना का अध्ययन उसके सभी घटकों को एक साथ लेकर किया जाना चाहिए, न कि अलग-अलग।

भूगोल में पद्धति (Methodology) का अर्थ

    पद्धति से आशय उन तरीकों और विधियों से है जिनके माध्यम से भूगोल में तथ्यों का संग्रह, विश्लेषण और व्याख्या की जाती है। पद्धति यह तय करती है कि भूगोल का अध्ययन कैसे किया जाएगा।

भूगोल के पद्धतिगत विकास के चरण:

(i) वर्णनात्मक पद्धति (Descriptive Method)

✍️ प्रारम्भिक काल में भूगोल पूर्णतः वर्णनात्मक था

✍️ यात्रियों और खोजकर्ताओं के विवरण पर आधारित

✍️ वैज्ञानिक विश्लेषण का अभाव

✍️ यह पद्धति ज्ञान-संग्रह के लिए उपयोगी थी, परंतु नियम-निर्माण में असमर्थ थी।

(ii) ऐतिहासिक पद्धति (Historical Method)

✍️ किसी क्षेत्र या घटना के विकास क्रम का अध्ययन

✍️ विशेष रूप से प्रादेशिक भूगोल में उपयोगी

✍️ मानव और पर्यावरण के ऐतिहासिक संबंधों पर बल

(iii) आगमनात्मक पद्धति (Inductive Method)

✍️ विशिष्ट तथ्यों से सामान्य नियमों की ओर

✍️ हम्बोल्ट और रिटर द्वारा समर्थन

✍️ अनुभव और अवलोकन पर आधारित

(iv) निगमनात्मक पद्धति (Deductive Method)

✍️ सामान्य सिद्धांतों से विशिष्ट निष्कर्षों की ओर

✍️ गणितीय एवं भौतिक भूगोल में अधिक प्रयोग

✍️ तर्कसंगत और सैद्धांतिक दृष्टिकोण

(v) क्षेत्रीय (प्रादेशिक) पद्धति (Regional Method)

✍️ किसी विशिष्ट क्षेत्र का समग्र अध्ययन

✍️ विदाल द ला ब्लाश द्वारा विकसित

✍️ प्राकृतिक एवं मानवीय तत्त्वों का समन्वय

(vi) तुलनात्मक पद्धति (Comparative Method)

✍️ विभिन्न क्षेत्रों या घटनाओं की तुलना

✍️ समानताओं और भिन्नताओं की पहचान

✍️ सामान्यीकरण में सहायक

(vii) मात्रात्मक पद्धति (Quantitative Method)

✍️ 1950 के दशक के बाद विकास

✍️ सांख्यिकी, गणित और मॉडल का प्रयोग

✍️ भूगोल को अधिक वैज्ञानिक बनाया

👉 इसे Quantitative Revolution कहा जाता है।

(viii) प्रणाली पद्धति (Systems Approach)

✍️ पृथ्वी को विभिन्न उप-प्रणालियों का समूह माना

✍️ प्राकृतिक और मानवीय प्रणालियों का अध्ययन

✍️ आधुनिक भौगोलिक विश्लेषण का आधार

(ix) व्यवहारवादी पद्धति (Behavioural Approach)

✍️ मानव के निर्णय और व्यवहार पर बल

✍️ स्थानिक व्यवहार (Spatial Behaviour) का अध्ययन

✍️ मानव भूगोल में महत्वपूर्ण

(x) समालोचनात्मक एवं मानववादी पद्धति

✍️ मानव अनुभव, मूल्य और भावना पर बल

✍️ भूगोल को मानवीय दृष्टिकोण से देखने का प्रयास

संकल्पना और पद्धति का परस्पर संबंध:

संकल्पना और पद्धति एक-दूसरे से अलग नहीं, बल्कि पूरक हैं।

✍️ संकल्पना → क्या अध्ययन करना है

✍️ पद्धति → कैसे अध्ययन करना है

बिना स्पष्ट संकल्पना के पद्धति दिशाहीन हो जाती है और बिना उचित पद्धति के संकल्पना अमूर्त रह जाती है।

आधुनिक भूगोल में समन्वित दृष्टिकोण

आधुनिक भूगोल में-

✍️ सामान्य और प्रादेशिक का समन्वय

✍️ गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों पद्धतियों का प्रयोग

✍️ बहु-विषयी (Interdisciplinary) दृष्टिकोण

      भूगोल अब एक समग्र, वैज्ञानिक और व्यावहारिक विज्ञान बन चुका है।

निष्कर्ष:

      भूगोल में संकल्पनात्मक और पद्धतिगत विकास ने इसे एक साधारण वर्णनात्मक विषय से आधुनिक वैज्ञानिक अनुशासन में परिवर्तित कर दिया है। समय के साथ नई संकल्पनाएँ और पद्धतियाँ जुड़ती गईं, जिससे भूगोल का दायरा व्यापक हुआ। आज भूगोल न केवल पृथ्वी और मानव के संबंधों को समझता है, बल्कि भविष्य की योजनाओं और सतत विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

8. Systematic Geography vs Regional Geography / क्रमबद्ध भूगोल बनाम प्रादेशिक भूगोल

Systematic Geography vs Regional Geography

(क्रमबद्ध भूगोल बनाम प्रादेशिक भूगोल)




परिचय (Introduction)

      वारेनियस ने सत्रहवीं शताब्दी में भूगोल की जिन दो शाखाओं सामान्य भूगोल एवं विशिष्ट भूगोल की चर्चा किया वही आगे चलकर क्रमशः व्यवस्थित अथवा क्रमबद्ध भूगोल एवं प्रादेशिक भूगोल कहा जाने लगा। सामान्य या व्यवस्थित या क्रमबद्ध भूगोल सामान्य नियमों, सिद्धांतों एवं संकल्पनाओं के निर्माण से संबंधित है। इसे भौतिक भूगोल तक सीमित रखा गया है। यह विश्व को एक इकाई के रूप में अध्ययन करता है। इसमें भूगोल के किसी एक तत्व का अध्ययन विश्व के सारे ही भागों के लिए किया जाता है।

     इसके विपरीत प्रादेशिक भूगोल में विश्व के किसी एक प्रदेश के तमाम भौगोलिक कारकों का अध्ययन किया जाता है

चित्र:Systematic Geography vs Regional Geography

      हालाँकि ऐसे अध्ययनों को द्वैधता के अन्तर्गत रखना लाजिमी नहीं है क्योंकि ये एक-दूसरे के पूरक हैं विरोधी नहीं।

    अर्थात संक्षेप में भूगोल एक ऐसा विषय है जो प्रकृति और मानव के बीच संबंधों का अध्ययन करता है। इसके विकास के दौरान यह प्रश्न उठा कि भूगोल का अध्ययन सामान्य नियमों के आधार पर किया जाए या विशिष्ट क्षेत्रों के आधार पर। इसी बहस से भूगोल की दो प्रमुख धाराएँ विकसित हुईं-

1. सामान्य/क्रमबद्ध भूगोल (General/Systematic Geography)

2. प्रादेशिक भूगोल (Regional Geography)

     इस विभाजन को भूगोल में द्वैतवाद (Dichotomy) कहा गया।

बर्नहार्ड वेरेनियस (Bernhard Varenius) का योगदान:

    17वीं शताब्दी में वेरेनियस ने सबसे पहले भूगोल को दो भागों में विभाजित किया-

(i) सामान्य / सार्वत्रिक भूगोल

✍️ इसमें सामान्य नियम, सिद्धांत और अवधारणाएँ शामिल हैं

✍️ सम्पूर्ण पृथ्वी को एक इकाई मानकर अध्ययन

✍️ प्राकृतिक नियमों पर आधारित

✍️ वैज्ञानिक और व्यवस्थित दृष्टिकोण

(ii) विशेष / प्रादेशिक भूगोल

✍️ किसी विशिष्ट क्षेत्र का अध्ययन

✍️ उस क्षेत्र की अनोखी (Unique) विशेषताओं पर बल

✍️ मानव और पर्यावरण के आपसी संबंधों का वर्णन

      वेरेनियस ने सामान्य भूगोल को अधिक वैज्ञानिक, जबकि प्रादेशिक भूगोल को अधिक वर्णनात्मक माना।

सामान्य भूगोल (General Geography) की मुख्य विशेषताएँ:

✍️ पृथ्वी को एक समग्र इकाई के रूप में देखता है

✍️ सामान्य नियमों की खोज करता है

✍️ विश्लेषणात्मक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण

✍️ नियम-स्थापना (Law formulation) पर बल

अध्ययन के क्षेत्र:

  • स्थलरूप (Landforms)

  • जलवायु (Climate)

  • मृदा (Soils)

  • वनस्पति (Plants)

  • जनसंख्या, आर्थिक, सामाजिक भूगोल आदि

👉 उदाहरण: पूरी दुनिया में मानसून प्रणाली का अध्ययन

प्रादेशिक भूगोल (Regional Geography) की मुख्य विशेषताएँ:

✍️ किसी विशेष क्षेत्र का समग्र अध्ययन

✍️ क्षेत्र की व्यक्तिगत पहचान (Individuality) पर जोर

✍️ प्राकृतिक + मानवीय तत्त्वों का समन्वित अध्ययन

✍️ वर्णनात्मक, तुलनात्मक और समग्र दृष्टिकोण

अध्ययन का केंद्र:

  • क्षेत्र की अनोखी विशेषताएँ

  • ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कारक

  • मानव–पर्यावरण अंतःक्रिया

✍️ उदाहरण: अफ्रीका का प्रादेशिक भूगोल

अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट (Humboldt)

✍️ तुलनात्मक अध्ययन के समर्थक

✍️ आगमनात्मक (Inductive) विधि पर विश्वास

✍️ विविधता में एकता (Unity in diversity) का सिद्धांत

✍️ प्राकृतिक भूगोल को वैज्ञानिक आधार दिया

✍️ उनकी प्रसिद्ध रचना “Kosmos” में सामान्य नियमों पर बल

कार्ल रिटर (Carl Ritter)

✍️प्रयोजनवादी (Teleologist) दृष्टिकोण

✍️ भूगोल को निगमनिक (Deductive) नहीं बल्कि आनुभविक (Empirical) विज्ञान माना

✍️ पृथ्वी को एक जीवित इकाई माना

✍️ “Terrestrial Unity” की अवधारणा

✍️ क्षेत्रीय समग्रता (Totality) पर जोर

✍️ उनका मानना था कि भूगोल का उद्देश्य केवल वर्णन नहीं, बल्कि नियमों की खोज है।

 फ्रेडरिक रैटजेल (Friedrich Ratzel)

✍️ मानव–पर्यावरण संबंध पर बल

✍️ निगमनिक (Deductive) विधि पर विश्वास

✍️ डार्विन के विकासवाद से प्रभावित

✍️ मानव समाज को पर्यावरण से संघर्षरत माना

✍️ मानव भूगोल के विकास में योगदान

विडाल डि ला ब्लाश (Vidal de la Blache)

✍️ फ्रांसीसी भूगोलवेत्ता

✍️ Possibilism के प्रवर्तक

✍️ मानव को सक्रिय और रचनात्मक माना

✍️ ‘Pays’ (लघु प्रदेश) की अवधारणा

✍️ प्रादेशिक भूगोल को भूगोल का कोर (Core) माना

✍️ उनके अनुसार क्षेत्र का अध्ययन इतिहास + संस्कृति + प्रकृति के साथ होना चाहिए।

रिचर्ड हार्टशोर्न (Richard Hartshorne):

✍️ क्षेत्रीय विभेदन (Areal Differentiation) की अवधारणा

✍️ भूगोल का उद्देश्य- “क्षेत्रों के बीच भिन्नता को समझना”

✍️ प्रादेशिक अध्ययन को भूगोल का केंद्रीय विषय माना

आलोचना : आधुनिक दृष्टिकोण 

       आधुनिक भूगोल में सामान्य (Systematic) और प्रादेशिक (Regional) भूगोल के बीच कठोर विभाजन को उचित नहीं माना जाता। यह माना जाता है कि दोनों एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि पूरक हैं। सामान्य भूगोल द्वारा स्थापित नियमों की वास्तविक परीक्षा प्रादेशिक अध्ययन से होती है, जबकि प्रादेशिक भूगोल को वैज्ञानिक आधार सामान्य भूगोल से मिलता है।

    आधुनिक विद्वानों के अनुसार भूगोल का उद्देश्य केवल नियम बनाना या क्षेत्रीय वर्णन करना नहीं, बल्कि मानव-पर्यावरण संबंधों की समग्र समझ विकसित करना है। इसलिए क्रमबद्ध भूगोल बनाम प्रादेशिक भूगोल द्वैतवाद का स्थान अब समन्वयात्मक और एकीकृत दृष्टिकोण ने ले लिया है।

✍️ प्रसिद्ध कथन: संपूर्ण, उसके भागों के योग से बड़ा होता है। “Whole is greater than the sum of parts.”

निष्कर्ष:     

      इस प्रकार सामान्य भूगोल और प्रादेशिक भूगोल का विभाजन भूगोल के विकास की एक ऐतिहासिक अवस्था को दर्शाता है। प्रारम्भ में जहाँ सामान्य भूगोल ने सार्वभौमिक नियमों और सिद्धांतों की खोज पर बल दिया, वहीं प्रादेशिक भूगोल ने विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्टताओं और मानव-पर्यावरण अंतःक्रिया को स्पष्ट किया।

     आधुनिक भूगोल में यह द्वैतवाद लगभग समाप्त हो चुका है, क्योंकि दोनों दृष्टिकोण एक-दूसरे के पूरक माने जाते हैं। सामान्य सिद्धांतों के बिना प्रादेशिक अध्ययन अधूरा है और प्रादेशिक अध्ययन के बिना सामान्य नियम अमूर्त रहते हैं। अतः भूगोल एक समन्वित, समग्र एवं बहुआयामी विज्ञान के रूप में विकसित हुआ है।

12. Sugar Industry of India and Bihar / भारत एवं बिहार का चीनी उद्योग

Sugar Industry of India and Bihar

 भारत एवं बिहार का चीनी उद्योग




Sugar Industry of India and Bihar

परिचय

     भारत का चीनी उद्योग एक प्रमुख कृषि आधारित उद्योग है, जो मुख्यतः गन्ने पर निर्भर करता है। भारत विश्व के प्रमुख चीनी उत्पादक देशों में शामिल है और यह उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन तथा सहायक उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। देश में चीनी उद्योग के दो प्रमुख क्षेत्र उत्तर भारत और दक्षिण भारत पाए जाते हैं।

     बिहार में चीनी उद्योग मुख्यतः गंगा के मैदानी क्षेत्र, विशेषकर उत्तर बिहार में विकसित हुआ है। यहाँ की उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी, पर्याप्त जल संसाधन और गन्ने की उपलब्धता इसके विकास के प्रमुख कारण हैं। उचित आधुनिकीकरण से यह उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था को और सशक्त बना सकता है।

भारत में चीनी उद्योग

स्थिति

✍️ भारत विश्व का दूसरा सबसे बड़ा चीनी उत्पादक देश है।

✍️ पहला स्थान: ब्राज़ील

✍️ भारत में चीनी उद्योग मुख्यतः उत्तर भारत और दक्षिण भारत में विकसित है।

कच्चा माल

✍️ गन्ना

✍️ गन्ना भारी एवं शीघ्र नष्ट होने वाला होता है, इसलिए चीनी मिलें गन्ना उत्पादक क्षेत्रों के पास स्थापित की जाती हैं।

चीनी उद्योग के प्रमुख क्षेत्र

(i) उत्तर भारतीय चीनी क्षेत्र- 

      उत्तर भारत का चीनी क्षेत्र भारत का प्रमुख गन्ना-उत्पादक एवं चीनी-निर्माण क्षेत्र है। इसमें मुख्यतः उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड शामिल हैं। यहाँ की जलोढ़ मिट्टी, उपजाऊ मैदान, पर्याप्त वर्षा तथा नहरों व नलकूपों से सिंचाई की सुविधा गन्ने की खेती के लिए अनुकूल है। रेल-सड़क परिवहन, सस्ती श्रमशक्ति और बड़े उपभोक्ता बाजार के कारण इस क्षेत्र में चीनी उद्योग का तीव्र विकास हुआ है।

विशेषताएँ:

✍️ पुरानी मिलें

✍️ छोटे आकार की मिलें

✍️ कम तापमान के कारण गन्ने में शर्करा कम

(ii) दक्षिण भारतीय चीनी क्षेत्र– 

      दक्षिण भारतीय चीनी क्षेत्र भारत का एक प्रमुख चीनी उत्पादन क्षेत्र है। इसमें मुख्यतः महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। यहाँ उष्णकटिबंधीय जलवायु, पर्याप्त तापमान, लंबी फसल अवधि और सिंचाई सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जो गन्ने की खेती के लिए अनुकूल हैं। कृष्णा, गोदावरी और कावेरी नदियों से सिंचाई होती है। आधुनिक तकनीक, सहकारी मिलें और अधिक उत्पादक किस्में इस क्षेत्र को चीनी उद्योग में अग्रणी बनाती हैं।

विशेषताएँ:

✍️ नई और आधुनिक मिलें

✍️ बड़े आकार की मिलें

✍️ अधिक तापमान → गन्ने में शर्करा अधिक

✍️ उत्पादकता अधिक

भारत में चीनी उद्योग के प्रमुख राज्य

1. उत्तर प्रदेश (प्रथम स्थान)

2. महाराष्ट्र

3. कर्नाटक

4. तमिलनाडु

5. बिहार

भारत में चीनी उद्योग की समस्याएँ

✍️ गन्ने की अनियमित आपूर्ति

✍️ पुरानी तकनीक

✍️ उच्च उत्पादन लागत

✍️ किसानों को भुगतान में देरी

✍️ जल संकट (विशेषकर महाराष्ट्र)

भारत में चीनी उद्योग का महत्व:

      भारत में चीनी उद्योग का विशेष महत्व है। यह कृषि-आधारित उद्योग गन्ना किसानों को नियमित आय और रोजगार प्रदान करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में औद्योगीकरण को बढ़ावा देकर यह आर्थिक विकास में सहायक है। इस उद्योग से चीनी के साथ-साथ गुड़, शीरा, एथेनॉल और विद्युत उत्पादन भी होता है। यह खाद्य सुरक्षा, निर्यात आय तथा परिवहन, व्यापार और सहायक उद्योगों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

बिहार में चीनी उद्योग

परिचय

      बिहार में चीनी उद्योग कृषि-आधारित उद्योगों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहाँ की उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी, पर्याप्त वर्षा और गंगा व उसकी सहायक नदियों के मैदान गन्ने की खेती के लिए अनुकूल हैं। प्रमुख चीनी मिलें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और मुजफ्फरपुर जिलों में स्थित हैं। स्वतंत्रता के बाद कई सरकारी और सहकारी चीनी मिलों की स्थापना हुई, जिससे ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा मिला। हालाँकि, कच्चे माल की कमी, पुरानी तकनीक, प्रबंधन की समस्याएँ और वित्तीय संकट के कारण कई मिलें बंद हो गईं। वर्तमान में आधुनिकीकरण और निजी निवेश से उद्योग को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

✍️ बिहार में किसी समय पर करीब 130 चीनी मिलें थीं, लेकिन उनमें से अब लगभग 9 से कम ही सक्रिय मिलें हैं जो गन्ना क्रशिंग/उत्पादन कर रही हैं।

✍️ वर्तमान सरकार ने बंद मिलों को पुनर्जीवित करने और 25 मिलों की कुल गतिविधि बढ़ाने की योजना बनाई है; इस योजना के अंतर्गत कई मिलों को चालू किया जाना है, पर वे अभी तक पूर्ण रूप से चालू नहीं हुईं।

स्थिति

✍️ बिहार उत्तर भारत का प्रमुख चीनी उत्पादक राज्य है।

✍️ गंगा के मैदानी क्षेत्र में गन्ने की अच्छी खेती होती है।

✍️ स्वतंत्रता के बाद बिहार में चीनी उद्योग का अच्छा विकास हुआ।

✍️ गन्ना उत्पादक क्षेत्र: पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, सारण, मुज़फ्फरपुर

बिहार की प्रमुख चीनी मिलें

✍️ बगहा, लौरिया, मझौलिया, नरकटियागंज और रामनगर चीनी मिल- प. चंपारण

✍️ हसनपुर चीनी मिल- समस्तीपुर

✍️ हरिनगर, सिधवलिया चीनी मिल- गोपालगंज

बिहार में चीनी उद्योग के विकास के कारण:

✍️ उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी

✍️ पर्याप्त जल संसाधन

✍️ सस्ती श्रम शक्ति

✍️ गन्ने की स्थानीय उपलब्धता

✍️ बाजार की नजदीकी

बिहार में चीनी उद्योग की समस्याएँ

✍️ कई मिलों का बंद होना

✍️ पूँजी की कमी

✍️ पुरानी मशीनें

✍️ प्रबंधन की कमजोरी

✍️ किसानों को समय पर भुगतान नहीं

बिहार में चीनी उद्योग का महत्व:

✍️ ग्रामीण रोजगार का साधन

✍️ किसानों की आय में वृद्धि

✍️ सहायक उद्योगों का विकास

✍️ राज्य की अर्थव्यवस्था में योगदान

भारत एवं बिहार के चीनी उद्योग की तुलना:

बिंदु भारत बिहार
स्तर राष्ट्रीय राज्यीय
प्रमुख राज्य यूपी, महाराष्ट्र पश्चिम चंपारण आदि
तकनीक मिश्रित (नई+पुरानी) अधिकांशतः पुरानी
उत्पादन बहुत अधिक मध्यम
समस्याएँ लागत, जल बंद मिलें, पूँजी

निष्कर्ष:

       भारत का चीनी उद्योग देश का एक प्रमुख कृषि-आधारित उद्योग है, जो गन्ना उत्पादन पर आधारित होने के कारण ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाता है। यह उद्योग रोजगार सृजन, किसानों की आय वृद्धि तथा सह-उत्पादों जैसे शीरा, बगास और इथेनॉल के माध्यम से औद्योगिक विकास में योगदान देता है। बिहार में अनुकूल जलवायु, उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी और गंगा के मैदानी क्षेत्र के कारण चीनी उद्योग के विकास की पर्याप्त संभावनाएँ हैं। हालाँकि, पूँजी की कमी, पुरानी तकनीक और बंद पड़ी मिलें प्रमुख बाधाएँ हैं। यदि आधुनिकीकरण, बेहतर प्रबंधन और सरकारी सहयोग मिले, तो बिहार का चीनी उद्योग पुनः विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकता है।

8. Physical Geography vs Human Geography/भौतिक भूगोल बनाम मानव भूगोल

Physical Geography vs Human Geography

भौतिक भूगोल बनाम मानव भूगोल



भौतिक भूगोल एवं मानव भूगोल

(Physical Geography vs Human Geography)

      20वीं सदी से पूर्व भूगोल का समस्त अध्ययन मुख्यतः भौतिक भूगोल तक ही सीमित था। इसे सामान्य या क्रमबद्ध भूगोल भी कहा जाता था। उस समय मानव से संबंधित विषयों का अध्ययन भी भौतिक भूगोल के अंतर्गत ही किया जाता था। 19वीं शताब्दी के मध्य में अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक Cosmos (1845) में प्रकृति की एकता पर बल दिया और यह स्पष्ट किया कि प्राकृतिक तत्व परस्पर जुड़े हुए हैं। इसके बाद कार्ल रिटर ने Erdkunde (1859) में मानव को भौगोलिक अध्ययन के केंद्र में रखते हुए मानव-केंद्रित दृष्टिकोण को विकसित किया।

        हम्बोल्ट और रिटर के विचारों के प्रभाव से भूगोल में सौंदर्यवादी एवं समन्वयात्मक दृष्टिकोण का विकास हुआ। वे प्रकृति को जड़ तत्व न मानकर सजीव और सृजनशील शक्ति के रूप में देखते थे। 1887 में मैकिंडर ने अपने व्याख्यान Scope and Methods of Geography में यह स्पष्ट किया कि भूगोल में प्राकृतिक और सामाजिक तथ्यों को अलग-अलग नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद 20वीं सदी के प्रारंभ में भूगोल स्पष्ट रूप से दो शाखाओं- भौतिक भूगोल और मानव भूगोल में विभाजित हो गया। विश्वविद्यालयों में दोनों के अलग-अलग विभाग स्थापित होने लगे, जिससे यह द्वंद्व और गहरा हो गया।

      इस काल में कुछ भूगोलवेत्ताओं जैसे पेंक, डेविस आदि ने भौतिक भूगोल को ही वास्तविक भूगोल माना और मानव तत्वों की उपेक्षा की। इसके विपरीत फ्रेडरिक रैट्जेल ने मानव को भौगोलिक अध्ययन का केंद्र मानते हुए Anthropogeographie में यह सिद्ध किया कि मानव की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि को प्राकृतिक वातावरण से अलग नहीं किया जा सकता। रैट्जेल के अमेरिकी शिष्य एलन चर्चिल सेम्पल ने History and Its Geographical Conditions (1903) के माध्यम से मानव-केंद्रित भूगोल को और मजबूत किया।

   फ्रांस में विडाल-डी-ला-ब्लांश ने मानव भूगोल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने यह माना कि प्राकृतिक पर्यावरण मानव जीवन की संभावनाएँ प्रदान करता है, परंतु मानव अपनी संस्कृति और तकनीक के माध्यम से उनका चयन करता है। उनके शिष्य जीन ब्रून्स और अन्य विद्वानों ने भी मानव और प्रकृति के पारस्परिक संबंधों को भूगोल का मूल विषय माना। इसी क्रम में हार्टशोर्न (1959) ने कहा कि यदि भूगोल को भौतिक और मानव तथ्यों में विभाजित कर दिया गया, तो भूगोल एक समग्र विज्ञान नहीं रह पाएगा।

निष्कर्ष:

     अंततः 20वीं सदी के मध्य और उत्तरार्द्ध में यह विचार प्रबल हुआ कि भौतिक भूगोल और मानव भूगोल एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि परस्पर पूरक हैं दोनों मिलकर ही भूगोल को एक संपूर्ण और एकीकृत विज्ञान बनाते हैं। आधुनिक भूगोल में मानव-पर्यावरण अंतःक्रिया, क्षेत्रीय अध्ययन और समन्वयात्मक दृष्टिकोण को विशेष महत्व दिया गया है। इस प्रकार भौतिक बनाम मानव भूगोल का विवाद धीरे-धीरे समाप्त होकर भौगोलिक एकता और समन्वय की दिशा में विकसित हुआ।




 उत्तर लिखने का दूसरा तरीका




परिचय

         20वीं सदी के प्रारंभ में ही भूगोल स्पष्टतया दो-भौतिक एवं मानव-भागों में विभक्त हो गया। भूगोल की इन दोनों ही शाखाओं के मध्य दूरी इतनी बढ़ गयी कि विश्व भर के विश्वविद्यालयों में भौतिक एवं मानव भूगोल के अलग-अलग विभागाध्यक्षों की भी नियुक्तियाँ होने लगी। अर्थात् भौतिक बनाम मानव भूगोल के द्वन्द चरम पर पहुंच गये।

     इस दौर में एक ओर पेंशल, डेविस तथा पेंक सदृश भूगोलवेत्ताओं ने वैज्ञानिक या व्यवस्थित या भौतिक भूगोल को ही भूगोल माना वहीं रेटजेल, हैकल, बकल एवं कुमारी सैंपुल सदृश विद्वानों ने मानव भूगोल को भौगोलिक अध्ययन का आधार घोषित कर दिया।

      इसी समय ब्लॉश, ब्रून्स तथा हेटनर जैसे विद्वानों ने भौगोलिक अध्ययन में प्रकृति एवं मानव दोनों ही तथ्यों को अविभाज्य करार कर दिया।

     इन्हीं द्वंदों के मध्य मेकिन्डर, कार्ल शॉवर एवं रिचथीफेन जैसे विद्वानों ने भौगोलिक एकता को अक्षुण्ण रखने में योगदान किया।

      संक्षेप में भूगोल को सामान्यतः दो भागों में बाँटा जाता है-

1. भौतिक भूगोल

2. मानव भूगोल

     इन दोनों के बीच लंबे समय से द्वैत (Dualism) का विवाद चला आ रहा है, लेकिन व्यवहार में इन्हें पूरी तरह अलग नहीं किया जा सकता।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि

✍️यूनानी विद्वानों ने सबसे पहले भूगोल को दो भागों में बाँटा।

✍️हेकाटियस ने भौतिक भूगोल को अधिक महत्व।

✍️हेरोडोटस और स्ट्रैबो ने मानव दृष्टिकोण पर जोर।

     इसी कारण भूगोल में भौतिक और मानव पक्षों के बीच अंतर की बहस शुरू हुई।

भौतिक भूगोल (Physical Geography)

अध्ययन के विषय:

⇒ जलवायु

⇒ मौसम

⇒ जलराशियाँ एवं प्रवाह

⇒ समुद्र विज्ञान

⇒ भू-आकृतियाँ

⇒ भूगर्भ विज्ञान

प्रमुख विशेषताएँ :

✍️यह प्राकृतिक विज्ञान (Natural Sciences) से जुड़ा होता है।

✍️अध्ययन मापन योग्य होता है।

✍️परिणाम अधिक सटीक, निश्चित और वैज्ञानिक होते हैं।

✍️प्रयोग और गणना संभव होती है।

मानव भूगोल (Human Geography)

अध्ययन के विषय:

⇒ सामाजिक घटनाएँ

⇒ सांस्कृतिक गतिविधियाँ

⇒ मानव क्रियाएँ और उनका पर्यावरण से संबंध

प्रमुख विशेषताएँ:

✍️ये घटनाएँ समय और स्थान के अनुसार बदलती रहती हैं

✍️इन्हें पूरी तरह मापा नहीं जा सकता

✍️परिणाम अनिश्चित और संभावनात्मक होते हैं

✍️प्राकृतिक विज्ञान की विधियाँ पूरी तरह लागू नहीं होतीं

अध्ययन की पद्धति में अंतर

भौतिक भूगोल मानव भूगोल 
प्राकृतिक विज्ञान आधारित सामाजिक विज्ञान आधारित
मापन योग्य मापन कठिन
अधिक निश्चित परिणाम अनिश्चित परिणाम
स्थिर नियम परिवर्तनशील नियम

द्वैतता (Dualism) का कारण

✍️कुछ विद्वान दोनों भूगोलों को अलग-अलग विषय मानते हैं।

✍️यहाँ तक कि उनकी अध्ययन पद्धतियों को भी अलग माना जाता है।

✍️इसी सोच से भौतिक–मानव द्वैत की धारणा बनी।

निष्कर्ष

✍️भौतिक और मानव भूगोल को पूरी तरह अलग करना व्यावहारिक नहीं है।

✍️दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

✍️आधुनिक भूगोल में समन्वय दृष्टिकोण (Integrated Approach) को अधिक महत्व दिया जाता है।



YOU TUBE LINK- https://youtu.be/2wHXXc-nQoQ

Read More:-

16. Questionnaire, Schedule and Interview Method (प्रश्नावली, अनुसूची एवं साक्षात्कार विधि)

Questionnaire, Schedule and Interview Method

(प्रश्नावली, अनुसूची एवं साक्षात्कार विधि)




Questionnaire

परिचय

    सामाजिक विज्ञान, शिक्षा, भूगोल, अर्थशास्त्र एवं अन्य शोध क्षेत्रों में प्राथमिक आँकड़ों (Primary Data) का विशेष महत्व होता है। प्राथमिक आँकड़े सीधे क्षेत्र से एकत्र किए जाते हैं, जिससे अध्ययन अधिक यथार्थपरक और विश्वसनीय बनता है।

    प्राथमिक आँकड़ों के संकलन के लिए अनेक विधियाँ प्रचलित हैं, जिनमें प्रश्नावली (Questionnaire), अनुसूची (Schedule) तथा साक्षात्कार विधि (Interview Method) सबसे अधिक प्रयोग की जाती हैं। ये तीनों विधियाँ शोधकर्ता को प्रत्यक्ष रूप से उत्तरदाताओं से जानकारी प्राप्त करने में सहायता करती हैं।

1. प्रश्नावली (Questionnaire)

प्रश्नावली का अर्थ

      प्रश्नावली प्रश्नों का एक सुव्यवस्थित लिखित रूप होती है, जिसे उत्तरदाताओं को दिया जाता है ताकि वे स्वयं अपने उत्तर लिख सकें। इसमें शोध से संबंधित प्रश्न पहले से निर्धारित होते हैं।

परिभाषा

     प्रश्नावली वह साधन है, जिसके माध्यम से शोधकर्ता लिखित प्रश्नों द्वारा उत्तरदाताओं से जानकारी प्राप्त करता है।

प्रश्नावली की विशेषताएँ

✍️ यह लिखित रूप में होती है।

✍️ उत्तरदाता स्वयं प्रश्न पढ़कर उत्तर देता है।

✍️ प्रश्न क्रमबद्ध और स्पष्ट होते हैं।

✍️ यह कम लागत वाली विधि है।

✍️ बड़े क्षेत्र और अधिक जनसंख्या के अध्ययन में उपयोगी है।

प्रश्नावली के प्रकार

(i) संरचित प्रश्नावली

(Structured Questionnaire)

✍️ प्रश्न निश्चित और पूर्वनिर्धारित होते हैं।

✍️ उत्तर के विकल्प पहले से दिए जाते हैं।

(ii) असंरचित प्रश्नावली

(Unstructured Questionnaire)

✍️ प्रश्न खुले होते हैं।

✍️ उत्तरदाता स्वतंत्र रूप से उत्तर देता है।

(iii) खुले प्रश्न

(Open-ended Questions)

✍️ उत्तरदाता अपनी भाषा में उत्तर देता है।

(iv) बंद प्रश्न

(Close-ended Questions)

✍️ ‘हाँ/नहीं’, बहुविकल्पीय (MCQ) आदि।

प्रश्नावली निर्माण के सिद्धांत

✍️ प्रश्न सरल और स्पष्ट हों।

✍️ प्रश्न संक्षिप्त हों।

✍️ एक प्रश्न में एक ही बात पूछी जाए।

✍️ कठिन और संवेदनशील प्रश्न अंत में रखें।

✍️ तकनीकी शब्दों से बचें।

✍️ प्रश्न तार्किक क्रम में हों।

प्रश्नावली के लाभ

✍️ कम समय और कम खर्च में जानकारी प्राप्त होती है।

✍️ पक्षपात की संभावना कम होती है।

✍️ उत्तरदाता स्वतंत्र होकर उत्तर देता है।

✍️ आँकड़ों का विश्लेषण सरल होता है।

प्रश्नावली की सीमाएँ

✍️ अशिक्षित उत्तरदाताओं के लिए अनुपयुक्त।

✍️ प्रश्न गलत समझे जाने की संभावना।

✍️ उत्तर न मिलने (Non-response) की समस्या।

✍️ भावनात्मक एवं गहन जानकारी प्राप्त करना कठिन।

2. अनुसूची (Schedule)

अनुसूची का अर्थ

     अनुसूची प्रश्नों की एक सूची होती है, जिसे शोधकर्ता या गणनाकर्ता स्वयं उत्तरदाता से पूछकर भरता है। इसमें उत्तरदाता को स्वयं लिखने की आवश्यकता नहीं होती।

परिभाषा

    अनुसूची वह विधि है, जिसमें शोधकर्ता प्रत्यक्ष रूप से उत्तरदाता से प्रश्न पूछकर उत्तर लिखता है।

अनुसूची की विशेषताएँ

✍️ यह भी प्रश्नों का लिखित रूप होती है।

✍️ इसे गणनाकर्ता द्वारा भरा जाता है।

✍️ अशिक्षित लोगों के लिए उपयुक्त।

✍️ उत्तर की शुद्धता अधिक होती है।

अनुसूची के प्रकार

(i) संरचित अनुसूची – निश्चित प्रश्न और विकल्प।

(ii) असंरचित अनुसूची – खुले प्रश्नों पर आधारित।

अनुसूची के लाभ

✍️ अशिक्षित उत्तरदाताओं से भी जानकारी मिलती है।

✍️ उत्तर अधिक पूर्ण और सही होते हैं।

✍️ उत्तर न मिलने की समस्या कम होती है।

✍️ प्रश्न समझाने की सुविधा होती है।

अनुसूची की सीमाएँ

✍️ समय और धन अधिक लगता है।

✍️ प्रशिक्षित गणनाकर्ताओं की आवश्यकता।

✍️ व्यक्तिगत पक्षपात की संभावना।

✍️ बड़े क्षेत्र में प्रयोग कठिन।

प्रश्नावली और अनुसूची में अंतर

आधार प्रश्नावली अनुसूची
भरने वाला उत्तरदाता स्वयं गणनाकर्ता
साक्षरता आवश्यक आवश्यक नहीं
लागत कम अधिक
समय कम अधिक
शुद्धता अपेक्षाकृत कम अधिक

3. साक्षात्कार विधि (Interview Method)

साक्षात्कार का अर्थ

     साक्षात्कार वह विधि है, जिसमें शोधकर्ता और उत्तरदाता के बीच प्रत्यक्ष मौखिक संवाद के माध्यम से जानकारी प्राप्त की जाती है।

परिभाषा

    साक्षात्कार वह प्रक्रिया है, जिसमें शोधकर्ता प्रश्न पूछकर मौखिक रूप से उत्तर प्राप्त करता है।

साक्षात्कार के प्रकार

(i) संरचित साक्षात्कार

✍️ प्रश्न पहले से तय होते हैं।

✍️ सभी उत्तरदाताओं से समान प्रश्न।

(ii) असंरचित साक्षात्कार

✍️ प्रश्न लचीले होते हैं।

✍️ गहन अध्ययन के लिए उपयोगी।

(iii) अर्ध-संरचित साक्षात्कार

✍️ कुछ प्रश्न निश्चित, कुछ खुले।

(iv) व्यक्तिगत साक्षात्कार

✍️ एक-से-एक संवाद।

(v) समूह साक्षात्कार

✍️ एक साथ कई उत्तरदाता।

(vi) टेलीफोन/ऑनलाइन साक्षात्कार

✍️ आधुनिक तकनीक पर आधारित।

साक्षात्कार के लाभ

✍️ गहन और भावनात्मक जानकारी प्राप्त होती है।

✍️ प्रश्न स्पष्ट किए जा सकते हैं।

✍️ उत्तर की प्रामाणिकता अधिक।

✍️ अशिक्षित व्यक्तियों से भी जानकारी संभव।

साक्षात्कार की सीमाएँ

✍️ समय और खर्च अधिक।

✍️ साक्षात्कारकर्ता का पक्षपात।

✍️ सीमित उत्तरदाताओं तक ही संभव।

✍️ रिकॉर्डिंग और विश्लेषण कठिन।

तीनों विधियों का तुलनात्मक अध्ययन

आधार प्रश्नावली अनुसूची साक्षात्कार
प्रकृति लिखित लिखित मौखिक
उत्तरदाता स्वयं गणनाकर्ता के माध्यम से प्रत्यक्ष
लागत कम मध्यम अधिक
समय कम अधिक सबसे अधिक
गहनता कम मध्यम अधिक
उपयोग बड़े सर्वेक्षण ग्रामीण/अशिक्षित क्षेत्र केस स्टडी

उपयुक्तता (Suitability)

✍️ प्रश्नावली – बड़े क्षेत्र, साक्षर उत्तरदाता, सीमित बजट।

✍️ अनुसूची – ग्रामीण क्षेत्र, अशिक्षित जनसंख्या।

✍️ साक्षात्कार – गहन अध्ययन, सामाजिक समस्याएँ, केस स्टडी।

निष्कर्ष:

    प्रश्नावली, अनुसूची और साक्षात्कार विधि ये तीनों ही प्राथमिक आँकड़ा संग्रह की महत्वपूर्ण विधियाँ हैं। शोध का उद्देश्य, क्षेत्र, समय, धन और उत्तरदाताओं की प्रकृति के अनुसार उपयुक्त विधि का चयन किया जाना चाहिए। एक सफल शोध के लिए आवश्यक है कि शोधकर्ता इन विधियों का संतुलित, वैज्ञानिक और नैतिक प्रयोग करे।

1. Meaning and Definition of Geography (भूगोल का अर्थ एवं परिभाषा)

Meaning and Definition of Geography

(भूगोल का अर्थ एवं परिभाषा)




Meaning and Definition of Geography

परिचय

    भूगोल एक ऐसा विज्ञान है जो पृथ्वी की सतह, उस पर पाए जाने वाले प्राकृतिक तथा मानवीय तत्वों और उनके पारस्परिक संबंधों का अध्ययन करता है।

    मानव जीवन प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पृथ्वी के भौतिक वातावरण से जुड़ा हुआ है। पर्वत, मैदान, नदियाँ, जलवायु, मिट्टी, वनस्पति तथा मानव की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ इन सभी का स्थानिक (Spatial) वितरण और पारस्परिक प्रभाव भूगोल के अध्ययन का मुख्य विषय है। इसलिए भूगोल को “पृथ्वी और मानव के संबंधों का विज्ञान” भी कहा जाता है।

भूगोल शब्द की उत्पत्ति (Etymology)

     ‘भूगोल’ शब्द की उत्पत्ति दो ग्रीक शब्दों से हुई है-

1. Geo = पृथ्वी

2. Graphy = वर्णन / विवरण

     इस प्रकार भूगोल का शाब्दिक अर्थ हुआ- “पृथ्वी का वर्णन”। प्रारंभिक काल में भूगोल का उद्देश्य केवल पृथ्वी, महाद्वीपों, महासागरों, पर्वतों और देशों का वर्णन करना था, परंतु समय के साथ इसका क्षेत्र अत्यंत व्यापक और वैज्ञानिक हो गया।

भूगोल का अर्थ (Meaning of Geography)

     भूगोल का अर्थ केवल पृथ्वी का वर्णन करना नहीं है, बल्कि यह पृथ्वी की सतह पर होने वाली प्राकृतिक प्रक्रियाओं तथा मानव क्रियाओं का वैज्ञानिक अध्ययन करता है। भूगोल यह समझने का प्रयास करता है कि-

✍️ विभिन्न प्राकृतिक तत्व (जैसे जलवायु, स्थलरूप, मिट्टी) मानव जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं।

✍️ मानव अपनी आवश्यकताओं के अनुसार प्राकृतिक पर्यावरण को किस प्रकार परिवर्तित करता है।

✍️ विभिन्न भौगोलिक तत्वों का स्थानिक वितरण (Spatial Distribution) क्यों और कैसे होता है।

    इस प्रकार भूगोल एक समन्वयात्मक (Integrative) विज्ञान है, जो प्राकृतिक विज्ञान और सामाजिक विज्ञान इन दोनों के बीच सेतु का कार्य करता है।

भूगोल की प्रमुख परिभाषाएँ

(Definitions of Geography)

(i) प्राचीन विद्वानों की परिभाषाएँ

✍️ हिकेटियस (Hecataeus):-

       “भूगोल पृथ्वी की सतह और उस पर स्थित वस्तुओं का वर्णन है।”

✍️ टॉलेमी (Ptolemy):-

      “भूगोल पृथ्वी के ज्ञात भागों का मानचित्रात्मक विवरण प्रस्तुत करता है।”

✍️ प्राचीन काल में भूगोल मुख्यतः वर्णनात्मक (Descriptive) था।

(ii) आधुनिक विद्वानों की परिभाषाएँ

✍️ इमैनुअल कांट (Immanuel Kant):-

     “भूगोल वह विज्ञान है जो पृथ्वी की सतह पर घटित घटनाओं का स्थान के आधार पर अध्ययन करता है।”

✍️ अलेक्जेंडर वॉन हम्बोल्ट (Alexander von Humboldt):-

     “भूगोल पृथ्वी की सतह पर प्राकृतिक घटनाओं की पारस्परिक निर्भरता का अध्ययन करता है।”

✍️ कार्ल रिटर (Carl Ritter):-

    “भूगोल पृथ्वी को मानव का निवास स्थान मानकर मानव और प्रकृति के संबंधों का अध्ययन करता है।”

✍️ रिचर्ड हार्टशोर्न (Richard Hartshorne):-

    “भूगोल का उद्देश्य पृथ्वी की सतह पर घटित विभिन्न घटनाओं के क्षेत्रीय भेदों (Areal Differentiation) का अध्ययन करना है।”

✍️ एलन सी. सेम्पल (Ellen C. Semple):-

    “भूगोल मानव और उसके भौतिक पर्यावरण के संबंधों का अध्ययन है।”

    इन परिभाषाओं से स्पष्ट होता है कि आधुनिक भूगोल केवल वर्णनात्मक न होकर विश्लेषणात्मक और वैज्ञानिक है।

भूगोल की प्रकृति

(Nature of Geography)

    भूगोल की प्रकृति को निम्नलिखित बिंदुओं से समझा जा सकता है-

(i) स्थानिक विज्ञान (Spatial Science):-

     भूगोल स्थान, दूरी, दिशा और वितरण का अध्ययन करता है।

(ii) समन्वयात्मक विज्ञान:-

    यह भौतिक और मानव तत्वों को जोड़कर देखता है।

(iii) गतिशील विज्ञान:-

    प्राकृतिक एवं मानवीय प्रक्रियाएँ समय के साथ बदलती रहती हैं।

(iv) व्यावहारिक विज्ञान:-

    भूगोल का उपयोग योजना निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, आपदा प्रबंधन आदि में होता है।

भूगोल का अध्ययन क्षेत्र

(Scope of Geography)

     भूगोल का अध्ययन क्षेत्र बहुत व्यापक है, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं-

✍️ भौतिक भूगोल: स्थलरूप, जलवायु, महासागर, मिट्टी, जैव भूगोल

✍️ मानव भूगोल: जनसंख्या, कृषि, उद्योग, बस्तियाँ, परिवहन

✍️ आर्थिक भूगोल

✍️ राजनीतिक भूगोल

✍️ पर्यावरण भूगोल

✍️ प्रादेशिक भूगोल इत्यादि

निष्कर्ष

    अतः यह स्पष्ट है कि भूगोल केवल पृथ्वी का साधारण वर्णन नहीं, बल्कि एक व्यापक, वैज्ञानिक और उपयोगी विषय है। यह हमें पृथ्वी और मानव के बीच संतुलन बनाए रखने की समझ देता है।

   आज के समय में जब पर्यावरणीय संकट, संसाधनों की कमी और शहरीकरण की समस्याएँ बढ़ रही हैं, तब भूगोल का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।

संक्षेप में कहा जाए तो-
👉 भूगोल पृथ्वी, प्रकृति और मानव के पारस्परिक संबंधों का समग्र अध्ययन है।  अर्थात Geography is the holistic study of the interrelationships of the earth, nature, and human beings.

error: