भारत का भौतिक स्वरूप / PHYSICAL NATURE OF INDIA / NCERT CLASS 9

   अध्याय-2. भारत का भौतिक स्वरूप

एनसीईआरटी के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



भारत का भौतिक स्वरूप

1. निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :

1. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो-

(क) तट 

(ख) प्रायद्वीप

(ग) द्वीप 

 (घ) इनमे से कोई नहीं

उत्तर – (ख) प्रायद्वीप

2. भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों का संयुक्त नाम-

(क) हिमालय 

(ख) पूर्वांचल

(ग) उत्तराखंड

 (घ) इनमे से कोई नहीं

उत्तर – (ख) पूर्वांचल (पटकई,नागा,मिजो,तथा मणिपुर)

3. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी–

(क) कोरोमंडल 

(ख) कन्नड़

(ग) कोंकण

 (घ) उत्तरी सरकार

उत्तर –(ग) कोंकण (मुम्बई तथा गोवा )

4. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर –

(क) अनाईमुड़ी

(ख) महेंद्रगिरी

(ग) कन्चंनजंघा

 (घ) खासी

उत्तर –(ख) महेंद्रगिरी (1500 मी०)

2. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप में उत्तर दीजिए

(i) भूगर्भीय प्लेटें क्या है?

उत्तर – पृथ्वी का ऊपरी भाग दृढ़ भूखंडों से निर्मित है। ये भूखंड कई भागों में विभक्त है, इसके एक भाग को भूगर्भिक प्लेट कहा जाता है। इन प्लेटों के  स्वभाव और प्रवाह से संबंधित अध्ययन को ही प्लेट विवर्तनिकी सिद्धान्त  कहते है।

(ii) आज के कौन से महाद्वीप गोंडवाना लैंड के भाग थे?

उत्तर – सबसे प्राचीन भूभाग अर्थात प्रायद्वीपीय भाग गोंडवाना भूमि का एक हिस्सा था। गोंडवाना भूभाग के विशाल क्षेत्र में भारत, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका तथा अंटार्कटिक के क्षेत्र शामिल थे।

(iii) ‘भाबर’ क्या है?

उत्तर – हिमालय से निकलने वाली नदियाँ पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवालिक ढाल पर 8 से 16 किलोमीटर के चौड़ी पट्टी में गुटिका का निक्षेपण करती है। इसे भाबर के नाम से जाना जाता है। सभी सरिताएँ इस भाबर पट्टी में विलुप्त हो जाती है। इस पट्टी के दक्षिण में यह सरिताएँ एवं नदियाँ पुनः निकल आती है एवं नम तथा दलदली क्षेत्र का निर्माण करती है जिसे ‘तराई’ कहा जाता है।

(iv) हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में बताइए?

उत्तर – हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम में महान हिमालय या हिमाद्री, निम्न हिमालय या हिमाचल तथा शिवालिक है।

(v) अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में कौन-सा पठार स्थित है?

उत्तर – अरावली और विंध्याचल की पहाड़ियों में मालवा के पठार स्थित है।

(vi) भारत के उन द्वीपों के नाम बताइए जो प्रवाल भित्ति के है।

उत्तर – भारत के लक्षद्वीप प्रवाल भित्ति से निर्मित द्वीप है।

3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट कीजिए-

(i) अपसारी तथा अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें

उत्तर – अपसारी भूगर्भीय प्लेटें – जब दो प्लेट एक-दूसरे से दूर जाती है और  अपसारित परिसीमा का निर्माण करती है तो वैसे प्लेट को अपसारी भूगर्भीय प्लेट कहते हैं।

अभिसारी भूगर्भीय प्लेटें – जब दो प्लेट एक-दूसरे के करीब आती है और  अभिसारित परिसीमा का निर्माण करती है तो वैसे प्लेट को अभिसारी भूगर्भीय प्लेट कहते हैं।

(ii) बांगर तथा खादर

उत्तर – बांगर – पुरानी जलोढ़ मिट्टी को बांगर कहा जाता है। इस भाग में बाढ़ का पानी सामान्यतः नहीं पहुंच पाता है।

खादर – नई जलोढ़ मिट्टी को खादर कहा जाता है। यहाँ नदियों के बाढ़ का पानी लगभग प्रतिवर्ष पहुँचता रहता है एवं नई मिट्टी का निक्षेप होता रहता है।

(iii) पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट

उत्तर – पूर्वी घाट- प्रायद्वीपीय पठार के पूर्वी सिरे पर पूर्वी घाट स्थित है। पूर्वी घाट, पश्चिमी घाट की अपेक्षा कम ऊँचा है। पूर्वी घाट  की औसत ऊँचाई 600 मीटर है। पूर्वी घाट का विस्तार महानदी घाटी से दक्षिण में नीलगिरी तक है पूर्वी घाट का विस्तार सतत नहीं है। यह अनियमित है एवं बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली नदियों ने इनको काट दिया है। पूर्वी घाट के दक्षिण पश्चिम में शेवराय तथा जावेडी की पहाड़ियाँ स्थित है। पूर्वी घाट के सबसे ऊँचा शिखर महेंद्रगिरी 1500 मीटर है।

पश्चिमी घाट- प्रायद्वीपीय पठार के पश्चिमी सिरे पर पश्चिमी घाट स्थित है। पश्चिमी घाट पश्चिमी तट के समानांतर स्थित है। यह सतत हैं तथा उन्हें केवल दर्रों के द्वारा ही पार किया जा सकता है। इसमें प्रमुख दर्रे थाल घाट, भोर घाट तथा पालघाट स्थित है। पश्चिमी घाट को विभिन्न स्थानीय नामों से जाना जाता है। पश्चिमी घाट की ऊँचाई उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ती जाती है। इस भाग के शिखर ऊँचे हैं- जैसे अनाईमुडी 2695 मीटर तथा डोडा बेटा 2633 मीटर। पश्चिमी घाट की औसत ऊँचाई 900 से 1600 मीटर है।

4. बताइए हिमालय का निर्माण कैसे हुआ था।

उत्तर – हिमालय के निर्माण के विषय में कोबर ने बताया है कि पहले टेथिस सागर था जिसके उत्तर में अंगारालैंड तथा दक्षिण में गोंडवाना लैंड अग्रदेश के रूप में थे । इयोसीन युग में दोनों आमने-सामने सरकने लगे, जिस कारण टेथिस के दोनों किनारों पर तलछट के वलन पड़ने से उत्तर में कुनलुन पर्वत तथा दक्षिण में हिमालय की उत्तरी श्रेणी का निर्माण हुआ, दोनों के बीच तिब्बत का पठार मध्य पिंड के रूप में बच रहा । आगे चलकर मध्य हिमालय तथा लघु शिवालिक श्रेणियों का भी निर्माण हो गया।

5.भारत के प्रमुख भू-आकृतिक विभाग कौन से है? हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर है?

उत्तर – भारत को सामान्यत: पाँच भू-आकृतिक विभागों में विभाजित किया जाता है –

◆ उत्तरी मैदान

◆ प्रायद्वीपीय पठार

◆ भारतीय मरुस्थल

◆ तटीय मैदान

◆ द्वीप समूह

                   हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में निम्नलिखित अंतर है –

◆ हिमालय विश्व का नवीनतम मोड़दार पर्वत है जो मुख्य रूप से परतदार चट्टानों से निर्मित है जबकि प्रायद्वीपीय पठार बेसाल्ट निर्मित पठार है।

◆ हिमालय की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट (8850मीटर) है जबकि प्रायद्वीपीय पठार की सबसे ऊँची चोटी अनाईमुडी (2695 मीटर) है।

◆ हिमालय की औसत ऊँचाई 6000 मीटर है जबकि प्रायद्वीपीय पठार की औसत ऊँचाई 700-1000 मीटर के बीच है।

6. भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए।

उत्तर – भारत के उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों- सिंधु, गंगा एवं ब्रह्मपुत्र तथा उनकी सहायक नदियों से बना है, इसीलिए इसे सिंधु-गंगा-ब्रह्मपुत्र का मैदान भी कहा जाता है । यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना है। लाखों वर्षों में हिमालय के गिरिपाद में स्थित बहुत बड़ी बेसिन में जलोढ़ों का निक्षेप हुआ, जिससे इस उपजाऊ मैदान का निर्माण हुआ है। इसका विस्तार 700000 वर्ग कि०मी० क्षेत्र पर है। यह मैदान लगभग 24 कि०मी० लंबा एवं 240 से 320 कि०मी० चौड़ा है। यह सघन जनसंख्या वाला भौगोलिक क्षेत्र है। यह समृद्ध आवरण, पर्याप्त पानी की उपलब्धता तथा अनुकूल जलवायु के कारण कृषि की दृष्टि से भारत का अत्यधिक उत्पादक क्षेत्र है।

7. निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए-

(i) मध्य हिमालय

उत्तर – हिमाद्रि एवं शिवालिक के बीच स्थित हिमालय की श्रृंखला को मध्य हिमालय/हिमाचल/निम्न हिमालय के नाम से जानी जाती है । इन श्रृंखलाओं का निर्माण मुख्यतः अत्यधिक संपीड़न तथा परिवर्तित शैलों से हुआ है । इनकी ऊँचाई 3700 मीटर से 4500 मीटर के बीच तथा औसत चौड़ाई 50 किलोमीटर है। जबकि पीरपंजाल श्रृंखला सबसे लंबी तथा सबसे महत्वपूर्ण श्रृंखला है । धौलाधार एवं महाभारत श्रृंखलाएँ भी महत्वपूर्ण है। इसी श्रृंखला में कश्मीर की घाटी तथा हिमाचल के कांगड़ा एवं कुल्लू के घाटी स्थित है। इस क्षेत्र को पहाड़ी नगरों के लिए जाना जाता है।

(ii) मध्य उच्च भूमि

उत्तर- नर्मदा नदी के उत्तर में प्रायद्वीपीय पठार का वह भाग जो कि मालवा के पठार के अधिकतर भागों पर फैला है  उसे मध्यउच्च भूमि के नाम से जाना जाता है।

(iii) भारत के द्वीप समूह

उत्तर- भारत के द्वीप समूह को दो भागों में बाँटा जा सकता है – अरब सागर में स्थित अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित लक्षद्वीप द्वीप समूह।

          अंडमान और निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में उत्तर से दक्षिण के तरफ फैले है जिसमें कुल छोटे-बड़े 572 द्वीप स्थित हैं। लक्षद्वीप में कुल द्वीपों की संख्या 36 है, जिनमें से मात्र 11 द्वीपों पर ही मानवीय अधिवास पाया जाता है। ये द्वीप अरब सागर में केेरल के मालाबार तट के पास स्थित है जो प्रवाल से बना है।

मानचित्र कार्य

भारत के रेखा मानचित्र पर निम्नलिखित दिखाइए –

(i) पर्वत शिखर – के-2, कंचनजुंगा, नंगापर्वत, अनाईमुडी

(ii) पठार – शिलांग, छोटानागपुर, मालवा तथा बुंदेलखंड

(iii) थार मरुस्थल, पश्चिमी घाट, लक्षद्वीप समूह, गंगा-यमुना दोआब तथा कोरोमंडल तट


Read More:

अध्याय-1 भारत-आकार और स्थिति / NCERT CLASS 9 Geography Solutions (हिंदी माध्यम)

अध्याय -1 भारत-आकार और स्थिति

(हिंदी माध्यम)

 (LOCATION AND EXTENT)

एनसीईआरटी के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



1 भारत

1.निम्नलिखित चार उत्तरों में से उपयुक्त उत्तर चुनिए:

(i) कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है?

(क) राजथान 

(ख) उड़ीसा

(ग) छतीसगढ़ 

(घ) त्रिपुरा

उत्तर – (ख) उड़ीसा

(ii) भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है?

(क) 97°25, पू० 

(ख) 77°6, पू०

(ग) 68°7, पू० 

(घ) 82°32, पू०

उत्तर – (क)97°25, पू०

(iii) उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमाएँ किस देश को छूती है?

(क) चीन 

(ख) भूटान

(ग) नेपाल 

(घ) म्यांमार

उत्तर – (ग) नेपाल

(iv) ग्रीष्मावकाश में आप यदि कवरती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जायेंगे?

(क) पुडुचेरी

(ख) लक्षद्वीप

(ग) अंडमान और निकोबार

(घ) दीव और दमन

उत्तर –(ख) लक्षद्वीप

(vi)  मेरे मित्र एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत के साथ नहीं लगती है । आप बताईये वह कौन सा देश है?

(क) भूटान

(ख) ताजिकिस्तान

(ग) बांग्लादेश

(घ) नेपाल

उत्तर –(ख) ताजिकिस्तान

2. निम्न प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए:

(i) अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन-कौन से द्वीपीय देश हमारे पड़ोसी हैं?

उत्तर – अरब सागर में लक्षदीप द्वीप समूह तथा बंगाल की खाड़ी में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थित है। दक्षिण में समुद्र पार हमारे दो द्वीप समूह देश श्रीलंका और मालदीव है।

(ii) उन देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े है?

उत्तर – क्षेत्रफल में भारत से बड़े देशों का नाम क्रमशः रूस, कनाडा, चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया तथा भारत है।

(iii) हमारे उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी तथा उत्तर-पूर्वी पड़ोसी देशों के नाम बताइए।

उत्तर – हमारे देश के उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ, उत्तर में चीन (तिब्बत), नेपाल और भूटान के साथ तथा उत्तर-पूर्व में म्यांमार व बांग्लादेश के साथ है।

(iv) भारत में किन-किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है, उनके नाम बताइए।

उत्तर – भारत के निम्नलिखित राज्यों से कर्क रेखा होकर गुजरती है – गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा तथा मिजोरम।

3. सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिमी भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है, जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक ही समय दर्शाती है ? स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – भारत के अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग के निवासी गुजरात के पश्चिमी भाग निवासियों की तुलना में सूर्योदय होने से 2 घंटा पहले ही उठ जाते हैं क्योंकि भारत में अरुणाचल प्रदेश और गुजरात के बीच स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है। जब अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय होता है उस समय गुजरात में अंधेरा रहता है और वहाँ 2 घंटे बाद सूर्योदय होता है। ऐसा दोनों में 30° देशांतरीय विस्तार के कारण होता है।

            चूँकि  पृथ्वी 24 घंटे में 360° देशांतर घूम जाती है। अतः 1° देशांतर पार करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है । सौराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के बीच 30° देशांतर का अंतर है। अतः 30°×4 मिनट = 120 मिनट यानी दो घंटा हुआ।

4. हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है?

उत्तर – हिंद महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलाता है। भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है। दक्षिण का पठार हिंद महासागर में शीर्षवत फैला हुआ है और पश्चिम एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ-साथ पूर्वी एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम संबंध बनाए हुए है। हिंद महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण एक महासागर का नाम किसके नाम पर रखा गया है।

मानचित्र कौशल 

1. निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता से पहचान कीजिए।

(i) अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह।

उत्तर –

(ii) भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बनता है?

उत्तर –

(iii) कर्क रेखा कौन-कौन से राज्यों से गुजरती है?

उत्तर –

(iv) भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु।

उत्तर –

(v) भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश

उत्तर –

(vi) अंशों में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश

उत्तर –

(vii) भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर

उत्तर –

(viii) सबसे लंबी तटरेखा वाला राज्य

उत्तर –

(ix) भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि

उत्तर –

(x) भारत के केंद्र शासित क्षेत्र

उत्तर –


Read More:

error: