अध्याय 3.2 वस्त्र उद्योग

इकाई 3. अध्याय 3.2 (ख) वस्त्र उद्योग

बिहार बोर्ड के 8वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



वस्त्र उद्योग

I. बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

सही विकल्प को चुनें।
1. टेक्सटाइल का मतलब होता है-
(क) जोड़ना
(ख) बुनना
(ग) नापना
(घ)सिलना
उत्तर – (ख) बुनना

2. देश में कपड़े की मील सबसे पहले लगाई गयी-
(क) कोलकाता में
(ख) मुंबई में
(ग) लुधियाना में
(घ) वाराणसी में
उत्तर – (क) कोलकाता में

3. 1854 में कपड़े की मील लगी-
(क) कोलकाता में
(ख) हैदराबाद में
(ग) सूरत में
(घ) मुंबई में
उत्तर- (घ) मुंबई में

4. सिल्क प्राप्त होता है-
(क) कपास से
(ख) रेयान से
(ग) कोकून से
(घ) पेड़ों से
उत्तर- (ग) कोकून से

5. वस्त्र उद्योग के लिए आवश्यक है-
(क) ऊर्जा
(ख) कच्चा माल
(ग) श्रम
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर- (ख) कच्चा माल

II. खाली स्थान को उपयुक्त शब्दों से पूरा करें।

1. भागलपुर शहर रेशमी वस्त्र उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।

2. सूती वस्त्र उद्योग एक कुटीर उद्योग है।

3. कपड़ों की बुनाई को टेक्सटाइल कहा जाता है।

4. ढाका मलमल के लिए प्रसिद्ध है रहा है।

5. अहमदाबाद को भारत का मैनचेस्टर कहा जाता है।

III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें। (अधिकतम 50 शब्दों में)

(1) प्राकृतिक रेशे क्या है?
उत्तर- जो रेशे प्राकृतिक रूप से अर्थात भेड़ों, बकरियों, कोकून तथा पौधों से तैयार किये जाते हैं उसे प्राकृतिक रेशे कहा जाता है।

(2) मानव निर्मित रेशे का नाम लिखिए।
उत्तर- मानव निर्मित रेशे का नाम – नाइलान, पालिस्टर, एक्रोलियम, रेयॉन इत्यादि।

(3) मशीनों से कपड़ों का उत्पादन सस्ता होता है। क्यों?
उत्तर- धागे से कपड़े बुनना एक प्राचीन कला है। लेकिन अब यही कला उद्योग का रूप ले चुका है। मशीनों से कपड़े बनाने में कम समय लगता है।इसमें मजदूर भी कम लगते हैं और बहुत अधिक मात्रा में कच्चा माल खरीदना भी सस्ता पड़ता है। इसलिए मशीनों से कपड़ों का उत्पादन सस्ता होता है और जल्दी बनता है।

(4) गर्म कपड़ों की थोक खरीदारी किस जगह पर होती है और क्यों?
उत्तर- गरम कपड़ों की थोक खरीदारी लुधियाना तथा दिल्ली से होती है क्योंकि वहाँ अत्यधिक मात्रा में मिल हैं तथा कच्चा माल आसानी से उपलब्ध हो जाता है जिससे कपड़े कम कीमत पर उपलब्ध हो जाते हैं।

IV. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें। (अधिकतम 200 शब्दों में)

1. वस्त्र उद्योग की स्थापना में सहायक कारकों का वर्णन कीजिए।
उत्तर- (i) कच्चे माल की उपलब्धता- वस्त्रोद्योग हेतु कच्चे माल की उपलब्धता महत्त्वपूर्ण कारक है। समुद्री हवाओं और नमी के कारण गुजरात, महाराष्ट्र में अच्छी गुणवत्ता के कपास कच्चे माल के रूप में उपलब्ध होती है। गुजरात की काली मिट्टी कपास के उत्पादन के लिए काफी उर्वर है। ऊन से बनने वाले कम्बल, स्वेटर आदि गर्म कपड़े पंजाब कश्मीर में ज्यादा उपलब्ध हैं क्योंकि इन क्षेत्रों में भारी संख्या में ऐसे जानवर पाये जाते हैं।

(ii) परिवहन की सुविधा- वस्त्रों से संबंधित उत्पादन क्षेत्र निर्यात व आयात करने के लिए मुम्बई, कोलकाता, सौराष्ट्र, कोयम्बटूर (तमिलनाडु) इत्यादि बन्दरगाहों, सड़क, रेलमार्गों व वायुमार्गों से नजदीक अवस्थित है। इससे कच्चा व तैयार माल सम्पूर्ण देश में पहुँचाया जाता है। साथ ही यूरोपीय देशों से आधुनिक मशीनें भी आयात करने में सुविधा होती है।

(iii) जलवायु- वस्त्र उद्योग के लिए नम जलवायु आवश्यक है। अंगर जलवायु नम नहीं होगी तो कपास के रेशे से निर्मित धागे टूटने लगते हैं। इस अवस्था में धागों में गाँठे पड़ जाएँगी तथा कपड़े की बुनावट अच्छी और मजबूत नहीं हो पायेगी। ऐसी जलवायु के अभाव में कृत्रिम रूप से आर्द्र जलवायु उपलब्ध करायी जाती है।

(iv) पूँजी की उपलब्धता- इसके बिना उद्योगों की कल्पना भी नहीं कर सकते है। मुम्बई, कोलकाता और अहमदाबाद जैसे स्थानों में पर्याप्त पूँजी निवेशक उपलब्ध है। मुम्बई के प्रमुख पारसी व्यापारियों ने विदेशी व्यापार से जो धन अर्जित किया उसे वस्त्र उद्योग में लगाया, जिससे वस्त्रोद्योग को काफी विस्तार मिला।

(v) श्रम की उपलब्धता- मुम्बई की मिलों में काम करने के लिए मजदूर, कोंकण, सतारा, शोलापुर, रत्नागिरि जैसी जगहों से आते हैं। उसी प्रकार कलकत्ता की मिलों के लिए मजदूर बंगाल, बिहार, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और असम से उपलब्ध होते हैं जिसके कारण इस उद्योग को विकसित होने में सुविधा हुई है।

(vi) विस्तृत बाजार की उपलब्धता- वस्त्र उद्योग की स्थापना बाजार को देखते हए भी की जाती है। दिल्ली, कलकत्ता, लुधियाना, कानपुर इत्यादि में स्थापित वस्त्रोद्योग की इकाईयाँ बाजार के आधार पर ही विकसित की गई हैं।

(vii) सस्ती ऊर्जा की सुविधा- मुम्बई की कपड़ा मिलों को पश्चिमी-घाट पर स्थित टाटा जल विद्युत योजना से सस्ती विद्युत शक्ति प्राप्त हो जाती है। उसी प्रकार कलकत्ता की मिलों को रानीगंज, झरिया से कोयले की प्राप्ति हो जाती है। तमिलनाडु की मिलों को पायकारा जल विद्युत योजना से सस्ती बिजली प्राप्त होती है।

(vi) इच्छाशक्ति- किसी भी उद्योग की स्थापना के लिए इच्छाशक्ति का होना बहुत जरुरी है।

2. भारत के सूती वस्त्र उद्योग का विवरण दीजिए।
उत्तर- भारत का सूती वस्त्र उद्योग अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का लगभग एक चौथाई भाग है। भारत में कपड़े का उत्पादन लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्ष 1950-51 में 4 अरब वर्ग मीटर कपड़ा तैयार किया गया था जो अब 34 अरब वर्ग मीटर हो गया है। आधुनिक सूती वस्त्र उद्योग में वस्त्र निर्माण की प्रक्रिया कई स्तरों से गुजरती है। शुरू में मशीनों द्वारा कपास से बीज निकाले जाते हैं, जिसे ‘गिनिंग’ कहते हैं। इसके बाद कपास को इकट्ठा कर गाँठ तैयार किया जाता है। गाँठों द्वारा कपास के धागे बनाए जाते हैं। फिर इन धागों की सहायता से मशीनों द्वारा कपड़ा तैयार किया जाता है।


Read More:

इकाई 6. अध्याय 6 एशिया एक संक्षिप्त अध्ययन

इकाई 6. अध्याय 6 एशिया-एक संक्षिप्त अध्ययन

बिहार बोर्ड के 8वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 6 एशिया

I. बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

सही विकल्प को चुनें।

1. एशिया के पूर्व में है-
(क) प्रशांत महासागर
(ख) यूरोप
(ग) हिंद महासागर
(घ) लाल सागर
उत्तर – (क) प्रशांत महासागर

2. संसार की छत कहलाती है-
(क) तिब्बत का पठार
(ख) माउंट एवरेस्ट
(ग) पामीर का पठार
(घ) यूराल पर्वत माला
उत्तर – (ग) पामीर का पठार

3. एशिया के दक्षिणी भाग की जलवायु है-
(क) शीतोष्ण
(ख) उष्ण
(ग) मरुस्थलीय
(घ) विषुवतरेखीय
उत्तर – (ख) उष्ण

4. सर्वाधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है-
(क) ब्रूनेई
(ख) ईरान
(ग) कंबोडिया
(घ) इंडोनेशिया
उत्तर – (घ) इंडोनेशिया

5. ह्वांगहो नदी घाटी सभ्यता विकसित हुई-
(क) चीन में
(ख) भारत में
(ग) ईरान-इराक में
(घ) मिस्र में
उत्तर – (क) चीन में

II. सही मिलान करें-
                              उत्तर
1. रेडियर –            टुंड्रा प्रदेश
2. कोणधारी वृक्ष – टैगा
3. ठंडी जलधारा – क्यूराइल
4. त्योहारों का देश –फिलीपीन
5. घास का मैदान – स्टेपी
6. साइबेरिया – उत्तर एशिया

III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें। (अधिकतम 50 शब्दों में)

1. एशिया महादेश की चौहद्दी लिखें।
उत्तर- एशिया महादेश की चौहद्दी – एशिया महादेश के पूरब में प्रशांत महासागर, पश्चिम में यूरोप और अफ्रीका महादेश तथा दक्षिण में हिन्द महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर है।

2. एशिया को यूरोप से अलग करने वाले प्राकृतिक कारकों के नाम लिखें।
उत्तर- एशिया को यूरोप से अलग करने वाले प्राकृतिक कारकों के नाम- डारडानेलिस जलसंधि, बास्पोरस जलसंधि, मारमारा सागर, काला सागर, कैस्पियन सागर, यूराल नदी।

3. “सभ्यताओं का पलना” एशिया को क्यों कहा जाता है?
उत्तर- दजला-फुरात नदी घाटी में मेसोपोटामिया की सभ्यता (इराक), सिंधु नदी घाटी की सभ्यता (भारत, पाकिस्तान), हांगहो नदी घाटी सभ्यता (चीन) ये सभी प्राचीन सभ्यताएं एशिया महादेश में ही विकसित हुए थे। इतनी सारी सभ्यताओं का एक ही महादेश में उत्थान और पतन एक अभूतपूर्व घटना है, इसलिए एशिया को “सभ्यताओं का पलना’ कहा जाता है।

4. एशिया महादेश में कृषि निर्वहन का प्रमुख साधन है। कैसे?
उत्तर- एशिया महादेश में कृषि निर्वहन का प्रमुख साधन है क्योंकि यहाँ के कृषक समाज ने परम्परागत कृषि और आधुनिक कृषि के तरीकों को समन्वित रूप से अपनाया है। धान, गेंहूँ यहाँ की प्रमुख फसल है।

IV. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें। (अधिकतम 200 शब्दों में)

1. एशिया विविधताओं से भरा प्रदेश है। कैसे?
उत्तर- एशिया महादेश की जलवायु में काफी विविधता है। इसी महादेश में सर्वाधिक ठंडा प्रदेश और सर्वाधिक गर्म प्रदेश तो पड़ता ही है साथ ही सबसे आर्द्र और सबसे शुष्क क्षेत्र भी पाये जाते हैं। इस महादेश का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार बहुत अधिक है। अधिकांश स्थलीय भाग समुद्र तट से काफी दूर है। इसलिए महाद्वीपता की स्थिति पाई जाती है।   

       एशिया के उत्तरी भाग की जलवायु अत्यंत ठंडी है। रूस में स्थित बँरखोयासक का तापमान तो 90° तक पहुँच जाता है। सबसे गर्म प्रदेश मित्रावा, कुवैत एशिया में ही है, लेकिन दक्षिणी क्षेत्र की जलवायु खुशनुमा है। यहाँ अधिकांशतः गर्मी का मौसम रहता है। दक्षिण-पूर्व एशिया में मानसूनी जलवायु पायी जाती है। जबकि दक्षिण में भूमध्य रेखा के समीप विषुवतीय जलवायु पायी जाती है। सितम्बर में यहाँ भीषण तूफान चलते हैं, जिसे ‘टायफून’ कहते हैं।

2. एशिया महादेश की आबादी विशाल है। क्यों?
उत्तर- एशिया महादेश में विश्व की सर्वाधिक आबादी रहती है क्योंकि पृथ्वी के कुल स्थलीय भाग का लगभग 30% हिस्से पर एशिया महादेश का विस्तार है जबकि विश्व की आबादी की 60% जनसंख्या यहाँ निवास करती है। एशिया महादेश में सर्वाधिक जनसंख्या पाये जाने के कारण ही इसे ‘मानव का घर’ (Home of man) कहा जाता है। जीवन प्रत्याशा भी एशिया महादेश के जापान में ही सबसे अधिक पायी जाती है।

3. एशिया की सांस्कृतिक प्रदेशों के बारे में लिखिए।
उत्तर- विभिन्न धर्मावलंबी, दर्शन और सम्प्रदाय यहाँ की संस्कृति की विशेषता है। विश्व के सभी धर्मों की उत्पत्ति इसी महादेश की धरती से हुई है। हिन्दू-मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध मतावलंबियों की प्रमुखता, विश्व की प्राचीन सभ्यताओं का विकास इसी महादेश की नदी-घाटियों में हुआ है। दजला-फुरात नदी घाटी में मेसोपोटामिया की सभ्यता (इराक), सिंधु घाटी की सभ्यता (भारत, पाकिस्तान), हांगहो नदी घाटी सभ्यता (चीन) ये सभी एशिया महादेश में ही विकसित हुए। इतनी सारी सभ्यताओं का एक महादेश में उत्थान और पतन एक अभूतपूर्व घटना है इसलिए तो एशिया महादेश को “सभ्यताओं का पलना” कहा जाता है। इस महादेश को कई सांस्कृतिक प्रदेशों में बाँटा गया है-

(i) पूर्वी एशिया- इसके अंतर्गत, चीन, जापान, उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया जैसे महत्वपूर्ण देश है। ऐतिहासिक रूप से इस सम्पूर्ण इलाके में चीन का प्रभाव रहा है। यहाँ बौद्ध धर्म और माओवाद की प्रभुता है।

(ii) दक्षिण एशिया- इस क्षेत्र के प्रमुख देश भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान एवं श्रीलंका है। यहाँ लोगों की वेशभूषा एवं खान पान में भी अन्तर देखा जाता है।

(iii) दक्षिण-पूर्वी एशिया- इसके अंतर्गत म्यांमार, फिलीपीन, थाइलैंड, लाओस, कम्बोडिया, मलेशिया, सिंगापुर, पूर्वी तिमूर, ब्रूनेई और इंडोनेशिया आता है। दक्षिण-पूर्वी एशिया से यह प्रदेश इस्लाम और इसाई धर्म से बहुत अधिक प्रभावित है।

(iv) पश्चिम एशिया- यह क्षेत्र इस्लाम, ईसाई, जूडिज्म का ऐतिहासिक जन्म स्थल रहा है। यहाँ का खाना विविध और गरिष्ठ है। यहाँ का साहित्य भी बहुत धनी है।

(v) मध्य एशिया- इस प्रदेश में मुख्यतः पहले के सोवियत समाजवादी गणराज्य के पाँच प्रदेश सम्मिलित है कजाकिस्तान, खिर्गिस्तान , ताजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान।
मध्य एशिया का ऐतिहासिक महत्व सिल्क रूट के कारण बढ़ जाता है।

(vi) उत्तर एशिया- यह साइबेरिया का भौगोलिक क्षेत्र है। यहाँ प्रतिकूल स्थिति के कारण जनसंख्या विरल है। ट्रांस साइबेरियन रेलवे और खनन कार्यों से यहाँ पर आधुनिक जीवन शैली का प्रभाव पड़ा है।

4. एशिया के महत्वपूर्ण देशों की विशेषताएं लिखिए।
उत्तर- एशिया के महत्त्वपूर्ण देशों की विशेषताएँ:-

(i) पूर्वी एशिया- इसके अंतर्गत, चीन, जापान, उत्तर कोरिया दक्षिण कोरिया जैसे महत्वपूर्ण देश है। ऐतिहासिक रूप से इस सम्पूर्ण इलाके में चीन का प्रभाव रहा है। यहाँ बौद्ध धर्म और माओवाद की प्रभुता है।

(ii) दक्षिण एशिया- इस क्षेत्र के प्रमुख देश भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, नेपाल, भूटान एवं श्रीलंका है। यहाँ लोगों की वेशभूषा एवं खान पान में भी अन्तर देखा जाता है।

(iii) दक्षिण-पूर्वी एशिया- इसके अंतर्गत म्यांमार, फिलीपीन, थाइलैंड, लाओस, कम्बोडिया, मलेशिया, सिंगापुर, पूर्वी तिमूर, ब्रूनेई और इंडोनेशिया आता है। दक्षिण-पूर्वी एशिया से यह प्रदेश इस्लाम और इसाई धर्म से बहुत अधिक प्रभावित है।

(iv) पश्चिम एशिया- यह क्षेत्र इस्लाम, ईसाई, जूडिज्म का ऐतिहासिक जन्म स्थल रहा है। यहाँ का खाना विविध और गरिष्ठ है। यहाँ का साहित्य भी बहुत धनी है।

(v) मध्य एशिया- इस प्रदेश में मुख्यतः पहले के सोवियत समाजवादी गणराज्य के पाँच प्रदेश सम्मिलित है कजाकिस्तान, खिर्गिस्तान , ताजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और तुर्कमेनिस्तान।
मध्य एशिया का ऐतिहासिक महत्व सिल्क रूट के कारण बढ़ जाता है।

(vi) उत्तर एशिया- यह साइबेरिया का भौगोलिक क्षेत्र है। यहाँ प्रतिकूल स्थिति के कारण जनसंख्या विरल है। ट्रांस साइबेरियन रेलवे और खनन कार्यों से यहाँ पर आधुनिक जीवन शैली का प्रभाव पड़ा है।


Read More:

इकाई 7. अध्याय 7 भौगोलिक आँकड़ों का निरूपण

इकाई 7. अध्याय 7 भौगोलिक आँकड़ों का निरूपण

बिहार बोर्ड के 8वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 7 भौगोलिक
I. बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
सही विकल्प को चुनें।
1. किस आरेख का दूसरा नाम चक्र आरेख है?
(क) रेखीय ग्राफ
(ख) वृत आरेख
(ग) दंड आरेख
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ख) वृत आरेख
2. आरेखों का चयन किस बात पर निर्भर करता है?
(क) आँकड़ों की प्रकृति पर
(ख) आँकड़ों के गणितीय स्वरूप पर
(ग) आँकड़ों की लंबाई पर
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर- (क) आँकड़ों की प्रकृति पर
3. वन रेखा द्वारा दिखाया गया आरेख कहलाता है?
(क) वक्र आरेख
(ख) दंड आरेख
(ग) रेखीय आरेख
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर- (ग) रेखीय आरेख
4. X-Y अक्ष के अंतर्गत Y अक्ष पर किस प्रकार के आँकड़ों को दिखाया जाता है?
(क) स्वतंत्र आँकड़ा
(ख) निर्भर करने वाला आँकड़ा
(ग) इनमें से कोई भी
(घ) सभी गलत है
उत्तर- (ख) निर्भर करने वाला आँकड़ा
5. एक वृत्त का कुल मान कितना होता है?
(क) 90°
(ख) 180°
(ग) 360°
(घ) 0°
उत्तर- (ग) 360°
II. खाली स्थान को उपयुक्त शब्दों से पूरा करें।
1. आरेख बनाने के पहले उपयुक्त शीर्षक का चयन करते हैं।
2. दंड आरेख में आँकड़ों को दंडों या आयतों के द्वारा दिखाया जाता है।
3.’Yअक्ष पर मापनी शून्य से आरम्भ किया जाता है।
4. सभी दंडों को एक ही आधार रेखा पर पर बनाया जाता है।
5. आँकड़े तीन प्रकार के होते हैं।
III. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें। (अधिकतम 50 शब्दों में)
1. आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण से क्या समझते हैं?
उत्तर- प्राप्त किये गये सूचनाओं व जानकारी को अंकों के रूप में पर्दर्शित करना आँकड़ा कहलाता है।
⇒ जब इन आँकड़ों को तालिका व चित्र के माध्यम से प्रदर्शित किया जाता है तब उसे आँकड़ों का प्रस्तुतीकरण कहा जाता है।
⇒ आँकड़ों के आधार पर आरेखों/डायग्रामों का चयन कर ही आँकड़ों का सही प्रस्तुतीकरण किया जा सकता है।
2. रैखिक आरेख किसे कहा जाता है?
उत्तर- दिए गये आँकड़ों को जिस आरेख में एक रेखा द्वारा दिखाया जाता है उसे रैखिक आरेख कहा जाता है।
⇒ इसके द्वारा भौगोलिक तत्वों यथा- वर्षा, तापमान, आर्द्रता, जनसंख्या वृद्धि, जन्मदर, मृत्युदर, फसल उत्पादन इत्यादि को आसानी से प्रदर्शित किया जा सकता है।
3. वृत आरेख क्या है?
उत्तर- जब दिए गये आँकड़ों के समूह के विभिन्न इकाइयों के हिस्से को वृत्त के द्वारा प्रदर्शित किया जाता है तो इसे वृत्त आरेख कहा जाता है।
⇒ इसमें वृत्त समस्त मात्राओं के योग का परिचायक होता है तथा वृत्त को डिग्री के आधार पर विभिन्न खंडों में बाँटकर प्रभावित मात्राओं को प्रतिशत में दिखाया जाता है, तब ऐसे चित्रण को वृत्त आरेख कहते हैं। इसे नीचे के चित्रों में देखा जा सकता है-
आधार

वृत्त आरेख-1

वृत्त आरेख-2


Read More:

इकाई 3 अध्याय 3.3 (ग) सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग

इकाई 3 अध्याय  3.3 (ग) सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग

बिहार बोर्ड के 8वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



इकाई 3 अध्याय
I. बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर
सही विकल्प को चुनें।
1. सूचना प्रौद्योगिकी के अंतर्गत शामिल नहीं है-
(क) सेल्यूलर फोन
(ख) उपग्रह
(ग) ई-मेल
(घ) अंतर्देशीय पत्र
उत्तर- (घ) अंतर्देशीय पत्र
2. सूचनाओं को शीघ्रता से भेजा जा सकता है –
(क) ब्रॉड बैंड से
(ख) इंटरनेट से
(ग) ई-मेल से
(घ) उपर्युक्त चारों से
उत्तर- (ग) ई-मेल से
3. भारत का सिलिकॉन वैली है –
(क) पुणे
(ख) कोच्चि
(ग) तिरुअनंतपुरम
(घ) बेंगलुरु
उत्तर- (घ) बेंगलुरु
4. सॉफ्टवेयर कंप्यूटर के अंतर्गत है –
(क) एक प्रोग्राम
(ख) एक पुर्जा
(ग) चैनल
(घ) विद्युत आपूर्ति उपकरण
उत्तर- (क) एक प्रोग्राम
5. इलेक्ट्रॉनिक उद्योग की स्थापना के लिए आवश्यक नहीं है-
(क) कुशल मानव संसाधन
(ख) कुशल प्रबंधन
(ग) जल की उपलब्धता
(घ) आधारभूत संरचना
उत्तर- (ग) जल की उपलब्धता
II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें। (अधिकतम 50 शब्दों में)
(1) ई-मेल क्या है?
उत्तर- ई-मेल इलेक्ट्रॉनिक मेल का संक्षिप्त रूप है जिसमें संदेशों को कम्प्यूटर के माध्यम से बेतार से शीघ्रता से भेजे जाते हैं। इसके लिए इन्टरनेट का होना जरुरी है।
(2) सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए पहले किन साधनों का उपयोग करते थे?
उत्तर- सूचनाओं का आदान-प्रदान पहले ताली बजाकर, आग जलाकर, पशु-पक्षियों की बोलियाँ बोलकर, कंदराओं पर चित्र बनाकर तथा कबूतरों द्वारा की जाती थी।
(3) बेंगलुरु में सूचना प्रौद्योगिक उद्योग का विकास क्यों संभव हुआ?
उत्तर- बेंगलुरु में सूचना प्रौद्योगिक उद्योग का विकास इसलिए संभव हुआ, क्योंकि यहाँ सॉफ्टवेयर का विकास करने वाले विशेषज्ञों का दल 24 घंटे अलग-अलग शिफ्टों में काम करते हैं।
(4) सॉफ्टवेयर पार्क वाले शहरों के नाम लिखिए।
उत्तर- सॉफ्टवेयर पार्क वाले शहरों के नाम- बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, पूणे, चेन्नई, कोलकाता, कानपुर, लखनऊ, बेलापुर, गुड़गाँव, कोच्चि।
(5) सूचना प्रौद्योगिकी ने जीवन शैली में क्या बदलाव लाए हैं?
उत्तर- सूचना प्रौद्योगिकी ने जीवन शैली में निम्नलिखित बदलाव लाये हैं:-
➡ गैर सरकारी क्षेत्र की इन्फोसिस, जनरल इलेक्ट्रिक, एक्सेंचर, विप्रो, हीसीएस, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल इत्यादि जैसी कम्पनियाँ भी सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग का कार्य कर रही हैं।
➡ ब्राडबैंड जैसी सेवाएँ सूचनाओं को काफी तेजी से पहुँचाती हैं।

➡ गूगल और याहू जैसे सर्च इंजन से दुनियाभर की जानकारी काफी तेजी से ढूँढी जा सकती है।


Read More:

इकाई 5. अध्याय 5. मानव संसाधन

 इकाई 5. अध्याय 5. मानव संसाधन

बिहार बोर्ड के 8वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



इकाई 5

I. बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

सही विकल्प को चुनें।
1. जनगणना की जाती है-
(क) प्रत्येक 20 वर्ष पर
(ख) प्रत्येक 10 वर्ष पर
(ग) प्रत्येक 5 वर्ष पर
(घ) प्रत्येक 2 वर्ष का0
उत्तर- (ख) प्रत्येक 10 वर्ष पर
2. मानव संसाधन है क्योंकि-
(क) आवश्यकता पूर्ति के लिए तकनीक का प्रयोग करता है।
(ख) अन्य सामग्रियों को संसाधन के रूप में परिणत करता है।
(ग) मस्तिष्क का प्रयोग कर अन्य साधनों को उपयोगी बनाता है।
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर- (घ) उपर्युक्त सभी
3. भारत में सर्वाधिक जनसंख्या है-
(क) पश्चिम बंगाल की
(ख) बिहार की
(ग) उत्तर प्रदेश की
(घ) महाराष्ट्र की
उत्तर- (ग) उत्तर प्रदेश की
4. भारत जनसंख्या के दृष्टिकोण से विश्व में है-
(क) तृतीय स्थान पर
(ख) चौथे स्थान पर
(ग) प्रथम स्थान पर
(घ) दूसरे स्थान पर
उत्तर – (घ) दूसरे स्थान पर
5. पहाड़ी भागों में जनसंख्या कम होती है क्योंकि-
(क) वहाँ काफी गर्मी है
(ख) जीवन यापन कठिन होता है
(ग) मृत्यु दर अधिक है
(घ) लोग वहाँ रहना नहीं चाहते हैं
उत्तर- (ख) जीवन यापन कठिन होता है
II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) मानव एक महत्वपूर्ण संसाधन है। कैसे?
उत्तर- मानव एक महत्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि मनुष्य की अपनी योग्यताएँ ही किसी भी भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती है। बहुत से लोगों का यह धारणा है कि संसाधन प्रकृति के मुफ्त उपहार होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सभी संसाधन मानव के क्रियाकलापों के प्रतिफल होते हैं। मानव, प्रकृति में उपलब्ध पदार्थों को संसाधनों में बदलता है। इस प्रकार से मानव एक महत्वपूर्ण संसाधन है।
(ख) जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करने वाले कौन-कौन से कारक हैं?
उत्तर- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं-
⇒ जन्म-दर
⇒ मृत्यु दर
⇒ प्रवास
⇒ जीवन प्रत्याशा
⇒ विवाह एवं सन्तान प्राप्ति की अनिवार्यता
⇒ अशिक्षा एवं अज्ञानता
⇒ बाल विवाह
⇒ अंधविश्वास
(ग) जनसंख्या परिवर्तन किन-किन कारकों पर निर्भर करता है?
उत्तर – जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक है- जन्म दर, मृत्यु दर और प्रवास।
        जन्मदर एवं मृत्यु दर के बीच अंतर होने से जनसंख्या में परिवर्तन होती है। यह जनसंख्या का प्राकृतिक परिवर्तन है जबकि कई कारणों से जनसंख्या का दूसरी जगह जाकर बस जाना प्रवास की श्रेणी में आता है। भारत में जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख कारक जन्म दर रहा है क्योंकि यह हमेशा मृत्यु दर से अधिक रहा है। वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण मृत्यु दर में भी तेजी से गिरावट आई है जिसके कारण जनसंख्या वृद्धि हुई है।
(घ) घटती महिला लिंगानुपात के कारकों का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर- किसी देश कि कुल जनसंख्या में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या के बीच के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है। घटती महिला लिंगानुपात के कारण कन्या भ्रूण हत्या तथा लड़की नहीं पैदा होने देने की बढ़ती प्रवृति है। बढ़ती दहेज प्रथा भी एक कारक है। हमें इस प्रवृति से बचने की जरूरत है। सरकार ने भी कानूनी रूप से कन्या भ्रूण हत्या को अपराध घोषित कर इसके लिए दंड का प्रावधान किया है। लड़कियों को भी लड़कों के समान महत्व के लिए सामाजिक स्तर पर जागरूकता लाना चाहिए।
(ड़) मैदानी भागों में जनघनत्व अधिक पाया जाता है। क्यों?
उत्तर- मैदानी भागों में जनघनत्व अधिक पाया जाता है, क्योंकि मैदानी क्षेत्रों में पर्याप्त जल की मात्रा, अनुकूल जलवायु, विस्तृत समतल भूमि की उपलब्धता, उपजाऊ मिट्टियाँ, अत्यधिक नगरीकरण, औद्योगीकरण जैसे मानव बसाव के लिए अनुकूल भौगोलिक कारक के जनसुविधाएँ आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। अतः यहाँ ज्यादा लोग निवास करते हैं।
(च) वर्ष 2030 ई० तक हमारी जनसंख्या चीन से अधिक होगी। ऐसा क्यों होगा? सोचकर लिखिए।
उत्तर- भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन धीरे-धीरे वृद्धि दर में कमी आ रही है और यह जन्मदर नियंत्रण हेतु किये जा रहे प्रयासों का परिणाम है। फिर भी अगर भारत की जनसंख्या वर्तमान रफ्तार से बढ़ती रही तो वर्ष 2030 तक हमारी आबादी एक अरब चालीस करोड़ के पास हो जाएगी तथा हमारी जनसंख्या चीन की जनसंख्या से अधिक होगी अर्थात विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या भारत में होगी।
(छ) पर्वतीय क्षेत्र में जन घनत्व कम पाया जाता है। क्यों?

उत्तर- पर्वतीय क्षेत्र में जन घनत्व कम पाया जाता है। जैसे- उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं अधिकतर पूर्वोत्तर राज्यों में जनसंख्या घनत्व कम पाया जाता है, क्योंकि यहाँ का अधिकांश भू-भाग पर्वतीय है और पर्वतीय क्षेत्र में जीवन यापन कठिन होता है। यहाँ पर्याप्त जल की मात्रा, अनुकूल जलवायु, विस्तृत समतल भूमि की उपलब्धता, उपजाऊ मिट्टियाँ जैसे मानव बसाव के लिए भौगोलिक कारक का अभाव होता है।


Read More:

error: