Tag भूगोल का महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

बिहार बोर्ड CLASS 10 TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONS

बिहार बोर्ड CLASS 10

TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONSबिहार बोर्ड CLASS 10



बिहार बोर्ड CLASS 10 TOTAL OBJECTIVE

1. कोयला किस प्रकार का संसाधन है?

(a) अनवीकरणीय

(b) नवीकरणीय

(C) जैव

(d) अजैव

2. सौर ऊर्जा निम्नलिखित में से कौन-सा संसाधन है:

(a) मानवकृत

(b) पुनः पूर्तियोग्य

(C) अजैव

(d) अचक्रीय

3. तट रेखा से कितने कि०मी० क्षेत्र सीमा अपवर्जक आर्थिक क्षेत्र कहलाते है?

(a) 100 N.M.

(b) 200 N.M.

(C) 150 N.M.

(d) 250 N.M.

4. डाकुओं की अर्थव्यवस्था का संबंध है:-

(a) संसाधन संग्रहण से

(b) संसाधनों के अनियोजित विदोहन से

(C) संसाधन के नियोजित दोहन से

(d) इनमें से कोई नहीं।

5. समुद्री क्षेत्र में राजनैतिक सीमा के कितनी कि०मी० क्षेत्र तक राष्ट्रीय सम्पदा निहित है:-

(a) 10.2 कि०मी०

(b) 15.5 कि०मी०

(C) 12.2 कि०मी०

(d) 19.2 कि०मी०

6. पंजाब में भूमि निम्नीकरण का मुख्य कारण है:

(a) वनोन्मूलन

(b) गहन खेती

(C) अति पशुचारण

(d) अधिक सिंचाई

7. सौपानी कृषि किस राज्य में प्रचलित है?

(a) हरियाणा

(b) पंजाब

(C) कर्नाटक

(d) उत्तराखंड

8.मरुस्थलीय मृदा का विस्तार निम्न में से कहाँ है?

(a) उत्तर प्रदेश

(b) राजस्थान

(C) कर्नाटक

(d) महाराष्ट्र

9. मेढ़क के प्रजनन को नष्ट करने वाला रसायन कौन है?

(a) बेंजीन

(b) यूरिया

(c) एंड्रिन

(d) फॉस्फोरस

10. काली मृदा का दूसरा नाम क्या है?

(a) बलुई

(b) रेगुर मृदा

(c) लाल मृदा

(d) पर्वतीय मृदा

11. वृहद क्षेत्र में जल की उपस्थिति के कारण ही पृथ्वी को कहते हैं-

(a) उजला ग्रह

(b) नीला ग्रह

(c) लाल ग्रह

(d) हरा ग्रह

12. कुल जल का कितना प्रतिशत भाग महासागरों में निहित है?

(a) 9.5 %

(b) 95.5 %

(c) 96 %

(d) 96.6 %

13. देश के बाँधों को किसने भारत का मंदिर कहा था?

(a) महात्मा गाँधी

(b) डॉ राजेन्द्र प्रसाद

(c) पंडित नेहरू

(d) स्वामी विवेकानंद

14. प्राणियों के शरीर में कितना प्रतिशत जल की मात्रा निहित होती है?
(a) 55 %
(b) 60 %
(c) 65 %
(d) 70 %

15. बिहार में अति जल-दोहन से किस तत्व का सकेन्द्रण बढ़ा है?

(a) फ्लोराइड

(b) क्लोराइड

(c) आर्सेनिक

(d) लौह

16. भारत में 2001 में कितने प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में वन का विस्तार था?

(a) 25

(b) 19.27

(c) 20

(d) 20.60

17. वन स्थिति रिपोर्ट (2005) के अनुसार भारत में वन का विस्तार है-

(a) 20.60 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में

(b) 20.55 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में

(c) 20 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में

(d) इनमें से कोई नहीं

18. बिहार में कितने प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र में वन का फैलाव है?

(a) 15

(b) 20

(c) 20.5

(d) 7.1

19. पूर्वोत्तर राज्यों के 188 आदिवासी जिलों में देश के कुल क्षेत्र का कितना प्रतिशत वन है?

(a) 75

(b) 80.05

(c) 90.03

(d) 60.11

20. किस राज्यमें वन का सबसे अधिक विस्तार है?

(a) केरल

(b) कर्नाटक

(c) मध्यप्रदेश

(d) उत्तर प्रदेश

21. वन संरक्षण एवं प्रबंधन की दृष्टि से वनों को वर्गीकृत किया गया है-

(a) 4 वर्गों में

(b) 3 वर्गों में

(c) 5 वर्गों में

(d) इनमें से कोई नहीं

22. 1951 से 1980 तक लगभग कितना वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र कृषि भूमि में परिवर्तित हुआ?

(a) 30,0000

(b) 262,000

(c) 25,2000

(d) 35,5000

 

23. संविधान की धारा 21 का संबंध है-

(a) वन्य जीवों तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण

(b) मृदा संरक्षण

(c) जल संसाधन संरक्षण

(d) खनिज सम्पदा संरक्षण

24. एक एन०जी०ओ० की वानिकी रिपोर्ट के अनुसार 1948 में विश्व में कितने हेक्टेयर भूमि पर वन का विस्तार था।

(a) 6 अरब हेक्टेयर

(b) 4 अरब हेक्टेयर

(c) 8 अरब हेक्टेयर

(d) 5 अरब हेक्टेयर

25. प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण 1968 में कौन सा कनवेंशन हुआ था?

(a) अफ्रीकी कनवेंशन

(b) वेटलैंड्स कनवेंशन

(c) विश्व आपदा कनवेंशन

(d) इनमें से कोई नहीं

26. इनमें कौन सा जीव है जो केवल भारत में ही पाया जाता है?

(a) घड़ियाल

(b) डॉलफिन

(c) ह्वेल

(d) कछुआ

27. भारत का राष्ट्रीय पक्षी है-

(a) कबूतर

(b) हंस

(c) मयूर

(d) तोता

28. मैंग्रोव का सबसे अधिक विस्तार है-

(a) अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के तटीय भाग में

(b) सुंदर वन में

(c) पश्चिमी तटीय प्रदेश में

(d) पूर्वोतर राज्य में

29. टेक्सोल का उपयोग होता है-

(a) मलेरिया में

(b) एड्स में

(c) कैंसर में

(d) टी०बी० के लिए

30. ‘चरक’ का संबंध किस देश से था?

(a) म्यांमार

(b) श्रीलंका

(c) भारत से

(d) नेपाल से

 

31. भारत में लगभग कितने खनिज पाए जाते है?

(a) 50

(b) 100

(c) 150

(d) 200

32. इनमें से कौन लौह युक्त खनिज का उदाहरण है?

(a) मैंगनीज

(b) अभ्रक

(c) बॉक्साइट

(d) चुना-पत्थर

33. निम्नलिखित में कौन अधात्विक खनिज का उदाहरण है?

(a) सोना

(b) टिन

(c) अभ्रक

(d) ग्रेफाइट

34. किस खनिज की उद्योग की जननी माना गया है?

(a) सोना

(b) तांबा

(c) लोहा

(d) मैंगनीज

35. कौन लौह अयस्क का एक प्रकार है?

(a) लिग्नाइट

(b) हेमेटाइट

(c) बिटुमिनस

(d) इन में से सभी

36. कौन भारत का सबसे बड़ा लौह उत्पादक राज्य है?

(a) कर्नाटक

(b) गोवा

(c) उड़ीसा

(d) झारखंड

37. छतीसगढ़ भारत का कितना प्रतिशत लौह अयस्क का उत्पादन करता है?

(a) 10

(b) 20

(c) 30

(d) 40

38. मैंगनीज उत्पादन में भारत का विश्व में क्या स्थान है?

(a) प्रथम

(b) द्वितीय

(c) तृतीय

(d) चतुर्थ

39. एक टन इस्पात बनाने में कितने मैंगनीज का उपयोग होता है?

(a) 5 कि०ग्रा०

(b) 10कि०ग्रा०

(c) 15 कि०ग्रा०

(d) 20 कि०ग्रा०

40. उड़ीसा किस खनिज का सबसे बड़ा उत्पादक है?

(a) लौह अयस्क

(b) मैंगनीज

(c) टिन

(d) तांबा

41. अल्युमिनियम बनाने के लिए किस खनिज की आवश्यकता पड़ती है?

(a) मैंगनीज

(b) टिन

(c) लोहा

(d) बॉक्साइट

42. देश में तांबे का कुल भण्डार कितना है?

(a) 100 करोड़ टन

(b) 125 करोड़ टन

(c) 150 करोड़ टन

(d) 175 करोड़ टन

43. बिहार-झारखंड में देश का कितना प्रतिशत अभ्रक़ का उत्पादन होता है?

(a) 60

(b) 70

(c) 80

(d) 90

44. सीमेंट उद्योग का सबसे प्रमुख कच्चा माल क्या है?

(a) चुना-पत्थर

(b) बॉक्साइट

(c) ग्रेनाइट

(d) लोहा

 

45. किस राज्य में खनिज तेल का विशाल भंडार है?

(a) असम

(b) राजस्थान

(c) बिहार

(d) तमिलनाडु

46. भारत के किस स्थान पर पहला परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित किया गया था?

(a) कलपक्कम

(b) नरौरा

(c) राणाप्रताप सागर

(d) तारापुर

47. कौन सा ऊर्जा स्रोत अनवीकरणीय है?

(a) जल

(b) सौर

(c) कोयला

(d) पवन

 

48. प्राथमिक ऊर्जा का उदाहरण नहीं है?

(a) कोयला

(b) विद्युत

(c) पेट्रोलियम

(d) प्राकृतिक गैस

49. ऊर्जा का गैर-पारम्परिक स्रोत है।

(a) कोयला

(b) विद्युत

(c) पेट्रोलियम।

(d) सौर-ऊर्जा

50. गोंडवाना समूह के कोयले का निर्माण हुआ था।

(a) 20 करोड़ वर्ष पूर्व

(b) 20 लाख वर्ष पूर्व

(c) 20 हजार वर्ष पूर्व

(d) इनमें से कोई नहीं

51. भारत में कोयले का सर्वप्रमुख उतपादक राज्य है:

(a) पश्चिम बंगाल

(b) झारखण्ड

(c) उड़ीसा

(d) छत्तीसगढ़

उत्तर- (b) झारखण्ड

52. सर्वोत्तम कोयले का प्रकार कौन-सा है?

(a) एंथ्रासाइट

(b) पीट

(c) लिग्नाइट

(d) बिटुमिनस

उत्तर- (a) एंथ्रासाइट

53. मुम्बई हाई क्यों प्रसिद्ध है?

(a) कोयले के निर्यात हेतु

(b) तेल शोधक कारखाना हेतु

(c) खनिज तेल हेतु

(d) परमाणु शक्ति हेतु

उत्तर- (c) खनिज तेल हेतु

54. भारत का प्रथम तेल शोधक कारखाना कहाँ स्थित है?

(a) मधुरा

(b) बरौनी

(c) डिगबोई

(d) गुवाहाटी

उत्तर- (c) डिगबोई

55. प्राकृतिक गैस किस खनिज के साथ पाया जाता है?

(a) यूरेनियम

(b) पेट्रोलियम

(c) चुना पत्थर

(d) कोयला

उत्तर- (b) पेट्रोलियम

56. भाखड़ा नंगल परियोजना किस नदी पर अवस्थित है?

(a) नर्मदा

(b) झेलम

(c) सतलज

(d) व्यास

उत्तर- (c) सतलज

57. दक्षिण भारत की सबसे बड़ी नदी घाटी परियोजना है?

(a) तुंगभद्रा

(b) शारावती

(c) चंबल

(d) हीराकुण्ड

उत्तर- (a) तुंगभद्रा

58. ताप विद्युत केंद्र का उदाहरण है?

(a) गया

(b) बरौनी

(c) समस्तीपुर

(d) कटिहार

उत्तर- (d) बरौनी

59. यूरेनियम का प्रमुख उत्पादक स्थल है:

(a) डिगबोई

(b) झरिया

(c) घाटशिला

d) जादूगोड़ा

उत्तर- (d) जादूगोड़ा

60. एशिया सबसे बड़ा परमाणु विद्युत गृह है:

(a) तारापुर

(b) कलपक्कम

(c) नरौरा

(d) कैगा

उत्तर- (a) तारापुर

61. भारत के किस राज्य में सौर-ऊर्जा के विकास की सर्वाधिक संभावनाएँ हैं?

(a) असम

(b) अरुणाचल प्रदेश

(c) राजस्थान

(d) मेघालय

उत्तर – (c) राजस्थान

62. ज्वारीय एवं तरंग ऊर्जा उत्पादन हेतु भारत के सर्वाधिक अनुकूल परिस्थितियाँ कहाँ पायी जाती है?

(a) मन्नार की खाड़ी में

(b) खम्भात की खाड़ी में

(c) गंगा नदी में

(d) कोसी नदी में

उत्तर- (b) खम्भात की खाड़ी में

63. इनमें से कौन औद्योगिक अवस्थिति का कारक नहीं है?

(a) बाजार

(b) जनसंख्या

(c) पूंजी

(d) ऊर्जा

उत्तर- (b) जनसंख्या

64. भारत में सबसे पहले स्थापित लौह इस्पात कंपनी निम्नांकित में से कौन है?

(a) भारतीय लौह और इस्पात कंपनी (IISCO)

(b) टाटा लौह इस्पात कंपनी (TISCO)

(c) बोकारो स्टील सिटी

(d) विश्वेश्वरैया लौह और इस्पात उद्योग

उत्तर- (b) टाटा लौह इस्पात कंपनी (TISCO)

65. पहली आधुनिक सूती निम्न मिल मुम्बई में स्थापित की गई थी, क्योंकि-

(a) मुम्बई एक पत्तन है।

(b) यह कपास उतपादक क्षेत्र के निकट स्थित है।

(c) मुम्बई में पूंजी उपलब्ध थी।

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (d) उपर्युक्त सभी

66. निम्नांकित में से कौन उद्योग कृषि पर आधारित नहीं है?

(a) सूतीवस्त्र

(b) सीमेंट

(c) चीनी

(d) जूट

उत्तर- (b) सीमेंट

67. हुगली औद्योगिक प्रदेश का केन्द्र है?

(a) कोलकता-रिसड़ा

(b) कोलकाता-कोन्नागरि

(c) कोलकाता-मोदिनीपुर

(d) कोलकाता-हावड़ा

उत्तर- (d) कोलकाता-हावड़ा

68. निम्नलिखित में से कौन उद्योग सार्वजनिक क्षेत्र के अंतर्गत आता है?

(a) जे०के ० सीमेंट उद्योग

(b) टाटा लौह एवं इस्पात

(c) बोकारो लौह इस्पात उद्योग

(d) रेमण्ड कृत्रिम वस्त्र उद्योग

उत्तर- (c) बोकारो लौह इस्पात उद्योग

69. इनमें से कौन उपभोक्ता उद्योग है?

(a) पेट्रो – रसायन

(b) लौह-इस्पात

(c) चीनी उद्योग

(d) चितरंजन लोकोमोटिव

उत्तर- (c) चीनी उद्योग

70. निम्नलिखित में से कौन छोटे पैमाने का उद्योग है?

(a) चीनी उद्योग

(b) कागज उद्योग

(c) खिलौना उद्योग

(d) विद्युत उपकरण उद्योग

उत्तर- (c) खिलौना उद्योग

71. भोपाल त्रासदी में किस गैस का रिसाव हुआ था?

(a) कार्बन डाइऑक्साइड

(b) कार्बन मोनोऑक्साइड

(c) मिथाई आइसोसाइनाइट

(d) सल्फर डाईऑक्साइड

उत्तर- (c) मिथाई आईसोसाइनाइट

72. स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देशमें सड़कों की कुल लंबाई कितनी थी?

(a) 2.42 लाख कि०मी०

(b) 1.46 लाख कि०मी०

(c) 3.88 लाख कि०मी०

(d) 5.78 लाख कि०मी०

उत्तर- (c) 3.88 कि०मी०

73. पक्की सड़कों की लंबाई की दृष्टि से प्रथम स्थान पर कौन राज्य है?

(a) बिहार

(b) महाराष्ट्र

(c) तमिलनाडु

(d) केरल

उत्तर- (b) महाराष्ट्र

74. निम्नलिखित में से कौन सड़कों का एक वर्ग नहीं है?

(a) पूरब-पश्चिम गलियारा

(b) एक्सप्रेस वे

(c) स्वर्णिम त्रिभुज राजमार्ग

(d) सीमांत सड़के

उत्तर- (c) स्वर्णिम त्रिभुज राजमार्ग

75. भारत के किन शहरों में मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध है?

(a) कोलकाता एवं दिल्ली

(b) दिल्ली एवं मुम्बई

(c) कोलकाता एवं चेन्नई

(d) दिल्ली एवं बेंगलुरु

उत्तर- वर्तमान समय में उपर्युक्त सभी शहरों में मेट्रो रेल सेवा उपलब्ध है।

76. किस वर्ष इंडियन एयरलाइंस को इंडियन नाम दिया गया?

(a) 2006

(b) 2003

(c) 2008

(d) 2005

उत्तर- (d) 2005

77. भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के गठन किस वर्ष किया गया था?

(a) 1986

(b) 1988

(c) 1985

(d) 1989

उत्तर- (a) 1986

78. इन्नौर पत्तन किस राज्य में स्थित है?

(a) गुजरात

(b) गोवा

(c) तमिलनाडु

(d) कर्नाटक

उत्तर- (c) तमिलनाडु

79. भारत को कुल कितने डाक क्षेत्रों में बाँटा गया है?

(a) 7

(b) 5

(c) 6

(d) 8

उत्तर- (d) 8

80. देश में कितने विशेष आर्थिक क्षेत्र विकसित है?

(a) 10

(b) 7

(c) 15

(d) 5

उत्तर- (b) 7

81. फाल्ट विशेष आर्थिक क्षेत्र कहाँ स्थित है?

(a) बिहार

(b) प० बंगाल

(c) केरल

(d) उड़ीसा

उत्तर- (b) प० बंगाल

82. बिहार में कितने प्रतिशत क्षेत्र में खेती की जाती है?

(a) 50

(b) 60

(c) 80

(d) 36.5

उत्तर- (b) 60

83. राज्य की कितनी प्रतिशत जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है?

(a) 80

(b) 75

(c) 65

(d) 86

उत्तर- (a) 80

84. इनमें से कौन गन्ना उतपादक जिला नहीं है?

(a) दरभंगा

(b) पश्चिम चंपारण

(c) मुज़फ़्फ़रपुर

(d) रोहतास

उत्तर- (d) रोहतास

85. बिहार के जूट उत्पादन में

(a) वृद्धि हो रही है

(b) गिरावट हो रही है

(c) स्थिर है

(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर- (b) गिरावट हो रही है

86. तम्बाकू उत्पादन क्षेत्र है-

(a) गंगा का उत्तरी मैदान

(b) गंगा का दक्षिणी मैदान

(c) हिमालय की तराई

(d) गंगा का दियारा

उत्तर- (d) गंगा का दियारा

87. कोसी नदी घाटी परियोजना का आरंभ हुआ-

(a) 1950 में

(b) 1948 में

(c) 1952 में

(d) 1954 में

उत्तर- (d) 1954 में

88. गण्डक परियोजना का निर्माण किस स्थान पर हुआ-

(a) बेतिया

(b) बाल्मीकिनगर

(c) मोतिहारी

(d) छपरा

उत्तर- (b) बाल्मीकिनगर

89. बिहार में नहरों द्वारा सर्वाधिक सिंचाई किस जिले में होती है?

(a) रोहतास

(b) सिवान

(c) गया

(d) पश्चिमी चंपारण

उत्तर- (a) रोहतास

90. बिहार में कुल कितने अधिसूचित क्षेत्र में वन का विस्तार है?

(a) 6374 कि०मी०

(b) 6370 कि०मी०

(c) 6380 कि०मी०

(d) 6350 कि०मी०

उत्तर- (a) 6374 कि०मी०

91. कुशेश्वर स्थान किस ज़िला में स्थित है?

(a) वैशाली में

(b) दरभंगा में

(c) बेगूसराय में.

(d) भागलपुर में

उत्तर- (b) दरभंगा में

92. काँवर झील स्थित है-

(a) दरभंगा जिला में

(b) भागलपुर जिला में

(c) बेगूसराय जिला में

(d) मुज़फ़्फ़रपुर जिला में

उत्तर- (c) बेगूसराय जिला में

93. संजय गांधी जैविक उद्यान किस नगर में स्थित है?

(a) राजगीर

(b) बोधगया

(c) बिहारसरीफ

(d) पटना

उत्तर- (d) पटना

94. बिहार में खनिज तेल मिलने की संभावनाएँ है:-

(a) हिमालय क्षेत्र में

(b) दक्षिण बिहार के मैदान में

(c) दक्षिण बिहार के पहाड़ी क्षेत्र में

(d) गंगा के द्रोणी में

उत्तर- (d) गंगा के द्रोणी में

95. चुना पत्थर का उपयोग मुख्य रूप से किस उद्योग में होता है?

(a) सीमेंट उद्योग

(b) लोहा उद्योग

(c) शीशा उद्योग

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (a) सीमेंट उद्योग

96. पाइराइट खनिज है-

(a) धात्विक

(b) अधात्विक

(c) परमाणु

(d) ईंधन

उत्तर- (b) अधात्विक

97. बिहार के सोना अयस्क से प्रतिटन शुद्ध सोना प्रलत होता है-

(a) 05 से 06 ग्राम

(b) 0.1 से 0.6 ग्राम

(c) 00.00 से 0.1 ग्राम

(d) 0.001 से 0.003 ग्राम

उत्तर- (b) 0.1 से 0.6 ग्राम

98. कहलगाँव तापीय विद्युत परियोजना किस ज़िला में अवस्थित है?

(a) भागलपुर

(b) मुंगेर

(c) जमुई

(d) साहेबगंज

उत्तर- (a) भागलपुर

99. कांटी तापीय विद्युत परियोजना किस जिले में स्थापित है?

(a) पूर्णिया

(b) सिवान

(c) मुजफ्फरपुर

(d) पूर्वी चंपारण

उत्तर- (c) मुजफ्फरपुर

100. बिहार में बी०एच०पी०सी० द्वारा वृहत्त परियोजनाओं की संख्या कितनी है?

(a) 3

(b) 10

(c) 5

(d) 7

उत्तर- (b) 10

101. बिहार में कार्यरत जल-विद्युत परियोजनाओं की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता कितनी है?

(a) 35.60 मेगावाट

(b) 44.20 मेगावाट

(c) 50.69 मेगावाट

(d) 30 मेगावाट

उत्तर- N/A (इनमें से कोई नहीं)

102. बिहार के किस शहर में काँच उद्योग स्थापित है?

(a) हाजीपुर

(b) शाहपुर

(c) मुरकुंडा

(d) भवानी नगर

उत्तर- (a) हाजीपुर

103. सिगरेट का कारखाना कहाँ है?

(a) मुंगेर में

(b) पटना में

(c) शाहपुर में

(d) गया में

उत्तर- (a) मुंगेर में

104. रेल वर्कशॉप कहाँ स्थित है?

(a) जमालपुर

(b) भागलपुर

(c) मुंगेर

(d) पटना

उत्तर- (a) जमालपुर

105. खाद कारखाना कहाँ स्थित है?

(a) बरौनी

(b) बाढ़

(c) मोकामा

(d) लक्खीसराय

उत्तर- (a) बरौनी

106. किस नगर में कालीन तैयार होता है?

(a) ओबरा

(b) दाउदनगर

(c) बिहारसरीफ

(d) गया

उत्तर- (a) ओबरा

107. अशोक पेपर मिल किस जिला में स्थित है?

(a) समस्तीपुर

(b) पटना

(c) पूर्णिया

(d) अररिया

उत्तर- इनमें से कोई नहीं (सही उत्तर-दरभंगा)

108. बिहार की पहली रेल लाईन थी?

(a) मार्टीन लाइट रेलवे

(b) ईस्ट इंडिया रेल मार्ग

(c) भारत रेल

(d) बिहार रेल सेवा

उत्तर- (b) ईस्ट इंडिया रेल मार्ग

109. पटना हवाई अड्डा का क्या नाम है?

(a) जय प्रकाश अंतरराष्ट्रीय हवाई पत्तन

(b) पटना हवाई अड्डा

(c) राजेन्द्र प्रसाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

(d) बिहार हवाई अड्डा

उत्तर- (a) जय प्रकाश अंतरराष्ट्रीय हवाई पत्तन

110. ग्रांड ट्रंक रोड का राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या क्या है?

(a) 1

(b) 2

(c) 3

(d) 4

उत्तर- (b) 2

111. बिहार में रेल परिवहन का शुभारंभ कब से माना जाता है?

(a) 1842 से

(b) 1860 से

(c) 1858 से

(d) 1862 से

उत्तर- (b) 1860

112. मध्य पूर्व रेलवे का मुख्यालय कहाँ है?

(a) पटना में

(b) हाजीपुर में

(c) मुज़फ़्फ़रपुर में

(d) समस्तीपुर में

उत्तर- (b) हाजीपुर में

113. बिहार की सीमा में रेलमार्ग की कुल लम्बाई कितनी है?

(a) 6283 कि०मी०

(b) 5283 कि०मी०

(c) 7283 कि०मी०

(d) 8500 कि०मी०

उत्तर- (a) 6283 कि०मी०(वर्ष 2001)

114. बिहार में रज्जुमार्ग कहाँ है?

(a) बिहारसरीफ

(b) राजगीर

(c) गया

(d) बांका

उत्तर- (b) राजगीर

115. मंदार झील किस जिला में स्थित है?

(a) मुंगेर

(b) भागलपुर

(c) बांका

(d) बक्सर

उत्तर- (c) बांका

116. राष्ट्रीय पोत संस्थान पटना के किस घाट पर स्थित है?

(a) महेन्द्रू घाट

(b) गाँधी घाट

(c) दीघा घाट

(d) बांस घाट

उत्तर- (a) महेन्द्रू घाट

117. 2001 में बिहार की कुल जनसंख्या थी-

(a) 8 करोड़ से कम

(b) 9 करोड़ से अधिक

(c) 8 करोड़ से अधिक

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (c) 8 करोड़ से अधिक

118. 1991-2001 के दौरान बिहार की जनसंख्या वृद्धि दर है।

(a) 30 प्रतिशत

(b) 28 प्रतिशत

(c) 28.63 प्रतिशत

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (c) 28.63 प्रतिशत

119. बिहार में ग्रामीण आबादी है-

(a) 89.5 प्रतिशत

(b) 79.5 प्रतिशत

(c) 99.5 प्रतिशत

(d) शून्य प्रतिशत

उत्तर- (a) 89.5 प्रतिशत (2001)

120. 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार में प्रतिवर्ग किलोमीटर कितने व्यक्ति रहते है?

(a) 772 व्यक्ति

(b) 881व्यक्ति

(c) 981 व्यक्ति

(d) 782व्यक्ति

उत्तर- (b) 881 व्यक्ति

121. सबसे अधिक आबादी वाला कौन जिला है?

(a) भागलपुर

(b) पटना

(c) नालंदा

(d) मुंगेर

उत्तर- (b) पटना

122. सासाराम नगर का विकास हुआ था-

(a) मध्ययुग में

(b) प्राचीन युग में

(c) वर्तमान युग में

(d) आधुनिक समय में

उत्तर- (a) मध्ययुग में

123. अविभाजित बिहार में एक मात्र नियोजित नगर था-

(a) पटना

(b) मुंगेर

(c) टाटानगर

(d) गया

उत्तर- (c) टाटानगर

124. 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार की नगरीय आबादी है-

(a) 20.5 प्रतिशत

(b) 15.5 प्रतिशत

(c) 10.5 प्रतिशत

(d) 25.5 प्रतिशत

उत्तर- (c) 10.5 प्रतिशत

125. बिहार का सबसे बड़ा नगर है?

(a) पटना

(b) गया

(c) भागलपुर

(d) दरभंगा

उत्तर- (a) पटना

126. उच्चावच प्रदर्शन के लिए हैश्यूर विधि का विकास किसने किया था?

(a) गुटेनबर्ग

(b) लेहमान

(c) गिरार

(d) रिटर

उत्तर- (b) लेहमान

127. पर्वतीय छायाकरण विधि में भू-आकृतियों पर किस दिशा से प्रकाश पड़ने की कल्पना की जाती है?

(a) उत्तर-पूर्व

(b) पूर्व-दक्षिण

(c) उत्तर-पश्चिम

(d) दक्षिण-पश्चिम

उत्तर- (c) उत्तर-पश्चिम

128. छोटी,महीन एवं खंडित रेखाओं को ढाल की दिशा में खींचकर उच्चावच प्रदर्शन की विधि को क्या कहा जाता है?

(a) स्तर रंजन

(b) पर्वतीय छायाकरण

(c) हैश्यूर

(d) तल चिन्ह

उत्तर- (c) हैश्यूर

129. तल चिन्ह की सहायता से किसी स्थान विशेष की मापी गयी ऊँचाई को क्या कहा जाता है?

(a) स्थानिक ऊँचाई

(b) विशेष ऊँचाई

(c) समोच्च रेखा

(d) त्रिकोणमितीय स्टेशन

उत्तर- (a) स्थानिक ऊँचाई

130. स्तर रंजन विधि के अंतर्गत मानचित्रों में नीले रंग से किस भाग को दिखाया जाता है?

(a) पर्वत

(b) पठार

(c) मैदान

(d) जल

उत्तर- (d) जल

131. इनमें से कौन प्राकृतिक आपदा नहीं है?

(a) सुनामी

(b) बाढ़

(c) आतंकवाद

(d) भूकंप

उत्तर- (c) आतंकवाद

132. इनमें से कौन मानव जनित आपदा है?

(a) साम्प्रदायिक दंगे

(b) आतंकवाद

(c) महामारी

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (d) उपर्युक्त सभी

133. सुनामी का मुख्य कारण क्या है?

(a) समुद्र में भूकंप का आना

(b) स्थलीय क्षेत्र पर भूकंप का आना

(c) द्वीप पर भूकंप का आना

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (a) समुद्र में भूकंप का आना

134. नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है?

(a) जल की अधिकता

(b) नदी की तली में अवसाद का जमाव

(c) वर्षा का अधिकता

(d) उपर्युक्त सभी

उत्तर- (d) उपर्युक्त सभी

135. बिहार का कौन सा क्षेत्र बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है?

(a) पूर्वी बिहार

(b) दक्षिणी बिहार

(c) पश्चिमी बिहार

(d) उत्तरी बिहार

उत्तर- (d) उत्तरी बिहार

136. निम्लिखित में से किस नदी को बिहार का शोक कहा जाता है?

(a) गंगा

(b) गंडक

(c) कोसी

(d) पुनपुन

उत्तर- (c) कोसी

137. बाढ़ क्या है?

(a) प्राकृतिक आपदा

(b) मानव जनित आपदा

(c) सामान्य आपदा

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (a) प्राकृतिक आपदा

138. सूखा किस प्रकार की आपदा है?

(a) प्राकृतिक आपदा

(b) मानवीय आपदा

(c) सामान्य आपदा

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (a) प्राकृतिक आपदा

139. सूखे की स्थिति किस प्रकार आती है?

(a) अचानक

(b) पूर्व सूचना के अनुसार

(c) धीरे-धीरे

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (c) धीरे-धीरे

140. सूखे के लिए जिम्मेवार कारक है:

(a) वर्षा की कमी

(b) भूकंप

(c) बाढ़

(d) ज्वालामुखी

उत्तर- (a) वर्षा की कमी

141. सूखे से बचाव का एक मुख्य तरीका है-

(a) नदियों को आपस में जोड़ देना

(b) वर्षा जल संग्रह करना

(c) बाढ़ की स्थिति उत्पन्न करना

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (b) वर्षा जल संग्रह करना

142. महासागर की तली पर होने वाले कम्पन्न को किस नाम से जाना जाता है?

(a) भूकंप

(b) चक्रवात

(c) सुनामी

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (c) सुनामी

143. 26 दिसंबर,2004 को विश्व के किस हिस्से में भयंकर सुनामी आया था?

(a) पश्चिम एशिया

(b) प्रशांत महासागर

(c) अटलांटिक महासागर

(d) बंगाल की खाड़ी

उत्तर- (d) बंगाल की खाड़ी

144.भूकंप से पृथ्वी की सतह पर पहुंचने वाली सबसे पहली तरंग को किस नाम से जाना जाता है?

(a) पी-तरंग

(b) एस-तरंग

(c) एल-तरंग

(d) टी-तरंग

उत्तर- (a) पी-तरंग

145. भूकंप केंद्र के ऊर्ध्वाधर पृथ्वी पर स्थित केंद्र को क्या कहा जाता है?

(a) भूकंप केंद्र

(b) अधि केंद्र

(c) अनु केंद्र

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (b) अधि केंद्र

146. भूकम्प अथवा सुनामी से बचाव का इनमें से कौन सा तरीका सही नहीं है?

(a) भूकंप के पूर्वानुमान को गंभीरता से लेना,

(b) भूकंप निरोधी भवनों का निर्माण मरना,

(c) गैर-सरकारी संगठनों द्वारा राहत कार्य हेतु तैयार रहना,

(d) भगवान भरोसे बैठे रहना।

उत्तर- (d) भगवान भरोसे बैठे रहना।

147. बाढ़ के समय निम्नलिखित में से किस स्थान पर जाना चाहिए?

(a) ऊँची भूमि वाले स्थान पर

(b) गाँव के बाहर

(c) जहाँ हैं उसी स्थान पर

(d) खेतों में

उत्तर- (a) ऊँची भूमि वाले स्थान पर

148. मलबे के नीचे दबे हुए लोगों को पता लगाने के लिए किस यन्त्र की मदद ली जाती है?

(a) दूरबीन

(b) इंफ्रारेड कैमरा

(c) हेलीकॉप्टर

(d) टेलिस्कोप

उत्तर- (b) इंफ्रारेड कैमरा

149. आग से जलने की स्थिति में जले हुए स्थान पर क्या प्राथमिक उपचार करना चाहिए?

(a) ठंडा पानी डालना

(b) गर्म पानी डालना

(c) अस्पताल पहुँचाना

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (a) ठंडा पानी डालना

150. बस्ती/मकान में आग लगने की स्थिति में क्या करना चाहिए?

(a) अग्निशामक यंत्र को बुलाना

(b) दरवाजे-खिड़कियाँ लगाना

(c) आग बुझने तक इंतजार करना

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (a) अग्निशामक यंत्र को बुलाना

151. सुनामी किस स्थान पर आता है?

(a) स्थल

(b) समुद्र

(c) आसमान

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (b) समुद्र

152. सामान्य संचार व्यवस्था के बाधित होने का मुख्य कारण है:

(a) केबुल का टूट जाना

(b) संचार टावरों की दूरी

(c) टावरों की ऊँचाई में कमी

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (a) केबुल का टूट जाना

153. संचार का सबसे लोकप्रिय साधन है:

(a) सार्वजनिक टेलीफोन

(b) मोबाइल

(c) वॉकी-टॉकी

(d) रेडियों

उत्तर- (b) सार्वजनिक टेलीफोन

154. सुदूर संवेदी उपग्रह (रिमोट सेंसिंग उपग्रह) का प्रयोग किसलिए होता है?

(a) दूर संचार के लिए

(b) मौसम विज्ञान के लिए

(c) संसाधनों की खोज एवं प्रबंधन हेतु

(d) दूरदर्शन के लिए

उत्तर- (b) संसाधनों की खोज एवं प्रबंधन हेतु

155. निम्नलिखितमें कौन प्राकृतिक आपदा है?

(a) आग लगना

(b) बम विस्फोट

(c) भूकंप

(d) रासायनिक दुर्घटनाएँ

उत्तर- (c) भूकंप

156. भूकंप संभावित क्षेत्रों में भवनों की आकृति कैसी होनी चाहिए?

(a) अण्डाकार

(b) त्रिभुजाकार

(c) चौकोर

(d) आयताकार

उत्तर- (d) आयताकार

157. भूस्खलन वाले क्षेत्र में ढलान पर मकानों के निर्माण क्या है?

(a) उचित

(b) अनुचित

(c) लाभकारी

(d) उपयोगी

उत्तर- (b) अनुचित

158. सुनामी प्रभावित क्षेत्र में मकानों के निर्माण कहाँ करना चाहिए?

(a) समुद्र के निकट

(b) समुद्र तट से दूर

(c) समुद्र तट से दूर ऊँचाई पर

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर- (c) समुद्र तट से दूर ऊँचाई पर

159. बाढ़ से सबसे अधिक हानि होती है-

(a) फसल को

(b) पशुओं को

(c) भवनों को

(d) उपरोक्त सभी को

उत्तर- (d) उपरोक्त सभी को

160. कृषि सुखाड़ होता ही –

(a) जल के अभाव में

(b) मिट्टी की नमी के अभाव में

(c) मिट्टी के क्षय के कारण

(d) मिट्टी की लवणता के कारण

उत्तर- (b) मिट्टी की नमी के अभाव में



Read More:

BSEB CLASS 9 TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONS

BSEB CLASS 9 TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONS (हिन्दी माध्यम)


BSEB CLASS 9 TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONS

BSEB CLASS 9 TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONS1. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
(क) 7 वाँ
(ख) 9 वाँ
(ग) 5 वाँ
(घ) 8 वाँ
उत्तर – (क) 7 वाँ
2. भारत के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार में लगभग कितने डिग्री का अंतर है?
(क) 45°
(ख) 40°
(ग) 30°
(घ) 35°
उत्तर – (ग) 30°
3. भारत की मानक मध्यान्ह रेखा का मान है-
(क) 83°30’9
(ख) 81°35′
(ग) 82°30′
(घ) 80°30′
उत्तर – (ग) 82°30′
4. भारत की स्थलीय सीमा रेखा तटीय सीमा रेखा के लगभग कितनी बड़ी है?
(क) आधी
(ख) दुगुनी
(ग) तिगुनी
(घ) चौगुनी
उत्तर – (ख) दुगुनी
5.भारत एवं चीन के बीच सीमा रेखा का नाम है?
(क) रेडक्लिफ लाइन
(ख) मैकमोहन रेखा
(ग) ग्रीनवीच लाइन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) मैकमोहन रेखा
6. निम्नलिखित में से कौन-सी चोटी भारत में स्थित नहीं है?
(क) के2
(ख) कामेट
(ग) माउण्ट एवरेस्ट
(घ) नंदादेवी
उत्तर – (ग) माउण्ट एवरेस्ट
7. बिहार के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर हिमालय की कौन-सी श्रेणी है?
(क) महान हिमालय
(ख) शिवालिक
(ग) मध्य हिमालय
(घ) पूर्वी हिमालय
उत्तर – (ख) शिवालिक
8. हिमालय के निर्माण में कौन-सा सिद्धांत सर्वमान्य है?
(क) महाद्वीपीय विस्थापन सिद्धांत
(ख) भूमंडलीय गतिशीलता सिद्धांत
(ग) प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ग) प्लेट विवर्तनिक सिद्धांत
9.सैडल चोटी की ऊँचाई है।
(क) 515 मी०
(ख) 460 मी०
(ग) 642 मी०
(घ) 738 मी०
उत्तर – (घ) 738 मी०
10. भारत का सबसे प्राचीन भूखंड है?
(क) प्रायद्वीपीय पठार
(ख) विशाल मैदान
(ग) उत्तर का पर्वतीय भाग
(घ) तटीय भाग
उत्तर – (क) प्रायद्वीपीय पठार
11. लक्ष्मीसागर झील किस राज्य में स्थित है?
(क) मध्यप्रदेश
(ख) उत्तर प्रदेश
(ग) बिहार
(घ) झारखंड
उत्तर – (ग) बिहार
12. निम्न में से कौन लवणीय झील है?
(क) वूलर
(ख) डल
(ग) सांभर
(घ) गोविंदसगर
उत्तर – (ग) सांभर
13. गंगा नदी पर गांधी सेतु किस शहर के निकट अवस्थित है?
(क) भागलपुर
(ख) कटिहार
(ग) पटना
(घ) गया
उत्तर – (ग) पटना
14. कौन-सी नदी भ्रंश घाटी से होकर बहती है?
(क) महानदी
(ख) कृष्णा
(ग) तापी
(घ) तुंगभद्रा
उत्तर – (ग) तापी
15. कौन-सी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है?
(क) नर्मदा
(ख) गोदावरी
(ग) कृष्णा
(घ) महानदी
उत्तर – (ख) गोदावरी
16. सिंधु जल समझौता कब हुआ था?
(क) 1950
(ख) 1955
(ग) 1960
(घ) 1965
उत्तर – (ग) 1960
17. शांग-पो किस नदी का उपनाम है?
(क) गंगा
(ख) ब्रह्मपुत्र
(ग) सतलज
(घ) गोदावरी
उत्तर – (ख) ब्रह्मपुत्र
18. इनमें से गर्म जल का जल प्रपात कौन है?
(क) ककोलत
(ख) गरसोप्पा
(ग) ब्रह्मकुंड
(घ) शिवसमुद्रम
उत्तर – (ग) ब्रह्मकुंड
19. कोसी नदी का उदगम स्थल है?
(क) गंगोत्री
(ख) मानसरोवर
(ग) गोसाईधाम
(घ) सतपुड़ा श्रेणी
उत्तर – (ग) गोसाईधाम
20. जाड़े में तमिलनाडु के तटीय भागों में वर्षा का क्या कारण है?
(क) दक्षिण-पश्चिम मॉनसून
(ख) उत्तर-पूर्वी मॉनसून
(ग) शीतोष्ण कटिबन्धीय चक्रवात
(घ) स्थानीय वायु परिसंचरण
उत्तर- (ख) उत्तर-पूर्वी मॉनसून
21. दक्षिण भारत के सन्दर्भ में कौन-सा तथ्य गलत है?
(क) दैनिक तापांतर कम होता है।
(ख) वार्षिक तापांतर कम होता है।
(ग) तापांतर वर्ष भर कम रहता है।
(घ) विषम जलवायु पायी जाती है।
उत्तर- (ग) तापांतर वर्ष भर कम रहता है।
22. जब सूर्य कर्क रेखा पर सीधा  चमकता है, तो उसका क्या प्रभाव होता है?
(क) उत्तरी पश्चिमी भारत में उच्च वायुदाब रहता है।
(ख) उत्तरी पश्चिमी भारत में निम्न वायुदाब रहता है।
(ग) उत्तरी पश्चिमी भारत में तापमान एवं वायुदाब में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
(घ) उत्तरी पश्चिमी भारत में मॉनसून लौटने लगता है।
उत्तर- (ख) उत्तरी पश्चिमी भारत में निम्न वायुदाब रहता है।
23. विश्व में सबसे अधिक वर्षा किस स्थान पर होती है?
(क) सिलचर
(ख) चेरापूँजी
(ग) मौसिमराम
(घ) गुवाहाटी
उत्तर- (ग) मौसिमराम
24. मई महीने में पश्चिम बंगाल में चलने वाली धूल भरी आंधी को क्या कहते है?
(क) लू
(ख) व्यापारिक पवन
(ग) काल वैशाखी
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर- (ग) काल वैशाखी
25. भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन कब होता है?
(क) 1 मई से
(ख) 1 जून से
(ग) 1 जुलाई से
(घ) 1 अगस्त से
उत्तर- (ख) 1 जुलाई से
26. जाड़े में सबसे ज्यादा ठंडा कहाँ पड़ता है?
(क) गुलमर्ग
(ख) पहलगाँव
(ग) खिलनमर्ग
(घ) जम्मू
उत्तर- (ग) खिलनमर्ग
27. उत्तर -पश्चिमी भारत में शीतकालीन वर्षा का क्या कारण है?
(क) ऊत्तर-पूर्वी मॉनसून
(ख) दक्षिण-पश्चिम मॉनसून
(ग) पश्चिमी विक्षोभ
(घ) उष्ण कटिबंधीय चक्रवात
उत्तर- (ग) पश्चिमी विक्षोभ
28. ग्रीष्म ऋतु का कौन स्थानीय तूफान है जो कहवा की खेती के लिए उपयोगी होती है?
(क) आम्र वर्षा
(ख) फूलों वाली बौछार
(ग) काल वैशाखी
(घ) लू
उत्तर- (ख) फूलों वाली बौछार
29. भारत में जीव संरक्षण अधिनियम कब लागू हुआ?
(क) 1982
(ख) 1972
(ग) 1992
(घ) 1985
उत्तर- (ख) 1972
30. भरतपुर पक्षी विहार कहाँ स्थित है?
(क) असम
(ख) गुजरात
(ग) राजस्थान
(घ) पटना
उत्तर- (ग) राजस्थान
31. भारत में कितने प्रकार की वनस्पति प्रजातियाँ पायी जाती है?
(क) 89000
(ख) 90000
(ग) 95000
(घ) 85000
उत्तर- 47000
32. भारत में सर्वाधिक साक्षरता दर किस राज्य की है?
(क) पश्चिम बंगाल
(ख) महाराष्ट्र
(ग) बिहार
(घ) केरल
उत्तर- (घ) केरल
33. भारत की औसत आयु संरचना क्या है?
(क) 64.6 वर्ष
(ख) 64.9 वर्ष
(ग) 81.6 वर्ष
(घ) 70.2 वर्ष
उत्तर- (क) 64.6 वर्ष (2001)
34. 2001 ई० की जनगणना में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं के अनुपात की क्या स्थिति है?
(क) 927 महिलाएं
(ख) 990 महिलाएं
(ग) 933 महिलाएं
(घ) 1010 महिलाएं
उत्तर- (ग) 933 महिलायें
35. नेपाल की सीमा भारत के किस राज्य से मिलती है?
(क) अरुणाचल प्रदेश
(ख) मणिपुर
(ग) सिक्किम
(घ) पंजाब
उत्तर- (ग) सिक्किम
36. महाभारत लेख क्या है?
(क) पर्वत श्रृंखला
(ख) लेखागार
(ग) मैदान
(घ) राजमहल
उत्तर- (क) पर्वत श्रृंखला
37. गण्डक नदी को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है?
(क) काली गण्डक नदी
(ख) नारायणी नदी
(ग) त्रिशुल नदी
(घ) कृष्णा नदी
उत्तर- (ख) नारायणी नदी
38. भूटान की राजधानी कहाँ है?
(क) काठमांडू
(ख) ढाका
(ग) थिम्पू
(घ) यंगून
उत्तर- (ग) थिम्पू
39. भूटान हिमालय की सर्वाधिक ऊँचाई है?
(क) 8848 मीटर
(ख) 7554 मीटर
(ग) 7115 मीटर
(घ) 8850 मीटर
उत्तर- (ख) 7574 मीटर
40. भूटान में औसत वार्षिक वर्षा होती है?
(क) 350 से०मी०
(ख) 300 से०मी०
(ग) 250 से०मी०
(घ) 380 से०मी०
उत्तर- (ख) 250 से०मी०
41.भूटान के कितने प्रतिशत क्षेत्र पर वनों का विस्तार है?
(क) 20%
(ख) 50%
(ग) 70%
(घ) 21%
उत्तर- (ग) 68 %
42. भूटान की साक्षरता दर कितना प्रतिशत है?
(क) 30 %
(ख) 40%
(ग) 42%
(घ) 50%
उत्तर- (ग) 42%
43. बांग्लादेश के पूर्व नाम क्या था?
(क) पूर्वी पाकिस्तान
(ख) पूर्वी बंगाल
(ग) पाकिस्तान
(घ) मुजिबनगर
उत्तर- (के) पूूर्वी पाकिस्तान
44. भारत के साथ बांग्लादेश की स्थलीय सीमा कितनी लंबी है?
(क) 4018 कि०मी०
(ख) 4096 कि०मी०
(ग) 4180 कि०मी०
(घ) 4009 कि०मी ०
उत्तर- (ख) 4096 कि०मी०
45. बांग्लादेश कब स्वतन्त्र हुआ?
(क) 17 दिसंबर,1970
(ख) 18 अक्टूबर,1971
(ग) 17 दिसंबर,1971
(घ) 18 मार्च, 1981
उत्तर- (ख) 17 दिसम्बर,1971
46. बांग्लादेश एशिया महाद्वीप के किस भाग में है?
(क) पश्चिमी भाग
(ख) दक्षिणी भाग
(ग) उत्तरी भाग
(घ) पूर्वी भाग
उत्तर- (ख) दक्षिणी भाग
47. ब्रह्मपुत्र नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
(क) मेघना
(ख) जमुना
(ग) सूरमा
(घ) कर्णफूली
उत्तर- (ख) जमुुना
48. श्रीलंका की आकृति कैसी है?
(क) आयताकार
(ख) अण्डाकार
(ग) त्रिभुजाकार
(घ) वृत्ताकार
उत्तर- (ख) अण्डाकार
49. पिदुरतालगाला श्रीलंका का एक प्रमुख स्थलाकृति है-
(क) नदी
(ख) झील
(ग) शिखर
(घ) गर्त
उत्तर- (ग) शिखर
50. श्रीलंका की राजधानी है-
(क) कैंडी
(ख) कोलंबो
(ग) जाफना
(घ) अनुराधानगर
उत्तर- (ख) कोलंबो
51. भारत से श्रीलंका को अलग करता है
(क) पाक जलसंधि
(ख) श्रीलंका जलसंधि
(ग) हरमुज जलसंधि
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (क) पाक जलसंधि
52. श्रीलंका में लोकतंत्र की स्थापना कब हुई?
(क) 1948 में
(ख) 1949 में
(ग) 1955 में
(घ) 1956 में
उत्तर- (क) 1948 में
53. पाकिस्तान का सबसे बड़ा हवाई अड्डा कहाँ है?
(क) इस्लामाबाद
(ख) करांची
(ग) स्यालकोट
(घ) मुल्तान
उत्तर- (ख) करांची
54. खेल का सामान बनाने में विश्व प्रसिद्ध है-
(क) करांची
(ख) रावलपिण्डी
(ग) स्यालकोट
(घ) लाहौर
उत्तर- (ग) स्यालकोट
55. पाकिस्तान की सबसे प्रसिद्ध चोटी तख्त सुलेमान की ऊँचाई क्या है?
(क) 3850 मी०
(ख) 3770 मी०
(ग) 3700 मी०
(घ) 4400 मी०
उत्तर- (ख) 3770 मी०
56. सिंधु नदी बहती है-
(क) दक्षिण से उत्तर
(ख) पूरब से पश्चिम
(ग) उत्तर से दक्षिण
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ग) उत्तर से दक्षिण
57. कौन-सी मापक विधि सर्वाधिक मान्य है?
(क) प्रकथन
(ख) निरूपक विधि
(ग) आरेख
(घ) कोई नहीं
उत्तर – (ख) निरुपक विधि
58. मानचित्र की दूरी को मापनी में कैसे जाना जाता है?
(क) अंश
(ख) हर
(ग) मापनी का प्रकथन
(घ) कोई नहीं
उत्तर – (क) अंश
59. मापनी में हर व्यक्त करता है-
(क) धरातल की दूरी
(ख) मानचित्र की दूरी
(ग) दोनों दूरियाँ
(घ) उनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) धरातल की दूरी
60. निम्नलिखित में से कौन सा मापक निरूपक भिन्न का है।
(क) मीटर
(ख) सेंटीमीटर
(ग) इंच
(घ) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – (घ) इनमें से कोई नहीं
61. निम्न में किस मापनी द्वारा किलोमीटर और मील दोनों की दूरियों को दर्शाया जा सकता है?
(क) रेखीय मापनी
(ख) आरेखीय मापनी
(ग) प्रतिनिधि भिन्न
(घ) तुलनात्मक मापनी
उत्तर -(घ) तुलनात्मक मापनी
62. क्षेत्र में जाकर इकट्ठे किये गए आँकड़ों को क्या कहा जाता है?
(क) द्वितीयक आँकड़ा
(ख) प्राथमिक आँकड़ा
(ग) तृतीयक आँकड़ा
(घ) चतुर्थक आँकड़ा
उत्तर – (क) प्राथमिक आँकड़ा
63. भूगोल में क्षेत्रीय अध्ययन है-
(क) एक उपागम
(ख) एक विधितन्त्र
(ग) एक सिद्धांत
(घ) एक मॉडल
उत्तर -(क) एक उपागम
64. आपदा प्रबंधन के प्रमुख घटक है-
(i) आपदा के पूर्व वैयक्तिक स्तर पर तैयारी करना।
(ii) आपदा के पूर्व सामुदायिक स्तर पर तैयारी करना।
(iii) रोकथाम के लिए दूसरों पर निर्भर रहना।
(iv) आपदा के संबंध में जानकारी नहीं रखना।
उत्तर – (ii) आपदा के पूर्व सामुदायिक स्तर पर तैयारी करना।
65. मानव जनित आपदा के प्रभाव को कम करने के कौन-से उपाय हैं?
(i) भूमि उपयोग की जानकारी नहीं रखना।
(ii) आपदारोधी भवन का निर्माण करना।
(iii) सामुदायिक जागरूकता पर ध्यान देना।
(iv) जोखिम क्षेत्रों में बसाव को बढ़ाना।
उत्तर – (iii) सामुदायिक जागरूकता पर ध्यान देना।
66. इनमें से कौन परमाणु ऊर्जा केन्द्र है?
(क) कैगा
(ख) वाराणसी
(ग) दिल्ली
(घ) मेरठ
उत्तर – (क) कैगा
67. हीरोशिमा किस देश में है?
(क) भारत
(ख) जापान
(ग) चीन
(घ) ताईवान
उत्तर – (ख) जापान
68. परमाणु विस्फोट से बचने के लिए सर्वप्रथम प्रतीक चिन्ह का विकास किसने किया है?
(क) टोकियो विश्विद्यालय
(ख) कैम्ब्रिज विश्वद्यालय
(ग) कैलिफोर्निया विश्विद्यालय
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर – (ग) कैलिफोर्निया विश्विद्यालय (1946)
69. भोपाल में रसायनिक गैस रिसाव कब हुआ था?
(क) 1984
(ख) 1990
(ग) 1930
(घ) 2004
उत्तर – (क) 1984
70. तूतीकोरिन में 1997 ई० में गैस रिसाव से कौन-सी बीमारी उतपन्न हुई थी?
(क) उल्टी होना
(ख) सर्दी एवं खाँसी
(ग) उल्टी होना एवं छाती में जलन
(घ) मस्तिष्क ज्वर
उत्तर – (ग) उल्टी होना एवं छाती में जलन
71. अम्लीय वर्षा का सर्वाधिक प्रभाव कहाँ पड़ा
(क) पटना महानगर
(ख) दामोदर घाटी क्षेत्र
(ग) उत्तरी बिहार
(घ) असम घाटी क्षेत्र
उत्तर – (ख) दामोदर घाटी क्षेत्र
72. डेंगू बीमारी का क्या कारण है?
(क) आग लगने से
(ख) एक बर्तन में अधिक समय तक पानी रहने से
(ग) बाढ़ आने से
(घ) गंदे भोजन से
उत्तर – (ख) एक वर्तन में अधिक समय तक पानी रखने से
73. एंथ्रेक्स क्या है?
(क) अति सूक्ष्म जीव
(ख) युद्धपोत
(ग) जंगली जानवर
(घ) युद्ध का एक अस्त्र
उत्तर – (क) अति सूक्ष्म जीव
74. भारत में एड्स से लगभग कितने लोग प्रभावित है?
(क) 25 लाख
(ख) 30 लाख
(ग) एक करोड़
(घ) 50 लाख
उत्तर – (क) 25 लाख
75. सामान्य आपदाओं को कितने वर्गो में रखा गया है?
(क) 1
(ख) 2
(ग) 3
(घ) 4
उत्तर – (ख) 2
76. तीव्र ज्वार का कारण है?
(क) जीवाणु
(ख) विषाणु
(ग) फंगस
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) जीवाणु
77. नगरों में सड़क कहाँ से पार करनी चाहिए?
(क) जहाँ जेब्रा का चिन्ह नहीं बना हो
(ख) जहाँ जेब्रा का चिन्ह बना हो
(ग) अपनी स्वेच्छा के अनुसार
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (ख) जहाँ जेब्रा चिन्ह बना हो
78.पैदल चलते समय सड़क पर चलना आदर्श है?
(क) दायीं तरफ
(ख) बीच से
(ग) बायीं तरफ
(घ) स्वेच्छा से
उत्तर – (ग) बायीं तरफ से
79. रेल यात्रा करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
(क) रेल फाटकों को पार करते समय दायीं बायीं नहीं देखना चाहिए।
(ख) रेल यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाना चाहिए।
(ग) बच्चों को रेलवे लाइन पर करने के नियमों की जानकारी नहीं होनी चाहिए।
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (क) रेल यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थ नहीं ले जाना चाहिए।
80. आपदा प्रबंधन के तीन प्रमुख अंगों में कौन एक निम्नलिखित में शामिल नहीं है?
(क) पूर्वानुमान,चेतावनी एवं प्रशिक्षण
(ख) आपदा के समय प्रबंधन गतिविधियाँ
(ग) आपदा के बाद निश्चित रहना
(घ) आपदा के बाद प्रबंधन का कार्य करना
उत्तर – (ग) आपदा के बाद निश्चित रहना
81. प्रत्येक ग्रीष्म ऋतु में कौन सी आपदा लगभग निश्चित है?
(क) आगजनी
(ख) वायु दुर्घटना
(ग) रेल दुर्घटना
(घ) सड़क दुर्घटना
उत्तर – (क) आगजनी
82. सामुदायिक प्रबंधन के अन्तर्गत निम्नलिखित में से कौन एक प्राथमिक क्रियाकलाप में शामिल नहीं है
(क) निकटतम प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को सूचना।
(ख) प्रभावित लोगों को स्वछ जल और भोजन की उपलब्धता की गारंटी करना।
(ग) आपदा की जानकारी प्रशासन तंत्र को नहीं देना।
(घ) आपातकालीन राहत शिविर की व्यवस्था करना।
उत्तर – (ग) आपदा की जानकारी प्रशासन तंत्र को नहीं देना।
83. ग्रामीण आपदा प्रबंधन समिति के प्रमुख कार्य नहीं है?
(क) प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं करना।
(ख) सभी को सुरक्षा देना।
(ग) राहत शिविर का चयन एवं राहत पहुँचाने का कार्य करना।
(घ) स्वछता का ख्याल रखना।
उत्तर – (क) प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं करना।

Read More:

NCERT CLASS 8 TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONS (हिंदी माध्यम)

NCERT CLASS 8 TOTAL OBJECTIVE GEOGRAPHY SOLUTIONS
(हिन्दी माध्यम)

NCERT CLASS 8 TOTAL

1. निम्नमलिखित में से कौन संसाधन को निर्धारित नहीं करता?
(क) उपयोगिता
(ख) मूल्य
(ग) मात्रा
उत्तर – (ग) मात्रा

2. निम्नलिखित में से कौन-सा मानव निर्मित संसाधन है?
(क) कैैंसर उपचार की औषधियाँ
(ख) झरने का जल
(ग) उष्णकटीबंधीय वन
उत्तर – (क) कैैंसर उपचार की औषधियाँ

3. जैव संसाधन…….. होते हैं ।
(क) जीव-जन्तुओं से व्युत्पन्न
(ख) मनुष्यों द्वारा निर्मित
(ग) निर्जीव वस्तुओं से व्युत्पन्न
उत्तर – (क) जीव-जन्तुओं से व्युत्पन्न

4. निम्नलिखित में से कौन-सा कारक मृदा निर्माण का नहीं है?
(क) समय
(ख) मृदा का गठन
(ग) जैव पदार्थ
उत्तर – (ख) मृदा का गठन

5. निम्नलिखित में से कौन-सी विधि तीव्र ढालों पर मृदा अपरदन को रोकने के लिए सर्वाधिक उपयुक्तहै?
(क) रक्षक मेखला
(ख) मलचिंग
(ग) वेदिका कृषि
उत्तर – (ग) वेदिका कृषि

6. निम्नलिखित में से कौन-सा प्रकृति के संरक्षण के अनुकूल नहीं है?
(क) बल्ब को बंद कर देना चाहिए जब आवश्यकता न हो
(ख) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।
(ग) खरीददारी के बाद पॉली पैक को नष्ट कर देना चाहिए।
उत्तर – (ख) नल को उपयोग के बाद तुरंत बंद कर देना चाहिए।

7. निम्नलिखित में से कौन-सी एक खनिजों की विशेषता नहीं है?
(क) वे प्राकृतिक प्रक्रियाओं द्वारा निर्मित होते हैं।
(ख) उनका एक निश्चित रासायनिक संघटन होता है।
(ग) वे असमाप्य होते हैं ।
(घ) उनका वितरण असमान होता है ।
उत्तर – (ग) वे असमाप्य होते हैं।

8. निन्मलिखित में से कौन-सा अभ्रक का उत्पादक नहीं है?
(क) झारखंड
(ख) राजस्थान
(ग) कर्नाटक
(घ) आन्ध्र प्रदेश
उत्तर –(ग) कर्नाटक

9. निम्नलिखित में से कौन विश्व में तांबे का अग्रणी उत्पादक है?
(क) बोलिविया
(ख) चिली
(ग) घाना
(घ) जिम्बाब्वे
उत्तर – (ख) चिली

10. निम्न्न्नलिखित प्रक्रियाओं में से कौन-सी आपके रसोईघर मेें द्रवित Petroleum गैस (एल .पी. जी.) को संरक्षित नहीं करेगी-
(क) पकाने से पहले दाल को कुुछ समय के लिए भिगोना।
(ख) प्रेशर कुकर में खाना बनाना
(ग) पकाने के लिए गैस जलाने से पूर्व सब्जी को काट लेना।
(घ) खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना।
उत्तर – (घ) खुली कढ़ाई में कम ज्वाला पर भोजन पकाना।

11. उद्यान कृषि का अर्थ है –
(क) गेहूँ उगाना
(ख) आदिम कृषि
(ग) फलों या सब्जियों को उगाना
उत्तर – (ग) फलों या सब्जियों को उगाना

12. ‘सुनहरा रेशा’ से अभिप्राय है-
(क) चाय
(ख) कपास
(ग) पटसन
उत्तर – (ग) पटसन

13. कॉफी का प्रमुख उत्पादक है।
(क) ब्राजील
(ख) भारत
(ग) रूस
उत्तर – (क) ब्राजील

14. सिलिकॉन घाटी अवस्थित है-
(क) बेेंगूलूरू में
(ख) कैलिफोर्निया में
(ग) अहमदाबाद में
उत्तर – (ख) कैलिफोर्निया में

15. कौन-सा उद्योग ‘सनराइज उद्योग’ के नाम से जाना जाता है?
(क) लोहा-इस्पात उद्योग
(ख) सूूती वस्त्र
(ग) सूचना प्रौद्योगिकी
उत्तर – (ग) सूचना प्रौद्योगिकी

16. निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक रेशा है?
(क) नायलॉन
(ख) जूट
(ग) एक्रिलिक
उत्तर – (ख) जूट

17. जनसंख्या वितरण शब्द क्या तात्पर्य है?
(क) किसी विशिष्ट क्षेत्र में समय के साथ जनसंख्या में किस प्रकार परिवर्तन होता है।
(ख) किसी विशिष्ट में जन्म लेने वाले लोगों की संख्या के संदर्भ में मृत्यु प्राप्त करने वाले लोगों की संख्या।
(ग) किसी दिये हुए क्षेत्र में लोग किस रुप से वितरित हैं।
उत्तर – (ग) किसी दिये हुए क्षेत्र में लोग किस रुप से वितरित हैं।

18. वे तीन मुख्य कारक कौन से हैं जिनसे जनसंख्या में परिवर्तन होता है?
(क) जन्म, मृत्यु और विवाह
(ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास
(ग) जन्म, मृत्यु और जीवन प्रत्याशा
उत्तर – (ख) जन्म, मृत्यु और प्रवास

19. 1999 में विश्व की जनसंख्या हो गई-
(क) 1 अरब
(ख) 3 अरब
(ग) 6 अरब
उत्तर –(ग) 6 अरब


Read More:

NCERT CLASS- 7Th TOTAL OBJECTIVE  GEOGRAPHY  SOLUTIONS / वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

 NCERT CLASS- 7Th TOTAL OBJECTIVE  GEOGRAPHY  SOLUTIONS

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर (हिन्दी माध्यम)   


 NCERT CLASS- 7Th TOTAL OBJECTIVE     

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर    

1. इनमें से कौन-सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है?
(i) मरुस्थल
(ii) ताल
(iii) वन
उत्तर – (ii) ताल

2. इनमें से कौन सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है?
(i) स्थल
(ii) धर्म
(iii) समुदाय
उत्तर – (i) स्थल

3. इनमें से कौन-सा मानव-निर्मित पर्यावरण है?
(i) पहाड़
(ii) पर्वत
(iii) सड़क
उत्तर – (iii) सड़क

4. इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है?
(i) पादप-वृद्धि
(ii) जनसंख्या वृद्धि
(iii) फसल वृद्धि
उत्तर –(ii) जनसंख्या वृद्धि

5. द्रवित मैग्मा से बने शैल-
(i) आग्नेय
(ii) अवसादी
(iii) कायांतरित
उत्तर – (i) आग्नेय

6. पृथ्वी की सबसे भीतरी परत-
(i) पर्पटी
(ii) क्रोड
(iii) मैंटल
उत्तर – (ii) क्रोड

7. सोना, पेट्रोलियम एवं कोयला किसके उदहारण है?
(i) शैल
(ii) खनिज
(iii) जीवाश्म
उत्तर – (ii) खनिज

8. शैल, जिसमें जीवाश्म होते हैं-
(i) अवसादी
(ii) कायांतरित
(iii) आग्नेय
उत्तर – (i) अवसादी

9. पृथ्वी की सबसे पतली परत हैं-
(i) पर्पटी
(ii) मैंटल
(iii) क्रोड
उत्तर – (i) पर्पटी

10. काई एवं लाइकेन पाए जाते हैं-
(i) रेगिस्तानी वनस्पति में
(ii) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में
(iii) टुन्ड्रा वनस्पति में
उत्तर – (iii) टुन्ड्रा वनस्पति में

11. कांटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं-
(i) गर्म एवं आद्र, उष्णकटिबंधीय जलवायु में
(ii) गर्म एवं शुष्क ,रेगिस्तानी जलवायु में
(iii) ठंडी ध्रुवीय जलवायु में
उत्तर – (ii) गर्म एवं शुष्क,रेगिस्तानी जलवायु में

12. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर:
(i) बन्दर
(ii) जिराफ
(iii) ऊँट
उत्तर –(i) बन्दर

13. शंकुधारी वन की एक महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति:
(i) रोजवुड
(ii) चीड़
(iii) सागवान
उत्तर –(ii) चीड़

14. स्टेपी घसस्थल पाए जाते हैं-
(i) दक्षिण अफ्रीका
(ii) आस्ट्रेलिया
(iii) मध्य एशिया
उत्तर – (iii) मध्य एशिया

15. निम्नलिखित में से कौन-सी गैस हमें सूर्य की हनिकारक किरणों से बचाती है?
(i) कार्बन डाईऑकसाईड
(ii) नाईट्रोजन
(iii) ओजोन
उत्तर – (iii) ओजोन

16. वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण परत है-
(i) क्षोभमंडल
(ii) बाह्य वायुमंडल
(iii) मध्यमंडल
उत्तर – (i) क्षोभमंडल

17. वायुमंडल की निन्म परतों में कौन सी बादल विहीन है?
(i) क्षोभमंडल
(ii) समतापमंडल
(iii) मध्यमंडल
उत्तर – (ii) समतापमंडल

18. वायुमंडल की परतों में जब हम ऊपर जातें हैं, तब वायुदाब-
(i) बढ़ता है
(ii) घटता है
(iii) समान रहता है
उत्तर –(ii) घटता है

19. जब वृष्टि तरल रूप में पृथ्वी पर आती है, उसे हम कहते हैं
(i) बादल
(ii) वर्षा
(iii) हिम
उत्तर –(ii) वर्षा

20. वह प्रक्रम जिस में जल लगातार अपने स्वरुप को बदलता रहता है और महासागर, वायुमंडल एवं स्थल के बीच चक्कर लगाता रहता है?
(i) जल चक्र
(ii) ज्वार भाटा
(iii) महासागरीय धाराएँ
उत्तर – (i) जल चक्र

21. सामान्यत: गर्म महासागरीय धाराएँ उत्पन्न होती है :
(i) ध्रुव के निकट
(ii) भूमध्य रेखा के निकट
(iii) दोनों में से कोई नहीं
उत्तर – (ii) भूमध्य रेखा के निकट

22. दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना कहलाता है?
(i) ज्वार-भाटा
(ii) महासागरीय धाराएँ
(iii) तरंगें
उत्तर –(i) ज्वार-भाटा

23. काई एवं लाइकेन पाए जाते हैं
(i) रेगिस्तानी वनस्पति में
(ii) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में
(iii) टुन्ड्रा वनस्पति में
उत्तर – (iii) टुन्ड्रा वनस्पति में

24. कांटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं
(i) गर्म एवं आर्द्र,उष्णकटिबंधीय जलवायु में
(ii) गर्म एवं शुष्क ,रेगिस्तानी जलवायु में
(iii) ठंडी ध्रुवीय जलवायु में
उत्तर – (ii) गर्म एवं शुष्क ,रेगिस्तानी जलवायु में

25. उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर:
(i) बन्दर
(ii) जिराफ
(iii) ऊँट
उत्तर –(i) बन्दर

26. शंकुधारी वन की एक महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति:
(i) रोजवुड
(ii) चीड़
(iii) सागवान
उत्तर –(ii) चीड़

27. स्टेपी घसस्थल पाए जाते हैं-
(i) दक्षिण अफ्रीका
(ii) आस्ट्रेलिया
(iii) मध्य एशिया
उत्तर – (iii) मध्य एशिया

28. इनमें से कौन संचार के साधन नही है?
(i) टेलीफोन
(ii) पुष्तक
(iii) मेज
उत्तर – (iii) मेज

29. इनमें से कौन-सा सड़क का भूमिगत निर्माण हैं?
(i) फ्लाईओवर
(ii) एक्सप्रेस वे
(iii) सब वे
उत्तर – (iii) सब वे

30. किसी द्वीप पर पहुँचने के लीए, निम्न में से कौन-सा यातायात साधन उपयुक है?
(i) जहाज
(ii) रेलगाड़ी
(iii) कार
उत्तर – (i) जहाज

31. यातायात का कौन-सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता?
(i) साईकिल
(ii) बस
(iii) हवाईजहाज
उत्तर –(i) साईकिल

32. टूकन क्या है
(i) पक्षी
(ii) पशु
(iii) फसलें
उत्तर –(i) पक्षी

33.मैनियॉक कहाँ का प्रमुख भोजन है?
(i) गंगा बेसिन
(ii) अफ्रीका
(iii) अमेजन
उत्तर – (iii) अमेजन

34. कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है?
(i) औरेंज
(ii) हुगली
(iii) भागीरथी
उत्तर – (ii) हुगली

35. देवदार एवं फर किसके प्रकार है?
(i) शंकुधारी वृक्ष
(ii) पर्णपाती वृक्ष
(iii) क्षुप
उत्तर –(i) शंकुधारी वृक्ष

36. बंगाल टाईगर कहाँ मिलते है?
(i) पर्वतों में
(ii) डेल्टा क्षेत्रों में
(iii) अमेजन में
उत्तर –(ii) डेल्टा क्षेत्रों में

37. मिसीसिपी नदी अपवाहित करती है-
(i) कनाडा
(ii) अफ्रीका
(iii) संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर – (iii) संयुक्त राज्य अमेरिका

38. ड्रेकेंन्सवर्ग पर्वत किसके पश्चिम में स्थित हैं?
(i) प्रेअरी
(ii) वेल्ड
(iii) पंपास
उत्तर – (ii) वेल्ड

39. मोरिनो प्रजाति है?
(i) मछली
(ii) हाथी
(iii) भेड़
उत्तर – (iii) भेड़

40. किम्बरले किसके लिए प्रसिद्ध है?
(i) हीरा
(ii) चाँदी
(iii) प्लैटिनम
उत्तर –(i) हीरा

41. सहारा अफ्रीका के किस भाग में स्थित हैं?
(i) दक्षिणी
(ii) उत्तरी
(iii) पश्चिमी
उत्तर – (ii) उत्तरी

42. सहारा किस प्रकार का रेगिस्तान है?
(i) ठंडा
(ii) गर्म
(iii) मृदु
उत्तर –(ii) गर्म

43. लद्धाख रेगिस्तान के अधिकांश निवासी है-
(i) ईसाई एवं मुसलमान
(ii) बौद्ध एवं मुसलमान
(iii) ईसाई एवं बौद्ध
उत्तर –(ii) बौद्ध एवं मुसलमान

44. रेगिस्तान की विशेषता है-
(i) विरल वनस्पति
(ii) अधिक वर्षण
(iii) अल्प जलवाष्पण
उत्तर – (i) विरल वनस्पति

45. लद्धाख में ‘हेमिस’ प्रसिद्ध है-
(i) मंदिर
(ii) चर्च
(iii) बौद्ध मठ
उत्तर – (iii) बौद्ध मठ

46. मिस्र निम्नलिखित फसल के लिए प्रसिद्ध है-
(i) गेहूँ
(ii) मकई
(iii) कपास
उत्तर –(iii) कपास

7Th TOTAL OBJECTIVE

कपास की खेती

7Th TOTAL OBJECTIVE


Read More:

error: