मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश/HUMAN ENVIRONMENT INTERACTIONS-THE TROPICAL AND THE SUBTROPICAL REGION, CHAPTER 8 NCERT CLASS 7

NCERT CLASS-7 Geography Solutions 
(हिन्दी माध्यम) 

अध्याय-8. मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



पर्यावरण अन्योन्यक्रिया

 1. निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) उस महाद्वीप का नाम बताएँ जो अमेजन बेसिन में स्थित है।
उत्तर – दक्षिण अमेरिका महाद्वीप में अमेजन बेसिन स्थित है।
(ख) अमेजन बेसिन के लोग कौन-सी फसल उपजाते जाते हैं?
उत्तर – अमेजन बेसिन के लोग शाक-सब्जी, टेपियोका, अनन्नास, शकरकंद, कॉफी, मक्का एवं कोको जैसी फसल यहाँ उगाई जाती है।
(ग) अमेजन के वर्षा वन में कौन-से पक्षी पाए जाते हैं?
उत्तर – वर्षा वन में प्राणीजात की प्रचुरता होती है। टूकन, गुंजन, रंगीन पक्षति वाले पक्षि एवं भोजन के लिए बड़ी चोंच वाले विभिन्न प्रकार के पक्षी जो भारत में पाए जाने वाले सामान्य पक्षियों से भिन्न होते हैं यहाँ पाए जाते हैं।
(घ) गंगा नदी के तट पर कौन-से प्रमुख शहर स्थित है?
उत्तर – गंगा नदी के तट पर प्रमुख शहर प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, पटना एवं कोलकाता जैसे 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर स्थित है।
(च) एक सींग वाले गैंडे कहाँ पाए जाते है?
उत्तर – एक सींग वाला गैंडा ब्रह्मपुत्र के मैदानों में पाया जाता है।
 
2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए-

(क) टूकन क्या है?
(i) पक्षी
(ii) पशु
(iii) फसलें
उत्तर –(i) पक्षी

(ख) मैनियॉक कहाँ का प्रमुख भोजन है?
(i) गंगा बेसिन
(ii) अफ्रीका
(iii) अमेजन
उत्तर – (iii) अमेजन

(ग) कोलकाता किस नदी के तट पर स्थित है?
(i) औरेंज
(ii) हुगली
(iii) भागीरथी
उत्तर – (ii) हुगली

(घ) देवदार एवं फर किसके प्रकार है ?
(i) शंकुधारी वृक्ष
(ii) पर्णपाती वृक्ष
(iii) क्षुप
उत्तर –(i) शंकुधारी वृक्ष

(च) बंगाल टाईगर कहाँ मिलते है?

 (i) पर्वतों में
(ii) डेल्टा क्षेत्रों में
(iii) अमेजन में
उत्तर –(ii) डेल्टा क्षेत्रों में
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ी बनाइए –
                                  उत्तर
(क) सूती कपड़े – (v) गंगा के मैदान
(ख) मलोका – (iv) ढालू छत
(ग) पिरान्या – (vii) मत्स्य
(घ) रेशम कीट – (iii) रेशम कीटपालन
(च) काजीरंगा – (i) असम
4. कारण बताईए –
(क) वर्षा वन लुप्त हो रहे हैं।
उत्तर – विकास की गतिविधियों के कारण जैविक विविधता वाले वर्षावन धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि प्रतिवर्ष अमेजन बेसिन के वर्षा वन का बड़ा भाग लुप्त होता जा रहा है। वर्षा वनों के लुप्त होने से व्यापक प्रभाव होता है। वर्षा के कारण मिट्टी की ऊपरी परत बह जाती है एवं सघन वन बंजर भूमि में बदल जाता है।
(ख) गंगा ब्रह्मपुत्र के मैदानों में धान की कृषि होती है।

उत्तर – गंगा ब्रह्मपुत्र के मैदान काफी उपजाऊ है। इन स्थानों पर फसल उगाने के लिए समतल भूमि उपलब्ध है। यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है और धान यहाँ का मुख्य फसल है क्योंकि यहाँ अधिक वर्षा होती है चूँकि धान की खेती के लिए पर्याप्त जल की आवश्यकता होती है। 
5. मानचित्र कौशल
(क) भारतीय प्रायद्वीप के रेखा मानचित्र गंगा, ब्रह्मपुत्र नदियों को उद्गम से मुहाने तक दर्शाएँ। दोनों नदियों की महत्वपूर्ण सहायक नदियों को भी दर्शाएँ।

(ख) दक्षिण अमेरिका के राजनीतिक मानचित्र पर भूमध्य रेखा खींचें। उन देशों को चिन्हित करें जहाँ से भूमध्य रेखा गुजरती है।


Read More:

मानवीय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन, एवं संचार/HUMAN ENVIRONMENT-SETTLEMENT,TRANSPORT AND COMMUNICATION/ CHAPTER 7 NCERT CLASS7

NCERT CLASS-7 Geography Solutions
(हिन्दी माध्यम) 

अध्याय-7. मानवीय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन, एवं संचार

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



मानवीय पर्यावरण

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
 
(क) परिवहन के चार प्रकार क्या है?
उत्तर – परिवहन के चार प्रकार निम्नलिखित है-
(i) सड़कमार्ग
(ii) जलमार्ग
(iii) रेलमार्ग
(iv) वायुमार्ग
(ख) बस्ती से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – वह स्थान जहाँ लोग अपने लिए घर बनाते हैं उसे बस्ती कहा जाता है। बस्तियाँ स्थायी या अस्थायी हो सकती है। जो बस्तियाँ कुछ समय के लिए बनाई जाती है उन्हें अस्थायी बस्तियाँ कहते हैं और जो बस्तियाँ हमेशा के लिए बनाई जाती है उसे स्थायी बस्तियाँ कहते हैं। यद्धपि अधिकांश बस्तियाँ आज अस्थायी ही है।
(ग) ग्रामीण लोगों के क्रियाकलाप क्या है?
उत्तर – ग्रामीण लोग कृषि, मत्स्य पालन, वानिकी, दस्तकारी एवं पशुपालन संबंधी कार्य करते हैं।
(घ) रेल मार्ग के किन्हीं दो गुणों के बारे में बताएँ
उत्तर – रेलमार्ग के दो गुण निम्नलिखित है –
(i) कम खर्च में आवागमन
(ii) तीव्रता से आवागमन
(च) संचार से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – दूसरों के पास तक सूचना पहुँचाने की प्रक्रिया को संचार कहा जाता है। तकनीकी विकास के साथ मानव ने संचार के नए एवं तीव्र साधनों को विकसित कर लिया है।संचार के क्षेत्र में विकास से विश्व में सूचना क्रांति आई है।
(छ) जनसंपर्क माध्यम क्या है?
उत्तर – समाचार पत्रों, रेडियों एवं टेलीविजन के द्वारा हम बड़ी संख्या में लोगों के साथ संचार कर सकते हैं, इसीलिए इस प्रकार के साधन को जनसंपर्क माध्यम कहते हैं।

2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए–

(क) इनमें से कौन संचार के साधन नही है?
(i) टेलीफोन
(ii) पुष्तक
(iii) मेज
उत्तर – (iii) मेज
(ख) इनमें से कौन-सा सड़क का भूमिगत निर्माण हैं?
(i) फ्लाईओवर
(ii) एक्सप्रेस वे
(iii) सब वे
उत्तर – (iii) सब वे
(ग) किसी द्वीप पर पहुँचने के लीए, निम्न में से कौन-सा यातायात साधन उपयुक है –
(i) जहाज
(ii) रेलगाड़ी
(iii) कार
उत्तर – (i) जहाज
(घ) यातायात का कौन-सा साधन पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करता ? 
 (i) साईकिल
(ii) बस
(iii) हवाईजहाज
उत्तर –(i) साईकिल
 
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए –
                                      उत्तर  
(क) इंटरनेट –  (v) संचार का एक साधन
(ख) नहर मार्ग –  (iv) अंतर्देशीय जलमार्ग
(ग) नगरीय क्षेत्र – (i) क्षेत्र जहाँ के लोग उत्पादन, व्यापार एवं सेवा क्षेत्र में कार्य करते हैं
(घ) सघन बस्ती –  (ii) आस-पास निर्मित घरों वाले क्षेत्र
 
4. कारण बताइए –
आज का विश्व सिमटता जा रहा है।
उत्तर – विश्व सिमटने से तात्पर्य लोगों के बीच आज संचार के क्षेत्र में नए एवं तीव्र साधनों के विकसित होने से सूचना क्रांति आई है। इससे सूचना आदान-प्रदान करना बहुत ही आसान हो गया है। लोगों को दूर रहते हुए भी पास होने का एहसास होने लगा है। आज सेल्यूलर फोन के द्वारा बेतार टेलिफोनिक संचार अत्यधिक लोकप्रिय हो चुका है।

     इंटरनेट के माध्यम से विश्व भर में केवल सूचना एवं परस्पर समीपता ही नहीं मिलती अपितु इनसे हमारा जीवन अधिक सुखमय भी बन गया है। अब हम घर बैठे ही रेल, हवाई जहाज एवं सिनेमा या होटल तक के लिए टिकट आरक्षित करवा सकते हैं। संपूर्ण विश्व में इस प्रकार लोगों के बीच, लोगों एवं सेवाओं तथा संस्थाओं के बीच तीव्र गति से आपसी संपर्क संभव होने के कारण आज विश्व सिमटता जा रहा है।


Read More:

प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन/NATURAL VEGETATION AND WILD LIFE/ CHAPTER 6 NCERT CLASS7

NCERT CLASS-7 Geography Solutions 

(हिन्दी माध्यम) 

    अध्याय-6. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन

(NATURAL VEGETATION AND WILD LIFE)

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



                        
NATURAL VEGETATION
1. लिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
  
(क) वनस्पतियों का विकास किन दो कारकों पर अधिकतर निर्भर करता है?
उत्तर – वनस्पतियों का विकास तापमान एवं नमी पर निर्भर करती है। इसके अलावा यह ढाल एवं मिट्टी की परत की मोटाई जैसे कारकों पर भी निर्भर करती है।
(ख) प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख्य श्रेणियाँ कौन-सी है ?
उत्तर – प्राकृतिक वनस्पतियों की तीन मुख्य श्रेणियाँ निम्नलिखित है –
(i) वन- जो वन वृक्षों के लिए उपयुक्त तापमान एवं परिपूर्ण वर्षा वाले क्षेत्रों में उगते हैं। इन कारकों के आधार पर सघन एवं खुले वन विकसित होते हैं।
(ii) घासस्थल- जो मध्यम वर्षा वाले क्षेत्र में विकसित होते हैं।
(iii) काँटेदार झारियाँ- काँटेदार झाड़ एवं झारियाँ केवल शुष्क क्षेत्रों में पैदा होते हैं।
(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम बताएँ।
उत्तर – उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन के दो दृढ़ काष्ठ वाले पेड़ों के नाम- रोजवुड, महोगनी है।
(घ) विश्व के किस भाग में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन पाए जाते हैं ?
उत्तर – उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन मानसूनी वन होते है जो भारत, उत्तरी ऑस्ट्रेलिया एवं मध्य अमेरिका के बड़े हिस्सों में पाए जाते है।
(च) नींबू-वंश (सिट्रस) के फल किस जलवायु में उगाए जाते हैं ?
उत्तर – नींबू-वंश (सिट्रस) के फल भूमध्यसागरीय जलवायु में उगाए जाते हैं।
(छ) शंकुधारी वन के कोई चार उपयोग बताएँ
उत्तर – शंकुधारी वन के चार उपयोग निम्नलिखित है-
(i) लुगदी बनाने में
(ii) माचिस बनाने के उपयोग में
(iii) पैकिंग के लिए बक्से बनाने के लिए
(iv) रजत लोमड़ी, मिंक, ध्रुवीय भालू जैसे जानवरों के शरणस्थली के रूप में।
(ज) विश्व के किन भागों में मौसमी घास स्थल पाए जाते हैं?
उत्तर – विश्व के शीतोष्ण कटिबंधीय भागों में मौसमी घास स्थल पाए जाते हैं।
2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए –
(क) काई एवं लाइकेन पाए जाते हैं
(i) रेगिस्तानी वनस्पति में
(ii) उष्ण कटिबंधीय सदाबहार वन में
(i (iii) टुन्ड्रा वनस्पति में
उत्तर – (iii) टुन्ड्रा वनस्पति में
(ख) कांटेदार झाड़ियाँ मिलती हैं
(i) गर्म एवं आद्र, उष्णकटिबंधीय जलवायु में 
(ii) गर्म एवं शुष्क ,रेगिस्तानी जलवायु में
(iii) ठंडी ध्रुवीय जलवायु में
उत्तर – (ii) गर्म एवं शुष्क ,रेगिस्तानी जलवायु में
(ग) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन का एक सामान्य जानवर :
(i) बन्दर
(ii) जिराफ
(iii) ऊँट
उत्तर –(i) बन्दर
(घ) शंकुधारी वन की एक महत्वपूर्ण वृक्ष प्रजाति :
(i) रोजवुड
(ii) चीड़
(iii) सागवान
उत्तर –(ii) चीड़
(च) स्टेपी घसस्थल पाए जाते हैं
(i) दक्षिण अफ्रीका
(ii) आस्ट्रेलिया
(iii) मध्य एशिया 
 उत्तर – (iii) मध्य एशिया
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ी बनाइए –
                           उत्तर 
(क) वालरस – (iii) एक ध्रुवीय जानवर 
(ख) देवदार का वृक्ष – (i) नरम काष्ठ पेड़
(ग) जैतून –  (vi) एक नींबू -वंश (सिट्रस) का फल
(घ) हाथी – (ii) उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन का एक जानवर 
(च) कंपोस –  (vii) ब्राजील की उष्णकटिबंधीय घास स्थल
(छ) डाउन –  (iv) ऑस्ट्रेलिया के शीतोष्ण घसस्थल
4. कारण बताइए-
(क) ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फर एवं त्वचा मोटी होती है।
उत्तर – ध्रुवीय प्रदेशों में रहने वाले जानवरों की फर एवं त्वचा मोटी होती है जो उन्हें ठंडी जलवायु में सुरक्षित रखता है।
(ख) उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, शुष्क मौसम में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं।
उत्तर – उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन जल संरक्षित रखने के लिए शुष्क मौसम में वृक्ष पतियाँ झाड़ देते हैं।
(ग) वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है।

उत्तर – प्राकृतिक वनस्पतियों के प्रकार में बदलाव का मुख्य कारण जलवायु का बदलाव है। जलवायु बदलने के कारण ही वनस्पति के प्रकार एवं सघनता एक स्थान से दूसरे स्थान पर बदलती रहती है।


Read More:

जल/WATER/NCERT CHAPTER-5 CLASS7

       NCERT CLASS-7 Geography Solutions 
  (हिन्दी माध्यम)      

अध्याय-5. जल (Water)

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें




Water
1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
 
(क) वर्षण क्या है?
उत्तर – सूर्य के ताप के कारण जल वाष्पित हो जाता है और ये जलवाष्प ठंडा होने पर संगठित होकर बादलों का रूप ले लेता है। फिर यहाँ से यह वर्ष, हिम तथा सहिम वृष्टि के रूप में धरती या समुद्र पर नीचे गिरता है, जिसे वर्षण कहा जाता है। 
(ख) जल चक्र क्या है?
उत्तर – जिस प्रक्रम में जल लगातार अपने स्वरूप को बदलता रहता है और झील, नदी, सागर, महासागरों वायुमंडल एवं धरती के बीच चक्कर लगाता रहता है उसे जलचक्र कहते हैं।
(ग) लहरों की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?
उत्तर – लहरों की ऊँचाई प्रभावित करने वाले कारकों में पवन, भूकंप, ज्वालामुखी उद्गार, जल के नीचे भूस्खलन, ज्वार-भाटा इत्यादि है।
(घ) महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक कौन-से हैं?
उत्तर – महासागरीय जल की गति को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं –
◆ समुद्री जल का तापमान
◆ सागरीय जल की लवणता
◆ सागर में आने वाले ज्वार-भाटा
◆ सागरीय सतह पर लगने वाले वायुदाब
◆ सागरीय जल का घनत्व
(च) ज्वार-भाटा क्या है तथा ये कैसे उत्पन्न होते हैं?
उत्तर – दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना ज्वार-भाटा कहलाता है। जब सर्वाधिक ऊँचाई तक उठकर जल, तट के बड़े हिस्से को डुबो देता है, तब उसे ज्वार कहते हैं। जब जल अपने निम्नतम स्तर तक आ जाता है एवं तब से पीछे चला जाता है, तो उसे भाटा कहते हैं।
     सूर्य एवं चंद्रमा के शक्तिशाली गुरुत्वाकर्षण बल के कारण पृथ्वी की सतह पर ज्वार-भाटे आते हैं। जब पृथ्वी का जल चंद्रमा के निकट होता है उस समय चंद्रमा के गुरुत्वाकर्षण बल से जल अभिकर्षित होता है, जिसके कारण उच्च ज्वार आते हैं। पूर्णिमा एवं अमावस्या के दिनों में सूर्य, चंद्रमा एवं पृथ्वी तीनों एक सीध में होते हैं और इस समय सबसे ऊँचे ज्वार उठते हैं। इस ज्वार को बृहत ज्वार कहते हैं। लेकिन जब चाँद अपने प्रथम एवं अंतिम चतुर्थांश में होता है तो पृथ्वी एवं सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल विपरीत दिशाओं से महासागरीय जल पर पड़ता है परिणामस्वरूप, निम्न ज्वार-भाटा आता है ऐसे ज्वार को लघु ज्वार भाटा करते हैं।
(छ) महासागरीय धाराएँ क्या है?
उत्तर – महासागरीय धाराएँ, निश्चित दिशा में महासागरीय सतह पर नियमित रूप से बहने वाली जल की धाराएँ होती है। महासागरीय धाराएँ गर्म या ठंडी हो सकती है। सामान्यतः गर्म महासागरीय धाराएँ भूमध्य रेखा के निकट उत्पन्न होती है एवं ध्रुवों की ओर प्रवाहित होती है। ठंडी धाराएँ,  ध्रुवों या उच्च अक्षांशों से उष्णकटिबंधीय निम्न अक्षांश की ओर प्रवाहित होती है।
2. कारण बताइए –
(क) समुद्री जल नमकीन होता है ।
उत्तर – महासागरों एवं समुद्रों का जल लवणीय होता है। क्योंकि इसमें अधिकांश नमक – सोडियम क्लोराइड या खाने में उपयोग किए जाने वाला नमक होता है। 
नोट : ◆ लवणता 1000 ग्राम जल में मौजूद नमक की मात्रा होती है। महासागर की औसत लवणता 35 भाग प्रति हजार ग्राम है।
◆ इजरायल के मृत सागर में 340 ग्राम प्रति लीटर लवणता होती है।
(ख) जल की गुणवत्ता का ह्रास हो रहा है ।
उत्तर – आज कल मनुष्य की क्रियाकलापों के कारण ही  काफी मात्रा में जल प्रदूषित हो रहा है। उद्योगों से निकलने वाले हानिकारक रसायन युक्त जल तथा शहरों से निकलने वाले प्रदूषित जल के विभिन्न जलाशयों में मिलने से जल की गुणवत्ता का निरंतर ह्रास हो रहा है।
3. सही उत्तर चिह्नित कीजिए –
(क) वह प्रक्रम जिस में जल लगातार अपने स्वरुप को बदलता रहता है और महासागर, वायुमंडल एवं स्थल के बीच चक्कर लगाता रहता है ?
(i) जल चक्र
(ii) ज्वार भाटा 
(iii) महासागरीय धाराएँ
उत्तर – (i) जल चक्र
(ख) सामान्यत: गर्म महासागरीय धाराएँ उत्पन्न होती है :
(i) ध्रुव के निकट
(ii) भूमध्य रेखा के निकट
(iii) दोनों में से कोई नहीं
उत्तर – (ii) भूमध्य रेखा के निकट
(ग) दिन में दो बार नियम से महासागरीय जल का उठना एवं गिरना कहलाता है ?
(i) ज्वार-भाटा
(ii) महासागरीय धाराएँ
(iii) तरंगें
उत्तर –(i) ज्वार-भाटा
4. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़ी बनाइए-
                               उत्तर 
(क) कैस्पियन सागर- (i) विशालतम झील
(ख) ज्वार-भाटा- (ii) जल में आवधिक चढ़ाव एवं उतार
 (ग) सुनामी- (iii) तीव्र भूकंपीय तरंगें

(घ) महासागरीय धाराएँ- (iv) निश्चित मार्ग में प्रवाहित होने वाली जल-धाराएँ


Read More:

वायु/AIR/NCERT CHAPTER-4 CLASS 7

NCERT CLASS-7 Geography Solutions    

       (हिन्दी माध्यम)

          अध्याय-4. वायु (Air)  

एनसीईआरटी के 7वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



             

Air
      
1.निम्न प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
 
(क) वायुमंडल क्या है ?
उत्तर – पृथ्वी के चारों ओर घिरी हुई वायु के आवरण को वायुमंडल कहा जाता है। पृथ्वी पर सभी जीव जीवित रहने के लिए वायुमंडल पर निर्भर है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों के प्रभाव से हमारी रक्षा भी करता है।
(ख) वायुमंडल का अधिकतर भाग किन दो गैसों से बना है?
उत्तर – वायुमंडल का अधिकतर भाग नाइट्रोजन तथा ऑक्सीजन जैसी दो गैसों से बना है।
(ग) वायुमंडल में कौन-सी गैस हरित गृह प्रभाव पैदा करती है ?
उत्तर – कार्बन डाइऑक्साइड वायुमंडल में फैलकर पृथ्वी से विकिरित ऊष्मा को पृथ्वी पर रोककर ग्रीन हाउस प्रभाव पैदा करती है। इसीलिए इसे ग्रीन हाउस गैस भी करते हैं। इसके अभाव में धरती इतनी ठंडी हो जाती कि इस पर रहना असंभव होता।
(घ) मौसम किसे कहते हैं ?
उत्तर – किसी स्थान या क्षेत्र के खास समय में वायुमंडलीय दशाओं को मौसम का कहा जाता है। अर्थात मौसम वायुमंडल की प्रत्येक घंटे तथा दिन-प्रतिदिन की स्थिति होती है। वायुदाब का क्षैतिज वितरण किसी स्थान पर उपस्थित वायुदाब के ताप द्वारा प्रभावित होता है।
(च) वर्षा के तीन प्रकार लिखें  ।
उत्तर – वर्षा के तीन प्रकार निम्नलिखित है –
(i) संवहनीय वर्षा
(ii) पर्वतीय वर्षा
(iii) चक्रवातीय वर्षा
(छ) वायुदाब क्या है ?
उत्तर – पृथ्वी की सतह पर वायु के भार द्वारा लगाया गया दाब, वायुदाब कहलाता है। वायुमंडल में ऊपर की ओर जाने पर दाब तेजी से गिरने लगता है। समुद्र स्तर पर वायुदाब सर्वाधिक होता है और ऊँचाई पर जाने पर यह घटता जाता है।
2. सही उत्तर चिह्नित कीजिए –
(क) निम्नलिखित में से कौन-सी गैस हमें सूर्य की हनिकारक किरणों से बचाती है ?
(i) कार्बन डाईऑकसाईड
(ii) नाईट्रोजन
(iii) ओजोन
उत्तर – (iii) ओजोन
(ख) वायुमंडल की सबसे महत्वपूर्ण परत है
(i) क्षोभमंडल
(ii) बाह्य वायुमंडल
(iii) मध्यमंडल
उत्तर – (i) क्षोभमंडल
(ग) वायुमंडल की निन्म परतों में कौन सी बादल विहीन है?
(i) क्षोभमंडल
(ii) समतापमंडल
(iii) मध्यमंडल
उत्तर – (ii) समतापमंडल
(घ) वायुमंडल की परतों में जब हम ऊपर जातें हैं, तब वायुदाब
(i) बढ़ता है
(ii) घटता है
(iii) समान रहता है
उत्तर –(ii) घटता है
(च) जब वृष्टि तरल रूप में पृथ्वी पर आती है, उसे हम कहते हैं
(i) बादल
(ii) वर्षा
(iii) हिम
उत्तर –(ii) वर्षा
3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही  जोड़े बनाइए –
                            उत्तर-
(क) व्यापारिक पवनें – (v) स्थायी पवन
(ख) लू –      (vi) स्थानीय पवन
(ग) मानसून –  (ii) मौसमी पवन
(घ) पवन –   (iii) पवन की क्षैतिज गति
 
4. कारण बताइए
(क) आर्द्र दिन में गीले कपड़े सूखने में अधिक समय लेते हैं।
उत्तर – जब जल पृथ्वी एवं विभिन्न जलाशयों से वाष्पित होता है तो यह जलवाष्प बन जाता है। वायु में किसी भी समय जलवाष्प की मात्रा को आर्द्रता कहते हैं। जब वायु में जलवाष्प की मात्रा अत्यधिक होती है तो उसे हम आर्द्र दिन कहते हैं।
   
       जैसे-जैसे वायु गर्म होती जाती है इसकी जलवाष्प धारण करने की क्षमता बढ़ती जाती है और इस प्रकार यह और अधिक आर्द्र हो जाती है। यही कारण है कि आर्द्र दिन में कपड़े सूखने में काफी समय लगता है एवं हमारे शरीर से पसीना आसानी से नहीं सूखता और हम असहज महसूस करते हैं।
(ख) भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर आपतन की मात्रा घटती जाती है ।

उत्तर – आपतन एक महत्वपूर्ण कारक जो तापमान के वितरण को प्रभावित करता है। सूर्य से आने वाली वह ऊर्जा जिसे पृथ्वी रोक लेती है, आप आपतन कहलाती है। आपतन (सूर्यातप) की मात्रा भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर घटती जाती है। इसीलिए तापमान भी उसी प्रकार घटता जाता है।


Read More:

error: