खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश (द) श्रीलंका

        खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश

(द) श्रीलंका

बिहार बोर्ड के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



 
अध्याय 7वस्तुननिष्ठ प्रश्नोत्तर
1. श्रीलंका की आकृति कैसी है?
(क) आयताकार
(ख) अण्डाकार
(ग) त्रिभुजाकार
(घ) वृत्ताकार
उत्तर- (ख) अण्डाकार
2. पिदुरतालगाला श्रीलंका का एक प्रमुख स्थलाकृति है-
(क) नदी
(ख) झील
(ग) शिखर
(घ) गर्त
उत्तर- (ग) शिखर
3. श्रीलंका की राजधानी है-
(क) कैंडी
(ख) कोलंबो
(ग) जाफना
(घ) अनुराधानगर
उत्तर- (ख) कोलंबो
4. भारत से श्रीलंका को अलग करता है-
(क) पाक जलसंधि
(ख) श्रीलंका जलसंधि
(ग) हरमुज जलसंधि
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (क) पाक जलसंधि
5. श्रीलंका में लोकतंत्र की स्थापना कब हुई?
(क) 1948 में
(ख) 1949 में
(ग) 1955 में
(घ) 1956 में
उत्तर- (क) 1948 में
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. श्रीलंका की जलवायु किस प्रकार की है?
उत्तर- श्रीलंका की जलवायु मानसूनी है। विषुवत रेखा के नजदीक होने के कारण यहाँ सालोंभर गर्मी पड़ती है और वर्षा भी होती है।
2. ‘पूर्व की मोती’  श्रीलंका को क्यों कहा जाता है ?
उत्तर- श्रीलंका में हीरे-मोत, जवाहरात एवं अन्य रत्नों के पर्याप्त भंडार होने के कारण इसे ‘पूर्व की मोती’ या ‘मोतियों के द्वीप’ के नाम से विभूषित किया गया है।
3. श्रीलंका में किस प्रकार की वनस्पति पायी जाती है।
उत्तर- श्रीलंका में मुख्यत: विषुवतीय वनस्पति पाई जाती है।
 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. श्रीलंका की जलवायु का वर्णन कीजिए।
उत्तर- श्रीलंका की जलवायु मानसूनी है। विषुवत रेखा के नजदीक होने के कारण यहाँ सालोंभर गर्मी पड़ती है और वर्षा भी होती रहती है। जाड़े की ऋतु यहाँ नहीं होती है। यहाँ तटीय भाग में वर्षा 200 सें०मी० तक और पर्वतीय क्षेत्रों में 500 सें०मी० से भी अधिक वर्षा होती है। यहाँ जाड़ें एवं गर्मी की ऋतु में वार्षिक तापांतर (5°सें० -7°सें०) नहीं के बराबर होती है। जाड़े की ऋतु में औसत तापमान 22° सेंटीग्रेट रहता है। पर्वतीय भाग में तापमान 20° सेंटीग्रेट रहता है।

       यहाँ की प्रमुख नदियों में महावली गंगा, पान और अरुबी है, जो मध्यवर्ती उच्चभूमि से निकलकर तटवर्ती क्षेत्रों से बहती हुई समुद्र में गिरती है। रमपद और बुद्धपद जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में दियालुमा, लक्सपाना और पेरावाला सुंदर जलप्रपात भी हैं।


Read More:

खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश (स) बंगलादेश

 खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश

(स) बांग्लादेश

बिहार बोर्ड के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 7 भारत के
I. वस्तुननिष्ठ प्रश्नोत्तर
(i)  बांग्लादेश के पूर्व नाम क्या था?
(क) पूर्वी पाकिस्तान
(ख) पूर्वी बंगाल
(ग) पाकिस्तान
(घ) मुजिबनगर
उत्तर- (के) पूूर्वी पाकिस्तान
(ii) भारत के साथ बांग्लादेश की स्थलीय सीमा कितनी लंबी है?
(क) 4018 कि०मी०
(ख) 4096 कि०मी०
(ग) 4180 कि०मी०
(घ) 4009 कि०मी ०
उत्तर- (ख) 4096 कि०मी०
(iii) बांग्लादेश कब स्वतन्त्र हुआ?
(क) 17 दिसंबर,1970
(ख) 18 अक्टूबर,1971
(ग) 17 दिसंबर,1971
(घ) 18 मार्च, 1981
उत्तर- (ख) 17 दिसम्बर,1971
(iv) बांग्लादेश एशिया महाद्वीप के किस भाग में है?
(क) पश्चिमी भाग
(ख) दक्षिणी भाग
(ग) उत्तरी भाग
(घ) पूर्वी भाग
उत्तर- (ख) दक्षिणी भाग
(v) ब्रह्मपुत्र नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
(क) मेघना
(ख) जमुना
(ग) सूरमा
(घ) कर्णफूली
उत्तर- (ख) जमुुना
 
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. ढाका नगर की स्थिति एवं महत्व पर प्रकाश डालें।
उत्तर- भारत विभाजन के बाद 1947 ई० में ढाका पूर्वी पाकिस्तान की प्रशासनिक राजधानी बना तथा 17 दिसंबर 1971 ई० में बांग्लादेश के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आने पर यह राष्ट्रीय राजधानी घोषित हुआ। बूढ़ी गंगा नदी के तट पर स्थित यह देश का सबसे बड़ा शहर है। राजधानी होने के अलावा यह बांग्लादेश का औद्यौगिक और प्रशासनिक केन्द्र भी है। यहाँ पर धान, गन्ना और चाय का व्यापार होता है।
          ढाका की जनसंख्या लगभग 1.1 (2001 के अनुसार) करोड़ है जो इसे दुनिया के ग्यारहवें सबसे बड़ी जनसंख्या वाले शहर का दर्जा भी दिलाता है। ढाका न सिर्फ देश का सबसे साक्षर (63%) शहर है बल्कि बांग्लादेश के शहरों में सबसे ज्यादा विविधता वाला शहर भी है। ढाका का अपना इतिहास रहा है और इसे दुनिया में मस्जिदों के शहर के नाम से जाना जाता है।
2. बंगलादेश के धरातल का विवरण दीजिए।
उत्तर- बांग्लादेश डेल्टाई प्रदेश है जो विश्व के सबसे बड़े डेल्टा अर्थात गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा के मध्य स्थित है। इस मैदानी देश के अधिकतर भाग की ऊँचाई समुद्र तल से 25 मीटर से भी कम है। डेल्टा क्षेत्र में इन नदियों की ढाल बहुत कम है जिसके कारण आसपास के भागों में पानी भर जाता है। मैदान प्रतिवर्ष नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी की परतों से बने हैं जिसके परिणाम स्वरूप अत्यंत उर्वर है। तटवर्ती क्षेत्र दलदली क्षेत्र है।
        डेल्टा क्षेत्र में तट के पास नदियों द्वारा जमा की गई मिट्टी के कारण अनेक छोटे-छोटे टापू बन गए हैं। बांग्लादेश के पूर्वी तट पर स्थित कॉक्स बाजार विश्व का सबसे बड़ा बालुई ‘बीच’ है।
3.बांग्लादेश के आर्थिक संसाधनों का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर – बांग्लादेश का अर्थतंत्र कृषि पर टिका है। देश की 80% जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है। कृषि का सकल घरेलू उत्पाद में लगभग एक-तिहाई योगदान है। देश के लगभग 63% भूमि पर कृषि कार्य किया जाता है। यहाँ फसलोत्पादन, पशुपालन, मछली पकड़ना तथा वानिकी प्रमुख आर्थिक क्रिया है। समस्त रोजगार का 81℅ विदेशी व्यापार से प्राप्त आय का 80% तथा राष्ट्रीय उत्पाद का 50% से अधिक कृषि से ही प्राप्त होता है।
          बांग्लादेश खनिज संसाधन के दृष्टिकोण से निर्धन है। यहाँ पर खनिज भंडारों की कमी है। देश में मिलने वाले प्रमुख खनिज कोयला, चुना-पत्थर, नमक, कांच की बालू, लोहा तथा प्राकृतिक गैस है।
         जमालपुर तथा फरीदपुर क्षेत्र में कोयला मिलता है, लेकिन उच्च किस्म का नहीं है। प्राकृतिक गैस सीलहट, टिपरा तथा रसीदपुर क्षेत्र से प्राप्त की जाती है। तितास में प्राकृतिक गैस का उत्पादन होता है जो पाइप लाइन द्वारा ढाका भेजी जाती है। चटगाँव में तेल शोधन का एक प्रमुख कारखाना है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर 
1. बांग्लादेश के भौगोलिक वर्णन विस्तार से करें।
उत्तर – 1947ई० में भारत विभाजन के फलस्वरूप बांग्लादेश ‘पूर्वी पाकिस्तान’ के रूप में पाकिस्तान का एक अंग घोषित किया गया। लेकिन 17 दिसंबर 1971ई० को बांग्लादेश के नाम से यह एक सार्वभौम स्वतंत्र देश घोषित हुआ। इसकी सीमा पश्चिम, उत्तर और पूर्व की ओर भारत की सीमा से सटी हुई है। जिसकी लंबाई करीब 4096 किलोमीटर है। इसके पूर्व में म्यांमार तथा दक्षिण में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
         उत्तर में भारत के असम तथा मेघायल है। पूर्व में त्रिपुरा तथा मिजोरम एवं पश्चिम बंगाल राज्य स्थित है। बांग्लादेश के कुल क्षेत्रफल 148393 वर्ग किलोमीटर है। यह देश 20° उत्तरी अक्षांश से 97° उत्तरी अक्षांश तथा 85° पूर्वी देशांतर से 93° पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है। 
           
         जनसंख्या के दृष्टिकोण से बांग्लादेश एशिया का पाँचवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। बांग्लादेश की जनसंख्या करीब 15 करोड़ (2006) है। यहाँ आशी 880 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर घनत्व है। देश की 98% जनसंख्या बंगाली समुदाय की है। शेष लोग जनजाति है। लगभग 83% जनसंख्या मुसलमानों की है।
               
         बांग्लादेश डेल्टाई प्रदेश है जो विश्व की सबसे बड़ी डेल्टा अर्थात गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा के मध्य स्थित है। इस मैदानी देश के अधिकतर भाग की ऊँचाई समुद्र तल से 25 मीटर से भी कम है। डेल्टा क्षेत्र में इन नदियों की ढाल बहुत कम है। जिसके कारण आस-पास के भागों में पानी भर जाता है।
          मैदान प्रतिवर्ष नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी की परतों से बने हैं। जिसके परिणाम स्वरूप भूमि अत्यंत उर्वर भी है। तटवर्ती क्षेत्र दलदल क्षेत्र है। यहाँ की जलवायु भरत की तरह मानसूनी है। खनिज संपदा के मामले में भी बांग्लादेश निर्धन है। यहाँ खनिज भंडारों की भारी कमी है।
2. बांग्लादेश की कृषि का आर्थिक महत्व बताते हुए प्रमुख व्यापारिक फसलों का वर्णन करें।
उत्तर- बांग्लादेश का अर्थतंत्र कृषि पर टिका है। देश की 80% जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है। कृषि का सकल घरेलू उत्पाद में लगभग एक-तिहाई योगदान है। देश के लगभग 63% भूमि पर कृषि कार्य किया जाता है। यहाँ फसलोत्पादन, पशुपालन, मछली पकड़ना तथा वानिकी प्रमुख आर्थिक क्रिया है। समस्त रोजगार का 81℅ विदेशी व्यापार से प्राप्त आय का 80% तथा राष्ट्रीय उत्पाद का 50% से अधिक कृषि से ही प्राप्त होता है।

         देश की 82% कृषि भूमि पर चावल, 6% पर जूट, 4% पर गेहूँ तथा 10% पर सब्जी, फल व नकदी फसलें बोई जाती है। यहाँ धान की तीन फसलें अमन 67%, औस 25% तथा बोरो 3.5 ℅भूमि पर होती है। यहाँ विश्व का 6% से अधिक कच्चा जूट उगाया जाता है। देश का 7% जूट मैमन सिंह के लिए में पैदा होता है।

          चाय- सिलहट तथा चटगाँव की पहाड़ियों के ढलानों पर पैदा होती है। गन्ना तंबाकू तथा गेहूँ अन्य फसलें हैं। पशुपालन व्यवसाय कृषि के पूरक के रूप में प्रचलित है। प्राय: प्रत्येक परिवार अपने उपभोग के लिए मुर्गी या बत्तख, मांस के लिए तथा दुध व ईंधन के लिए मवेशी पालता है। भेड़ व बकरियाँ भी पाली जाती है।


Read More:

खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश (ब) भूटान

 खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश

(ब) भूटान

बिहार बोर्ड के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 7 भार
 
I. वस्तुननिष्ठ प्रश्नोत्तर 
(i) भूटान की राजधानी कहाँ है?
(क) काठमांडू
(ख) ढाका
(ग) थिम्पू
(घ) यंगून
उत्तर- (ग) थिम्पू
(ii) भूटान हिमालय की सर्वाधिक ऊँचाई है?
(क) 8848 मीटर
(ख) 7554 मीटर
(ग) 7115 मीटर
(घ) 8850 मीटर
उत्तर- (ख) 7574 मीटर
(iii) भूटान में औसत वार्षिक वर्षा होती है?
(क) 350 से०मी०
(ख) 300 से०मी०
(ग) 250 से०मी०
(घ) 380 से०मी०
उत्तर- (ख) 250 से०मी०
(iv) भूटान के कितने प्रतिशत क्षेत्र पर वनों का विस्तार है?
(क) 20%
(ख) 50%
(ग) 70%
(घ) 21%
उत्तर- (ग) 68 %
(v) भूटान की साक्षरता दर कितना प्रतिशत है?
(क) 30 %
(ख) 40%
(ग) 42%
(घ) 50%
उत्तर- (ग) 42%
 
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर –
1. भूटान के धरातल का विवरण दीजिए।
उत्तर – भूटान के दक्षिणी किनारे पर लगभग 16 किलोमीटर चौड़ी मैदानी पट्टी है। जिसको द्वार कहते हैं। द्वार प्रदेश जो 600 मीटर तक ऊँची एक संकरी पट्टी है। मैदान के उत्तर में निचले हिमालय पर्वत हैं। जिनकी ऊँचाई 1500 से 3000 मीटर के बीच है। इन पर्वतमालाओं के उत्तर में ग्रेटर हिमालय है। जिसकी भूटान में सर्वाधिक ऊँचाई 7574 मीटर है।
2. भूटान के आर्थिक संसाधनों का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर – भूटान औद्योगिक दृष्टि से बहुत पिछड़ा देश है। विषम धरातल, कठोर जलवायु तथा परिवहन के साधनों की कमी के कारण यहाँ संसाधनों के विकास में भारी कठिनाइयाँ है।  लघु तथा कुटीर उद्योगों का विकास यहाँ हुआ है। यहाँ प्लाईवुड, पैकिंग, डिस्टिलरी, रेजीन व तारपीन के तेल के उद्योग स्थापित है। यहाँ पर्यटन उद्योग का विकास तेजी से हो रहा है।       
 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. भूटान का संक्षिप्त परिचय लिखें।
उत्तर – भूटान भारत का एक प्रमुख पड़ोसी देश है। यह पर्वतीय देश है जो पूर्वी हिमालय के मध्य अवस्थित है। भूटान 26°45′ एवं 28°20′ उत्तरी अक्षांश तथा 89°45′ एवं 92°05′ पूर्वी देशांतर के मध्य विस्तृत है। भूटान का क्षेत्रफल 46 500 वर्ग किलोमीटर है। भूटान के उत्तर में चीन(देश), पूर्व में अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण में असम तथा पश्चिम में सिक्किम स्थित है। यह सभी भारत के राज्य है। भूटान चारों ओर स्थल से घिरा हुआ है। भूटान की राजधानी थिंफू है।
2. भूटान की जलवायु विशेषताओं की व्याख्या करें।
उत्तर – भूटान की जलवायु पर्वतीय मानसूनी है। यहाँ तापमान पर ऊँचाई का स्पष्ट प्रभाव पड़ता है। वर्षभर कठोर सर्दी पड़ती है। जनवरी का औसत तापमान 4° सेंटीमीटर तथा जुलाई का 17° सेंटीमीटर रहता है। वर्षा 185 सेंटीमीटर से अधिक मई से सितंबर के मध्य होती है। वार्षिक औसत वर्षा 250 सेंटीमीटर होता है। 
            मैदानी भाग द्वार की जलवायु उष्ण कटिबंधीय है। जिसमें जनवरी का महीना ठंडा होता है। लगभग 1050 मीटर से 550 मीटर ऊँचे पर्वतीय प्रदेश में जलवायु शीतोष्ण है। देश की अधिकतर जनसंख्या इसी प्रदेश में निवास करती है। इससे अधिक ऊँचाई वाले भागों की जलवायु बहुत ठंडी है।और वे बर्फ से ढँके रहते हैं। ऊँची पठारी भागों में बहुत कम लोग निवास करते हैं तथा प्राकृतिक वनस्पति भी नाम मात्र का है। पर्वतों के दक्षिणी ढलानों पर अधिक वर्षा होती है और 500 से 750 सेंटीमीटर तक का रिकॉर्ड की जाती है।
3. भूटान की कृषि विशेषताओं तथा औद्योगिक विकास का वर्णन करें।

उत्तर – भूटान की 10% से भी कम भूमि पर कृषि कार्य की जाती है। कृषि कार्य नदियों की आंतरिक घाटियों एवं मध्यम ढालों पर होती है। दक्षिणी-पश्चिमी भाग में कृषि अधिक विकसित है। पूर्वी भाग में स्थानांतरण कृषि होती है। फसलों का उत्पादन ढाल एवं ऊँचाई के अनुसार होता है। चावल, गेहूँ, जौ, आलू, मक्का, सब्जियाँ यहाँ प्रमुख रूप से उपजाई जाती है।


Read More:

खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश (अ) नेपाल

 खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश
(अ) नेपाल

बिहार बोर्ड के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 7 भा
 
वस्तुननिष्ठ प्रश्नोत्तर 
1. नेपाल की सीमा भारत के किस राज्य से मिलती है?
(क) अरुणाचल प्रदेश
(ख) मणिपुर
(ग) सिक्किम
(घ) पंजाब
उत्तर- (ग) सिक्किम
 
2. महाभारत लेख क्या है?
(क) पर्वत श्रृंखला
(ख) लेखागार
(ग) मैदान
(घ) राजमहल
उत्तर- (क) पर्वत श्रृंखला
 
3. गण्डक नदी को नेपाल में किस नाम से जाना जाता है? 
(क) काली गण्डक नदी
(ख) नारायणी नदी
(ग) त्रिशुल नदी
(घ) कृष्णा नदी
उत्तर- (ख) नारायणी नदी
लघुउत्तरीय प्रश्नोत्तर  
 
1. नेपाल के सर्वोच्च शिखर का नाम एवं ऊँचाई बताएँ।
उत्तर- विश्व का सर्वोच्च शिखर माउंट एवरेस्ट जिसकी ऊँचाई 8848 मीटर है। नेपाल तिब्बत सीमा पर अवस्थित है। स्थानीय लोग इस चोटी को सागरमाथा के नाम से पुकारते हैं।
 
2. नेपाल की तीन प्रमुख नदियों के नाम लिखें।
उत्तर- नेपाल में पूर्व से पश्चिम तीन प्रमुख नदी तंत्र का क्रम है क्रमशः कोसी, गण्डक तथा घाघरा नदी। यहाँ की सबसे लंबी नदी करनाली है जो घागरा की सहायक नदी है।
 
3. नेपाल के पड़ोसी देश और सीमावर्ती भारतीय राज्यों का नाम लिखें।
उत्तर  –  नेपाल के उत्तर में तिब्बत (चीन) स्थित है। जिसके बीच महान हिमालय दीवार जैसा खड़ा है। अन्य तीन तरफ से भारत के राज्य पड़ते हैं। नेपाल के पूर्व में सिक्किम एवं पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तराखंड तथा दक्षिण में बिहार एवं उत्तर प्रदेश राज्य स्थित है।
 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर 
 
1. नेपाल की अर्थव्यवस्था का विवरण दीजिए।
उत्तर- नेपाल में जीवन-निर्वाह कृषि के साथ-साथ पशुपालन मुख्य व्यवसाय है। यहाँ 18% भूभाग पर खेती होती है।
 
              नेपाल में खनिजों का घोर अभाव है। अभ्रक यहाँ मुख्य खनिज है। अल्प मात्रा में लिग्नाइट, तांबा, कोबाल्ट आदि मिलते हैं। शक्ति के साधन के रूप में भारत के सहयोग से देवी घाट जल विद्युत परियोजना चालू किया गया है। यहाँ जल विद्युत विकास की असीम संभावनाएँ है। किंतु इसका विकास नहीं के बराबर हुआ है। 
 
            औद्योगिक दृष्टि से नेपाली पिछड़ा देश है। बड़े उद्योग स्थापित होने वाले कारकों का अभाव है। यहाँ कृषि एवं वन आधारित उद्योगों का विकास किया जा रहा है। यहाँ सूती वस्त्र, चीनी, जूट, चमड़ा,वनस्पति तेल, तंबाकू, दियासलाई, कागज तथा लुग्दी इत्यादि का निर्माण होता है। सीमेंट तथा कृषि उपकरण भी बनाए जा रहे हैं। यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल तथा पर्वतारोहण सैलानियों को आकर्षित करते हैं। यहाँ पर्यटन उद्योग का तेजी से विकास हो रहा है।
 
2. नेपाल की जलवायु, मृदा और जलप्रभाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर- नेपाल की जलवायु शीत प्रधान है। यहाँ की जलवायु भू आकृतियों से प्रभावित है। दक्षिण के तराई वाले भाग को छोड़कर सभी स्थानों पर तापमान कम रहता है। क्योंकि 75% भूभाग की ऊँचाई समुद्र तल से काफी ऊँचा होता है। काठमांडू का तापमान जाड़ें में 2° सेंटीग्रेट से भी नीचे चला जाता है। जबकि गर्मी में 30° सेंटीग्रेट तक पहूँच जाता है। यहाँ का वार्षिक औसत तापमान 10℃ है। यहाँ का वार्षिक औसत तापमान 10℃ है। यहाँ मार्च से अगस्त तक ग्रीष्म ऋतु तथा सितंबर से फरवरी तक शीत ऋतु रहता है। गर्मी में मानसूनी हवाओं से नेपाल के पूर्वी भाग में 200 सेंटीमीटर तथा पश्चिमी भाग में 100 सेंटीमीटर वार्षिक वर्षा होती है। जाड़े में देश के उत्तरी भाग में हिमपात होते हैं तथा शीतकालीन चक्रवातीय वर्षा भी होती है।
 
3. नेपाल की अर्थव्यवस्था पर उद्योगों के प्रभाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर- नेपाल में खनिजों का घोर अभाव है। अभ्रक यहाँ मुख्य खनिज है। अल्प मात्रा में लिग्नाइट,तांबा, कोबाल्ट आदि मिलते हैं। शक्ति के साधन के रूप में भारत के सहयोग से देवी घाट जल विद्युत परियोजना चालू किया गया है। यहाँ जल विद्युत विकास की असीम संभावनाएँ है। किंतु इसका विकास नहीं के बराबर हुआ है।  

              औद्योगिक दृष्टि से नेपाली पिछड़ा देश है। बड़े उद्योग स्थापित होने वाले कारकों का अभाव है। यहाँ कृषि एवं वन आधारित उद्योगों का विकास किया जा रहा है। यहाँ सूती वस्त्र, चीनी, जूट, चमड़ा, वनस्पति तेल, तंबाकू, दियासलाई, कागज तथा लुग्दी इत्यादि का निर्माण होता है। सीमेंट तथा कृषि उपकरण भी बनाए जा रहे हैं। यहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक स्थल तथा पर्वतारोहण सैलानियों को आकर्षित करते हैं। यहाँ पर्यटन उद्योग का तेजी से विकास हो रहा है।


Read More:

खण्ड (अ) अध्याय 6 जनसंख्या

 खण्ड (अ) अध्याय 6 जनसंख्या

बिहार बोर्ड के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 6 जनसंख्या
वस्तुननिष्ठ प्रश्नोत्तर  
1. भारत में सर्वाधिक साक्षरता दर किस राज्य की है?
(क) पश्चिम बंगाल
(ख) महाराष्ट्र
(ग) बिहार
(घ) केरल
उत्तर- (घ) केरल
2. भारत की औसत आयु संरचना क्या है?
(क) 64.6 वर्ष
(ख) 64.9 वर्ष
(ग) 81.6 वर्ष
(घ) 70.2 वर्ष
उत्तर- (क) 64.6 वर्ष (2001)
3. 2001 ई० की जनगणना में प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं के अनुपात की क्या स्थिति है?
(क) 927 महिलाएँ
(ख) 990 महिलाएँ
(ग) 933 महिलाएँ
(घ) 1010 महिलाएँ
उत्तर- (ग) 933 महिलायें
4. भारत का औसत जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग कि०मी० क्या है?
(क) 318 व्यक्ति
(ख) 325 व्यक्ति
(ग) 302 व्यक्ति
(घ) 288 व्यक्ति
उत्तर – (ख) 325 व्यक्ति
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर 
1. 1951 ई० में भारत की जनसंख्या कितनी थी?
उत्तर – 1951 ई० में भारत की जनसंख्या 361 लाख  थी।
2. भारत में 2001 ई० में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत क्या था?
उत्तर – भारत में 2001 ई० में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत 27.78 था।
3. केरल में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या क्या है?
उत्तर – केरल में प्रति एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 1058 है । (जनगणना 2001 के अनुसार)
4. भारत की साक्षरता दर का वर्णन करें।
उत्तर – साक्षरता जनसंख्या का बहुत ही महत्वपूर्ण संसाधनात्मक गुण होता है। स्पष्टत: केवल एक शिक्षित और जागरूक नागरिक ही बुद्धिमत्तापूर्ण निर्णय ले सकता है तथा शोध एवं विकास के कार्यों को कर सकता है। साक्षरता स्तर में कमी आर्थिक प्रगति में गंभीर बाधक होता है।
            भारत की साक्षरता के स्तर में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है 2001 ई० की जनगणना के अनुसार देश की साक्षरता दर 64.84% पुरुषों का 73% एवं महिलाओं की 53.67% है। परंपरागत मान्यताओं के कारण महिलाओं की साक्षरता दर कम है। लेकिन इसमें तेजी से सुधार हो रहा है।
5. भारत के लिंग अनुपात की विशेषताओं को बताएँ।
उत्तर – प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या को लिंग अनुपात कहा जाता है। यह जानकारी किसी दिए गए समय में, समाज में पुरुषों एवं महिलाओं के बीच समानता की सीमा मापने के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सम्यक है। देश में लिंग अनुपात महिलाओं के पक्ष में नहीं है। सन 1951 से 2001 के बीच के लिंग अनुपात की सारणी इस प्रकार है-
जनगणना वर्ष             लिंग अनुपात
 1951 –                          946
  1961 –                          941
  1971 –                          930
  1981 –                         934
  1991 –                          929
  2001 –                         933
भारत में लिंग अनुपात 1951-2001
6. जनगणना से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर – एक निश्चित समय अंतराल की आधिकारिक गणना को जनगणना कहते हैं। भारत में सबसे पहले 1872 ई० में जनगणना की गई थी। सन 1881 में पहली बार संपूर्ण जनगणना की गई थी। उसी समय से प्रत्येक 10 वर्ष पर जनगणना होती है। भारतीय जनगणना जनसांख्यिकी, समसामयिक तथ्यों तथा आर्थिक आँकड़ों का सबसे बड़ा स्रोत है।
 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. भारत की जनसंख्या वृद्धि की विशेषताओं को बताएँ।
उत्तर – भारत की जनसंख्या वृद्धि की विशेषताएँ मुख्यतः चार हैं-
(i) जन्मदर
(ii) मृत्युदर
(iii) प्रवास तथा
(iv) व्यावसायिक संरचना।
(i) जन्मदर- एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों में जितने बच्चों का जन्म होता है, उसे जन्मदर कहते हैं। यह जनसँख्या वृद्धि का एक प्रमुख घटक है क्योंकि भारत में हमेशा जन्मदर मृत्युदर से अधिक रहा है। भारत की आबादी 1951 में 36 करोड़ 10 लाख से बढ़कर 2011 में 1 अरब 21 करोड़ हो गई।
(ii) मृत्युदर- एक वर्ष में प्रति हजार व्यक्तियों के मरने की संख्या को मृत्युदर कहा जाता है। मृत्युदर में तेजी से गिरावट भारत की जनसंख्या में वृद्धि की दर का प्रमुख कारण है। 1980 तक उच्च जन्मदर में धीमी गति से एवं मृत्युदर में तीव्र गति से गिरावट के कारण जन्मदर और मृत्युदर में काफी बड़ा अन्तर आ गया है । इसके कारण जनसंख्या में विस्फोट हो गया।
(iii) प्रवास-  लोगों का एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में चले जाने को प्रवास कहते हैं। प्रवास केवल जनसंख्या के आकार को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि उम्र एवं लिंग के वृद्धि में ग्रामीण-नगरीय प्रवास के कारण शहरों तथा नगरों की जनसंख्या में नियमित वृद्धि हुई है। 1951 में कुल जनसंख्या की 17.29% नगरीय जनसंख्या थी, जो 2011 में बढ़ कर 37.8% हो गई।
(iv) व्यावसायिक संरचना- आर्थिक रूप से क्रियाशील जनसंख्या का प्रतिशत विकास का एक महत्त्वपूर्ण सूचक है। विभिन्न प्रकार के व्यवसायों के अनुसार किए गए जनसंख्या के आर्थिक वितरण को व्यावसायिक संरचना कहते हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है अत: 64% जनसंख्या गाँवों में कृषि कार्य पर आधारित है। शहरों में जीविका-निर्वाह के साधनों के बढ़ने से सुरक्षा के ख्याल से भी नगरों की संख्या बढ़ रही है।
2. भारत के विषम जनसंख्या घनत्व वर्णन कीजिए।
उत्तर – जनसंख्या घनत्व का तात्पर्य भूमि के प्रति इकाई पर आधिवासिस होने वाली जनसंख्या है। भारतीय जनगणना विभाग द्वारा स्तरीय मापक के रूप में प्रति वर्ग किलोमीटर को एक इकाई माना गया है। इस दृष्टि से भारत की जनगणना 2001 के अनुसार भारत का औसत जनसंख्या घनत्व 325 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। लेकिन इसमें भारी विषमता है। मैदानी राज्यों में सर्वाधिक घनत्व है। तटीय राज्यों में भी काफी घनत्व है। लेकिन इसमें भारी वविषमता है। मैदानी राज्यों में आदिवासी आर्थिक संरचनात्मक सुविधा की कमी के कारण, कम घनत्व पाए जाते हैं। पठारी राज्यों में सामान्य घनत्व की स्थिति है। 

             भारतीय राज्यों में सर्वाधिक घनत्व पश्चिम बंगाल का है। यहाँ औसतन प्रति वर्ग किलोमीटर 904 व्यक्ति रहते हैं। इसके बाद क्रमशः बिहार(881), केरल(819), का स्थान आता है। सबसे कम घनत्व अरुणाचल प्रदेश अर्थात पर्वतीय राज्य का है जहां औसत घनत्व मात्र 13 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। केंद्र शासित प्रदेशों को सम्मिलित कर देखा जाए तो सर्वाधिक दिल्ली में है। यह 9340 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। लेकिन सबसे कम घनत्व अरुणाचल प्रदेश में ही है। केंद्र शासित प्रदेशों में  निकोबार द्वीप समूह का घनत्व 34 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है।


Read More:
error: