Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

Complete Geography MaterialGENERAL COMPETITIONSSpecial Notes For UGC NET/JRF

 Indian Geography Capsule 13

भारत का भूगोल


एक नजर में इन्हें जरुर देखें

1. कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति का जन्मदाता किसे माना जाता है-

उत्तर- नॉर्मन ई. बोरलॉग

2. भारत में स्वर्ण कहां पाया जाता है-

उत्तर- कोलार (कर्नाटक)

3. भारत में लौह अयस्क के उत्पादन में किस राज्य का प्रथम स्थान है-

उत्तर- झारखंड

4. भारत में लौह-अयस्क के भंडारण में किस राज्य का प्रथम स्थान है-

उत्तर- कर्नाटक

5. कौन सा राज्य सबसे अधिक मूल्य के खनिज उत्पन्न करता है-

उत्तर- झारखंड

6. भारत में सर्वाधिक कोयला भंडार पाए जाते हैं-

उत्तर- झारखंड में

7. भारत में स्टील ग्रेड चूना पत्थर का खनन होता है-

उत्तर- सानू (राजस्थान में)

8. अग्नि शैल की शिराओं से प्राप्त होने वाला खनिज है-

उत्तर- हीरा

9. भारत में खनिजों की दृष्टि से निर्धन क्षेत्र है-

उत्तर- थार का मरुस्थल

10. भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है-

उत्तर- ओडिशा

11. बैलाडीला से उत्तम किस्म के लोहे की प्राप्ति होती है जो स्थित है-

उत्तर- छत्तीसगढ़ में

Indian Geography Capsule 13
बैलाडीला

Indian Geography Capsule 13

12. भारत का अधिकांश लौह अयस्क प्राप्त होता है-

उतर- धारवाड़ क्रम की चट्टानों से

13. सीसा-जस्ता, तांबा एवं टंगस्टन का सर्वप्रमुख उत्पादक राज्य है-

उत्तर- राजस्थान

14. अभ्रक की प्राप्ति होती है-

उत्तर- आग्नेय शैलों से

15. बैलाडीला खान से खनन किए जाने वाले लौह-अयस्क को किस बंदरगाह से निर्यात किया जाता है-

उत्तर- विशाखापट्टनम

16. भारत में जिप्सम का सबसे अधिक उत्पादन वाला राज्य है-

उत्तर- राजस्थान

17. जावर एवं रामपुरा-आगूचा खनन क्षेत्र किस खनिज से संबंधित है-

उत्तर- सीसा-जस्ता

18. कुद्रेमुख लौह खनिज परियोजना किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- कर्नाटक

19. भारत में नमक की प्राप्ति मुख्य रूप से किस के स्रोत से होती है-

उत्तर- सागरीय जल, झील एवं मृदा जल, तथा चट्टानी नमक की परतें से

20. भारत में सर्वाधिक हीरा किस स्थान से निकाला जाता है-

उत्तर- पन्ना (मध्य प्रदेश)

21. गुजरात में बड़ोदरा क्षेत्र की मोतीपुरा खान से कौन सा पत्थर निकाला जाता है-

उत्तर- सफेद संगमरमर

22. देश में कुल उत्पादन का लगभग 86% बाईराइट्स खनिज किस राज्य से निकाला जाता है-

उत्तर- आंध्र प्रदेश

23. भारत में सर्वोत्तम श्रेणी का संगमरमर किस स्थान से प्राप्त होता है-

उत्तर- मकराना से

24. मूल्य की दृष्टि से भारत लौह-अयस्क का निर्यात सबसे अधिक करता है-

उत्तर- ग्रेट ब्रिटेन को

25. आयातित कच्चे माल का उपयोग करने वाली बाजार आधारित तेल शोधनशाला है-

उत्तर- मथुरा

26. स्वदेशी तकनीक से निर्मित परमाणु संयंत्र है-

उत्तर- कलपक्कम

27. सिंगरैनी कोयला क्षेत्र पर आधारित ताप विद्युत घर है-

उत्तर- रामगुंडम

28. भारत में अधिकांश जल विद्युत शक्ति ग्रह किस नदी प्रणाली पर निर्मित है-

उत्तर- गंगा यमुना

29. किस राज्य में ताप विद्युत गृह स्थापित नहीं है-

उत्तर- हिमाचल प्रदेश

30. देश में कुल विद्युत उत्पादन में ताप विद्युत का योगदान है-

उत्तर- 80%

31. भारत के किस क्षेत्र के ताप विद्युत संयंत्रों की भार क्षमता सर्वाधिक है-

उत्तर- दक्षिणी क्षेत्र

32. भारत में ज्वार शक्ति उत्पादन में अग्रणी तटीय क्षेत्र है-

उत्तर- खंभात की खाड़ी

33. भारत में खनिज तेल के भंडार मुख्यतः किस प्रकार की चट्टानों में पाए जाते हैं-

उतर- अवसादी या परतदार

34. कोइलकारी जल विद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- बिहार 

35. चेन्नई के समीप कलपक्कम नामक स्थान पर किस संयत्र की स्थापना की गई है-

उत्तर- नाभिकीय ऊर्जा संयंत्र

36. भारत में सर्वप्रथम कोयला उत्खनन किस स्थान पर प्रारंभ किया गया-

उत्तर- रानीगंज

37. इन्नौर जल विद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- तमिलनाडु

38. भारत तथा एशिया की एकमात्र अधोभौमिक संजय जल विद्युत परियोजना किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- हिमाचल प्रदेश

39. भारत की पहली लहर ऊर्जा परियोजना (Wave Energy Project) किस स्थान पर स्थापित की गई है-

उत्तर- विझिनजाम (केरल)

40. काइकालुर खनिज तेल क्षेत्र किस नदी घाटी क्षेत्र में स्थित है-

उत्तर- कृष्णा-गोदावरी नदी घाटी क्षेत्र में

41. लोकटक शक्ति परियोजना किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- मणिपुर

42. भविष्य का ईंधन किसे कहा जाता है-

उत्तर- हाइड्रोजन को

43. भारत की किस खन से कोयला का सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त होता है-

उत्तर- झरिया से

44. भारत के कोयला उत्पादन में छोटा नागपुर का योगदान लगभग कितना है-

उत्तर- 40%

45. नवेली में खनन किया जाने वाला प्रमुख खनिज कौन सा है-

उत्तर- लिग्नाइट कोयला

46. काकरापारा परमाणु शक्ति केंद्र किस राज्य में स्थित है-

उत्तर- गुजरात

47. भारत में ऊर्जा उत्पादन में सर्वाधिक भागीदारी किस प्रकार की ऊर्जा की है-

उत्तर- ताप विद्युत ऊर्जा

48. भारत में कागज उद्योग का प्रथम सफल कारखाना सन 1870 में किस स्थान पर लगाया गया-

उत्तर- बालीगंज (कोलकाता)

49. वह उद्योग जो स्थानीय कच्चे मालों का उपयोग करते हैं, उसे क्या कहा जाता है-

उत्तर- कुटीर उद्योग

50. भारत का सबसे महत्वपूर्ण लघु उद्योग कौन सा है-

उत्तर- हथकरघा



Read More

Indian Geography Capsule 1

Indian Geography Cpasule 2

Indian Geography Capsule 3

Indian Geography Capsule 4

Indian Geography Capsule 5

Indian Geography Capsule 6

Indian Geography Capsule 7

Indian Geography Capsule 8

Indian Geography Capsule 9

Indian Geography Capsule 10

Indian Geography Capsule 11

Indian Geography Capsule 12

Indian Geography Capsule 13

Indian Geography Capsule 14

Indian Geography Capsule 15

Indian Geography Capsule 16

नोट :  मैं आशा करता हूँ कि भारत का भूगोल से सम्बंधित सभी Capsule आपके परीक्षा के लिए नींव का पत्थर साबित होंगे। अगर किसी भी प्रश्न के उत्तर को लेकर आपके मन में कोई संदेह हो तो हमसे Contact With us के माध्यम से, Comment या Email से Contact क सकते है। मैं हमेशा आपके मंगल भविष्य की कामनाता हूँ।

Thank You @ By Dr. Amar Kumar


Read More:

भूगोल- सामान्य भूगोल और भारत का भूगोल

इतिहास

राजनीतिशास्त्र

अर्थशास्त्र

जीवविज्ञान

भौतिकशास्त्र

रसायनशास्त्र

Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home