Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 8

इकाई 5. अध्याय 5. मानव संसाधन

 इकाई 5. अध्याय 5. मानव संसाधन

बिहार बोर्ड के 8वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



इकाई 5

I. बहुवैकल्पिक प्रश्नोत्तर

सही विकल्प को चुनें।
1. जनगणना की जाती है-
(क) प्रत्येक 20 वर्ष पर
(ख) प्रत्येक 10 वर्ष पर
(ग) प्रत्येक 5 वर्ष पर
(घ) प्रत्येक 2 वर्ष का0
उत्तर- (ख) प्रत्येक 10 वर्ष पर
2. मानव संसाधन है क्योंकि-
(क) आवश्यकता पूर्ति के लिए तकनीक का प्रयोग करता है।
(ख) अन्य सामग्रियों को संसाधन के रूप में परिणत करता है।
(ग) मस्तिष्क का प्रयोग कर अन्य साधनों को उपयोगी बनाता है।
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर- (घ) उपर्युक्त सभी
3. भारत में सर्वाधिक जनसंख्या है-
(क) पश्चिम बंगाल की
(ख) बिहार की
(ग) उत्तर प्रदेश की
(घ) महाराष्ट्र की
उत्तर- (ग) उत्तर प्रदेश की
4. भारत जनसंख्या के दृष्टिकोण से विश्व में है-
(क) तृतीय स्थान पर
(ख) चौथे स्थान पर
(ग) प्रथम स्थान पर
(घ) दूसरे स्थान पर
उत्तर – (घ) दूसरे स्थान पर
5. पहाड़ी भागों में जनसंख्या कम होती है क्योंकि-
(क) वहाँ काफी गर्मी है
(ख) जीवन यापन कठिन होता है
(ग) मृत्यु दर अधिक है
(घ) लोग वहाँ रहना नहीं चाहते हैं
उत्तर- (ख) जीवन यापन कठिन होता है
II. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(क) मानव एक महत्वपूर्ण संसाधन है। कैसे?
उत्तर- मानव एक महत्वपूर्ण संसाधन है, क्योंकि मनुष्य की अपनी योग्यताएँ ही किसी भी भौतिक पदार्थों को मूल्यवान संसाधन बनाने में सहायता करती है। बहुत से लोगों का यह धारणा है कि संसाधन प्रकृति के मुफ्त उपहार होते हैं, जबकि ऐसा नहीं है। सभी संसाधन मानव के क्रियाकलापों के प्रतिफल होते हैं। मानव, प्रकृति में उपलब्ध पदार्थों को संसाधनों में बदलता है। इस प्रकार से मानव एक महत्वपूर्ण संसाधन है।
(ख) जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करने वाले कौन-कौन से कारक हैं?
उत्तर- जनसंख्या वृद्धि को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक हैं-
⇒ जन्म-दर
⇒ मृत्यु दर
⇒ प्रवास
⇒ जीवन प्रत्याशा
⇒ विवाह एवं सन्तान प्राप्ति की अनिवार्यता
⇒ अशिक्षा एवं अज्ञानता
⇒ बाल विवाह
⇒ अंधविश्वास
(ग) जनसंख्या परिवर्तन किन-किन कारकों पर निर्भर करता है?
उत्तर – जनसंख्या परिवर्तन के तीन घटक है- जन्म दर, मृत्यु दर और प्रवास।
        जन्मदर एवं मृत्यु दर के बीच अंतर होने से जनसंख्या में परिवर्तन होती है। यह जनसंख्या का प्राकृतिक परिवर्तन है जबकि कई कारणों से जनसंख्या का दूसरी जगह जाकर बस जाना प्रवास की श्रेणी में आता है। भारत में जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख कारक जन्म दर रहा है क्योंकि यह हमेशा मृत्यु दर से अधिक रहा है। वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य सुविधाओं के कारण मृत्यु दर में भी तेजी से गिरावट आई है जिसके कारण जनसंख्या वृद्धि हुई है।
(घ) घटती महिला लिंगानुपात के कारकों का विश्लेषण कीजिए।
उत्तर- किसी देश कि कुल जनसंख्या में स्त्रियों और पुरुषों की संख्या के बीच के अनुपात को लिंग अनुपात कहा जाता है। घटती महिला लिंगानुपात के कारण कन्या भ्रूण हत्या तथा लड़की नहीं पैदा होने देने की बढ़ती प्रवृति है। बढ़ती दहेज प्रथा भी एक कारक है। हमें इस प्रवृति से बचने की जरूरत है। सरकार ने भी कानूनी रूप से कन्या भ्रूण हत्या को अपराध घोषित कर इसके लिए दंड का प्रावधान किया है। लड़कियों को भी लड़कों के समान महत्व के लिए सामाजिक स्तर पर जागरूकता लाना चाहिए।
(ड़) मैदानी भागों में जनघनत्व अधिक पाया जाता है। क्यों?
उत्तर- मैदानी भागों में जनघनत्व अधिक पाया जाता है, क्योंकि मैदानी क्षेत्रों में पर्याप्त जल की मात्रा, अनुकूल जलवायु, विस्तृत समतल भूमि की उपलब्धता, उपजाऊ मिट्टियाँ, अत्यधिक नगरीकरण, औद्योगीकरण जैसे मानव बसाव के लिए अनुकूल भौगोलिक कारक के जनसुविधाएँ आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। अतः यहाँ ज्यादा लोग निवास करते हैं।
(च) वर्ष 2030 ई० तक हमारी जनसंख्या चीन से अधिक होगी। ऐसा क्यों होगा? सोचकर लिखिए।
उत्तर- भारत की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन धीरे-धीरे वृद्धि दर में कमी आ रही है और यह जन्मदर नियंत्रण हेतु किये जा रहे प्रयासों का परिणाम है। फिर भी अगर भारत की जनसंख्या वर्तमान रफ्तार से बढ़ती रही तो वर्ष 2030 तक हमारी आबादी एक अरब चालीस करोड़ के पास हो जाएगी तथा हमारी जनसंख्या चीन की जनसंख्या से अधिक होगी अर्थात विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या भारत में होगी।
(छ) पर्वतीय क्षेत्र में जन घनत्व कम पाया जाता है। क्यों?

उत्तर- पर्वतीय क्षेत्र में जन घनत्व कम पाया जाता है। जैसे- उत्तराखण्ड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश एवं अधिकतर पूर्वोत्तर राज्यों में जनसंख्या घनत्व कम पाया जाता है, क्योंकि यहाँ का अधिकांश भू-भाग पर्वतीय है और पर्वतीय क्षेत्र में जीवन यापन कठिन होता है। यहाँ पर्याप्त जल की मात्रा, अनुकूल जलवायु, विस्तृत समतल भूमि की उपलब्धता, उपजाऊ मिट्टियाँ जैसे मानव बसाव के लिए भौगोलिक काक का अभाव होता है।


Read More:

Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home