Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 9

खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश (स) बंगलादेश

 खण्ड (अ) अध्याय 7 भारत के पड़ोसी देश

(स) बांग्लादेश

बिहार बोर्ड के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 7 भारत के
I. वस्तुननिष्ठ प्रश्नोत्तर
(i)  बांग्लादेश के पूर्व नाम क्या था?
(क) पूर्वी पाकिस्तान
(ख) पूर्वी बंगाल
(ग) पाकिस्तान
(घ) मुजिबनगर
उत्तर- (के) पूूर्वी पाकिस्तान
(ii) भारत के साथ बांग्लादेश की स्थलीय सीमा कितनी लंबी है?
(क) 4018 कि०मी०
(ख) 4096 कि०मी०
(ग) 4180 कि०मी०
(घ) 4009 कि०मी ०
उत्तर- (ख) 4096 कि०मी०
(iii) बांग्लादेश कब स्वतन्त्र हुआ?
(क) 17 दिसंबर,1970
(ख) 18 अक्टूबर,1971
(ग) 17 दिसंबर,1971
(घ) 18 मार्च, 1981
उत्तर- (ख) 17 दिसम्बर,1971
(iv) बांग्लादेश एशिया महाद्वीप के किस भाग में है?
(क) पश्चिमी भाग
(ख) दक्षिणी भाग
(ग) उत्तरी भाग
(घ) पूर्वी भाग
उत्तर- (ख) दक्षिणी भाग
(v) ब्रह्मपुत्र नदी को बांग्लादेश में किस नाम से जाना जाता है?
(क) मेघना
(ख) जमुना
(ग) सूरमा
(घ) कर्णफूली
उत्तर- (ख) जमुुना
 
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. ढाका नगर की स्थिति एवं महत्व पर प्रकाश डालें।
उत्तर- भारत विभाजन के बाद 1947 ई० में ढाका पूर्वी पाकिस्तान की प्रशासनिक राजधानी बना तथा 17 दिसंबर 1971 ई० में बांग्लादेश के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आने पर यह राष्ट्रीय राजधानी घोषित हुआ। बूढ़ी गंगा नदी के तट पर स्थित यह देश का सबसे बड़ा शहर है। राजधानी होने के अलावा यह बांग्लादेश का औद्यौगिक और प्रशासनिक केन्द्र भी है। यहाँ पर धान, गन्ना और चाय का व्यापार होता है।
          ढाका की जनसंख्या लगभग 1.1 (2001 के अनुसार) करोड़ है जो इसे दुनिया के ग्यारहवें सबसे बड़ी जनसंख्या वाले शहर का दर्जा भी दिलाता है। ढाका न सिर्फ देश का सबसे साक्षर (63%) शहर है बल्कि बांग्लादेश के शहरों में सबसे ज्यादा विविधता वाला शहर भी है। ढाका का अपना इतिहास रहा है और इसे दुनिया में मस्जिदों के शहर के नाम से जाना जाता है।
2. बंगलादेश के धरातल का विवरण दीजिए।
उत्तर- बांग्लादेश डेल्टाई प्रदेश है जो विश्व के सबसे बड़े डेल्टा अर्थात गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा के मध्य स्थित है। इस मैदानी देश के अधिकतर भाग की ऊँचाई समुद्र तल से 25 मीटर से भी कम है। डेल्टा क्षेत्र में इन नदियों की ढाल बहुत कम है जिसके कारण आसपास के भागों में पानी भर जाता है। मैदान प्रतिवर्ष नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी की परतों से बने हैं जिसके परिणाम स्वरूप अत्यंत उर्वर है। तटवर्ती क्षेत्र दलदली क्षेत्र है।
        डेल्टा क्षेत्र में तट के पास नदियों द्वारा जमा की गई मिट्टी के कारण अनेक छोटे-छोटे टापू बन गए हैं। बांग्लादेश के पूर्वी तट पर स्थित कॉक्स बाजार विश्व का सबसे बड़ा बालुई ‘बीच’ है।
3.बांग्लादेश के आर्थिक संसाधनों का संक्षेप में वर्णन करें।
उत्तर – बांग्लादेश का अर्थतंत्र कृषि पर टिका है। देश की 80% जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है। कृषि का सकल घरेलू उत्पाद में लगभग एक-तिहाई योगदान है। देश के लगभग 63% भूमि पर कृषि कार्य किया जाता है। यहाँ फसलोत्पादन, पशुपालन, मछली पकड़ना तथा वानिकी प्रमुख आर्थिक क्रिया है। समस्त रोजगार का 81℅ विदेशी व्यापार से प्राप्त आय का 80% तथा राष्ट्रीय उत्पाद का 50% से अधिक कृषि से ही प्राप्त होता है।
          बांग्लादेश खनिज संसाधन के दृष्टिकोण से निर्धन है। यहाँ पर खनिज भंडारों की कमी है। देश में मिलने वाले प्रमुख खनिज कोयला, चुना-पत्थर, नमक, कांच की बालू, लोहा तथा प्राकृतिक गैस है।
         जमालपुर तथा फरीदपुर क्षेत्र में कोयला मिलता है, लेकिन उच्च किस्म का नहीं है। प्राकृतिक गैस सीलहट, टिपरा तथा रसीदपुर क्षेत्र से प्राप्त की जाती है। तितास में प्राकृतिक गैस का उत्पादन होता है जो पाइप लाइन द्वारा ढाका भेजी जाती है। चटगाँव में तेल शोधन का एक प्रमुख कारखाना है।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर 
1. बांग्लादेश के भौगोलिक वर्णन विस्तार से करें।
उत्तर – 1947ई० में भारत विभाजन के फलस्वरूप बांग्लादेश ‘पूर्वी पाकिस्तान’ के रूप में पाकिस्तान का एक अंग घोषित किया गया। लेकिन 17 दिसंबर 1971ई० को बांग्लादेश के नाम से यह एक सार्वभौम स्वतंत्र देश घोषित हुआ। इसकी सीमा पश्चिम, उत्तर और पूर्व की ओर भारत की सीमा से सटी हुई है। जिसकी लंबाई करीब 4096 किलोमीटर है। इसके पूर्व में म्यांमार तथा दक्षिण में बंगाल की खाड़ी स्थित है।
         उत्तर में भारत के असम तथा मेघायल है। पूर्व में त्रिपुरा तथा मिजोरम एवं पश्चिम बंगाल राज्य स्थित है। बांग्लादेश के कुल क्षेत्रफल 148393 वर्ग किलोमीटर है। यह देश 20° उत्तरी अक्षांश से 97° उत्तरी अक्षांश तथा 85° पूर्वी देशांतर से 93° पूर्वी देशांतर तक फैला हुआ है। 
           
         जनसंख्या के दृष्टिकोण से बांग्लादेश एशिया का पाँचवाँ सबसे बड़ा राष्ट्र है। बांग्लादेश की जनसंख्या करीब 15 करोड़ (2006) है। यहाँ आशी 880 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर घनत्व है। देश की 98% जनसंख्या बंगाली समुदाय की है। शेष लोग जनजाति है। लगभग 83% जनसंख्या मुसलमानों की है।
               
         बांग्लादेश डेल्टाई प्रदेश है जो विश्व की सबसे बड़ी डेल्टा अर्थात गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा के मध्य स्थित है। इस मैदानी देश के अधिकतर भाग की ऊँचाई समुद्र तल से 25 मीटर से भी कम है। डेल्टा क्षेत्र में इन नदियों की ढाल बहुत कम है। जिसके कारण आस-पास के भागों में पानी भर जाता है।
          मैदान प्रतिवर्ष नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी की परतों से बने हैं। जिसके परिणाम स्वरूप भूमि अत्यंत उर्वर भी है। तटवर्ती क्षेत्र दलदल क्षेत्र है। यहाँ की जलवायु भरत की तरह मानसूनी है। खनिज संपदा के मामले में भी बांग्लादेश निर्धन है। यहाँ खनिज भंडारों की भारी कमी है।
2. बांग्लादेश की कृषि का आर्थिक महत्व बताते हुए प्रमुख व्यापारिक फसलों का वर्णन करें।
उत्तर- बांग्लादेश का अर्थतंत्र कृषि पर टिका है। देश की 80% जनसंख्या कृषि कार्य में लगी हुई है। कृषि का सकल घरेलू उत्पाद में लगभग एक-तिहाई योगदान है। देश के लगभग 63% भूमि पर कृषि कार्य किया जाता है। यहाँ फसलोत्पादन, पशुपालन, मछली पकड़ना तथा वानिकी प्रमुख आर्थिक क्रिया है। समस्त रोजगार का 81℅ विदेशी व्यापार से प्राप्त आय का 80% तथा राष्ट्रीय उत्पाद का 50% से अधिक कृषि से ही प्राप्त होता है।

         देश की 82% कृषि भूमि प चावल, 6% पर जूट, 4% पर गेहूँ तथा 10% पर सब्जी, फल व नकदी फसलें बोई जाती है। यहाँ धान की तीन फसलें अमन 67%, औस 25% तथा बोरो 3.5 ℅भूमि पर होती है। यहाँ विश्व का 6% से अधिक कच्चा जूट उगाया जाता है। देश का 7% जूट मैमन सिंह के लिए में पैदा होता है।

          चाय- सिलहट तथा चटगाँव की पहाड़ियों के ढलानों पर पैदा होती है। गन्ना तंबाकू तथा गेहूँ अन्य फसलें हैं। पशुपालन व्यवसाय कृषि के पूरक के रूप में प्रचलित है। प्राय: प्रत्येक परिवार अपने उपभोग के लिए मुर्गी या बत्तख, मांस के लिए तथा दुध व ईंधन के लिए मवेशी पालता है। भेड़ व बकरियाँ भी पाली जाती है।


Read More:
Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home