Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

NCERT CLASS 6

अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ/NCERT CLASS 6 Geography Solutions (हिन्दी माध्यम)

 NCERT CLASS -6 Geography Solutions

(हिंदी माध्यम)

 अध्याय 3 पृथ्वी की गतियाँ

एनसीईआरटी के 6वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें



अध्याय 3 पृथ्वी

1.निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए।

(i) पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण क्या है ?
उत्तर – पृथ्वी के अक्ष का झुकाव कोण 23°30′ है।
(ii) घूर्णन एवं परिक्रमण को परिभाषित करें।
उत्तर – घूर्णन- पृथ्वी का अपने अक्ष पर घूमना घूर्णन कहलाता है। इसके कारण पृथ्वी पर दिन रात होती है।
परिक्रमण- सूर्य के चारों ओर एक स्टील कच्छ में पृथ्वी की गति को परिक्रमण कहते हैं। इसके कारण पृथ्वी पर ऋतुओं का परिवर्तन होता है।
नोट: ग्लोब पर वह वृत्त जो दिन तथा रात को विभाजित करता है उसे प्रदीप्ति वृत्त कहते हैं।
(iii) लीप वर्ष क्या है?
उत्तर- पृथ्वी एक वर्ष या 365 दिन 6 घण्टे में सूर्य का एक चक्कर लगाती है। हम लोग एक वर्ष 365 दिन का मानते हैं तथा सुविधा के लिए 6 घंटे को इसमें नहीं जोड़ते हैं। चार वर्षों में प्रत्येक वर्ष के बचे हुए 6 घंटे मिलकर एक दिन यानी 24 घंटे के बराबर हो जाते हैं। इसके एक अतिरिक्त दिन को फरवरी के महीने में जोड़ा जाता है। इस प्रकार प्रत्येक चौथे वर्ष फरवरी माह 28 के बदले 29 दिन का होता है। ऐसा वर्ष जिसमें 366 दिन होते हैं उसे लीप वर्ष कहा जाता है। 
(iv) उत्तर एवं दक्षिण अयनांतों में अंतर बताइए।
उत्तर- उत्तर अयनांत- 21 जून को विषुवत वृत के उत्तरी भाग में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है। ठीक इसके विपरीत इसी दिन दक्षिणी गोलार्ध में सबसे लंबी रात एवं छोटी दिन होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को उत्तर अयनांत कहते है।  
दक्षिण अयनांत- 22 दिसंबर को विषुवत वृत के दक्षिणी भाग में सबसे लंबा दिन तथा सबसे छोटी रात होती है।ठीक इसके विपरीत इसी दिन उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबी रात एवं छोटी दिन होती है। पृथ्वी की इस अवस्था को दक्षिण अयनांत कहते है।
(v) विषुव क्या है?
उत्तर – 21 मार्च एवं 23 सितंबर को सूर्य की किरणें  विषुवत वृत्त पर सीधी पड़ती है। इस अवस्था में कोई भी ध्रुव सूर्य की ओर नहीं झुका रहता है, इसलिए पूरी पृथ्वी पर रात एवं दिन बराबर होते हैं। इसे विषुव कहा जाता है।
       23 सितंबर को उत्तरी गोलार्ध में शरद ऋतु होती है जबकि दक्षिणी गोलार्ध में बसंत ऋतु होती है। 21 मार्च को स्थिति ठीक इसके विपरीत होती है क्योंकि इस दिन उत्तरी गोलार्ध में बसंत ऋतु तथा दक्षिणी गोलार्ध में शरद ऋतु होती है। 
(vi) दक्षिणी गोलार्ध में उत्तरी गोलार्ध की अपेक्षा उत्तर एवं दक्षिण का अयनांत अलग-अलग समय में होता है, क्यों?
उत्तर- जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य की तरफ झुका होता है तब उस समय सूर्य की किरणें कर्क रेखा पर सीधी पड़ती है, इसलिए उसी समय उत्तरी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु होती है तथा दक्षिणी गोलार्ध में शीत ऋतु होती है और जब दक्षिणी गोलार्ध सूर्य की ओर झुका होता है तब सूर्य की किरणें मकर रेखा पर सीधी पड़ती है, इसलिए उस समय दक्षिणी गोलार्ध में ग्रीष्म ऋतु तथा उत्तरी गोलार्ध में शीत ऋतु होती है।
(vii) ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है, क्यों?
उत्तर- सूर्य की किरणें लगातार 6 माह उत्तरी गोलार्ध में और 6 माह दक्षिणी गोलार्ध में पड़ती है क्योंकि जब सूर्य की किरणें उत्तरी गोलार्ध में पड़ती है उस समय उत्तरी ध्रुव सूर्य की तरफ झुका होता है तथा उत्तरी ध्रुव रेखा के बाद वाले भागों पर लगभग 6 महीने तक लगातार दिन और इसी समय दक्षिणी गोलार्ध में रात रहता है।
 
     ठीक इसके विपरीत जब सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्ध में पड़ती है उस समय दक्षिणी ध्रुव सूर्य की तरफ झुका होता है तथा दक्षिणी ध्रुव रेखा के बाद वाले भागों पर लगभग 6 महीने तक लगातार दिन और इसी समय उत्तरी गोलार्ध में रात रहता है। यही कारण है कि ध्रुवों पर लगभग 6 महीने का दिन एवं 6 महीने की रात होती है।
2. सही उत्तर चिन्हित (√) कीजिए।
(i) पृथ्वी की सूर्य के चारों ओर की गति को कहा जाता है-
क. घूर्णन
ख. परिक्रमण
ग. झुकाव
उत्तर – ख. परिक्रमण
(ii) सूर्य की सीधी किरणें विषुवत वृत्त पर किस दिन पड़ती है- 
क. 21 मार्च
ख. 21 जून
ग. 22 दिसंबर
उत्तर -क. 21 मार्च
(iii) गर्मी में क्रिसमस का पर्व कहाँ मनाया जाता है-
क. जापान
ख. भारत
ग. ऑस्ट्रेलिया
उत्तर – ग. ऑस्ट्रेलिया
(iv) ऋतु में परिवर्तन पृथ्वी की किस गति के कारण होता है-
क. घूर्णन
ख. परिक्रमण
ग. गुरुत्वाकर्षण
उत्तर – ख. परिक्रमण
3. खाली स्थान भरें।
(i) एक लीप वर्ष में दिनों की संख्या 366 होती है।
(ii) पृथ्वी की प्रतिदिन की गति को दैनिक गति कहते हैं।
(iii) पृथ्वी सूर्य के चारों ओर एक स्थिर कक्षा में घूमती है।
(iv) 21 जून को सूर्य की किरणें कर्क रेखा सीधी पड़ती है।

(v) शीत ऋतु में दिन छोटे होते हैं।


Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home