Unique Geography Notes हिंदी में

Unique Geography Notes in Hindi (भूगोल नोट्स) वेबसाइट के माध्यम से दुनिया भर के उन छात्रों और अध्ययन प्रेमियों को काफी मदद मिलेगी, जिन्हें भूगोल के बारे में जानकारी और ज्ञान इकट्ठा करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस वेबसाइट पर नियमित रूप से सभी प्रकार के नोट्स लगातार विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रकाशित करने का काम जारी है।

BSEB CLASS 9

अध्याय 1 स्थिति एवं विस्तार

 खण्ड (अ) अध्याय 1 स्थिति एवं विस्तार

बिहार बोर्ड के 9वीं कक्षा का भूगोल विषय का सम्पूर्ण प्रश्नोत्तर

सरल एवं आसान शब्दों में उत्तर देना सीखें 


अध्याय 1 स्थिति एवं विस्तार

 अध्याय 1 स्थिति

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

 1. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौन-सा स्थान है?
(क) 7 वाँ
(ख) 9 वाँ
(ग) 5 वाँ
(घ) 8 वाँ
उत्तर- (क) 7 वाँ
2. भारत के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार में लगभग कितने डिग्री का अंतर है?
(क) 45°
(ख) 40°
(ग) 30°
(घ) 35°
उत्तर- (ग) 30°
3. भारत की मानक मध्यान्ह रेखा का मान है-
(क) 83°30′
(ख) 81°35′
(ग) 82°30′
(घ) 80°30′
उत्तर- (ग) 82°30′
4. भारत की स्थलीय सीमा रेखा तटीय सीमा रेखा के लगभग कितनी बड़ी है?
(क) आधी
(ख) दुगुनी
(ग) तिगुनी
(घ) चौगुनी
उत्तर- (ख) दुगुनी
5. भारत एवं चीन के बीच सीमा रेखा का नाम है?
(क) रेडक्लिफ लाइन
(ख) मैकमोहन रेखा
(ग) ग्रीनवीच लाइन
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर- (ख) मैकमोहन रेखा
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(1) भारत का क्षेत्रफल 32.8 वर्ग किलोमीटर है जो विश्व के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है।
(2) भारत का मुख्य भूभाग 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर अक्षांश तथा  68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ देशांतर तक है।
(3) भारत में कुल 28 राज्य एवं 9 केंद्र शासित प्रदेश हैं।
(4) श्रीलंका भारत से मन्नार की खाड़ी एवं पाक जलसंधि द्वारा अलग हुआ है।
(5) कोसी नदी को बिहार का शोक कहते हैं जो हिमालय के कैलाश पर्वत से निकलती है।
कारण बताओ-
(1) भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार लगभग समान है किंतु भूमि पर दोनों की वास्तविक दूरी समान नहीं है, क्यों?
उत्तर- भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार लगभग समान है किंतु भूमि पर दोनों की वास्तविक दूरी समान नहीं है क्योंकि पृथ्वी पर दो अक्षांशों के बीच की दूरी विषुवत रेखा से ध्रुव तक समान रहते हैं परंतु दो देशांतरों के बीच की दूरी जैसे-जैसे ध्रुव की ओर बढ़ते जाते हैं कम होती जाती है।
(2.) भारत के अरुणाचल प्रदेश के निवासी सौराष्ट्र के निवासियों की तुलना में सूर्योदय होने से 2 घंटा पहले ही  उठ जाते हैं, क्यों?
उत्तर- भारत के अरुणाचल प्रदेश के निवासी सौराष्ट्र के निवासियों की तुलना में सूर्योदय होने से 2 घंटा पहले ही उठ जाते हैं क्योंकि भारत में अरुणाचल प्रदेश और कच्छ के बीच स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है। जब अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय होता है उस समय कच्छ में अंधेरा रहता है और वहाँ 2 घंटे बाद सूर्योदय होता है। ऐसा दोनों में 30° देशांतरीय विस्तार के कारण होता है।
          चूँकि  पृथ्वी 24 घंटे में 360° देशांतर घूम जाती है। अतः 1° देशांतर पार करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है। सौराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के बीच 30° देशांतर का अंतर है। अतः 30°×4 मिनट = 120 मिनट यानी दो घंटा हुआ।
(3.) भारत के जम्मू-कश्मीर राज्य में जाड़े की ऋतु में जहाँ लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहते हैं वहीं दक्षिणी राज्य केरल के निवासी खुले बदन एवं लूंगी में रहते हैं, क्यों?
उत्तर- भारत का उत्तरी किनारा जम्मू-कश्मीर राज्य में है तथा 37°6′ अक्षांश रेखा इसके उत्तरी किनारे से गुजरती है। अतः विषुवत रेखा से यह काफी दूरी पर है तथा सूर्य की किरणें यहाँ अत्यंत तिरछी पड़ती है परिणामतः यहाँ सूर्य ताप कम मिलता है और जाड़े की ऋतु में अत्यधिक ठंडक पड़ती है। इसके विपरीत भारत का दक्षिणी भाग केरल और तमिलनाडु राज्य विषुवत रेखा के काफी निकट है। अतः यहाँ सूर्य की किरणें अपेक्षाकृत सीधी पड़ती है और सूर्य ताप अधिक मिलता है। इस तरह जाड़ें में जम्मू-कश्मीर में पुरुष गर्म कपड़े और चादरों में लिपटे रहते हैं वहीं केरल का किसान लुंगी पहने नगें बदन खेती करता है।
(4.) भारत की तटीय सीमा रेखा काफी लंबी है, क्यों?
उत्तर- भारत के प्रायद्वीपीय भाग तीनों ओर पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिंद महासागर से घिरा हुआ है। इसी प्रायद्वीपीय आकार के कारण भारत की तटीय सीमा इतनी लंबी है तथा हिंद महासागर के मध्य भाग में स्थित है।
लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर-
(1.)  भौगोलिक क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत से बड़े सभी देशो का नाम क्रमवार से लिखें।
उत्तर- भौगोलिक क्षेत्रफल के दृष्टिकोण से भारत से बड़े सभी देशो का नाम क्रमवार से- 1.रूस  2.कनाडा  3.चीन 4.यू. एस. ए.  5.ब्राजील  6.ऑस्ट्रेलिया  7.भारत
(2.) बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में स्थित भारत के द्वीप समूह का नाम लिखें।
उत्तर- बंगाल की खाड़ी स्थित द्वीप समूह- अंडमान निकोबार द्वीप समूह।
अरब सागर में स्थित द्वीप समूह- लक्षद्वीप
(3.) भारत की स्थलीय सीमा रेखा को छूने वाले सभी पड़ोसी देशों का नाम लिखें।
उत्तर- भारत की स्थल सीमा 7 देशों को छूती है । इन देशों के नाम इस प्रकार है – पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश तथा म्यानमार।
(4.) भारत के कौन से राज्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं।
उत्तर- हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा झारखंड राज्य अन्तर्राष्ट्रीय सीमा तथा समुद्र तट को स्पर्श नहीं करते हैं।
(5.) जलसंधि किसे कहते है?
उत्तर-  जल का वह संकीर्ण हिस्सा जो दो बड़े जलाशयों अर्थात सागरों को जोड़ता है उसे जलसंधि कहते हैं।  
            जैसे- पाक जलसंधि भारत के तमिलनाडु राज्य और श्रीलंका के उत्तरीप्रान्त के जाफना जिले के बीच में स्थित एक जलसंधि है। यह जलसंधि पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी को दक्षिण-पश्चिम में स्थित मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है।
 
दीर्घ उत्तरीय प्रश्नोत्तर-
(1.) भारत के अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार का इसके समय पर क्या प्रभाव पड़ता है? स्पष्ट करें।
उत्तर-  अक्षांशीय विस्तार का किसी भी देश के समय पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है इसके कारण केवल सर्दी गर्मी का प्रभाव पड़ता है। किसी भी देश के समय निर्धारण में केवल उस देश का  देशांतरीय विस्तार का प्रभाव पड़ता है भारत का अक्षांशीय एवं देशांतरीय विस्तार दोनों लगभग समान 30° है। 
       
       भारत में अरुणाचल प्रदेश और कच्छ के बीच स्थानीय समय में 2 घंटे का अंतर है। जब अरुणाचल प्रदेश में सूर्योदय होता है उस समय कच्छ में अंधेरा रहता है और वहाँ 2 घंटे बाद सूर्योदय होता है । ऐसा दोनों में 30°  देशांतरीय विस्तार के कारण होता है। 
                 
          चूँकि  पृथ्वी 24 घंटे में 360° देशांतर घूम जाती है। अतः 1° देशांतर पार करने में पृथ्वी को 4 मिनट का समय लगता है। सौराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के बीच 30° देशांतर का अंतर है। अतः 30°×4 मिनट = 120 मिनट यानी दो घंटा हुआ।

                भारत की मानक देशांतर रेखा 82°30′ पूर्वी देशांतर है जो इलाहाबाद के नैनी से होकर गुजती है। मानक मध्याह्न रेखा चुनते समय इस बात का ध्यान रखा जाता है कि वह देश के बीचो बीच से गुजरती हो तथा 7°30′ का गुणांक हो ताकि  7°30′ देशांतरीय दूरी पर स्थित स्थानों के बीच 30 मिनट का समयांतर हो।


Read More:
Tagged:
I ‘Dr. Amar Kumar’ am working as an Assistant Professor in The Department Of Geography in PPU, Patna (Bihar) India. I want to help the students and study lovers across the world who face difficulties to gather the information and knowledge about Geography. I think my latest UNIQUE GEOGRAPHY NOTES are more useful for them and I publish all types of notes regularly.

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

error:
Home